जीएमएन विद्यालय में नवरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जी एम एन पब्लिक विद्यालय में किंडरगार्टन प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात बच्चों ने गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मंच पर मां दुर्गा के नौ रूपों का रूप धारण किए बच्चों ने नवरात्रि पर्व का सांस्कृतिक महत्व प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु घई ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से भी जोड़ते हैं। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
#ambala #news #school #navratri