डीसी अम्बाला ने राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर की समीक्षा
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, जमाबंदी, इंतकाल, सरकारी देयों की वसूली, जमा बंदिया, कोर्ट केसिस, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत वैरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर बैठक लें ताकि सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कोर्ट केसों की लम्बित विषय पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो विषय हैं, उनमें तेजी लाएं। उन्होंने सरकारी देयों की वसूली, इंतकाल, जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, ततीमा अपडेशन, स्टाम्प रिकवरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उस बारे समीक्षा करते हुए सभी कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जमा बंदी विषय पर भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तीव्रता से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पैंडसी नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों वर्षा के चलते जहां फसलें खराब हो गई थी वहीं कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सम्बन्धित अधिकारी वैरिफिकेशन का कार्य करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार डीसी ने सम्बन्धित बीडीपीओज की एक बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ करवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद के तहत भी जो कार्य किए जा रहे हैं या किए जाने है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य, नायब तहसीलदार सुनील पंवार, अमित वर्मा, आलमगीर, संजीव अत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
#dc #ambala #news #reviewedmatters #revenuedepartment