27/09/25

29 सितम्बर को महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला मे टेलीफोन अदालत क आयोजन

जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11  बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।

इस अदालत मे उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।


इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा - टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :- पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।


शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया: -
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।

#generalmanage #telecom #organized #telephonecourt #districtambala

Previous

त्यौहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान

Next

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए