राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम की सहारना करते हुए छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया। जिला स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में कुल 59 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर की भावना ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होली की छवि ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल थम्बड की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोगन राईटिंग मे कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब की मन्नत ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेडरी स्कूल भूरेवाला की शिखा ने द्वितीय तथा राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीसी बाजार की गौरी ने तृतीय स्थन प्राप्त किया।
इसी प्रकार आईडिया प्रतियोगिता में भी कुल कुल 54 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया जिसमें राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल समलेहडी की सयंम ने प्रथम, राजकीय गल्र्ज कालेज शहजदपुर की भावना ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट से रोजी तृतीय स्थान पर रहे ।
इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा ने नगराधीश को आईटीआई अम्बाला शहर में विद्यार्थियों के लिए जो कोर्स एवं गतिविधियां चलाई हुई हैं उस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी स्कूल कॉलेज,आईं टी आई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मौके पर अनुदेशक सुरिंदर पाल सिंह, आशु सैनी, जितेन्द्र कुमार, दीपक गोयल , धर्म सिंह ,मंदीप कौर के साथ-साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
#ambala #news #districtlevel #entrepreneurship #government #industrial #training #institute