30/09/25

अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार में 2 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव : अजय बवेजा

जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - अम्बाला छावनी के तोपखाना बाजार क्षेत्र में हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, इसको लेकर आज तोपखाना बाजार मे एक महत्वपूर्ण बेठक हुई | जिसमे कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अन्य सदस्य भी मोजूद रहे ।

बैठक के दौरान दशहरा मैदान तोपखाना बाजार में की जा रही सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा ताकि बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की महत्ता को सही ढंग से दर्शाया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, रोशनी और खासकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों को दहन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

अजय बवेजा ने बताया कि इस वर्ष, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। आयोजन की सुरक्षा दृष्टि से तोपखाना पुलिस ने अपनी ड्यूटी और सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर और इसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए जा रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने अम्बाला छावनी और आस-पास के क्षेत्रों की आम जनता से इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आवेदन किया है। उन्होंने कहा, "यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आप सभी की उपस्थिति ही इस आयोजन की वास्तविक शोभा है। मैं सभी निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने परिवार के साथ आएं और इस उत्सव का हिस्सा बनें।

Previous

"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 30 सितंबर, 2025 को शाम 6 बजे के मुख्य समाचार`

Next

दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर छावनी के प्रमुख मंदिरों मे रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़