Skip to Videos
  • photo-collage.jpg

    आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित “शहीद स्मारक” का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीद स्मारक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़, 23 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस स्मारक का अवलोकन कर चुके है, इसी के दृष्टिगत जो शेष छोटे-मोटे कार्य बचे हुए है संबधित विभाग व एजेंसी उसे युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज शहीद स्मारक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल व शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी मौजूद रहे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यहां पर बनाया जा रहा आजादी की पहली लड़ाई का स्मारक राष्ट्रीय स्तर का स्मारक है तथा यहां पर दूर-दराज से पर्यटक आकर इसकी सुदंरता का आभास करेगें, इसी को ध्यान में रखते हुए स्मारक से जुडेस जो छोटे मोटे कार्य बचे है उन्हें पूरी तत्परता के साथ करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान संबधित एजेंसियों एवं विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेने के उपरांत यहां पर टिकट की बेहतर व्यवस्था बारे, एंट्री एवं एग्जिट गेट के अलावा अनाधिकृत गेट न लगाने बारे, म्यूजियम में लाईटिंग की व्यवस्था बारे, सीढिय़ों के साथ लाईटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ रैप की व्यवस्था बारे, स्मारक परिसर में रैलिंग की व्यवस्था बारे, स्मारक के अंदर गैलरी से शुरू होकर बाहर तक आने वाले रास्ते एवं अन्य बिंदुओं बारे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा चूंकि शहीद स्मारक का उद्घाटन नजदीक है इसलिए कार्य युद्धस्तर पर किए जाए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रोजेक्ट निदेशक को निर्देश दिए कि शहीद स्मारक के बाहर यानि जीटी रोड पर एक्सीलेटर की व्यवस्था करने तथा जीटी रोड पर फेंसी लाइट तथा पौधरोपण के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईन को भी निर्देश दिए कि शहीदी स्मारक के बाहर तथा अंदर लाईटों की बेहतर व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि रात के समय में लोगों को इस स्मारक की सुंदरता दिख सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह भी निर्देश दिए कि आजादी की पहली लड़ाई अंबाला छावनी से शुरू हुई थी यानि मेरठ से 10 घंटे पहले इसकी शुरूआत कर दी थी जिसके तथ्य भी है। उन्होंने कहा कि इस सारे विवरण को यहां पर थ्री-डी के माध्यम से दर्शाया जाए ताकि यहां पर आने वाले पर्यटकों एवं अन्य को आजादी की पहली लड़ाई एवं उसकी घटनाओं तथा इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह भव्य स्मारक युवाओं के साथ -साथ अन्य के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।

    इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने आजादी की लड़ाई के भव्य स्मारक के तहत यहां पर जो-जो कार्य कर लिए गए है तथा जो कुछ शेष बचे हुए उसके बारे विस्तार से जानकारी दी।

    इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीकेगोयल, लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिक नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग हरबजन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    ----------------------------------------------------------------------

  • Pic 6.jpg

    अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    यह स्मारक होगा देश का ऐतिहासिक और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित पहला स्मारक - मुख्यमंत्री

    नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगा अम्बाला छावनी का भव्य शहीद स्मारक- मुख्यमंत्री

    1857 के गुमनाम वीरों की गौरवगाथा को जीवंत करेगा अम्बाला का शहीद स्मारक - अनिल विज



    अम्बाला/चण्डीगढ़, 21 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को समर्पित “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का अद्भुत प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल हमारी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त केंद्र बनेगा।


    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” का अवलोकन कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस स्मारक का कार्य अब अंतिम चरणों में है। इस अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, इतिहासकार, डिजाइन विशेषज्ञ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतू समर्पित होगा स्मारक - मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने स्मारक परिसर का विस्तृत निरीक्षण/अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, ऐतिहासिक प्रस्तुति एवं आधुनिक तकनीक के समावेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। उन्होंने कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और इस स्मारक के माध्यम से युवा पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा की भूमि वीरों और बलिदानियों की धरती रही है तथा प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आधुनिक तकनीक, ऐतिहासिक तथ्यों और भव्य वास्तुकला का अद्भुत संगम होगा, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    स्मारक में शेष कार्यों  को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्मारक में शेष छोटे-मोटे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मारक के प्रत्येक भाग में ऐतिहासिक तथ्यों की प्रमाणिकता और प्रस्तुति की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास का वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सके।


    शहीद स्मारक होगा देशभक्ति की भावना को जीवंत रखने वाला राष्ट्रीय चेतना केंद्र - मुख्यमंत्री
     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक केवल एक भवन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जीवंत रखने वाला राष्ट्रीय चेतना केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आजादी के अमृत काल के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अनेक  प्रयास किए जा रहे हैं और “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।


    मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री द्वारा इस परियोजना के लिए किए  प्रयासों की करी सराहना


    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विशेष रुचि के कारण यह स्मारक एक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक भविष्य में राष्ट्रीय गौरव का प्रमुख केंद्र बनेगा और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करेगा।


    1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक- अनिल विज


    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री को स्मारक से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, तकनीकी प्रबंधों एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न वीर गाथाओं, युद्धों और बलिदानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। श्री विज ने कहा कि स्मारक में 1857 के संग्राम से जुड़े गुमनाम (अनसंग) वीरों और क्रांतिकारियों के संघर्ष को विशेष रूप से दर्शाया गया है, ताकि देशवासियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जा सके। यह स्मारक विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र सिद्ध होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को स्मारक भ्रमण हेतु प्राथमिकता दी जाए, ताकि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, देशभक्ति और बलिदान की अमूल्य विरासत के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके।


