18/09/25

लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन मे एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन

जे कुमार, 18 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला छावनी के लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को ब्राइट पब्लिक स्कूल, बारा गाँव में एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।



इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम : विधिक प्रावधानों के विशेष सन्दर्भ में विषय पर जागरूक करना था।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रधान विकास बेहगल ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु भारतीय कानूनों एवं बाल अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।



इस कार्यक्रम में ब्राइट पब्लिक स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति अपनी समझ को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का सफल संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा किया गया।



इस आउटरीच कैम्प के माध्यम से जी.एम.एन. कॉलेज एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 ने पुनः यह सिद्ध किया कि संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Previous

“राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

अलवर जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