Skip to Videos
  • Untitled Project - 2026-09-25T133127.515.jpg
    25/09/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-22 में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या; 17 साल का बेटा हिरासत में

    चंडीगढ़, 25 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित सरकारी आवास में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (सेक्टर-9) की अकाउंट शाखा में तैनात 42 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल नितिन के सिर में गोली लगी मिली।

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो नितिन बेड पर गंभीर हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वारदात स्थल से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है।

    वारदात और पुलिस जांच का ब्योरा:

    • झगड़े के बाद चली गोली, पड़ोसियों ने दी सूचना:

      • घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। पड़ोसियों के अनुसार, नितिन के घर से सुबह काफी देर तक जोर-जोर से बहस और झगड़े की आवाजें आ रही थीं।

      • इसके कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना दी।

    • बेटे के बयान में विरोधाभास; हिरासत में लिया गया:

      • वारदात के वक्त घर में हेड कॉन्स्टेबल नितिन, उनकी पत्नी और 17 वर्षीय नाबालिग बेटा मौजूद थे।

      • शुरुआती पूछताछ में बेटे ने दावा किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बाहर से आया और पिता को गोली मारकर फरार हो गया। हालांकि, जब पुलिस ने दोबारा तफ्तीश की तो उसके बयानों में भारी विरोधाभास पाया गया।

      • संदेह होने पर पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है।

    • पुराने विवाद और थार एक्सीडेंट एंगल की भी जांच:

      • पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में आपस में विवाद चल रहा था।

      • इसके अलावा, आरोपी नाबालिग बेटे का कुछ दिन पहले मनीमाजरा इलाके में थार गाड़ी से टक्कर मारने का एक मामला भी सामने आया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उस विवाद का इस वारदात से कोई संबंध है या नहीं।

    • एसएसपी ने संभाला मोर्चा:

      • घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी (SSP) कंवरदीप कौर फॉरेंसिक टीम और सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं।

      • एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल को सील कर सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। बरामद देसी कट्टे को फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि गोली किसने चलाई थी।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #Sector22Chandigarh #HeadConstableMurder #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews Daily News in Hindi

  • Untitled Project - 2026-09-23T131922.806.jpg

    भारतीय परंपराओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है : मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 23 सितम्बर - आप पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष कि वह पंजाब में जाते हैं तो सरदार बन जाते हैं और जब बिहार जाते हैं तो बिहारी बन जाते हैं जिसपर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल ने पलटवार करते हुए कहा भारतीय परंपराओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है, हर कोई करता है और मुख्यमंत्री जी भी यह कर रहे हैं तो इनके पेट में क्या दर्द है।

    #AnilVij #NayabSinghSaini #ArvindKejriwal #HaryanaPolitics #AmbalaNews #HaryanaNews #AAPvsBJP #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-23T131008.787.jpg

    मंत्री अनिल विज का पलटवार: 'सुरजेवाला ने शुरू किया पंडताई का काम, देश के 22 राज्यों में भाजपा सरकार'

    अम्बाला, 23 सितम्बर - कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा आप पार्टी को भाजपा की बी टीम कहने पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरजेवाला ने राजनीति छोड़कर पंडताई का काम शुरू कर दिया है और अपने बेढंग ज्योतिष के आधार पर वो बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा खुद में सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम है, आज देश के 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है और हमें किसी सहारे की जरूरत नहीं है।

    #AnilVij #RandeepSurjewala #HaryanaPolitics #BJPvsCongress #AmbalaNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-23T130159.724.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हुड्डा पर पलटवार: कहा 'कांग्रेस के समय के लुटेरों की दुकानें अब बंद हो गईं, इसलिए ये बौखला रहे हैं'

    अम्बाला, 23 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह तो कांग्रेस सरकार के समय में पैदा किए गए गलत तत्व थे और जो उनकी सरकारों के सहयोग से लूटपाट करते थे अब उनकी वह दुकान बंद हो गई जिसके चलते यह इस तरह की घटनाएं करते हैं, मगर हम इन सबकी खबर ले रहे हैं।

    #AnilVij #BhupinderSinghHooda #HaryanaPolitics #AmbalaNews #HaryanaPolice #BJPvsCongress #DanikKhabar #BreakingNews Daily News In Hindi

  • Untitled Project - 2026-09-20T151048.017.jpg

    फरीदकोट: 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

    फरीदकोट/चंडीगढ़, 20 सितंबर (अन्‍नू): पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ जारी अभियान में फरीदकोट पुलिस को एक बेहद बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार चल रहे हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 4 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

    डीजीपी पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 47.3 किलोग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 15 कारतूस और 2 गाड़ियां बरामद की हैं।

    सोशल मीडिया पोस्ट व प्राथमिक जांच के मुख्य बिंदु:

    • पंजाब में हथियार व हेरोइन की सप्लाई: प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी पंजाब में सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप लाने व सप्लाई करने वाले एक बड़े तस्करी नेटवर्क से सीधे जुड़े हुए हैं।

    • थाना सादिक में केस दर्ज: इस मामले में थाना सादिक (PS Sadiq), फरीदकोट में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

    फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस:

    व्यापक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने, इसमें शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने और इस सिंडिकेट के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए आगे की जांच तेजी से जारी है।

    पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता:

    पंजाब पुलिस सीमा पार से होने वाली तस्करी पर पैनी नजर रखने और ड्रग तस्करी व संगठित आपराधिक गिरोहों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    #FaridkotNews #PunjabPolice #DrugBust #HeroinSeizure #PunjabPoliceInd #FaridkotPolice #CrossBorderSmuggling #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-19T185902.976.jpg

    एंटी-स्नेक वेनम से इस वर्ष हरियाणा में 473 लोगों की जान बची, पांच वर्षों में 1,526 पीड़ितों का हुआ उपचार - डॉ. सुमिता मिश्रा

    चंडीगढ़ , 19 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में सांप के काटने के मामलों में समय पर एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिए जाने से इस वर्ष अब तक लगभग 473 सर्पदंश पीड़ितों की जान बचाई जा चुकी है। झज्जर और अंबाला जिलों में सर्पदंश के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सर्पदंश के उपचार के लिए जीवन रक्षक एंटी-स्नेक वेनम प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और नागरिक अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसके स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में सांप के काटने के 1,526 पीड़ितों का उपचार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लोगों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब सर्पदंश के अधिकतर पीड़ित सीधे अस्पताल पहुंच रहे हैं और झाड़-फूंक, तांत्रिक उपचार अथवा अन्य पारंपरिक उपायों पर निर्भरता कम हुई है। ऐसे उपायों के कारण उपचार में होने वाली देरी कई बार पीड़ित के लिए गंभीर साबित हो सकती है।

    विभाग ने पलवल की 20 वर्षीय महिला का उदाहरण देते हुए बताया कि खेत में काम करते समय उसे सांप ने काट लिया था। परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिना देरी किए एंटी-स्नेक वेनम दिया। उपचार के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ हुई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर बिना समय गंवाए चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। सांप के काटने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित को शांत रखें, उसके अनावश्यक आवागमन को रोकें तथा जिस अंग पर सांप ने काटा है, उसे स्थिर रखते हुए हृदय के स्तर से नीचे रखें और यथाशीघ्र नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

    उन्होंने कहा कि प्रभावित अंग में सूजन आने की संभावना को देखते हुए घड़ी, अंगूठी, चूड़ियां या कोई भी कसाव वाली वस्तु तुरंत हटा देनी चाहिए। सांप के काटने वाले स्थान को साफ पानी से हल्के हाथ से धोया जा सकता है।

    विभाग ने सलाह दी है कि यदि सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए संभव हो तो सांप की तस्वीर ली जा सकती है, ताकि चिकित्सकों को उसकी पहचान करने में सहायता मिल सके। हालांकि, सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

    स्वास्थ्य विभाग ने सांप काटने की स्थिति में कसकर रस्सी या टॉर्निकेट बांधने, घाव को चाकू अथवा ब्लेड से काटने, जहर चूसने, बर्फ, मिर्च, तेल या किसी पारंपरिक लेप का इस्तेमाल करने से सख्ती से बचने की सलाह दी है। पीड़ित को शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन भी नहीं करवाना चाहिए। झाड़-फूंक या अन्य गैर-चिकित्सकीय उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए।

    सर्पदंश से बचाव के लिए लोगों को घरों और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा, मलबा तथा ऐसी अन्य सामग्री जमा न होने देने की सलाह दी गई है, जहां चूहे और सांप छिप सकते हैं। खेतों में काम करने अथवा रात के समय बाहर निकलने वाले लोगों को जूते और लंबे कपड़े पहनने तथा टॉर्च साथ रखने की सलाह दी गई है।

    विभाग ने लोगों से सीधे जमीन पर सोने से बचने, मच्छरदानी का उपयोग करने, जूतों और अन्य सामान को बिस्तर के नीचे न रखने, घर की दीवारों एवं दरवाजों में मौजूद दरारों और खुले स्थानों को बंद करने तथा अनाज का उचित ढंग से भंडारण करने की भी अपील की है, ताकि सांपों के घरों में प्रवेश की संभावना को कम किया जा सके।

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता की निरंतर निगरानी के साथ-साथ जन-जागरूकता और समय पर अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने पर विशेष जोर दे रहा है। विभाग का उद्देश्य सांप के काटने से होने वाली मौतों को जीरो लाना है।

    #HaryanaHealth #AntiSnakeVenom #HaryanaNews #PublicHealth #AmbalaCanttNews #ChandigarhUpdate

  • Untitled Project - 2026-09-19T150622.379.jpg

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 1 मुख्य तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसर, 19 सितंबर (अन्‍नू): पंजाब में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार (Cross-Border) चल रहे नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक मुख्य गुर्गे (Operative) को गिरफ्तार किया है।

    डीजीपी पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है।

    सोशल मीडिया पोस्ट व प्राथमिक जांच के मुख्य बिंदु:

    • विदेशी तस्करों से संपर्क: शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी विदेश में बैठे नशा तस्करों के सीधे संपर्क में था। वह उनके इशारे पर ही सीमा पार से हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करने का काम कर रहा था।

    • SSOC अमृतसर में मामला दर्ज: इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (PS SSOC), अमृतसर में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

    • नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस: पुलिस अब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (आगे और पीछे के संपर्कों) को खंगाल रही है, ताकि इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

    • पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता: पंजाब पुलिस सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने तथा नशा तस्करों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    #AmritsarNews #PunjabPolice #DrugBust #HeroinSeizure #PunjabPoliceInd #SSOCAmritsar #CrossBorderSmuggling #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-18T144300.936.jpg

    मोहाली: 532 किलो हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी गगनदीप ने दायर की जमानत याचिका; 24 सितंबर को होगी सुनवाई

    मोहाली/अमृतसर, 18 सितंबर (अन्‍नू): मोहाली स्थित एनआईए (NIA) की विशेष अदालत में 532 किलोग्राम हेरोइन तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी गगनदीप सिंह ने गुरुवार को जमानत याचिका दायर की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जा रही इस जांच के मामले में विशेष अदालत अब 24 सितंबर को अगली सुनवाई करेगी।

    उल्लेखनीय है कि 29 जून 2019 को अमृतसर के अटारी बॉर्डर (अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट) पर कस्टम विभाग ने पाकिस्तान से इंपोर्टेड रॉक सॉल्ट (नमक) की खेप में छिपाकर लाई गई 532 किलो हेरोइन और 52 किलो अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए थे।

    एनआईए जांच, आरोप और मुख्य बिंदु:

    • आरोपी की भूमिका और आरोप: अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी गगनदीप सिंह पर सीमा पार से तस्करी कर लाई गई नशीली सामग्री को विभिन्न हैंडलरों तक पहुंचाने और ड्रग मनी को प्रॉपर्टी में निवेश करने का आरोप है। इसके अलावा फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल व इंटरनेट कनेक्शन लेने के भी गंभीर आरोप हैं।

    • 5 साल से जेल में बंद आरोपी: आरोपी गगनदीप पिछले 5 सालों से अधिक समय से जेल में बंद है और इसी लंबे समय को आधार बनाकर उसकी ओर से जमानत की मांग की गई है।

    • ट्रायल की स्थिति: इस केस में कुल 11 आरोपी हैं और अभियोजन पक्ष ने 209 गवाह बनाए हैं। ट्रायल कोर्ट ने 16 मई 2024 को आरोप तय किए थे और अब तक 20 गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है।

    • अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह (पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन):

      • शुरुआती कार्रवाई: कस्टम्स ने शुरुआत में अमृतसर के व्यापारी गुरपिंदर सिंह और जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा निवासी तारिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

      • एनआईए का खुलासा: केस दर्ज होने के बाद जांच एनआईए को सौंपी गई। एनआईए की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट के तार पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े हुए हैं।

      • हवाला नेटवर्क: भारत में पंजाब, जम्मू और दिल्ली-एनसीआर तक फैले इस पूरे सिंडिकेट को चलाने के लिए हवाला और अन्य अवैध वित्तीय चैनलों का इस्तेमाल किया गया था।

    #MohaliCourt #NIANews #HeroinSeizure #AttariBorder #DrugRacket #PunjabNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-18T131321.630.jpg
    18/09/26 |

    चंडीगढ़ में आज से शुरू होगी 'भारत टैक्सी'; 0% कमीशन, नो-सर्ज प्राइजिंग और ड्राइवरों को मिलेगा मालिकाना हक

    चंडीगढ़ , 18 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में ओला, उबर और इनड्राइव के लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित होने के बाद कैब यात्रियों और चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्रीय सहकारिता विभाग की महत्वाकांक्षी योजना 'भारत टैक्सी' का आज शाम 4 बजे औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस सेवा का उद्घाटन करेंगे, जबकि कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।

    सहकारी मॉडल पर आधारित देश के इस पहले कैब राइडिंग प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत ड्राइवरों को मालिकाना हक देना है। इस व्यवस्था में ड्राइवरों को केवल सेवा प्रदाता न मानकर 'सारथी' का दर्जा दिया गया है। सारथी प्लेटफॉर्म के फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल होंगे और मात्र 500 रुपये का न्यूनतम निवेश करके कंपनी के 5 शेयर खरीदकर इसके शेयर होल्डर भी बन सकेंगे।

    यह सेवा पूरी तरह जीरो कमीशन मॉडल पर काम करेगी, जिससे ड्राइवरों को किसी भी राइड पर कोई कमीशन नहीं देना होगा और पूरी कमाई सीधे उनके पास जाएगी। इसके साथ ही सारथियों को ई-श्रम, बीमा योजनाओं और एसबीआई के माध्यम से कम ब्याज दर पर कार लोन की सुविधा भी दी जाएगी। चालकों की सहायता और समस्याओं के निवारण के लिए विशेष 'ड्राइवर्स वेलफेयर विंग' का भी गठन किया गया है।

    आम यात्रियों के लिए भारत टैक्सी नो-सर्ज प्राइजिंग की गारंटी देती है, यानी पीक आवर्स या खराब मौसम में भी किराया अचानक नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रति किलोमीटर तय और पारदर्शी दरों पर सेडान, प्रीमियम कैब के अलावा ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी भी बुक की जा सकेंगी। सुरक्षा के लिहाज से ऐप में जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट और आपात स्थिति के लिए एसओएस बटन दिया गया है, जो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ेगा।

    #BharatTaxi #ChandigarhNews #ChandigarhAdministration #CabService #ZeroCommission #PublicTransport #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-18T093911.637.jpg
    18/09/26 |

    चंडीगढ़: मलोया में एक्टिवा चोरों को लोगों ने बनाया बंधक; हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोहाली में कॉपर वायर चोरी में हुआ था इस्तेमाल

    चंडीगढ़/मोहाली, 18 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़ के मलोया इलाके में एक्टिवा चोरी करने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। चोरी कबूलने के बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, उनकी पिटाई की और उन्हें सड़क पर ही बैठाए रखा।

    सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस अब दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

    चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज और मुख्य बिंदु:

    • मोहाली में कॉपर वायर चोरी से खुला राज: मोहाली के मटौर में हुई कॉपर वायर चोरी की वारदात के बाद जब पीड़ित ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक की, तो उसमें दो युवक चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा पर चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिए।

    • एक्टिवा मालिक तक पहुंची जांच: फुटेज में दिखे एक्टिवा नंबर के आधार पर जब पुलिस व पीड़ित मलोया स्थित चार नंबर मकान में पहुंचे, तो एक्टिवा मालिक संजय ने बताया कि उसकी गाड़ी तो बुधवार रात ही घर के बाहर से चोरी हो चुकी थी।

    • फुटेज से पहचाने गए आरोपी पड़ोसी: एक्टिवा चोरी होने के बाद जब संजय ने अपने घर के आसपास की फुटेज खंगाली, तो उसमें पास ही रहने वाले दो युवक गाड़ी चुराते दिखे।

    • पहले मुकरे, फिर कबूली वारदात: लोगों ने जब दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा, तो शुरुआत में उन्होंने मना किया। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने माना कि उन्होंने ही संजय की एक्टिवा चुराई थी और उसी गाड़ी का इस्तेमाल मोहाली में कॉपर वायर चोरी के लिए किया था।

    • लोगों का फूटा गुस्सा, बनाए बंधक: चोरी की बात सामने आते ही स्थानीय लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और मौके पर ही बैठा दिया।

    • पुलिस कर रही पूछताछ: सूचना मिलने पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस चोरी गिरोह में उनके साथ कोई और अन्य सदस्य भी शामिल है या नहीं।

    #ChandigarhNews #MaloyaChandigarh #ActivaTheft #MohaliNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-17T181828.318.jpg

    जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, एफआईआर दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कड़ा एक्शन- एक साल से ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने पर चौड़मस्तपुर एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश

    महेशनगर विवाहिता मौत मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

    कई बुजुर्गों की पेंशन नहीं लगे व सुनवाई नहीं होने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जिला समाज कल्याण अधिकारी फोन पर लगाई फटकार, कार्रवाई के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

    अम्बाला, 17 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर अम्बाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी और तोपखाना पुलिस चौकी इंचार्जों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

    मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अम्बाला छावनी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुन रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्टाफ रोड निवासी युवती ने शिकायत देते हुए बताया कि गत 9 सितंबर को उनके घर में चोरों ने जबरन दाखिल होकर उसके पिता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और चोर घर से 20 तोले सोना व नकदी चुरा ले गए। युवती का आरोप था कि इस मामले में तोपखाना पुलिस चौकी को शिकायत देने के बाद केस दर्ज नहीं किया गया जबकि उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है और आज जब उसने पुलिस को बताया कि वह मंत्री अनिल विज को शिकायत देने जा रही है तो आनन-फानन में केस दर्ज किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई जिसके बाद उन्होंने तोपखाना पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब सारे सबूत है तो उसके बावजूद भी क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही।

    इसी प्रकार चोरी के अन्य मामले में कच्चा बाजार निवासी पुजारी ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि मंदिर में उसके कमरे का ताला कुछ दिन पहले टूटा हुआ था और सामान चोरी था। इस मामले में उसने हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में 5 सितंबर को शिकायत की थी, मगर उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। पुजारी की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज जब पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब किया तो वह बगले झांकने लगे। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चौड़मस्तपुर एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश

    गांव नडियाली निवासी किसान ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उनके खेत में पहले ट्यूबवेल लगा था, मगर बीते वर्ष 2025 में यह कनेक्शन काट दिया गया। इसके कुछ दिनों बाद उसने दोबारा कनेक्शन के लिए अप्लाई किया जबकि उसके ऊपर कोई भी बिल पेंडिंग नहीं है। मगर एक वर्ष होने पर भी चौड़मस्तपुर सब डिवीजन द्वारा उसका कनेक्शन बहाल नहीं किया गया जबकि पानी नहीं लगने से उसकी खेती भी खराब हुई। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसडीओ के खिलाफ जांच के निर्देश एसई अम्बाला को दिए। इसी तरह एक अन्य मामले में रामपुर सरसेहड़ी में ट्रांसफार्मर के उपयोग में नहीं होने के बावजूद उसे उतारने में देरी की शिकायत पर भी उन्होंने जांच के निर्देश दिए।

    विवाहिता की मौत के मामले में जांच करेगी एसआईटी

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को महेशनगर से आए लोगों ने विवाहिता की मौत के मामले में शिकायत देते हुए मामले में जांच की मांग की। उनका आरोप था कि विवाहिता की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है जबकि यह हत्या न होकर आत्महत्या का केस है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसआईटी गठित कर मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

    पेंशन के मामलों में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही, मंत्री अनिल विज ने फोन पर लगाई फटकार

    जनसुनवाई के दौरान पेंशन से संबंधित कई शिकायत ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष आई। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि वह अपनी समस्या हल कराने के लिए विभागीय कार्यालय जाते है, मगर वहां से उन्हें कोई न कोई बहाना लगाकर वापस भेज दिया जाता है। मंत्री अनिल विज ने इन मामलों में समाज कल्याण अधिकारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और अगले सप्ताह से पहले इन मामलों में हल करने के निर्देश दिए।

