आर्य महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य का 36 वर्षों के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य इस महाविद्यालय की प्राचार्या होने के साथ यहां की छात्रा भी रही हैं।
उन्होंने 6 वर्ष यहां से शिक्षा प्राप्त की तथा अपने समय में एम.ए., राजनीति विज्ञान में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया। तत्पश्चात् डॉ. अनुपमा आर्य ने राजनीति विज्ञान विभाग में 28 वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी तथा महाविद्यालय के उच्चतम पद (प्राचार्या) को 7 वर्षों तक सुशोभित किया तथा महाविद्यालय को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।
प्राचार्या ने अपने कार्यकाल में कई गोल्ड मैडलिस्ट भी दिए। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग ने प्राचार्या डॉ. अनुपमा का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी कड़ी में डॉ. गुरमीत ने बताया कि प्राचार्या महोदया जितनी अच्छी विद्ववती हैं, उससे कई ज्यादा एक अच्छी इंसान हैं।
उनके जीवन में प्राचार्या का अतुलनीय योगदान रहा है। प्राचार्या ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इस महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, विशाल, अरविन्द तथा मिस संध्या उपस्थित रहे।