24/09/25

आईटीआई पलवल में ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जे कुमार, ambala 24 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जिले सिंह और एनसीसी कैप्टन उदय सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम ग्रुप आईटीआई अनुदेशक (कार्यवाहक) राजेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि संस्थान के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी गर्व का विषय है।

ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों, विजेताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों की सराहना भी की। संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#ambala #News #palwal #itigroupdance

Previous

अम्बाला पुलिस ने विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जागरूकता अभियान

Next

25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का होगा शुभारंभ : डीसी