राष्ट्रीय व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम माजरी तथा ग्राम धनकौर में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता मिस सारू जस्सी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स मिस कोमल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।
आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।
#ambala #news #awareness #national #haryana #legalservicesauthority