रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत - ऋतु घई
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - जी.एम. एन पब्लिक विद्यालय में संकल्प योगा अकैडमी की डायरेक्टर एकता डांग की ओर से एक विशेष योगा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के शिक्षकगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
योग विशेषज्ञ ने अध्यापकों को तनावमुक्त रहने के विभिन्न उपाय बताए और उन्हें सरल योगासन एवं प्राणायाम की विधियाँ सिखाईं। इस अवसर पर शिक्षकों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योगाभ्यास से मन एकाग्र होता है, तनाव दूर होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने एकता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योग सत्र अध्यापकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनसे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बनता है।
#ambala #news #gmnpublicschool #yoga
Previous
देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के कानून को लाकर बहुत अच्छा कदम उठाया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next