23/09/25

भाजपा सदर मंडल द्वारा "नमोवन" कार्यक्रम के तहत किया तोपखाना झील पर 75 पौधों का वृक्षारोपण

जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज भाजपा सदर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "नमोवन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत तोपखाना झील परिसर में 75 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि उपप्रधान ललिता प्रसाद ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की संयोजना भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक संजीव सोनी द्वारा की गई, जबकि सहसंयोजक की भूमिका में बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

"नमोवन" कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, हरियाली को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों को गति देना रहा। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और आम जनता से भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई।

#ambala #news #trees #

Previous

थाना नारायणगढ क्षेत्र से अवैध हथियार देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Next

डीसी पलवल ने सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक