एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - श्रम कल्याण विभाग द्वारा एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिक विभाग के श्रम आयुक्त डॉ मनीराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भारतीय मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रधान पवन कुमार भी विशेषतौर पर उपस्थित रहें।
इससे पहले गुरूग्राम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों घोषणाएं की और इस अवसर पर उन्होनें श्रमिकों को अपना संदेश भी दिया, जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
गुरूग्राम से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मोबाईल ऐप (ईडब्ल्यूसी श्रमिक साथी) को भी लांच किया। उन्होनें कहा कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजाओं की जानकारी मिल सकेगी, वहीं वे सुगमता से आसानी से घर बैठक कर इन योजनाओं का लाभ ले सकेगें। इस अवसर पर उनके साथ श्रम मंत्री श्री अनिल विज, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह व केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, श्रम विभाग के एसीएस राजीव रंजन के साथ-साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहें।
श्रम कल्याण विभाग के श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने उपस्थित श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए निरन्तरता में कार्य कि ए जा रहें हैं। उन्होनें बताया कि औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं |
जिसमें श्रमिकों की लड़कियों के लिए कन्यादान के रूप में एक लाख एक हजार रूपए की राशि तथा स्वयं यदि किसी श्रमिक की स्वयं की शादी हो या बेटे की शादी हो तो उन्हें तो उन्हें 21 हजार रूपए की राशि सरकार की तरफ से दिए जाने का प्रावधान हैं।
इसके साथ-साथ श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए वर्दी, कि ताबें-कापियां हेतू तथा खेलों की प्रतिभा को विकसित करने हेतू योजना, श्रमिकों के साईकिल योजना, चश्मा योजना, सिलाई मशीन योजना, एलटीसी योजना, डेन्टेल केयर/ जबड़ा लगावाने हेतू योजना, तिपहिया साईकिल योजना, श्रवण मशीन योजना, कृत्रिम अंग लगवाने हेतू योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक योजना के साथ यदि कोई श्रमिक किसी भी कारण से अपगंता हेने पर वित्तीय सहायता के रूप में 1 लाख रूपए से तीन लाख रूपए तथा श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को पंाच लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान हैं। उन्होनें यह भी कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता हैं।
श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने यह भी कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री गुरुग्राम से श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों घोषणाएं की है जिसमें प्रथम चरण में श्रमिक शैडों का निर्माण करवाना, पांच अत्याधुनिक सुविधा केन्द्र, कानूनी सहायता के लिए सुविधा केन्द्रों के साथ-साथ अन्य घोषणाएं शामिल हैं। उन्होनें यह भी बताया कि श्रम विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया गया हैं। उन्होनें कहा कि इन योजनाओं से निसंदेह श्रमिक आर्थिक रूप से और मजबूत होगें
इस मौके पर उप श्रम आयुक्त नवीन शर्मा, श्रम विभाग के उपनिदेशक सुरेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक रोहित बेरी, एएलसी प्रदीप कुमार के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण व अन्य मौजूद रहें।
#ambala #news #haryana #sdcollege