19/09/25

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर आर्य कॉलेज मे कार्यशाला का हुआ आयोजन

जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - हैल्थ एडवायजरी कमेटी आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी एवं आई,एम.ए. गुलाबी पंख, अम्बाला छावनी के सयुंक्त तत्त्वाधान से कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता‘‘ रहा।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने गुलाबी पंख के सभी डॉक्टरों को पौधे देकर स्वागत किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं के पास जब डॉक्टर्स स्वयं पहुंच रहे हैं तो बीमारियां रहित समाज की स्थापना अवश्य होगी। आज का युवा मानसिक परेशानी, आँखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, इसलिए इस तरह की कार्यशाला का होना बहुत महत्व रखता है।

कार्यक्रम की प्रारंभ में डॉ. सुमन गर्ग, को-ऑर्डिनेटर, गुलाबी पंख ने आई.एम.ए. के उद्देश्य एवं  कार्यशैली के बारे में बताया। इसके पश्चात् डॉ. व रूचि मित्तल ने आँखों की सेहत एवं डिजिटल डिटॉक्स के बारे में अपना वक्तव्य रखा एवं छात्राओं को कैसे अपनी आँखे स्क्रीन से बचानी हैं और रोकथाम के बारे में भी अवगत करवाया।

इसके बाद डॉ. व  अनु जैन ने मानसिक तनाव को कैसे पहचाने, कैसे बचाव रखें के बारे में अवगत करवाया कि मनोरोग सबसे पहले ठीक करना चाहिए एवं डॉक्टर के पास जाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। इसके पश्चात तीसरे वक्ता  का व्याख्यान डॉ. यामिनी का रहा जिन्होंने स्किन केयर के बारे में छात्राओं को बताया कि धूप से कैसे बचें एवं अपनी स्किन को कैसे सही रखें।

इस कार्यक्रम में डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. रूपम नान्दरा इत्यादि भी मौजूद रहे। इसके पश्चात डॉ. सुमन एवं डॉ. अनीता गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं भविष्य में ऐसे व्याख्यान जो छात्राओं के मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के हित में होते हैं, रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 100  छात्र-छात्राओं एवं हेल्थ कमेटी  के मेंबर्स  डॉ. अनीता गोदारा,  डॉ. सरिता चौधरी,  डॉ. रेखा वासु, डॉ. पंकज, डॉ. सुमन बाला, डॉ. अमनदीप मक्कड़ एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा द्वारा किया गया।


#workshop #aryacollege #health-awareness #ambala

Previous

प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया

Next

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज