- . |
- अध्याय 2 |
- भागवद गीता |
- अध्याय 1 |
- हिंदू |
- भोजशाला |
- UNO |
- #कैरियर |
- TMC |
- चीन |
- रूस |
- अहमदाबाद |
- आप |
- बंगाल |
- भाजपा |
- Big Breaking |
- चुनाव आयोग |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-
02/10/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत महिला थाना पुलिस ने महिलाओ को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना अम्बाला छावनी में सेवा समिति हाई स्कूल अम्बाला छावनी में शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
डाॅयल-112 एप्प बारे शिक्षकों/स्कूल स्टाफ/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है।
पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
#ambala #news #sewapakhwada
-
02/10/25 |जी एम एन कॉलेज अम्बाला ने ग्राम खुड्डा कला में किया एक दिवसीय शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुद्दा कलां में आयोजित किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एनएसएस छात्रों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना रहा। शिविर में छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसी पहल शामिल रही। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विश्वास है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही गांव के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
शिविर के आयोजक एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि इन एस एस वोलेंटियरस ने ग्रमीणों को स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक किया साथ ही किस प्रकार से स्वच्छता हमे लिए आवश्यक है यह भी बताया। शिविर के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षित लंबा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।#ambala #News #gmncollege
-
02/10/25 |अंबाला में दशहरे पर्व की धूम, विभिन्न स्थलों पर होगा रावण दहन
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - विजयादशमी का पर्व इस बार भी अंबाला में धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दशहरे पर्व के आयोजन किए जाएंगे, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार स्थित दशहरा मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य आयोजन होगा। यहां पर तैयार किए गए विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही राम बाग रोड स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन किया जाएगा, जहां आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
इसी तरह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में भी दशहरे का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। यहां बच्चों और युवाओं में रावण दहन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
दशहरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन समितियों ने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम करेंगे।
इसके अलावा छावनी के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, धार्मिक झांकियां और आतिशबाजी का भी विशेष आकर्षण रहेगा।
दशहरा पर्व पर हर आयु वर्ग के लोग उत्साह से भाग लेते हैं। बच्चों को जहां आतिशबाजी और रावण के पुतले के दहन का इंतजार रहता है, वहीं बुजुर्ग इस पर्व को श्रीराम की आदर्श जीवन शैली से जोड़कर नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश मानते हैं। इस प्रकार विजयादशमी का पर्व अंबाला में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा।
#ambala #news #ravan #dussehra
#celebrations
-
01/10/25 |पौधों को लगाया जाना और उनका संरक्षण भी बेहद आवश्यक है : वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज
#sewapakhwada2025 #namovan #bjp #anilvij #bjpharyana #bjpambala #kapilvij
-
01/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 01 अक्टूबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
01/10/25 |चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
चंडीगढ़, 01 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि हमारे लोकतंत्र प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य होता है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा—निर्देशों के अनुसार राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेवारी इसे अपने-अपने राज्यों में करवाना होती है। इसी कड़ी में हरियाणा में लोकसभा- विधानसभा चुनावों के दौरान निर्धारित समय-सीमा में चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले राज्य की 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1961 की धारा 29 क के प्रावधानों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत सभी राजनैतिक दलों को वार्षिक लेखापरीक्षित खाते और चुनावी व्यय रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के 11 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (RUPP) जिन्होंने दिसंबर 2018 तक पंजीकरण कराया था, ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के लेखापरीक्षित खाते निर्धारित तिथियों के भीतर प्रस्तुत नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, उक्त दलों ने चुनाव लड़ने के बावजूद व्यय रिपोर्ट समय पर दाखिल नहीं की है। चुनाव खर्च का ब्यौरा विधानसभा चुनाव के मामले में 75 दिन और लोकसभा चुनावों के मामलों में 90 दिन के अंदर—अंदर देना होता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन दलों को 13 अक्टूबर 2025 तक आवश्यक कागजात/लिखित अभिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्हें 16 अक्टूबर को इन दलों को सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ और अभिवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा कार्यालय, 30-बेज बिल्डिंग, तृतीय तल, सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ – 180017 में समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पास गैर-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में पंजीकृत पार्टियों में आदर्श जनता सेवा पार्टी, करनाल, आपकी अपनी अधिकार पार्टी, फरीदाबाद, आरक्षण विरोधी पार्टी, फरीदाबाद, अम्बेडकर समाज विकास पार्टी, यमुनानगर, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य), पानीपत, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी, सोनीपत, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी, करनाल, राष्ट्रीय सहारा पार्टी, गुड़गांव, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस, चरखी दादरी, सर्व जन समाज पार्टी (नंद किशोर चावला), हिसार तथा टोला पार्टी, पलवल शामिल हैं।
#ECIHaryana #ElectionExpenditure #PoliticalParties #RUPP #UnrecognizedParties #ElectionCompliance #TransparencyInElections #RepresentationOfPeopleAct #ASrinivas #HaryanaElections #ElectoralAccountability
-
-
01/10/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 1 अक्टूबर , 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
30/09/25 |प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर हुई बैठक, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की अध्यक्षता
चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री आज यहां सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित पुनर्गठन उप-समिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कमेटी में बतौर सदस्य के रूप में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अब तक पुनर्गठन उप-समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 11 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
इस कड़ी में समिति ने गांव खुंगा (उपमंडल उचाना) को उपमंडल जींद में और गांव खानपुर रोरण (तहसील पिहोवा) में करने बारे मंजूरी हेतू प्रदेश सरकार को सिफारिश भेजी है।
मंत्री श्री पंवार ने कहा कि नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से अधिक आबादी और 80,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। समिति ने उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे।
नए जिले बनाने के लिए आए प्रस्तावों में असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना शामिल हैं।
बैठक में राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, राजस्व विभागे के विशेष सचिव श्री कमलेश कुमार भादू व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#HaryanaGovt #AdministrativeReforms #DistrictReorganization #NewDistricts #SubDivision #HaryanaCabinet #KrishanLalPanwar #MahipalDhanda #ShyamSinghRana #DevelopmentInHaryana #MinMaxGovernance
-
30/09/25 |हरियाणा की मंडियों से अब तक 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 48838.72 मीट्रिक टन धान का उठान भी मंडियों/खरीद केंद्रों से हो चुका है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर के लगभग 28599 किसान भाइयों से धान की खरीद की गई है। यह सभी किसान 'मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल' पर पंजीकृत हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की विभिन्न मंडियों में इस बार अब तक कुल 408182.41 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है। विभाग ने अब तक 169427.82 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 82785.87 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 27289.18 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद 22 सितंबर 2025 से आरम्भ हो हुई है। हरियाणा में अगर जिलेवार धान की बात करें तो अब तक धान की सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है।
कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 140592.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और अब तक 113085.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। जिले की मंडियों में कुल 10298 पोर्टल पंजीकृत किसानों से 113085.78 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिले की मंडियों से अब तक 41210.06 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।
हरियाणा की मंडियों/खरीद केंद्रों में धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।
#PaddyProcurement #Kharif2025 #HaryanaFarmers #MSP #RiceProcurement #MeriFasalMeraByora #KurukshetraPaddy #HaryanaAgriculture #FoodSupplyDept #HAFED
-
30/09/25 |प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आई.ए.एस. अधिकारी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
इसके अतिरिक्त, सरकार ने एच.सी.एस. अधिकारी तथा वित्त विभाग में उप सचिव डॉ. इंद्र जीत की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने का लिया है।
#HaryanaBureaucracy #IASPosting #HCSOfficer #PrabhjotSingh #Inderjeet #AdministrativeReshuffle #RevenueDept #TechnicalEducation #ChandigarhAdmin
-
30/09/25 |हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 13,000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस
चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों को 13,000 रुपये का ब्याज मुक्त फैस्टीवल एडवांस देने का निर्णय लिया है। फैस्टीवल एडवांस लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 14 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन करना होगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी दायित्व है, ने इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया है।
यह अग्रिम राशि स्थायी एवं अस्थायी, दोनों प्रकार के नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी, बशर्ते उनके अगले दस माह तक सेवा में बने रहने की संभावना हो। अस्थायी कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि एक स्थायी कर्मचारी की जमानत पर ही स्वीकृत की जाएगी। अग्रिम संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया जाएगा और यह राशि दस समान मासिक किस्तों में वापस ली जाएगी। स्वीकृत राशि 17 अक्टूबर, 2025 तक आहरित एवं वितरित की जानी आवश्यक है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्क-चार्ज स्टाफ, आकस्मिक वेतन भोगी कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियों और अनुबंधित कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। यह सुविधा ऐसे कर्मचारियों को भी नहीं मिलेगी जो निलंबित हैं या जिनके विरुद्ध हरियाणा सिविल सेवा (शिकायत एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के अंतर्गत कार्यवाही लंबित है। मूल विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों को भी अग्रिम राशि प्रदान नहीं की जानी चाहिए जो किसी अन्य सरकारी विभाग, निगम या स्थानीय निकाय आदि में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इसके अतिरिक्त, यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं तो फेस्टिवल एडवांस केवल एक को ही दिया जाएगा। यदि किसी अयोग्य कर्मचारी को अग्रिम स्वीकृत किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी पर होगी और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अग्रिम का दुरुपयोग करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी से 10 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा।
वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अग्रिम की वसूली का विस्तृत हिसाब-किताब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा रखा जाए। प्रतिमाह महालेखाकार, हरियाणा (लेखा एवं हकदारी), चंडीगढ़ के कार्यालय से इसका मिलान किया जाए। इस संबंध में किए गए व्यय की सूचना सभी विभागाध्यक्षों द्वारा नवंबर 2025 के अंत तक वित्त विभाग (वेज़ एंड मीन्स ब्रांच) को निर्धारित प्रपत्र में भेजी जानी आवश्यक है।
#HaryanaGovt #FestivalAdvance #ClassIVEmployees #InterestFreeLoan #DiwaliAdvance #EmployeeBenefit #FinanceDepartmentHaryana #AnuragRastogi #GovernmentScheme #HaryanaNews
-
30/09/25 |जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते है उसी प्रकार वृक्षों की देखभाल करें : वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज
#sewapakhwada2025 #anilvij #kapilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
30/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 30 सितंबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार`
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
30/09/25 |अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार में 2 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव : अजय बवेजा
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार क्षेत्र में हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, इसको लेकर आज तोपखाना बाजार मे एक महत्वपूर्ण बेठक हुई | जिसमे कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अन्य सदस्य भी मोजूद रहे ।
बैठक के दौरान दशहरा मैदान तोपखाना बाजार में की जा रही सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा ताकि बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की महत्ता को सही ढंग से दर्शाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, रोशनी और खासकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों को दहन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
अजय बवेजा ने बताया कि इस वर्ष, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। आयोजन की सुरक्षा दृष्टि से तोपखाना पुलिस ने अपनी ड्यूटी और सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर और इसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने अम्बाला छावनी और आस-पास के क्षेत्रों की आम जनता से इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आवेदन किया है। उन्होंने कहा, "यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आप सभी की उपस्थिति ही इस आयोजन की वास्तविक शोभा है। मैं सभी निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने परिवार के साथ आएं और इस उत्सव का हिस्सा बनें।
-
30/09/25 |दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर छावनी के प्रमुख मंदिरों मे रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर, अम्बाला छावनी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह तड़के से ही मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। इस शुभ दिन पर माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए लोगों में अद्भुत उत्साह और आस्था का माहौल देखा गया।
विशेष रूप से, काली बाड़ी माता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर हिल रोड अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुर्गा अष्टमी को महाअष्टमी के रूप में भी मनाया जाता है, जो नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। भक्तों ने कलश स्थापना की पूजा की, कन्या पूजन किया और देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की।
सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, मंदिर समितियों ने स्वयंसेवकों की एक टीम तैनात की थी, जिन्होंने भक्तों को कतारों में व्यवस्थित करने और दर्शन सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न हो सके। मंदिरों के बाहर फल, फूल, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें भी खूब सजी थीं।
#ambala #News #mandir #durga-ashtami
-
30/09/251 अक्तूबर को जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल में सुबह 10 बजे रोजगार शिविर
जे कुमार, पलवल 30 सितम्बर - जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 01 अक्तूबर को जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल के प्रांगण में सुबह 10 बजे रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप उपायुक्त पलवल करेंगे।
शिविर के दौरान पौधारोपण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि इस शिविर में युवाओं को रोजगार व कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने प्रार्थियों से आह्वान करते हुए कहा है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं और इस आयोजन का भरपूर लाभ उठाएं।
#palwal #News #employmentassistance
-
30/09/25 |शिक्षा विभाग अम्बाला की ई-पत्रिका निपुण पथ का डीसी ने किया विमोचन
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला में निपुण हरियाणा मिशन को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा डीसी कार्यालय में निपुण टीम अंबाला की द्विमासिक ई-पत्रिका निपुण पथ का डिजिटल विमोचन किया गया। उन्होंने व्हाट्सअप और ई-मेल के माध्यम से इस ई-पत्रिका को जिले के सभी अधिकारियों के साथ सांझा किया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला अम्बाला की निपुण टीम को ई-पत्रिका निपुण पथ के शुभारम्भ पर बधाई देते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, डीपीसी प्रमोद राणा और उनकी समस्त निपुण टीम के द्वारा ई-पत्रिका को शुरू करने के इस प्रयास से निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम को अंबाला ही नहीं अपितू प्रदेश के बच्चे-बच्चे तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
जिससे जल्दी ही जिला और प्रदेश के बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने की संभावना बढ़ेगी। वहीं इस पत्रिका के कागज़ रहित होने से यह पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।
उपायुक्त ने ई-पत्रिका निपुण पथ निपुण हरियाणा मिशन की सराहना करते हुए इसे आगे भी निरंरता में जारी रखने बारे कहा और कहा कि इस पत्रिका में किसी भी स्कूल की बैस्ट प्रैक्टिस के साथ-साथ जिन बच्चों ने परिश्रम करते हुए शिक्षा में बेहतर उपलब्धि हासिल की है उसका भी लेख इसमें सम्मिलत करें ताकि अन्य बच्चों को भी उससे प्रेरणा मिल सकेगी।उन्होंने इस पत्रिका को तैयार करने वाले सभी सदस्यों व शिक्षा विभाग को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए सराहना भी की। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने इस अवसर पर बताया कि ई-पत्रिका निपुण पथ निपुण हरियाणा मिशन से जुड़े अधिकारियों, अध्यापकों, मेंटरों, बच्चों और उनके अभिभावकों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी जहाँ पर ये सब लोग निपुण हरियाणा मिशन के सफल क्रियान्वन के लिए न केवल अपनी भूमिका को पहचान पाएंगे बल्कि जिले में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी अपनी रणनीतियाँ भी सांझी कर पाएंगे।
यह ई-पत्रिका दूसरी और तीसरी कक्षाओं के बच्चों के लिए भी उनकी निपुण यात्रा के अनुभवों को प्रकट करने में मददगार होगी और उन अनुभवों से अन्य बच्चें भी लाभान्वित हो पाएंगे। बता दें कि राज्य में अंबाला ऐसा पहला जिला है जहां ई-पत्रिका के माध्यम से निपुण हरियाणा मिशन को बल देने की सोच को मूर्त रूप दिया गया है।
ई-पत्रिका के डिजिटल विमोचन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने इस ई-पत्रिका की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निपुण राज्य कार्यक्रम क्रियान्वन इकाई के अम्बाला प्रभारी उदयन सान्याल, जिला एफ0एल0 एन0 समन्वयक मनोज कुमार, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मोहड़ा के पी0जी0टी0 डॉ0 शिवा अग्रवाल व डॉ0 धीरज वालिया तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाला छावनी के बी0सी0ए0 कोर्स के दो विद्यार्थियों भावना व गर्व सिंगला को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने ई-पत्रिका निपुण पथ के डिजिटल विमोचन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उपायुक्त अजय सिंह तोमर का धन्यवाद किया।#ambala #News #dc #education
-
30/09/25 |अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाया गया संत नरेश नाथ का जन्मोत्सव
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला सिद्ध मंडल के संस्थापक गुरुदेव संत नरेश नाथ महाराज का जन्मोत्सव आज बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और गुरु महाराज को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जयकारों की गूंज से हुआ मंदिर के सेवादार एवी सिंह ने बताया कि हम गुरु महाराज के दिखाए मार्गदर्शन पर ही चलते हुए हर वर्ष यह भंडारा लगाते है उन्होंने ने बताया अंबाला सिद्ध मंडल के संस्थापक संत नरेश नाथ कुछ समय पहले अपना दुनियावी चोला छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे, लेकिन आज भी श्रद्धालुओं व शिष्यों का मानना है कि वह उनके समक्ष है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरु महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और मानवता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। इसी कारण हर वर्ष उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।
जन्मोत्सव समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति-भाव और आनंद से सराबोर यह माहौल देर तक बना रहा।
भंडारे के पश्चात दुर्गा नगर मंदिर, बाबा बालक नाथ जी में सायं आरती के उपरांत केक काटने की रस्म अदा की गई। वहीं देर शाम अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जलेबी के भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर एवी सिंह, गुरबख्श सिंह, मोहनजीत सिंह, सुनीता रानी, शिवांगी, हरविंदर कोर, खेमचंद,हरप्रीत सिंह, दौलत सिंह, जगदीश बेदी, आदि मौजूद रहे।
#ambala #news #santnareshnath
-
30/09/25प्रधानमंत्री ने गाजा संघर्ष पर राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति पहल का स्वागत किया
#pmo #narenderamodi #namo #india-us #usa #america #donaldtrump
-
30/09/25 |कांग्रेस में उभरती गुटबाजी व एक वर्ष बाद नेता विपक्ष चुनने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज तंज, बोले “इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिये होता है क्या”
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress
-

-
30/09/25 |महिलाओं को पॉश अधिनियम और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा: महिला आयोग अध्यक्ष
चंडीगढ़, 30 सितम्बर (अभी) - हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेणु भाटिया ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को पॉश एक्ट और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।
श्रीमती रेणु भाटिया ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। इससे पहले, उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए 15 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को अगले एक महीने के भीतर स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों में पॉश अधिनियम के तहत आंतरिक समितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इन समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के नाम और संपर्क नंबर एक बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि ऐसी समितियाँ गठित नहीं की जाती हैं, तो नियमानुसार 50,000 रुपये का जुर्माना और तीन साल तक की कैद का प्रावधान है। जहाँ भी 10 से अधिक महिलाएँ कार्यरत हैं, वहाँ ऐसी समिति का गठन अनिवार्य है।
श्रीमती रेणु भाटिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में महिला आयोग ने जहाँ भी कार्यक्रम आयोजित किए हैं, वहाँ उस क्षेत्र की स्व-रोजगार प्राप्त महिलाओं से चर्चा की गई है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को महिलाओं की रुचि के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग महिला आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और उन्हें सशक्त बनाएं।
श्रीमती रेणु भाटिया ने सभी विभागों को महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सूची और प्रत्येक योजना के लाभार्थियों की संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इन लाभार्थियों के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग महिलाओं को बुनाई क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करे।
#HaryanaWomenCommission #RenuBhatia #POSHAct #CyberSafety #WomenEmpowerment #InternalCommittees #SexualHarassmentPrevention #SelfEmploymentWomen #SkillDevelopment
-

-
30/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार के द्वारा आयोजित अंबाला में खेलो महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक प्राप्त किए। सभी जिलों के 1100 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 'नौवीं क 'के आर्यन ने स्विमिंग में रजत पदक प्राप्त किया, कक्षा 'नौवीं क 'की दिव्याश्री व कक्षा 'आठवीं न' की सुनैना ने जिमनास्टिक में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों व अध्यापिका मर्यादा को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसी प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों को खेलने के प्रति प्रेरित करती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास , अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती है।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
#ambala #sports #lordmahavirschool #students
-
30/09/25 |राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रति किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैवलर वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम मुलाना तथा ग्राम हेमामजरा में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सचिन कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर्स यशपाल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीडि़त मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
#national #haryana #state #legal #services #authority
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएँ।
#ambala #news #
-
30/09/25 |धान खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अम्बाला शहर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने धान खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अम्बाला शहर का निरीक्षण करते हुए यहां की वास्तविकताएं जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित एंजैसियों को निर्देश दिए कि जहां मंडी में धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चले वहीं लिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू डा. राजीव मौजूद रहे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निरीक्षण के दौरान धान की ढेरी पर जाकर उसकी नमी को भी चैक किया और सम्बन्धित अधिकारियों से अभी तक मंडी में धान की कितनी आवक आ चुकी है, कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है उसकी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि किसानों व आढ़तियों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।उन्होंने यहां पर गेट पास की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आढ़तियों से जानकारी ली कि धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल व राजेश बंसल से भी बातचीत करते हुए धान खरीद कार्य की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए वे बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। मंडी में जहां धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए वहीं उसकी लिफ्टिंग भी तेजी से होनी चाहिए।उन्होंने एसडीएम को भी कहा कि वे मंडी में समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि मंडी में धान खरीद कार्य के तहत कोई भी कार्य करना है तो उसे तुरंत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ अटल मजदूर कंटीन भी क्रियान्वित की गई है।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान किसानों से भी आग्रह किया कि वे रोस्टर के अनुसार अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंचे। धान की जो नमी है वह 17 प्रतिशत है, इसके तहत ही वे अपनी फसलों को सुखाकर लाएं ताकि मंडी में धान खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। सम्बन्धित अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को बताया कि मंडी में सभी कार्य सुचारू रूप से जारी हैं।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, डीएम हैफड देवेन्द्र सिंह, डीएफएससी अपार तिवारी, सुपरवाईजर राज कुमार, राईस मिल एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, आढ़ती गौरव गुप्ता के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।#ambala #dc #news #
-
30/09/25 |पराली प्रबंधन के तहत उपायुक्त एवं सम्बन्धित अधिकारियों से हुई समीक्षा बेठक
जे कुमार, अम्बाला, 30 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए पराली प्रबंधन के तहत किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा चण्डीगढ़ से वीसी के माध्यम से पराली प्रबंधन के तहत उपायुक्तों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से जिलों में किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीसी के दौरान मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तर, उपमंडल स्तर व ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की हुई है। इसके साथ-साथ पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है और उन्हें सरकार द्वारा पराली प्रबंधन करने बारे कृषि यंत्रों की जानकारी के साथ-साथ पराली प्रबंधन के तहत पराली का खेतों में सही निस्तारण हो, इसके लिए प्रति एकड़ 1200 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 639 ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के कर्मचारियों की डयूटी लगाकर पूरी गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पराली प्रबंधन हेतू कृषि यंत्रों की जानकारी ले सकता है।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने सुनिश्चित होने चाहिए। सम्बन्धित जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है वे फिल्ड में सतर्क रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते हुए कार्य करें। उन्होंने बैठक के क्रम में यह भी बताया कि पराली न जले इसको लेकर भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान हैं। इतना ही नहीं यदि कोई पंजीकृत किसान है और वह इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करते हुए आगामी दो वर्षो तक मंडियों मे उसकी फसल की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी।इसके साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्व्ति है उससे भी वह वंचित रहेगा। उन्होनें यह भी बताया कि किसान कै डिट कार्ड को भी निरस्त करने के लिए भी लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर जिस पंजीकृत किसान का मुआवजा है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि यंत्रों के माध्यम से ही पराली का प्रबधंन करें। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कृषि यंत्र उपलब्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह नहीं चाहता कि कोई भी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रहें। उन्होनें यह भी बताया कि पराली जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मानव जीवन पर भी इसका दूष्प्रभाव पड़ता हैं। खेतों में फसलों के अवशेष जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है तथा जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते हैं।
बॉक्स:- उपायुक्त ने सम्बन्धित चारों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भी पराली प्रबंधन को लेकर उपमंडल स्तर पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस बारे अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करना है ताकि जिले में पराली जलाने की घटनाएं न हों।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम विनेश कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ जसविन्द्र सैनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय प्रबधंक अजय सिंह के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहें।#reviewmeeting #news #deputycommissioner #officials #regarding
-

कांग्रेस का भूपिंदर सिंह हुड्डा को पुनः नेता प्रतिपक्ष तथा राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाना एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है ।
यह एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण फैसला है — इसके पीछे कई राजनीतिक-रणनीतिक अर्थ हो सकते हैं, और इसकी प्रतिक्रिया कई स्तरों पर हो सकती है4
तथ्य की पुष्टि
हरियाणा कांग्रेस में खबर है कि
राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष (PCC अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।
भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition / CLP नेता) बनाया गया है।
ये नियुक्तियाँ लंबे समय की चर्चाओं और इंतजार के बाद हुई हैं।
“एक्शन” — निर्णय के रणनीतिक पहलू
इन निर्णयों का कांग्रेस के लिए क्या मतलब हो सकता है, और पार्टी किस उद्देश्य से ऐसा कर रही होगी:
संगठन को मजबूत करना
— प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल नेता का पद दोनों लंबे समय रिक्त थे या विवाद में थे, जो संगठन में एक नेतृत्व-विकेंद्रता या कमजोरी का संकेत देता था। अब इन्हें भरकर पार्टी अंदरूनी एकता दिखाना चाहती है।
— इससे पार्टी को कार्यकर्ताओं को नियंत्रण और दिशा देने में मदद मिलेगी।राजनैतिक समीकरण बनाना / बदलना
— हरियाणा में जाट, दलित, ओबीसी जैसे सामाजिक समीकरण राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण हैं। खबरों में यह भी कहा गया है कि इस नियुक्ति के पीछे “जाट–दलित समीकरण में बदलाव” की रणनीति शामिल हो सकती है।
— पुराने “जोड़ी फार्मूले” (जैसे कि एक पद जाट का, एक दलित का) को तोड़ने की कोशिश हो सकती है ताकि नए गठजोड़ बन सकें।नियुक्ति के पीछे संतुलन
— खबरों के अनुसार, राव नरेंद्र सिंह का नाम कई समीकरणों को मध्य में रखते हुए लिया गया — अलग-अलग गुटों को साथ में लेकर चलने की कोशिश।
— यह दर्शाता है कि उच्च नेतृत्व (हाईकमान) ने यह देखा है कि सिर्फ एक गुट को आगे बढ़ाना पार्टी के लिए लाभदायक नहीं होगा।
— विपक्ष के नेता की भूमिका वालों को तय कर देना एक स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस विधानसभा में सक्रिय होना चाहती है।
“रिएक्शन” — प्रतिद्वंद्वियों, जनता और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा / सत्ताधारी दल की प्रतिक्रिया
— विपक्ष की हल्की-सी कमजोरी को बड़े मुद्दे की तरह पेश कर सकते हैं, जैसे “कांग्रेस में संगठन विखराव है” या “नाम अनुपयुक्त हैं” आदि।
— विशेष रूप से अगर नियुक्तियां विवादित हुई हों, तो इसे मीडिया में मुद्दा बनाया जा सकता है।पार्टी कार्यकर्ताओं / स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया
— जो लोग नाम नहीं पाए, वे निराश हो सकते हैं; “किसका दबाव ज्यादा था?” “किस गुट को किन्हें पीछे छोड़ा गया?” जैसे सवाल उठेंगे।
— यदि गुटों में असंतोष हो तो यह आगे पदाधिकारियों या संगठन स्तर पर टूटने की संभावना भी लाएगा।जनता / मतदाता की धारणा
— यदि जनता को यह लगे कि नियुक्तियाँ सिर्फ अंदरूनी सौदेबाजी की गई हैं, तो इसका नकारात्मक असर हो सकता है।
— लेकिन यदि नए अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जनता-सम्मिलित कार्यक्रमों, जन संवाद, विकास मुद्दों पर सक्रिय रहे, तो यह एक सकारात्मक चमक भी दे सकती है।मीडिया और राजनीतिक विश्लेषक
— विश्लेषक इस बात पर ध्यान देंगे कि क्या यह बदलाव सिर्फ “चेहरे बदलने” का प्रयोग है या वास्तव में कांग्रेस की रणनीति में नई दिशा है।
— “कांग्रेस की नई राह?”, “क्या इससे असर पड़ेगा आगामी चुनावों में?” जैसे विश्लेषण सामने आएंगे
-

-
30/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 30 सितंबर, 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
30/09/25आज के मुख्य खेल समाचार 30 सितंबर, 2025
🏏 क्रिकेट
इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी की प्रस्तुति विवाद में फंस गई क्योंकि टीम ने पाकिस्तान के ACC अध्यक्ष से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।
भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम को ट्रॉफी न मिलने का फैसला “दुर्भाग्यपूर्ण” था।
राजेश भारद्वाज को बॉक्सिंग वर्ल्ड कप फाइनल की आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निशान्का ने एशिया कप में एक शतकीय पारी खेली।
महिलाओं की क्रिकेट विश्व कप 2025 आज शुरू हो रही है — पहला मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका से।
🥊 मुक्केबाज़ी
तीन बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज़ इरीना सिनेट्सकाया का निधन हो गया, उम्र 46 वर्ष।
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स डीगेले ने बायर-नकल (bare-knuckle) फाइटिंग में जीत के बाद पारंपरिक मुक्केबाज़ी में वापसी की सम्भावना जताई है।
⚽ फुटबॉल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अल-नस्र क्लब से संभावित अलगाव की खबरें सामने आई हैं, और क्लब कुछ पुर्तगाली खिलाड़ी को उनका विकल्प बनाने की छानबीन कर रहा है।
बार्सिलोना ने ला लीगा में रियल सोसियदाद को 2–1 से हराया। लामिने यामाल ने वापसी की और टीम को बढ़त दिलाई।
-
29/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 29 सितंबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार`
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
29/09/25 |हरियाणा की मंडियों से अब तक ख़रीदा गया 187743.49 मीट्रिक टन धान
चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) - खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से 187743.49 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 25000 मीट्रिक टन धान का उठान भी मंडियों/खरीद केंद्रों से हो चुका है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर के लगभग 20147 किसानों से धान की खरीद की गई है।
यह सभी किसान 'मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल' पर पंजीकृत किसान हैं। हरियाणा की मंडियों में अब तक कुल 317881.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद 22 सितंबर 2025 से आरम्भ हो चुकी है। अब तक सबसे अधिक धान खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है। कुरुक्षेत्र में 82760.48 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कुरुक्षेत्र में अब तक 113582.72 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला जिले की मंडियों में 67660.73 मीट्रिक टन धान की आवक हुई और कुल 45605.76 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसी प्रकार यमुनानगर जिले की मंडियों में अब तक 42301.91 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और कुल 22942.57 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। मंडियों/खरीद केंद्रों से धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।
#KharifProcurement #PaddyProcurement #HaryanaFarmers #MeriFasalMeraByora #MSP #KurukshetraPaddy #AmbalaProcurement #YamunanagarRice #HaryanaAgriculture
-

-

-
29/09/25 |पंचकूला के यूएचबीवीएन उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 30 सितम्बर को
चंडीगढ़, 29 सितम्बर (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूएचबीवीएन सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 30 सितम्बर, 2025 को पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
#UHBVN #ElectricitySupply #ConsumerGrievance #CGRF #Panchkula #ElectricityComplaints #HaryanaPower #Discom #BillingIssues #PowerSupply #Herc #UHBVNCircleForum
-

-
29/09/25एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - श्रम कल्याण विभाग द्वारा एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिक विभाग के श्रम आयुक्त डॉ मनीराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भारतीय मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रधान पवन कुमार भी विशेषतौर पर उपस्थित रहें।
इससे पहले गुरूग्राम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों घोषणाएं की और इस अवसर पर उन्होनें श्रमिकों को अपना संदेश भी दिया, जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
गुरूग्राम से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मोबाईल ऐप (ईडब्ल्यूसी श्रमिक साथी) को भी लांच किया। उन्होनें कहा कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजाओं की जानकारी मिल सकेगी, वहीं वे सुगमता से आसानी से घर बैठक कर इन योजनाओं का लाभ ले सकेगें। इस अवसर पर उनके साथ श्रम मंत्री श्री अनिल विज, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह व केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, श्रम विभाग के एसीएस राजीव रंजन के साथ-साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहें।
श्रम कल्याण विभाग के श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने उपस्थित श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए निरन्तरता में कार्य कि ए जा रहें हैं। उन्होनें बताया कि औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं |जिसमें श्रमिकों की लड़कियों के लिए कन्यादान के रूप में एक लाख एक हजार रूपए की राशि तथा स्वयं यदि किसी श्रमिक की स्वयं की शादी हो या बेटे की शादी हो तो उन्हें तो उन्हें 21 हजार रूपए की राशि सरकार की तरफ से दिए जाने का प्रावधान हैं।
इसके साथ-साथ श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए वर्दी, कि ताबें-कापियां हेतू तथा खेलों की प्रतिभा को विकसित करने हेतू योजना, श्रमिकों के साईकिल योजना, चश्मा योजना, सिलाई मशीन योजना, एलटीसी योजना, डेन्टेल केयर/ जबड़ा लगावाने हेतू योजना, तिपहिया साईकिल योजना, श्रवण मशीन योजना, कृत्रिम अंग लगवाने हेतू योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक योजना के साथ यदि कोई श्रमिक किसी भी कारण से अपगंता हेने पर वित्तीय सहायता के रूप में 1 लाख रूपए से तीन लाख रूपए तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को पंाच लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान हैं। उन्होनें यह भी कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता हैं।
श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने यह भी कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरुग्राम से श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों घोषणाएं की है जिसमें प्रथम चरण में श्रमिक शैडों का निर्माण करवाना, पांच अत्याधुनिक सुविधा केन्द्र, कानूनी सहायता के लिए सुविधा केन्द्रों के साथ-साथ अन्य घोषणाएं शामिल हैं। उन्होनें यह भी बताया कि श्रम विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया गया हैं। उन्होनें कहा कि इन योजनाओं से निसंदेह श्रमिक आर्थिक रूप से और मजबूत होगें
इस मौके पर उप श्रम आयुक्त नवीन शर्मा, श्रम विभाग के उपनिदेशक सुरेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक रोहित बेरी, एएलसी प्रदीप कुमार के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण व अन्य मौजूद रहें।#ambala #news #haryana #sdcollege
-
29/09/25 |फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनरर्ज एसोसिएशन की त्रिमासिक बैठक सम्पन्न
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनरर्ज एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई | जिसमें सैंकड़ों हरियाणा के पेंशनराें ने भाग लिया। यह बैठक प्रधान बलदेव राज आनन्द की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित पेंशनरों द्वारा अपनी निम्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया |
आयुष्मान कार्ड: सरकार द्वारा 2012 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों का डाटा सीएससी सेंटर में भेज दिया गया है। उस रिकॉर्ड अनुसार पेंशनरों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। परन्तु 2012 से पूर्व पेंशनरों का रिकॉर्ड अभी तक सीएससी में प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे। जबकि सरकार के द्वारा 80ध्2024ध्म्गजण् कंजमक 7 रनदम 2024 के माध्यम से नोटिफिकेशन पहले ही जारी की हुई हैं।आयुष्मान कार्ड जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल दर्शाए गए हैं, वे आयुष्मान कार्ड को मान्यता नहीं दे रहे और उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। सरकार से अनुरोध है कि इन आयुष्मान कार्डों का पूर्ण रूप से लागू किया जाए। आयु वर्ग क्रमशः 65, 70 और 75 वर्ष होने पर मूल वेतन में अन्य राज्यों की भांति क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
एल. टी. सी.व मेडिकल की सुविधा फैमिली पैंशनरर्ज को भी दी जाए। बैंकों द्वारा ब्याज की दर कम कर दी गई है जिसके कारण पेंशनरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अतः इसके साथ यह भी मांग की गई कि कम्यूटेशन में कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में की जाए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ द्वारा जो भी फैसले पेशनरों के हक में दिए जाते हैं उन्हें शीघ्र अति शीघ्र जनरलाईज किया जाए।
इस सभा में हरियाणा के लगभग 100 पेंशनर्ज मौजूद थे। समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से अनुरोध है कि हमारी यह मांग काफी समय से लंबित हैं। कृपया इन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इस बैठक में साधु सिंह, सुदर्शन शर्मा, गुलशन कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, गुरमेल सिंह, एससी कुमार, जयराम दास,एस.गुलाटी, वीना रानी, उषा दूबे, जगजीत कौर, कर्म सिंह, शांति देवी, शकुंतला देवी, बृजमोहन, अजय बक्शी, जीवन प्रकाश, कान्ता रानी, किरण बाला, हरपाल सिंह, रिटायर्ड बीडीपीओ प्रताप सिंह, मोहन लाल, रमेश प्रभाकर कुलवन्त सिंह, भूपेन्द्र कुमार, श्याम लाल, जगजीत कौर, कमलेश कुमारी, सावित्री देवी आदि प्रमुख हैं।#ambala #news #meeting #ederationsenior #citizens #pensionersassociation
-
29/09/25 |जीएमएन कॉलेज की एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा लघु फिल्म की स्क्रीनिंग
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाइयों द्वारा सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (एसएचजी) पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में आत्मनिर्भरता, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास में एसएचजी की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एसएचजी के महत्व से परिचित कराना तथा उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना था। कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आत्मनिर्भरता के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा—“सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स ग्रामीण और शहरी समाज में परिवर्तन के महत्वपूर्ण साधन हैं। ये न केवल महिलाओं और युवाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।
शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ें। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज और इसकी सभी एन.एस.एस. इकाइयाँ निरंतर विद्यार्थियों एवं समाज को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक आचरण तथा दूसरों की मदद करने की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे सदैव समाज सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षिता लाम्बा एवं गीती बिंद्रा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#ambala #News #gmncollege
-
29/09/25 |नशे के विरुद्ध अभियान- नशा मुक्त समाज का हो निर्माण
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - नशामुक्त हरियाणा जहां दूध दही का खाना के नारे के साथ हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो एक शहर से दूसरे शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशानिर्देशों से नमक लोटा अभियान गांव गांव में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध एक आंदोलन प्रान्त का विशेष अभियान बन गया है।
नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा से नशे के विरुद्ध अभियान में लगे हुए हैं। वे आज अम्बाला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचे।
महाविद्यालय की प्राचार्या सुमन सिरोही की अध्यक्षता और डॉ. शिवानी की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 110 वां जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसमें 135 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता बलदेव, ममता सैनी आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराते हुए कहा कि नशे की चुनौती विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। इस समस्या को समूल नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सहभागी करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि यद्यपि हरियाणा में नशा तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। 2023 में 3823 अभियोगों में 6615 और 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5969 नशा तस्करों को कारागार तक भेजा गया है।
इस वर्ष 17 सितम्बर 2025 में 2614 अभियोग अंकित किए गए हैं और 4605 अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। तथापि जागरूकता कार्यक्रम अति आवश्यक हैं। प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध गुप्त सूचना के लिए 1933 उपलब्ध है। कार्यक्रम के समापन पर शपथ ग्रहण करवाई। प्राचार्या सुमन सिरोही ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा और ब्यूरो का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय प्रयास हैं।
#ambala #News #police #haryana
-

-
28/09/25श्रम मंत्री अनिल विज का जोरदार भाषण, गुरुग्राम में श्रमिकों को किया संबोधित, देखेें व सुनें
श्रम मंत्री अनिल विज का जोरदार भाषण, गुरुग्राम में श्रमिकों को किया संबोधित, देखेें व सुनें
हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज आज गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित किया और आहवान किया कि अपनी मेहनत से दुनिया को दिखा दो कि भारत भी विकसित देशों में खडा हो सकता है।
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी और श्रम मंत्री अनिल विज आज गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट श्रमिकों को सम्मानित करते हुए।
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी और श्रम मंत्री अनिल विज आज गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट श्रमिकों के साथ साथ उत्कृष्ट कर्मचारियों और नियोक्तायों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए।
-
28/09/25 |शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की वजह से आज हम आजाद हैं, अम्बाला छावनी में स्थापित उनकी प्रतिमा हमें प्रेरणा देती है : भाजपा नेता कपिल विज
#shadideazambhagatsingh #anilvij #kapilvij #ambalacantt
-
28/09/25 |भगवान परशुराम मंदिर पिपली बाजार में नवरात्रों पर विशेष पूजा एवं हवन यज्ञ का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 28 सितम्बर - अंबाला शहर के पिपली बाजार स्थित भगवान परशुराम मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रत्येक दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंदिर परिसर में मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर हर समय भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंडित पंकज डिमरी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन नियमित रूप से होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आस्था, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध और पवित्र हो गया |
इस अवसर पर प्रधान दविंदर शर्मा, महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, अनु, प्रेमलता, गीता रानी और संध्या रानी सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने हवन में आहुति डालकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।#ambala #news #haryana #pooja
-
28/09/25 |जिला पलवल में धान खरीद को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, लिया जायजा
जे कुमार, पलवल 28 सितम्बर - खरीफ फसलों की खरीद को लेकर को पलवल उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने खरीफ फसल 2025 की खरीद की तैयारियों के संबंध में कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित मंडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद समय पर और पारदर्शी तरीके से हो, साथ ही गेट पास विंडो पर प्रॉपर तरीके से काटे जाएं।
इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। गेट पास पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। उपायुक्त ने सभी खरीद केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों को फसल बेचने के लिए गेट पास देने की सुविधा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से खरीद करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक अनाज मंडी पर एक प्रशासनिक अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो खरीद उठान और अन्य गतिविधियों की सीधी निगरानी करेंगे।उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना और उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी धान की फसल को सुखा कर ही मंडियों में लाए ताकि फसल का उचित दाम मिल सके। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वह धान की कटाई के बाद खेत में अवशेषों को न जलाए, इससे खेतो की शक्ति तो घटती ही है, वहीं प्रदूषण को भी बढ़ावा मिलता है।
बैठक में एसडीएम बलीना, नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जैनव खातून, डीएमईओ मनोज दहिया, मार्किट कमेटी हसनपुर के सचिव नरबीर, होडल मार्किट कमेटी सचिव विद्या सागर सहित मिलर्स, मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।#palwal #mandi #news #haryana
-
28/09/25 |पराली व फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए किया टीमों का गठन : उपायुक्त
जे कुमार, पलवल, 28 सितम्बर - उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला में पराली व फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को शून्य करने के लिए जिला स्तरीय, खंड स्तरीय, उपमंडल स्तरीय व ग्राम स्तरीय टीम का गठन किया गया है। ग्राम स्तरीय टीमें जिले में गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रही हैं। यदि कोई किसान पराली जलायेगा तो उस पर दो एकड़ तक 5 हजार, 5 एकड़ तक 15 हजार व उससे ऊपर 30 हजार रुपये तक जुर्माना करने, एफआईआर दर्ज करने व किसान के रकबे की रेड एंट्री करके दो सत्र तक एम.एस.पी. पर फसल नहीं खरीदने की जानकारी टीमें दे रही हैं।
यही टीमें किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तहत जिला और दूसरे राज्यों से आए बेलरों द्वारा धान की पराली की गांठे बनवाने और धान के अवशेषों को कल्टीवेटर, रोटावेटर व हेरो आदि से मिट्टी में मिलाकर व गांठें बनाकर उसका प्रबंधन करने पर विभाग द्वारा दी जा रही 1200/- रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि लेने की भी अपील कर रही है।
फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को वितरित की गई 1.84 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : उप-कृषि निदेशक डा. बाबू लाल ने बताया कि पलवल के करीब 2478 किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पिछले साल लगभग 18 हजार एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन करवाया था और उन किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कुल 1.84 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि कृषि विभाग द्वारा दी गई थी।जिला में इस बार फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है और सभी पंजीकृत किसानों को इस बार 1200/- रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पलवल जिले में इस बार 1.16 लाख एकड़ धान का रकबा है जिसमें 1509, मुच्छल व बासमती आदि मुख्य किस्में शामिल है।
#palwal #news #praali #haryana
-
28/09/25 |पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 28 सितम्बर - पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक सुदर्शन टावर, अंबाला कैंट में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी कुमार ने की। बैठक विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक, अंबाला कैंट कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें बैंक के सर्किल हेड श्री विकास गुप्ता और उनके स्टाफ ने भाग लिया।
बैठक में पेंशनरों तथा उनके परिजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। गुप्ता ने बताया कि इच्छुक पेंशनर और उनके बच्चे बैंक में फुल टाइम या पार्ट टाइम सेवा से जुड़ सकते हैं। बैंक स्टाफ ने उपस्थित सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग, पेंशन खाता सुविधाओं और अन्य विशेष सेवाओं से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर बैंक की ओर से उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया तथा मेडल भेंट किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि सभी लाभार्थियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द लागू की जाए। इसके साथ ही मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी करने और पंजाब सरकार की तर्ज पर पेंशनरों को आयु 65, 70, 75 और 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5%, 10%, 15% और 20% की अतिरिक्त वृद्धि दिए जाने की भी मांग रखी गई।
बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया, जिनमें फूल कुमार, पूर्व एसपी राजेंद्र कौशिक, पूर्व प्रधान तरसेम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार सेठी, सुदर्शन कुमार, बिजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, रणधीर सिंह, रणजीत सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह राणा, मदन राणा (कैशियर), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, राम जुवारी, देशराज, जसवंत सिंह और घनश्याम आदि प्रमुख रहे। बैठक का समापन आपसी सामंजस्य और पेंशनरों की एकजुटता के संदेश के साथ किया गया।#ambala #news #police #haryana
-
27/09/25 |साहित्यकार समाज सुधार में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं, इसलिए उन्हें आगे आना जरूरी है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
कवित्री अनुपमा आर्य ने अपने काव्य संग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” माध्यम से बहुत बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है : मंत्री अनिल विज
कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन किया
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी सरकार के नियम समाज को नहीं बदल सकते आज तक जितने भी बदलाव हुए वह लोगों ने किए। इसके लिए हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि समाज की जो समस्याएं है वह हल की जा सके और साहित्यकार समाज सुधार में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। ईंट सीमेंट की इमारतों से शहर नहीं बसते। सामाजिक तानाबाना जरूरी है। वह साहित्यकारों से आह्वान करते हैं कि वह समाज सुधार के लिए आगे आए और लोगों को ठीक रास्ते पर लेकर जाए। आदमी मनुष्य तो जन्म से बन जाता है, मगर मनुष्य से इंसान बनना जरूरी है।
श्री विज आज अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में प्राचार्य एवं कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह काव्यसंग्रह कैबिनेट मंत्री अनिल विज और अनुपमा आर्य के परिवार पर लिखी गई है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अनुपमा आर्य ने काव्य संग्रह का विमोचन किया है और इसका जो शीर्षक है उसे साहित्यकार ने बहुत सारी बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है।
उन्होंने कहा कि काव्यसंग्रह के माध्यम से अनुपमा आर्य से बहुत कुछ बाते कहने की कोशिश की। अनुपमा के पिता किशनलाल वर्मा एक बेहतरीन मंच संचालक थे।
”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनीति में आने के बारे नहीं सोचा था और उन्हें केवल समाज कल्याण के कार्य करने का शोक था। उन्होंने कल्याण भारती व अन्य संस्थाएं बनाई जिसमें वह सक्रिय तौर पर शामिल होते थे। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मगर वह ऐसी लोगों की संगत में रहे जिस कारण उन्हें शुरू से ही काम करने का शोक था। मेरे साथ वहीं हुआ …”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”।
काम करने वाले की सराहना आवश्य होनी चाहिए : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनुपमा आर्य जी ने जो कविताएं उनपर लिखी हैं यह उनके लिए एक खुराक की तरह हैं। एक आदमी यदि काम करता जा रहा है और कोई उसको सराह नहीं रहा तो नकारात्मकता हावी हो जाती है। मगर अनुपमा जैसी कवित्री कविताओं के माध्यम से सकारात्मकता का जोश भर देती हैं। यदि कोई ठीक काम कर रहा है तो उसकी सराहना अवश्य होनी चाहिए। उन्हें जो भी विभाग मिले उन्होंने इसी सिद्धांत से काम किया कि गलत कार्य करने वाले को सजा देते हैं तो अच्छा काम करने वाले की पीठ भी थपथपाते हैं। हम सभी लोगों को काम करना सिखाते हैं।
कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कविताएं फूलों पर लिखी जाती है कांटों पर नहीं और वह जीवन में उबड़-खाबड़ रास्तों से कांटों के जंगल से निकले है जोकि वह खुद जानते हैं। इसलिए उनके जैसे व्यक्ति पर कविता लिखना कठिन कार्य रहा होगा। उन्होंने कहा कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता। पहले साहित्य का लोग पढ़ा करते थे, मगर आज जीवन रूखा हो गया है। सकारात्मकता व नकारात्मकता जीवन में दो तत्व है, मगर जीवन पर नकारात्मकता हावी होती जा रही है। टीवी पर आज नकारात्मकता ही दिखाई देती है। यदि सकारात्मकता बढ़ती है तो आदमी परमानंद में रहता है और इसमें साहित्य का तड़का लग जाए बहुत अच्छा होगा।
कवित्री अनुपमा आर्य ने काव्यसंग्रह बारे जानकारी दी
इस अवसर पर आर्य गर्ल्स कालेज की प्राचार्य व कवित्री डा. अनुपमा आर्य ने मुख्य अतिथि अनिल विज का स्वागत करते हुए कहा कि जो उन्होंने पुस्तक लिखी है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने पुस्तक के माध्यम से अपने पिता कृष्ण लाल वर्मा, बेटे के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जीवन आधारित वर्णन इस पुस्तक में प्रदर्शित किया है। इसके साथ-साथ अन्य कवियों ने भी डा. अनुपमा द्वारा रचित पुस्तक की सराहना की।
शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की तारीफ में कविता पढ़ी
इस अवसर पर विशेष रूप से आए शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की शान में कविता भी पढ़ी। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली को सराहा और सभी को इससे प्रेरणा लेने को कहा।
इस अवसर पर गुलशन राय, सतीश चंद पराशर, संजीव वालिया, संजीव सोनी, इंद्रदेव गुप्ता, ए.डी. गांधी, डा. अशोक, डा. हुकम, प्रेम महिन्द्रु जी, सीमा महिन्द्रु, शोभा धवन, सविता बजाज, डा. नीरज पराशर, सीमा वालिया, दीपक भसीन, डा. जोगिन्द्र, मनजीत, एम.के.दत्ता, डा. के.डी शर्मा, डा. कामदेव झा, सुभाष बंसल, राम बाबु यादव, बी.एस. बिन्द्रा, रवि बुद्धिराजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#AnilVij #HaryanaMinister #EnergyMinister #LabourMinister #AnupamaArya #RangrezMereAlfazoKe #PoetryCollection #LiteraryEvent #SocialReform #AmbalaCantt #AmbalaNews #PoetryLaunch #Inspiration #LiteratureAndSociety #ManushyaSeInsaan #KalyanBharti #HindiLiterature
-
27/09/25 |नगर परिषद अम्बाला वार्ड 26 में शून्य अपशिष्ट अभियान के तहत होगी डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड 26 को शून्य अपशिष्ट (Zero Waste) वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह नगर परिषद की ओर से वार्ड 26 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दी गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, परिषद एमई, जेई, वार्ड सुपरवाइजर और परिषद कर्मचारियों के साथ-साथ एमसी नरेश धवन और गिरीश टंडन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द डिकंपोस्ट यूनिट को चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद वार्ड से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार होगी, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि वार्डवासियों को भी भविष्य में इसका फायदा होगा।
परिषद अधिकारियों ने बताया कि इस यूनिट से तैयार खाद को पार्कों, पौधारोपण और अन्य स्थानों पर प्रयोग किया जाएगा। इससे न केवल कचरे की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मौजूद स्थानीय प्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से अपील की कि वे जगह-जगह कचरा फेंकने की आदत को छोड़ें और घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें, ताकि डिकंपोस्ट यूनिट सही ढंग से कार्य कर सके।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाए गए इस कदम से वार्ड 26 को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। परिषद के अधिकारी और पार्षदों ने लोगों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ वार्ड का आधार है।
-
27/09/25 |जी.एम.एन. कॉलेज में भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी में एन.एस.एस. प्रकोष्ठों द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को अपने जीवन का मार्गदर्शन सिद्धांत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा: “भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि छात्र जीवन से ही हम सब ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को अपनाते हैं, तो एक सशक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का निर्माण निश्चित है। हमें केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कर्मों से यह दिखाना होगा कि हम एक जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक हैं। यह संकल्प तभी सार्थक होगा जब हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में इन मूल्यों को आत्मसात करें।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक आचरण की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की राह दिखाते हैं।
इस अवसर पर एन.एस.एस. के अन्य सक्रिय सदस्य श्याम रहेजा, गीती बिंद्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा हर्षिता लाम्बा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पालन करेंगे और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।#ambala #news #gmncollege
-
27/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की कराटे महाकुंभ में शानदार उपलब्धि
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के न केवल विद्यार्थियों बल्कि कराटे अध्यापिका मिस शिवानी ने स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2025 को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकुला में हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
इस महाकुंभ में लगभग 10,000 खिलाड़ियों ने 17 खेलों में भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कराटे खेल में चार इवेंट्स (इंडिविजुअल काता, इंडिविजुअल कुमिते, टीम काता और टीम कुमिते) आयोजित किए गए।
जिला करनाल से 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीते। गर्व की बात है कि इनमें से 3 पदक लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। मान्या जैन (कक्षा XII – नॉन मेडिकल ‘न) ने इंडिविजुअल काता इवेंट में स्वर्ण पदक व इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया । पुलकित जैन (कक्षा XI – नॉन मेडिकल ‘न') ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय भागीदारी दिखाई।
विद्यालय की कराटे अध्यापिका मिस शिवानी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने न केवल अपने मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया वल्कि उन्होंने स्वयं भी इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान की। कराटे अध्यापिका और विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा “हमारे विद्यार्थियों और कराटे अध्यापिका ने राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में जिस समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम है । हमें विश्वास है कि हमारे छात्र-छात्राएँ आगे भी इसी प्रकार ऊँचाइयों को छुएँगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे ।
#lordmahavirjainpublicschool #students #excellent #performanc #karate #mahakumbh
-
27/09/25 |सीआईए 2 ने चोरी के मामले मे आरोपी किया गिरफ्तार, सामान बरामद
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 25 सितम्बर 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण निवासी वशिष्ट नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पंकज कुमार निवासी आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी ने 09 सितम्बर को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09 सितम्बर के दौरान अज्ञात आरोपी ने आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी नजदीक पटेल पार्क अम्बाला से टुटियाँ व अन्य सामान चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की है।#ambala #news #cia2
-
27/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महिलाओ/आमजन को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत जिला रैड क्रास सोसायटी अम्बाला टीम ने जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार बारे पूर्ण जानकारी दी।
जिला रैड क्रास सोसायटी टीम अम्बाला के प्रोग्राम आफिसर मनोज सैणी, डा0 किरण आंगरा, अंजू कश्यप ने प्राथमिक चिकित्सा उपचार विशेषकर सीपीआर, हड्डी टूटफूट, रक्त बहाव, फ्रैक्चर इत्यादि बारे बरीकी से जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया।
प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र गाँव काठेमाजरा में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।डाॅयल-112 एप्प बारे छा़त्र/छात्राओं/शिक्षकांें/महिलाओं/आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने थाना क्षेत्र गाँव सांरगपुर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई।उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा। ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया और पुलिसकर्मियों व अन्य को भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होनंे कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #spambala #dial 112
-
27/09/25 |जीएमएन कॉलेज अम्बाला में विश्व शांति दिवस वीडियो प्रस्तुति का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एन.एस.एस. सेल्स के तत्वावधान में विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "शांति का संदेश" विषय पर एक प्रेरणादायी वीडियो प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसे राज विद्या केंद्र के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुलजार सिंह ,हिमांशु चौहान, अनिल कुमार तथा बलराम धीमान वलियन्टर के तौर पर शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि आज के युग में जब जीवन की गति तीव्र हो गई है और तनाव हर स्तर पर हावी है, ऐसे में आंतरिक शांति का महत्व और भी बढ़ जाता है।
वीडियो प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता श्री प्रेम रावत के विचारों पर आधारित रही। श्री रावत ने अपने संदेश में इस बात पर बल दिया कि सच्ची शांति बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि भीतर की सजगता, आत्मज्ञान और संतुलन से प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने भीतर शांति का अनुभव कर ले, तो समाज और राष्ट्र में स्वतः शांति स्थापित हो सकती है। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक संदेश को सुना और महसूस किया कि यह केवल सैद्धांतिक बातें नहीं, बल्कि जीवन में अपनाए जाने योग्य व्यावहारिक मूल्य हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि श्री प्रेम रावत का संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे सहिष्णुता, करुणा और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहयोग करें।कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल जी ने आयोजन के लिए कॉलेज एनएसएस टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का संतुलित विकास करना है, जिसमें शांति और मानवीय संवेदनाएँ विशेष स्थान रखती हैं।
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पिंकी गुप्ता एवं डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और शांति की जीवंत पाठशाला है।#worldpeaceday #videopresentation #successfully #gmncollege #ambala
-
27/09/25 |29 सितम्बर को महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला मे टेलीफोन अदालत क आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।
इस अदालत मे उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।
इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा - टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :- पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया: -
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।#generalmanage #telecom #organized #telephonecourt #districtambala
-
27/09/25भारत - रूस व्यापार को और बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
#agriculture #shivrajchauhan #indiarussia #indo-rus
-
27/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 27 सितंबर, 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
26/09/25 |सेवा पखवाड़े को लेकर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोग उठा रहे भरपूर लाभ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#sewapakhwada2025 #bjp #bjpharyana #bjpambala #anilvij
-
26/09/25 |जीएमएन विद्यालय में नवरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जी एम एन पब्लिक विद्यालय में किंडरगार्टन प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात बच्चों ने गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मंच पर मां दुर्गा के नौ रूपों का रूप धारण किए बच्चों ने नवरात्रि पर्व का सांस्कृतिक महत्व प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु घई ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से भी जोड़ते हैं। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
#ambala #news #school #navratri
-
26/09/25 |ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ हुए बैठक
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी एल एस ए) प्रवीण के मार्गदर्शन में जिला ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालसा द्वारा चलाई गयी नयी योजना नयी दिशा नयी उड़ान के तत्वधान में (जुवेनाइल एक्ट) बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में चर्चा की गयी और निर्धारित निर्देश भी दिए गए।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में विधिक ज्ञान एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है।प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो अथवा पेंटिंग विधिक या सामाजिक विषयों से संबंधित बना सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां निर्धारित तिथि तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय या ईमेल पते पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बढ़-चढक़र इस प्रतियोगिता में भाग लें एवं विधिक जागरूकता को समाज में फैलाने में सहभागी बनें।
न्यायिक अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में भी इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु व अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के कार्यालय में संपर्क करें अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 पर संपर्क करें। इस बैठक में पुलिस विभाग से, सेंट्रल जेल अम्बाला से तथा जिला शिक्षा विभाग से सुपरिन्टेन्डेन्ट ने भाग लिया |#ambala #news #meeting #officers #employees
-
26/09/25 |समाधान शिविरों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितए दिए जरूरी निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि संबंधित विभाग समाधान शिविरों के जरियें प्राप्त होने वाली लोगो की शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ.साथ जिस भी विभाग से संबंधी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समयबद्ध होकर जल्द समाधान करें।
नगराधीश शुक्रवार को अंबाला शहर स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहें थे। इससें पहलें चण्डीगढ़ से वीसी के माध्यम से समाधान शिविरों के दृष्टिगत आमजन की समस्याओं के त्वरित व संतोषपूर्ण समाधान को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने वीसी में अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4533 शिकायतें प्राप्त हुई हैए जिनमें से 4270 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इसके साथ विभिन्न विभागों से जूडी 48 शिकायतें लम्बित है। इन लम्बित शिकायतों का जल्द निपटान सुनिचित किया जाएगा। वीसी में जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए है उनकी शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी।
नगराधीश ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाधान शिविरों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का सभी प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। लोगो की समस्याओं से जूडे कोई भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाएं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध होकर समाधान करवाएं।
उन्होंने समीक्षा के क्रम में लम्बित शिकायतों बारे जानकारी लेते हुए कहा कि संबंधित विभाग लम्बित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें। इसकें साथ आयोजित समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन्हें मौके पर निपटाने का पूरा प्रयास करें। यदि किसी कारण तत्काल समाधान नही होता है तो उसे भी समयबद्धपूर्वक निपटान करें।आमजन की समस्याओं का संतोषपूर्ण समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु अनेको योजनाएं चलाई गई हैए उन सबकी जानकारी भी आमजन तक पंहुचाई जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सकें। इस मौके पर डीएसपी रमेश कुमार क्रीड से रजत के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #meeting #review
-
26/09/25 |पराली प्रबधंन पर डीसी ने की सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि पराली प्रबधंन के तहत विभाग द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं, वहंी साथ ही साथ पराली का कृषि यंत्रों के माध्यम से सही तरीके से खेतों में ही निस्तारण करने पर प्रति एकड़ 1200 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। किसान पराली न जलाएं बल्कि कृषि यंत्रों का उपयोग करके पराली का निस्तारण करें। उपायुक्त पराली प्रबधंन विषय को लेकर आज अपने कार्यालय में सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहें थे।
इससे पहले दिल्ली से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षको व अन्य सम्बधिंत अधिकारियों से पराली प्रबधंन के तहत जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पराली जलाने की घटनाएं जिले में न हो इसके लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की हुई हैं। विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पराली जलने से होने वाले दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों में भी गतिविधियां करवाकर पराली प्रबधंन को लेकर जागरूक किया जा रहा हैं।उन्होनें बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबधंन के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध करवाकर किसानों को दिए जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि विभाग के पास 1495 सुपर सीडर व 70 के करीब बेलर उपलब्ध हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बताया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर किसी भी कार्य दिवस पर कृषि यंत्रों से सम्बधिंत जानकारी ली जा सकती हैं। इसके अलावा यदि कहीं पर पराली जलने की घटना होती है तो उसकी सूचना भी दी जा सकती हैं।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने यह भी बताया कि पराली न जले इसको लेकर भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान हैं। इतना ही नहीं यदि कोई पंजीकृत किसान है और वह इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करते हुए आगामी दो वर्षो तक मंडियों मे उसकी फसल की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी।इसके साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्व्ति है उससे भी वह वंचित रहेगा। उन्होनें यह भी बताया कि किसान कै डिट कार्ड को भी निरस्त करने के लिए भी लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर जिस पंजीकृत किसान का मुआवजा है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि यंत्रों के माध्यम से ही पराली का प्रबधंन करें। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कृषि यंत्र उपलब्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह नहीं चाहता कि कोई भी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रहें।उन्होनें यह भी बताया कि पराली जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मानव जीवन पर भी इसका दूष्प्रभाव पड़ता हैं। खेतों में फसलों के अवशेष जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है तथा जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी किसान पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बॉक्स:- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दिल्ली से आयोजित वीसी के माध्यम से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन को बताया कि जिला अम्बाला में पराली जलाने की घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। उन्होनें बताया कि पराली प्रबधंन के तहत किसानों को जागरूक करने का किया गया है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई है जो कि फिल्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखकर कार्य करेगी। उन्होनें यह भी कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत आगामी सभी कार्यो को किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ जसविन्द्र सैनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय प्रबधंक अजय सिंह, डीएमईयू डॉ राजीव, सहायक कृषि अभियन्ता, डीआईओ परमजीत कौर के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #meeting #concerned #department #stubble #management #ambala
-
26/09/25 |हरियाणा के 97 ऐडिड कॉलेजों के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन संग मांगों को लेकर दिया धरना
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन, एचआरए, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के एडेड कॉलेजों में लगभग 4700 पद स्वीकृत है जिनमें से लगभग 3000 शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत है, जिन्हें 95% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। सनातन धर्म कॉलेज आजादी से पहले से अस्तित्व में हैं। पिछले एक दशक से कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ में सरकार व विभाग के उदासीन रवैये को लेकर संघर्षरत हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे : एसीपी का लाभ, संशोधित मकान किराया भत्ता, 01.01.2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ग्रैच्युटी का लाभ, सेवा नियम 2006 व लीव रूल्स 2002 में संशोधन, मेडिकल, आकस्मिक अवकाश के दिशा-निर्देश, सीसीएल और टेकओवर आदि।
इन सभी माँगों को लेकर शिक्षक और गैर शिक्षक यूनियन लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रख रही है। एक्स ग्रेसिया पॉलिसी, लीयन, दूसरे शनिवार की छूटी, मेडिकल, महिला स्टाफ की 25 छुटियां आदि फाइलों पर माननीय मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद भी विभाग द्वारा पत्र जारी नहीं किया गया। ये मांगों की फाइलें विभागीय टेबलों पर वर्षों से दबकर रह जाती हैं।
एक तरफ राज्य सरकार बड़े-बड़े मंचों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करती है, दूसरी तरफ कार्यरत कर्मचारी महीनों तक अपनी सैलरी के लिए तरसते रहते हैं। यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है, बल्कि कॉलेजों के कामकाज और शैक्षणिक माहौल पर भी असर डाल रही है।
इस धरने प्रदर्शन में प्रधान हेमचंद, राम कुमार, डॉ राजेश फोर, डॉ सतबीर, डॉ नितिन, डॉ सुमीत, डॉ मोहित, डॉ तेजिंदर, डॉ दिव्या जैन, डॉ सरयू, आरती शर्मा, चंद्रावती, जंग बहादुर, जे पी तिवारी, मनप्रीत सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर जल्द ही बकाया वेतन और अन्य लाभ भत्तों को जारी नहीं किया गया तो मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे।
#ambala #academic #nonacademic #staff #97-aided-colleges #haryana
-
26/09/25 |राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन
जे कुमार, पलवल 26 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में टूलकिट वितरण समारोह एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाज और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।
समारोह में आईटीआई के 19 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित टूलकिट वितरित की गई। ये टूलकिट्स विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक कार्यक्षेत्र में सक्षम बनाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम साबित होंगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल से विधायक एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी तथा नवनियुक्त मार्केट कमेटी पलवल के अध्यक्ष पंकज विरमानी ने शिरकत की। इस अवसर पर रतन देवी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं।मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी का प्रधानाचार्य जिले सिंह और कैप्टन उदय सिंह एनसीसी अधिकारी ने शॉल पहनाकर एवं मूमेंटो देकर स्वागत और अभिवादन किया। वहीं पंकज विरमानी नवनियुक्त चेयरमैन और गणमान्य व्यक्तियों का फूल मालाओं एवं मूवमेंटो देकर स्वागत किया।
पंकज विरमानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टूलकिट वितरण जैसी योजनाएं सरकार और संस्थान की दूरदर्शिता को दर्शाती हैं, जिनसे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं।#palwal #news #toolkit-distribution
-
26/09/25 |अंबाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत अंबाला में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 आज बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन कैबिनेट सचिव के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसे कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला और इद्रीश फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
यह विशेष श्रमदान कार्यक्रम सुबह 8 बजे भगत सिंह मार्केट (जनता स्वीट्स के पास, कैपिटल सिनेमा के सामने) से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ :
नागरिकों ने श्रमदान कर गंदगी वाले स्थलों को साफ किया। बच्चों और युवाओं ने जनजागरूकता संदेश दिए। गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छ स्थलों में बदलने की पहल। जन-नेतृत्व वाली स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष जोर।
इद्रीश फ़ाउंडेशन की संस्थापिका नेहा परवीन ने कहा आज अंबाला ने यह साबित कर दिया कि जब जनता और प्रशासन एक साथ आते हैं तो स्वच्छता केवल नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन जाती है। प्रधानमंत्री का ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश हर नागरिक को प्रेरित कर रहा है।
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के प्रतिनिधियों ने कहा स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आज का आयोजन इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।
#ambala #news #swachhata-hi-seva-abhiyan -
26/09/25 |जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी को करवाया ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गांव पंजोखरा साहिब, तहसील अम्बाला छावनी तथा जिला अम्बाला में लगभग 0.65 एकड़ (खसरा न0 112//27 उपद) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र तथा एस0एच0ओ0 इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं |इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
#ambala #news #illegalcolony #districttownplanner
-
26/09/25 |अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला प्रवीण के मार्गदर्शन में एस .ए. जैन कॉलेज, अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरू जस्सी, एडवोकेट, डीएलएसए अंबाला की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद रहीं।
शिविर के दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि डीएलएसए अंबाला किस प्रकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता है।
उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। शिविर में प्रतिभागियों ने विधिक नियमों और योजनाओं के प्रति रूचि दिखाते हुए सवाल भी पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।मिस सरु जस्सी ने कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएँ।
#ambala #news #legalliteracycamp
-
26/09/25 |आर्य महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य का 36 वर्षों के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य इस महाविद्यालय की प्राचार्या होने के साथ यहां की छात्रा भी रही हैं।
उन्होंने 6 वर्ष यहां से शिक्षा प्राप्त की तथा अपने समय में एम.ए., राजनीति विज्ञान में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया। तत्पश्चात् डॉ. अनुपमा आर्य ने राजनीति विज्ञान विभाग में 28 वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी तथा महाविद्यालय के उच्चतम पद (प्राचार्या) को 7 वर्षों तक सुशोभित किया तथा महाविद्यालय को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।
प्राचार्या ने अपने कार्यकाल में कई गोल्ड मैडलिस्ट भी दिए। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग ने प्राचार्या डॉ. अनुपमा का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी कड़ी में डॉ. गुरमीत ने बताया कि प्राचार्या महोदया जितनी अच्छी विद्ववती हैं, उससे कई ज्यादा एक अच्छी इंसान हैं।
उनके जीवन में प्राचार्या का अतुलनीय योगदान रहा है। प्राचार्या ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इस महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, विशाल, अरविन्द तथा मिस संध्या उपस्थित रहे।
-
25/09/25 |ब्रह्मकुमारीज समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में डॉ. अनुपमा आर्य, प्राचार्या को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से प्रो. शिव पांडेमणि, डायरेक्टर वेल्यू एडुकेशन प्रोग्राम, आर.ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमार जय कुमार, अस्सिटेंट डायरेक्टर वेल्यू प्रोग्राम ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमारी बहन भाग्य लक्ष्मी, ब्रह्मकुमारी बहन शैली, अम्बाला छावनी महाविद्यालय में पधारे और उन्होंने डॉ. अनुपमा आर्य को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आर्य के दीर्घकालीन शिक्षण योगदान, विद्यार्थियों के प्रति उनके मागदर्शन और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि माउंट आबू जाना मेरे जीवन का एक अद््भुत अनुभव था। यह मेरा पहला अवसर था जब मैं वहां गई और वहां जो शांति, स्थिरता और आत्मीयता का अनुभव हुआ वह शब्दों में ब्यान करना कठिन है।
आज की इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में जहां हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव, अपेक्षाओं और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है, वहां अंतर्मन की शांति ही सबसे बड़ा सुख बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मकुमारीज जैसे संस्थान समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, जो आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।
#ambala #News #aryacollege
-
25/09/25 |27 सितंबर तक खोली गई है वन टाइम सेटलमेंट योजना-2025 : डीसी
