25/09/25

ब्रह्मकुमारीज समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं: डॉ. अनुपमा आर्य

जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में डॉ. अनुपमा आर्य, प्राचार्या को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से प्रो. शिव पांडेमणि, डायरेक्टर वेल्यू एडुकेशन प्रोग्राम, आर.ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमार जय कुमार, अस्सिटेंट डायरेक्टर वेल्यू प्रोग्राम ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमारी बहन भाग्य लक्ष्मी, ब्रह्मकुमारी बहन शैली, अम्बाला छावनी महाविद्यालय में पधारे और उन्होंने डॉ. अनुपमा आर्य को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आर्य के दीर्घकालीन शिक्षण योगदान, विद्यार्थियों के प्रति उनके मागदर्शन और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि माउंट आबू जाना मेरे जीवन का एक अद््भुत अनुभव था। यह मेरा पहला अवसर था जब मैं वहां गई और वहां जो शांति, स्थिरता और आत्मीयता का अनुभव हुआ वह शब्दों में ब्यान करना कठिन है।

आज की इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में जहां हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव, अपेक्षाओं और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है, वहां अंतर्मन की शांति ही सबसे बड़ा सुख बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मकुमारीज जैसे संस्थान समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, जो आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।

#ambala #News #aryacollege

Previous

सचिवालय परिसर में खेल गतिविधियों का आयोजन, विभागों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

Next

27 सितंबर तक खोली गई है वन टाइम सेटलमेंट योजना-2025 : डीसी