Skip to Videos
  • 2.jpg

    6,000 करोड़ के महादेेव सट्टेबाजी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई; अभिषेक कुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    जे कुमार नई दिल्ली/हैदराबाद, 25 सितंबर 2026 : करोड़ों रुपये के 'महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले' (Mahadev Betting App Scam) में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे सट्टेबाजी गिरोह के मुख्य रणनीतिकारों में शामिल आरोपी अभिषेक कुमार को दुबई से भारत पहुंचते ही हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

    सट्टेबाजी नेटवर्क और फंड कलेक्शन का संभालता था जिम्मा : सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान अभिषेक कुमार की सट्टेबाजी और जुए के नेटवर्क संचालन में मुख्य भूमिका सामने आई है। वह 'महादेव बुक' के तहत सट्टेबाजी के विभिन्न पैनलों का समन्वय करने, देश-विदेश से फंड इकट्ठा करने और इस अवैध नेटवर्क से अर्जित काली कमाई को दुबई में अचल संपत्तियों के रूप में निवेश करने का काम देख रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

    हैदराबाद से रायपुर कोर्ट में किया गया पेश : सीबीआई ने आरोपी को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश कर 3 दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया, जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर लाया गया। रायपुर स्थित विशेष अदालत ने आरोपी को 2 दिन की सीबीआई पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 13 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी अब तक 100 आरोपियों, पैनल ऑपरेटरों, हवाला कारोबारियों व अधिकारियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

    #MahadevBettingApp #CBIArrest #HyderabadAirport #MahadevAppCase #CyberCrime #BreakingNews #IndiaNews #DelhiUpdates

  • image001_20260922191203_dc938d.jpg

    नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

    आरएस अनेजा, 23 सितंबर नई दिल्ली - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके देशभर में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। ये समझौता ज्ञापन विमानन अवसंरचना के विकास और कम सेवा वाले तथा बिना हवाई संपर्क वाले क्षेत्रों तक हवाई संपर्क के विस्तार के लिए केंद्र-राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।

    नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द अशोक में आयोजित समारोह का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने किया।

    राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “इन समझौता ज्ञापनों के साथ टीम भारत देश के क्षेत्रीय विमानन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राज्य, विकसित भारत की नींव है और इस यात्रा में प्रत्येक राज्य समान भागीदार है।”

    उड़ान के प्रभाव के बारे में मंत्री ने कहा, “शुरू होने के बाद से उड़ान ने 687 मार्गों और 95 एयरोड्रोम को परिचालन में ला दिया है तथा 3.66 लाख से अधिक उड़ानों के माध्यम से लगभग 1.71 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई है। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण आंकड़े इसके प्रभाव से जुड़े हैं। विमानन क्षेत्र में रोजगार 2014 में लगभग 30 लाख से बढ़कर आज करीब 77 लाख हो गया है और 2040 तक इसके 2.5 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में तेजू और बिहार में पूर्णिया जैसे हवाई अड्डे, जो कभी सैकड़ों किलोमीटर तक हवाई संपर्क से कटे हुए थे, आज क्षेत्रीय समृद्धि के वाहक बन रहे हैं।”

    उड़ान के अगले चरण का शुभारंभ 4 जुलाई 2026 को जोधपुर में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उद्घाटन और 16 जुलाई 2026 को आयोजित उड़ान कार्यशाला पर आधारित है। इस कार्यशाला में नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने योजना के अगले चरण की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया था।

    राम मोहन नायडू ने आगे कहा, “संशोधित उड़ान चार स्तंभों पर आधारित है; यात्रियों के लिए वहनीयता, परिचालन की सततता, परियोजनाओं के लिए पारदर्शी चैलेंज मोड ढांचा और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना। साथ मिलकर हम ‘मेड इन इंडिया’ नागरिक विमानों की व्यापक परिकल्पना की दिशा में एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं। उड़ान का यह अगला चरण हमें इसी दिशा में आगे ले जा रहा है।”

  • 5.jpg

    नई दिल्ली: त्योहारों से पहले हवाई किराये में भारी उछाल; दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए डेढ़ से 3 गुना तक बढ़े दाम

    जे कुमार नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026 : आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ) के दौरान घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों के बजट पर हवाई किराये में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने भारी चोट पहुंचाई है। दिल्ली से उत्तर भारत व पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराये में डेढ़ से तीन गुना तक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते लोग फ्लाइट बुकिंग की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका फायदा एयरलाइंस की 'डायनामिक प्राइजिंग' प्रणाली उठा रही है।