जे कुमार, पलवल 25 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 27 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट योजना 2025 के अंतर्गत आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा सभी पंजीकृत करदाताओं के लिए खोली गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतिम चरण में व्यापक जागरूकता व त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पलवल स्थित विभागीय कार्यालय 24 से 27 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त (शाम 7 बजे तक) खुले रहेंगे।
उन्होंने करदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे ओटीएस-2025 के अंतर्गत अपने लंबित देयों का निपटान करने के लिए इन अंतिम चार दिनों का जरूर लाभ उठाएं। त्वरित मार्गदर्शन और स्थल पर ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क पूर्णत: कार्यशील है।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ओटीएस देवीलाल पार्क के सामने 01 सिविल लाइन में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय पलवल में अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तक सामान्य कार्यालय समय शाम 7 बजे तक दाखिल कर सकते हैं।#onetime #settlement #scheme2025 #openedtill #dc
-
25/09/25 |धान खरीद का जायजा लेने नारायणगढ़ पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत की, किसानों एवं आढतियों ने खरीद व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से अब तक हुई धान की आमद और खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसी भी किसान को दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस बार 1 अक्टूबर से प्रस्तावित खरीद को पहले ही 22 सितंबर से शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा को भी चैक किया।
उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडी में आने वाले किसानों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो। राज्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता व निष्पक्षता बरती जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें।
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं भरेड़ी और बेरखेड़ी खरीद केंद्रों पर कुल 48,343 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है, जबकि 17,493 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां ग्रेड-ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसकी खरीद एमएसपी 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है। मंडी में 17 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद की जा रही है।इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धान खरीद को लेकर मण्ड़ीयों में व्यापक प्रबंध किये गये है और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पहले ही सम्बंधित अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भी डयूटी लगाई गई है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं अन्य खरीद केंद्रों पर कुल 8,33,543 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, डीएफसी अपार तिवारी, मार्किट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा, हैफड अधिकारियों सहित किसान और आढ़ती मौजूद रहे।#ambala #news #anajmandi #narayangarh
-
25/09/25 |डिजिटल अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, युवाओं में साइबर सुरक्षा की जागरूकता पर निर्भर करती है।" – डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला कैंट में आज अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से “युवाओं में साइबर सुरक्षा फॉर टीन्स और भारत की अर्थव्यवस्था” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आईएसएसी फाउंडेशन के साइबर क्राइम इंटरवेंशन ऑफिसर एवं एलनिनो इंटरनेशनल प्री स्कूल के निदेशक डॉ. गौरव खन्ना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों तथा उनके भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों पर विद्यार्थियों को मूल्यवान जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता को गहराई से समझा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा: “आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास का भी अभिन्न अंग है। भारत तीव्र गति से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और इस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं का जागरूक और सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे व्याख्यान न केवल छात्रों को अद्यतन जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। कॉलेज प्रशासन सदैव प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को समकालीन एवं व्यावहारिक विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त हो।
उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज की प्राध्यापिका एवं कार्यक्रम की संयोजक मिस गीति बिंद्रा को प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त बधाई दी । कार्यक्रम के व्याख्यान को चलचित्र की रूप में संरक्षित करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार एवम दृश्य उत्पादन विभाग के विद्यार्थियों ने किया।
#ambala #news gmncollege #haryana -
25/09/25 |हरियाणा में एक आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) –हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति/तबादला आदेश जारी किए हैं।
आईएएस अधिकारी श्री प्रशांत पंवार, जो वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें नागरिक सूचना संसाधन विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन), श्री जय प्रकाश को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
#HaryanaGovernment #IAS #HCS #OfficerTransfer #PrashantPanwar #JayPrakash #CRID #Antyodaya #Bureaucracy #HaryanaNews
-
25/09/25केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को स्वीकृति दी
#indianrailways #bonus #ashnawivashnav #railways #railwaysemployes
-
25/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे 25 सितंबर, 2025
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
24/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां सांय 6 बजे 24 सितंबर, 2025
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
24/09/25 |जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा एवं डीपीसी ज्योति सबरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी ब्लॉक शहजादपुर अम्बाला के प्रांगण में किया गया।
कक्षा 6 से 8 के स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा की नंदिनी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी की रितिका ने द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगाला के दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 9 से 12 स्तर में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की शिवानी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केसरी के चेतन कुमार ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ माजरा की ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या दीपा कौशिक ने की। संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व श्रीमती सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ए.पी.सी पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छठी से 12वीं कक्षा तक के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति को भी जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में डाइट मोहडा के प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, श्रीमती रविंद्र पाल कौर और डॉ. विवेक शर्मा का सहयोग रहा।
#ambala #News #education
-

-
24/09/25 |तोपखाना में रामलीला मंचन मे सीता स्वयंवर प्रसंग ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - तोपखाना बाज़ार स्थित श्री रामलीला नाटक समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत गत रात्रि “सीता स्वयंवर” प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा, समाजसेवी जसविंदर बबलू एवं गुरप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ-साथ पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा, धर्मेंद्र साहू, नरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
रामलीला मंचन में “सीता स्वयंवर” प्रसंग का जीवंत चित्रण किया गया। इस दृश्य में दर्शाया गया कि कैसे महाराज जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह हेतु एक कठिन शर्त रखी थी — जो शिवजी के भारी धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वरण कर सकेगा। कई राजाओं और बलशाली योद्धाओं के असफल प्रयासों के बाद श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह दो टुकड़ों में टूट गया। इस भावपूर्ण दृश्य के मंचन पर सारा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।
दर्शकों ने इस धार्मिक प्रसंग का गहन आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए यह मंचन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों से जुड़ने का माध्यम बना। समाज की ओर से यह संदेश दिया गया कि रामायण केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि जीवन के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्य अतिथियों ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने रामलीला कलाकारों की प्रतिबद्धता और समर्पण की प्रशंसा की।
समाज ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में रामायण के अन्य प्रसंगों का मंचन भी जारी रहेगा। साथ ही, दशहरा पर्व का भव्य आयोजन तोपखाना बाज़ार स्थित दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें रावण दहन सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया |
#ambala #News #topkhanabazar #ramlila
-
24/09/25 |सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया
#sewapakhwada2025 #pmo #narenderamodi #bjp #bjpharyana #anilvij #blooddonation
-
24/09/25
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।
#India #Pakistan #UnitedNations #JammuAndKashmir #IntegralPartOfIndia #GlobalPolitics #Diplomacy #NationalUnity #IndiacanDoIt #Kashmirissue #Sovereignty #TerritorialIntegrity #MessageToPakistan #PeaceInKashmir #UnityInDiversity #NationalPride #InternationalRelations #HumanRights #SecurityCouncil
-
24/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे 24 सितंबर, 2025
24 सितंबर, 2025 के प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार ।
"दैनिक खबर"
देखिए ताजा समाचार प्रतिदिन "दैनिक खबर" पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6बजे
#24Septembre #ताजा_समाचार #दैनिकखबर #समाचार #प्रातः10बजे #सायं6बजे #महत्वपूर्णखबरें #भारतकीखबरें #समाचारप्रसारण #दैनिकसमाचार #खबरें #ज़रूरीखबरें #समयस्केनews #राष्ट्रीयसमाचार #लोकलरीपोर्ट #टॉपस्टोरीज़ #नवीनतमजानकारी #अद्यतनसमाचार #दैनिकरिपोर्ट
-
24/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी मे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड नारायणगढ़ व प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र सिविल अस्पताल, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व आरएस स्टीलेज प्राईवेट लि0 औद्योगिक क्षेत्र अम्बाला छावनी में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में जण्डली मार्किट व सैक्टर-8 अम्बाला शहर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।#ambalapolice #launched #awareness #campaign specialsevapakhwada #News
-
24/09/25 |आईटीआई पलवल में ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार, ambala 24 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जिले सिंह और एनसीसी कैप्टन उदय सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम ग्रुप आईटीआई अनुदेशक (कार्यवाहक) राजेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि संस्थान के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी गर्व का विषय है।ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों, विजेताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों की सराहना भी की। संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#ambala #News #palwal #itigroupdance
-
24/09/25 |25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का होगा शुभारंभ : डीसी
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए 25 सितंबर को एक महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होने जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप का पंचकूला से शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन पलवल सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। पलवल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
यह होगी योजना के लिए आवश्यक पात्रता
डीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
योजना के दायरे से यह रहेंगे बाहर
उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित महिला के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांग पैशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार के लिए वित्तीय सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीडि़त महिला/लडक़ी को वित्तीय सहायता, अविवाहित महिला को वित्तीय सहायता, पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
यह रहेंगे आवश्यक दस्तावेज
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया कि महिला के पास हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जो कि आधार से लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, अगर महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल का कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि बेरोजगार हो), महिला/परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 सितंबर से आरंभ हो रही है। जिला, उपमंडल और खंड में लगने वाले शिविरों में इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवा लें।#deendayalladolaxmiyojanaapp #launched #palwal #news #haryana #dc
-
24/09/25 |राष्ट्रीय व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम माजरी तथा ग्राम धनकौर में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता मिस सारू जस्सी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स मिस कोमल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।
#ambala #news #awareness #national #haryana #legalservicesauthority
-
24/09/25 |खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पम्प का किया औचक निरीक्षण
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने अम्बाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण करते हुए नोजल के माध्यम से पम्प पर पेट्रोल के पैमाने को चैक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। यहां बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सडक़ मार्ग के माध्यम से दिल्ली से वापिस चण्डीगढ़ आ रहे थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने म्बाला चण्डीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें इस दौरान पेट्रोल पम्प पर मशीनों पर लगी नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा को चैक किया। उन्होनें इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 14 नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा/पैमाने को चेक किया गया हैं। पेट्रोल पम्प पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पर जो सुविधाएं व आवश्यक हिदायते होती है वह सही पाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पम्प द्वारा ठीक कार्य किया जा रहा हैं। इसके अलावा उन्होनें पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालायों की व्यवस्था के साथ-साथ अग्रि शमन यंत्रों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पम्प सभी हिदायतों की पालना करें ताकि उपभोक्ताओं को गणवत्ता युक्त व सही पैमाने में पेट्रोल इत्यादि मिल सकें। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत सभी गतिविधियां ठीक हो, इसी के तहत आज यहां पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेगें। इस मौके पर मापतोल विभाग के इन्स्पेक्टर दलीप कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत मौजूद करें।
#ambala #News #petrolpump #cheking
-
23/09/25 |थाना पडाव क्षेत्र से सीआईए 2 ने 18 ग्राम हैरोइन व कार सहित आरोपी काबू
जे कुमार अम्बाला 23 सितम्बर - थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को 18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने बतलाया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज अम्बाला छावनी से प्रताप फैक्टरी की तरफ कार में सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा।सूचना उपरान्त सीआईए-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा के पास कार में सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 18 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #news #police #ciastaff
-
23/09/25दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां सांय 6 बजे
“दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
रोजाना सुनिएप्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
23/09/25 |थाना नारायणगढ क्षेत्र से अवैध हथियार देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह
शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गाँव गधौली नजदीक मारकंडा पुल के पास से अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मे सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले में जानकारी देते हुए सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, जो आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ से सढौरा की तरफ जाएगा। सूचना उपरान्त सीआईए-1 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए गाँव गधौली नजदीक मारकंडा के पास से नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद बरामद किए। आरोपी की पहचान नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया।#ambala #news #spambala #police
-
23/09/25भाजपा सदर मंडल द्वारा "नमोवन" कार्यक्रम के तहत किया तोपखाना झील पर 75 पौधों का वृक्षारोपण
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज भाजपा सदर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "नमोवन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत तोपखाना झील परिसर में 75 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि उपप्रधान ललिता प्रसाद ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की संयोजना भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक संजीव सोनी द्वारा की गई, जबकि सहसंयोजक की भूमिका में बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
"नमोवन" कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, हरियाली को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों को गति देना रहा। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और आम जनता से भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई।
#ambala #news #trees #
-
23/09/25 |डीसी पलवल ने सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जे कुमार, पलवल 23 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग पलवल के विश्राम ग्रह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला में सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चला रखी है। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इन योजनाओं को लेकर मॉनिटरिंग भी की जाती है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में चलाई जा रही योजनाओं के बारे मेें संबंधित विभाग के अधिकारी को विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई नागरिक उससे संबंधित योजना के लाभ से वंचित है तो उससे वह लाभ दिलवाने में संबंधित अधिकारी द्वारा सहयोग किया जाए। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलवाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सीएम विंडो, जन संवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निवारण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बलीना, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, व नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, सिविल सर्जन डा. सतिंद्र वशिष्ठ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।#palwal deputycommissioner #reviewmeeting #officials #regarding #theschemesbeingrun #government
-
23/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया और पुलिसकर्मियों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
इसी कड़ी में प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत थाना अम्बाला शहर क्षेत्र बस स्टैण्ड पर महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में अग्रसेन चैक अम्बाला शहर में आॅटो चालकों/रोडवेज वर्कशाप कर्मचारियों/आमजन व प्रबन्धक थाना शहजादपुर ने थाना क्षेत्र गाँव कक्कड़ माजरा, धनाना, रसीदपुर, अनाजमण्डी में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #police #sewapakhvada
-

युवा योद्धा सम्मेलन: सिरसा में जेजेपी ने भरी हुंकार, युवाओं को एकजुट करने का आह्वान
सिरसा, 23 सितंबर (अभी) — जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज सिरसा में आयोजित 'युवा योद्धा सम्मेलन' में शामिल हुए। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि जेजेपी हमेशा से युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और जोश ही किसी भी संगठन को आगे ले जा सकता है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि युवा ही भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए। उन्होंने जेजेपी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए किए गए कामों, जैसे 75% रोजगार आरक्षण और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हमेशा युवाओं को अवसर दिए हैं और भविष्य में भी देती रहेगी।
#YuvaYodhaSammelan #JJP #DushyantChautala #AjaySinghChautala #Sirsa #HaryanaPolitics #YouthEmpowerment #YouthInPolitics #Haryana #JannayakJantaParty
-
23/09/25 |माता मनसा देवी मेले में कानूनी जागरूकता स्टॉल का आयोजन
पंचकूला, 23 सितंबर (अभी) — हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HALSA) के निर्देश और वेद प्रकाश सिरोही, उप जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पंचकूला की देखरेख में, माता मनसा देवी मेले में एक विशेष कानूनी जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। इस पहल का उद्देश्य भक्तों और आम जनता को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और HALSA की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करना है।
स्टॉल का समन्वय सुश्री अपर्णा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, DLSA, पंचकूला द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर पैनल अधिवक्ता, अर्ध-विधिक स्वयंसेवक (PLV), और DLSA के कर्मचारी तैनात हैं, जो लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जागरूकता फैलाने के लिए, पंचकूला के राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्टॉल पर आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कानूनी सहायता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
स्टॉल पर NALSA और HALSA की योजनाओं पर आधारित पैम्फलेट और पुस्तिकाएँ निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इनमें महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अत्याचार के पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
सुश्री भारद्वाज ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोग अपनी कानूनी समस्याओं पर भी सलाह ले रहे हैं। पैनल अधिवक्ता उन्हें उचित कानूनी उपायों और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। मध्यस्थता के लाभों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लोग लंबी अदालती प्रक्रियाओं के बिना ही अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा सकें।
यह पहल कानून और जनता के बीच की दूरी को कम करने के HALSA और DLSA के प्रयासों का हिस्सा है। माता मनसा देवी मेले जैसे सार्वजनिक आयोजनों में स्टॉल लगाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्याय, समानता और सशक्तिकरण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।
#LegalAid #Haryana #HALSA #DLSA #MansadeviMela #LegalAwareness #CommunityOutreach #FreeLegalServices #AccessToJustice #Panchkula #WomensRights
-
23/09/25 |राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से करवाया जागरूक
जे कुमार, अंबाला 23 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैवलर वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम बेहबलपुर तथा ग्राम लखनौर साहिब में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सचिन कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर्स जगमाल सिंह ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।#awareness #publicity #ambala #national-haryana-state-legal-services
-
23/09/25 |अम्बाला उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार 29 सितम्बर को
जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।
इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।
इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा कि टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया - उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।#ambala #news #lokadalat #haryana
-
23/09/25 |आईटीआई अंबाला शहर में सेवा पखवाड़े के तहत हुए कई कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में आज सेवा पखवाड़े के तहत निम्न अनुसार कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य वनिता सिंधु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर द्वारा बताया गया कि आज भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी में (16), निबंध प्रतियोगिता में (33) एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में (17) छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया |
आई टी आई अंबाला शहर में स्टाफ सदस्य एवं छात्रों द्वारा मिलकर सफाई अभियान किया गया और आईटीआई में छात्रों को करियर काउंसलिंग सेशन मुकेश कुमार अनुदेशक व हरीश वर्मा अनुदेशक द्वारा कंडक्ट किया गया । इसके अलावा 29 छात्रों द्वारा उद्यमिता/व्यवसाय/स्टार्टअप विचार प्रतियोगिता में भाग लिया गया और उक्त सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी माई भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए ।
मिशन एडमिशन के तहत दिनेश सिंह राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 172 रिक्त पद के प्रति आज कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 4 छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी सीट्स मौके पर ही कंफर्म की एडमिशन की स्थिति आज इस प्रकार है, कुल सीटों की संख्या 1188 है। जिनमें से कुल आवेदन प्राप्त - 6, कुल प्रवेश - 2, आज तक भरी गई कुल सीटें - 1018, आज तक खाली सीटें - 170 हैं। -
23/09/25 |नारायणगढ़ अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, 171 किसानों को पास किए जारी
जे कुमार, नारायणगढ़, 23 सितंबर - अनाज मंडी नारायणगढ़ में आज से धान की सरकारी खरीद कार्य का शुभारंभ हुआ। खरीद कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा, खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारी तथा आढ़ती मदन चानना, ओमप्रकाश चानना सहित अन्य आढ़ती उपस्थित रहे।
डॉ. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री ने पहले नवरात्रि पर ही धान की खरीद शुरू करवा कर किसानों को तोहफा दिया है, जबकि सामान्यतः धान खरीद सीजन 1 अक्तूबर से आरंभ होता है। यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और पारदर्शिता व सुगमता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था हो इस बारे में पहले ही सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं खरीद केन्द्र भरेड़ी व बेरखेड़ी में धान की आमद शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन शाम तक 171 किसानों के 7,883 क्विंटल धान के गेट पास ऑनलाइन माध्यम से जारी हुए है।
उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बिजली-पानी की बेहतर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, साथ ही अटल कैंटीन भी खोली गई है। सचिव अखिलेश शर्मा ने यह भी बताया कि मंडी में 17% नमी तक धान की खरीद की जाएगी। यहां ग्रेड ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसका एमएसपी ₹2,389 प्रति क्विंटल है।
#government #procurement #narayangarh #grain-market
-
23/09/25 |मेरी सहेली कार्यक्रम के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा को समर्पित किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खासतौर पर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, "प्रोजेक्ट सहेली", और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था, ताकि वे अपनी रेल यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इस नाटक का मंचन आकाश शर्मा रंगमंच द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूलों और इड्रिश फाउंडेशन से आईं 20 छात्राओं ने भाग लिया और दर्शकों को यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है। नाटक में दिखाया गया कि एक अकेली महिला यात्री किन-किन परिस्थितियों से गुजर सकती है और रेलवे सुरक्षा बल कैसे उनकी सहायता के लिए तत्पर रहती है।
कार्यक्रम का संचालन व पर्यवेक्षण रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी रविंद्र सिंह द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में अंबाला रेलवे सुरक्षा बल टीम ने पूरी सक्रियता के साथ आयोजन को सफल बनाया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने न केवल यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर और "मेरी सहेली" परियोजना के बारे में जानकारी दी, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास से यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया।
"मेरी सहेली" प्रोजेक्ट विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल की महिला अधिकारीगण ट्रेन में चढ़ने से लेकर गंतव्य तक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। यह पहल अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचकिचाहट के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें और अपने आस-पास किसी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करें।
इस जागरूकता कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रेलवे न केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने का माध्यम है, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है |#ambala #news #railwaystation #awarness
-

-
23/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
22/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
