Skip to Videos
  • b7048687-4e88-444a-8fc0-409ffeabb993.jpg

    मंत्री अनिल विज की विकास नीति: गांव गरनाला में लाखों की लागत से बनेगी आधुनिक आंगनबाड़ी और ओपन जिम

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 3 जनवरी 2026: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास बहगल की अध्यक्षता में गांव गरनाला में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शक्ति प्रमुख गुरविंदर ने लाखों रुपये की लागत से बनने वाली नई आंगनबाड़ी और ओपन जिम का विधिवत रूप से नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर जिला परिषद से एस.ई.एन. प्रदीप विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने तकनीकी पहलुओं और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव में आंगनबाड़ी बनने से जहाँ बच्चों के पोषण और प्राथमिक शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं ओपन जिम की स्थापना से युवाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और कसरत करने की सुविधा घर के पास ही उपलब्ध होगी।

    ग्रामीणों ने जताई खुशी: शिलान्यास के दौरान भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने मंत्री अनिल विज के विजन की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से आज गांव शहरों के बराबर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इन विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर मंडल के अन्य पदाधिकारी, पंचायत सदस्य और गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaCantt #GarnalaNews #RuralDevelopment #OpenGym #Anganwadi #HaryanaGovernment #VikasBehgal #VillageInfrastructure #HealthyHaryana

  • WhatsApp Image 2025-12-11 at 3.00.53 PM.jpeg

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही 'अनसीट' हुई थी : विज

    जे कुमार , अंबाला 11 दिंसबर :- कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वोट से सम्बन्धित एक नोटिस भेजा गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी के कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही 'अनसीट' हुई थी उस समय तत्कालीन जस्टिस जेएमएल सिन्हा ने उनके चुनाव को रद्द किया था जो ऑन रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी ओर सोनिया गांधी नागरिक बाद में बनी और वोट डालनी पहले शुरू कर दी।

    पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई भी वोट न मिलने पर प्रधानमंत्री बना दिया गया : विज

    इसी प्रकार, साल 1946 में जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उस चुनाव में प्रदेश समितियां ने मत करना था और उस दौरान 17 प्रदेश समितियों में से 12 समितियों ने सरदार पटेल जी को चुना था तथा अन्य समितियां ने आचार्य कृपलानी व अन्य को वोट डाल दिया। जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई वोट नहीं मिली थी और उस समय शून्य वोट वाले को प्रधानमंत्री बना दिया गया।

    विज ने कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है अगर कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है तो जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें जीती हुई है वहां से उन सरकारों स्टेप डाउन करो। ऐसे ही, बिहार में उन्हीं मतदाता सूचियां से चुनाव लड़ा गया है जिससे भाजपा लड़ी है और जिससे कांग्रेस भी लड़ी है और नीतीश कुमार भी लड़े हैं तथा इंडी गठबंधन भी लड़ा है।

    #haryana #News #congress #bjpharyana #indira-gandhi #vote-theft-case-vij

  • 679b5c4e61cd5-haryana-minister-anil-vij-300232227-16x9.webp

    कांग्रेस वालों कुछ मर्यादा दिखाइए और जितने भी आपके विधायक चुनाव लड़कर जीते हैं उन सबसे इस्तीफा कराइए": अनिल विज

    जे कुमार, चंडीगढ़, 11 दिसंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "कांग्रेस को वोट चोर्निया हो गया है क्योंकि ये वही वोटर सूचियां हैं जिनके ऊपर कांग्रेस भी चुनाव लड़ती आई है और जीतते भी आई है तथा इनकी सरकारें भी बनी है। उन्होने कहा कि अगर कांग्रेस इस मामले पर ईमानदार है तो जहां जहां से कांग्रेस के विधायक बने है उनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के ये विधायक भी चोरी के वोटों से जीतें हैं"।

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि "अगर यह मतदाता सूचियां गलत है तो कांग्रेस वालों कुछ मर्यादा दिखाइए और जितने भी आपके विधायक चुनाव लड़कर जीते हैं उन सबसे इस्तीफा कराइए"।

    मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए श्री विज ने कहा कि "अगर कांग्रेस कहती है कि वोट चोरी हुई है और ये ईमानदार है तो जहां जहां से इनके विधायक बने है उनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के ये विधायक भी चोरी के वोटों से जीतें हैं क्योंकि सूचियां वहीं है और इनके ऊपर ही चुनाव हुआ है"।

    #anilvij #News #bjpharyana #congress #won-the-elections-resign #congressmla

  • WhatsApp Image 2025-12-11 at 2.43.55 PM.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 4.16.50 PM.jpeg

    दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जनसमस्याएं सुनते हुए युवती व उसके परिवार से हुई मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सके, ये मेरे और तेरे लिए मरना है”।

