"मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में गुनगुनाया गीत

चंडीगढ़, 17 सितंबर - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है जिसे लेकर जश्न का माहौल है, इस बीच हरियाणा के ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने ही अंदाज में गीत गुनगुनाते हुए "मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि आज देश के सर्वप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।

सारे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप जन्मदिन मनाया जाएगा जो आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान 75 पौधे लगाकर नमो वन बनाए जाएंगे, हर चीज 75 की कड़ी में की जाएगी।

ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि आज जितने भी हरियाणा के लेबर चौंक है उनपर जाकर प्रातः मिठाई बांटी गई है। लगभग 33 हजार मजदूरों को मिठाई खिलाई है।

इस दौरान तोहफे को लेकर विज बोले कि 'मैंने तो खुद को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित किया हुआ है"।

Previous

हिमाचल राज्यपाल ने यात्री सेवा दिवस समारोह में भाग लिया

Next

आज प्रातः के मुख्य समाचार