22/09/25 |23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने 23 सितम्बर को प्रदेश में ‘हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सभी जिलों में जनसभाएँ, समारोह, गोष्ठियां आदि आयोजित करके देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडलायुक्तों और उपयुक्तों लिखे एक पत्र में निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों तथा युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल युद्ध के योद्धाओं को भी आदरपूर्वक आमंत्रित किया जाए।
#HaryanaMartyrdomDay #HaryanaGovernment #MartyrsOfIndia #TributeToMartyrs #ShahidiDiwas #IndianArmy #FreedomFighters #KargilWarriors #RespectAndRemembrance #HaryanaVeerDiwas
-
22/09/25 |कस्तूरबा कॉलोनी अम्बाला में 16 लाख से नई सड़क का शुभारंभ
अम्बाला, 22 सितम्बर (जे कुमार): कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बाला के वार्ड नम्बर 26 कस्तूरबा कॉलोनी में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारंभ आज विधिवत किया गया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल के महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सरदार बीएस बिन्द्रा और सुभाष शर्मा की मौजूदगी में वार्ड के पार्षद नरेश धवन ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गिरीश टंडन, वार्ड प्रधान रविन्द्र बग्गा, कॉलोनी के प्रधान जैन साहब, बूथ प्रधान प्रवेश टंडन, देव राज ठाकुर, मनमोहन सिंह, कंवल नरूला, महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका विग, इंदु चोपड़ा, राकेश धवन, धीरज धवन, डॉ. एसपी आहूजा, अमित कोहली, टीटू आनंद और बृजमोहन विग सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्षद नरेश धवन ने जानकारी देते हुए कहा कि कस्तूरबा कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेलनी पड़ रही थी। सड़क खराब होने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विशेष रुचि लेते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति दी, जिसके तहत 16 लाख रुपये की लागत से इस नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और कॉलोनी में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड के अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्षद ने कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
#ambala #News #mc #newroad #kasturbacolony
-
22/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी में दो स्लैब करके देश की जनता को बड़ी राहत दी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#gst #pmo #narenderamodi #bjp #anilvij #bjpharyana #bjp
-
22/09/25 |तोपखाना बाजार अम्बाला में श्रीराम लीला महोत्सव मे हुआ भगवान श्रीराम जन्म पर भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला के तोपखाना बाजार में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार श्रीराम लीला का भव्य आयोजन धूमधाम से शुरू हो चुका है। श्रीराम लीला नाटक समाज कमेटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत करता है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम लीला का आयोजन 1961 से लेकर 1987 तक निरंतर किया गया था। उसके बाद कुछ वर्षों तक यह परंपरा रुकी रही, लेकिन वर्ष 2021 से इसे पुनः आरंभ कर लगातार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस वर्ष श्री रामलीला का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा द्वारा किया गया | स्थानीय स्तर पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का भी कार्य करता है।
गत रात्रि हुए मंचन में श्रीराम जन्म की कथा को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया। मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंबाला महिला थाना प्रबंधक सतविंदर कौर, हरियाणा शाक्य समाज महिला अध्यक्ष राजदुलारी शाक्य और अमन कुमार ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने मंच पर आकर श्रीराम जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नाटक समाज कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
श्रीराम लीला नाटक समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगा। विभिन्न तिथियों पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 24 सितम्बर को विशाल श्रीराम भारत निकाला जाएगा, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल होंगे। साथ ही, हर वर्ष की भांति इस बार भी 2 अक्टूबर 2025 को तोपखाना दशहरा ग्राउंड में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन का आयोजन कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस बार की रामलीला विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। आधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम के साथ-साथ मंचन में नए दृश्यों और कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करें और रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें।
तोपखाना बाजार में आयोजित यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और संस्कृति को संजोने की अमूल्य परंपरा भी है। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
#ambala #news #ramlila #topkhanabazar
-
22/09/25 |कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा बीसी बाजार क्षेत्र मे इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 22 सितम्बर - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बीसी बाजार वार्ड नम्बर 32, स्टाफ रोड स्थित कैपिटल चौक से आर्य गर्ल्स कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य आरंभ किया गया।
इस कार्य का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अंशुमन गर्ग ने की। इस अवसर पर सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, निशांत, नितिन, बिट्टू शर्मा, बूथ प्रधान शिव, रजनीश, राजन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज की प्राथमिकता हमेशा जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। इसी सोच के तहत इस कार्य की स्वीकृति दी गई और अब यहां इंटरलॉकिंग टाइलों के लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होगी। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी जल्द ही सुधार और निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
अजय बवेजा ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैंटोनमेंट बोर्ड का धन्यवाद किया।
#ambala #news #
-
22/09/25 |सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार: गांवों में सांस्कृतिक व भजन पार्टियां सक्रिय
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला में शुरू किए गए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक व भजन पार्टियों द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
इस दौरान विभागीय सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पार्टियों ने गीत के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रमों में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई जानकारी को सराहा और कहा कि इस प्रकार की पहल से योजनाओं की जानकारी आसान व सरल भाषा में आमजन तक पहुचती है। ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे अब अधिक जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक व भजन पार्टियों के कलाकारों ने नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सभी को संकल्पित किया। महिलाओं को विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना को पारदर्शी, बिना भ्रष्टाचार व निष्पक्षता के साथ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कमार ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 02 अक्टूबर तक चला जा रहा है, जिसके तहत ये सूचीबद्ध भजन पार्टियां जिला के गांवों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे सके। इसके अलावा अभियान के तहत लोगों को जल बचाओ, पौधारोपण करने तथा नशे से दूर रहने जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा ताकि लोग इन अभियानों से जुड़कर समाज व प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे सके।#ambala #news #haryana #dprooffice
-
22/09/25जानिए 22 सितंबर, 2025 से GST की दरों में हुए बदलाव और उसके फायदे
हाल ही में, 22 सितंबर 2025 से भारत में जीएसटी (GST) की नई दरें लागू की गई हैं। इन बदलावों को "जीएसटी 2.0" और "जीएसटी बचत उत्सव" भी कहा जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को राहत देना और टैक्स प्रणाली को सरल बनाना है।
जीएसटी की नई दरें
पुरानी चार-स्लैब वाली प्रणाली (5%, 12%, 18%, 28%) को तीन नई दरों में बदल दिया गया है:
* 5%: यह दर अब अधिकांश आवश्यक और रोजमर्रा की वस्तुओं पर लागू होगी।
* 18%: यह दर सामान्य वस्तुओं और सेवाओं के लिए है।
* 40%: यह एक नई और विशेष दर है, जिसे "सुपरलक्जरी" और "सिन गुड्स" (हानिकारक वस्तुएं) पर लगाया गया है।
मुख्य बदलावों की सूची:
* 12% का स्लैब हटा दिया गया है: पहले 12% स्लैब में आने वाली लगभग 99% वस्तुओं को अब 5% स्लैब में रखा गया है।
* 28% का स्लैब हटा दिया गया है: पहले 28% स्लैब में आने वाली अधिकांश वस्तुओं को अब 18% स्लैब में रखा गया है।
* 40% का नया स्लैब: तंबाकू, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स और लग्जरी कारों जैसे हानिकारक और विलासिता वाले सामानों पर 40% की नई दर लगाई गई है।
प्रमुख वस्तुओं और सेवाओं पर नई दरें
सस्ती हुई वस्तुएं (5% की नई दर):
* डेयरी और खाद्य उत्पाद: घी, मक्खन, पैकेज्ड फूड आइटम (जैसे नमकीन, बिस्कुट), बादाम, फ्रूट जूस।
* घरेलू सामान: साबुन, तेल, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट, शैंपू।
* अन्य: छाता, सिलाई मशीन, डायग्नोस्टिक किट, सर्जिकल उपकरण।
* शिक्षा और स्टेशनरी: पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र, नोटबुक।
सस्ती हुई वस्तुएं (18% की नई दर):
* ऑटोमोबाइल: छोटी कारें (पेट्रोल <1200cc, डीजल <1500cc), मोटरसाइकिल (350cc तक)।
* उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (Consumer Durables): एयर कंडीशनर, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन।
* अन्य: सीमेंट, ऑटो पार्ट्स, सभी प्रकार की बैटरी, प्रिंटर, कंप्यूटर।
जीएसटी मुक्त (Zero GST):
* बीमा: अब व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा।
* शिक्षा: शिक्षा सामग्री पर अब कोई जीएसटी नहीं है।
महंगी हुई वस्तुएं (40% की नई दर):
* कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट, तंबाकू और लग्जरी कारें (इन पर पहले 28% टैक्स लगता था)।
नई जीएसटी दरों के फायदे
इन बदलावों से आम जनता और अर्थव्यवस्था को कई लाभ होने की उम्मीद है:
* उपभोक्ताओं को राहत: दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुएं, दवाएं और सेवाएं सस्ती हो गई हैं, जिससे आम लोगों की बचत बढ़ेगी।
* मध्यम वर्ग को लाभ: छोटी कारों, घरेलू उपकरणों और बीमा पर टैक्स कम होने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
* टैक्स प्रणाली का सरलीकरण: टैक्स स्लैब की संख्या कम होने से यह प्रणाली और भी सरल हो गई है, जिससे वर्गीकरण संबंधी विवाद कम होंगे।
* मांग में वृद्धि: वस्तुओं की कीमतें कम होने से उनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
* किसानों को फायदा: कृषि उपकरणों और खादों पर जीएसटी दर कम होने से किसानों को लाभ होगा।
* स्वास्थ्य सेवा में सुधार: स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी हटा दिया गया है, जिससे लोग आसानी से बीमा पॉलिसी खरीद सकेंगे। साथ ही, दवाएं भी सस्ती हो गई हैं।
#GSTchanges #GSTrates #September2025 #GSTbenefits #TaxUpdates #FinancialLiteracy #BusinessFinance #IndiaEconomy #TaxReform #GSTKnowledge #FinancialAwareness #MoneyMatters #TaxPlanning #SmallBusiness #Entrepreneurship #EconomicGrowth #HassleFreeTax #BusinessUpdates #TaxSavings
-
22/09/25 |पलवल जिला की ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन
जे कुमार, पलवल, 22 सितम्बर -डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन में पलवल की काशीपुर, लाड़ीयाका, राजूपुर, हरफली, डकोरा, असावटा, गोहपुर आदि पंचायत में पखवाड़े अनुसार सचिवालय, पंचायत घर व सामुहिक स्थानो की साफ सफाई की गई वहां पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी खंड समन्वयको चेतराम, सुनिल कुमार, रोनक, कैलाश, राजेन्द्र, प्रवीण कुमार के द्वारा अपने अपने ब्लॉकों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चौपाल, ग्राम सचिवालय, स्कूल, व्यायामशाला आदि बनाने उपरांत हमें सौप दिए जाते है। हमें इनके उपयोग के साथ-साथ इनकी अच्छी तरह साफ-सफाई और देखभाल भी करनी चाहिए, जिस तरह आज हमने इनकी साफ-सफाई की है प्रतिदिन इसी तरह देखभाल करनी चाहिए।
#palwal #dc #news -
22/09/25 |थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरीक सिहं उर्फ बन्टी निवासी गाँव कुरली बटौली थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता सतीश कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी बलदेव नगर थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला नें शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 जुलाई को उसके गोदाम से कुलर की मोटरे, इन्वर्टर पंखें, स्टैपलाईजर इत्यादि चोरी किए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।#ambala #news #police
-
22/09/25 |दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एसीएस हेल्थ व एसीएस सेवा ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - हरियाणा सरकार आगामी 25 सितंबर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज सेवा विभाग की एसीएस जी अनुपम तथा स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं सम्बधित जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अम्बाला की तरफ से डीसी अजय सिंह तोमर ने इस संबंध में की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिला अंबाला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। उन्होनें कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होगें।
डीसी ने वीसी के उपरान्त सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत कार्य करने हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी प्रदान करके उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना है।यह योजना 25 सितंबर 2025 से पूरे हरियाणा में लागू होगी। योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा की यह पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है।
योजना के लिए कौन होंगी पात्र
इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो। उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो। वह स्वयं या उसके पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में विवाहित हुई है) आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार में कितनी भी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। हालांकि, यदि कोई महिला पहले से ही कुछ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
पंजीकरण प्रक्रिया
पंजीकरण डीडीएलएलवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इसे गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और ऐप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक कार्यात्मक कैमरा वाला मोबाइल फोन आवश्यक होगा। ऐप में लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी
* हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
* आधार आईडी (स्वयं और सभी परिवार के सदस्यों की)
* यदि विवाहित हैं, तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों की आधार आईडी
* बिजली कनेक्शन नंबर
* एचकेआरएन नंबर (यदि बेरोजगार हैं और एचकेआरएन में पंजीकृत हैं)
* आपके/परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले सभी वाहनों का पंजीकरण नंबर
* स्वयं के नाम का एक सक्रिय बैंक खाता
* लाइव फोटो जो ऐप के माध्यम से लिया जाएगा
अगर किसी महिला के पास पंजीकरण के समय कुछ दस्तावेज़ नहीं हैं, तो वे मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क पर जा सकती हैं। ऐप में एक ऐसी सुविधा भी है जो ज़रूरी दस्तावेज़ या प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने हेतु संबंधित पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगी।
आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को एक पंजीकरण आईडी प्राप्त होगी, जो एसएमएस और वाटसऐप के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। आवेदकों को उनकी पात्रता की स्थिति के बारे में 15 दिनों के भीतर सूचित किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, जिला कल्याण अधिकारी शीश पाल माहला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट व अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #dc #camp
-
22/09/25 |धान की खरीद को लेकर डीसी अम्बाला ने ली मीटिंग, दिए निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि 22 सिंतबर से जिले की 15 मंडियों में धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा, इसको ध्यान में रखते हुए सभी मंडियों में धान खरीद के कार्य के तहत सभी आवश्यक प्रबंध होने सुनिश्चित होने चाहिए। किसानों व आढ़तियों को धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। डी सी को धान खरीद कार्य के तहत एसडीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएफएससी, डीएम हैफेड व संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों से धान खरीद कार्य के तहत जो-जो व्यवस्थाएं की गई डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में पिछले वर्ष 6 लाख 6 हजार एमटी धान की खरीद की गई थी। उन्होनें कहा कि इस वर्ष भी इतनी ही आवक आने की सम्भावना हैं। इसके साथ-साथ धान खरीद कार्य के तहत लगभग 200 मिलरस ने अपना पंजीकरण करवाया था।
डीसी ने धान खरीद कार्य के तहत सभी मंण्डियों में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था, मेन गेट पर डीवीआर लगवाना, बिजली की व्यवस्था, इलैक्ट्रिकल झरने की व्यवस्था, अटल किसान मजूदर कैन्टिन की व्यवस्था, सडक़ों के पेच वर्क सम्बधी व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं बारे सम्बध्ंिात अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मंडी में किसानों व आढतियों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए, वहीं किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि मंडियों में धान प्रबधंन के तहत बोर्ड भी चस्पा करवाएं और किसानों की सुविधा के हैल्प डेस्क भी होने चाहिए।उन्होंने इस मौके पर आढती एसोसिएशन व राईस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे भी धान खरीद कार्य से संबंधित कोई सुझाव या अन्य कोई समस्या है उस बारे भी जाना। उन्होंने कहा कि सम्बध्ंिात एजेन्सी बेहतर समन्वय बनाकर धान खरीद कार्य को करवाएं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मंडियों में धान खरीद कार्य के तहत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होगीं।
इस मौके पर डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि धान खरीद कार्य के तहत शेड्यूल के अुनसार ही किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि 17 प्रतिशत से कम नमी मात्रा वाली ही धान मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि उनकी फसल खरीदने में कोई परेशानी न आए।उन्होनें यह भी पंजीकृत किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से फसल खरीद की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होनें यह भी कहा कि गेट पास के तहत किसान पोर्टल के माध्यम से अपने घर से ही गेट पास की सुविधा ले सकता है। उपायुक्त ने सम्बधिंत एसडीएम को भी कहा कि धान खरीद कार्य के तहत वह भी मंडियों का निरीक्षण करें।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, डीएम हैफेड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू राजीव, डीएफएससी अपार तिवारी, कार्यकारी अभियन्ता विपणन बोर्ड नवीन श्योरण, आढती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, राईस मिलरस एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, आढती गौरव गुप्ता के साथ-साथ सचिव दलेल सिंह, कविता नरवाल के साथ-साथ अन्य आढ़तीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #dc
-
22/09/25 |"दैनिक खबर" पर सुबह 10 बजे के ताजा समाचार
ताजा समाचार प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
21/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#pmo #narenderamodi #bjp #bjpharyana #anilvij
-
21/09/25 |21 सितंबर, 2025 दिन रविवार के सायं 6 बजे के ताजा समाचार ।
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
21/09/25 |शहीद स्मारक में कलाकारी का ऐसा परिदृश्य प्रस्तुत होगा जो सन् 1857 का इतिहास जीवंत करेगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #1857revolt #shahidsamarakambala #bjp #bjpharyana
-
21/09/25 |डीसी पलवल जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 25 सितम्बर को गांव गदपुरी के राप्रावि में करेंगे रात्रि ठहराव
जे कुमार, पलवल 21 सितम्बर - हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार 25 सितम्बर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के गांव गदपुरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने जिला के खंड पृथला के लोगों से अपील की है कि वे 25 सितंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं।उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।
#ambala #News #palwal #district #administrativeofficers
-
21/09/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया
#narenderamodi #pmo #sewapakhwada #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
21/09/25 |डिजीटल अरैस्ट मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रूपये व दो मोबाइल किए बरामद
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने 19 सितम्बर को कार्यवाही करते आरोपी चेतन अंजना निवासी बामनपती थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन वर्तमान पता एलोन कालोनी आर डी गार्डन मैडीकल कालेज के पास थाना चिमनीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश व संजय अंजना निवासी गाँव हिंगोनिया थाना राघवी जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।
कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी चेतन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व आरोपी संजय का 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी चेतन से 24 हजार, आरोपी संजय से 46 हजार रूपये व दो मोबाइल बरामद किए गए है। मामले में अनुसंधान जारी है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।
#ambala #news #spambala -
21/09/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत एसएचओ पड़ाव ने कैन्टोनमेन्ट स्कूल मे बच्चों को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक थाना पड़ाव निरीक्षक धर्मबीर सिहँ ने थाना पड़ाव क्षेत्र कैन्टोनमेन्ट स्कूल लालकुर्ती अम्बाला छावनी में पर्यावरण की सुरक्षा हेतू पौधारोपण किया व बच्चों/शिक्ष्कों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।
प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में ब्रह्मकुमारी आश्रम नारायणगढ़ में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर में छात्राओं/शिक्षकों को, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व कपड़ा मार्किट अम्बाला शहर में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #seva-pakhwada #children-aware
-
21/09/25 |पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन समारोह का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग एवं इन्नरव्हील अम्बाला के संयुक्त तत्वाधान द्वारा 16 से 20 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुण सीखें। इन सबका प्रदर्शन एक शो के माध्यम से किया | जिसमें छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से टाइलस को तोडा तथा आग के गोले को भी पार किया। तथा इसी तरह शो में छात्र -छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया।
इस अवसर पर मुख्याथिति डॉ. नीता खेड़ा, स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर हरियाणा ने छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण को सराहा और कहा कि फौज के साथ -साथ हर भारतीय का कर्त्तव्य बनता है कि वह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले। यह प्रशिक्षण आज की समय की मांग है। वैसे तो भारतीय संस्कृत में रानी लक्ष्मी बाई भी जो एक कुशल योद्धा थी ऐसी वीरांगनाओ को पूर्ण रूप से जीवित करने का ये उचित माध्यम है।
इस प्रशिक्षण के पश्चात हम अपनी रक्षा स्वयं करने में समर्थ हो सकते है। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में श्री मंजू नन्दरा रहे। इन्नरव्हील अध्यक्ष सुशीला मलिक ने अपनी टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। यह निरंतर महाविद्यालय में हर वर्ष इसी तरह के कार्यशाला के लिए अपना सहयोग देती रहती हैं।
वर्कशॉप के समापन के दौरान प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के कौशल को जरूर सीखना चाहिए। शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखने के लिए जागरूक किया।
डॉ. अनीता गोदारा जी ने भी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खतरों से बचने के लिए शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक बल से भी मजबूत बनना चाहिए। डॉ. पंकज धांगड़ ने कहा कि आत्मरक्षा के कौशल का अभ्यास कर हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते है।
कार्यशाला के प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने पांच दिनों में छात्राओं को बहुत कठिन कौशल का प्रशिक्षण दिया और कार्यशाला को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में अतिथिगण डॉ. जयदेव शर्मा, प्राचार्य मेजर आर.एन.कपूर, डी.ए.वी. स्कूल तथा अन्य सभी अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बी.ए. फाइनल की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, हरमन, साक्षी, पायल ने भी सहयोग दिया।
#closingceremony #fiveday #selfdefense #workshop #ambala #news
-
21/09/25जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज में नशा मुक्ति विषय पर एक सारगर्भित जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह व्याख्यान प्रख्यात समाजसेवी एवं नशा मुक्ति चेतना संघ (पंजी.) के संस्थापक सदस्य जसबीर सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उनके बहुमूल्य विचारों से लाभान्वित हुए। जसबीर सिंह निवासी जालंधर (पंजाब), ने थापर विश्वविद्यालय, पटियाला से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने पी.पी.एस.सी. 1992 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एस.डी.ओ., पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) के रूप में चयनित हुए। किंतु उन्होंने उसी दिन सेवा से त्यागपत्र देकर समाज सेवा को आजीवन कार्यक्षेत्र के रूप में चुन लिया।
वर्तमान में वे आर.एस.एस. उत्तर क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं और तीन दशकों से समाजोत्थान तथा नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहे हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, सतर्क रहने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। इस व्याख्यान ने विद्यार्थियों को नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ और नशामुक्त भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हुआ।#ambala #news #gmncollege
-
21/09/25 |अम्बाला में अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट का 23 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जाएगा आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला में फिर एक बार अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट कुलबीर सिंह रावत की याद में करवाने का फैसला लिया गया जिस की मेजबानी मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला कैंट के द्वारा किया जा रहा है यह टूर्नामेंट रॉबर्ट पवेलियन में दिनांक 23.09.25 से 25.09.25 तक करवाया जाएगा |
जिस में पूरे अम्बाला से 9 टीम्स पार्टिसिपेट कर रही हैं इस में सभी मैच लीग कम नोक आउट बेसिक पर खेले जाएंगे । और यह सभी मैच स्पार्टन स्पोर्ट्स कंपनी जालंधर की बनी स्पार्टन फुटबॉल से खेले जाएंगे ।क्यों कि स्पार्टन स्पोर्ट्स ने हमे फ्री ऑफ कॉस्ट फुटबॉल दी हैं।
साथ ही हमे जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के प्रधान श्री बी एस बिंद्रा जी और जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के सचिव श्री अरविंद कुमार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।और सब से बड़ा हमारे मंत्री जी श्री अनिल विज जी भी चाहते हैं कि बच्चों के टूर्नामेंट जीतने हो अच्छा है और उन का सपना है कि वो अम्बाला की फुटबॉल को दुबारा उसी ऊंचाइयों पर देखना चाहते हैं तो उन के आशिर्वाद से यह हमारा एक प्रयास है।की ज्यादा से ज्यादा मैच बच्चों को खेलने को मिले ।और साथ ही सभी अम्बाला के फुटबॉल प्रेमी भी इस टूर्नामेंट में हमारा सहयोग कर रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 5100 रुपए तथा रनरअप को 3100 रुपए तथा दोनों टीमों को मेडल और ट्रॉफी दी जाएगी।और रोज हर मैच से एक एक बेस्ट प्लेयर निकाला जाएगा जिसे वाटर बोतल दी जाएगी साथ ही रोज हर मैच खेलने वाली टीम्स को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।
इस टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम्स हैं मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला , के . एफ ए फुटबॉल एकेडमी , केंद्रीय विद्यालय संगठन , सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अम्बाला सिटी , एम एम इंटरनेशनल स्कूल A (सद्दोपुर) , एम एम इंटरनेशनल स्कूल B (सद्दोपुर) , बी जी एस फुटबॉल एकेडमी अम्बाला सिटी , द एस डी विद्या स्कूल , डी ए वी रिवर साइड ।यह टूर्नामेंट जो बच्चे मिक्की मॉडल स्कूल से पास आउट हो चुके हैं सभी मिल कर करवा रहे हैं।और यह एक अच्छा प्रयाश है।
#ambala #footballassocation #news #under-15boys #footballtournament
-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मसम्मान दिया है, आज भारतीयों की सारे विश्व में कदर होती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #pmo #narenderamodi #congress #rahulgandhi
-
-
21/09/25 |अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जिसे अक्सर विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है, हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जिसे अक्सर विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है, हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देना है। यह दिन युद्ध और हिंसा के बजाय भाईचारे, सद्भाव और समझदारी की भावना को फैलाने के लिए समर्पित है।
-
21/09/25 |21 सितंबर, 2025 दिन रविवार के प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार ।
सुनिए ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
20/09/25 |आज सांय के मुख्य समाचार 20 सितंबर 2025
-
20/09/25 |महाराजा अग्रसेन का “एक ईंट, एक रूपया” संदेश समाजवाद पर आधारित था, यही संदेश हमें घर-घर तक पहुंचाना है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #aggarsenjayanti #ambalacantt