    उन्होंने कहा जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपत्ति ने मंत्री विज को अपनी शिकायत दी थी। दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा गया और गाली-ग्लोच की। इसपर युवती ने माता-पिता को तुरंत फोन करके मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने मौके से डॉयल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई, कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात्रि सिविल अस्पताल मैडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्‌ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियों से मारने की धमकी दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अन्य समस्याओं को भी सुना। उनके समक्ष बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आई जिसपर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मच्छौंडा निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी बारे, युवकों द्वारा रोडवेज वर्कशॉप में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई।

    #ambala #news #anilvij #bjpharyana #haryanapolice #spambala

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 5.02.04 PM.jpeg

    कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया गीता पूजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गुंजायमान ध्वनि के बीच कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। पवित्र ग्रंथ गीता के महापूजन तथा गीता के श्लोकों के उच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही आज ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकोच्चारण से समस्त वातावरण गीतामय हो उठा।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कुरुक्षेत्र लोकसक्षा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और ब्रह्मसरोवर का पूजन किया। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मेहमानों आगमन हुआ | यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने - अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर परंपरा अनुसार सभी मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर अभिनंदन किया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालने के बाद पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आध्यात्मिक, संस्कृति, ज्ञान एवं कला का दिव्य संगम हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला।

    उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर सरस्वती के तट पर ही वेद, उपनिषद और पुराणों की रचना हुई। इतना ही नहीं सम्राट हर्षवर्धन की वैभवशाली राजधानी थानेसर भी यहीं पर है। कुरुक्षेत्र की इसी महत्व को जानते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने इसे महाभारत युद्ध के लिए चुना था, यहीं पर अर्जुन को कर्मयोग का दिव्य संदेश दिया, जो आज भी मानव के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता केवल दार्शनिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसकी व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगिता है। यह ज्ञान - विज्ञान का अनूठा उदाहरण है, यहीं कारण है कि गीता भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी प्रिय है। पिछले 9 वर्षों से महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली, वर्ष 2019 में यह महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं श्रीलंका आदि देशों में भी मनाया गया।

    #ambala #News #anilvij #bjpharyana #rajnathsingh #haryana #kurukshetra #geetajayanti #international-gita-mahotsav-2025

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 12.46.07.jpeg

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया

    अम्बाला/चंडीगढ़, 24 नवंबर- देश के यशस्वी रक्षामंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया किया।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ सेना और वायुसेना अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

     

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

    #rajnathsingh #defenseminister #anilvij #anilvijministerharyana #ambalaairforcestation #mod #defenseminister #geetajayantimohotsav #haryanagoverment

  • Pic 2.jpeg

    कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए : विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- बिहार में हार के बाद अब कांग्रेसी नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि पैसे के जरिए बिहार में वोट ली गई है और चुनाव जीता गया है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए जहां पर रोना सिखाया जाए ताकि अगर किसी का कोई मरता है तब वहां से रोने के लिए लोगों को भेजा जाए। विज यही नहीं रुके वो बोले कि कांग्रेस को बिहार का चुनाव हजम नहीं हो रहा जो लोगों ने इन्हें धूल चटाई है वह इन्हें चाटनी चाहिए।

    #बिहारचुनाव #अनिलविज #कांग्रेस #रोनेवालीपार्टी #चुनावीहार #धूलचटाई #राजनीति #DanikKhabar #Bharat #Bihar

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 2.44.40 PM.jpeg

    रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं : अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का जो फैसला होता है उसे मनाना पड़ता है।

    बिहार चुनाव में उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को जो धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

    #अनिलविज #रॉबर्टवाड्रा #बिहारचुनाव #बिहारकीजनता #प्रजातंत्र #कांग्रेस #लालूप्रसादयादव #Haryana #Bihar #Bharat #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 2.33.57 PM.jpeg

    महबूबा मुफ्ती उग्रवाद का समर्थन कर रही है और वो उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है : अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दिल्ली लाल किले के बाहर कश्मीर की आवाज गूंजी है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती यह कहती है कि दिल्ली लाल किले पर जो आतंकवादी घटना हुई है जो आतंकवादी मॉडल था, जो वह करने वाले थे, तो महबूबा उग्रवाद का समर्थन कर रही है और पहले भी इन्होंने उग्रवाद का समर्थन किया है। वास्तव में महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है। महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़कते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि आतंकी घटना को यह कश्मीर की आवाज बता रही है, तो इसका मतलब क्या कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में ये जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे।

    उन्होंने कहा महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से इस देश की भावना के विरुद्ध बात कर रही है।

    #अनिलविज #महबूबामुफ्ती #कश्मीरकीआवाज #आतंकवादीघटना #उग्रवाद #लालकिला #दिल्ली #भारत #DanikKhabar #India #LatestNews