    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” में बनाई गई विभिन्न गैलरियों व ऑडिटोरियम में अवलोकन किया। ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने 1857 की क्रांति से जुडे एक लघु वृतचित्र को भी देखा और  सराहा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री ने स्मारक के प्रांगण में रूद्राक्ष का पोधा भी लगाया ।


    अवलोकन के दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं कला विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पाण्डुरंग, भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, उपायुक्त अजय ंिसह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, उपमण्डल अधिकारी नागरिक सुश्री कनिका गोयल, शहीद स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी, वरिष्ठ इतिहासकार कपिल कुमार व डिजाईन कंपनी के पदाधिकारियों के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मण्डल प्रधान रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, भाजपा पदाधिकारी बिजेन्द्र चौहान, मदन लाल शर्मा, बलित नागपाल, रामबाबू यादव, जसबीर जस्सी, संजीव सोनी, आरती सहगल, दीपक भसीन, बीएस बिन्द्रा, नेहा शर्मा, मोनिका विग, साधना, प्रवीन जैन के अतिरिक्त सैकडों भाजपा कार्यकर्ता व मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के प्रशसंक उपस्थित थे। 



    ------------- 

  • History.jpeg
    21/05/26 |

    आज 21 मई का इतिहास

    आज 21 मई का इतिहास

    1981 - पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।

    1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।

    1996 - प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।

    1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।

    2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।

    2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

    2008 -

    भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया। रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।

    नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।

    2010 - उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

    दार्जिलिंग में 'अखिल भारतीय गोरखा लीग' के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या कर दी गई।

  • History.jpeg
    19/05/26 |

    आज 19 मई का इतिहास

    आज 19 मई का इतिहास

    1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।

    2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।

    2001 - इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।

    2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

    2003 - जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

    2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।

    2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।

    2008 - परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ। विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। बैंक आफ़ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9% की वृद्धि दर्ज की।

    मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।

    2010 - भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया।

    बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी ज़िला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई।

    2011- 58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म 'मोनेर मानुस' को राष्‍ट्रीय एकता के लिए पुरस्‍कृत किया गया है। इसके अलावा फिल्‍म 'दबंग' को सर्वाधिक मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्‍कार दिया गया। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ को सर्वश्रेठ फ़िल्म चुना गया है जबकि अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार दिया गया है। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ के लिए मलयालम अभिनेता सलीम कुमार और तमिल अभिनेता धनुष संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए। मिताली जगताप और सरन्ना पी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

  • History.jpeg
    18/05/26 |

    आज 18 मई का इतिहास

    आज 18 मई का इतिहास

    1848 - जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।

    1912 - पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।

    1974 - राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।

    1991 - ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।

    1950 - उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।

    1994 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।

    2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।

    2007 - कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।

    2008 - पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया। भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।

    2009 - श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

    2017 - हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।

  • History.jpeg
    17/05/26 |

    आज 17 मई का इतिहास

    आज 17 मई का इतिहास

    1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

    1975 - जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।

    1987 - सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

    2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।

    2002 - पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

    2007 - भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

    2008 - बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।

    तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

    2010 - भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

    देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।

    पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- 'नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।'

    भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। गए हैं। 'अग्नि-2' का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन [डीआरडीओ] की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।

  • History.jpeg
    16/05/26 |

    आज 16 मई का इतिहास

    आज 16 मई का इतिहास

    1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

    2004 - रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

    2006 - हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

    2008 - उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।

    प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।

    2010 - सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न होसकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया

  • History.jpeg
    14/05/26 |

    आज 14 मई का इतिहास

    आज 14 मई का इतिहास

    1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती, सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।

    2001 - भारत और मलेशिया में सात समझौते।

    2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।

    2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।

    2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।

    2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।

    2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

  • Pic 1.jpeg

    अम्बाला की धरा से गगन चूमेगी राष्ट्रभक्ति, 210 फुट ऊंचे तिरंगे से सुसज्जित होगा 1857 का शहीद स्मारक : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    शहीद स्मारक में लगा तिरंगा लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा,  अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीद स्मारक में तिरंगा लगाने के स्थान का मुआयना किया, दिशा-निर्देश दिए
     
    अम्बाला/चंडीगढ़, 13 मई- हरियाणा की वीर भूमि, अम्बाला छावनी में बना “शहीद स्मारक”  न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए देशभक्ति का एक नया केंद्र बनने जा रहा है। 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यादों को समेटे शहीद स्मारक में अब एक और भव्य अध्याय जुड़ने जा रहा है।


    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अब शहीद स्मारक परिसर में विशाल तिरंगा फहराया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 210 फुट होगी। यह तिरंगा स्मारक में 206 फुट ऊंचे मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा होगा, जो दूर से ही लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा। अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा।

    मंत्री अनिल विज ने आज तिरंगा लगाने के स्थान को लेकर शहीद स्मारक में मुआयना किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने तिरंगा जल्द लगाने के दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मौजूद शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने बताया कि तिरंगा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जाएगा और जल्द तकनीकी टीम इसको लेकर शहीद स्मारक में आ रही है।

    शहीद स्मारक में 210 फुट की ऊंचाई पर लहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण होगा कि शहीदों का बलिदान सर्वोच्च है। यह स्मारक आने वाले समय में कुरुक्षेत्र और अन्य ऐतिहासिक स्थलों की तरह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करेगा। शहीद स्मारक न केवल हरियाणा का बल्कि भारत का एक प्रमुख ऐतिहासिक गंतव्य बनेगा।