-
20/09/25 |2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर को 10.59 बजे शुरू होगा और खत्म होगा लगभग 3:23 बजे
2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही ढकेगा, न कि पूरी तरह से।
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह भारतीय समयानुसार रात में होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में, विशेषकर न्यूजीलैंड, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत द्वीप समूह और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
* शुरुआत: 21 सितंबर, रात 10:59 बजे
* मध्यकाल: 22 सितंबर, सुबह 1:11 बजे
* समाप्ति: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे
चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ सकता है।
#सूर्यग्रहण #2025 #अंतिमसूर्यग्रहण #21सितंबर2025 #ग्रहणदर्शक #अंतरिक्ष #खगोलशास्त्र #नैतिक #वैज्ञानिक #खगोल #भौतिकी #शिक्षा #प्राकृतिकआकर्षण #आसमान #रोमांचक #विश्वास #समयनाटक #शुभसंकेत #खगोलीयमेले
-
20/09/25 |स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत अम्बाला मण्डल में किया गया सामुदायिक दौड़ का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, अम्बाला मण्डल खेल संघ ने एक वॉकर्यान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजकर 30 मिनट ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला कैंट से शुरू हुना और इसमें अम्बाला मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉकर्यान का नेतृत्व मण्डल रेल प्रबंधक अंबाला, विनोद भाटिया द्वारा किया गया। बॉकयॉन के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक, डी. एम. मीणा, मंडल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह और सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। वॉकर्यान का उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और "स्वच्छ एवं हरित भारत" के मिशन को मजबूत करना है।#ambala #drm #railway #news
-
20/09/25 |जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा ब्रेन ड्रेन विषय पर हुई सफल चर्चा
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा आज “ब्रेन ड्रेन” जैसे विचारोत्तेजक विषय पर एक पैनल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में कुल 50 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ब्रेन ड्रेन के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
पैनल में मानसी, पलक, उत्कर्ष और सैशा (सभी जी.एम.एन. कॉलेज के छात्र और युवा वक्ता क्लब के सदस्य) शामिल रहे। इन्होंने अपने विचार रखते हुए बताया कि कैसे कुशल पेशेवरों का अन्य देशों की ओर पलायन न केवल राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, बल्कि सामाजिक ढाँचे और शासन व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करता है। इस चर्चा का कुशल संचालन दशमीत (क्लब के एक अन्य सक्रिय सदस्य) ने किया।
चर्चा ने युवा मस्तिष्कों को विविध दृष्टिकोण साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों को निरंतर अपनी वक्तृत्व कला और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समकालीन और महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए युवा वक्ता क्लब की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का सफल समन्वय मेहक तलवार (युवा वक्ता क्लब की संयोजक) तथा यश्वी शर्मा (सह-संयोजक) के मार्गदर्शन में किया गया।
#gmncolleges #youngspeakersclub #news #successful #discussion
-
20/09/25 |एनआरएमयू अंबाला मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रेल कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - एन०आर०एम०यू० अम्बाला की तीनों शाखाओं ने पठानकोट के शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए तथा रेलवे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन डीआरएम कार्यालय अम्बाला के गेट पर दोपहर 12 बजे किया। इस प्रदर्शन में डॉ० निर्मल सिंह मंडल मंत्री ,एन०आर०एम०यू०, हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष , एन०आर०एम०यू० और सुर्रदर कुमार गुर्जर , केंद्रीय उपाध्यक्ष एन०आर०एम०यू० शमशेर सिंह , शाखा अध्यक्ष अम्बाला मेन अनिल कुमार ,शाखा अध्यक्ष डीआरएम काम्प्लेक्स शिव दर्शन दत्ता , शाखा अध्यक्ष सी एंड डब्ल्यू विनोद कुमार राय , शाखा सचिव अम्बाला मेन पवन कुमार , शाखा सचिव डीआरएम काम्प्लेक्स शाखा विवेक नागपाल , शाखा सचिव सी एंड डब्ल्यू शाखा मंडल और शाखा पदाधिकारी एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता तथा रेल कर्मचारी शामिल हुए ।
इस प्रदर्शन का निर्णय 28 अगस्त 2025 को आयोजित एआईआरएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सभी संबद्ध यूनियनों के नेता शामिल हुए थे। उपस्थित रेल कर्मचारियों को मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष, शाखा सचिव ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल मंत्री जी ने बताया यह आंदोलन पूरे देश में रेलवे यूनियनों की सभी शाखाओं में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, 19 सितम्बर का दिन पठानकोट के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है जो 1968 की हड़ताल में शहीद हुए थे।प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य 8वीं वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी, बोनस को 7वें वेतन आयोग के अनुसार न दे कर अभी तक छठे वेतन आयोग के अनुसार दिया जाना और कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करना था।
प्रदर्शन में उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्देः बढ़ती ठेकेदारी, कर्मचारियों के लिए विषम कार्य परिस्थितियां, सुरक्षा उपायों की कमी, कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सेवा संबंधी समस्याएं, जैसे पदोन्नति में देरी, कार्य के अधिक घंटे, आदि । इस प्रदर्शन में लगभग 300 कर्मचारियों के भाग लिया।#ambala #railwayunion #news #nrmu #ambaladivision #railway #employees
-
20/09/25 |गांव मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को डीसी अजय सिंह तोमर ने तुरंत प्रभाव से किया निलम्बित
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने हरियाणा पंचायती राज हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (1)(बी) के तहत खण्ड अम्बाला प्रथम की ग्राम पंचायत मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को जांच से सम्बन्धित रिकार्ड प्रस्तुत ना करने बारे, नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ना लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने के मामले में तुरन्त प्रभाव से सरपंच पद से निलंिबत करने के आदेश दिए हैं और एक्ट की धारा 51 (2) के तहत ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही/बैठक में भाग न लेने बारे आदेश देते हुए ग्राम पंचायत की जो भी चल अचल सम्पत्ति/ राशि रिकार्ड आदि को बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहड़ा की सरपंच कमलजीत कौर के खिलाफ गांव के ही संदीप कुमार, जसविन्द्र सिंह व अन्य ने लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक शिकायत दी थी जिसकी जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा की गई है। जांच करने पर सरपंच के खिलाफ नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ने लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व सरपंच द्वारा जांच से सम्बन्धित कोई रिकार्ड प्रस्तुत न करने के आरोप लगे हैं।
इसी प्रकार गांव मोहड़ा के ही गुरजिन्द्र सिंह व अन्य ने भी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अम्बाला छावनी को भी गांव मोहडा के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच द्वारा जांच हेतू पंचायत का रिकार्ड जांच अधिकारी को प्रस्तुत न करने बारे, सरपंच द्वारा प्रथम दृष्टि से पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने बारे व उसके खिलाफ पंचायत का रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर बारे आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों मामलों के तहत जांच उपरांत गांव मोहडा की सरपंच को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
बॉक्स: डीसी ने यह भी बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(3) (ई) के तहत नियमित जांच के लिए एसडीएम अंबाला शहर को नियुक्त किया गया है। यदि संरपच कमलजीत कौर इन दोनों मामलों में कुछ कहना एवं अपना पक्ष रखना चाहती है तो वह आदेश मिलने के 10 दिन के भीतर अपना लिखित उतर सीधे जांच अधिकारी को प्रस्तुत कर सकती है अन्यथा जांच अधिकारी एकपक्षीय कार्यवाही करने में सक्षम होगें। -
20/09/25पराली जलाने व अवशेष जलाने की घटना को लेकर किसानों को किया जा रहा है जागरूक : डीसी
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला अंबाला में धान की कटाई एवं जीरी के बाद खेतो में पड़े अवशेष जलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए बकायदा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश भी जारी किए गए है।
डीसी ने संबधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में पराली जलाने व अवशेष जलाने की घटना नहीं होनी चाहिए। संबधित अधिकारी फील्ड में सर्तक होकर इस विषय बारे किसानों व आमजन को जागरूक करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 429 गांवों में फसल अवशेष प्रबंधन हेतू 693 कर्मचारियों की डूयटी भी लगाई गई है। इसके साथ-साथ ब्लाक लेवल, ग्रामीण लेवल पर तथा जिला स्तर पर कमेटी भी गठित की हुई है। मकसद खेतों में पड़े अवशेष नहीं जलने देने है।
डीसी ने यह भी कहा कि पटवारी, ग्राम सचिव तथा कृषि विभाग के संबधित अधिकारी इस विषय को लेकर ग्रामीणों एवं किसानो को जागरूक करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान इस विषय को लेकर विधार्थियों को भी जागरूक करने बारे कहा है ताकि विधार्थी भी अपने घर व आसपास रहने वाले लोगों को इस बारे जानकारी दे सके।उन्होंने मंडी सचिव को भी निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी मंडियों में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत बड़े बोर्ड चस्पा करवाना सुनिश्चत करवाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों को भी जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पंजीकृत किसान खेतों में अवशेष जलाते हुए पाए गया तो दो वर्ष तक उनकी फसलों की सरकारी खरीद नही की जाएगी।
डीसी ने यह भी बताया कि पराली एवं खेतों में अवशेष जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वही मानव जीवन पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। खेतो मे अवशेष जलने से भूमि में जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते है तथा भूमि की ऊर्वरक शक्ति भी कमजोर हो जाती है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वह खेतों में अवशेषों को ना जलाए बल्कि उनका कृषि यंत्रों के माध्यम से निस्तारण करे।#ambala #News #haryana #dc
-
20/09/25 |25 सितम्बर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितम्बर 2025 को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय स्वंतत्रता को मजबूत करके और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी समग्र भलाई और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिले, और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2100/- प्रति माह लाभ दिया जायेगा। यह लाभ बैंको के माध्यम से डी0बी0टी0 के तहत वितरित किया जायेगा। इस योजना के परियोजन के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति महिला होगी तथा जिसकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए व ऐसे परिवार से सम्बन्धित हो जिसकी सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक ना हो।जो महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित है जिसका पति हरियाणा का निवासी है और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहा है वह महिला इस योजना की पात्र है। यदि कोई महिला सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जातियां, पिछडा वर्ग कल्याण तथा अन्तोदय (सेवा) विभाग से किसी अन्य प्रकार की सहायता प्राप्त कर रही है जैसा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और निराश्रित महिला को वितीय सहायता, दिव्यांग वितीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा, कश्मीरी परिवासी परिवारों को वितीय सहायता, हरियाणा बौना भत्ता, एसिड अटैक वितीय सहायता, अविवाहित वितीय सहायता का लाभ प्राप्त करने उपरान्त दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती। हालांकि इस योजना के तहत लाभ, चरण तीन और चार कैंसर रोगियों के लिए वितीय सहायता दुर्लभ रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को वितीय सहायता, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीडि़त व्यक्ति या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किसी अन्य ऐसी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ के अतिरिक्त भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया जा सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां यह भी लिखा जाता है कि यदि कोई महिला किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान अथवा अनुबंध के तहत कोई वितीय सहायता / जॉब कर रही है तो वह भी इस योजना की पात्र नहीं है।#dayalladolaxmiyojana #launchedforwomen -#stateharyana
-
20/09/25 |सरकारी स्कूल राम बाग रोड अम्बाला में 'पखवाड़ा सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - अम्बाला के सरकारी स्कूल राम बाग रोड में ‘पखवाड़ा सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर इद्रीश फाउंडेशन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ नेहा परवीन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
सुश्री नेहा परवीन ने छात्रों को “स्कूली जीवन में नशा मुक्ति” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बच्चों को जीवन में सकारात्मक दिशा चुनने की प्रेरणा दी। बच्चों को स्टोरी टेलिंग (कहानी सुनाने की शैली) के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और अंत में सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलवाया गया।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रीता देवी, कार्यक्रम की आयोजक तृषला मैडम तथा अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
सेवा पखवाड़ा के तहत अंबाला पुलिस भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना तथा डायल-112 एप और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की जानकारी छात्राओं और कामकाजी महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है।
इद्रीश फाउंडेशन ने यह आश्वासन दिया कि संस्था समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियानों से बच्चों और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।
ambala #news #govtschool #police
-
20/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के संयम खरबंदा का क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र संयम खरबंदा ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है। एसजीएफआई द्वारा 17 सितंबर को एम एम सद्दोपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था ;जिसमें विद्यालय के छात्र संयम खरबंदा ने अंबाला-2 की ओर से प्रतिभागिता दर्ज कराई ।
इस मैच में सफलता प्राप्त कर संयम खरबंदा ने अपना स्थान राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नामांकित करवा लिया है जो कि 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी ।यह सफलता छात्र के कठोर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। इस उपलब्धि पर छात्र के परिवार, शिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्रिकेट के राज्य स्तर पर संयम खरबंदा का चयनित होना विद्यालय की प्राचार्या रुचि शर्मा के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने संयम और उसके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सदैव संयम के सफल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराए। इस सफलता से छात्र के परिवार और विद्यालय में उत्साह का माहौल है। छात्र का सपना अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का है, और हम सभी उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।
#ambala #news #lordmahavirpublicschool
-
20/09/25 |हरियाणा के राज्यपाल ने करनाल में पीएचसी का किया दौरा
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को करनाल जिला के खरकाली गांव (मधुबन) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार शाम गांव खरकाली की पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डिस्पेंसरी के ओपीडी रजिस्टर और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। पीएचसी में इलाज के लिए आए टीबी मरीजों से बात की और दो मरीजों को पोषण किट भी वितरित की। होम्योपैथी डॉक्टर से प्रारंभिक स्तर पर रोगी का इलाज करने के तरीके और टीबी रोगियों को अच्छे ढंग से इलाज करने को कहा। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में रखी दवाओं व डीप-फ्रिजर के तापमान को भी जांचा। पीएचसी के सब-सेंटर में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कक्ष, प्रसवोत्तर वार्ड, आयुष कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, पट्टी व टीकाकरण कक्ष, पुरूष वार्ड का भी दौरा किया।
#HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #PHC #Karnal #Healthcare #RuralHealth #PublicHealth #TBFreeHaryana #HealthServices #CommunityHealth
-
20/09/25 |ताजा खबर दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे 20 सितंबर, 2025
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
20/09/25 |डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग द्वारा संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025 - 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्र - छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन पत्र 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर जमा कर सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी एवं अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्र - छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्र - छात्राओं द्वारा पास की गई कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड एवं अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
#AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents #SocialJustice #StudentWelfare
-
19/09/25 |ताजा खबर सायं 6 बजे
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
19/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महेश नगर मंडल ने किया "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 19 सितंबर - विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार महेश नगर मंडल की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया पार्क में "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 पेड़ लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एरिया से प्रमुख समाजसेवी गोपी सहगल, सुभाष धीमान, सुभाष मित्तल, अखिल गुप्ता और मगन रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक विजेंद्र चौहान और सहसंयोजक पुनीत सरपाल, फकीर चंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन पर्यावरण, स्वच्छता और समाजसेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, मनोज पार्षद जसवीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सहगल, पार्षद शाम अरोड़ा, सोमनाथ, भोली बिंद्रा, रेनू चौहान, रमन छतवाल, भूपेश शर्मा, रश्मि वर्मा, नरेश शर्मा, आरती सहगल, नीरज शर्मा, नेहा पुरी, सुरेंद्र कौर, रंजू वर्मा और अंजली वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान और सफाई अभियान जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
#ambala #news #haryana #bjpambala
-
19/09/25 |पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने और जन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन संपर्क प्रयासों को तेज करें तथा नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी कानून प्रवर्तन की नींव जनता के विश्वास पर टिकी है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर से लेकर डीएसपी तक, हर पुलिस अधिकारी को नागरिकों की चिंताओं से गहराई से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय समुदायों के साथ अधिक संपर्क से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों जैसे मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।
सामुदायिक उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निवासियों के साथ खुला संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सक्रियता से सुनना पुलिस कर्मियों की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग मॉडल अपनाने का आह्वान किया, जहां त्वरित शिकायत निवारण राज्य में कानून प्रवर्तन कार्यों की रीढ़ बने।
प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पुलिस आयुक्तों, महानिरीक्षकों, डीसीपी, पुलिस अधीक्षकों और सहायक आयुक्तों/पुलिस उपाधीक्षकों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने निर्देशों में अधिकारियों को स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए गांवों में अनिवार्य रात्रि प्रवास सहित नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अन्य सरकारी विभागों से संबंधित किसी भी शिकायत को त्वरित समाधान के लिए उपायुक्तों या संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत भेजा जाना चाहिए। अधिकारियों को स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हरियाणा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) एप्लिकेशन के माध्यम से विस्तृत रात्रि विश्राम रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।
नागरिक-पुलिस संपर्क को औपचारिक बनाने के लिए सभी अधिकारियों को सार्वजनिक बैठकों के लिए निश्चित कार्यालय समय निर्धारित करना होगा। उन्हें शिकायतें सुनने और उनका पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहना होगा।
उन्होंने बताया कि निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अधिकारी गृह विभाग को द्वि-साप्ताहिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह पहल हरियाणा की अधिक उत्तरदायी और समुदाय-उन्मुख पुलिस व्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो नागरिक कल्याण को प्राथमिकता देती है, जवाबदेही को मजबूत करती है, और प्रत्यक्ष सहभागिता के माध्यम से जनता का विश्वास बढ़ाती है।
#HaryanaPolice #NayabSinghSaini #CommunityPolicing #PublicGrievance #PoliceReforms #CitizenEngagement #HaryanaGovernment #LawEnforcement #Accountability #DrugFreeHaryana
-
19/09/25 |इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ाई
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2025 कर दिया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाए हैं। इग्नू में विभिन्न प्रकार के डिग्री एवं डिप्लोमा में दाखिले अभी चल रहे हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम रेगुलर मोड में दाखिला ले रखा है, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह उनके करियर विकल्पों को बढ़ाने में मदद करेगा और उन्हें दो - दो विषयों का गहरा ज्ञान दिलवाने में मददगार होगा।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2025 तक द्वितीय और तृतीय वर्ष में अपना री - रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उन्हें 200 रुपये लेट फीस का भुगतान करके 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। इग्नू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थी अपने एंड्रॉइड फोन या कंप्यूटर के माध्यम से https://ignouadmission.samarth.edu.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे अपने नज़दीकी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
#IGNOU #Admission2025 #HigherEducation #DistanceLearning #EducationForAll #LastDateExtended #DrDharmpal #CareerGoals #ReRegistration #OnlineAdmission
-
19/09/25 |एमएसएमई विभाग द्वारा अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए हुआ एक वर्कशाप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - एमएसएमई विभाग द्वारा शुक्रवार को किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकें, इसके लिए एचईईपी पोलिसी 2025 के तहत क्रियान्वित योजनाओं को प्रेजैटेंशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर एमएसएमई विभाग द्वारा यहां पर आयोजित वर्कशाप की सराहना करते हुए कहा कि उद्यमियो और एमएसएमई के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद आवश्यक है ताकि उद्यमियों को विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे जानकारी मिल सके और उद्यमियों की जो भी समस्याएं है उनको विभाग जानकार उनका निवारण कर सके।उन्होने कहा कि अम्बाला के लिए बडे ही गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 10 आईएमटी के लिए स्वीकृति मंजूर की है जिसमें अम्बाला जिले के लिए 02 आईएटी शामिल हैं जिनमें अम्बाला शहर व नारायणगढ़ शामिल हैं। आईएमटी के इस कार्य के लिए उन्होने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि इससे निसंदेह जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से अम्बाला जिले का विकास भी होगा।
उन्होने कहा कि आईएमटी के लिए पहले चरण के तहत अम्बाला शहर में 1470 एकड़ भूमि व नारायणगढ़ में 2300 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर ली गई है।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुडे उद्यमियों को आगे बढऩे के लिए दो चीजों की बेहद आवश्यकता होती है जिसमें फाईनैंसियल स्पॉट दूसरा सोशल स्पॉट रहती है। आप अपने व्यवहार व नियत से इस क्षेत्र में आगे बढक़र कार्य कर रहे हैं।प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर उद्यमियों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हुई है वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज ग्रोथ करती है निसंदेह उससे देश की प्रगति भी होती है। अम्बाला के अंदर उद्यमी आगे बढऩा चाहते है उन्हें बेहतर वातावरण देने की जरूरत है। एमएसएमई विभाग इन उद्यमियों को ईज ऑफ डूईंग बिजनस का माहौल प्रदान करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करे। अम्बाला हाईवे पर स्थित है और यह कईं हाईवे से जुड़ा हुआ है। व्यापार का हब है, अम्बाला शहर मिक्सी उद्योग से तथा अम्बाला छावनी साईंस उद्योग के नाम से प्रसिद्ध है।
इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि उद्यमी जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह अपनी मेहनत के बल पर पहुंचे है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को कहा कि वे एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है उसका लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें। जैसे-जैसे आपका विकास होगा प्रदेश का भी विकास होगा। रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं को भी समझती है और उनका निवारण करने के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे इस सैशन में जो भी विभाग की योजनाएं बताई जा रही है उसे ध्यान से सुनें। यहां पर एक्सपर्ट भी मौजूद हैं, जो भी उनकी औद्योगिक क्षेत्र से जुडी समस्याएं या सुझाव है उस बारे जरूर चर्चा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो चलाई हुई है जिस पर उद्योग स्थापित करने के लिए जो भी आवश्यक हिदायतें होती है उस बारे जानकारी उपलब्ध है। उद्यमियों को और राहत मिल सके इसके लिए सिंगल पोर्टल पर भी चर्चा की जा रही है ताकि वाटर कनैक्शन, बिजली कनैक्शन से सम्बन्धित जो भी कार्य है वह भी तीव्रता से हो सके। प्रदेश सरकार उद्यमियों के उथान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने बारे उद्यमियों को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने इंट्रस्ट सबसीडी स्कीम, एसईएमई एक्सचेंज स्कीम, इलैक्ट्रीसिटी डयूटी एग्जम्शन, वाटर कन्वरसेशन स्कीम, उपकरण खरीदने संबधी स्कीम के साथ-साथ अन्य स्कीमों के बारे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस वर्कशाप को किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की हैं उस बारे उद्यमियों को जागरूक करके इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि ने किंगफिशर पर्यटन स्थल के प्रांगण में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल, डीआरपी मनन कालड़ा, एमएसई विभाग से मयूर, अचिंत्य, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, गौरव गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुडे उद्यमीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।ambala #News #haryana #dc #meeting
-
19/09/25 |उपायुक्त कार्यालय अम्बाला के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग व एसडीएम दर्शन कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली समस्याओं बारें, किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें व लम्बित शिकायतें है इस बारें विस्तार से जानकारी ली और लोगों की समस्याओं के प्रभावी रूप से समाधान करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ जिस विभाग की जूडी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समबद्धता से जल्द समाधान करवाएं।
इससे पूर्व समाधान शिविर के दृष्टिगत चण्डीगढ से वीसी के जरिये उपायुक्तों एवं सम्बंधित अधिकारियों की राजस्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वीसी के दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला के आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4523 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 4247 शिकायतों का समाधान किया गया है और 169 शिकायतें लम्बित हैं। 107 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।
उन्होंने कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी अनुपालना के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द लम्बित शिकायतों का निपटान कि जाएगा।
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी वीसी में निर्देश मिलें है उनकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें पंहुचती है उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाएं।समाधान शिविर जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास को ओर मजबूत बनाती है। इसलिए सभी अधिकारी लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरजोर कार्य करें।
इस मौके डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, जिला समाज कल्याण से सतीश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #haryana #dc #meeting
-