    प्रमुख रूटों पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा किराया:

    विभिन्न एविएशन और बुकिंग पोर्टल्स के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली से पटना का सामान्य किराया जो 4,500 रुपये के आसपास रहता था, वह दिवाली से ठीक एक दिन पहले 14,000 रुपये के आंकड़े को छू रहा है। वहीं, सीमित उड़ानों वाले दिल्ली-दरभंगा रूट पर स्थिति सबसे गंभीर है, जहां 7 नवंबर (दिवाली पूर्व) का न्यूनतम टिकट 17,000 रुपये में मिल रहा है। इसी प्रकार, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर भी किरायों में 80 से 100 प्रतिशत तक का उछाल आया है।

    व्यापारिक संगठनों ने जताई चिंता:

    चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर त्योहारी सीजन में किरायों पर कैपिंग (ऊपरी सीमा) लगाने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि एयरलाइंस द्वारा व्यस्त समय में उड़ानें सीमित करने और डायनामिक प्राइजिंग की आड़ में मनमाना किराया वसूलने से मध्यम वर्ग, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए त्योहारों पर घर जाना बेहद कठिन हो गया है।

    #DelhiNews #AirfareHike #FestiveSeason #Diwali2026 #ChhathPuja #DelhiToPatna #AviationNews #CivilAviation #BreakingNews #DelhiUpdates

  • 3.jpg

    आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश; अंडरगारमेंट्स से ₹1.88 करोड़ का सोना बरामद

    जे कुमार नई दिल्ली, 17 सितंबर 2026:

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (Customs) और सीआईएसएफ (CISF) की सतर्कता से सोने की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया से एक बांग्लादेशी नागरिक को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया और उसके पास से ₹1.88 करोड़ मूल्य का 1.346 किलोग्राम सोना जब्त किया।

    केमिकल पेस्ट बनाकर कैप्सूल में भरा था सोना:

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री सऊदी अरब के जेद्दा से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। यहां से उसे ढाका (बांग्लादेश) की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट एरिया में गश्त कर रहे सीआईएसएफ जवानों को यात्री के हाव-भाव पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट में छिपाकर रखे गए 3 अंडाकार कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें केमिकल पेस्ट के रूप में गलाया हुआ सोना भरा हुआ था।

    ट्रांजिट एरिया में ही हैंडओवर करने की थी योजना:

    कस्टम्स विभाग की प्रिवेंटिव टीम ने जब पेस्ट से शुद्ध सोना अलग किया, तो 1,346 ग्राम की सोने की दो छड़ें (Gold Bars) तैयार हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे यह सोना दिल्ली से बाहर नहीं ले जाना था, बल्कि एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया के भीतर ही एक अन्य रिसीवर को सौंपना था। कस्टम्स अधिकारियों ने कस्टम्स एक्ट की धारा 110 के तहत सोना जब्त कर आरोपी को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए भारत में फैले इस तस्करी नेटवर्क के स्थानीय संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

    #DelhiAirport #IGIAirport #GoldSmuggling #CustomsRaid #DelhiNews #CISF #CrimeUpdate #BreakingNews #DelhiCustoms

  • 8.jpg

    तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: ₹2 करोड़ मूल्य का 1.39 किलो गांजा जब्त; बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार

    जे कुमार तिरुवनंतपुरम (केरल), 10 सितंबर 2026 :

    केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 1.39 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग ₹2 करोड़ बताया जा रहा है।

    खुफिया जानकारी पर हुई कार्रवाई:

    कस्टम्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक (थाईलैंड) से तिरुवनंतपुरम पहुंची फ्लाइट के यात्रियों की प्रोफाइलिंग और विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। जब उसके चेक-इन लगेज और ट्रॉली बैग की एक्स-रे स्कैनिंग के बाद गहनता से तलाशी ली गई, तो बैग के अंदर विशेष रूप से बनाए गए पैकेट्स में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

    सिंडिकेट से जुड़े तार खंगाल रही एजेंसियां:

    कस्टम अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और जब्त मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत सील कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह खेप किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय नशीले पदार्थों के नेटवर्क के जरिए देश में सप्लाई की जानी थी। कस्टम्स और नारकोटिक्स कंट्रोल से जुड़ी एजेंसियां अब आरोपी के स्थानीय संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं।

    #Thiruvananthapuram #KeralaNews #CustomsAction #DrugBust #GanjaSeized #NDPS #AirportSecurity #BreakingNews #NationalNews

