अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महिलाओ/आमजन को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत जिला रैड क्रास सोसायटी अम्बाला टीम ने जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार बारे पूर्ण जानकारी दी।
जिला रैड क्रास सोसायटी टीम अम्बाला के प्रोग्राम आफिसर मनोज सैणी, डा0 किरण आंगरा, अंजू कश्यप ने प्राथमिक चिकित्सा उपचार विशेषकर सीपीआर, हड्डी टूटफूट, रक्त बहाव, फ्रैक्चर इत्यादि बारे बरीकी से जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया।
प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र गाँव काठेमाजरा में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
डाॅयल-112 एप्प बारे छा़त्र/छात्राओं/शिक्षकांें/महिलाओं/आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने थाना क्षेत्र गाँव सांरगपुर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई।
उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा। ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया और पुलिसकर्मियों व अन्य को भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होनंे कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।
#ambala #news #spambala #dial 112