    किसी भी स्मारक में तिरंगा सबसे ऊंचा होना चाहिए, यह भावना सम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि जब कोई पर्यटक स्मारक को देखे, तो सबसे पहले उसकी नजर देश की आन-बान और शान 'तिरंगे' पर पड़े।

    1857 के शहीदों को मिला सम्मान, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना शहीद स्मारक



    1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में किया जा रहा है। जीटी रोड पर 22 एकड़ भूमि पर निर्मित शहीद स्मारक में 1857 में शहीद हुए अनसंग वीरों को नमन किया जा सकेगा। लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक बन चुका है जिसका आने वाले दिनों में जल्द उद्घाटन होगा।

    वीरों की भूमि अम्बाला छावनी, शहीदों को मिला सम्मान


    अम्बाला छावनी वीरों की भूमि है जहां से 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला फुटी थी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शहीदों को नमन करने हेतु शहीद स्मारक का निर्माण किया है। इसी प्रकार अम्बाला छावनी में नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुभाष पार्क में उनकी विशाल मूर्ति स्थापित की गई है।

    इसी प्रकार शहीद –ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति एसडीएम कार्यालय में स्थापित की गई है जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अब जल्द यहां पर सुखदेव सिंह और राजगुरू की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा सदर बाजार चौक पर वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराई गई है जबकि बहुत जल्द 12 क्रास रोड पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति भी स्थापित होगी।


    -----------------------------------

  • History.jpeg
    12/05/26 |

    आज 12 मई का इतिहास

    आज 12 मई का इतिहास

    1459: राव जोधा ने राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर की स्थापना की

    1639: शाहजहाँ ने दिल्ली में लाल किले की नींव रखी।

    1820: आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ।

    1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।

    1915: क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने जापानी जहाज 'सानुकी मारू' पर सवार होकर भारत छोड़ा।

    1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।

    2002 - मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।

    2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।

    2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।

    2008: चीन के सिचुआन प्रांत में भीषण भूकंप से करीब 69,000 लोगों की मौत हुई।

    2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई

  • History.jpeg
    10/05/26 |

    आज 10 मई का इतिहास

    आज 10 मई का इतिहास

    1857 - भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।

    1994 - दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।

    1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।

    2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।

    2003 - मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

    2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।

    2006 - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।

    2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।

    2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।

  • History.jpeg
    09/05/26 |

    आज 9 मई का इतिहास

    आज 9 मई का इतिहास

    1386 - विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।

    1576 - महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।

    1588 - ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

    1653 - विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ।

    1689 - अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

    1874 - बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रॉमकार शुरू हुयी।

    1946 - डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

    1947 - विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।

    1955 - पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।

    1960 - बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।

    1975 - पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

    2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।

    2003 - गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

    2004 - चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।

    2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।

    2006 - यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।

    2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।

    2009 - नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।

    2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष

    2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

    2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।

  • History.jpeg
    08/05/26 |

    आज 8 मई का इतिहास

    आज 8 मई का इतिहास

    1541 – स्पेनिश खोजकर्ता हर्नांडो डी सोटो ने मिसिसिपी नदी की खोज की।


    1794 – फ्रांस के वैज्ञानिक एंटोइन लावोज़ियर को फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मृत्युदंड दिया गया।


    1945 – जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया और यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ।


    1954 – एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) की स्थापना हुई।


    1978 – रीनहोल्ड मेसनर और पीटर हेबेलर बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।


    1999 – कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठ की पुष्टि हुई।


    2023 – भारत में नई संसद भवन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचीं।

  • History.jpeg
    07/05/26 |

    आज 7 मई का इतिहास

    आज 7 मई का इतिहास

    1663 : लंदन में प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रॉयल थियेटर की शुरुआत।

    1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कूर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।

    1861 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म।

    1907 : बंबई (अब मुंबई) में बिजली से संचालित पहली ट्राम कार चलाई गई।

    1912 : कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।

    1928 : ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।

    1945 : जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ।

    1946 : इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की स्थापना की।

    1952: इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।

    1956 : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।

    1973 : ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नयी राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।

    1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।

    2001: पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: भारत में कम्युनिस्ट राजनीति का पतन, वामपंथी शासन का अंतिम किला ढहा

    2002 : चीन की नॉर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह सागर में जा गिरा। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हो गई।

    2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

    2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री चुने गए। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।

    2022: मध्यप्रदेश में इंदौर के स्वर्णबाग इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हुई।

    2024: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में टीआरएफ के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर।

    2025: भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान, पीओके में कई आतंकी ठिकाने उड़ाए।

  • History.jpeg
    06/05/26 |

    आज 6 मई का इतिहास

    आज 6 मई का इतिहास

    1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

    1589 : महान गायक मियां तानसेन का निधन।

    1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।

    1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

    1861 : मोतीलाल नेहरू का जन्म।

    1910 : जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।

    1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रैथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।

    1942 : फिलीपीन में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया।

    1944 : गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया और यह उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी।

    1954 : लंदन के एक बगीचे में कई महीने तक दौड़ने का अभ्यास करने वाले मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने यह दूरी तीन मिनट 59.9 सेकंड में पूरी की।

    1960: ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह। लंदन के वेस्टमिन्स्टर एबे में संपन्न इस विवाह समारोह को करीब दो करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा।

    1976 : उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत। भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए। इनमें सबसे ताकतवर भूकंप 6.5 तीव्रता का था। भूकंप का क्षेत्र इतना व्यापक था कि इसके झटके पोलैंड तक महसूस किए गए।

    2010 : मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।

    2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 1,694 हो गई, जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 49,391 हो गये।

  • History.jpeg
    05/05/26 |

    आज 5 मई का इतिहास

    आज 5 मई का इतिहास

    1949 - भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।

    1999 - रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

    2003 - भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।

    2005 - ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर।

    2008- पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।

    एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।

    डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।

    2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।

    भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।

    राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।

    2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।

  • IMG-20251223-WA0029.jpg
    04/05/26 |

    आज 4 मई का इतिहास

    आज 4 मई का इतिहास

    1896 - लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

    1897 - फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।

    1924 - पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई।

    1945 - जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

    1959 - पहला ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित हुआ।

    1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

    1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन। कोल माइंस डे की घोषणा हुई।

    1983 - चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

    1989 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।

    4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

    1896 - लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

    1897 - फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।

    1924 - पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई।

    1945 - जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे मे आत्मसमर्पण किया।

    1959 - पहला ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित हुआ।

    1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

    1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन। कोल माइंस डे की घोषणा हुई।

    1983 - चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

    1989 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।

    1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।

    1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।

    2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

    2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।

    2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया। म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसॉफ़्ट कॉरपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।

  • History.jpeg
    03/05/26 |

    आज 3 मई का इतिहास

    आज 3 मई का इतिहास

    1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।

    1998 - 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।

    2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।

    2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

    2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।

    2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।

    2008 - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।

    पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।

    2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।

  • History.jpeg
    02/05/26 |

    आज 2 मई का इतिहास

    आज 2 मई का इतिहास

    1519: पुनर्जागरण काल के महान चित्रकार और वैज्ञानिक लियोनार्डो दा विंची का फ्रांस में निधन।

    1885: बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने 'स्वतंत्र स्टेट कांगो' की स्थापना की।

    1921: भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, लेखक और ऑस्कर विजेता सत्यजीत रे का जन्म।

    1933: जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने मजदूर संघों (Trade Unions) पर प्रतिबंध लगाया।

    1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली में जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया।

    1949: महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

    1986: अमेरिका की एन. बैन्क्राफ्ट उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

    1997: टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री (43 वर्ष) बने।

    2011: अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया

  • History.jpeg
    01/05/26 |

    आज 1 मई का इतिहास

    आज 1 मई का इतिहास

    1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।

    1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।

    1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।

    1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।

    1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।

    1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।

    2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।

    2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।

    2002 - अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।

    2003 - अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।

    2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।

    2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

    2007 - ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।

    2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।

    पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण। बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।

    2013- स्व. रमेश भाई को श्रद्धांजलिस्वरूप उनके बासठवें जन्मदिवस समारोह मज़दूर दिवस के अवसर पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा मे आयोजित समारोह में भारतकोश पर रमेश भाई से संबंधित सामग्री को वैश्विक पाठक वर्ग को समर्पित किया गया।

  • 1000165035.jpg

    आज का राशिफल 1 मई 2026 (शुक्रवार) ---

    🔮 मेष (Aries)

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा।

    कैरियर: काम में तेजी आएगी, नए अवसर मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

    शेयर मार्केट: छोटे निवेश फायदेमंद रहेंगे।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या तनाव हो सकता है।

    ऊर्जा/मूड: उत्साहित, आत्मविश्वासी

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11 बजे

    ---

    🔮 वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में शांति रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: स्थिरता बनी रहेगी, प्रमोशन की संभावना।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश सही रहेगा।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: शांत, संतुलित

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1 से 2:30 बजे

    ---

    🔮 मिथुन (Gemini)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

    शेयर मार्केट: ट्रेडिंग में सावधानी रखें।

    स्वास्थ्य: नींद की कमी हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: सक्रिय, चंचल

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10 से 12 बजे

    ---

    🔮 कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: निवेश सोच-समझकर करें।

    स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: संवेदनशील

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    शुभ मुहूर्त: शाम 4 से 6 बजे

    ---

    🔮 सिंह (Leo)

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर: नेतृत्व के मौके मिलेंगे।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि संभव।

    शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: फिट रहेंगे।

    ऊर्जा/मूड: आत्मविश्वासी

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: गोल्डन

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8 से 10 बजे

    ---

    🔮 कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।

    कैरियर: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

    लाभ/हानि: सामान्य दिन रहेगा।

    शेयर मार्केट: जोखिम लेने से बचें।

    स्वास्थ्य: पेट या स्किन समस्या हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: थोड़ा तनाव

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2 से 4 बजे

    ---

    🔮 तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में संतुलन रहेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: निवेश अच्छा रहेगा।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: सकारात्मक

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11 से 1 बजे

    ---

    🔮 वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: थोड़ा तनाव रह सकता है।

    कैरियर: काम में बाधाएं आ सकती हैं।

    लाभ/हानि: नुकसान से बचें।

    शेयर मार्केट: जोखिम न लें।

    स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है।

    ऊर्जा/मूड: गंभीर

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: काला

    शुभ मुहूर्त: शाम 5 से 7 बजे

    ---

    🔮 धनु (Sagittarius)

    परिवार: खुशी का माहौल रहेगा।

    कैरियर: सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: निवेश लाभदायक रहेगा।

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: उत्साही

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9 से 11 बजे

    ---

    🔮 मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    कैरियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी।

    स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द हो सकता है।

    ऊर्जा/मूड: गंभीर

    लकी नंबर: 10

    शुभ रंग: भूरा

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3 से 5 बजे

    ---

    🔮 कुंभ (Aquarius)