  • 6.jpg

    गोवा: इंडिगो विमान के इंजन में हवा में आई खराबी; 229 यात्रियों की हुई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

    जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गोवा : गोवा से नई दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब हवा में अचानक विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते विमान को तुरंत गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे 229 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद जब विमान लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक इंजन के बंद (फेल) होने का संदेह हुआ। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपात स्थिति की जानकारी दी।

    एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की इमरजेंसी:

    पायलट की कॉल मिलते ही सुबह 9:25 बजे मोपा एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' लागू कर दी गई और दमकल व एम्बुलेंस गाड़ियों को रनवे पर मुस्तैद कर दिया गया। करीब 9:50 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई, जिसके बाद प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    इंडिगो का बयान और डीजीसीए जांच:

    घटना पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को वापस गोवा उतारा गया। यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट और दूसरी वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।

    #GoaNews #IndiGo #EmergencyLanding #AviationSafety #GoaAirport #GoaToDelhi #BreakingNews #IndiGoFlight

  • Untitled-1.jpg

    कानपुर विमान हादसा: गंगा बैराज के पास विमान क्रैश, ट्रेनी और इंस्ट्रक्टर दोनों की मौत

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली - प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कानपुर की गर्ग एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित और पंजीकरण संख्या वीटी-एनबीवी वाला एक टेक्नाम पी2006टी ट्विन इंजन विमान 27 अगस्त 2026 की दोपहर को कानपुर नागरिक हवाई अड्डे से लगभग 5 एनएम की दूरी पर गंगा बैराज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    यह विमान कानपुर सिविल हवाई अड्डे के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक सहित दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई।

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारियों की एक टीम आवश्यक नियामक निरीक्षण और समन्वय के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

    विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सूचित कर दिया गया है और वह लागू नियमों के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगा। जांच के माध्यम से दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जाएगा।


  • images.jpg

    अमृतसर से हब एंड स्पोक इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू

    आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली - नागर विमानन मंत्रालय ने आज अमृतसर से हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह देश का दूसरा ऐसा हवाई अड्डा बन गया है जो अंतरराष्ट्रीय  यात्रियों के आवागमन के लिए भारत के प्रारंभिक हब एंड स्पोक फ्रेमवर्क में शामिल हुआ है।

    यह भारत को वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने की सरकार की रणनीति का अगला चरण है जिसके अंतर्गत भारत के ऐसे हवाई अड्डों के माध्यम से देश भर के यात्रियों को निर्बाध तरीके से अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए संपर्क सुविधा दी जाएगी।

    इससे पहले, 25 जून 2026 को वाराणसी में भारत के प्रथम हब एंड स्पोक ऑपरेशन का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया था। विगत एक महीने में इस प्रणाली ने सुचारू रूप से काम किया है जिससे यह पता चला कि यह मॉडल कितना सफल है और यात्रियों से भी इसके संबंध में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस दौरान, वाराणसी से आने वाले यात्रियों को दिल्ली से होकर अठारह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से आसानी से जोड़ा गया। इससे सिद्ध हुआ कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने में यह पहल कितनी प्रभावशाली है।


     
    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से अमृतसर हवाई अड्डे पर उपस्थित सभी हितधारकों को बधाई देते हुए कहा, “हब एंड स्पोक केवल विमानन के संचालन का मॉडल नहीं है बल्कि यह एक शानदार अवसर है। इसके लिए दिल्ली केंद्र के तौर पर काम करेगा जबकि अमृतसर पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार बनेगा। अमृतसर उन भारतीय शहरों में से एक है जिन्हें प्रवासी भारतीयों से अपने मज़बूत संपर्क और बड़ी क्षेत्रीय जनसंख्या को आकर्षित करने के साथ उन्हें विश्व से जोड़ने के लिए इस बदलाव से सबसे अधिक लाभ होगा।”
    अमृतसर भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वारों में से एक है, जो तीर्थयात्रियों, प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों, व्यापार संबंधी यात्रियों और पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों के पर्यटकों को सेवा प्रदान करता है। आशा व्यक्त की जा रही है कि हब एंड स्पोक फ्रेमवर्क में इसके शामिल होने से भारतीय केंद्र के माध्यम से वैश्विक गंतव्यों तक पहुंच में बहुत सुधार होगा और साथ ही यात्रियों को तेज़, अधिक सुविधाजनक और यात्रा का वह अनुभव मिलेगा जिसके बारे में पहले से जानकारी होगी।

