आईटीआई अंबाला शहर में सेवा पखवाड़े के तहत हुए कई कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में आज सेवा पखवाड़े के तहत निम्न अनुसार कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य वनिता सिंधु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर द्वारा बताया गया कि आज भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी में (16), निबंध प्रतियोगिता में (33) एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में (17) छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया |
आई टी आई अंबाला शहर में स्टाफ सदस्य एवं छात्रों द्वारा मिलकर सफाई अभियान किया गया और आईटीआई में छात्रों को करियर काउंसलिंग सेशन मुकेश कुमार अनुदेशक व हरीश वर्मा अनुदेशक द्वारा कंडक्ट किया गया । इसके अलावा 29 छात्रों द्वारा उद्यमिता/व्यवसाय/स्टार्टअप विचार प्रतियोगिता में भाग लिया गया और उक्त सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी माई भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए ।
मिशन एडमिशन के तहत दिनेश सिंह राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 172 रिक्त पद के प्रति आज कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 4 छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी सीट्स मौके पर ही कंफर्म की एडमिशन की स्थिति आज इस प्रकार है, कुल सीटों की संख्या 1188 है। जिनमें से कुल आवेदन प्राप्त - 6, कुल प्रवेश - 2, आज तक भरी गई कुल सीटें - 1018, आज तक खाली सीटें - 170 हैं।