Skip to Videos
  • cbi (1).jpg

    पश्चिम बंगाल: 2021 चुनाव बाद हुई हिंसा के हत्या मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई; ₹50 हजार का इनामी भगोड़ा गोपाल दास गिरफ्तार

    कोलकाता, 12 अगस्त (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 11 अगस्त 2026 को पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा (Post-Poll Violence) से जुड़े हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने गुप्त सूचना (Human Intelligence) और तकनीकी इनपुट के आधार पर गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल को रबींद्रनगर (मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल) से दबोचा।

    ₹50,000 का घोषित था इनाम; 2021 से चल रहा था फरार

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

    • इनामी आरोपी: आरोपी गोपाल दास वर्ष 2021 में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और कभी भी जांच या ट्रायल में शामिल नहीं हुआ।

    • सीबीआई का इनाम: उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई ने उस पर ₹50,000 का नकद इनाम घोषित किया हुआ था।

    अभिजीत सरकार हत्याकांड से जुड़ा है मामला

    • मामले की पृष्ठभूमि: 2 मई 2021 को कोलकाता के शीतलाताला लेन में बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

    • कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश: माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय के 19 अगस्त 2021 के आदेश के अनुपालन में सीबीआई ने 25 अगस्त 2021 को नारकेलडांगा पुलिस थाने की एफआईआर सं. 124/2021 को टेकओवर करते हुए मामला दर्ज किया था।

    38 आरोपियों में TMC के तत्कालीन विधायक व पार्षद भी शामिल; कोर्ट ने भेजा जेल

    • चार्जशीट दर्ज: सीबीआई ने जांच पूरी करने के बाद 2021 और 2025 में गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल सहित कुल 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट व सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।

    • प्रमुख नाम: आरोपियों में टीएमसी के तत्कालीन विधायक परेश पॉल, तत्कालीन टीएमसी पार्षद स्वपन समाद्दार और श्रीमती पापिया घोष के नाम भी शामिल हैं।

    • न्यायिक हिरासत: मामला फिलहाल सिटी सेशन कोर्ट, कलकत्ता में विचाराधीन है। गिरफ्तार आरोपी गोपाल दास को 11 अगस्त 2026 को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    #CBINews #WestBengalNews #PostPollViolence #AbhijitSarkarCase #KolkataNews #TMC #DanikKhabar #NationalNews

  • ED.jpg

    फर्जी सरकारी अफसर बन ठगी करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; निलंबित IAS अभिषेक चंद्रा और मुख्य आरोपी की ₹1.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    त्रिपुरा, 01 अगस्त (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय के अगरतला सब जोनल कार्यालय ने सरकारी अधिकारियों का रूप धारण कर निवेशकों और व्यवसायियों से धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत ₹1.12 करोड़ मूल्य की बैंक बैलेंस राशि को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया है।

    कुर्क की गई संपत्ति में मुख्य आरोपी उत्पल कुमार चौधरी, त्रिपुरा कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक चंद्रा और एक प्राइवेट हाउसिंग कंपनी द्वारा नियंत्रित शेल संस्थाओं के बैंक खाते शामिल हैं।

    फर्जी पहचान पत्र और सरकारी विभागों के नाम पर ठगी

    ईडी की जांच पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा पुलिस द्वारा उत्पल कुमार चौधरी और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी (Forgery) और आपराधिक विश्वासघात के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी।

    • गृह मंत्रालय का फर्जी अफसर: जांच में सामने आया कि उत्पल कुमार चौधरी ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) का वरिष्ठ अधिकारी बताकर फर्जी आई-कार्ड बनवाए थे।

    • फर्जी सरकारी संस्थाएं: आरोपी ने 'डायरेक्टरेट ऑफ हायर एजुकेशन, त्रिपुरा' और 'M/s ब्रिज एंड रूफ कं.' जैसे सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों से मिलते-जुलते नाम वाली फर्जी फर्में बनाईं।

    • टेंडर और मिड-डे मील के नाम पर ठगी: आरोपी ने व्यवसायियों और निवेशकों को सरकारी टेंडर, मिड-डे मील सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट और रबर बिजनेस में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये इन खातों में ट्रांसफर करवाए।

    निलंबित IAS अभिषेक चंद्रा की भूमिका

    जांच में खुलासा हुआ कि त्रिपुरा कैडर के निलंबित आईएएस (IAS) अधिकारी अभिषेक चंद्रा ने उत्पल कुमार चौधरी और उसके गिरोह द्वारा जुटाए गए 'काले धन' को अपने व्यक्तिगत बैंक खातों में सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त किया। इसके अलावा, एक प्राइवेट हाउसिंग कंपनी में अपने नाम पर फ्लैट बुकिंग के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल करवाया।

    अब तक कुल ₹1.63 करोड़ की संपत्ति जब्त

    ईडी ने बताया कि शेल कंपनियों के जरिए जमा किए गए फंड को नकद निकालकर आपस में बांटा गया और अचल संपत्तियों व वाहनों में निवेश किया गया।

    ताजा आदेश के साथ ही इस मामले में दो अटैचमेंट ऑर्डर के जरिए अब तक कुर्क की गई कुल संपत्ति का मूल्य ₹1.63 करोड़ हो गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    #ED #EnforcementDirectorate #IASAbhishekChandra #MoneyLaundering #PMLA #TripuraNews #FraudCase #DanikKhabar

  • CM-20-20-6-26.jpg

    हरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस

    अभिकान्त, 20 जून हरियाणा : हरियाणा लोक भवन में आज पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, फर्स्ट लेडी श्रीमती मित्रा घोष, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी तथा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र सिंह कल्याण एवं उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

     

    समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सभी उपस्थित जनों को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना का एक सशक्त केंद्र रहा है। पश्चिम बंगाल के लोग अपनी समृद्ध विरासत, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अपने हृदय में संजोए रखते हैं।

     

    राज्यपाल ने कहा कि बंगाल ने भारत के पुनर्जागरण में केवल भाग ही नहीं लिया, बल्कि उसका नेतृत्व भी किया। समाज सुधार, शिक्षा, साहित्य, कला, विज्ञान और स्वतंत्रता संग्राम के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूमि ने ऐसे महान व्यक्तित्व दिए, जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की।

     

    राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष  ने कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, संगीत, कला, हस्तशिल्प और लोक परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक एकता में निहित है और ऐसे आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

     

    इससे पहले समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की परिकल्पना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बनाने के लिए इस अभिनव पहल की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, भाषा, कला और विरासत को जानने एवं समझने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने  देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और राष्ट्रीय जीवन को समृद्ध बनाने में पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला।  

     

    पश्चिम बंगाल ने भारत के नवजागरण का नेतृत्व  किया - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि उस महान भूमि को नमन करने का दिन है जिसने भारत को सोचना सिखाया, जागना सिखाया और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि यही वह भूमि है गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर दिए जिनके शब्दों ने राष्ट्र की आत्मा को जगाया।  जिसने स्वामी विवेकानंद जैसे महान संत को जन्म दिया, जिनके ओजस्वी विचारों और ऐतिहासिक संबोधन ने पूरी दुनिया में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यही वह भूमि है जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी दिए, जिनका आह्वान—“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”—आज भी देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि श्री रामकृष्ण परमहंस दिए जिनकी कृपा से बंगाल अध्यात्म की राजधानी बना।  

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल ने भारत के नवजागरण में केवल भागीदारी ही नहीं की, बल्कि उसका नेतृत्व भी किया। साहित्य, कला, शिक्षा, समाज सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल का योगदान अतुलनीय रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी दृष्टि से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल, जिसकी पहचान समृद्ध बौद्धिक विरासत, ऊर्जावान युवा शक्ति, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और सांस्कृतिक समृद्धि से है, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि बंगाल ‘पूर्वोदय’ का केंद्र बने और पूर्वी भारत के विकास का इंजन बने। यह सपना तभी साकार होगा जब हम अपनी पारंपरिक शक्तियों को नवाचार, उद्यमशीलता और नई सोच के साथ जोड़ते हुए विकास की नई संभावनाओं को साकार करेंगे।

     

    समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मिष्टी अड्डा के कलाकारों एवं पंडित सुभाष घोष की टीम ने पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की गौरवशाली संस्कृति की झलक पेश की, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के परिसहाय धीरज सेतिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

  • image0050A0T.jpg

    दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

    आरएस अनेजा, 19 जून नई दिल्ली - 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 से पहले, कोलकाता में "दौड़ से ध्यान 2026 - गति से स्थिरता तक" में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, यह स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक अनूठी पहल है, जो स्वास्थ्य, स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और समग्र कल्याण के मूल मूल्यों को एक साथ लाती है।

    इस अवसर पर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुवेंदु अधिकारी और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज सुबह कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय से ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग तक 'दौड़ से ध्यान 2026' मैराथन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के बाद राइटर्स बिल्डिंग में योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा दिया गया।

    इस पहल के अंतर्गत, कोलकाता के 11 स्थानों पर एक साथ 2 किलोमीटर की योग दौड़ का आयोजन किया गया , जिसका उद्देश्य नागरिकों को योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौड़ में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और ऊर्जावान गतिविधि से लेकर ध्यान और एकाग्रता की यात्रा को दर्शाया गया।

    योग रन का आयोजन पीएसी टेंट मैदान, इलियट पार्क, आरएसएम स्क्वायर (सेंट्रल), ताला पार्क (बेलगछिया), सुभाष सरोबार (बेलियाघाटा), कैप्टन भेरी (ईएम बाईपास), गोलपार्क (विवेकानंद पार्क), गीतांजलि स्टेडियम (कस्बा), केएफआर ग्राउंड (बेहाला), संघमित्रा स्कूल प्लेग्राउंड (वेस्ट पोर्ट), और चांदीपुरा रंगसारा ग्राउंड (भांगर) सहित प्रमुख स्थलों पर किया गया।

    यह आयोजन पश्चिम बंगाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला का एक हिस्सा था , जिसका उद्देश्य योग में जनभागीदारी और जागरूकता को मजबूत बनाने के साथ-साथ "दौड़ से ध्यान" का संदेश योग के सार को दर्शाता है और गति को स्थिरता में, अनुशासन को संतुलन में और सामूहिक प्रयास को समग्र कल्याण की ओर एक यात्रा में परिवर्तित करता है।

  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 1.51.16 PM.jpeg

    ममता बनर्जी लफडेबाज महिला, यहां राजशाही नहीं लोकशाही है, कुर्सी नहीं छोड़ी तो संविधान में इन्हें उठाकर बाहर करने का प्रावधान है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 06 मई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी द्वारा कुर्सी नहीं छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि “यह बहुत लफड़ेबाज महिला है जिनके कहने से कुछ नहीं होता, यहां राजशाही नहीं, यहां पर लोकशाही है। संविधान में इसके प्रावधान दिए हैं कि यदि इस प्रकार का कोई मुख्यमंत्री कृत्य करे तो उसको उठाकर बाहर करने के क्या-क्या तरीके है संविधान में इसका प्रावधान है”।

    अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    पश्चिम बंगाल में 17 वर्ष बाद एक मंदिर के कपाट पुन: खुलने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण नीति के तहत इस देश के बहुसंख्यक समाज को वहां दबाया जा रहा था, आज समाज और मंदिर ने भी खुली सांस ली है।

    #AnilVij #WestBengalPolitics #MamataBanerjee #HaryanaMinister #IndianConstitution #TempleReopening #PoliticalStatement #DanikKhabar #AnilVijMinister #DanikKhabarHaryana

  • 1772089619_bomb.jpg

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    जे कुमार कोलकाता, 27 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के कई महत्वपूर्ण डाकघरों (Post Offices) और पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। इस धमकी के बाद कोलकाता पुलिस, सीआईडी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।

    सघन तलाशी अभियान और सुरक्षा उपाय

    धमकी मिलने के तुरंत बाद कोलकाता के प्रमुख डाकघरों और सॉल्ट लेक स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) और खोजी कुत्तों (Dog Squad) की मदद से तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर कई कार्यालयों को खाली करा लिया गया और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

    • जांच का दायरा: पुलिस साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि धमकी देने वाले का पता लगाया जा सके।

    • अफ़वाह या साज़िश: प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे दहशत फैलाने की कोशिश (Hoax) मान रही है, लेकिन संवेदनशील संस्थानों से जुड़ा मामला होने के कारण किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

    [Image showing high security alert and bomb squad search at a government office in Kolkata]

    जनता के लिए निर्देश

    प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। कोलकाता पुलिस की विशेष टीमें सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ा चुकी हैं।

    #KolkataNews #WestBengal #BombThreat #SecurityAlert #PostOffice #PassportSevaKendra #KolkataPolice #PublicSafety #CyberCrimeInvestigation

  • Untitled-1.jpg

    प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया

    आरएस अनेजा, 23 फरवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।’’

    गौरतलब है कि टीएमसी के नेता मुकुल रॉय का निधन कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुआ। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। वह एक अनुभवी नेता थे, मुकुल रॉय बीजेपी और टीएमसी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। वे टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 2017 में बीजेपी में वह शामिल हुए, लेकिन 2021 में ममता बनर्जी के फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद दोबारा टीएमसी में लौट गए थे। वह राज्यसभा सांसद और रेल मंत्री भी रह चुके थे।

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है (Copy)

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • 1000249740.jpg

    बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार पुनर्जन्म नहीं होता फिर बाबरी मस्जिद दुबारा कैसे बन सकती है

    बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने की है।

    परंतु विधायक हुमायूं कबीर को इस्लाम की मान्यताओं का ज्ञान नहीं है ।

    इस्लाम पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करता ।बाबर भी मर चुका है और बाबरी मस्जिद भी इस्लाम के अनुसार यह अब कयामत वाले दिन ही पुनर्जीवित होंगे फिर विधायक हुमायूं कबीर कौन होता इनको जन्म देने वाला । पुनर्जन्म में हिंदुत्व ही विश्वास करता है कहीं यह धर्म परिवर्तन के बारे में तो नहीं सोच रहे और अगर हिंदू बन जाते हैं फिर इनका किसी मस्जिद से क्या वास्ता

    उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसकी आधारशिला रखने का ऐलान किया है।

    हुमायूं कबीर का दावा है कि यह मस्जिद तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी।

    विधायक हुमायूं कबीर ने यह घोषणा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन की है।

    #BabarIsDead #BabriMasjid #NotReborn #IslamicFaith #HistoricalContext #CulturalHeritage #ReligiousDiscussion #FaithAndHistory #PilgrimageSites #ReligiousLandmarks #TempleAndMasjid #DebateOfFaith #IndianHistory #RamMandir #MasjidConstruction #ReligiousTolerance #SecularIndia #InterfaithDialogue #UnderstandingReligion #CulturalDiscourse

    ‍ ‍

  • download (1).jpeg

    ‘‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है’’- ऊर्जा अनिल विज

    ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था’’- अनिल विज

    ममता बैनर्जी का भाजपा के विधायकों को अपने तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवाना प्रजातंत्र के खिलाफ- विज

    तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है - विज

    चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था तो ऐसे ही अब ममता बैनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है’’। श्री विज ने कहा कि ‘ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है’’।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कोलकता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था में शासन प्रणाली को अंगीकार किया गया है, लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दलों में प्रजातंत्र नहीं हैं और न हीं वे दल प्रजातंत्र को बर्दाश्त करते हैं। जबकि चुने हुए विधायकों को विधानसभा में अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु तानाशाही प्रवृति के लोग इसको बर्दाश्त नहीं रख सकते हैं और ऐसे विधायकों की बात को सुनना नहीं चाहते हैं।

    अनिल विज ने कहा कि ऐसे ही, ममता बैनर्जी ने भाजपा के विधायकों को मार्शलों के द्वारा विधानसभा से बाहर फिंकवाया हैं जोकि प्रजातंत्र के विरूद्ध है। उसी प्रकार, जब भूपेन्द्र सिंह हुडा हरियाणा के मुख्यमंत्री होते थे, तब मुझे भी कई बार विधानसभा से बाहर उठाकर फिंकवाया हैं और आज हुडा का हाल देख लो आज खुडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है

    #anilvij #bhupinderhooda #congress #bjp #mamtabanerjee #westbengal