19/09/25 |प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब नगर परिषद, अम्बाला सदर ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यह सम्मान “स्वच्छ अम्बाला, हरित अम्बाला” अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसमें डॉ. दत्त के निरंतर प्रयासों को मान्यता दी गई। उन्होंने न केवल संस्थान बल्कि समाज में भी स्वच्छता, पर्यावरण-जागरूकता और सतत विकास की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने छात्रों, संकाय सदस्यों और नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित अम्बाला के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. दत्त की पहलें नियमित शैक्षणिक दायित्वों से कहीं आगे जाती हैं | उन्होंने सदैव नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दिया है, जिससे जी.एम.एन. कॉलेज सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र बना है। उनके गतिशील मार्गदर्शन ने न केवल संस्थान की छवि को ऊँचाई प्रदान की है, बल्कि स्वच्छता और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी सार्थक योगदान दिया है।
नगर परिषद से यह सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. दत्त ने आभार व्यक्त किया और स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मिशन को उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएँ।
पूरे जी.एम.एन. कॉलेज परिवार ने डॉ. रोहित दत्त को इस योग्य सम्मान पर हार्दिक बधाई दी और इसे संस्थान की गौरवशाली परंपरा में एक और उपलब्धि के रूप में देखा। यह पुरस्कार केवल डॉ. दत्त का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कॉलेज समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है।#ambala #news #haryana #gmncollege
-
19/09/25 |स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर आर्य कॉलेज मे कार्यशाला का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - हैल्थ एडवायजरी कमेटी आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी एवं आई,एम.ए. गुलाबी पंख, अम्बाला छावनी के सयुंक्त तत्त्वाधान से कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता‘‘ रहा।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने गुलाबी पंख के सभी डॉक्टरों को पौधे देकर स्वागत किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं के पास जब डॉक्टर्स स्वयं पहुंच रहे हैं तो बीमारियां रहित समाज की स्थापना अवश्य होगी। आज का युवा मानसिक परेशानी, आँखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, इसलिए इस तरह की कार्यशाला का होना बहुत महत्व रखता है।
कार्यक्रम की प्रारंभ में डॉ. सुमन गर्ग, को-ऑर्डिनेटर, गुलाबी पंख ने आई.एम.ए. के उद्देश्य एवं कार्यशैली के बारे में बताया। इसके पश्चात् डॉ. व रूचि मित्तल ने आँखों की सेहत एवं डिजिटल डिटॉक्स के बारे में अपना वक्तव्य रखा एवं छात्राओं को कैसे अपनी आँखे स्क्रीन से बचानी हैं और रोकथाम के बारे में भी अवगत करवाया।
इसके बाद डॉ. व अनु जैन ने मानसिक तनाव को कैसे पहचाने, कैसे बचाव रखें के बारे में अवगत करवाया कि मनोरोग सबसे पहले ठीक करना चाहिए एवं डॉक्टर के पास जाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। इसके पश्चात तीसरे वक्ता का व्याख्यान डॉ. यामिनी का रहा जिन्होंने स्किन केयर के बारे में छात्राओं को बताया कि धूप से कैसे बचें एवं अपनी स्किन को कैसे सही रखें।
इस कार्यक्रम में डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. रूपम नान्दरा इत्यादि भी मौजूद रहे। इसके पश्चात डॉ. सुमन एवं डॉ. अनीता गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं भविष्य में ऐसे व्याख्यान जो छात्राओं के मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के हित में होते हैं, रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं हेल्थ कमेटी के मेंबर्स डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. रेखा वासु, डॉ. पंकज, डॉ. सुमन बाला, डॉ. अमनदीप मक्कड़ एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा द्वारा किया गया।
#workshop #aryacollege #health-awareness #ambala -
19/09/25 |रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत - ऋतु घई
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - जी.एम. एन पब्लिक विद्यालय में संकल्प योगा अकैडमी की डायरेक्टर एकता डांग की ओर से एक विशेष योगा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के शिक्षकगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
योग विशेषज्ञ ने अध्यापकों को तनावमुक्त रहने के विभिन्न उपाय बताए और उन्हें सरल योगासन एवं प्राणायाम की विधियाँ सिखाईं। इस अवसर पर शिक्षकों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योगाभ्यास से मन एकाग्र होता है, तनाव दूर होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने एकता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योग सत्र अध्यापकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनसे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बनता है।
#ambala #news #gmnpublicschool #yoga
-
19/09/25 |जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में किया अव्वल स्थान प्राप्त
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी के राजनीतिक विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में आकार कॉलेज और शहर के लिए स्वर्णिम इतिहास रचा है।
धर्मेंद्र कुमार ने कुल 406 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है । छात्रा शिवांगी शर्मा ने 398 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। वही छात्रा अंकुर ने 391 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया है और छात्रा रूशल ने 390 अंकों के साथ आठवे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने कॉलेज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले सभी विद्यार्थियों का महाविद्यालय में अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्यार्थी ही हमारा स्वाभिमान है जिनकी कुशलता के आधार पर महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और समाज के लिए एक प्रेरणा और आदर्श का रूप बन रहा है।
डॉ दत्त ने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक विषयों को कॉलेज प्रांगण में संचारित कर रहा है, जिससे विद्यार्थी उच्च स्तर पर रोजगार प्राप्त करके अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्यों और उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए एक आदर्श समाज के निर्माण और राष्ट्रीय उन्नति में अपनी सहभागिता स्थापित कर सके ।
उन्होंने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डा. गुरदेव सिंह, महासचिव अजय अग्रवाल, जी.एम.एन. ट्रस्ट के अध्यक्ष जसवंत जैन और प्रबंधन सोसायटी के अन्य सदस्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है, जो प्रतिभा को पोषित करता है और जीवन को बदलता है।इस अनूठी उपलब्धि के लिए प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष डा. एस. एस. नैन, डा. राकेश कुमार, डा. कृष्ण पूनिया, डा. सरोज बाला, डा. तृप्ति शर्मा और लवप्रीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आप सभी के प्रयासों और प्रगाढ़ लग्न का परिणाम है।
#ambala #news #gmncollege #students #kurukshetra #university
-
19/09/25 |गोरखपुर-डोमिंगढ़ और गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने के चलते 134 रेल गाड़ियां होगी प्रभावित
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - रेलवे द्वारा गोरखपुर - डोमिंगढ़के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी वहीं गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर रेल ट्रैक को डबल किया जा रहा है जिसके कारण इस रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली 134 रेल गाड़ियां प्रभावित होगी गाड़ियों के रद्द होने और रूट बदलने के कारण रेल यात्रियों को त्योहारों के सीजन में भारी परेशानी से गुजरना पड़ेगा
इस रेल मार्ग पर रेल कार्य के चलते अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है | गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी 24 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर- बठिंडा एक्सप्रेस 21 नंबर से 27 सितंबर तक रद्द कर दी गई है |
गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा -गोरखपुर में सितंबर से 28 सितंबर तक रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12587 गोरखपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15098 जम्मू तवी -भागलपुर एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12588 जम्मू- तवी गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05049 छपरा -अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05050 अमृतसर- छपरा एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी | इन गाड़ियों के अतिरिक्त अंबाला से होकर गुजरने वाली सकई रेल गाड़ियों को रूट बदलकर चलाया जाएगा |#134trains #affectedlaying #railwayline #gorakhpurgonda #railway-route
-
19/09/25 |चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों को लेकर हुई समीक्षा बेठक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर, उपन्यायवादी बलराज सिंह मौजूद रहे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए उन्हें कहा कि इन केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं, कोर्ट में लंबी डेट न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाना है।इसी प्रकार उन्होंने एस.सी. एस.टी. केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी जंग बहादुर, डीएसपी जेल डॉ राजीव, डीएसपी विजय कुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।
#reviewmeeting #regarding #identified #crimes #sc/stactcases
-
19/09/25 |अम्बाला पुलिस ने सेवा पखवाड़े के तहत छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत महिला सुरक्षा बारे जागरूकता अभियान चला कर प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे छात्राओं/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रबन्धक थाना महिला अम्बाला शहर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साइबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। -
19/09/25 |थाना पड़ाव क्षेत्र से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त व ट्रक सहित आरोपी काबू
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक लवली ढाबा मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए लवली ढाबा मोहड़ा अम्बाला छावनी से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा के पास ट्रक को खड़ा करके मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा दिल्ली-अमृतसर हाइवे अम्बाला छावनी के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 08 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जाँच गहनता से की जाएगी।#ambala #news #police #paraothana
-
19/09/25 |मानवता की सेवा में समर्पित कार्य को लेकर डीसी ने किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - पंजाब और हरियाणा में आई भीषण बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही। ऐसे पुण्य कार्य के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की टीम ने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।
टीम द्वारा बड़े स्तर पर लंगर वितरण, राहत कार्यों के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करना तथा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
इन सेवाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर जी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हमें सम्मानित किया गया, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सेवा भाव ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत को हमारी संस्था आगे भी निभाती रहेगी।
#ambala #news #dc #service-of-humanity
-
18/09/25 |
ताजा खबर 8 PM 18 सितंबर, 2025
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
8 AM
12 NOON
4 PM
8 PM
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-

-
18/09/25 |पेंशन की गणना हेतु हरियाणा सरकार ने दी एक नोशनल इंक्रीमेंट
चंडीगढ़, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अपने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन की गणना के उद्देश्य से एक नोशनल इंक्रीमेंट देने का निर्णय लिया है, जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं, बशर्ते उन्होंने संतोषजनक कार्य एवं आचरण के साथ एक वर्ष की अनिवार्य सेवाकाल अवधि पूरी कर ली हो।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 20 फरवरी, 2025 के आदेश (भारतीय संघ बनाम एम सिद्धराज) और केन्द्र सरकार द्वारा 20 मई, 2025 को जारी ज्ञापन की पालना में लिया गया है। जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों में खास तौर पर वर्णित है, यह वेतनवृद्धि केवल पेंशन की गणना के लिए ही देय होगी और अन्य पेंशन लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट या कम्यूटेशन पर लागू नहीं होगी।
यह लाभ हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2008 के तहत उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 30 जून, 2006 से 30 जून, 2015 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है। इसके अतिरिक्त, यह लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2016 के तहत 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है।
एक वेतनवृद्धि देकर बढ़ी हुई पेंशन मई 2023 से देय होगी। 30 अप्रैल, 2023 से पूर्व कोई भी एरियर या बकाया देय नहीं होगा। जो कर्मचारी न्यायालय चले गए थे और उनके अनुकूल निर्णय आया, उन्हें न्यायालय के निर्णय के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन प्रदान की जाएगी। जिन मामलों में उच्च न्यायालय में अपील लंबित है, अंतिम लाभ न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।
जो कर्मचारी छह महीने या इससे अधिक लेकिन एक वर्ष से कम सेवा पूरी करने के बाद 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह मामला अभी भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। राज्य सरकार ने इन मामलों में एसएलपी दायर की हैं और कई मामलों में अंतरिम स्थगन आदेश लागू है।
पेंशन का एरियर 1 मई, 2023 से देय होगा। पूर्व में किए गए अतिरिक्त भुगतान, जिसमें अवमानना कार्यवाही के तहत भुगतान शामिल है, अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन वसूली योग्य नहीं होंगे। सभी सबंधित विभागों और अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति को आवश्यकतानुसार माननीय न्यायालयों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
#HaryanaGovt #Pension #AnuragRastogi #EmployeeWelfare #SupremeCourtRuling #NodalIncrement #RetirementBenefits #HaryanaCivilServices #FinanceDepartment #Pensioners
-
18/09/25 |करदाताओं के लिए सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका
पंजाब, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने छोटे करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वैट, सीएसटी सहित सात अधिनियमों के अंतर्गत बकाया कर राशि के निपटान के लिए “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” लागू की है। यह योजना 27 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत आज तक 97,039 करदाताओं ने लाभ उठाते हुए 712.88 करोड़ रुपये के बकाया कर का निपटान किया है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना 30 जून 2017 तक की अवधि के लिए बकाया राशि पर लागू होगी। इसके अंतर्गत सात अधिनियम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 (2003 का 6), केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम, 1956 (1956 का केंद्रीय अधिनियम 74), हरियाणा सुख-साधन कर अधिनियम, 2007 (2007 का 23), हरियाणा मनोरंजन शुल्क अधिनियम, 1955 (1955 का पंजाब अधिनियम का 16), हरियाणा साधारण विक्रय कर अधिनियम 1973 (1973 का अधिनियम का 20), हरियाणा स्थानीय क्षेत्र विकास कर अधिनियम, 2000 (2000 का 13) तथा हरियाणा स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2008 (2008 का 8) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत करदाताओं को बड़ी राहत देकर बकाया ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ कर दिया गया है। योजना के तहत दस लाख रुपये तक के बकाया पर 1 लाख रुपये की मानक छूट और शेष बकाया पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। दस लाख से अधिक और दस करोड़ रुपये तक के बकाया पर 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। इसी तरह से दस करोड़ रुपये से अधिक के मामलों में केवल मूल बकाया कर ही देना होगा, जबकि ब्याज और जुर्माना 100 प्रतिशत माफ रहेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि करदाता चाहें तो निपटान राशि को दो समान किस्तों में भी अदा कर सकते हैं और इन किश्तों पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
प्रदेश सरकार ने राज्य के करदाताओं से अपील की है कि वे इस “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का अधिकतम लाभ उठाकर निर्धारित समय अवधि से पूर्व अपने बकाया कर का निपटान अवश्य कर लें।
#HaryanaTaxScheme #OTS2025 #OneTimeSettlement #VAT #CST #TaxRelief #HaryanaGovt #TaxpayerBenefit #FinancialRelief #TaxSettlement
-
18/09/25 |सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों को किया नशे के प्रति जागरूक स का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों के लिए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व उनसे बचने के लिए हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन किया गया इस कैंप में सिविल हॉस्पिटल से डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर सीजेएम प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रवीण ने कैंप में मौजूद बंदियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और ये भी बताया कि नशे से न केवल शरीर खराब होता है बल्कि घर परिवार बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है और भविष्य में इन सबसे दूर रहने और अच्छा जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।
#ambala #news #centerjail #haryana #sevapakhwada #centraljailambala
-
18/09/25 |हिन्दी केवल भाषा नहीं, हमारी आत्मा है: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में हिंदी विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस (हिन्दी पखवाड़ा) के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का सुंदर आयोजन किया गया। इस नाटक का विषय ‘‘हिन्दी हमारी पहचान’’ रहा जो विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गर्व और जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
नाटक में छात्राओं ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हिन्दी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्म गौरव का प्रतीक भी है। प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे आज युवा पीढ़ी हिंदी को नजर अंदाज कर विदेशी भाषाओं की ओर आकर्षित हो रही है, जबकि हिंदी में भी आधुनिक विज्ञान, तकनीक और साहित्य की अपना संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु हमारी आत्मा है। यह हमारी सोच, संस्कृति और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। आने वाली पीढी को हिंदी से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। हिंदी हमारी भाषा हो, शिक्षा हमारी शक्ति हो, चरित्र हो ईमानदारी से बना तभी देश की सच्ची प्रगति होगी।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा व को-कनवीनर हिंदी विभाग से ममता भटनागर रहीं जिन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदी शिक्षा से बुद्धि पनपे, हिंदी चरित्र से मन बने तभी सुंदर राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#aryacollege #news #ambala #haryana
-
18/09/25 |मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर डीसी कार्यालय मे संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होने बैठक में सी एम अनाउंसमेंट के तहत मार्कण्डेय रिवर ब्रिज निर्माण कार्य, रैनोवेशन ऑफ पौंड, शहर नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य बारे, कंस्ट्रक्शन ऑफ मुलाना बस स्टैंड, ओपन एयर थियेटर इन बाल भवन, नाला ब्रिज अंबाला छावनी, रिंग रोड, पार्क व व्यामशालाए इत्यादि कार्यो बारे जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ सीएम अनाउसमैंट से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम विंडो व समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#ambala #dc #news #chiefminister #review
-
18/09/25सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम, रूपरेखा तैयार : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #pmo #narenderamodi #sewapakhwada2025
-
18/09/25 |विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2026 से युवाओं को मिलेगा राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर:- अर्शदीप
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। शीर्ष 10000 विजेताओं को मुफ्त माई भारत उपहार मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वैबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार सांझा करने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और सामूहिक दृष्टिकोण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अंबाला जिले के सभी युवाओं से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।#ambala #news #nationbuilding #developedindia
-
18/09/25 |अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - उत्तर रेलवे के निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अम्बाला छावनी में, मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया, अपर मण्डल रेल प्रबंधक, देवी सिंह मीणा तथा समस्त विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन कर के किया गया।
स्वच्छता ही सेवा में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों के दौरान जिसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का रूपांतरण, कठिन और गंदे स्थानों की पहचान की जाएगी, उनका मानचित्रण किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से उन्हें साफ किया जाएगा। स्वच्छ सार्वजनिक स्थानः प्रतिष्ठानों/संस्थानों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों की सामान्य सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरः निवारक स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एकल खिड़की शिविर, स्वच्छ हरित उत्सवः पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव, वकालतः स्वच्छ सुजल गांव, अपशिष्ट कूड़े से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फूड, आरआरआर केंद्र आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस वर्ष, 25 सितम्बर को एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्र की स्वच्छता के लिए नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अंत में यह स्वच्छोत्सव 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस अभियान के साथ समाप्त होगा |
#swachhata-hi-seva-2025 #ambala #campaign #ambaladivision -
18/09/25 |सीआईबी आरपीएफ अम्बाला नेशराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सीआईबी आरपीएफ की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए दो व्यक्तियों पर शक होने पर तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई पकड़े गए दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-4 सीआईबी आरपीएफ की की टीम लुधियाना साइड अंबाला कैंट स्टेशन पर लगे हुए स्टेशन बोर्ड के पास खड़े दो युवकों को देख आरपीएफ को उन पर शक हुआ आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा वहां खड़े दोनों व्यक्तियों के पास पहुंच पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अजय प्रसाद पुत्र प्रसाद महतो निवासी समस्तीपुर बिहार ,दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पुत्र सुरेंद्र राय निवासी समस्तीपुर बिहार बताया दोनों के पास ट्रॉली बैग और हाथों में भी बैग थे |आरपीएफने शक होने पर जब अजय के बैक को खुलवाया तो उसके पास से 27 बोतल बरामद की गई जो कि उसने ट्रॉली बैग और दूसरे बैग मेंछुपा रखी थी वही राजेश के पास से भी आरपीएफ की टीम को दो अलग-अलग जगह से 23 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई दोनों आरोपियों से पकड़ी गई शराब हरियाणा में बेचने के लिए बनाई गई थी आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी अंबाला छावनी के हवाले कर दिया जीआरपी ने पकड़ी की शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई |
#ambala #news #rpf #railwaystation
-
18/09/25संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2025 में सशस्त्र बलों ने भविष्य का रोडमैप तैयार किया
#mod #rajnathsingh #pmo #narenderamodi #indianarmy #iaf #indiannavy
-
18/09/25 |“राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #rahulgandhi #bjp #congress
-
18/09/25 |लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन मे एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन
जे कुमार, 18 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला छावनी के लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को ब्राइट पब्लिक स्कूल, बारा गाँव में एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम : विधिक प्रावधानों के विशेष सन्दर्भ में विषय पर जागरूक करना था।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रधान विकास बेहगल ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु भारतीय कानूनों एवं बाल अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में ब्राइट पब्लिक स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति अपनी समझ को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का सफल संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा किया गया।
इस आउटरीच कैम्प के माध्यम से जी.एम.एन. कॉलेज एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 ने पुनः यह सिद्ध किया कि संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। -
17/09/25 |देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम् योगदान है, इनके कारण ही राष्ट्र विकास की राह पर दौड़ता है। वे आज यमुनानगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पसीने से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा।
उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के तहत यमुना नगर जिले में 6 प्रमुख लेबर-चौकों पर लड्डू वितरित किए गए। आई.टी.आई. चौक यमुनानगर पर मेयर श्रीमती सुमन बहमनी एवं श्रम निरीक्षक श्रीमती किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा एवं सहायक श्रम आयुक्त श्री रोशन लाल उपस्थित रहे। झंडा चौक जगाधरी में पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल गुज्जर एवं सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती अंजली मौजूद रहीं।
साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह एवं सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती उषा अरोड़ा शामिल हुए, वहीं लेबर चौक छछरौली में जिला उप प्रधान श्री रामपाल एवं श्रम निरीक्षक श्री बलिन्द्र कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रमिकों को लड्डू, चाय एवं जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्रम विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में ई.एस.आई. विभाग द्वारा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
#LabourWelfare #HaryanaGovt #Yamunanagar #ShamSinghRana #WorkersRights #LabourDay
-
17/09/25 |नगर निगमों के आयुक्त महानगरीय विकास प्राधिकरणों के पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के आयुक्तों को संबंधित महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है।
इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम मानेसर के आयुक्त को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-2 नामित किया गया है। महानगरीय विकास प्राधिकरणों में वर्तमान में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद पर यथावत कार्यरत रहेंगे।
#HaryanaGovt #UrbanDevelopment #Gurugram #Faridabad #Sonipat #Panchkula #Hisar #Manesar #AnuragRastogi #HaryanaBureaucracy
-
17/09/25 |विशेष कार्यक्रम : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को समर्पित विशेष अभियान
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है।
वन मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वन विभाग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत ‘एक पेड़ हजारों सांसों का सहारा, आज लगाओ कल बचाओ’ नारे को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे। ये पार्क प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हरियाणा की जनता की ओर से एक अनूठा उपहार होंगे। इन वनों और पार्कों के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी न केवल अपने कार्यालयों बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी श्रमदान करेंगे और समाज को स्वच्छता का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता और हरियाली का यह संदेश केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आमजन तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा चार विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई हैं। ये वैन क्रमवार रूप से प्रदेश के सभी सर्कल और जिलों में चलाई जाएंगी। नार्थ सर्कल में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला जिलों में प्रत्येक स्थान पर तीन-तीन दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार सेंट्रल सर्कल में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भी वैन तीन-तीन दिन तक सक्रिय रहेगी। साउथ सर्कल के अंतर्गत फरीदाबाद, नूंह व रेवाड़ी जिलों में तीन-तीन दिन तक तथा पलवल, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ जिलों में दो-दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, वेस्ट सर्कल में जींद, सिरसा व भिवानी जिलों में तीन-तीन दिन और फतेहाबाद, हिसार व चरखी दादरी जिलों में दो-दो दिन यह अभियान चलाया जाएगा। इन वैन के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
राव नरबीर सिंह ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और स्वच्छता अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर श्रमदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश को प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि विशेष कार्यक्रम के दौरान वन विभाग स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा, ताकि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज के छोटे-छोटे बच्चे भी इस दिशा में सोचेंगे और कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और हरा भरा बन सकेगा।
राव नरबीर ने कहा कि यह विशेष कार्यक्रम केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी का आह्वान है। यदि सभी लोग मिलकर एक पेड़ लगाने और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बना लें तो पर्यावरण संरक्षण कोई दूर का सपना नहीं बल्कि निकट भविष्य की सच्चाई होगा।
#HaryanaEnvironment #GreenHaryana #OneTreeForMother #CleanHaryana #NamoVan #SwachhataAbhiyan #RaoNarbirSingh #ForestDepartment #YouthForEnvironment #Sustainability
-