    पहली शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बुढ़ापा पेंशन बीते वर्ष दिसंबर माह से बंद है, वह कई बार विभाग के चक्कर लगा चुकी है, मगर वहां यहीं कहा जाता है कि चंडीगढ़ से डाटा ठीक कराया जा रहा है।

    इसी तरह महेशनगर निवासी एक अन्य महिला की पेंशन भी कटने की शिकायत आई, महिला का आरोप था कि विभाग की गलती से उसका गलत नाम चढ़ गया है जिस वजह से उसकी पेंशन नहीं लग रही। विभाग के दस चक्कर लगाने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई।

    इसी प्रकार दीना की मंडी निवासी महिला ने भी पेंशन से जुड़ी समस्या ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी जिनपर उन्होंने विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बिजली बिलों की रिकवरी को लेकर ऊर्जा मंत्री विज सख्त, तय सीमा से ज्यादा बकाया पर पूरे हरियाणा में कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष बकाया बिजली बिल एक लाख रुपए होने के बावजूद शिकायतकर्ता द्वारा और समय देने की मांग की गई। इसपर मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाते हुए शिकायतकर्ता से कहा कि “यदि आपने बिजली उपयोग की है तो उसकी अदायगी भी करनी पड़ती है”। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद बिजली अधिकारियों से बिल अदायगी तुरंत करने के निर्देश दिए साथ ही पूरे हरियाणा में विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश भी जारी करने को कहा कि “जहां-जहां बिजली के बकाया बिल तय साइकिल से ज्यादा हो गए है वहां बिल रिकवरी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए”।

    टांगरी बांध रोड स्थित कालोनियों में चोरी की शिकायतों पर महेशनगर पुलिस को लगाई फटकार

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष टांगरी बांध के साथ लगती कालोनी गणेश विहार व अन्य क्षेत्रों में चोरी की अलग-अलग शिकायतों पर महेशनगर थाना प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चोरियों के मामलों में कार्रवाई की जाए और इलाकों में गश्त को बढ़ाते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं शिकायतकर्ताओं ने टांगरी बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट नहीं होने की भी शिकायत की जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के ईओ को यहां स्ट्रीट लाईट पोल लगाकर लाइट लगाने के निर्देश दिए।

    इन मामलों में भी ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    जनसुनवाई के दौरान लालकुर्ती निवासी ने डिस्पेंसरी का किराया जमा नहीं होने परे डिस्पेंसरी बंद होने, शास्त्री कालोनी निवासी व्यक्ति ने उसके साथ 48 लाख साइबर फ्रॉड में केवल 14 रिकवरी होने व शेष रिकवरी की मांग की, हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र में पानी निकासी प्रभावित होने, फुटबाल चौक पर नाले में रेहड़ी चालकों द्वारा गंदगी फेंकने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी द्वारा दीवार कर उसका रास्ता बंद करने, शाहबाद निवासी व्यक्ति ने उसके घर के समक्ष बिजली के पोल रोड पार शिफ्ट करने, तेपला निवासी व्यक्ति ने बिजली की हाईटेंशन तारे शिफ्ट करने, फ्रूटी कंपनी द्वारा कर्मचारी को 28 वर्ष बाद नौकरी से निकालने व अन्य शिकायतें आई जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्षद व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

    शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान एक बार में ही होना चाहिए ताकि लोगों को धक्के न खाने पड़े : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने जननसुवाई के दौरान यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो शिकायतकर्ता एक बार यहां आया और उसकी शिकायत विभाग के पास गई तो उस समस्या का समाधान होना चाहिए और यदि कोई दिक्कत है तो शिकायतकर्ता को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाए ताकि लोगों को धक्के न खाने पड़े।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि घटना होने पर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही हो। उन्होंने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि सबसे पहले एफआईआर दर्ज कर जांच व कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आज जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामले आए है जिनका समाधान करने को कहा गया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली के बकाया बिलों के मामले में कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि उपभोक्ताओं के लाखों के बिल बकाया हो और फिर भी बिजली आपूर्ति हो रही हो। उन्होंने कहा जो नियम है उनके अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आज जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन केवल तारीख नहीं है, मोदी जी ने हमेशा विकास व विश्वास की राजनीति की है। आज तक उनपर विपक्षी उनपर कोई आरोप नहीं लगा सका, यह एक उदाहरण है कि किस प्रकार के हमारे नुमाइंदे होने चाहिए व हमें इससे शिक्षा लेनी चाहिए। उनके जनसेवा मंक 25 वर्ष पूरे हो गए है और इस दौरान उन्होंने हर वर्ग हर क्षेत्र की चिंता की है, मोदी जी ने हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना चलाई है। इसलिए आज लोग अपने घरों में आर्शीवाद का दीया अवश्य जलाए और उन्हें शुभकामनाएं दें। उन्होंने कहा मोदी जी द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में दीया अवश्य जलाएं।

    #AnilVij #AmbalaNews #HaryanaNews #JanSunwai #AmbalaPolice #HaryanaPolice #AmbalaCantt #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-16T142240.826.jpg
    16/09/26 |

    चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने उतरीं इंटरनेशनल बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा; 'Gen Z Against Drugs' मुहिम को दिया समर्थन

    चंडीगढ़, 16 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान को अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी भारतीय बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा का बड़ा समर्थन मिला है। तन्वी ने ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान के पक्ष में सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने की पुरजोर अपील की है।

    साथ ही उन्होंने 20 सितंबर को सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित होने वाले विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को भारी संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया है।

    अभियान, तन्वी शर्मा की उपलब्धियां और मुख्य बिंदु:

    • "नशे को ना, जिंदगी को हां": तन्वी शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए युवाओं को ही आगे आकर नेतृत्व करना होगा।

    • 17 साल की उम्र में रचा इतिहास: महज 17 वर्ष की तन्वी शर्मा ने हाल ही में ताइपे ओपन सुपर 300 (Taipei Open Super 300) का महिला एकल खिताब जीतकर इतिहास रचा है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की चैंपियन बनी हैं। भारत के लिए साइना नेहवाल (2008) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय हैं।

    20 सितंबर को सेक्टर-17 में बड़ा कार्यक्रम:

    ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान के तहत 20 सितंबर को शाम 5 बजे सेक्टर-17 प्लाजा, चंडीगढ़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखना है।

    संयोजक संजीव राणा ने किया स्वागत:

    अभियान के संयोजक संजीव राणा ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि एक युवा स्पोर्ट्स आइकॉन के जुड़ने से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वे इस अभियान से मजबूती से जुड़ेंगे।

    #ChandigarhNews #GenZAgainstDrugs #TanviSharma #SayNoToDrugs #ChandigarhPolice #BadmintonIndia #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-15T170528.384.jpg
    15/09/26 |

    चंडीगढ़ में 21.57 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया शातिर तस्कर; 8 NDPS समेत 9 केस हैं दर्ज

    चंडीगढ़ , 15 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-34 थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 43 वर्षीय कुख्यात नशा तस्कर अवतार सिंह उर्फ तारी को 21.57 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहाली के गांव दुराली का निवासी है।

    पुलिस के अनुसार, सेक्टर-34 थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान सेक्टर-45 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पार्किंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 21.57 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। अवतार सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 से लगातार आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 8 मामलों सहित चोरी का भी एक मामला दर्ज है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को सप्लाई करने जा रहा था।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #DrugSmuggling #NDPSAct #Sector34Police #MohaliNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-15T160858.310.jpg
    15/09/26 |

    चंडीगढ़ में कचरा प्रबंधन पर प्रशासन अलर्ट; डंपिंग ग्राउंड के बैकलॉग को 30 अक्टूबर तक खत्म करने के निर्देश

    चंडीगढ़ , 15 सितंबर (अभिकान्त) : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में चंडीगढ़ के वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नवंबर में होने वाली सुनवाई से पहले यूटी प्रशासन ने नगर निगम को सभी कमियां जल्द दूर करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने विशेष रूप से रोजाना करीब 70 टन मिश्रित कचरा डंपिंग ग्राउंड पहुंचने, सीवरेज से जुड़े लंबित कार्यों और कुछ स्थानों पर सीवेज डिस्चार्ज की समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा है।

    यूटी के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें NGT केस नंबर 606/2018 के तहत अब तक हुए कार्यों और उनके अनुपालन का जायजा लिया गया। बैठक में चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (CPCC) के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    बैठक में सबसे बड़ी चिंता रोजाना लगभग 70 TPD मिश्रित कचरा उत्पन्न होने को लेकर जताई गई। अधिकारियों के अनुसार गांवों और उन क्षेत्रों में कचरे की सेग्रीगेशन व्यवस्था कमजोर है, जहां से मिश्रित कचरा अधिक मात्रा में आ रहा है। ऐसे इलाकों में अलग-अलग कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए वेस्ट कलेक्टरों के साथ एमओयू (MoU) करने की मंजूरी निगम हाउस दे चुका है। इसके अलावा, बारिश के कारण पिछले दिनों प्रोसेसिंग प्रभावित होने से डंपिंग ग्राउंड पर 2,500 से 3,000 टन मिश्रित कचरा जमा हो गया है। प्रशासन ने निगम को इस बैकलॉग को 30 अक्टूबर तक पूरी तरह प्रोसेस करने का सख्त लक्ष्य दिया है और स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान डंपिंग ग्राउंड पर मिश्रित कचरे का नया स्टॉक जमा नहीं होना चाहिए।

    निगम ने बैठक में बताया कि इस साल जनवरी से मई के बीच कचरे की सेग्रीगेशन न करने पर 4,496 चालान किए गए हैं, इसके बावजूद कई क्षेत्रों में सोर्स सेग्रीगेशन में कमियां बनी हुई हैं। प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने के साथ-साथ बल्क वेस्ट जनरेटरों की पहचान कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    ठोस कचरे के साथ-साथ लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लंबित कार्यों को भी गति देने को कहा गया है। सुखना चो (Sukhna Choe) में जाने वाली नई सीवर लाइन के काम में तेजी लाने और फैदा गांव में नवनिर्मित दोनों एसटीपी (STP) को जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही टर्शियरी ट्रीटेड (TT) वाटर के कनेक्शन देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने निगम को निर्देशित किया है कि NGT की नवंबर में होने वाली सुनवाई से पहले सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं ताकि कचरा प्रबंधन से जुड़ा कोई भी नया गैप सामने न आए।

    #ChandigarhNews #WasteManagement #NGT #ChandigarhAdministration #SewerageManagement #DanikKhabar

  • 1.jpg
    15/09/26 |

    हरियाणा: बिना HTET पढ़ा रहे 12 हजार शिक्षकों पर संकट; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा निदेशालय सख्त

    जे कुमार चंडीगढ़, 15 सितंबर 2026 : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बिना एचटेट (HTET) पास किए सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अध्यापकों की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। इसके तहत अब राज्य के सरकारी शिक्षकों के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की योग्यता हासिल करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।

    5 साल से अधिक सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी:

    निदेशालय द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 की कट-ऑफ डेट के आधार पर जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति (Retirement) में 5 वर्ष से अधिक का कार्यकाल बचा हुआ है, उनके लिए HTET पास करना अनिवार्य होगा। यदि ये शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पास करने में विफल रहते हैं, तो विभाग द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं या उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) दे दी जाएगी।

    भिवानी बोर्ड साल में दो बार कराएगा HTET परीक्षा:

    निदेशालय ने वरिष्ठ शिक्षकों को कुछ सशर्त राहत भी दी है। जिन अध्यापकों की सेवा में 5 साल से कम समय बचा है, वे रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी में बने रह सकेंगे, लेकिन उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार का प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। शिक्षकों को परीक्षा पास करने का पूरा अवसर देने के लिए शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी को अब वर्ष में दो बार HTET परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी प्रभावित शिक्षक अपनी योग्यता पूरी कर सकें।

    #HaryanaNews #HTETMandatory #HaryanaTeachers #ChandigarhNews #SchoolEducationHaryana #SupremeCourtOrder #TeacherNews #HaryanaNewsUpdate #BreakingNews

  • cyber crime].jpg
    12/09/26 |

    चंडीगढ़: साइबर ठगों का बड़ा तांडव; PhonePe हैक कर और गूगल से फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ₹4.07 लाख की ठगी

    चंडीगढ़, 12 सितंबर (अन्‍नू): ट्राईसिटी क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर ठगों ने चंडीगढ़ में दो अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए कुल ₹4.07 लाख रुपये की चपत लगा दी।

    पहले मामले में यूपीआई (UPI) सुविधा का अनधिकृत एक्सेस लेकर बैंक खाते में सेंध लगाई गई, वहीं दूसरे मामले में गूगल सर्च से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर और एपीके (APK) फाइल ठगी का जरिया बनी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दोनों मामलों का पूरा विवरण और मुख्य बिंदु:

    केस 1: PhonePe हैक कर केनरा बैंक खाते से उड़ाए ₹2.44 लाख

    • नयागांव निवासी से ठगी: नयागांव के रहने वाले 51 वर्षीय दविंदर सिंह राणा ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

    • मिनटों में आए पैसे कटने के मैसेज: 8 सितंबर को दोपहर 12:18 से 12:38 बजे के बीच दविंदर के मोबाइल पर बैंक से लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। महज 20 मिनट के भीतर तीन बार में कुल ₹2,43,996.61 उनके केनरा बैंक खाते से निकाल लिए गए।

    • PhonePe की UPI का अनधिकृत एक्सेस: पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी ट्रांजेक्शन की अनुमति या ओटीपी शेयर नहीं किया था। ठगों ने धोखाधड़ी से उनके फोन-पे की यूपीआई सुविधा का एक्सेस हासिल कर खाते से पूरी रकम साफ कर दी।

    केस 2: गूगल से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर, APK फाइल से ₹1.63 लाख गायब

    • प्रॉपर्टी डीलर बना शिकार: दूसरा मामला सेक्टर-38बी का है, जहां प्रॉपर्टी डीलर नवीन गुप्ता साइबर ठगों का शिकार बने।

    • 360 रुपये के रिफंड का चक्कर: 8 सितंबर की रात नवीन ने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर कैंसिल करने और ₹360 का रिफंड लेने के लिए उन्होंने गूगल पर स्विगी का कस्टमर केयर नंबर खोजा।

    • APK फाइल डाउनलोड कराकर चुराया डेटा: गूगल से मिले नंबर पर बात होने के बाद जालसाजों ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करवाई और एटीएम कार्ड की जानकारी भरवा ली।

    • दो बैंक खातों से कटी रकम: रात करीब 11 बजे पीड़ित ने देखा कि उनके दो अलग-अलग पीएनबी (PNB) खातों से ₹83,500 और ₹80,000 (कुल ₹1,63,500) कट चुके हैं।

    साइबर सुरक्षा अपील:

    • किसी भी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर नंबर हमेशा उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें; गूगल सर्च पर दिख रहे अनधिकृत नंबरों पर भरोसा न करें।

    • अनजान व्यक्तियों या संदिग्ध व्हाट्सएप लिंक से कभी भी कोई .apk फाइल डाउनलोड न करें।

    #ChandigarhNews #CyberCrime #CyberFraud #PhonePeFraud #GoogleScam #ChandigarhPolice #DanikKhabar #CyberAlert #HaryanaNews

  • Chandigarh_junction.jpg

    कल से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिनों का मेगा ब्लॉक: 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द, 54 शॉर्ट टर्मिनेट, अम्बाला रेलमार्ग होगा प्रभावित

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसमे 442 ट्रैन रद्द , 54 शार्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट,4 डाईवर्टर्टेड की जाएंगी।

    यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म एवं ठहराव में किए जाएंगे आवश्यक बदलाव

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) के शेष गर्डरों की लॉन्चिंग तथा पुराने FOB के गर्डरों को हटाने का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर विभिन्न रेल लाइनों पर चरणबद्ध तरीके से कुल 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

    कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा—

    10 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म नंबर 5), लाइन नंबर 7 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म नंबर 6) पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

    22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म नंबर 3) एवं लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म नंबर 4) पर ब्लॉक रहेगा।*

    04 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 1 (प्लेटफॉर्म नंबर 2), लाइन नंबर 2 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 3 (प्लेटफॉर्म नंबर 2) पर ब्लॉक रहेगा।

    इन ब्लॉकों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 12 ट्रेनों के कुल 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द किये जाएंगे, 06 ट्रेनों के कुल *54 ट्रिप्स को निर्धारित समयावधि में अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट व 02 ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप्स को डाईवर्ट किया जाएगा।

    अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

    ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 तथा 20989/20990 के संचालन में निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में से संबंधित सेवाओं को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 20989 को अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वापसी में अम्बाला कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

    दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं–अमृतसर-लालकुआं) के संचालन में भी निर्धारित तिथियों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। इन ट्रेनों को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला–सरहिंद–सानेहवाल मार्ग से संचालित किया जाएगा I

    यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ठहराव

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 तथा 14631/14632 सहित अन्य निर्धारित ट्रेनें शामिल हैं।

    ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी किया जाएगा अस्थायी बदलाव

    ब्लॉक के विभिन्न चरणों के दौरान चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। प्रथम चरण (10 से 21 सितंबर) में 20 ट्रेनों, दूसरे चरण (22 सितंबर से 03 अक्टूबर) में 17 ट्रेनों तथा तीसरे चरण (04 से 15 अक्टूबर) में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म/बर्थिंग में बदलाव किया गया है।

    यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय, ठहराव एवं प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना, अनाउंसमेंट, NTES एवं रेल मदद (139) के माध्यमों से अवश्य जांच लें।

  • Untitled Project - 2026-09-08T171317.963.jpg
    08/09/26 |

    सुखना झील कैचमेंट एरिया: कैंवबाला गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    चंडीगढ़ , 08 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सुखना झील के प्रतिबंधित कैचमेंट एरिया के अंतर्गत आने वाले कैंवबाला गांव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जेसीबी (बुलडोजर) चलाकर नियमों के खिलाफ बनाए गए अवैध ढांचों और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार पून्य शर्मा की अगुवाई में अंजाम दी गई ताकि मौके पर किसी भी तरह के विरोध या शांति-व्यवस्था के बिगड़ने को रोका जा सके।

    कैचमेंट एरिया में रोक के बावजूद बड़े पैमाने पर नई बाउंड्री वॉल और अवैध निर्माण किए जाने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष आया था। 27 अगस्त को प्रशासन ने कोर्ट में दावा किया था कि निरीक्षण में कोई नया निर्माण नहीं पाया गया है। हालांकि, कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट और मौके के वीडियो देखने के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन के दावे पर गहरी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने सवाल उठाया था कि जब डिवीजन बेंच का स्टे लागू है, तो ऐसी अवैध गतिविधियां कैसे जारी हैं।

    हाईकोर्ट ने राजस्व अधिकारियों को उन सभी लोगों की पहचान कर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है, जिन्होंने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखना और किसी भी अनधिकृत निर्माण को रोकना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

    उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में हाईकोर्ट ने सुखना झील को 'जीवित इकाई' (Living Entity) घोषित करते हुए इसके कैचमेंट एरिया में सभी प्रकार के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत ने सर्वे ऑफ इंडिया की 2004 की रिपोर्ट के आधार पर कैचमेंट एरिया में बने अनधिकृत ढांचों को हटाने का निर्देश दिया था और कैचमेंट को नुकसान पहुंचाने के लिए पंजाब व हरियाणा पर 100-100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

    #ChandigarhNews #SukhnaLake #DemolitionDrive #HighCourt #Kaimbwala #ChandigarhAdministration #IllegalConstruction #DanikKhabar

  • images - 2026-09-07T152818.906.jpg
  • Untitled Project - 2026-09-07T151246.027.jpg
    07/09/26 |

    चंडीगढ़ में संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत: अब नहीं होगी अलग से (NDC) की जरूरत, एस्टेट ऑफिस ने जारी की नई SOP

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में संपत्ति से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एस्टेट ऑफिस ने संपत्तियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को 'लीज राइट्स के ट्रांसफर' (हस्तांतरण) और 'लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में कन्वर्जन' जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए अलग से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (NDC) लेने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक अब सीधे संबंधित मुख्य सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    पहले आवेदकों को NDC के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था और वह प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मुख्य सेवा के लिए दोबारा आवेदन करना होता था। इससे एक ही संपत्ति के दस्तावेजों की दो बार जांच होती थी, जिसमें अनावश्यक समय और ऊर्जा बर्बाद होती थी। नई SOP के तहत, संपत्ति पर किसी भी सरकारी बकाया की जांच मुख्य आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही कर ली जाएगी। इस बदलाव को लागू करने के लिए ऑनलाइन सेवाओं की चेकलिस्ट में भी संशोधन किया जा रहा है, जिससे NDC को अनिवार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया जाएगा।

