स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत अम्बाला मण्डल में किया गया सामुदायिक दौड़ का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, अम्बाला मण्डल खेल संघ ने एक वॉकर्यान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजकर 30 मिनट ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला कैंट से शुरू हुना और इसमें अम्बाला मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉकर्यान का नेतृत्व मण्डल रेल प्रबंधक अंबाला, विनोद भाटिया द्वारा किया गया। बॉकयॉन के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक, डी. एम. मीणा, मंडल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह और सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। वॉकर्यान का उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और "स्वच्छ एवं हरित भारत" के मिशन को मजबूत करना है।
#ambala #drm #railway #news
Previous
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22-23 सितंबर को मोरक्को का दौरा करेंगे
Next