    परिवार: सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: अच्छा दिन रहेगा।

    स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।

    ऊर्जा/मूड: रचनात्मक

    लकी नंबर: 11

    शुभ रंग: नीला

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10 से 12 बजे

    ---

    🔮 मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।

    कैरियर: नई दिशा मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें।

    ऊर्जा/मूड: कल्पनाशील

    लकी नंबर: 12

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ मुहूर्त: शाम 6 से 8 बजे

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • History.jpeg
    30/04/26 |

    आज 30 अप्रैल का इतिहास

    आज 30 अप्रैल का इतिहास

    1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

    1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

    1843: मराठी उपन्यासकार और संपादक रामचन्द्र भीकाजी गुंजिकर का जन्म।

    1870: भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म।

    1896: आध्यात्मिक गुरू माँ आनंदमयी का जन्म।

    1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।

    1936 : महात्मा गांधी वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने गए।

    1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।

    1958 : शेख अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया।

    1975: वियतनाम युद्ध का अंत हुआ, उत्तरी वियतनाम ने जीत हासिल की।

    1988: राज कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला।

    1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर ।

    1992: गैस त्रासदी के सात साल से अधिक समय बाद, भोपाल की एक अदालत ने भारत में कार्बाइड की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

    1993: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।

    1996: छह राज्यों के 445 केंद्रों में दोबारा मतदान।

    1998: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को केयर इंटरनेशनल का मानवीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

    2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    29/04/26 |

    आज 29 अप्रैल का इतिहास

    आज 29 अप्रैल का इतिहास

    1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

    1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।

    1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।

    1848 : मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।

    1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

    1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत।

    1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

    1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।

    1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।

    1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।

    2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।

    2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

    2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।

    2021 : भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले आए और 3,645 लोगों की मौत हुई।

    2024 : अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में बांध के टूटने से 45 लोगों की मौत, 109 लोग घायल और 49 अन्य लापता।

    2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा का संघीय चुनाव जीता।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    28/04/26 |

    आज 28 अप्रैल का इतिहास

    आज 28 अप्रैल का इतिहास

    1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।

    1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

    1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

    1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा।

    1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।

    1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही।

    1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।

    1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।

    1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

    1986 : सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकार किया कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।

    1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।

    1996 : आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। इसे उस समय देश के इतिहास में गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया, जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया।

    2001 : अमेरिकी कारोबारी डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की।

    2003 : एप्पल ने आईटयून्स स्टोर की शुरूआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।

    2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।

    2008 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा।

    2018 : अनौपचारिक शिखर वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बातचीत का आखिरी दौर शुरू किया।

    2020 : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 तक पहुंची। संक्रमितों की तादाद 29,974 के पार।

    2024 : पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

    2025 : भारत-फ्रांस ने 26 राफेल विमानों की खरीद के लिये अंतरसरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    27/04/26 |

    आज 27 अप्रैल का इतिहास

    आज 27 अप्रैल का इतिहास

    1526 : बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

    1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने छह अप्रैल को बगावत का एलान किया था।

    1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

    1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

    1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

    1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरूआत।

    1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश लगभग डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को देश का हरी, सफेद और नीली पट्टियों वाला ध्वज फहराया गया।

    1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

    1972 : अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।

    1989 : बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

    1993 : अफगानिस्तान के विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

    2018 : दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक।

    2019 : श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत।

    2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।

    2024 : कंबोडिया के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर आयुध सामग्री में विस्फोट से 20 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

    2025 : कनाडा में उत्सव के दौरान भीड़ में गाड़ी घुसा दिये जाने से नौ लोगों की मौत, कई अन्य घायल।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    26/04/26 |

    आज 26 अप्रैल का इतिहास

    आज 26 अप्रैल का इतिहास

    1903 (दक्षिण अफ्रीका): महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और 'ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन' की स्थापना की।

    1920 (भारत): महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन हुआ।

    1975 (भारत): सिक्किम को भारतीय संघ में शामिल करने की प्रक्रिया के तहत, औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिलने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण दिन था (16 मई को पूर्ण राज्य बना)।

    1986 (सोवियत संघ): दुनिया की सबसे भीषण परमाणु आपदा - चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट।

    2004 (ईराक): ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली।

    2010 (बिहार): बिहार सरकार ने राज्य के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का निर्णय लिया।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    25/04/26 |

    आज 25 अप्रैल का इतिहास

    आज 25 अप्रैल का इतिहास

    2020 - देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।

    2015 - नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।

    2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।

    2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।

    2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

    2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।

    2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।

    2003 - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।

    1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।

    1989 - इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।

    1983 - जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।

    1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।

    1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।

    1980 - अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।

    1975 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1957 - सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।

    1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

    1953 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    1905 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।

    1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

    1809 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिक्ख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    24/04/26 |

    आज 24 अप्रैल का इतिहास

    आज 24 अप्रैल का इतिहास

    1877 – रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1815 – गोरखा रेजिमेंट की स्थापना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई।

    1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

    1920 – पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।

    1926 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर हुए।

    1954 – ब्रिटिश सरकार ने केन्या में माउ माउ विद्रोहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

    1954 – ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने अपने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

    1960 – दक्षिण पर्सिया में आए भूकंप में करीब 500 लोगों की मौत हुई।

    1962 – एमआईटी ने पहली बार सैटेलाइट के जरिए टीवी सिग्नल प्रसारित किया।

    1967 – सोवियत अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव अंतरिक्ष मिशन के दौरान जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति बने।

