धान की खरीद को लेकर डीसी अम्बाला ने ली मीटिंग, दिए निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि 22 सिंतबर से जिले की 15 मंडियों में धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा, इसको ध्यान में रखते हुए सभी मंडियों में धान खरीद के कार्य के तहत सभी आवश्यक प्रबंध होने सुनिश्चित होने चाहिए। किसानों व आढ़तियों को धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। डी सी को धान खरीद कार्य के तहत एसडीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएफएससी, डीएम हैफेड व संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों से धान खरीद कार्य के तहत जो-जो व्यवस्थाएं की गई डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में पिछले वर्ष 6 लाख 6 हजार एमटी धान की खरीद की गई थी। उन्होनें कहा कि इस वर्ष भी इतनी ही आवक आने की सम्भावना हैं। इसके साथ-साथ धान खरीद कार्य के तहत लगभग 200 मिलरस ने अपना पंजीकरण करवाया था।
डीसी ने धान खरीद कार्य के तहत सभी मंण्डियों में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था, मेन गेट पर डीवीआर लगवाना, बिजली की व्यवस्था, इलैक्ट्रिकल झरने की व्यवस्था, अटल किसान मजूदर कैन्टिन की व्यवस्था, सडक़ों के पेच वर्क सम्बधी व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं बारे सम्बध्ंिात अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मंडी में किसानों व आढतियों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए, वहीं किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि मंडियों में धान प्रबधंन के तहत बोर्ड भी चस्पा करवाएं और किसानों की सुविधा के हैल्प डेस्क भी होने चाहिए।
उन्होंने इस मौके पर आढती एसोसिएशन व राईस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे भी धान खरीद कार्य से संबंधित कोई सुझाव या अन्य कोई समस्या है उस बारे भी जाना। उन्होंने कहा कि सम्बध्ंिात एजेन्सी बेहतर समन्वय बनाकर धान खरीद कार्य को करवाएं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मंडियों में धान खरीद कार्य के तहत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होगीं।
इस मौके पर डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि धान खरीद कार्य के तहत शेड्यूल के अुनसार ही किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि 17 प्रतिशत से कम नमी मात्रा वाली ही धान मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि उनकी फसल खरीदने में कोई परेशानी न आए।
उन्होनें यह भी पंजीकृत किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से फसल खरीद की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होनें यह भी कहा कि गेट पास के तहत किसान पोर्टल के माध्यम से अपने घर से ही गेट पास की सुविधा ले सकता है। उपायुक्त ने सम्बधिंत एसडीएम को भी कहा कि धान खरीद कार्य के तहत वह भी मंडियों का निरीक्षण करें।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, डीएम हैफेड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू राजीव, डीएफएससी अपार तिवारी, कार्यकारी अभियन्ता विपणन बोर्ड नवीन श्योरण, आढती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, राईस मिलरस एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, आढती गौरव गुप्ता के साथ-साथ सचिव दलेल सिंह, कविता नरवाल के साथ-साथ अन्य आढ़तीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #dc