  • download.jpg

    राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी स्ट्राइक: एयर कार्गो से ₹5 करोड़ की चांदी जब्त, जीएसटी चोरी और हवाला नेटवर्क की आशंका

    जे कुमार राजकोट, 18 मई 2026: गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (हीरासर एयरपोर्ट) के कार्गो टर्मिनल पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई करते हुए करीब 180 किलोग्राम शुद्ध चांदी का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई इस चांदी की अनुमानित कीमत करीब ₹5 करोड़ आंकी गई है। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन से स्थानीय सर्राफा बाजार और बड़े चांदी व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

    गुजरात एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक (DySP) वीरजीत परमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एटीएस मुख्यालय को एयर कार्गो के जरिए चांदी की एक बड़ी और संदिग्ध खेप राजकोट पहुंचने का सटीक इनपुट मिला था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय क्राइम ब्रांच को तुरंत अलर्ट किया गया और जैसे ही कार्गो पार्सल एयरपोर्ट पहुंचा, सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी। टीम ने मौके से इस खेप की डिलीवरी लेने आए स्थानीय संदिग्ध रिसीवर को भी हिरासत में ले लिया है, जिसकी मौजूदगी में ही सारे पार्सल खोले गए।

    शुरुआती जांच और कूरियर रिकॉर्ड्स के मुताबिक, चांदी की यह भारी-भरकम खेप उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित 'सनराइज' नामक एक फर्म द्वारा बुक कराई गई थी, जिसे राजकोट के सामाकांटा इलाके के एक नामचीन थोक चांदी व्यापारी तक पहुंचाया जाना था। जब अधिकारियों ने इस कंसाइनमेंट से जुड़े टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल की जांच की, तो दस्तावेज पूरी तरह अधूरे और संदिग्ध पाए गए। मौके पर कोई पुख्ता बिल न होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों को इसमें बड़े पैमाने पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) चोरी और हवाला/मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का गहरा संदेह है।

    एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा शुरुआती कानूनी औपचारिकताएं और जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इस पूरे मामले की जांच स्टेट जीएसटी (SGST) विभाग को सौंप दी गई है। टैक्स अधिकारी अब वाराणसी के उस सर्राफा व्यापारी और राजकोट के डीलर के पुराने रिकॉर्ड्स खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इससे पहले हवाई मार्ग का उपयोग कर इस तरह के कितने अवैध ट्रांजैक्शन किए जा चुके हैं।

    #RajkotNews #RajkotAirport #SilverSeized #GujaratATS #CrimeBranchRajkot #TaxEvasion #VaranasiToRajkot #BreakingNewsGujarat #GSTScam #SarafaBazaar #AirCargoSeizure #GoldSilverUpdate

  • 1.jpg

    मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

    आरएस अनेजा, 11 नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दे दी है।

    तमिलनाडु में मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मदुरै स्थित मदुरै हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और पर्यटन एवं तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान होता है।

    मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है।

  • download (1).jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोटा विमान पत्तन की नींव रखी; हड़ौती क्षेत्र के परिवर्तन को दिखाता है

    आरएस अनेजा, 7 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से कोटा विमान पत्तन के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। यह हड़ौती क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोदी ने जोर देते हुए कहा, “राजस्थान अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रहा है और यह नया विमान पत्तन आर्थिक और औद्योगिक विकास में सहायक होगा।”

     

    सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अजमेर की अपनी हालिया यात्रा का उल्लेख किया, जहां हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर लगातार आयोजित ये कार्यक्रम राज्य के विकास पथ के बारे में सशक्त संदेश देते हैं और बताते हैं कि "ये हमें बताते हैं कि राजस्थान आज कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है।"

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के लिए नई उम्मीदों का दिन है, क्योंकि लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक विमान पत्तन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। श्री मोदी ने क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यह आधुनिक विमान पत्तन आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।"

     

    प्रधानमंत्री ने नवंबर 2023 में अपनी यात्रा को याद करते हुए संतोष व्यक्त किया कि विमान पत्तन के संबंध में जनता से किया गया वादा अब पूरा हो रहा है। उड़ानों के लिए जयपुर या जोधपुर जाने की पिछली असुविधा से मुक्ति का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा, "जब यह विमान पत्तन  शुरू होगा, तो यात्रा आसान हो जाएगी और कोटा सहित पूरे क्षेत्र में व्यापार तेजी से बढ़ेगा।"

     