    1970 – चीन ने अपना पहला उपग्रह “डोंग फांग होंग” लॉन्च किया।

    1998 – भारत ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कोका-कोला कप जीता।

    2010 – भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

    2013 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    23/04/26 |

    आज 23 अप्रैल का इतिहास

    आज 23 अप्रैल का इतिहास

    1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

    1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

    1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।

    1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।

    1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

    1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।

    1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

    1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।

    1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

    1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।

    2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।

    2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

    2020 : देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 तक पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    22/04/26 |

    आज 22 अप्रैल का इतिहास

    आज 22 अप्रैल का इतिहास

    1906 : यूनान के एथेंस में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

    1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

    1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।

    1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

    1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

    1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

    1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।

    2012 : लंदन मैराथन के दौरान 30 वर्षीय एक महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।

    2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया। 2021 : जापान ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया।

    2021 : युवा विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंची भारत की सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।

    2021 : नदीम-श्रवण की जोड़ी के संगीतकार श्रवण की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु। जोड़ी ने 90 के दशक में ''आशिकी'', ''साजन'', ''परदेस'' और ''राजा हिंदुस्तानी'' जैसी फिल्मों में मधुर संगीत दिया।

    2021: अनिवार्य कोविड जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाई अड्डे से करीब 300 यात्री भागे।

    2023: पीएसएलवी सी55 ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

    2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    21/04/26 |

    आज 21 अप्रैल का इतिहास

    आज 21 अप्रैल का इतिहास

    1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।

    1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया और भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी।

    1895 : अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।

    1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंद्रा मेरी था और सबसे लंबे समय तक इंग्लैंड पर शासन करने का रिकार्ड उनके नाम पर है।

    1938 : 'सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा'... के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।

    1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

    1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाक़ों पर कब्जा कर लिया। इसे हिटलर के खिलाफ एक बड़ी जीत माना गया।

    1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।

    1975 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया।

    1987: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा। घटना में 300 लोग घायल भी हुए।

    1989 : चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन।

    1996 : भारतीय वायु सेना के अधिकारी संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

    2023: ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इस्तीफा दिया।

    2024: मालदीव के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।

    2025: पोप फ्रांसिस का निधन।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    20/04/26 |

    आज 20 अप्रैल का इतिहास

    आज 20 अप्रैल का इतिहास

    1712: जहांदार शाह दिल्ली का मुगल सम्राट बना।

    1889: जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जन्म हुआ।

    1902: मैरी क्यूरी और पियरे क्यूरी ने रेडियोधर्मी तत्व रेडियम को सफलतापूर्वक अलग किया।

    1939: जर्मनी में हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

    1946: लीग ऑफ नेशन्स (संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था) को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया।

    1972: नासा का अपोलो-16 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सुरक्षित उतरा।

    1999: अमेरिकी हाई स्कूल में कोलंबाईन हाई स्कूल हत्याकांड की घटना हुई।

    2006: भारत ने ताजिकिस्तान में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा स्थापित करने की घोषणा की।

    2023: स्पेसएक्स (SpaceX) का स्टारशिप रॉकेट का पहला परीक्षण लॉन्च हुआ

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    18/04/26 |

    आज 18 अप्रैल का इतिहास

    आज 18 अप्रैल का इतिहास

    1859 - देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।

    1902 - अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

    1917 - गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

    1948 - हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस की स्थापना।

    1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।

    1955 - जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।

    1955 - बांडुंग में अफ्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।

    1968 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

    1971 - भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

    1980 - जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।

    1991 - केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

    1991 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

    1992 - रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

    1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।

    1996 - काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।

    1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।

    2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

    2002 - 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

    2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

    2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।

    2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पांच वर्ष के लिए करार किया।

    2008 - अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के जरिये सजा-ए-मौत को वैध ठहराया।

    2008 - पाकिस्तान ने भारतीय कैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

    2008 - भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    17/04/26 |

    आज 17 अप्रैल का इतिहास

    आज 17 अप्रैल का इतिहास

    1815 : इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट से लगभग एक लाख लोगों की मौत।

    1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष समर्पण किया।

    1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

    1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर 'यूनाइटेड अरब स्टेट' बनाने के लिए संघ का गठन किया।

    1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

    1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।

    1983 : एसएलवी 3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

    1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

    2006 : सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।

    2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।

    2008 : भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

    2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।

    2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।

    2024: यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत।

    2025: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 15 वर्ष बाद विदेश सचिव स्तरीय चर्चा हुई।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    15/04/26 |

    आज 15 अप्रैल का इतिहास

    आज 15 अप्रैल का इतिहास

    1994 - भारत सहित 109 देशों द्वारा 'गैट' समझौते की स्वीकृति।

    1998 - थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन।

    1999 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।

    2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।

    2003 - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।

    2004 - राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।

    2006 - इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।

    2008 - राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।

    भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।

    2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    14/04/26 |

    आज 14 अप्रैल का इतिहास

    आज 14 अप्रैल का इतिहास

    1995 - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।

    1999 - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।

    2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।

    2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।

    2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।

    2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।

    2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।

    2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।

    2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।

    40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई। पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।

    2010 - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।

    2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।

  • download.jpg

    प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 13 अप्रैल नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।

    प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को समृद्ध, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाती हैं, साथ ही विभाजन, अन्याय और असंतोष उत्पन्न करने वाली विनाशकारी शक्तियों का दृढ़ता से प्रतिरोध करने का संदेश दिया गया है।

