30/09/25

डॉ. अनुपमा आर्य का कॉलेज को उच्चत्तम शिखर तक पहुंचाने में अह्म योगदान: डॉ. अंजु

जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सौजन्य से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई। स्टाफ के सभी सदस्यों ने प्राचार्या के प्रति अपने भावों को व्यक्त किया।

प्रो. डॉ. अंजु बाटला ने बताया कि प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कॉलेज को उच्चत्तम शिखर तक पहुंचाने में उनका बहुत योगदान है। उन्होंने इस कॉलेज में 36 वर्षों तक इस महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दी हैं। प्राचार्या महोदया स्वयं राजनीतिक शास्त्र में गोल्ड मैडलिस्ट रही और उनके कार्यकाल में बहुत से विद्यार्थियों ने गोल्ड मैडल प्राप्त किए। इसके साथ-साथ प्राचार्या जी ने कॉलेज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में उनका अमूल्य योगदान है।

कमलेश गोयल ने कविता के माध्यम से प्राचार्या के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्या ने यहीं पर अध्ययन का कार्य किया व अध्यापन का कार्य किया। उसके पश्चात् सात वर्षों तक प्राचार्या का पद सुशोभित किया। कविता के माध्यम से उन्होंने बताया कि जिस तरह उन्होंने कॉलेज के कोने-कोने को सजाया व उन्नति के लिए कार्य किया। इसके पश्चात् डॉ. सुमन बाला ने अपने विचार भावों के माध्यम से व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में डॉ. अमनीत कौर, डॉ. अनीता, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. गुरमीत, प्रो. विशाल, प्रो. अरविन्द ने प्राचार्या जी को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का धन्यवाद किया। प्रो. ममता भटनागर ने मंच संचालन किया।

प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने इस आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि मैं आशा करती हूं कि यह कॉलेज दिन-दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करे और सफलता के चरम शिखर को छुए। इसके पश्चात् सभी सदस्यों द्वारा सात्विक भोजन का आयोजन किया गया।

#ambala #News #aryacollege

Previous

खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक - शिक्षा मंत्री

Next

एलिवेटेड रोड से यातायात दबाव से मिलेगी निजात, आवागमन होगा सुगम