    नई व्यवस्था का मूल सिद्धांत ‘एक आवेदन-एक जांच-एक डिस्क्रेपेंसी/डिमांड नोटिस-एक अंतिम निपटारा’ तय किया गया है। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद रिकॉर्ड कीपर या डीलिंग असिस्टेंट दस्तावेजों की जांच करेंगे। इसके बाद अकाउंटेंट सरकारी बकाया और सेवा शुल्क की गणना करेगा तथा जरूरत पड़ने पर ऑडिट सेक्शन भी अपनी जांच करेगा। यदि आवेदन में कोई कमी या बकाया राशि पाई जाती है, तो अलग-अलग नोटिस भेजने के बजाय अब सिर्फ एक 'डिस्क्रेपेंसी मेमो-कम-डिमांड नोटिस' जारी किया जाएगा। बकाया राशि जमा होने के बाद ही अंतिम मंजूरी मिलेगी।

    एस्टेट ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्ण रूप से सही आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले का निपटारा 15 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि, डिमांड नोटिस जारी होने पर आवेदक द्वारा उसका जवाब देने या कमी दूर करने में लगने वाला समय इस 15 दिन की समय-सीमा में शामिल नहीं होगा। फिलहाल यह सुविधाजनक व्यवस्था दो प्रमुख संपत्ति सेवाओं पर लागू की जा रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhEstateOffice #PropertyRules #NoDuesCertificate #RealEstateChandigarh #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-07T150250.961.jpg

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 7वें दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार से लिखित आश्वासन का इंतजार

    पंजाब , 07 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से डटे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के किसान नेताओं की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा और रणनीति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। किसान संगठन इस बात पर गहन मंथन कर रहे हैं कि पंजाब सरकार से मिले आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया जाए या इसे आगे भी जारी रखा जाए।

    इससे पहले रविवार को किसान प्रतिनिधिमंडल की पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ उच्चस्तरीय वार्ता हुई थी। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सरकार जल्द ही पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर किसानों की प्रमुख मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार से जुड़ी अन्य स्थानीय मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, किसान नेताओं का स्पष्ट कहना है कि सरकार की ओर से अभी तक केवल मौखिक आश्वासन ही दिया गया है और लिखित रूप में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। किसान चाहते हैं कि सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को लिखित में स्पष्ट करे, जिसके बाद ही धरना समाप्त करने पर कोई अंतिम सहमति बनेगी।

    यातायात की स्थिति की बात करें तो किसानों ने बॉर्डर पर सड़क के केवल एक हिस्से पर ही पक्का मोर्चा लगाया हुआ है, जबकि सड़क का दूसरा हिस्सा आम वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा गया है। दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से सुचारू रूप से निकाला जा रहा है, जिससे फिलहाल कोई बड़ा जाम या यातायात व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर कड़े इंतजाम किए हैं और बैरिकेडिंग लगाकर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

    #FarmerProtest #SamyuktKisanMorcha #ChandigarhMohaliBorder #GurmeetSinghKhuddian #PunjabGovernment #KisanAndolan #DanikKhabar

  • 4.jpg

    पंचकूला: सम्मन तामील कराने पहुंचे होमगार्ड जवान पर हमला; आरोपी ने ईंट से किया वार, हाथापाई में फाड़ी वर्दी

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले में कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोर्ट से जारी सम्मन की तामीली कराने गए होमगार्ड जवान पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया और हाथापाई के दौरान जवान की वर्दी फाड़ दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम अदालती आदेशों के तहत संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने आरोपी के ठिकाने पर पहुंची थी। जैसे ही जवान ने उसे सम्मन देने का प्रयास किया, आरोपी आपा खो बैठा और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते उसने पास पड़ी ईंट उठाकर जवान पर हमला कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी।

    आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई:

    हाथापाई के दौरान होमगार्ड जवान की वर्दी भी फट गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित जवान के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा और मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

    #PanchkulaNews #HaryanaPolice #CrimeNews #PanchkulaUpdates #HaryanaNews #PoliceUnderAttack #BreakingNews

  • 1.jpg

    पंचकूला: बाइक से सोलन जा रहे दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत; कालका-शिमला हाईवे पर हुआ हादसा

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाले कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:

    सूचना पाकर स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

    #PanchkulaNews #RoadAccident #PanchkulaUpdates #KalkaShimlaHighway #Solan #HaryanaNews #BreakingNews #TrafficSafety

  • Untitled Project - 2026-09-04T170312.230.jpg

    मणिमहेश यात्रा: जन्माष्टमी पर पवित्र डल झील में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, छोटे शाही स्नान के साथ दर्शन शुरू

    चंडीगढ़ , 04 सितंबर (अभिकान्त) : उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भगवान शिव के धाम मणिमहेश पहुंच रहे श्रद्धालु समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र 'डल झील' में सुबह से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 'छोटे शाही स्नान' का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 2:26 बजे से शुरू होकर शुक्रवार मध्यरात्रि 12:14 बजे तक जारी रहेगा। इस पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू से बड़ी संख्या में शिवभक्त चंबा जिले के भरमौर पहुंचे हैं। आधिकारिक रूप से यह यात्रा 19 सितंबर तक संचालित होगी।

    पवित्र मणिमहेश झील कैलाश पर्वत की तलहटी में स्थित है, जिसकी ऊंचाई प्रशासन के अनुसार लगभग 18,564 फीट है। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा हड़सर से शुरू होती है, जहां तक वाहनों का आवागमन रहता है। इसके आगे श्रद्धालुओं को 13 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई तय करनी पड़ती है, जिसमें 'धनछो' मुख्य विश्राम स्थल के रूप में कार्य करता है। डल झील से डेढ़ किलोमीटर पहले स्थित गौरी कुंड और शिव क्रोत्री भी धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जहां मान्यतानुसार माता पार्वती और भगवान शिव ने स्नान किया था। पैदल ट्रेक के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार प्रशासन ने चार हेलीटैक्सी कंपनियों के साथ करार किया है, जिससे श्रद्धालु हवाई सेवा के जरिए भी दर्शन कर पा रहे हैं।

    पिछले वर्ष भारी बारिश और बादल फटने के कारण यात्रा के दौरान 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मार्ग में फंस गए थे, लेकिन इस बार मौसम अनुकूल बना हुआ है जिससे पैदल मार्ग पर आवाजाही सुगम बनी हुई है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर अजय कुमार सिंह के अनुसार, जन्माष्टमी के शाही स्नान के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और हड़सर बेस कैंप में स्वास्थ्य जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से गर्म कपड़े, रेनकोट, छाता, टॉर्च और उपयुक्त जूते साथ रखने की अपील की है। छोटे शाही स्नान के बाद अब प्रशासन और श्रद्धालुओं की निगाहें 18 और 19 सितंबर को होने वाले मुख्य आकर्षण 'राधाष्टमी के बड़े शाही स्नान' पर टिकी हैं।

    #ManimaheshYatra #Janmashtami #DalLake #HimachalPradesh #Bharmaur #ChambaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-04T130346.434.jpg
    04/09/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-29 में जन्माष्टमी नाटक की रिहर्सल करने जा रहे युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला; पुरानी रंजिश का मामला आया सामने

    चंडीगढ़, 4 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए नाटक की रिहर्सल करने जा रहे तीन युवकों पर दो हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में शुभ नाम के युवक की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    पुरानी रंजिश और घर पर शराब की बोतलें फेंकने से जुड़ा है विवाद

    पीड़ित युवक के भाई सनी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे उसका भाई आशीष अपने दोस्तों शुभ और रवि के साथ जन्माष्टमी नाटक की रिहर्सल के लिए जा रहा था। रास्ते में टीटा नाम के युवक ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान टीटा का साथी चाकू लेकर आ गया और दोनों ने युवकों पर हमला कर दिया।

    सनी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले उनके घर पर रात को किसी ने शराब की बोतलें फेंकी थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने 112 पर पुलिस को दी थी और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सौंपी थी। परिवार को शक था कि इस घटना के पीछे टीटा का हाथ है। वारदात वाले दिन दोपहर में सनी ने टीटा से इस बारे में बात की थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते टीटा ने रात में अपने साथी के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

    एरिया पार्षद के पति दविंदर सिंह बबला ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति व वरिष्ठ नेता दविंदर सिंह बबला मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-29 में सरेआम बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। बबला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा करने वाले युवक खुलेआम गुंडागर्दी और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को नामजद शिकायतें देने के बावजूद सख्त कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए, तो वे उच्च पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाएंगे।

    पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित युवकों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #Sector29Chandigarh #Janmashtami2026 #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-02T122006.869.jpg
  • Untitled Project - 2026-09-02T114401.370.jpg

    मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के पक्के मोर्चे का दूसरा दिन, ट्रैफिक डायवर्ट

    चंडीगढ़ , 02 सितंबर (अभिकान्त) : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। पंजाब के 32 किसान संगठनों की ओर से सात दिन के पक्के मोर्चे के ऐलान के बाद बॉर्डर पर किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चे पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है। आईसर इंस्टीट्यूट से जगतपुरा की तरफ आने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया है और सड़क के एक हिस्से से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकाला जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने दावा किया है कि मोर्चे में 20 हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके हैं। इससे पहले फेज-11 स्थित कैंडी होटल में किसान नेताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। फेज-11 से जगतपुरा तक सड़क के एक हिस्से पर भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने के कारण मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर यातायात काफी प्रभावित हुआ है। सेक्टर-48 के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की जगह कम पड़ गई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने उस तरफ वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं।

    इस सात दिवसीय पक्के मोर्चे के दौरान किसान संगठनों के कई शीर्ष नेता मंच से किसानों को संबोधित कर रहे हैं। इनमें बीकेयू-राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल, बीकेयू-टोंग के अध्यक्ष हरविंदर सिंह रंधावा, बीकेयू-डकोंदा के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल, बीकेयू-कादियां के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां, बीकेयू-मशहूर के अध्यक्ष रेशम सिंह और एसकेएम पंजाब के अध्यक्ष परमजीत सिंह समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इसके अलावा राजिंदर सिंह घुमान, कुलवंत सिंह राजेवाल और हरिंदर सिंह लखोवाल भी मोर्चे में लगातार मौजूद रहकर नेतृत्व कर रहे हैं।

    किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उनकी लंबित मांगों को लेकर अब सरकार को जवाब देना होगा और मुद्दों पर एक-एक मीटर का हिसाब देना होगा। इस आंदोलन के दौरान भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध, पानी से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान, नए कानूनों को लेकर आपत्तियां और फसलों पर मुआवजे व एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें मुख्य रूप से उठाई जा रही हैं। किसान संगठनों का कहना है कि सात दिन के इस पक्के मोर्चे के जरिए सरकार पर अपनी मांगों को पूरा करने का कड़ा दबाव बनाया जाएगा।

    #MohaliBorder #FarmersProtest #ChandigarhTraffic #SKMPunjab #BKURajewal #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-01T181750.796.jpg
    01/09/26 |

    चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 202 ग्राम हेरोइन के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

    चंडीगढ़ , 01 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ पुलिस ने नशेडियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय एक युवक को 202 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधाय का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    यह कार्रवाई सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, एसआई करण सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-38 बस स्टॉप के पास गश्त और चेकिंग के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर साहिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 202 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के पास इस मादक पदार्थ को रखने या ले जाने से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन वह कहां से लेकर आया था और इसे चंडीगढ़ में किसे सप्लाई किया जाना था।

    पुलिस की शुरुआती जांच और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि आरोपी साहिल के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, इतनी कम उम्र में नशे की इतनी बड़ी खेप के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसका किसी बड़े नशा तस्कर सिंडिकेट से संपर्क है या वह अकेले ही इस अवैध धंधे में उतरा था। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    #ChandigarhPolice #HeroinSeizure #NDPSAct #CrimeNews #Yamunanagar #ChandigarhNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-01T121535.318.jpg
    01/09/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-40 के दफ्तरों में चोरी की 3 वारदातें सुलझीं, नंगल निवासी सूरज उर्फ लड्डू गिरफ्तार; 3 दिन का पुलिस रिमांड

    अभिकान्त, 01 सितंबर, चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-40 स्थित विभिन्न व्यावसायिक कार्यालयों में हुई चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ लड्डू (28) निवासी डबल स्टोरी, सेक्टर-1 नया नंगल (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी रात के समय सेक्टर-40 के ट्रैवल, केबल टीवी और इमिग्रेशन ऑफिसों के ताले तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और आभूषण चुराता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    पुलिस ने आरोपी से बरामद किया भारी मात्रा में चोरी का सामान

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया निम्नलिखित सामान सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है:

    • लैपटॉप और टैबलेट: 2 डेल लैपटॉप, 1 लेनोवो लैपटॉप, 1 एप्पल आईपैड, 1 वनप्लस टैबलेट और 1 सैमसंग टैबलेट।

    • मोबाइल व आभूषण: 2 मोबाइल फोन (वीवो और सैमसंग) तथा 8 ग्राम सोने की चेन।

    पुरानी रंजिश और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 5वीं पास और अविवाहित सूरज उर्फ लड्डू शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-39 और सेक्टर-17 थानों में पहले से चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर अन्य चोरी के मामलों और गिरोह के संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #Chandigarh #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-31T185918.883.jpg
    31/08/26 |

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न, ABVP के अंकित बिधान बने अध्यक्ष; वोटिंग के दौरान लॉ डिपार्टमेंट में हुआ जमकर हंगामा

    अभिकान्त, 31 अगस्त चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के बहुचर्चित प्रधान पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिधान ने शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने ABVP को समर्थन दिया था, जिसके बाद अकाली-भाजपा गठबंधन की यह बड़ी जीत मानी जा रही है।

    चुनाव परिणामों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) का स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की NSUI तीसरे स्थान पर रही। जीत के बाद नए प्रधान बने अंकित बिधान ने अनूठे अंदाज में AAP का चुनाव चिन्ह झाड़ू बिखेरकर जश्न मनाया।

    विभिन्न कॉलेजों में आए छात्र संघ चुनाव के परिणामों के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में अध्यक्ष पद पर ABVP के अंकित बिधान विजयी रहे। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में छात्र संगठन HSA के दीपांशु ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में वनिका चौधरी 401 वोट हासिल कर अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि आशी गुलिया उपाध्यक्ष, भानवी सचिव और कीर्ति संयुक्त सचिव बनीं। GGDSD कॉलेज सेक्टर-32 में SDCU, NSUI और HIMSU गठबंधन के अभिराज सिंह ने 2189 वोट पाकर 457 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में CSF के नवजोत सिंह प्रधान चुने गए। इसके अलावा देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 में परनीत अध्यक्ष, दित्या उपाध्यक्ष, आशिका सचिव और प्रिंसेस संयुक्त सचिव चुनी गईं।

    वोटिंग के दौरान सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक मतदान का समय तय था, लेकिन इस दौरान PU के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला। छात्रों का आरोप था कि मतदान का समय 11 बजे तक होने के बावजूद लॉ डिपार्टमेंट का गेट सुबह करीब 10 बजे ही बंद कर दिया गया, जिससे कई छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। गेट बंद होने से गुस्साए छात्र दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी और एक छात्र को टांग से खींचते हुए की तस्वीरें भी सामने आईं। पुलिस नारेबाजी कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर वहां से हटाने लगी। इस बीच हंगामे के दौरान पुलिस जब लॉ डिपार्टमेंट से मतपेटी लेकर जाने लगी, तो छात्रों ने उसे रोक लिया और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को जिमनेजियम हॉल पहुंचाया गया, जहां मतगणना संपन्न हुई।

    #PunjabUniversity #PUCSC2026 #StudentElections #ABVP #SOI #ChandigarhColleges #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-26T164546.156.jpg
    31/08/26 |

    पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम तक आएंगे नतीजे

    चंडीगढ़ , 31 अगस्त (अभिकान्त) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में PU के करीब 39 हजार छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि शहर के 8 कॉलेजों में भी लगभग 39 हजार छात्र 76 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

    कुल 8 संबद्ध कॉलेजों में से 6 संस्थानों में मुख्य पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही वोटिंग कराई जा रही है। मतदान के लिए छात्रों को अपने संबंधित विभागों में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जहां पहचान के लिए यूनिवर्सिटी का वैध आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है।

    पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। मतदान के दौरान हर छात्र को दो अलग-अलग बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं, जिनमें एक बैलेट पेपर छात्र संघ के मुख्य पदों के लिए और दूसरा संबंधित विभाग के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव यानी डीआर के चुनाव के लिए है।

    चुनाव से जुड़ी खास बात यह है कि इस बार मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन यानी आज ही संपन्न हो रहे हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विभागों की मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिमनेजियम हॉल पहुंचाया जाएगा, जहां दोपहर बाद से वोटो की गिनती शुरू होगी।

    मतों की गिनती पूरी होने के बाद आज शाम तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और डीआर पदों के आधिकारिक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत यूनिवर्सिटी के पीजीआई साइड वाले गेट नंबर-1 को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रखा गया है, और कैंपस में केवल वैध पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

    #PunjabUniversity #PUCSC2026 #ChandigarhColleges #StudentElections #PUNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-30T160332.776.jpg

    धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की सीधी हवाई सेवा 1 सितंबर से होगी बहाल, हफ्ते में चार दिन भरेगी उड़ान

    हरियाणा , 30 अगस्त (अभिकान्त) : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की सीधी हवाई सेवा 15 दिन के अंतराल के बाद 1 सितंबर से फिर से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए कंपनी ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह उड़ान अब सप्ताह में चार दिन संचालित की जाएगी।

    जारी शेड्यूल के अनुसार, विमान हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा। यह फ्लाइट गगल एयरपोर्ट, धर्मशाला से दोपहर 1:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी, जबकि चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए वापसी उड़ान का समय दोपहर 2:45 बजे निर्धारित किया गया है।

    इस हवाई सेवा के बहाल होने से कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस रूट पर हवाई किराए की संभावना 3500 से 4000 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है, हालांकि किराए में बदलाव यात्रा की तारीख और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

    यह सेवा उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो चंडीगढ़ के रास्ते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं। उड़ान बंद रहने के दौरान यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ जाती थीं। धर्मशाला-कांगड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ एक मुख्य कनेक्टिविटी प्वाइंट है, ऐसे में इस सीधी उड़ान के शुरू होने से स्थानीय होटल, टैक्सी और समग्र पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    #HimachalNews #Dharamsala #Chandigarh #IndigoAirlines #GaggalAirport #TourismHaryana #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-28T113635.570.jpg

    चंडीगढ़: पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या; PGI में मौत के बाद FIR दर्ज

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अन्‍नू): चंडीगढ़ से पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की किडनैपिंग के बाद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनजीत के दो जानकारों (शुभी और पिंदा) ने उसे सेक्टर-34 में मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पंजाब के मोरिंडा ले गए। वहां आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया।

    गंभीर रूप से झुलसी मनजीत को चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 2 महीने तक होश और बेहोशी के बीच जूझने के बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।

    1 महीने बाद आया था होश, खरड़ पुलिस पर बयान न दर्ज करने के आरोप; अब चंडीगढ़ में FIR:

    • कंबल डालकर बचाई थी जान: 3 जुलाई की देर रात वारदात के बाद आरोपी मनजीत को जलता छोड़कर फरार हो गए थे। एक परिचित ने कंबल से आग बुझाकर उसे मोरिंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मोहाली और फिर 9 जुलाई को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    • 5 अगस्त को आया था होश: मां कांता देवी का आरोप है कि 5 अगस्त को होश में आने पर मनजीत ने बयान देने की इच्छा जताई थी। PGI पुलिस चौकी ने खरड़ सदर थाने के ASI लखविंदर सिंह को सूचित भी किया, लेकिन पुलिस बयान दर्ज करने नहीं पहुंची।

    • पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस का पक्ष: परिजनों का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने 2 महीने तक हत्या के प्रयास का केस दर्ज नहीं किया। वहीं, मोहाली के DSP (खरड़) ईशान सिंगला का कहना है कि वारदात का मुख्य घटनास्थल सेक्टर-34 (चंडीगढ़) होने के कारण खरड़ पुलिस ने पीड़िता की मां को पूरा सहयोग दिया और खुद साथ जाकर सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज करवाया।

    चंडीगढ़ पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी शुभी और पिंदा के खिलाफ किडनैपिंग व मर्डर की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-34 से लेकर मोरिंडा तक के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    #ChandigarhNews #ManjeetKaur #PunjabNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #JusticeForManjeetKaur #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-27T143456.795.jpg
    27/08/26 |

    चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: शहर में लगेंगे 2 हजार से ज्यादा अतिरिक्त एआई कैमरे, बढ़ेगी निगरानी

    चंडीगढ़ , 27 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में अपराध पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शहर की निगरानी व्यवस्था को आधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से लैस किया जाएगा। इसके तहत शहर में 2 हजार से अधिक अतिरिक्त एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है, जिससे शहर में कैमरों की कुल संख्या मौजूदा 2130 से बढ़कर लगभग 4200 हो जाएगी। इन नए कैमरों के नेटवर्क से शहर के बाकी 68 एटीसी स्थान भी पूरी तरह कवर किए जाएंगे, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन मजबूत होगा।