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

    “आज के दिन हम जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है। उनके द्वारा प्रदर्शित किया गया साहस और दृढ़ संकल्प पीढ़ियों को स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहता है।”

    “ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ, ਅਸੀਂ ਜੱਲ੍ਹਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ਼ ਦੇ ਸੂਰਬੀਰ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕਦੇ ਨਾ ਝੁਕਣ ਵਾਲੇ ਜਜ਼ਬੇ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਖਾਇਆ ਗਿਆ ਹੌਸਲਾ ਅਤੇ ਪੱਕਾ ਇਰਾਦਾ, ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਨੂੰ ਆਜ਼ਾਦੀ, ਇਨਸਾਫ਼ ਅਤੇ ਮਾਣ-ਸਨਮਾਨ ਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਉੱਤੇ ਪਹਿਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ।”

    “जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी अमर बलिदानियों को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। विदेशी हुकूमत की बर्बरता के खिलाफ उनके अदम्य साहस और स्वाभिमान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

    इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्।

    अपघ्नन्तो अराव्णः॥"

    हे परिश्रमी लोगों! अपने समाज में उन परोपकारी शक्तियों का पोषण करें, जो राष्ट्र को समृद्ध, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाती हैं। साथ ही, उन विनाशकारी शक्तियों का दृढ़ता से प्रतिरोध करें, जो समाज में विभाजन, अन्याय और असंतोष उत्पन्न करती हैं।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    13/04/26 |

    आज 13 अप्रैल का इतिहास

    आज 13 अप्रैल का इतिहास

    1919 - जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।

    पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन;

    बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।

    1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।

    2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।

    2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

    2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

    2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

    2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

    2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

    2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।

    चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

    2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।

    2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    12/04/26 |

    आज 12 अप्रैल का इतिहास

    आज 12 अप्रैल का इतिहास

    1945 - अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।

    1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।

    1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

    2006 - साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

    2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।

    2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।

    अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।

    2010- लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।

    ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।

    2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    11/04/26 |

    आज 11 अप्रैल का इतिहास

    आज 11 अप्रैल का इतिहास

    1827: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म।

    1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

    1919 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना। 1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

    1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे 'लक्ष्मण झूला' नाम दिया गया।

    1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।

    1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

    1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

    1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एप्पल-1 कंप्यूटर जारी।

    1983: बेन किंग्सले की फिल्म 'गांधी' को ऑस्कर पुरस्कार।

    1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने उड़ान भरी।

    2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

    2020 : भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की संख्या आठ हजार के पार।

    2021: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड के खिलाफ 'टीका उत्सव' की शुरूआत की।

    2022: शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

    2023: म्यांमा में सागाइंग क्षेत्र के पाजीगी में वायुसेना के हवाई हमले में कम से कम 100 ग्रामीणों की मौत हुई।

    2025: उद्योगपति और बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व वाइस-चेयरमैन मधुर बजाज का निधन।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    10/04/26 |

    आज 10 अप्रैल का इतिहास

    आज 10 अप्रैल का इतिहास

    2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।

    पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।

    2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।

    2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।

    2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।

    2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।

    2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

    1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।

    1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।

    1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।

    1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    09/04/26 |

    आज 9 अप्रैल का इतिहास

    आज 9 अप्रैल का इतिहास

    1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

    1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

    1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

    1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

    1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

    1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

    2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

    2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

    2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

    2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

    2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

    2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।

    नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।

    2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    08/04/26 |

    आज 8 अप्रैल का इतिहास

    आज 8 अप्रैल का इतिहास

    1857 - भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।

    1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।

    1950 - भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।

    1973 - स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।

    1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1999 - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।

    2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।

    2001 - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।

    2002 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

    2003 - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें कई नागरिक हुए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।

    2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।

    2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

    2008 -

    आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।

    ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को ग़ैर क़ानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया। ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया। पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।

    2013 - ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    07/04/26 |

    आज 7 अप्रैल का इतिहास

    आज 7 अप्रैल का इतिहास

    1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।

    1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।

    2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।

    2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।

    2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।

    2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।

    2008 -

    असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।

    पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।

    2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    06/04/26 |

    आज 6 अप्रैल का इतिहास

    आज 6 अप्रैल का इतिहास

    1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।

    1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।

    1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

    1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

    1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।

    1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।

    1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।

    1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।

    2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।

    2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।

    2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।

    2007 - बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।

    2008 -

    केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।

    लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।

    2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    01/04/26 |

    आज 1 अप्रैल का इतिहास

    आज 1 अप्रैल का इतिहास

    1936 - भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

    1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।

    1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

    1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।

    1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

    1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

    2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

    2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।

    2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

    2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।

    2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।

    2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।

    अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

    2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    31/03/26 |

    आज 31 मार्च का इतिहास

    आज 31 मार्च का इतिहास

    1959- 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।

    1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।

    1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।

    2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।

    2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।

    2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।

    2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।

    2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।

    पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।

    2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    30/03/26 |

    आज 30 मार्च का इतिहास

    आज 30 मार्च का इतिहास

    1998 - चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।

    2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।

    2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।

    2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।

    2008 -

    रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।

    इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।

    2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    27/03/26 |

    आज 27 मार्च का इतिहास

    आज 27 मार्च का इतिहास

    2008 -केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।

    अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।

    2006 - 27 मार्च के दिन ही यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।

    2003 - आज ही के दिन रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

    2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।

    1989 - 27 मार्च के दिन ही अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।

