अम्बाला मंडल के कर्मचारियों ने अपशिष्ट पदार्थों से बनाईं कलाकृतियां
जे कुमार अम्बाला 23 सितम्बर - भारतीय रेल द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक "स्वच्छता ही सेवा - 2025” अभियान विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बाला मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, वर्कशॉप में रिज्यूस, रीयूज़, रिसाइकल करके अपशिष्ट पदाथों से कलाकृतियां एवं यात्रियों को एकल प्लास्टिक उत्पादों को कम करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों और रेलकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न मनमोहक कलाकृतियां बनाई, साथ ही "रिकास, रीयूज़, रिसाइक्ल कर एकल प्लास्टिक उत्पादों का कम उपयोग कर हरिन पर्यावरण और स्थिरता का संदेश फैलाया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रेल परिसर एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छ एवं वातावरण उपलब्ध कराना है।
#ambala #news #drm #railway