19/09/25

मानवता की सेवा में समर्पित कार्य को लेकर डीसी ने किया सम्मानित

जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - पंजाब और हरियाणा में आई भीषण बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही। ऐसे पुण्य कार्य के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की टीम ने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।

टीम द्वारा बड़े स्तर पर लंगर वितरण, राहत कार्यों के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करना तथा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

इन सेवाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर जी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हमें सम्मानित किया गया, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सेवा भाव ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत को हमारी संस्था आगे भी निभाती रहेगी।

#ambala #news #dc #service-of-humanity

Previous

केन्द्रीय कारागृह में 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं चश्में वितरित किए

Next

भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में सभी करें योगदान