    प्रस्तावित एआई व्यवस्था के जरिए वाहनों और व्यक्तियों की स्वचालित पहचान संभव हो सकेगी, जिससे संदिग्धों को ट्रैक करना आसान होगा। इसके अलावा, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स और रीयल-टाइम डेटा के इस्तेमाल से पुलिस किसी भी घटना के होने से पहले ही संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। यह अहम निर्णय सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में यूटी सलाहकार स्थायी समिति की बैठक के दौरान लिया गया। राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी अनुराग द्विवेदी, डीएसपी रामगोपाल, डीएसपी ऑपरेशन अभिनंदन सहित कई पुलिस अधिकारी और शहर के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में पुलिसिंग, साइबर अपराध, फोरेंसिक और कानूनी शोध को बढ़ावा देने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का भी सुझाव दिया गया। एसएसपी ने बताया कि डेटाबेस के अनुसार 600 से अधिक लोग ऐसे हैं जो तीन से ज्यादा बार आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं, जिन पर लगाम कसने के लिए विशेष अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही, सड़क हादसों के कारणों का विस्तृत अध्ययन करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने और स्कूलों को मिलने वाली धमकियों के लिए एसओपी (SOP) तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

    चंडीगढ़ पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त रुख अपनाते हुए जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इस दौरान सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि चंडीगढ़ के पास स्मार्ट, सुरक्षित और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग का राष्ट्रीय मॉडल बनने की पूरी क्षमता है, तकनीक और डेटा के सही इस्तेमाल से शहर को एक अधिक सुरक्षित क्षेत्र बनाया जा सकेगा।

    #ChandigarhPolice #AICameras #LawAndOrder #SmartCity #ChandigarhNews #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-27T103830.848.jpg
    27/08/26 |

    चंडीगढ़: कार से ₹12.50 लाख और सोने के सिक्के चुराने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार; Sector-17 के 1 करोड़ के कांड से भी जुड़े तार

    चंडीगढ़, 27 अगस्त (अन्‍नू): मनीमाजरा इलाके में घर के बाहर खड़ी कार से 12.50 लाख रुपये कैश और सोने के सिक्के चुराने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी के आरोप में एक प्रेमी जोड़े (गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अब तक ₹5.50 लाख बरामद कर लिए गए हैं।

    कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों का कनेक्शन सेक्टर-17 स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करीब 1 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी से भी जुड़ता नजर आ रहा है।

    तरनतारन की सिमरन करती थी रेकी, बिहार का नितेश देता था अंजाम:

    • आरोपियों की पहचान: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश (27, निवासी जगतपुरा, मूल निवासी बिहार) और उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन (निवासी मलोया, मूल निवासी तरनतारन, पंजाब) के रूप में हुई है।

    • शातिर मोडस ऑपरेंडी: पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिमरन पहले इलाके में रेकी कर निशाना तय करती थी, जिसके बाद दोनों मिलकर कार या घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे।

    • मनीमाजरा कार चोरी मामला: मनीमाजरा निवासी मनप्रीत वालिया की घर के बाहर खड़ी कार से 12.50 लाख रुपये कैश व सोने के सिक्के चोरी हुए थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों को धर दबोचा।

    • 3 दिन का पुलिस रिमांड: अदालत ने आरोपी नितेश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस बाकी बचे कैश, सोने के सिक्कों की बरामदगी और सेक्टर-17 के 1 करोड़ रुपये के कांड में इनकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #MoneyMajra #Sector17Chandigarh #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-26T164546.156.jpg

    पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रेसिडेंट पद पर 4 और वाइस प्रेसिडेंट पर 5 उम्मीदवार मैदान में, 31 अगस्त को मतदान

    चंडीगढ़ , 26 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल चुनाव 2026-27 के लिए प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसके तहत कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। विश्वविद्यालय में आगामी 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होगा, जिसके बाद जिम्नेजियम हॉल में दोपहर 12 बजे से वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    विभिन्न पदों पर डटे उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है:

    प्रेसिडेंट पद: इस पद के लिए आदिल बराड़ (यूआईएलएस), अंकित (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इनक्लूजन), दर्शप्रीत सिंह (स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज) और गुरमन सिंह सिद्धू (यूआईपीएस) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    वाइस प्रेसिडेंट पद: इस पद पर आकांक्षा ठाकुर (बायोफिजिक्स), अरमान सिंह (लॉज), अरमान सिंह (भिंडर) (उर्दू), मनमीत कौर (यूआईएलएस) और विपुल भादू (लॉज) के बीच मुकाबला होगा।

    सेक्रेटरी पद: इस पद के लिए आर्यन सहारण (यूआईएलएस), ध्यान सिंह (यूआईएलएस) और मुस्कान चौहान (सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज एंड डेवलपमेंट) मैदान में हैं।

    ज्वाइंट सेक्रेटरी पद: इस पद के वास्ते अमीन कौर (पॉलिटिकल साइंस), देवराज सिंह नैन (जीएनएसएस), राम चंदर सिंह (जीएनएसएस) और विशाल (बामल) (यूआईएएमएस) उम्मीदवार हैं।

    मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियों को जिम्नेजियम हॉल स्थित स्टाफ/वार्डन हॉल में लाया जाएगा, जहां दोपहर 12 बजे से मतगणना होगी। वहीं, विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम संबंधित विभागों द्वारा 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक छात्र कल्याण विभाग को सौंपे जाएंगे। इसके बाद, चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत 11 सितंबर को सुबह 11 बजे प्राणी विज्ञान विभाग के सभागार में कार्यकारी समिति का चुनाव कराया जाएगा जिसमें केवल निर्वाचित विभागीय प्रतिनिधि और छात्र संघ के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

    #PanjabUniversity #PUElections #StudentCouncil #ChandigarhNews #CampusElections #DanikKhabar #HaryanaNews

  • images - 2026-08-26T163212.639.jpg
    26/08/26 |

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सितंबर में 15 दिन का ब्लॉक, ट्रेनों के संचालन में होगा बदलाव

    चंडीगढ़ , 26 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य को तेज गति देने के लिए सितंबर के तीसरे सप्ताह से 15 दिन का विशेष ब्लॉक लेने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन का पुनर्निर्माण कर रही अहलूवालिया कंपनी ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण से इस ब्लॉक की मांग की है और इसका प्रस्ताव तैयार करके अंबाला मंडल को भेज दिया गया है। मंडल से मंजूरी मिलने के बाद ही ब्लॉक की अंतिम तारीखें तय की जाएंगी।

    इस 15 दिन की अवधि के दौरान स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर दो-दो दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत हर प्लेटफार्म पर 24 घंटे के दो दिन का ब्लॉक होगा, जिस दौरान संबंधित प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

    प्रस्ताव के अनुसार सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर, और इसके बाद प्लेटफार्म नंबर 3, 4, 5 तथा 6 पर चरणबद्ध तरीके से दो-दो दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित प्लेटफार्म को अगले दिन फिर से ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा।

    इस ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म के ऊपर से गुजरने वाले फुट ओवर ब्रिज (FOB) के हिस्से में गार्टर और छत डालने का मुख्य काम किया जाएगा। पंचकूला और चंडीगढ़ की तरफ दो नई इमारतों के बीच कॉनकोर्स तैयार किया गया है और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एफओबी को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। पिलर पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, और प्लेटफार्म खाली रखकर गार्टर व छत डालने के लिए ही रेलवे से यह ब्लॉक मांगा गया है।

    निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करने, उनके प्लेटफार्म बदलने या उनके संचालन में बदलाव किए जाने की पूरी संभावना है। यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है और जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों का संचालन अंबाला तथा घग्घर रेलवे स्टेशन से किए जाने पर भी विचार चल रहा है। अंबाला मंडल से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे द्वारा ट्रेनों के नए शेड्यूल और रद्दीकरण से जुड़ी पूरी आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

    #ChandigarhRailwayStation #RailwayBlock #AmbalaDivision #ChandigarhNews #Infrastructure #DanikKhabar #IndianRailways

  • Untitled Project - 2026-08-26T155006.441.jpg
    26/08/26 |

    चंडीगढ़ के MCM कॉलेज के बाहर हुड़दंग और छेड़छाड़ पर मानवाधिकार आयोग सख्त, SSP से मांगी रिपोर्ट

    चंडीगढ़ , 26 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ के सेक्टर 36-ए स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वूमन (एमसीएम) के बाहर और प्रसिद्ध 'गेड़ी रूट' पर कॉलेज की छुट्टी के बाद होने वाली अव्यवस्था, हुड़दंग और सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग (PSHRC) ने कड़ा रुख अपनाया है।

    आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

    सेक्टर 36-ए के निवासी कुलबीर सिंह राणा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया है कि कॉलेज की छुट्टी के वक्त अज्ञात युवक तेज व लापरवाही से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लगता है और युवकों के झुंड कॉलेज के गेट के बाहर खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं, छेड़छाड़ करते हैं तथा उनकी अनाधिकृत वीडियो बनाते हैं।

    यह हुड़दंग देर रात तक जारी रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने 6 अगस्त 2026 को कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की गंभीर घटना का भी विशेष उल्लेख किया है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पीसीआर वैन बुलानी पड़ी थी।

    स्थानीय निवासियों द्वारा वेरका बूथ के पास स्थाई पुलिस बीट ऑफिस स्थापित करने, क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त व नाकेबंदी बढ़ाने तथा लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले हुड़दंगियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग ने टिप्पणी की है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के सार्वजनिक स्थल महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त होने चाहिए। आयोग ने एसएसपी चंडीगढ़ को आगामी सुनवाई की तारीख से एक सप्ताह पहले इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

    #PSHRC #ChandigarhNews #MCMCollege #EveTeasing #HumanRightsCommission #ChandigarhPolice #DanikKhabar #WomenSafety

  • 2.jpg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सांसद ओवैसी पर पलटवार, बोले “कोर्ट के फैसले को निजी व्याख्या से देखेंगे तो कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलेगी”

    अम्बाला, 26 अगस्त - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि स्कूल में हिजाब नहीं पहन सकते जिसपर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ये इस्लाम पर हमला है इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ओवैसी जी हर बात का बिना सोचे समझे विरोध करते हैं, यह कोर्ट का फैसला है, कोर्ट के फैसले को सबको स्वीकार करना चाहिए कोर्ट के फैसले को अगर सभी लोग अपनी-अपनी व्याख्या से देखें तो देश में कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलाई जा सकेगी”।

    “ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस और भाजपा पर बयान दिया कि "वे मनुस्मृति चाहते थे, अंबेडकर का संविधान नहीं" जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी भड़काने वाली बातें करते है, वो सुबह उठकर आते हैं और किसी न किसी चौक व मंच पर खड़े होकर हमारी सनातन संस्कृति का विरोध करते है”। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कुछ बाते हैं शायद ठीक न हो, मगर बहुत सारी बातें ठीक है, उसमें शासन व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, राजा कैसा होना चाहिए, कर कैसे लगाया जाना चाहिए। मंत्री विज ने कहा कि “ओवैसी पहले पढ़ तो लें और पढ़कर बताएं कि ये पंक्ति गलत है, सारी मनुस्मृति को गलत कहना ये सनातन का अपमान है”।

  • 1.jpg

    ”एक देश एक चुनाव बहुत अच्छी सोच है, जाति-धर्म से ऊपर उठकर समर्थन करें सभी” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 26 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान कि ‘एक देश, एक चुनाव' एक हवाई कल्पना है पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एक देश एक चुनाव बहुत अच्छी सोच है”, क्योंकि आज के समय पूरा साल कोई न कोई चुनाव चलते रहते हैं और देश का सारा ध्यान बाकि मुद्दों से हटकर चुनावी नारों, चुनावी रैलियों, चुनावी भाषणों तक सिमट कर रह जाता है जिससे देश की प्रगति रूकती है तथा अन्य मुद्दों पर सोचने का ध्यान नहीं जाता। मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक देश एक चुनाव अच्छी सोच है जिससे पैसा बचता है, कितने कर्मियों जिनकी चुनावी ड्यूटियां लगती है उनकी ड्यूटियां बचती है, इसलिए धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए।

  • Untitled Project - 2026-08-25T143923.471.jpg

    मोहाली के फेज-2 स्थित PWD कार्यालय में भीषण आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    पंजाब/मोहाली, 25 अगस्त (अभिकान्त) : फेज-2 स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    कार्यालय के अंदर अत्यधिक तापमान और घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को राहत व बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर विभाग की टीम का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कार्यालय में फायर सेफ्टी नियमों का सही से पालन किया जा रहा था या नहीं।

    #MohaliNews #PWDOffice #MohaliFire #BreakingNews #FireBrigade #PunjabNews #ShortCircuit #SafetyAlert #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-25T141745.877.jpg

    बड़ा खुलासा: चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास 6 किलो जिलेटिन के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाके की थी साजिश

    चंडीगढ़ , 25 अगस्त (अभिकान्त): चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सैल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से आईईडी (IED) और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह (दोनों तरनतारन निवासी) और प्रभजीत सिंह (अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत और जशनप्रीत रिश्तेदार हैं और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलरों के इशारे पर भीड़भाड़ वाली जगहों की रेकी कर वहां ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे।

    आरोपियों के कब्जे से 6 किलो जिलेटिन की छड़ें, डिटोनेटर, ऊर्जा स्रोत, रिमोट कंट्रोल सिस्टम, एक पिस्तौल, मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह असलहा पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौशेरा ने ड्रोन के जरिए अमृतसर भेजा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरी ओर, लवप्रीत और जशनप्रीत के परिजनों ने दोनों को पेंटर बताते हुए बेगुनाह होने का दावा किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    #ChandigarhNews #BreakingNews #IEDSeized #BabbarKhalsa #PunjabPolice #ChandigarhPolice #TerrorPlotFoiled #SecurityAlert #HaryanaNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-24T104845.307.jpg

    चंडीगढ़ PGI में बच्चा बदलने का आरोप; 6 माह में जन्मी बच्ची की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    रोहतक/चंडीगढ़, 24 अगस्त (अन्‍नू): रोहतक की गीता कॉलोनी निवासी परिवार ने चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बच्चा बदलने और लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता कोमल के पति लक्की वर्मा का आरोप है कि 18 अगस्त को प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने कागजों में बच्चे का जेंडर 'मेल' लिखा था, लेकिन बाद में उन्हें 'फीमेल' बच्चा सौंप दिया गया।

    इतना ही नहीं, 21 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में ही नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल उठाते हुए बच्ची का शव लेने से इंकार कर दिया है, जिसे फिलहाल पीजीआई के डेड हाउस में रखा गया है।

    प्राइवेट अस्पताल से वापस बुलाया, फिर हुई मौत; पीजीआई डायरेक्टर से मिले परिजन:

    • जेंडर बदलने का मामला: लक्की वर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को 6 माह के गर्भ के बाद समय से पहले डिलीवरी हुई थी। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद जब वे बच्चे को 40 किमी दूर मिरंडा के प्राइवेट अस्पताल ले गए, तो वहां डॉक्टरों ने बच्चे को फीमेल बताया, जिससे परिवार सदमे में आ गया।

    • वापस बुलाकर फ्री इलाज का दावा: परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने इस गड़बड़ी की शिकायत पीजीआई में की, तो डॉक्टरों ने 6 माह के बच्चे में जेंडर स्पष्ट न होने का हवाला दिया और मामले को निपटाने के लिए एम्बुलेंस खर्च देकर बच्चे को दोबारा भर्ती कर फ्री इलाज की बात कही।

    • हत्या का अंदेशा व पुलिस में शिकायत: परिजनों ने आरोप लगाया है कि लापरवाही छिपाने या मामले को दबाने के लिए बच्चे को वापस बुलाया गया था और 21 अगस्त को उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने पीजीआई डायरेक्टर के साथ बैठक कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    #PGIChandigarh #ChandigarhNews #BabySwappingAllegation #RohtakNews #MedicalNegligence #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • IMG_20260823_224614.jpg
    23/08/26 |

    Breaking: चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे टिफिन में मिला IED; 3 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

    चंडीगढ़, 23 अगस्त, (अन्नू): शहर के अति-संवेदनशील क्षेत्र सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगलों में बैग के अंदर टिफिन से एक आईईडी (IED - इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद होने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि बरामद किया गया विस्फोटक एक्टिव (सक्रिय) अवस्था में नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

    सेक्टर-36 थाना पुलिस कर रही मामले की जांच; सुरक्षा व्यवस्था सख्त:

    अति-संवेदनशील इलाका: जिस स्थान से आईईडी बरामद हुआ है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पास ही सेक्टर-43 का अंतरराज्यीय बस स्टैंड, जिला अदालत (District Court) परिसर और बड़ा रिहायशी क्षेत्र स्थित है।

    पुलिस जांच में जुटी: मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-36 थाने की पुलिस टीम गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस संवेदनशील मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

    सुरक्षा बलों की तैनाती: इलाके में सर्च अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    #ChandigarhNews #IEDRecovered #ChandigarhPolice #Sector43 #BreakingNews #DainikKhabar #SecurityAlert

  • images - 2026-08-23T184913.520.jpg

    चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को; शेडयूल जारी, 25 अगस्त से भरे जाएंगे नामांकन

    चंडीगढ़ , 23 अगस्त (अभिकान्त) : जिला बार एसोसिएशन (DBA), चंडीगढ़ के वार्षिक चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आगामी 11 सितंबर 2026 को जिला अदालत परिसर, सेक्टर-43 में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा होते ही वकीलों के बीच चुनावी सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है।

    चुनाव समिति द्वारा जारी शेडयूल के अनुसार, प्रत्याशी 24 अगस्त से कार्यदिवसों में सुबह 9:30 बजे से DBA फ्रंट ऑफिस से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया 25 और 26 अगस्त को होगी। उम्मीदवार जिला अदालत परिसर के सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल स्थित कार्यकारी समिति कार्यालय में अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी, जबकि 29 अगस्त को दोपहर 2:15 से शाम 4:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

    वोटिंग 11 सितंबर 2026 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर के सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित जेंट्स बार रूम को बनाया गया है।

    यह मतदान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष (आरक्षित), सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला लाइब्रेरी सचिव और वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए होगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों के लिए 5-5 सीटें तय की गई हैं, जिनमें से 2-2 सीटें महिला वकीलों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

    चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता चमन लाल को रिटर्निंग ऑफिसर (RO) नियुक्त किया गया है। उनके साथ सुनील बिलगा, मंदीप कुमार, डॉ. सुशीला भारद्वाज और अमरजीत सिंह गुज्जर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के रूप में चुनावी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    #DBAElections2026 #ChandigarhBarAssociation #ChandigarhNews #DistrictCourt43 #DanikKhabar #BreakingNews #AdvocatesElection

  • 10.jpg
    23/08/26 |

    चंडीगढ़: 41 लाख रुपये के रिश्वत मामले में निलंबित पटवारी पर कसेगा ईडी का शिकंजा; दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस

    जे कुमार चंडीगढ़, 23 अगस्त 2026 :

    भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहीम के तहत पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। 41 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेने के आरोप में पहले से ही विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई और निलंबन का सामना कर रहे राजस्व विभाग के पटवारी पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसने जा रहा है। जांच एजेंसियों को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (रिश्वत के पैसे को वैध बनाने व बेनामी संपत्तियां खरीदने) के पुख्ता इनपुट मिले हैं।

    विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को आधार बनाते हुए ईडी ने प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

    क्या है पूरा मामला?

    आरोपी पटवारी पर जमीन के इंतकाल (Mutation), मुआवजा दिलाने या राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी को ठीक करने के नाम पर पीड़ित से 41 लाख रुपये की भारी रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। मामला उजागर होने पर सतर्कता विभाग (Vigilance Bureau) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था और सरकार ने उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

    अब ईडी की जांच में क्या होगा?

