23/09/25

थाना पडाव क्षेत्र से सीआईए 2 ने 18 ग्राम हैरोइन व कार सहित आरोपी काबू

जे कुमार अम्बाला 23 सितम्बर - थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को 18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने  बतलाया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज अम्बाला छावनी से प्रताप फैक्टरी की तरफ कार में सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा।

सूचना उपरान्त सीआईए-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा के पास कार में सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 18 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया गया।

#ambala #news #police #ciastaff

Previous

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन-2025 के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया

Next

दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां सांय 6 बजे