26/09/25

ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ हुए बैठक

जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी एल एस ए) प्रवीण  के मार्गदर्शन में जिला ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालसा द्वारा चलाई गयी नयी योजना नयी दिशा नयी उड़ान के तत्वधान में (जुवेनाइल एक्ट) बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में चर्चा की गयी और निर्धारित निर्देश भी दिए गए।


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में विधिक ज्ञान एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है।

प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो अथवा पेंटिंग विधिक या सामाजिक विषयों से संबंधित बना सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां निर्धारित तिथि तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय या ईमेल पते पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


उन्होंने ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बढ़-चढक़र इस प्रतियोगिता में भाग लें एवं विधिक जागरूकता को समाज में फैलाने में सहभागी बनें।


न्यायिक अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में भी इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु व अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के कार्यालय में संपर्क करें अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 पर संपर्क करें। इस बैठक में पुलिस विभाग से, सेंट्रल जेल अम्बाला से तथा जिला शिक्षा विभाग से सुपरिन्टेन्डेन्ट ने भाग लिया |

#ambala #news #meeting #officers #employees

Previous

जीएमएन विद्यालय में नवरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Next

समाधान शिविरों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितए दिए जरूरी निर्देश