    1. बेनामी संपत्तियों का पता लगाना: ईडी यह जांच करेगी कि रिश्वत की 41 लाख रुपये की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई और इससे क्या-क्या संपत्तियां खरीदी गईं।

    2. बैंक खातों और करीबियों की पड़ताल: आरोपी पटवारी के साथ-साथ उसके परिजनों और संदिग्ध सहयोगियों के बैंक खातों की भी गहन फॉरेंसिक जांच होगी।

    3. संपत्तियों को अटैच करना: अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) से जुटाई गई संपत्ति पाए जाने पर ईडी कानून के तहत उसे जब्त करेगी।

    इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

    #ChandigarhNews #EDAction #CorruptionCase #MoneyLaundering #PMLA #PatwariBriberyCase #VigilanceBureau #ChandigarhUpdate #PunjabNews

  • Untitled Project - 2026-08-22T093314.475.jpg

    लोन रिकवरी में देरी पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी: पानीपत DC और SP को 30 दिन में बैंक को कब्जा दिलाने के आदेश

    हरियाणा, 22 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लोन रिकवरी मामलों में जिला प्रशासन की सुस्ती और ढुलमुल रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है। उज्जजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पानीपत के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

    जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने आदेश दिए हैं कि 30 दिनों के भीतर बैंक को उसकी बंधक (Mortgaged) संपत्ति का भौतिक कब्जा दिलाया जाए, ताकि बैंक कानून के तहत अपनी बकाया राशि की वसूली कर सके। इसके साथ ही अदालत ने जिला प्रशासन को 45 दिनों के भीतर इस आदेश की अनुपालन रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

    'NPA देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ'; प्रशासनिक लापरवाही पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:

    • अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल: हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 17 दिसंबर 2025 को सरफेसी एक्ट की धारा 14 के तहत आदेश जारी किए जाने के बावजूद बैंक को कब्जा न दिलाना काफी हैरान करने वाला है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी वैधानिक जिम्मेदारी न निभाना सीधी लापरवाही को दर्शाता है।

    • अर्थव्यवस्था पर असर: खंडपीठ ने कहा कि नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) बैंकिंग व्यवस्था और देश के खजाने पर भारी बोझ हैं। बैंकिंग सिस्टम में तरलता (Liquidity) बनाए रखने के लिए सरफेसी एक्ट के तहत रिकवरी प्रक्रिया में तेजी लाना बेहद जरूरी है।

    • पुलिस सहायता के निर्देश: हाईकोर्ट ने रिट ऑफ मंडामस (Right of Mandamus) जारी करते हुए पानीपत DC और SP को बैंक को तुरंत आवश्यक प्रशासनिक सहयोग और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

    #PunjabHaryanaHighCourt #PanipatNews #SARFAESIAct #LoanRecovery #NPANews #PanipatDC #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-21T143941.738.jpg

    मोहाली के जीरकपुर में बिल्डर अमित दुआ के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग; ₹5 करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां

    मोहाली, 21 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर (सिंहपुरा) क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 'रोजारियो' ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) व बिल्डर अमित दुआ के प्रोजेक्ट 'रोजारियो एलीना' के मुख्य द्वार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

    सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक से उतरते ही एक युवक ने गेट की तरफ गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर तुरंत साथी संग बाइक पर फरार हो गया।

    1 साल से आ रही थीं थ्रेट कॉल; ₹5 करोड़ की मांगी जा रही थी रंगदारी:

    पीड़ित बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप कॉल के जरिए ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल रही थीं।

    • पहले भी हुआ हमला: अमित दुआ के अनुसार, पैसे न देने पर उन पर पहले भी हमला हो चुका है। पूर्व में अबोहर निवासी सिमरन नामक व्यक्ति की संलिप्तता की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी।

    • परिवार को खतरा: लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्होंने अपने पास निजी सुरक्षा गार्ड (PSO) तैनात किए हुए हैं और बच्चों की जान का भी खतरा बना हुआ है।

    पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम:

    घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी (ASP) गजलप्रीत सिंह ने बताया:

    • पुलिस को सुबह 11 बजे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी।

    • प्रारंभिक जांच में 2 लोगों द्वारा 3 राउंड फायरिंग करने की पुष्टि हुई है।

    • पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

    • आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस रंगदारी व अन्य सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    #ZirakpurNews #MohaliFiring #BuilderAmitDua #RosarioGroup #PunjabCrime #DanikKhabar #HaryanaNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-08-21T115332.823.jpg

    चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल के जरिए 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' का फरमान

    चंडीगढ़ , 21 अगस्त (अभिकान्त) : सेक्टर-33 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए इस संदेश में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों और भाजपा कार्यालय को दोपहर 1:11 बजे बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा 31 अगस्त को सभी स्कूल बंद रखने और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की बात कही गई है।

    प्राप्त ई-मेल में 'पंजाब बंद' और 'खालिस्तान' से जुड़े नारों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव का नाम भी शामिल किया गया है। ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कुछ संदिग्धों के नामों का उल्लेख करते हुए आईईडी (IED) और बमों को लेकर बड़े दावे किए गए हैं।

    धमकी भरा पत्र मिलने के तुरंत बाद साइबर सेल, पुलिस और खुफिया सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल के आईपी एड्रेस व स्रोत की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह संदेश वास्तव में किसी आतंकी संगठन की साजिश है या फिर किसी असामाजिक तत्व द्वारा फर्जी आईडी (adshaki539@gmail.com) बनाकर की गई शरारत है। एहतियात के तौर पर भाजपा कार्यालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    #ChandigarhNews #BJPOfficeThreat #BombThreat #ChandigarhPolice #CyberCell #KhalsitanThreat #DanikKhabar #BreakingNews #PunjabNews

  • images - 2026-08-19T163452.188.jpg
    19/08/26 |

    चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 4 प्रमुख चौराहों पर लगेगा एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

    चंडीगढ़ , 19 अगस्त (अभिकान्त) : शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को अब ट्रैफिक लाइटों पर बेवजह लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के चार प्रमुख ट्रैफिक लाइट प्वाइंट्स पर पहली बार एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम लगाने का बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस नई तकनीक के तहत सिग्नल लाइटें ट्रैफिक के दबाव को खुद समझेंगी और जिस तरफ वाहनों की संख्या अधिक होगी, उस तरफ हरी बत्ती का समय अपने आप बढ़ जाएगा।

    पहले चरण में यह एटीसी ट्रैफिक लाइट सिस्टम धनास ब्रिज, मटका चौक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और बलटाना टर्न पर स्थापित किया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था में ट्रैफिक कम हो या ज्यादा, सिग्नल एक निश्चित समयावधि के हिसाब से ही बदलता है। एटीसी सिस्टम में लगे विशेष सेंसर वास्तविक समय में सड़क पर वाहनों की कतार का आकलन करेंगे, जिससे व्यस्त सड़क को अधिक समय दिया जा सकेगा और कम ट्रैफिक वाली दिशा का समय घटाया जा सकेगा।

    बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। शहरी नियोजन विभाग द्वारा तैयार कैपिटल कॉम्प्लेक्स की व्यापक सुरक्षा योजना को मंजूरी दी गई, जबकि एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर सड़क चौड़ीकरण का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को पीएम राहत योजना के तहत मिलने वाले मुफ़्त इलाज की समीक्षा की गई और पीजीआई के पास से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। शहर में चिन्हित 83 ब्लैक स्पॉट्स में से 42 स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और शेष पर काम तेजी से जारी है।

    #ChandigarhNews #ATCTrafficSystem #SmartTraffic #Chandigarh #NishantKumarYadav #ChandigarhTraffic #DanikKhabar #RoadSafety

  • Untitled Project - 2026-08-18T154535.342.jpg
  • Untitled Project - 2026-08-18T152805.137.jpg
    18/08/26 |

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका चंडीगढ़ का नाम: एशियन रिंक हॉकी चैंपियनशिप में जुझार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

    चंडीगढ़ , 18 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह के बेटे जुझार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने चीन में आयोजित एशिया-ओशिनिया रिंक हॉकी क्लब चैंपियनशिप 2026 में अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    जुझार सिंह ने इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मॉर्डियलॉक रोलर हॉकी क्लब का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 गोल दागे, जिनकी बदौलत मॉर्डियलॉक रोलर हॉकी क्लब ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि जुझार इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और अपनी कम उम्र में ही रिंक हॉकी में एक अलग पहचान बना चुके हैं।

    एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में मिली इस शानदार जीत के साथ ही जुझार सिंह की टीम ने अब विश्व क्लब चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसका आयोजन स्पेन में किया जाएगा। चीन में 11 गोल कर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले जुझार सिंह से अब स्पेन में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी बेहतरीन खेल की उम्मीद की जा रही है, जहाँ दुनिया भर के शीर्ष क्लब हिस्सा लेंगे।

    #ChandigarhPolice #RinkHockey #JuJharSingh #AsiaOceaniaChampionship #GoldMedalist #ChandigarhNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-18T150609.469.jpg
    18/08/26 |

    PGIMER सेक्टर-12 के आसपास अतिक्रमण पर कसेगा शिकंजा, सड़कों पर अवैध खड़े वाहन होंगे जब्त

    चंडीगढ़ , 18 अगस्त (अभिकान्त) : सेक्टर-12 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) के आसपास अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को सीधे जब्त करने के निर्देश जिला उपायुक्त (DC) निशांत कुमार यादव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में सेक्टर-1 स्थित कैपिटल कॉम्प्लेक्स की व्यापक सुरक्षा योजना (Comprehensive Security Plan) को भी औपचारिक मंजूरी दे दी गई है।

    सड़क सुरक्षा व ढांचागत सुधारों को गति देते हुए डीसी ने सेक्टर-29/30 लाइट प्वाइंट के बीच मीडियन में ग्रिल लगाने का काम दो महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शहर की वी-3, वी-4 और वी-5 सड़कों पर 61 संवेदनशील स्थानों पर कुल 195 ब्लिंकर लगाने का काम एक माह में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा धनास ब्रिज, मटका चौक और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1/बलटाना टर्न पर एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) लाइट्स लगाने और एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर सड़क चौड़ीकरण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने की समीक्षा की गई।

    बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम राहत योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत पोर्टल पर अब तक 30 मामले दर्ज हुए हैं और इनमें से 21 को मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही शहर के 83 घातक दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) के निरीक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और बाकी स्थानों पर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में पुलिस, नगर निगम, इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #PGIMER #ChandigarhNews #ChandigarhTrafficPolice #NishantKumarYadav #DRSC #TrafficRules #RoadSafety #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-17T180904.967.jpg
    17/08/26 |

    चंडीगढ़: धनास के पार्क में 3 युवकों पर चाकुओं और कुल्हाड़ी से हमला; 19 वर्षीय वैन चालक की हालत गंभीर, PGI रेफर

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अन्‍नू): चंडीगढ़ के धनास इलाके में देर रात पार्क में बैठे तीन युवकों पर बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवकों को घेरकर चाकू और कुल्हाड़ी से वार किए। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय लक्की के पेट में चाकू घोंपा गया, जिसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे सुबह पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पार्क में हुक्का पी रहे बदमाशों ने किया हमला; छाती-पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

    • ऐसे हुई वारदात: लक्की के भाई रोहित के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे लक्की अपने घर के सामने पार्क में बैठा था। पार्क में ऊपर की तरफ कुछ युवक हुक्का पी रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने लक्की, अरुण और कुलदीप पर हमला कर दिया।

    • घायलों की स्थिति:

      • लक्की (19): स्कूल वैन चालक। बदमाशों ने पेट में चाकू घोंपकर घुमा दिया। सेक्टर-16 अस्पताल से सुबह 6 बजे PGI रेफर किया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

      • अरुण (22): नौकरी की तलाश कर रहा युवक। बदमाशों ने छाती और पीठ पर 12 बार चाकू से वार किए। सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज जारी है।

      • कुलदीप (25): पेंटिंग ठेकेदार। हाथ पर चाकू का घाव लगा, प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-16 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    परिजनों ने आरोपियों के नाम उजागर किए; पुलिस पर उठाए सवाल

    • आरोपियों की पहचान: पीड़ित परिवार ने सरजू, बिट्टू, धर्मेंद्र और 'जादू' नामक युवकों पर हमले का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक लक्की पर पहले भी हमला हो चुका था, तब वह भागकर जान बचाने में सफल रहा था।

    • पुलिस निष्क्रियता का आरोप: लक्की के भाई रोहित और पिता शीशपाल का आरोप है कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    थाना प्रभारी का बयान: डॉक्टरों की क्लीयरेंस के बाद होगी FIR

    • CCTV खंगाल रही पुलिस: सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    • बयान के बाद कार्रवाई: सारंगपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही डॉक्टरों से मेडिकल क्लीयरेंस मिलेगी, पीड़ित के बयान दर्ज कर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #ChandigarhNews #DhanasCrime #ChandigarhPolice #PGIChandigarh #CrimeNews #DainikKhabar #ChandigarhUpdates #HaryanaNews

  • 9.jpg

    हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजाना होगा 5 मिनट का 'वाई-ब्रेक': कर्मचारियों की तंदुरुस्ती के लिए कार्यस्थल पर शुरू हुआ योग कार्यक्रम

    जे कुमार चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लाखों कर्मचारियों और श्रमिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल शुरू की है। अब राज्य के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान (Industrial Units) में प्रतिदिन 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ (कार्यस्थल पर योग ब्रेक) अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

    आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आयुष विभाग ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पत्र भेजकर सभी औद्योगिक संघों (Industrial Associations) में इसकी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    हर 50 कर्मचारियों पर होगा 1 प्रशिक्षित योग मास्टर:

    योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC) और जिला आयुर्वेद अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर शिविर आयोजित करेंगे। योग सहायकों की देखरेख में 1 माह के भीतर प्रत्येक फैक्ट्री से 1 या 2 कर्मचारियों को चयनित कर योग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यही प्रशिक्षित कर्मी अपनी-अपनी इकाइयों में 50-50 कर्मचारियों के बैच को रोजाना 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ कराएंगे। शिफ्ट में चलने वाली इकाइयों में हर शिफ्ट के हिसाब से योग ट्रेनर की तैनाती की जाएगी।

    इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में तनावमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक कार्य वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

    #HaryanaNews #YBreak #ChandigarhNews #NayabSinghSaini #HaryanaIndustry #AyushHaryana #YogaAtWorkplace #HaryanaUpdate

  • Untitled Project - 2026-08-17T151635.076.jpg
    17/08/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज-2026 लागू करने का प्रस्ताव: नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

    चंडीगढ़ , 17 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने 'सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज-2026' का नया ड्राफ्ट जारी किया है। इसके तहत अब कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक और संस्थान की तय की जाएगी। सड़क, खाली प्लॉट या जलस्रोतों में कचरा फेंकने, खुले में कचरा जलाने और नियमों के उल्लंघन पर ₹500 से लेकर ₹10 लाख तक के भारी जुर्माने का प्रस्ताव दिया गया है। नगर निगम ने इस पूरे ड्राफ्ट पर शहरवासियों से 15 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

    नए प्रावधानों के अनुसार, घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही चार अलग-अलग श्रेणियों—गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी वेस्ट और स्पेशल केयर वेस्ट में बांटना अनिवार्य होगा। कचरे को एक ही डस्टबिन या पॉलीथिन में देना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अलग किए गए इस कचरे को नगर निगम या अधिकृत डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्टर को सौंपना होगा, ताकि कचरे की रिसाइक्लिंग और प्रोसेसिंग का काम प्रभावी तरीके से किया जा सके।

    सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। सार्वजनिक जगह पर पहली बार कचरा फेंकने पर ₹500, दूसरी बार ₹1,000 और बार-बार गलती करने पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, सूखे पत्ते, प्लास्टिक या अन्य कचरा खुले में जलाने पर पहली बार ₹5,000, दूसरी बार ₹10,000 और उसके बाद ₹20,000 तक का जुर्माना प्रस्तावित है। इसके अलावा, खुले में शौच या पेशाब जैसी गतिविधियों को भी 'लिटरिंग' की श्रेणी में रखकर दंडात्मक दायरे में लाया गया है।

    व्यावसायिक और बड़े संस्थानों के लिए भी जवाबदेही तय की गई है। रोजाना 100 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को 'बल्क वेस्ट जनरेटर' की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे संस्थानों को अपने परिसर में ही कंपोस्टिंग या बायो-मेथनेशन के जरिए गीले कचरे की प्रोसेसिंग करनी होगी। साथ ही, 100 से अधिक लोगों के आयोजनों, शादी-समारोहों या धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था खुद करनी होगी। आम नागरिक और संबंधित पक्ष 15 दिनों के भीतर ईमेल (swmbylawsmcc@gmail.com) या एमओएच कार्यालय के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

    #ChandigarhNews #SolidWasteManagement2026 #ChandigarhMC #CleanChandigarh #CivicRules #WasteSegregation #Danikkhabar #ChandigarhAdministration

  • Untitled Project - 2026-08-16T084153.062.jpg

    पंचकूला: रोहित गोदारा गैंग की धमकियों से दहशत में कारोबारी; 10 बड़े बिजनेसमैन को मिली पुलिस सुरक्षा, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी

    पंचकूला, 16 अगस्त (अन्‍नू): बिजनेस के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले पंचकूला में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की धमकी भरी कॉल्स (Threat Calls) ने शराब ठेकेदारों और नाइट क्लब मालिकों की नींद उड़ा दी है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पंचकूला पुलिस ने शहर के 10 प्रमुख कारोबारियों को विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई है। रंगदारी मांगने का सिलसिला अब केवल बड़े कारोबारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके छोटे पार्टनरों तक पहुंच चुका है।

    हिमाचल के सबसे बड़े शराब कारोबारी को मिली सुरक्षा; सुरक्षा बनी नई चुनौती

    • 25% मार्केट शेयर वाला कारोबारी निशाने पर: सुरक्षा पाने वाले कारोबारियों में पंचकूला निवासी एक बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल है, जिसका कारोबार हिमाचल प्रदेश तक फैला है। हिमाचल के हर 4 में से 1 आउटलेट पर इनका नियंत्रण है और राज्य की कुल शराब बिक्री में करीब 25% हिस्सेदारी है।

    • कारोबार पर पड़ा असर: पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद कारोबारी के लिए हिमाचल प्रदेश में अपने विशाल व्यापार को सामान्य तरीके से संचालित करना और आवाजाही करना बड़ी चुनौती बन गया है।

    किसे-किसे मिली थ्रेट कॉल्स और रंगदारी की मांग?

    • 5 करोड़ की रंगदारी: जींद-हिसार निवासी एक बड़े शराब कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पंचकूला में इनके 30 से अधिक आउटलेट हैं। अब इनके छोटे पार्टनरों को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

    • नाइट क्लब संचालकों पर फायरिंग: सेक्टर-9 स्थित 2 नाइट क्लब संचालकों को धमकियां मिली हैं। इससे पहले सेक्टर-5 में बीजेपी नेता के भाई व 'स्विस लाउंज' क्लब के संचालक रतन लुबाना पर फायरिंग करवाई जा चुकी है। गोली लगने के तुरंत बाद गोदारा ने फोन कर पूछा था— "कितनी गोलियां लगी हैं?"

    • पार्टनर को अल्टीमेटम: रतन लुबाना के पार्टनर को कॉल कर कहा गया— "लाइन पर आ जाओ, नहीं तो लुबाना जैसा हाल होगा। लुबाना का जाना तो तय है, तुम भी जाओगे।"

    • अन्य कारोबारी भी निशाने पर: बरवाला-रायपुररानी क्षेत्र के मुख्य शराब ठेकेदार, अमरावती के प्रॉपर्टी डीलर और जींद में आढ़त का काम करने वाले कारोबारी को गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम पर धमकाया गया है।

    पुलिस की कार्रवाई जारी; शूटरों का हुआ एनकाउंटर

    • एक्शन में पुलिस: पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गोदारा गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर कर दिया था।

    • हैंडलर गिरफ्तार: हथियार सप्लाई करने वाले रोहित गोदारा के मुख्य हैंडलर शकील अंसारी को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। हालांकि, धमकियों की अंतिम कड़ी और मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच अभी जारी है।

    #PanchkulaNews #RohitGodaraGang #HaryanaPolice #ThreatCalls #ExtortionScam #PanchkulaCrime #DainikKhabar #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-08-09T130450.367.jpg

    एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप: चंडीगढ़ के जगनबीर सिंह बाजवा ने दो कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

    अभिकान्त , 09 अगस्त चंडीगढ़: जापान में आयोजित प्रतिष्ठित एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के 20 वर्षीय होनहार खिलाड़ी जगनबीर सिंह बाजवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत, पंजाब और चंडीगढ़ का मान बढ़ाने वाले जगनबीर ने प्रतियोगिता की 3.4 किलोमीटर और 10 किलोमीटर, दोनों ही प्रमुख स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

    इस कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वियतनाम के फाम वान हान ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि मेजबान जापान के उएदे शितोरा दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। बेहद कम उम्र और विश्वस्तरीय अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद जगनबीर ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दोनों श्रेणियों में तीसरा स्थान हासिल किया।

    जगनबीर की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके कोच और स्वयं पूर्व स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रविंदर सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जगनबीर लंबे समय से कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे थे। इतनी कम उम्र में एशियन चैंपियनशिप जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण मंच पर दो-दो पदक जीतना उनके उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट संकेत है।

    वहीं, भारतीय टीम के कोच और 'कैनो मैराथन इंडिया' के चेयरमैन दीपक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया। उन्होंने जगनबीर की इस उपलब्धि में उनके परिवार के निरंतर सहयोग और उनकी व्यक्तिगत मेहनत को सबसे अहम कारक बताया।

    #AsianCanoeMarathon #JaganbirSinghBajwa #ChandigarhSports #IndianCanoeing #AsianChampionship2026 #Danikkhabar #SportsNews #ChandigarhNews #BreakingNews #IndiaAtAsia

  • Untitled Project - 2026-08-07T125018.904.jpg

    पंजाब: कर्मचारियों और शिक्षकों की सामूहिक छुट्टी से सरकारी दफ्तरों व स्कूलों में काम ठप; ओपीएस की मांग को लेकर चंडीगढ़ में महारैली

    चंडीगढ़, 07 अगस्त (अन्‍नू): पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेशभर के हजारों मुलाजिम सामूहिक अवकाश लेकर चंडीगढ़ में आयोजित विशाल महारैली में हिस्सा लेने पहुंचे। कर्मचारियों के एक साथ छुट्टी पर जाने के कारण पंजाब के जिला मुख्यालयों, तहसील कार्यालयों, डीसी दफ्तरों और प्राथमिक व सेकेंडरी स्कूलों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।

    ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू न होने से कर्मचारियों में भारी रोष