    1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

    1977 - आज ही के दिन यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।

    1961 - 27 मार्च के दिन ही आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

    1956 - आज ही के दिन अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।

    1933 - 27 मार्च के दिन ही जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।

    1901 - आज ही के दिन अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।

    1899 - 27 मार्च के दिन ही इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।

    1884 - आज ही के दिन बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।

    1871 - 27 मार्च के दिन ही पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

    1855 - आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।

    1841 - 27 मार्च के दिन ही पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।

    1794 - आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    26/03/26 |

    आज 26 मार्च का इतिहास

    आज 26 मार्च का इतिहास

    1552 में गुरु अमरदास को सिखों के तीसरे गुरु के तौर पर चुना गया था

    1668 में इंग्लैंड ने बॉम्बे (मुंबई) पर अधिकार जमा लिया था

    1812 में वेनेजुएला के काराकास में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 20,000 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था

    26 मार्च, 1907 को महान हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था

    आज ही के दिन नई दिल्ली को औपचारिक रूप से वर्ष 1931 में ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया गया था. इससे पहले कोलकाता राजधानी हुआ करती थी

    अमेरिकी वैज्ञानिक जोनास साल्क ने 26 मार्तच, 1953 में पोलियो वैक्सीन की सफल खोज का ऐलान किया था

    1971 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया था. यह घोषणा शेख मुजीबुर्रहमान ने की थी

    1979 में मिस्र और इजराइल के बीच ‘कैंप डेविड’ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे

    2019 में यूरोपीय संसद ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को मंजूरी दी। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम था

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    25/03/26 |

    आज 25 मार्च का इतिहास

    आज 25 मार्च का इतिहास

    1410 – योंगल सम्राट ने मंगोलों के अपने सैन्य अभियानों का पहला शुभारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगोल खानबुनशिरि का पतन हुआ।

    1655 – शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

    1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।

    1669 – सिसदी द्वीप पर ज्वालामुखी माउंट एटना में भयावह विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगों की मौत।

    1700 – लंदन ने फ्रांस, इंग्लैंड और हॉलैंड की संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1788 – भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित.

    1807 – इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।

    1807 – ब्रिटिश साम्राज्य में दास प्रथा समाप्त।

    1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।

    1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।

    1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।

    1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए।

    1954 – देश के पहले हेलीकॉप्टर S-55 को दिल्ली में उतारा गया।

    1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कंप्यूटर X-MP 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।

    1992 – विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 22 रन से हराकर पाकिस्तान बना चैंपियन।

    1994 – यासुनोरी मियाबे ने हजार मीटर स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

    1995 – प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

    1995 – अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट Wiki Web की स्थापना की।

    1996 – अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडिज फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।

    1996 – अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।

    1999 – भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीज़ा मामले में छूट देने की घोषणा की।

    2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

    2003 – पहला पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।

    2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।

    2014 – अमेरिकी लड़की स्काउट केटी फ्रांसिस ने सात सप्ताह में 18,107 बॉक्स बेचकर संगठन के वार्षिक फंडरेज़र के लिए कुकीज बेचने का रिकॉर्ड तोड़ा।

    2014 – ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की।

    2017 – राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी।

    2022 – अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हजार से अधिक मौतें।

    2022 – योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    24/03/26 |

    आज 24 मार्च का इतिहास

    आज 24 मार्च का इतिहास

    2020: भारत में कोरोना महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

    2008: भूटान में पहला आम चुनाव हुआ। जिसमें जिग्मे थिनले के नेतृत्व वाली भूटान पीस एंड प्रोस्पेरिटी पार्टी को चुनाव में 47 में से 45 सीटें मिलीं। 2011- केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला।

    1998: भारत में दान्तान के माध्यम में तेज तूफान के कारण 250 लोग मारे गए और 3,000 घायल हो गए।

    1997: ऑस्ट्रेलियाई संसद ने दुनिया के पहले और केवल इच्छामृत्यु के कानून को पलटा।

    1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

    1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।

    1989: ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

    1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।

    1977: मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई।

    1966: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।

    1959: इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।

    1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।

    1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

    1932: अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो का प्रसारण किया गया।

    1882: घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन 1882 में हुई थी। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    1855: कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी संदेश प्रेषित किया गया।

    1837: कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।

    1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    23/03/26 |

    आज 23 मार्च का इतिहास

    आज 23 मार्च का इतिहास

    1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।

    1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।

    1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

    2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।

    2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।

    2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।

    2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

    2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।

    अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    21/03/26 |

    आज 21 मार्च का इतिहास

    आज 21 मार्च का इतिहास

    1349 - जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

    1413 - हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

    1791 - ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

    1836 - कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

    1857 - जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

    1858 - लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

    1887 - बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

    1954 - पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

    1977 - जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

    1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।

    2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।

    2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

    2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।

    2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

    2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    20/03/26 |

    आज 20 मार्च का इतिहास

    आज 20 मार्च का इतिहास

    1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।

    1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।

    1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।

    2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।

    2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।

    2006 - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

    2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    19/03/26 |

    आज 19 मार्च का इतिहास

    आज 19 मार्च का इतिहास

    1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।

    1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।

    1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।

    1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।

    2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

    2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।

    2005 - पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

    2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।

    2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।

    2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
    18/03/26 |

    आज 18 मार्च का इतिहास

    आज 18 मार्च का इतिहास

    2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।

    2006- संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

    2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

    2008- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।

    पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।

    2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।

    2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

    2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।

  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • IMG-20251223-WA0031.jpg
  • IMG-20251223-WA0031.jpg