    प्रधानमंत्री ने कोटा को शिक्षा और ऊर्जा दोनों का एक अनूठा केंद्र बताया, जो परमाणु, कोयला, गैस और जल स्रोतों से विद्युत उत्पादन करता है। श्री मोदी ने कोटा डोरिया साड़ियों, कोटा पत्‍थर और बूंदी के बासमती चावल जैसे स्थानीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान की प्रशंसा करते हुए कहा कि "कोटा में इस नए विमान पत्तन से ये संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएगी।"

     

    क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने श्री मथुराधीश जी और गराडिया महादेव के आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ मुकुंदरा पहाड़ियों जैसे वन्यजीव केंद्रों का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने जोर देते हुए कहा, “बेहतर वायु संपर्क से वैश्विक पर्यटक इस क्षेत्र में आएंगे और इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा।”

     

    प्रधानमंत्री ने कोटा में हो रही व्यापक संपर्क क्रांति का भी उल्‍लेख किया जिसमें अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शामिल है। कृषि आधारित उद्योगों की ओर बढ़ते रुझान पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा, "रेल और सड़क के बाद वायु संपर्क का यह नया अध्याय कोटा के विकास को और गति प्रदान करेगा।"

  • 42-Flights-Cancelled.jpg.webp

    इंडिगो का छठा दिन का संकट: 1650 उड़ानें प्रभावित, CEO को DGCA का 'कारण बताओ' नोटिस

    आरएस अनेजा, 7 दिसम्बर नई दिल्ली - इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें आज (7 दिसंबर, 2025) भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को छठे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस परिचालन संकट के लिए इंडिगो के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

    उड़ानें रद्द/प्रभावित: देश भर के हवाई अड्डों, विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में सैकड़ों उड़ानें रद्द या विलंबित हुई हैं। आज, इंडिगो लगभग 1650 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है, जबकि सामान्य परिचालन में 2,300 दैनिक उड़ानें शामिल हैं।

    वही विमानन नियामक DGCA ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि एयरलाइन आवश्यक व्यवस्था करने में विफल रही, जिससे बड़े पैमाने पर व्यवधान उत्पन्न हुआ।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी रद्द या प्रभावित उड़ानों का रिफंड आज रात 8 बजे (7 दिसंबर) तक पूरा किया जाए। साथ ही, यात्रियों से सामान खोने या देरी के मामलों में 48 घंटों के भीतर सामान पहुंचाने को कहा गया है।

    सरकार ने इस संकट के दौरान अन्य एयरलाइनों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने से रोकने के लिए घरेलू हवाई किराए की अधिकतम सीमा ₹18,000 तय कर दी है। 

    #dgca #indigoairline #india

  • ब्रेकिंग न्यूज : बेंगलुरु हवाई अड्डे पर नमाज पढ़ने से विवाद

    बेंगलुरु एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) पर नमाज़ पढ़ने की सुविधा के बारे में जानकारी यह है कि:

    एयरपोर्ट पर किसी औपचारिक “प्रेयर रूम” या मस्जिद की व्यवस्था आम यात्रियों के लिए आधिकारिक रूप से घोषित नहीं है।

    बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज़ पढ़ने को लेकर भाजपा (BJP) या उसके कुछ नेताओं द्वारा जो एतराज जताया गया है, उसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं —

    1. सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि का विरोध:

    भाजपा का कहना है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सड़कों जैसे सार्वजनिक स्थलों का उपयोग किसी एक धर्म विशेष की प्रार्थना के लिए नहीं होना चाहिए। उनका तर्क है कि ये स्थान सार्वजनिक उपयोग और सुरक्षा के लिए बने हैं, न कि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए।

    2. “समानता के सिद्धांत” का तर्क:

    भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर एक धर्म को सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक गतिविधि की अनुमति दी जाती है, तो अन्य धर्मों को भी वही अधिकार देना होगा, जिससे विवाद या अव्यवस्था पैदा हो सकती है। इसलिए, “सभी के लिए निष्पक्षता” के नाम पर विरोध किया जाता है।

    3. सुरक्षा और अनुशासन का मुद्दा:

    एयरपोर्ट उच्च सुरक्षा क्षेत्र होता है। भाजपा का मानना है कि किसी भी सामूहिक धार्मिक क्रिया से सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कत या ध्यान भटकने की संभावना रहती है

    #BreakingNews #BengaluruAirport #Controversy #Namaz #MuslimRights #InterfaithDialogue #AirportDebate #FreedomOfReligion #CommunityVoices #ReligiousTolerance #Politics #NewsUpdate #IndiaNews #PublicOpinion #Society #CivilLiberties #CulturalDebate #AirportFacilities #Inclusivity