    कर्मचारी संगठनों की मुख्य मांगें और स्थिति:

    • नोटिफिकेशन के बावजूद अमल नहीं: कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने का वादा किया था और इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया है।

    • नोटिस देकर गए छुट्टी पर: डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के प्रधान विकास जुनेजा ने बताया कि राज्यभर के कर्मचारी संगठनों और शिक्षक संघों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों (Heads of Department) तथा स्कूल प्रिंसिपल्स को एक दिन पहले ही सामूहिक छुट्टी का लिखित नोटिस सौंप दिया था।

    शिक्षकों के रैली में जाने से सरकारी स्कूलों में 'अघोषित छुट्टी'

    • विद्यार्थियों को पहले ही किया सूचित: रैली में राज्यभर से हजारों शिक्षकों के शामिल होने के कारण स्कूलों में व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए शिक्षक संगठनों ने विद्यार्थियों को एक दिन पहले ही शुक्रवार को स्कूल न आने का संदेश दे दिया था।

    • दफ्तरी कामकाज प्रभावित: राजस्व, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभागों में कर्मचारियों की गैर-मौजूदगी के कारण जनता को प्रमाण पत्र बनवाने, रजिस्ट्री और अन्य जरूरी कागजी कार्यों के लिए भटकना पड़ा।

    चंडीगढ़ में पुलिस बल तैनात; बैरिकेडिंग कर बढ़ाई गई सुरक्षा

    कर्मचारियों की महारैली को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस ने सेक्टर-25 स्थित रैली स्थल और चंडीगढ़ सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं:

    • आगे बढ़ने पर रोक: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित रैली स्थल पर प्रदर्शन करने की अनुमति है, लेकिन यदि प्रदर्शनकारी मुख्य प्रशासनिक भवनों या विधानसभा/सचिवालय की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, तो उन्हें बैरिकेड्स लगाकर वहीं रोक दिया जाएगा।

    #PunjabNews #ChandigarhRally #OPS #OldPensionScheme #PunjabEmployeesProtest #PunjabTeachers #ChandigarhPolice #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-08-06T180222.887.jpg
    06/08/26 |

    चंडीगढ़: MGSIPA में AC कंप्रेसर रिपेयर करते समय भीषण ब्लास्ट; 3 टेक्नीशियन झुलसे, सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़, 06 अगस्त (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (MGSIPA) में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। संस्थान की छत पर एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर की रिपेयरिंग करते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में मरम्मत का काम कर रहे निजी कंपनी के 3 कर्मचारी झुलस गए। धमाके की तेज आवाज से संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया।

    रिपेयरिंग के दौरान छत पर हुआ धमाका

    घटनाक्रम के अनुसार:

    • निजी कंपनी के कर्मचारी: मोहाली की एक निजी कंपनी के 3 टेक्नीशियन गुरुवार को MGSIPA संस्थान में एसी की मरम्मत (AC Repairing) के लिए पहुंचे थे।

    • अचानक फटा कंप्रेसर: रिसेप्शन पर एंट्री दर्ज कराने के बाद तीनों कर्मचारी छत पर आउटडोर यूनिट के कंप्रेसर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया और आग की लपटें उठने लगीं।

    • गुरविंदर सबसे ज्यादा झुलसा: हादसे के समय टेक्नीशियन गुरविंदर सबसे आगे होकर काम कर रहा था, जिससे धमाके का सीधा असर उस पर पड़ा। गुरविंदर का चेहरा, दोनों हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। वहीं, उसके पीछे खड़े दो अन्य साथी कर्मचारी भी धमाके और धुएं की चपेट में आकर घायल हो गए।

    सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज जारी; हालत खतरे से बाहर

    धमाके की आवाज सुनते ही संस्थान के कर्मचारी तुरंत छत की ओर भागे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को नीचे उतारा।

    • अस्पताल में भर्ती: घायलों को तुरंत सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) ले जाया गया।

    • डॉक्टरों की पुष्टि: डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है।

    पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा मानकों की पड़ताल

    घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

    • तकनीकी खराबी या लापरवाही: पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ब्लास्ट गैस लीकेज या तकनीकी खराबी के कारण हुआ अथवा रिपेयरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) में कोई लापरवाही बरती गई थी।

    • पुलिस का बयान: थाना सेक्टर-26 का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं इंस्पेक्टर सरिता राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर भेजी गई थी। तीनों घायलों की हालत स्थिर है और मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है।

    #ChandigarhNews #MGSIPA #ACCompressorBlast #ChandigarhPolice #Sector26Chandigarh #GMSH16 #DanikKhabar

  • 7.jpg

    पंजाब में कारोबार को बढ़ावा: पेट्रोल पंप के लिए अब 45 दिनों के भीतर मिलेगी NOC, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

    जे कुमार चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 : पंजाब में नया पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनओसी (NOC - No Objection Certificate) जारी करने की प्रक्रिया को बेहद आसान और समयबद्ध कर दिया है। अब आवेदकों को सभी आवश्यक एनओसी अधिकतम 45 दिनों के भीतर प्रदान कर दी जाएंगी।

    शासन स्तर पर जारी निर्देशों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD), वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन जैसे विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने के लिए अब लंबी कागजी कार्रवाई और देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी आवेदनों का निपटारा अब सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए निर्धारित समयसीमा (45 दिन) के भीतर करना अनिवार्य होगा।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विभाग बिना किसी ठोस कारण के तय समय के भीतर आवेदन पर कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार के इस कदम से न केवल राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, बल्कि लालफीताशाही पर भी अंकुश लगेगा।

    #ChandigarhNews #PunjabGovt #EaseOfDoingBusiness #PetrolPumpNOC #PunjabNews #BreakingNewsChandigarh #PunjabEconomy

  • 6.jpg
    05/08/26 |

    अस्पताल में चेकअप के बहाने लाए कैदी को ले गए होटल: एएसआई और सब-इंस्पेक्टर समेत 5 गिरफ्तार

    जे कुमार चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026 : अस्पताल में मेडिकल जांच (चेकअप) के लिए लाए गए एक कैदी को सरकारी कस्टडी से निजी होटल में ले जाकर वीआईपी सहूलियतें देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और एएसआई समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली जेल में बंद एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी कैदी को पुलिस टीम मेडिकल चेकअप के नाम पर अस्पताल लाई थी। हालांकि, अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस टीम आरोपी को चंडीगढ़ स्थित एक होटल में ले गई, जहाँ कैदी को विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थीं।

    गुप्त सूचना के आधार पर जब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई, तो मामला उजागर हुआ। कस्टडी में इतनी बड़ी लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों को मौके से काबू कर लिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विभागीय व कानूनी जांच की जा रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNewsChandigarh #PunjabNews #LawAndOrder

  • 17.jpg
    01/08/26 |

    चंडीगढ़: पैसों के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला; 15-20 युवकों ने सरेबाजार घेरकर पीटा

    जे कुमार चंडीगढ़, 1 अगस्त 2026: राजधानी चंडीगढ़ में बेखौफ बदमाशों की सरेबाजार गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पैसों के लेन-देन के विवाद में 15 से 20 अज्ञात युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डीलर को बीच सड़क पर घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अपने काम से जा रहा था, तभी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए 15-20 युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए हमला कर दिया और राहगीरों के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल डीलर को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जाँच में पुलिस इसे आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद मान रही है।

    पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #ChandigarhNews #CrimeInChandigarh #PropertyDealerAttack #ChandigarhPolice #BreakingNewsChandigarh #PunjabHaryanaNews

  • 8.jpg

    हरिद्वार: गंगा नदी में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कावड़ियों की दर्दनाक मौत; परिवार में मातम

    जे कुमार चंडीगढ़, 1 अगस्त 2026: हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेने गए चंडीगढ़ के चार श्रद्धालुओं की गंगा नदी में डूबने से बेहद दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे की खबर सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से युवाओं का एक समूह कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गया हुआ था। पवित्र गंगाजल भरने के बाद नहाने के दौरान तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक युवक फिसल कर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके साथी भी आगे बढ़े और एक-एक करके चारों युवक नदी के तेज धारा में बह गए।

    आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और गोताखोरों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुँचने पर चारों को मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को पोस्टमार्टम कराकर चंडीगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    #ChandigarhNews #HaridwarAccident #KanwarYatra2026 #TragicNews #ChandigarhUpdate #HaryanaNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-07-30T190329.649.jpg
    30/07/26 |

    करनाल: 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बोले सीएम नायब सैनी; 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिल रही दिशा, पंजाब में पेपर लीक पर आप व कांग्रेस को घेरा

    अभिकान्त, 30 जुलाई, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने वहां की जनता के साथ जो वादे किए गए थे, वे ही पूरे नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी, और जिस तरह से प्रदेश में विकास हो रहा है, वहां भी डब्बल इंजन की सरकार युवाओ के हित में काम करेगी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को करनाल में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के समापन के उपरांत मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय वन महोत्सव अभियान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और शुद्ध वायु के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आए तो प्रदूषण की रोकथाम के लिए देश ही पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाई, जो प्रदूषण रहित है। प्रदूषण को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयासरत हैं, इसी कड़ी में हरियाणा सरकार भी कारगर कदम उठा रही है।

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में पेपर लीक का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब में युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और युवाओं को अपमानित व उनके साथ धोखा किया जा रहा है, 

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने मंच पर कहा था कि अगर उनके यहां पेपर लीक होता है तो सबसे पहले शिक्षा मंत्री का इस्तिफा लेंगे। परंतु अब सभी चुप हैं। पंजाब में पेपर लीक हो गया तो अब वहां ना तो आम आदमी पार्टी के लोग बोलते हैं,  न कांग्रेस के।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के बच्चे सडक़ों पर हैं, और कोई बात सुनने वाला नहीं है। न तो पंजाब की सरकार बोल रही है और न ही राहुल गांधी बोल रहे है। दूसरी तरफ, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़ा कानून बनाया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

    एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने का काम कर रही है, कांग्रेस के समय 1986 में लोक सभा में केवल चर्चा की गई थी, बिल पास नहीं हुआ था और कोई कानून नहीं बना। लेकिन पीएम मोदी ने 2024 में कड़ा कानून बनाया। अगर कोई व्यक्ति बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा भी होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्री मोदी के प्रति जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, और जो बच्चों ने बोले हैं, वो शब्द उनके अभिभावकों को भी अच्छे नहीं लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस युवाओं को किस दिशा में ले जाना चाहती है, क्या संस्कार देना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, सारा दिन झूठ बोलते है। कांग्रेस के 55 साल और श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल की तुलना करने पर जमीन-आसमान का अंतर है।

    #NayabSaini #HaryanaNews #KarnalNews #VanMahotsav #EkPedMaakeNaam #PaperLeakLaw #PunjabNews #HaryanaGovernment #DanikKhabar

  • images - 2026-07-29T105552.903.jpg
    29/07/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम की F&CC बैठक आज: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर प्रदूषण मॉनिटरिंग सिस्टम और विकास कार्यों के 16 एजेंडों पर लगेगी मुहर

    चंडीगढ़ , 29 जुलाई (अभिकान्त) : चंडीगढ़ नगर निगम (MC) की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) की 364वीं बैठक आज सुबह 11:30 बजे सेक्टर-17 स्थित निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी। इस बैठक में शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े करीब 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

    बैठक का एक प्रमुख एजेंडा वार्ड नंबर-23 के पार्कों में बने बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का पुनर्विकास करना है। करीब 15.31 लाख रुपए की अनुमानित लागत से यहाँ इंटरलॉकिंग स्पोर्ट्स टाइल्स बिछाई जाएंगी तथा नए नेट, पोल और फेंसिंग लगाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-35सी की ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण व लैंडस्केपिंग और गांव कैंबवाला में नया गहरा बोर ट्यूबवेल लगाने के संशोधित प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

    नागरिक सुविधाओं में सुधार के तहत गांव खुड्डा लाहौरा में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 300 मिमी व्यास की नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पेश होगा। वहीं सेक्टर-31डी के मकान नंबर 3001 से 3016 तक कम पानी के दबाव (Low Water Pressure) की समस्या को समाप्त करने के लिए बूस्टर से नई डीआई वाटर सप्लाई लाइन बिछाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

    पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैठक में डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) और ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के प्रस्ताव पर विशेष चर्चा होगी। इन आधुनिक प्रणालियों के लगने से क्षेत्र में प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी व्यवस्था बेहद प्रभावी हो जाएगी।

    इन अन्य विकास कार्यों पर भी लगेगी मुहर

    • पार्कों का सुंदरीकरण व मरम्मत: सेक्टर-46, सेक्टर-23, सेक्टर-39बी और धनास स्थित पार्कों की आवश्यक मरम्मत की जाएगी।

    • ओपन जिम व झूले: सेक्टर-2, 3, 4, 7, 8 और 9 के पार्कों में एमएस रेलिंग, टो-वॉल और गेट की पेंटिंग कराने के साथ-साथ ओपन जिम व बच्चों के नए झूले लगाए जाएंगे।

    • पेवर ब्लॉक व बुनियादी निर्माण: सेक्टर-56 ईडब्ल्यूएस (EWS) कॉलोनी में पेवर ब्लॉक बिछाने, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की वी-4 रोड पर पेवर ब्लॉक ठीक कराने तथा गांव हलोमाजरा में नई गलियों का निर्माण कराने पर सहमति बनेगी।

    • पार्षद कार्यालय: सेक्टर-33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पार्षद कार्यालय हेतु आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

    #ChandigarhNews #ChandigarhMC #FCCMeeting #DadumajraDumpingGround #ChandigarhDevelopment #UrbanGovernance #AmbalaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-27T165246.327.jpg

    मोहाली: पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़; 10-15 राउंड चलीं गोलियां, 2 तस्कर पैर में गोली लगने से घायल, 1 गिरफ्तार

    मोहाली, 27 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब के मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) में बेखौफ नशा तस्करों और पुलिस टीम के बीच रविवार को आमने-सामने भीषण मुठभेड़ हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। तस्करों की गोली थाना प्रभारी (SHO) की गाड़ी में लगी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर जसकरण और लखविंदर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी गगन को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

    शनिवार को पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली संदीप हंस ने बताया कि शनिवार को थाना सोहाना क्षेत्र में नारकोटिक्स टीम नशा तस्करों का पीछा कर रही थी। उस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तलवारों से हमला कर दिया था, जिसमें दो पुलिस कांस्टेबल घायल हो गए थे। हमले के बाद आरोपी पकड़े गए अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए थे।

    2 आरोपियों ने किया सरेंडर, इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी के बाद मुठभेड़

    एसएसपी संदीप हंस ने बताया कि पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों (अमृतसर, अंबाला, पटियाला) और उनके परिजनों पर लगातार दबाव बना रही थी:

    • सरेंडर: पुलिसी दबाव के चलते रविवार सुबह ही मामले से जुड़े 02 आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया।

    • इंडस्ट्रियल एरिया में एनकाउंटर: इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बाकी आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। जब पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर सरेंडर करने को कहा, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जसकरण और लखविंदर घायल हो गए।

    .32 बोर का हथियार और तलवारें बरामद

    घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    • आरोपियों का निवास: पकड़े गए आरोपी मोहाली के गीगेमाजरा और तंगोरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

    • बरामदगी: पुलिस ने मौके से एक .32 बोर का पिस्तौल/हथियार और हमले में इस्तेमाल की गई तलवारें बरामद की हैं।

    एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और रिमांड के दौरान पूछताछ में नशे की तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को लेकर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

    #MohaliPolice #PunjabPolice #MohaliEncounter #DrugFreePunjab #MohaliNews #CrimeNews #BreakingNews #SandeepHans #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-22T181343.885.jpg
    25/07/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-43 के युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 25.80 लाख रुपये की साइबर ठगी; टेलीग्राम ग्रुप के जरिए फंसाया

    चंडीगढ़, 25 जुलाई (अन्‍नू): देश भर में साइबर क्राइम और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-43 से सामने आया है, जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में कार्यरत युवक को 'इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रेडिंग' में भारी मुनाफे का लालच देकर 25 लाख 80 हजार रुपये की चपत लगा दी गई।

    साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत पर विस्तृत जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    विदेश के नंबर से आई कॉल, टेलीग्राम के जरिए जाल में फंसाया

    पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-43 निवासी पार्थ शाही ने बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं:

    • शुरुआती संपर्क: 30 और 31 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप/फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश (Investment) कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में पार्थ ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।

    • टेलीग्राम से जोड़कर निवेश: 9 फरवरी को ठगों ने दोबारा संपर्क किया और उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तथा टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप से जोड़ दिया। ठगों ने नकली प्रॉफिट चार्ट दिखाकर उनका विश्वास जीत लिया।

    अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 25.80 लाख रुपये

    साइबर ठगों के झांसे में आकर पार्थ शाही ने 9 फरवरी से 29 मार्च के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में टुकड़ों-टुकड़ों में कुल 25,80,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

    जब पीड़ित ने अपने निवेश किए गए पैसे और उस पर दिख रहा फर्जी मुनाफा वापस (Withdraw) निकालना चाहा, तो आरोपियों ने और पैसों की मांग करते हुए तरह-तरह के बहाने बनाने शुरू कर दिए। इसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर और टेलीग्राम अकाउंट दोनों बंद कर दिए और संपर्क तोड़ लिया।

    साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू

    खुद के साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन बैंक खातों (Mule Accounts) और टेलीग्राम आईडी को ट्रेस कर रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी।

    साइबर पुलिस की चेतावनी एवं सावधानियां:

    1. अज्ञात निवेश स्कीमों से बचें: किसी भी अनजान व्यक्ति, विदेशी नंबर या टेलीग्राम ग्रुप के जरिए दिए गए शेयर/ट्रेडिंग निवेश के लुभावने प्रस्तावों पर भरोसा न करें।

    2. अधिकृत प्लेटफॉर्म ही चुनें: ट्रेडिंग केवल SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) द्वारा पंजीकृत ब्रोकर या प्लेटफॉर्म के जरिए ही करें।

    3. साइबर हेल्पलाईन: यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

    #ChandigarhNews #CyberCrime #OnlineFraud #TradingScam #CyberPolice #ChandigarhPolice #MohaliNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-24T144827.853.jpg

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोहाली के 16 गांवों में निर्माण और प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर लगी तत्काल रोक

    अभिकान्त, 24 जुलाई चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) जिले के पर्यावरणीय रूप से बेहद संवेदनशील शिवालिक तलहटी क्षेत्र को बचाने के लिए एक सख्त और ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायाधीश रोहित कपूर की खंडपीठ ने मोहाली जिले के 16 प्रमुख गांवों में हर तरह की निर्माण गतिविधियों, विकास कार्यों और संपत्ति के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है।

    हाईकोर्ट के आदेशानुसार जिन 16 गांवों में सभी प्रकार के निर्माण, विकास कार्य, भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी या पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन-प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है, उनमें करोरां, नाडा, परछ, सुंक, माजरियां, छोटी बड़ी नागल, परोल, सिसवां, पल्लनपुर, सैनी माजरा, दुलवां, बुराना, गोचर, मिर्जापुर, तारापुर और सुल्तानपुर शामिल हैं। अदालत ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या अधिकारी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए टिप्पणी की कि वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पंजाब सरकार ने आज तक इन क्षेत्रों की वन भूमि का विधिवत सीमांकन नहीं किया है। अदालत ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में प्रथम दृष्टया ये क्षेत्र वन भूमि के रूप में दर्ज हैं, फिर भी जिस तरह से शिवालिक की तलहटी वाले इस अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्र का व्यावसायीकरण किया जा रहा है, वह न केवल पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम, 1900 की भावना के खिलाफ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में राज्य सरकार की विफलता को भी दर्शाता है।

    पर्यावरण की रक्षा के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े समयबद्ध निर्देश जारी किए हैं। पंजाब के मुख्य सचिव को वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है, जिसका नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक करेंगे। यह टीम अगले छह सप्ताह के भीतर वर्ष 1980 के वन संरक्षण अधिनियम के समय उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर वास्तविक वन भूमि की पहचान और सीमांकन करेगी।

    इसके साथ ही मुख्य सचिव को एक सप्ताह के भीतर इन 16 गांवों के सभी राजस्व रिकॉर्ड की प्रतियां हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा कराने और सीमांकन पूरा होने तक किसी भी नई म्यूटेशन प्रविष्टि पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर 2026 को तय की गई है, जिसमें मोहाली के उपायुक्त को संबंधित मूल रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने का हुक्म दिया गया है।

    #HighCourtDecision #MohaliNews #ChandigarhNews #PunjabLandPreservationAct #ForestLandProtection #Siswan #Karoran #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-24T143729.193.jpg

    चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में भी आवारा कुत्तों को खुले में खाना खिलाने पर लगेगी रोक: MC ने बनाए 47 'डॉग फीडिंग पॉइंट'

    अभिकान्त, 24 जुलाई मोहाली : चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) में भी आवारा कुत्तों को सड़कों, गलियों या सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी खाना खिलाने (Dog Feeding) पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली गई है। मोहाली नगर निगम (MC) ने इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर के 13 प्रमुख सेक्टरों और फेजों में कुल 47 कम्युनिटी डॉग फीडिंग पॉइंट्स प्रस्तावित किए गए हैं। योजना लागू होने के बाद लोग केवल इन्हीं निर्धारित स्थानों पर ही आवारा कुत्तों को खाना खिला सकेंगे।

    नगर निगम ने एनजीओ 'पीडूज पीपल' (Pedu's People) के सहयोग से कराए गए विस्तृत ग्राउंड सर्वे के आधार पर इन 47 स्थानों का चयन किया है। जगह तय करते समय आम लोगों की आवाजाही, ट्रैफिक व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभी प्रारंभिक (Draft) सूची है और नागरिकों व आरडब्ल्यूए (RWA) के सुझावों के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

    नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई नागरिक, संस्था या RWA किसी प्रस्तावित डॉग फीडिंग पॉइंट पर आपत्ति जताते हैं, तो उन्हें विरोध की स्पष्ट वजह बतानी होगी। उदाहरण के लिए:

    • क्या प्रस्तावित स्थान बच्चों के खेलने के पार्क के बेहद करीब है?