17/09/25 |नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी मैदान के साथ लगते पॉइंट पर आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद की चेयरमैन स्वर्ण कौर, वाइस चेयरमैन ललता प्रसाद, वार्ड पार्षद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (अर्बन) की अधिकारी सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनवाड़ी वर्कर्स और जीएमएन कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नगर परिषद टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाया।
स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया, जबकि नगर परिषद कार्यालय को जीरो वेस्ट ऑफिस के रूप में चुना गया। यह कदम अम्बाला को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के समापन पर तुलसी के पौधे वितरित किए गए ताकि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही एनएसएस छात्रों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नगर परिषद लगातार शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान अम्बाला नगर परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
#ambala #municipalcouncil #launched #cleanliness #swachhutsavswachhataseva2025
-
17/09/25 |अम्बाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन
#narenderamodi #pmo #narenderamodibirthday #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
17/09/25 |माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - अर्धकुँवारी मार्ग पर हाल ही में हुई भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते करीब तीन हफ्तों से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। तीन सप्ताह से यात्रा बंद होने के कारण लाखों भक्तों को माँ के दर्शन से वंचित रहना पड़ा था। अब मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के बाद कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। वहीं, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग पर फिसलन रोकने और यात्री प्रबंधन को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों से ठीक पहले यात्रा का दोबारा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और हर्ष का विषय है।
नवरात्रों में देशभर से लाखों भक्त माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें। माँ वैष्णो देवी यात्रा के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा शुरू करने लगे हैं।
#matavaishnodevi #yatra #reopened #devotees #today
-
17/09/25 |हिमाचल राज्यपाल ने यात्री सेवा दिवस समारोह में भाग लिया
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह के तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने सहित बुनियादी ढांचे के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने वनों एवं उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहल की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वनीकरण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों दोनों के कल्याण के लिए आवश्यक है।
कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बेरवा, गग्गल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
#ShivPratapShukla #GaggalAirport #Kangra #HimachalPradesh #TreePlantation #EnvironmentalProtection #GreenInitiative #SustainableLiving #AviationInfrastructure #HarbalGarden -
17/09/25 |"मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में गुनगुनाया गीत
#narenderamodi #pmo #anilvij
-
17/09/25 |एसपी अम्बाला के निर्देशानुसार पर किया गया अम्बाला कोर्ट परिसर मे माॅक ड्रिल का अभ्यास
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला के नेतृत्व में किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अन्जाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व बम्ब इत्यादि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहँुचकर आमजन की सुरक्षा करने के लिए पुलिस के जवानों द्वारा कोर्ट परिसर अम्बाला शहर में माॅक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर अम्बाला में एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसमें कोई भी सन्दिग्ध वस्तु हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरन्त मौके पर पहँुचे और कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के उस क्षेत्र को खाली करवाकर जवानो को तैनात किया।इसके साथ-2 अम्बाला पुलिस के उच्चाधिकारिया को सूचित कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला, फायर ब्रिगेड अम्बाला, एम्बुलैन्स को सूचना दी गई कि आमजन की सुरक्षा के लिए तुरन्त मौके पर पहुँचे। सूचना मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार के नेतृत्व मे प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर व चैंकी प्रभारी रोशन लाल बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला बम्ब निरोधक सामान के साथ, मौके पर पहुँचे।
बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला के जवानो ने लावारिस सामान को कब्जे में लेकर बम्ब निरोधक सामान के साथ बम्ब को निष्क्रय करने का अभ्यास किया। एसपी अम्बाला ने आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थ्तिि से निपटने को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, ए0वी0टी0 सैल, सभी पुलिस चैकी इन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए नाकाबन्दी करें।
जिससे अपराधों की रोकथाम कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके व किसी भी संदिग्ध वस्तु आदि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुँचे जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु नजर आए तो उसकी सूचना तुरन्त नजदीक पुलिस थाना या कंट्रोल रूम डाॅयल-112 पर दें।
#ambala #spambala #news #mockdrill #ambalacourt
-
17/09/25 |बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम अम्बाला के संबध में हुई एक बैठक
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम के संबध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला व सम्बन्धित मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम को रोकने को लेकर जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण के बारे लोगों को जागरूक करें और साथ ही जहां पर यदि बाल श्रम जैसी गतिविधियां पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने भी कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे आमजन को जागरूक करें। बाल संरक्षण अधिकार के बारे जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो हिदायतें जारी की गई है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने चाहिए।
मंत्रालय द्वारा जो एसओपी जारी हुई है उसकी रूपरेखा बारे सभी को जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता ने भी बैठक के दौरान बताया कि डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के तहत बाल अधिकार संरक्षण एंव अन्य कार्यक्रमों बारे समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है।
इस मौके पर श्रम विभाग से एएलसी प्रदीप कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता, सीडब्लयूसी चेयरपर्सन रंजिता, सदस्य रेखा शर्मा, खुशपाल, रजनी देवी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।#ambala #news #
-
17/09/25 |जीएमएन कॉलेज मे फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान किया गया आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विभाग, इको क्लब और एसडीजी क्लब द्वारा किया गया था। अंबाला के जिला कृषि विभाग से विशेषज्ञ अंजलि राणा और डॉक्टर सिमरन जस्ट ने बेहतर मिट्टी स्वास्थ्य और कम पर्यावरण प्रदूषण के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों पर चर्चा की।
उन्होंने हरियाणा में प्रभावी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकारी योजनाएं और सब्सिडी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य ने धान-गेहूं फसल प्रणाली में गेहूं की पैदावार और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।
डॉक्टर कुलदीप यादव (वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष) ने समन्वय किया और संसाधन व्यक्तियों का धन्यवाद किया । डॉक्टर शिखा जग्गी और डॉक्टर मीनू राठी संयोजक और सह-संयोजक थे। इस अवसर पर डॉक्टर अमिता और डॉक्टर दीपक कुमार भी उपस्थित थे।
#ambala #gmncollege #news
-
17/09/25आज का राशिफल ( 17 सितंबर, 2025 )
♈ मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।
♉ वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♊ मिथुन: व्यापार में लाभ की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
♋ कर्क: कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं। धैर्य रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
♌ सिंह: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए संपर्क लाभ देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
♍ कन्या: सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं।
♎ तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना। सेहत सामान्य।
♏ वृश्चिक: जमीन-जायदाद से लाभ होगा। आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: यात्राओं से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
♑ मकर: कारोबार में निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।
♒ कुंभ: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
♓ मीन: नए संबंध लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता। धन प्राप्ति के योग प्रबल।
#TodaysHoroscope #Horoscope #September172025 #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #Tarot #AstroAdvice #CosmicEnergy #Readings #AstrologicalInsights #WeeklyHoroscope #FortuneTelling #SpiritualGuidance #PredictYourFuture #Esoteric #Wellness #Mystic #TarotReadings #PersonalGrowth
-
16/09/25 |सूक्ष्म पोषक तत्वों और कीट प्रबंधन के अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कपास की खेती के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को कपास की खेती हेतु सूक्ष्म पोषक तत्व एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए किसानों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य कपास की फसल में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करना तथा कीट प्रबंधन द्वारा फसल को सुरक्षित रखना है। सभी कपास उत्पादक किसान निर्धारित तिथि तक आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
#CottonFarming #HaryanaAgriculture #FarmerSubsidy #IntegratedPestManagement #AgriHaryana
-
16/09/25 |एमडीयू में 17 सितम्बर से शुरू होगी सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक का परिसर 17 सितम्बर से खेलों की ऊर्जा और उत्साह से गूंजेगा, जब यहां यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (बॉयज) का भव्य आगाज होगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देश के साथ-साथ विदेश से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारत और विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 60 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा और जलकौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फॉरेन जोन से खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा और खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा।
#MDURohtak #CBSE #SwimmingChampionship #NationalLevel #SportsInHaryana #InternationalSports #UniversityCampusSchool #SwimmingCompetition
-

-
16/09/25 |सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड परीक्षा सितम्बर -2025 के प्रवेश-पत्र आज से लाईव
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितम्बर-2025 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने हेतु स्वयंपाठी/ मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम/ रजिस्ट्रेशन नम्बर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड.(नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा हेतु सभी सम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0, पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे सम्बन्धित संस्था से सम्पर्क करें।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षा के परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र के विवरणों को जांच ले यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व एवं सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थी 19 सितम्बर, 2025 तक वांछित दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में आकर शुद्धि अवश्य करवा लें। इसके उपरांत फोटो व हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जायेगी। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ तो वह बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करें तदोपरांत ही अनुक्रमांक जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे/अन्य के स्थान पर परीक्षा में प्रविष्ट होना/परीक्षा देना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाओं का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया इस बात के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे कि ऐसे सभी छात्र-अध्यापक जो निर्धारित विनियम/नियमों अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं, उनके अनुक्रमांक जारी न किए जाए। ऐसे मामलों के छात्र-अध्यापकों के अनुक्रमांक कॉलेज/संस्था के मुखिया द्वारा रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा शुरू होने से पूर्व हर अवस्था में वापिस भेजे जाने हैं।
#HBSE #BhiwaniBoard #HaryanaExams #AdmitCard #CompartmentExam #DLED #BSEH #ExamUpdate #HaryanaEducation #BhiwaniBoardExams
-
16/09/25 |डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन 31 जनवरी, 2026 तक किए जा सकेंगे। योजना का लाभ वहीं विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन करने के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।
#AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents
-
16/09/25 |राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम की सहारना करते हुए छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया। जिला स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में कुल 59 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर की भावना ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होली की छवि ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल थम्बड की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोगन राईटिंग मे कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब की मन्नत ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेडरी स्कूल भूरेवाला की शिखा ने द्वितीय तथा राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीसी बाजार की गौरी ने तृतीय स्थन प्राप्त किया।
इसी प्रकार आईडिया प्रतियोगिता में भी कुल कुल 54 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया जिसमें राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल समलेहडी की सयंम ने प्रथम, राजकीय गल्र्ज कालेज शहजदपुर की भावना ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट से रोजी तृतीय स्थान पर रहे ।
इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा ने नगराधीश को आईटीआई अम्बाला शहर में विद्यार्थियों के लिए जो कोर्स एवं गतिविधियां चलाई हुई हैं उस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी स्कूल कॉलेज,आईं टी आई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मौके पर अनुदेशक सुरिंदर पाल सिंह, आशु सैनी, जितेन्द्र कुमार, दीपक गोयल , धर्म सिंह ,मंदीप कौर के साथ-साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।#ambala #news #districtlevel #entrepreneurship #government #industrial #training #institute
-
16/09/25 |बाल सुधार गृह अम्बाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला कंचन माही के निर्दंेशानुसार प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नई दिशा, नई उड़ान योजना के अंतर्गत, बाल सुधार गृह, अंबाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य बालकों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जुविनाईल को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों (जैसे किकिशोरन्याय अधिनियम), शिक्षा के अवसरों, नशा विरोधी उपायों तथा पुनर्वास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता मिस सरू जस्सी ने जुविनाईनलों को समाज की मुख्यधारा में पुन: जोडऩे के लिए प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि विधिक सेवाएं सदैव उनके साथ हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। ऐसे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य अवलोकन गृह में रह रहे बच्चों को एक नई दिशा और नई उड़ान देने की पहल करना है, ताकि वे अपने भविष्य का निर्माण सशक्त और सकारात्मक तरीके से कर सकें।
मिस सरु जस्सी ने जुवेनाइल को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संपर्क करने बारे भी अवगत करवाया और साथ ही हेल्पलाइन नंबर 01712532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।
#awarenesscamp #juvenile #justice #home #ambala
-
16/09/25 |डीसी अम्बाला ने राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर की समीक्षा
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, जमाबंदी, इंतकाल, सरकारी देयों की वसूली, जमा बंदिया, कोर्ट केसिस, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत वैरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर बैठक लें ताकि सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कोर्ट केसों की लम्बित विषय पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो विषय हैं, उनमें तेजी लाएं। उन्होंने सरकारी देयों की वसूली, इंतकाल, जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, ततीमा अपडेशन, स्टाम्प रिकवरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उस बारे समीक्षा करते हुए सभी कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जमा बंदी विषय पर भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तीव्रता से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पैंडसी नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों वर्षा के चलते जहां फसलें खराब हो गई थी वहीं कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सम्बन्धित अधिकारी वैरिफिकेशन का कार्य करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार डीसी ने सम्बन्धित बीडीपीओज की एक बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ करवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद के तहत भी जो कार्य किए जा रहे हैं या किए जाने है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य, नायब तहसीलदार सुनील पंवार, अमित वर्मा, आलमगीर, संजीव अत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #ambala #news #reviewedmatters #revenuedepartment
-

मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां 30 सितम्बर तक अपने बीएलए नियुक्त करें: सीईओ ए श्रीनिवास
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने प्रदेश की सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि वें अपनी. अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट 30 सितम्बर, 2025 तक नियुक्त करें और इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य के सभी जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भिजवाना सुनिश्चित करें।
श्री ए श्रीनिवास आज यहां मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन को लेकर बुलाई गई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग दिशा निर्देशानुसार सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने.अपने राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन से पूर्व का कार्य कर रहे है। हरियाणा में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग 23 वर्षों बाद हो रहा है। वर्तमान मतदाता सूची को वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान किया जाएगा यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में पंजीकृत है तो उसे कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि उसे बीएलओ द्वारा नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म भरकर देना होगा।
बीएलए (बूथ लेवल एजैन्ट) त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। सभी राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करने के लिए अपने अधिकृत पदाधिकारियों की सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पहुचाना सुनिश्चित करे।
श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार केवल भारत के नागरिक को ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अधिकार है दूसरे देश के नागरिक भारत में मतदाता नहीं बन सकते। उन्होंने बताया कि हरियाणा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विधानसभा चुनाव 2024 से पहले किया गया था ।
उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करना जरूरी है। क्योकि बीएलए को अपने मतदान केंद्र की पूरी जानकारी रहती है। उसे ये भी पता रहता है कि किसने 18 वर्ष की आयु पूरी की है और किस मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तथा कौन व्यक्ति स्थाई रूप से आवास छोड़कर बाहर स्थांतरित हो चुका है। यह जानकारी बीएलओ के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने में अति महत्वपूर्ण होती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बात से भी अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग सभी राज्यों के मतदाताओं का डाटा सर्चएवेल मोड़ पर लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सभी राज्यों का यह कार्य पूरा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के मतदात पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता के नाम का सर्च कर सकता है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हेमा शर्मा, सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार लोहान, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील भौरियां के अलावा श्री तलविन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री सतीश सेठी, सीपीआईएम, श्री रणधीर सिंह, जननायक जनता पार्टी, डा0 सत्यव्रत, इंडियन नेशनल लोकदल, श्री रामस्वरूप, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है। जो कि भूलवश दिनांक 16.09.2025 को वितरित समाचार पत्रों में 20 अक्तूबर प्रकाशित हो गया है। अतः हरियाणा में उक्त दोनो वर्ष की मतदाता सूचियों के मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है।
#HaryanaElections #VoterListRevision #BoothLevelAgents #CleanVoterList #ECI #ASrinivas #HaryanaPolitics #VoterAwareness #IndianElections #VoterRegistration
-
16/09/25 |आर्य कॉलेज मे 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि समय रहते व किसी भी स्थिति में अपना बचाव कर सकें।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा खुद को या दूसरों को किसी भी हमले या खतरे से बचाने के लिए उचित बल का प्रयोग करने का अधिकार सभी को है। इसलिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि यदि कोई आप पर हमला करता है तो अपनी जान बचाने के लिए बल प्रयोग करना आत्मरक्षा है। आत्मरक्षा का अधिकार व्यक्ति को खतरों से बचाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।
उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा, स्पोर्ट्स कुडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा अध्यक्ष हैं और भारतीय कराटे टीम के कोच और एशियाई कराटे महासंघ के एशियाई रेफ्री व जज भी रहे हैं।
इस अवसर पर मिस्टर हेमंत ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा आत्मरक्षा के लिए जागरूक होने की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्कशॉप में लगभग 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का सफल संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, मुसकान, हरमान के सहयोग से हुआ।
#aryacollege #news #ambala #selfdefense #workshop
-
16/09/25 |हरियाणा सरकार की नई पहल एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ और नॉन - सीओ2 पाथवेज़ रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया। यह कदम हरियाणा के सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के लागू होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और प्रदेश के नागरिकों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में आयोजित स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में ऐसी पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य पर्यावरण योजना केवल एक या दो विभागों का काम नहीं है। इस योजना के लिए कई विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और प्रगति की निगरानी का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज पेड़ काटे जा रहे हैं, जंगल सीमित हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है और उसका दुष्परिणाम मानव जाति पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य पर्यावरण योजना भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरी-भरी धरती सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक योजना लागू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं, जो वाह-वाही लूटने के लिए डंपिंग ग्राउंड पर खड़े होकर कचरे को साफ करने की बातें करते थे। लेकिन कचरा कभी साफ नहीं हुआ बल्कि उन्होंने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया, ये भी एक प्रकार का प्रदूषण ही है, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कचरे के निपटान की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं और कचरे का निरंतर निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के शहरों में हर रोज 5,600 टन ठोस कचरा पैदा हो जाता है। इसमें से 77 प्रतिशत का निपटान तो हो रहा है, लेकिन अभी भी 23 प्रतिशत कचरे का प्रबंधन करना बाकी है। इसके समाधान के लिए पूरे राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रदेश में 42 ई-वेस्ट रीसाइक्लर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में, हम हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वायु प्रदूषण जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर 3600 करोड़ रुपये की लागत के 'क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' की शुरूआत की है। इसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए सब्सिडी दी जाएगी। डीजल के जनरेटर के स्थान पर गैस से चलने वाले जनरेटर, गैस बायलर और एडवांस मॉनिटरिंग उपकरणों के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर पहले ही काम शुरू किया हुआ है। सिटी बस सेवा के लिए 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 50 बसें मिल चुकी हैं तथा 105 बसें और मिल जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पूरे राज्य में 370 से अधिक ई.वी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण पराली जलाना भी रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों को जागरूक किया गया है और उन्हें पराली प्रबंधन के लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। इसके फलस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2016 से अब तक 90 प्रतिशत की कमी आई है।
इसके अलावा, जल प्रदूषण को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाएं गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, प्रदूषित पानी को साफ करके फिर से उपयोग करने लायक बनाया जा रहा है। इस समय राज्य में कुल सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता 2,343 एम.एल. डी. है। इसका 74 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। सरकार का लक्ष्य सभी डिस्चार्ज पॉइंट्स को सीवरेज नेटवर्क से जोड़कर इस क्षमता को शत-प्रतिशत करने का है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के मसानी बैराज में बरसाती पानी के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी भी इकट्ठा होता है। इस पानी को साफ करके खेती और अन्य कामों में लाया जाता है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है, इसलिए स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी पानी बचाने, पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लें।
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण आज सबसे गंभीर मुद्दा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विशेषकर एनसीआर क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गिना जाता है।
उन्होंने कहा कि केवल कागजी योजनाओं और औपचारिक बैठकों से समस्या का समाधान नहीं होगा। नीतियों को धरातल पर उतारना और समाज को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कचरे के सेग्रीगेशन की है।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार, विभाग, एनजीओ और आम जनता सबको मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। केवल सरकारी दबाव से बदलाव सीमित समय तक ही संभव है, लेकिन जब आम आदमी खुद यह समझेगा कि उसका जीवन और स्वास्थ्य खतरे में है, तभी असली सुधार होगा।
##HaryanaEnvironmentPlan #SustainableHaryana #CleanHaryana #ZeroCarbonHaryana #GreenHaryana #HaryanaGovt #NaibSinghSaini #CleanAirProject #EWasteManagement #SolidWasteManagement #StopStubbleBurning #WaterConservation #ProtectEnvironment
-
16/09/25 |"सेवा पखवाड़ा" को लेकर भाजपा सदर मंडल की बैठक सम्पन्न
#sewapakhwara #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
16/09/25भारतीय नौसेना जहाज निस्तार अभ्यास पैसिफिक रीच 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा
#mod #indiannavy #nisar #pacificreach2025
-
16/09/25 |जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रबलीन कौर (डीन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग), श्याम रहेजा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) तथा डॉ. भारती सुजान (विभागाध्यक्ष, बिजनेस एवं मैनेजमेंट विभाग) द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों के संकाय सदस्यों का भी विद्यार्थियों से परिचय कराया गया।
नवप्रवेशी छात्रों को जोड़ने के लिए कमलप्रीत कौर ने विभिन्न संवादात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और टीम भावना का संचार हुआ। डॉ. कुंडू ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नियमों और विनियमों की जानकारी दी, वहीं डॉ. ज्योति सोरौत ने एनईपी नीति पर चर्चा की l डॉ. उपिन्दर कौर ने बच्चों को ERP प्लेटफ़ॉर्म के बारे में समझाया।
इसके पश्चात यशवी शर्मा, हर्षिता, महिमा, डॉ. शुभम और भारती शर्मा के नेतृत्व में कैंपस भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रशासनिक ब्लॉक, विभिन्न विभागों तथा कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसके उपरांत संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।#orientatio #program #gmncollege #ambalacantt