जी एम एन कॉलेज अम्बाला ने ग्राम खुड्डा कला में किया एक दिवसीय शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुद्दा कलां में आयोजित किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य एनएसएस छात्रों को समाज सेवा और सामुदायिक विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना रहा। शिविर में छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा जैसी पहल शामिल रही। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विश्वास है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही गांव के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
शिविर के आयोजक एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने कहा कि इन एस एस वोलेंटियरस ने ग्रमीणों को स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक किया साथ ही किस प्रकार से स्वच्छता हमे लिए आवश्यक है यह भी बताया। शिविर के सफल आयोजन में एन.एस.एस. के सदस्य श्याम रहेजा, हर्षित लंबा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
#ambala #News #gmncollege