    • क्या वहां खाना खिलाने से ट्रैफिक बाधित होने या दुर्घटना का खतरा है?

    • क्या उस स्थान से क्षेत्र की स्वच्छता या सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) पर बुरा असर पड़ सकता है?

    इन ठोस तथ्यों की समीक्षा के बाद ही नगर निगम संबंधित स्थान को फाइनल या चेंज करेगा।

    सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने के 3 आसान तरीके

    नागरिक पब्लिक नोटिस जारी होने के 7 दिनों के भीतर निम्नलिखित माध्यमों से अपने सुझाव व आपत्तियां भेज सकते हैं:

    1. ई-मेल के माध्यम से: नागरिक अपनी राय mcmmoh0@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

    2. ऑनलाइन पोर्टल: मोहाली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं।

    3. ऑफलाइन/बाय हैंड जमा करें: निर्धारित फॉर्म भरकर 'नोडल ऑफिसर (डॉग कंट्रोल सेल), स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, नगर निगम भवन (आर-36), लोअर थर्ड फ्लोर, सेक्टर-68, मोहाली' में जमा करा सकते हैं।

    समय सीमा (7 दिन) समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होते ही 47 डॉग फीडिंग पॉइंट्स की अंतिम आधिकारिक सूची जारी कर दी जाएगी।

    #MohaliNews #MohaliMC #DogFeedingPoints #ChandigarhNews #Danikkhabar #PedusPeople #StreetDogs #MohaliCivicBody #PublicNotice #PunjabNews

  • Untitled Project - 2026-07-24T143253.679.jpg
    24/07/26 |

    चंडीगढ़ नगर निगम का बड़ा फैसला: जीरो बजट मॉडल पर होंगे 39वां गुलदाउदी शो और 55वां रोज फेस्टिवल

    अभिकान्त, 24 जुलाई हरियाणा : चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के दो सबसे लोकप्रिय एवं भव्य आयोजनों—39वें गुलदाउदी शो और 55वें रोज फेस्टिवल की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वित्तीय मोर्चे पर बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए नगर निगम ने इस बार भी इन दोनों वृहद कार्यक्रमों के लिए 'जीरो बजट मॉडल' अपनाने का फैसला लिया है। यानी निगम इन आयोजनों के लिए अपने सरकारी खजाने से एक भी रुपया खर्च नहीं करेगा और पूरा खर्च स्पॉन्सरशिप के जरिए जुटाया जाएगा।

    1 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, 5 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि इन आयोजनों को भव्य बनाने के लिए नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग ने निजी कंपनियों, फर्मों, एनजीओ और कॉरपोरेट घरानों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। नगर निगम ने दोनों आयोजनों के लिए मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है। इच्छुक एजेंसियां और संस्थाएं 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हॉर्टिकल्चर विभाग में अपना प्रस्ताव जमा करा सकती हैं।

    आयोजनों का शेड्यूल और अनुमानित बजट:

    • 39वां गुलदाउदी शो: यह शो दिसंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में सेक्टर-33 स्थित प्रसिद्ध टेरेस्ड गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    • 55वां रोज फेस्टिवल: यह तीन दिवसीय भव्य महोत्सव फरवरी 2027 में सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित होगा। इस आयोजन पर करीब 70 लाख रुपये का बजट अनुमानित है।

    स्पॉन्सरशिप मॉडल: 60% विज्ञापन स्पेस और विशेष अधिकार

    नगर निगम ने स्पॉन्सरशिप देने वाली एजेंसियों के लिए कई आकर्षक व्यावसायिक अवसर प्रदान किए हैं:

    • 60:40 का विज्ञापन फॉर्मूला: चयनित स्पॉन्सर एजेंसी को कुल विज्ञापन स्पेस का 60% हिस्सा ब्रांडिंग के लिए मिलेगा, जबकि शेष 40% हिस्सा नगर निगम के पास सुरक्षित रहेगा।

    • गुलदाउदी शो के दौरान सुविधाएं: स्पॉन्सर को मुख्य स्टेज से अनाउंसमेंट, शहर के 30 गोलचक्करों पर बैनर, परिसर में 50 डिस्प्ले बोर्ड, 4 एलईडी स्क्रीन, 3 हॉट एयर बैलून, 1 फूड कोर्ट, एम्यूजमेंट पार्क और 20 कमर्शियल स्टॉल लगाने की अनुमति होगी।

    • रोज फेस्टिवल में ब्रांडिंग का दायरा: रोज गार्डन के चार जोन में 100 विज्ञापन बोर्ड, 10 एलईडी स्क्रीन, 5 हॉट एयर बैलून, 2-3 ऑटोमोबाइल वाहनों का डिस्प्ले, 2 फूड कोर्ट, ऊंट की सवारी, एम्यूजमेंट पार्क और 60 कमर्शियल स्टॉल लगाने का अधिकार दिया जाएगा।

    शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे दोनों महोत्सव

    तीन-तीन दिनों तक चलने वाले इन दोनों आयोजनों में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक संध्याएं, लोक नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, फोटोग्राफी और पतंगबाजी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, रोज फेस्टिवल की मुख्य पहचान मानी जाने वाली रोज प्रिंस-प्रिंसेस और रोज किंग-क्वीन जैसी लोकप्रिय स्पर्धाएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से अपनाया जा रहा 'स्पॉन्सरशिप मॉडल' बेहद सफल साबित हुआ है। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ पड़े बिना शहरवासियों को हर साल भव्य स्तर के सांस्कृतिक व प्राकृतिक उत्सवों का अनुभव मिलता है।

    #ChandigarhNews #RoseFestival2027 #ChrysanthemumShow2026 #ChandigarhMC #ZeroBudgetModel #RoseGardenChandigarh #TerracedGarden #Danikkhabar #ChandigarhEvents

  • Untitled Project - 2026-07-23T143701.752.jpg
    23/07/26 |

    चंडीगढ़ में "खेल का उपहार, नशे पर प्रहार" अभियान की शुरुआत: राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन से किया शुभारंभ

    अभिकान्त, 23 जुलाई, चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन में "खेल का उपहार, नशे पर प्रहार" अभियान की आधिकारिक शुरुआत की। गैर-सरकारी संगठनों 'कर्तव्यनिष्ठ' और 'नशा मुक्ति चेतना संघ' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष जन-जागरूकता अभियान अगले दो महीनों तक निरंतर चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे की दलदल से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना और आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराना है।

    शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की कुरीति से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम उन्हें खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस पवित्र अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समर्थ लोग जरूरतमंद बच्चों को खेल का सामान दान करें, ताकि पैसों के अभाव में किसी भी होनहार बच्चे का खिलाड़ी बनने का सपना अधूरा न रह जाए।

    अभियान के प्रथम चरण में 10,000 समाजसेवियों व नागरिकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत उद्योगपतियों, व्यापारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जाएगी।

    • एकत्र की जाएगी खेल सामग्री: अभियान के दौरान क्रिकेट बैट, फुटबॉल, हॉकी स्टिक, बैडमिंटन रैकेट, स्पोर्ट्स किट, जूते और अन्य आवश्यक खेल उपकरण दान के रूप में एकत्रित किए जाएंगे।

    • जरूरतमंदों को वितरण: दान में मिली यह सामग्री गरीब व वंचित परिवारों के बच्चों में बांटी जाएगी ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

    • विस्तार: यह अभियान केवल चंडीगढ़ तक सीमित न रहकर पंजाब के विभिन्न जिलों तथा हिमाचल प्रदेश के दुर्गम व सीमावर्ती क्षेत्रों के दूरदराज बच्चों तक भी पहुंचेगा।

    'कर्तव्यनिष्ठ' अभियान के संयोजक संजीव राणा ने बताया कि यह केवल खेल सामग्री बांटने का प्रयास नहीं है, बल्कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में मोड़कर उन्हें नशे से बचाने का एक दीर्घकालिक प्रयास है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर सक्षम नागरिक एक बच्चे को गोद लेकर उसे खेल सामग्री दे, तो हज़ारों युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

    इस कार्यक्रम के दौरान अभियान के संयोजक संजीव राणा, डॉ. निधि चौधरी, डॉ. निशा, सुनीता सरोन, सीमा चौधरी सहित नशा मुक्ति चेतना संघ और कर्तव्यनिष्ठ अभियान से जुड़े अनेक पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    #ChandigarhNews #GulabChandKataria #PunjabGovernor #DrugFreeIndia #SportsAgainstDrugs #KhelKaUpaharNasheParPrahar #ChandigarhPolitics #YouthEmpowerment #PunjabNews

  • Untitled Project - 2026-07-22T175418.213.jpg
    22/07/26 |

    LADC सिस्टम के खिलाफ चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन का बड़ा कदम: भूख हड़ताल शुरू; पुरानी पैनल व्यवस्था बहाल करने की मांग

    चंडीगढ़, 22 जुलाई (अन्‍नू): लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन (District Bar Association) भी पंजाब भर में चल रहे वकीलों के आंदोलन में शामिल हो गई है। बुधवार से चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में वकीलों ने अनिश्चितकालीन चेन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह आंदोलन पंजाब की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) के आह्वान पर चलाया जा रहा है।

    जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद आंदोलन की रणनीति बनाई गई। वकीलों की मुख्य मांग है कि एलएडीसी प्रणाली को समाप्त कर पूर्व में लागू 'पैनल आधारित कानूनी सहायता व्यवस्था' (Panel-Based Legal Aid System) को तुरंत बहाल किया जाए।

    पहले दिन पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    भूख हड़ताल के पहले दिन बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और वकीलों ने मोर्चे पर बैठकर धरना दिया। इनमें:

    • अध्यक्ष: अशोक चौहान

    • उपाध्यक्ष: संदीप गुज्जर

    • सचिव: अमीश शर्मा

    • कोषाध्यक्ष: उज्ज्वल भसीन

    • अधिवक्ता: मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, ए.एस. गुजराल, आर.एल. मौर्य और नरेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    'वकीलों की आजीविका पर संकट', एकजुटता की अपील

    बार एसोसिएशन का तर्क है कि LADC सिस्टम लागू होने से बड़ी संख्या में युवा और प्रैक्टिसिंग वकीलों का कामकाज और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपने व्यावसायिक हितों व अधिकारों की रक्षा के लिए एक मंच पर आने और आंदोलन को मजबूती देने की अपील की है।

    न्यायिक अधिकारियों से सहयोग की अपील और NALSA से वार्ता की उम्मीद

    • प्रतिकूल आदेश न देने का अनुरोध: अध्यक्ष अशोक चौहान व सचिव अमीश शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों से अपील की है कि भूख हड़ताल में शामिल वकीलों के मामलों में कोई प्रतिकूल आदेश (Adverse Order) पारित न किया जाए, ताकि आम मुवक्किलों को नुकसान न पहुंचे।

    • संवाद से समाधान की आस: वकीलों ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद टकराव नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि पंजाब सरकार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और संबंधित अधिकारी जल्द ही वकीलों के प्रतिनिधियों के साथ मेज पर बैठकर शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से इसका न्यायसंगत समाधान निकालेंगे।

    #ChandigarhNews #ChandigarhDistrictBar #LADCProtest #LawyersStrike #ChandigarhCourt #NALSA #PunjabLawyers #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-20T143916.762.jpg
    20/07/26 |

    चंडीगढ़ के 12 कॉलेजों में बीकॉम, बीसीए और बीबीए की दूसरी काउंसलिंग शुरू: 23 जुलाई से कॉलेज स्तर पर होंगे दाखिले

    चंडीगढ़, 20, जुलाई (अन्‍नू): चंडीगढ़ के 12 प्रमुख कॉलेजों में बी.कॉम (B.Com), बी.सी.ए. (BCA) और बी.बी.ए. (BBA) पाठ्यक्रमों की पहली काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरी काउंसलिंग की मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी सोमवार से अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला पक्का कर सकेंगे। वहीं, यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 23 जुलाई से संबंधित कॉलेज अपने-स्तर पर बची हुई सीटों के लिए फिजिकल दाखिला प्रक्रिया शुरू करेंगे।

    पहली काउंसलिंग के बाद दर्जनों सीटें खाली

    पहली काउंसलिंग में बी.कॉम. के लिए 5,990, बी.सी.ए. के लिए 3,690 और बी.बी.ए. के लिए 4,367 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से बी.कॉम. में 2,240, बी.सी.ए. में 1,123 और बी.बी.ए. में 894 विद्यार्थियों को मेरिट सूची में जगह मिली थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने तीनों पाठ्यक्रमों में आवेदन किया था और अलग-अलग जगह मेरिट में नाम आने के बाद एक ही जगह प्रवेश लिया, जिससे बाकी सीटें खाली रह गईं।

    प्रमुख कॉलेजों में बी.कॉम. की खाली सीटें:

    • एसजीजीएससी (सेक्टर-26): 255 सीटें

    • जीजीएससीडब्ल्यू (सेक्टर-26): 271 सीटें

    • एमसीएम डीएवी कॉलेज (सेक्टर-36): 201 सीटें

    • डीएवी कॉलेज (सेक्टर-10): 181 सीटें

    • डीएसडी कॉलेज (सेक्टर-32): 160 सीटें

    आरक्षण नीति पर छिड़ा विवाद, 15 जुलाई को रोकनी पड़ी थी प्रक्रिया

    दाखिला प्रक्रिया के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की आरक्षण नीति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यूटी के कॉलेजों में 27 प्रतिशत ओबीसी (OBC) आरक्षण लागू नहीं किया गया। इसके अलावा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के आरक्षण को पंजाब यूनिवर्सिटी के निर्धारित कोटे में शामिल कर दिया गया। इसी विवाद के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने 15 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी, जिसे बाद में 18 जुलाई की शाम दोबारा बहाल किया गया। 19 जुलाई शाम तक दूसरी काउंसलिंग के आवेदन लिए गए और अब फीस प्रक्रिया शुरू की गई है।

    #ChandigarhCollegeAdmissions #ChandigarhNews #BComBCA BBA #CentralizedCounseling #PUChandigarh #EducationNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-18T150851.164.jpg
    18/07/26 |

    चंडीगढ़ में वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने निकाला ड्रॉ, कार्यालय के बाहर भारी हंगामा और नारेबाजी

    अभिकान्त, 18 जुलाई चंडीगढ़ : सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक आदेश के अनुपालन में शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम ने 'आवश्यक सेवा प्रदाता' का दर्जा खो चुके रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को नए वेंडिंग जोन में स्थानांतरित (शिफ्ट) करने के लिए एक विशेष ड्रॉ निकाला। हालांकि, जैसे ही इस ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू हुई, नगर निगम कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में वेंडरों ने एकत्रित होकर भारी हंगामा किया और निगम प्रशासन व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेंडरों का सीधा आरोप था कि ड्रॉ की इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई है।

    नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (ज्वाइंट कमिश्नर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत ही शनिवार को करीब 498 पंजीकृत वेंडरों के लिए स्थान आवंटन का ड्रॉ निकाला गया है। दूसरी ओर, वेंडरों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से शहर के एक ही सेक्टर में अपनी रेहड़ी लगाकर ईमानदारी से आजीविका चला रहे हैं, लेकिन अब उन्हें उनके वर्तमान कार्यस्थल से कई किलोमीटर दूर दूसरे सेक्टरों में जगह आवंटित की जा रही है, जिससे उनका जमा-जमाया रोजगार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

    इस विरोध प्रदर्शन में शामिल 50 से 60 वर्ष की आयु की कई बुजुर्ग महिला वेंडरों ने प्रशासन के इस कदम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अकेले रेहड़ी चलाने वाली इन महिलाओं का कहना है कि इस उम्र में उनके लिए रोजाना कई किलोमीटर दूर जाकर नया बाजार तलाशना और रेहड़ी खींचना व्यावहारिक रूप से असंभव है। एक महिला वेंडर ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद पुराने सेक्टर में उनके नियमित ग्राहक और पहचान बनी थी, जिसे प्रशासन ने एक झटके में खत्म कर दिया।

    टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) के सदस्य मुकेश गिरी ने भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वेंडरों के सुर में सुर मिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी जमीनी हकीकत को समझे बिना अपने स्तर पर मनमाने फैसले ले रहे हैं। मुकेश गिरी ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले में एक स्वतंत्र समिति (Independent Committee) गठित करनी चाहिए, जो जमीनी स्तर पर जाकर वेंडरों की वास्तविक स्थिति का आकलन करे और प्रशासन को उनकी उम्र व आजीविका की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही स्थान आवंटित करने के निर्देश दे।

    गौरतलब है कि करीब 17 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन की 17 जुलाई 2020 की उस पुरानी अधिसूचना को पूरी तरह रद्द कर दिया था, जिसके तहत छोले-भटूरे, कुलचे-छोले, परांठे, तंदूर संचालकों, फल-सब्जी विक्रेताओं और धार्मिक स्थलों के बाहर फूल बेचने वालों को 'आवश्यक सेवा प्रदाता' (एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर) का विशेष संरक्षण मिला हुआ था। सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया था कि यह रियायत केवल कोरोना महामारी के दौरान तात्कालिक राहत के रूप में दी गई थी, जिसे महामारी खत्म होने के बाद जारी रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

    अदालत ने केवल शिफ्टिंग के ही आदेश नहीं दिए थे, बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन को यह भी पाबंद किया था कि सभी निर्धारित वेंडिंग जोन में पीने का साफ पानी, शौचालय, संकेतक बोर्ड (Signboards) और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा, सभी अधिकृत रेहड़ी-फड़ी संचालकों को डिजिटल 'स्मार्ट कार्ड' जारी करने, सुरक्षा के मद्देनजर छह महीने के भीतर वेंडिंग जोन में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने और सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के भी सख्त निर्देश दिए गए थे।

    #ChandigarhNews #VendorShifting #ChandigarhMunicipalCorporation #SupremeCourtOrder #Danikkhabar #VendingZone #LocalVendorsProtest #AdmnNotification2026 #PublicIssue

  • Untitled Project - 2026-07-16T112314.391.jpg

    चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 66,146 नाम कटे, 21 जुलाई को आएगा पहला ड्राफ्ट

    अभिकान्त, 16 जुलाई चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के संपन्न होने के बाद वोटर लिस्ट में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के बाद मतदाता सूची से कुल 66,146 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, इनमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं जो या तो चंडीगढ़ छोड़ चुके हैं, या मृत हो चुके हैं या फिर उनके नाम डुप्लीकेट (दोहरे) पाए गए हैं।

    21 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, घटकर 4.50 लाख रह जाएंगे वोटर निर्वाचन आयोग आगामी 21 जुलाई को संशोधित मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट (प्रारूप) जारी करने जा रहा है। इस नए ड्राफ्ट में चंडीगढ़ के केवल 4,50,324 मतदाताओं के नाम ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि वर्तमान समय में चंडीगढ़ में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5,16,470 है, जिसमें इस शुद्धिकरण अभियान के बाद भारी कमी दर्ज की गई है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रेरणा पुरी ने इस बड़े बदलाव के कारणों को स्पष्ट करते हुए बताया कि एसआईआर (SIR) अभियान के तहत शहर के सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) पहुंचाए गए थे। कुल मतदाताओं में से 4,50,324 लोगों ने अपने फॉर्म भरकर जमा करा दिए, लेकिन 66,146 लोगों ने निर्धारित समयावधि के भीतर अपने फॉर्म वापस नहीं किए।

    विभाग द्वारा किए गए जमीनी सत्यापन (Verification) में फॉर्म जमा न करने वालों के निम्नलिखित आंकड़े सामने आए हैं:

    चंडीगढ़ छोड़ चुके लोग: सबसे ज्यादा 43,724 लोग ऐसे पाए गए, जो स्थायी रूप से चंडीगढ़ शहर छोड़ चुके हैं।

    घर पर न मिलने वाले: करीब 12,500 मतदाता ऐसे रहे, जिनके घर पर टीम द्वारा बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद वे नहीं मिले।

    मृतक मतदाता: वेरिफिकेशन के दौरान लगभग 3,500 मतदाता मृत पाए गए हैं।

    डुप्लीकेट वोटर: करीब 2,590 नाम ऐसे मिले जो मतदाता सूची में दोहरी (डुप्लीकेट) प्रविष्टि वाले थे।

    अन्य: लगभग 700 लोग अन्य विभिन्न श्रेणियों के कारण सूची से बाहर किए गए हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि शहर के 69,451 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने फॉर्म तो विभाग को जमा करा दिए हैं, लेकिन उनके फॉर्म की पुराने रिकॉर्ड के साथ मैपिंग (मिलान) नहीं हो सकी है। ऐसे सभी मतदाताओं को विभाग की ओर से जल्द ही औपचारिक नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे और दस्तावेजों के पूरी तरह सत्यापित होने के बाद ही उनके नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।

    20 अगस्त तक नाम दोबारा जुड़वाने का अंतिम मौका निर्वाचन अधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित सुनवाई और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी किए अंतिम रूप से नहीं हटाया जाएगा। इस संबंध में प्रत्येक मामले के लिए संबंधित सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ARO) बाकायदा एक स्पीकिंग ऑर्डर (स्पष्ट आदेश) जारी करेंगे।

    इसके साथ ही आयोग ने अपील की है कि 21 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट सूची में जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाते हैं या शामिल नहीं होते हैं, वे बिल्कुल भी परेशान न हों। ऐसे सभी लोगों को 20 अगस्त तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाएगा। प्रभावित लोग फॉर्म-6 (Form-6) भरकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन पर दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

    #ChandigarhNews #VoterListChandigarh #SIR2026 #ElectionCommission #VoterListRevision #ChandigarhVoters #Form6 #LocalGovernance

  • Untitled Project - 2026-07-15T173536.178.jpg

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: महज संदेह या अटकलों पर सरकारी अफसरों के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई

    अभिकान्त, 15 जुलाई हरियाणा : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और आपराधिक मामलों की जांच को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल संदेह, अनुमान या अटकलों के आधार पर किसी भी सरकारी अधिकारी के खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की जा सकती और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

    अदालत ने कहा कि किसी भी अधिकारी पर जिम्मेदारी तय करने के लिए उसके खिलाफ जानबूझकर किए गए कदाचार (Misconduct) या कर्तव्य में घोर लापरवाही के स्पष्ट, पुख्ता और ठोस साक्ष्य होना अनिवार्य है। जस्टिस नीरजा कुलसन की एकल पीठ ने वर्ष 2016 के रोहतक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी की अपील को स्वीकार करते हुए उसे संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। इसके साथ ही, कोर्ट ने मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों की ओर से दायर तीन अलग-अलग याचिकाओं को भी मंजूर कर लिया और ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ की गईं सभी प्रतिकूल टिप्पणियों को पूरी तरह निरस्त कर दिया।

    यह पूरा मामला 23-24 सितंबर, 2016 की रात रोहतक में दर्ज हुई एक एफआईआर (FIR) से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में रोहतक की अतिरिक्त सत्र अदालत (Additional Sessions Court) ने सितंबर 2018 में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही, ट्रायल कोर्ट ने मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उनके खिलाफ भी विभागीय व कानूनी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए थे।

    हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई के दौरान जब मामले के साक्ष्यों का दोबारा और गहराई से परीक्षण किया, तो पाया कि अभियोजन पक्ष (Prosecution) द्वारा पेश किए गए सबूतों और बयानों में गंभीर विसंगतियां और विरोधाभास हैं। अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए सम्मान बरी कर दिया। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा:

    "आपराधिक मामलों की सुनवाई के दौरान अदालतों को पीड़ित के प्रति संवेदनशील जरूर होना चाहिए, लेकिन देश के संविधान के तहत आरोपी को भी समान सुरक्षा और अधिकार प्राप्त हैं। किसी भी व्यक्ति को केवल संभावना, अनुमान या बेहद कमजोर साक्ष्यों के आधार पर गुनहगार नहीं ठहराया जा सकता। कानून का शासन केवल ठोस और विश्वसनीय प्रमाणों की मांग करता है।"

    अदालत ने रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के बाद पाया कि संबंधित जांच अधिकारियों का इस मामले में चालान पेश होने से काफी पहले ही तबादला (Transfer) हो चुका था। ऐसे में जांच में रह गई कथित कमियों के लिए उन अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी का कोई भी ठोस सबूत रिकॉर्ड पर मौजूद नहीं था। इसके अलावा, ट्रायल कोर्ट के पूर्व आदेश पर दर्ज की गई एफआईआर की स्वतंत्र जांच में भी पुलिस अधिकारियों की किसी प्रकार की मिलीभगत या साक्ष्यों में हेरफेर का कोई प्रमाण नहीं मिला था, और जांच एजेंसी इस मामले में पहले ही कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है।

    #HighCourtDecision #PunjabAndHaryanaHighCourt #GovernmentOfficers #LegalUpdate #RohtakCase #JusticeSystem #ChandigarhNews2026 #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-15T094855.406.jpg
    15/07/26 |

    चंडीगढ़: पीजीआई परिसर में धूम्रपान करने वालों पर बढ़ेगी सख्ती: होगी कानूनी कार्रवाई और जुर्माना

    चंडीगढ़, 15 जुलाई (अन्‍नू): पीजीआई (PGI) परिसर को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धूम्रपान करने वालों के खिलाफ अपनी सख्ती बढ़ा दी है। संस्थान प्रबंधन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों और उनके तीमारदारों (देखभाल करने वालों) को स्पष्ट चेतावनी दी है कि परिसर के किसी भी हिस्से में धूम्रपान करना कानूनन अपराध है। अगर कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उस पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

    COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी

    पीजीआई प्रशासन द्वारा जारी नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। चूंकि पीजीआई एक संवेदनशील स्वास्थ्य संस्थान है, इसलिए यहाँ नियमों को और अधिक कड़ाई से लागू किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

    बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया कदम

    संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, तंबाकू निषेध के कड़े नियमों के बावजूद पीजीआई परिसर के विभिन्न हिस्सों से समय-समय पर लोगों द्वारा धूम्रपान करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे न केवल परिसर की स्वच्छता प्रभावित हो रही थी, बल्कि अन्य मरीजों और लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा बना हुआ था। इन बढ़ती शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ही प्रशासन को यह सख्त रुख अपनाना पड़ा है।

    प्रशासन ने की सहयोग की अपील

    पीजीआई प्रशासन ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से संस्थान को तंबाकू मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की पुरजोर अपील की है। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को परिसर में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उल्लंघनकर्ताओं पर तुरंत शिकंजा कसा जा सके।

    #PGINews #ChandigarhNews #TobaccoFreePGI #COTPAct #HealthUpdate #ChandigarhPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-14T180736.170.jpg
    14/07/26 |

    चंडीगढ़ के सेक्टर-44 बूथ मार्केट में भीषण आग; दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

    अभिकान्त, 14 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ के सेक्टर-44 स्थित बूथ मार्केट में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की यह घटना शाम करीब 4 बजे की है। शुरुआत में दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया, जो कुछ ही पलों में बेहद घना हो गया और पूरे इलाके में फैल गया। आसमान में काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी।

    आग की इस चपेट में मुख्य रूप से एक केक की दुकान और उसके पास स्थित एक अन्य दुकान आ गई। दोनों ही दुकानों के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका है। आग की भीषण लपटों और धुएं के भारी गुबार को देखते हुए आसपास की अन्य दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों ने एहतियात के तौर पर आसपास की सभी दुकानों को तुरंत खाली करवा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    स्थानीय दुकानदार वासु ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-44 की इस बूथ मार्केट में कुल 28 दुकानें हैं। जब आग लगी तो धुआं और लपटें इतनी भयानक थीं कि ऐसा लग रहा था मानो पूरी की पूरी मार्केट ही आग की भेंट चढ़ जाएगी। लेकिन दमकल कर्मियों ने बेहद मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बाकी की 26 दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    इस भीषण अग्निकांड में हुए असल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के मुख्य कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तफ्तीश में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा, हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और जांच दल दुकान मालिकों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आग किसी बिजली उपकरण की खराबी से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

    #ChandigarhNews #ChandigarhFire #Sector44Chandigarh #BoothMarketFire #FireAccident #EmergencyServices #ShortCircuit #LocalNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-12T170550.839.jpg

    चंडीगढ़ PGI के एएनसी में मरीजों को बड़ी राहत: ट्रॉली शेड को 200 बेड क्षमता वाले वातानुकूलित वेटिंग एरिया में बदला गया

    अभिकान्त, 12 जुलाई चंडीगढ़ : पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) के एडवांस्ड न्यूरो साइंसेज सेंटर (एएनसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक राहत भरी खबर है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब अपनी बारी का इंतजार करने के लिए ओपीडी या वार्ड के बाहर धूप और गर्मी में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एएनसी परिसर में स्थित पुराने ट्रॉली शेड वाले पूरे एरिया को खाली कराकर उसे एक आधुनिक और बड़े वेटिंग एरिया में तब्दील कर दिया है।

    अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पहले इस हिस्से में केवल 100 लोगों के बैठने की सीमित व्यवस्था थी, जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। न्यूरो साइंस सेंटर में लगातार बढ़ती मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए अब इस वेटिंग एरिया की क्षमता को बढ़ाकर सीधे दोगुना यानी 200 लोगों के बैठने लायक कर दिया गया है। नए प्रतीक्षालय में पर्याप्त संख्या में आरामदायक कुर्सियां और पंखे लगवा दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के बाहर बने एक अन्य शेड को भी पूरी तरह खाली करा लिया गया है। प्रशासन की योजना इस पूरे प्रतीक्षालय क्षेत्र को जल्द से जल्द पूरी तरह एयर कंडीशंड (एसी) बनाने की है, ताकि उमस और गर्मी के मौसम में भी मरीजों को राहत मिल सके।

    एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चौहान ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में आने वाले हर एक मरीज और उनके तीमारदारों को बेहतर, सुलभ और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए वेटिंग एरिया के चालू होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी और वे अपनी बारी आने तक आराम से बैठ सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि ओपीडी और जांच केंद्रों पर मरीजों की भारी भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए अस्पताल में टोकन प्रणाली पहले से ही सुचारु रूप से लागू है, जिससे मरीजों को क्रमवार तरीके से बिना किसी अफरातफरी के इलाज मिल पा रहा है।

    #PGIMERChandigarh #AdvancedNeuroScience #PatientCare #HospitalInfrastructure #PGIOPD #HealthcareUpdate #ChandigarhNews2026 #MedicalFacilities #Danikkhabar

  • 3.jpg
    12/07/26 |

    चंडीगढ़ : पीजीआई का मेक इन इंडिया कैथेटर : अब मीटर बताएगा आंत कितनी बीमार, मरीजो के लिए जगी नई उमीद।

    जे कुमार चंडीगढ़, 12 जुलाई 2026: चिकित्सा विज्ञान और घरेलू तकनीकी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। पीजीआई के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिकल विंग के विशेषज्ञों ने 'मेक इन इंडिया' (Make in India) अभियान के तहत एक विशेष और अत्याधुनिक कैथेटर (Catheter) विकसित किया है। यह अनूठा कैथेटर एक डिजिटल मीटर से लैस है, जो सटीक रूप से यह माप कर बता सकेगा कि मरीज की आंतें कितनी गंभीर रूप से बीमार या क्षतिग्रस्त हैं। इस क्रांतिकारी स्वदेशी तकनीक से पेट और आंत की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए सटीक इलाज की एक नई उम्मीद जगी है।

    पीजीआई के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के अनुसार, अब तक आंतों की कार्यप्रणाली, उनकी गतिशीलता और अंदरूनी सूजन या बीमारी की गंभीरता का सटीक आकलन करने के लिए बेहद महंगी विदेशी मशीनों और जटिल प्रक्रियाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार रिपोर्ट आने में समय लगने से गंभीर मरीजों का इलाज समय पर शुरू नहीं हो पाता था। लेकिन इस नए स्वदेशी कैथेटर के आगे लगे सेंसर सीधे आंतों की दीवारों के संपर्क में आकर डिजिटल मीटर पर रीडिंग (डेटा) दिखाएंगे। इससे डॉक्टर तुरंत और ऑन-द-स्पॉट यह जान सकेंगे कि आंत का कौन सा हिस्सा प्रभावित है और बीमारी का स्तर (स्टेज) क्या है।

    इस 'मेक इन इंडिया' डिवाइस का सबसे बड़ा फायदा देश के आम और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित होने के कारण इस कैथेटर और मीटर की लागत विदेशी उपकरणों की तुलना में मात्र एक-चौथाई होगी। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि इस डिवाइस के सफल क्लीनिकल ट्रायल पूरे किए जा चुके हैं और जल्द ही इसे बड़े पैमाने पर मरीजों के डायग्नोसिस (जांच) के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस तकनीक के आने से न केवल जांच के खर्च में भारी कमी आएगी, बल्कि आंतों के अल्सर, कोलाइटिस और शुरुआती कैंसर जैसी घातक बीमारियों को वक्त रहते पकड़ने में डॉक्टरों को बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

    #ChandigarhNews #PGIMERChandigarh #MakeInIndia #MedicalInnovation #HealthcareTech #Gastroenterology #IndigenousDevice #HealthUpdateIndia #BreakingNewsChandigarh

  • गुरदासपुर, 12 जुलाई (अन्‍नू): गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित गांव सीरा में बीती रात एक मामूली विवाद ने बेहद खौफनाक और खूनी रूप अख्तियार कर लिया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है। महज सरकारी बिजली के मीटर से छेड़छाड़ करने से रोकने पर एक पड़ोसी ने युवक के जिस्म को गोलियों से छलनी कर दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में 6 गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना की अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति और उसकी सरकारी टीचर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

    लाइसेंसी रिवॉल्वर से बरसाईं 6 गोलियां:

    मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार देर रात की है। मृतक मनपिंदर सिंह मन्ना के भाई हरआनंद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी गगनदीप उर्फ गगन सरकारी बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ट्यूशन से अपने दोनों बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे मनपिंदर ने जब उसे ऐसा करने से रोका और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो गगनदीप आगबबूला हो गया। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। इसी दौरान गगनदीप की पत्नी जसबीर कौर (जो सरकारी स्कूल चट्ठा में टीजीटी शिक्षिका है) घर के अंदर से अलमारी में रखी गगनदीप की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाई और अपने पति के हाथ में थमा दी। रिवॉल्वर हाथ में आते ही गगनदीप ने मनपिंदर पर एक के बाद एक 6 राउंड फायर झोंक दिए।

    अमृतसर के अस्पताल में तोड़ा दम:

    डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि सभी 6 गोलियां मनपिंदर की छाती और पेट के बीच बेहद करीब से मारी गईं। लहू-लुहान हालत में मनपिंदर को पहले बटाला और फिर गंभीर हालत के चलते अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

    2 महीने पुरानी रंजिश का मामला:

    परिजनों के मुताबिक, करीब 2 महीने पहले भी आरोपी गगनदीप ने बिजली मीटर से छेड़छाड़ की थी, जिससे उनके घर की बिजली दो दिन गुल रही थी। तब भी मनपिंदर ने उसे समझाया था, जिसे लेकर गगनदीप मन में रंजिश पाले बैठा था और शुक्रवार को मौका मिलते ही उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला।

    हथियार सहित दोनों आरोपी सलाखों के पीछे:

    पुलिस ने मृतक के भाई हरआनंद सिंह की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह और उसकी पत्नी जसबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

    #BatalaNews #GurdaspurCrime #PunjabCrime #MurderCase #PunjabPolice #CrimeNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T075940.220.jpg

    चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के कर्मचारियों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य

    अभिकान्त, 09 जुलाई चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित अपना विकल्प/अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

     

    ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी से प्राप्त पत्र के बाद जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

     

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहमति प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय को समय पर भेजा जा सके।

     

    चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।

     

    अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंसधारी को हस्तांतरित किया जाएगा।

     

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में अंडरटेकिंग फॉर्म प्राप्त कर समय पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी को भेजे जाएं।

     

    हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जुलाई, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है।

    #SolarEnergy #ChandigarhNews #HaryanaGovernment #GreenEnergy #DanikKhabar #LatestUpdates

  • 5.jpg

    हरियाणा सिविल सचिवालय में पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को: टाइपिंग दक्षता होगी सबसे बड़ी कसौटी

    जे कुमार चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026: हरियाणा सिविल सचिवालय में कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक (Junior Scale Stenographer) से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक (Senior Scale Stenographer) तथा आशुलिपिक (Stenographer) से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक के पदों पर पदोन्नति के लिए आगामी 25 जुलाई को विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्रीय परीक्षा समिति द्वारा संचालित की जाने वाली यह परीक्षा दो सत्रों में होगी, जिसमें कर्मचारियों को अपनी टाइपिंग और आशुलिपि दक्षता साबित करनी होगी। पहला सत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

    इस पदोन्नति परीक्षा में अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी दक्षता दिखानी होगी। वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए अभ्यर्थियों को कुल चार टाइपिंग डिक्टेशन देने होंगे, जिनमें दो अंग्रेजी (250-250 शब्द) और दो हिंदी (200-200 शब्द) के होंगे। इसमें अंग्रेजी के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है। इस पद पर केवल वही अभ्यर्थी सफल माना जाएगा जिसकी गलतियां 4 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगी।

    दूसरी ओर, कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए परीक्षा अपेक्षाकृत थोड़ी सरल होगी। इसमें एक अंग्रेजी (250 शब्द) और दो हिंदी (कुल 400 शब्द) के डिक्टेशन शामिल होंगे, और इसमें अधिकतम 8 प्रतिशत तक की त्रुटि स्वीकार्य रहेगी। परीक्षा अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों को पात्र कर्मचारियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा में भेजने को कहा गया है। इच्छुक और योग्य कर्मचारी 14 जुलाई 2026 तक स्थापना शाखा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके बाद 16 जुलाई तक पात्र उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय परीक्षा समिति को भेज दी जाएगी।

    #HaryanaSecretariat #PromotionExam2026 #ChandigarhNews #HaryanaGovernment #StenographerPromotion #TypingTestHaryana #CivilSecretariat #BreakingNewsHaryana

  • 6.jpg

    इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर है। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने अपना वक्तव्य जारी किया है।

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर मैं 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहूंगा। वर्ष 2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। उसके बाद यह मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है, जो 26 जनवरी, 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

    भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सभ्यतागत और जन-संबंध हैं और मेरी यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी के सभी पहलुओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी। इस यात्रा के दौरान, मैं इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करूंगा और राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रम्‍बनन मंदिर परिसर का दौरा करूंगा, जो हमारे घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का एक और उल्लेखनीय प्रमाण है।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मैं इंडोनेशिया से मेलबर्न का दौरा करूंगा। मेरी यह यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ मेरी चर्चाओं में रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा एवं परिवहन तथा जन-संपर्क क्षेत्रों में हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेलबर्न में मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिलेगा, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसके अलावा, यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया को उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, खेल एवं खेल विज्ञान के क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, मैं मेलबर्न से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के दौरे पर रहूंगा। मेरी यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती को और आगे बढ़ाएगी। इस यात्रा के दौरान, मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करूंगा। मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में भारतीय प्रवासी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस यात्रा के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित क्रमशः इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की मेरी यात्रा, जिसके बाद न्यूजीलैंड की यात्रा का कार्यक्रम है, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारे दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाएगी।

  • Untitled Project - 2026-07-06T123250.977.jpg
    06/07/26 |

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निकट नई 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' प्रारंभ; 750 से अधिक वाहनों के ठहराव की मिलेगी सुविधा

    अभिकान्त, 06 जुलाई चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों (लिटिगेंट्स) और आम नागरिकों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रशासन ने लंबे समय से लंबित पड़ी पार्किंग परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए हाईकोर्ट परिसर के समीप नवनिर्मित 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' को जनता के लिए क्रियाशील कर दिया है। लगभग ₹3.41 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार की गई इस अत्याधुनिक पार्किंग में एक ही समय में 750 से अधिक चारपहिया और दोपहिया वाहनों को योजनाबद्ध तरीके से खड़ा किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था के प्रारंभ होने से हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से उत्पन्न होने वाली गंभीर पार्किंग समस्या और उससे लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बहुत हद तक मुक्ति मिलने की संभावना है।

    यह संपूर्ण पार्किंग परियोजना हाईकोर्ट से सटी लगभग 6.23 एकड़ भूमि पर विस्तृत रूप से विकसित की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह विस्तृत क्षेत्र पूर्व में पूर्णतः कच्चा, असमान और पथरीला था, जिसके कारण यहां अत्यंत अव्यवस्थित और अनियमित ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता था। इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग ने इस पूरी भूमि का कायाकल्प करते हुए इसे सभी आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, जिससे अब यहां आने वाले वाहन स्वामियों को सुगम और सुरक्षित पार्किंग स्पेस उपलब्ध हो सकेगा।

    #HighCourtParking #ChandigarhAdministration #GreenSurfaceParking #PunjabAndHaryanaHighCourt #TrafficRelief #ChandigarhNews #UTEngineeringDepartment #Danikkhabar