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 2.10.03 PM.jpeg

    बिहार चुनावों पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “कांग्रेस के नकली और झूठे नेता ही इनकी हार का कारण है”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर आयोजित समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समीक्षा करने की जरूरत नहीं है, इस हार का कारण खुद मंत्री अनिल विज ने बताते हुए कहा कि यह नकली और झूठे नेता है जिनके ऊपर जनता विश्वास नहीं करती।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस न तो विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा पा रही है और न ही जिन प्रदेशों में इनकी सरकार है वहां सत्ता पक्ष की। देश सभी बातों का अध्ययन करता है और देश कोई क्या कहता है उसपर भरोसा नहीं करता। चुनाव में वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहा जाता है, मगर पार्टियां करती क्या है देश उसपर विश्वास करता है। भाजपा की जो सरकार हैं वहां काम हो रहे हैं। भाजपा ने जो कार्य किए हैं बिहार के लोगों ने वह देखा है उसके बाद ही भाजपा व नीतिश की जोड़ी को पसंद कर वोट किया है।

    #AnilVij #CongressReviewMeeting #BiharElections #BiharResults #FakeLeaders #JantaKaFaisla #BJP #NitishKumar #HaryanaPolitics #RJD #DanikKhabar #Bharat #LatestNews

  • 1003021768.jpg

    भाजपा युक्त NDA ने बिहार चुनाव में सभी विरोधी पार्टियों को मिट्टी में मिला दिया दिया

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नवीनतम रुझानों और परिणामों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है।

    * एनडीए (NDA), जिसमें बीजेपी और जेडीयू शामिल हैं, 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे यह स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है।

    * भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव में पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए 90 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की है।

    * जनता दल (यूनाइटेड) - JDU भी 80 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

    * महागठबंधन, जिसमें आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं, 35 से 40 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है।

    यह प्रदर्शन भाजपा और एनडीए के लिए ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रहा है, जिसने विरोधी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणामों के आने पर अंतिम संख्या स्पष्ट होगी।

    #BiharElections #NDASweep #BJPSuccess #OppositionFailure #ElectionResults #PoliticalVictory #BiharPolitics #NDALeadership #ElectionDay #NarendraModi #BJPWin #StateElections #DemocracyInAction #PoliticalUpdate #IndianPolitics #BiharNews #VoterSupport #Elections2023 #VictoryLap

  • Pic 2.jpeg

    ए वतन ए वतन हमकों तेरी कसम ... ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देशभक्ति पर गाया गीत

    चंडीगढ़, 13 नवम्बर, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजाद टी-प्वाइंट पर अपने दोस्तों के साथ देशभक्ति पर आधारित गीत गाया।

    उन्होंने गाया

    जलते भी गए,
    कहते भी गए,
    आज़ादी के परवाने,
    जीना तो उसी का जीना है
    जो मारना वतन पे जाने

    ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम
    तेरी राहो में जान तक लूटा जायेंगे
    फूल क्या चीज़ है
    तेरे कदमो में हम भेंट अपने सरो की चढ़ा जायेंगे

    कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से
    कोई न्च् से है, कोई बंगाल से
    तेरी पूजा की थाली में लाए हैं हम
    फूल हर रंग के आज हर डाल से
    नाम कुछ भी सही, पर लगन एक है
    ज्योत से ज्योत दिल की जगा जायेंगे

    तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र,
    उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम
    तेरी धरती पे है जो कदम गैर का,
    उस कदम का निशा तक मिटा देंगे हम
    जो भी दीवार आएगी अब सामने,
    ठोकरों से उसे हम गिरा जाएंगे

    सेह चुके है सितम हम बोहोत गैर के
    अब करेंगे हर एक वार का सामना
    झुक सकेगा ना अब सरफरोशो का सर
    चाहे हो खुनी तलवार का सामना
    सर पे बांधे कफ़न हम तो हसते हुए
    मौत को भी गले से लगा जायेंगे
    ऐ वतन ऐ वतन

  • Pic 2.jpeg

    “प्रधानमंत्री पद नहीं, राष्ट्र सर्वाेपरि“, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते त्यागा था प्रधानमंत्री का पद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक त्यागपुरूष थे और उनकी सोच में देश सबसे पहले, फिर पार्टी तथा बाद में स्वयं था। इसी विचारधारा के चलते लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पद को हंसते-हंसते त्याग दिया था।



    उन्होंने बताया कि साल 1946 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव हुए उसमें तय था कि जो प्रधान बनेगा वहीं कल देश का प्रधानमंत्री भी बनेगा। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस कमेटियां थी जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में डाले गए व 3 वोटें अन्य को डाली गई। जवाहरलाल नेहरू को एक वोट तक नहीं मिली, फिर भी महात्मा गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं और आप पद पर अपना दावा छोड़ दें, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया।  



    विज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह कर सम्मानित भी किया गया।



    उन्होंने कहा कि आज एकता यात्रा हिस्सा लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती है, उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है और आज जो हिंदुस्तान हमारे सामने है यह उनकी बदौलत है। हम आजाद हो गए, लेकिन देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था और उस समय लगभग 562 रियासतें थी। देश की पहली सरकार में सरदार पटेल जी को उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने इन रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया और कहीं भी बल प्रयोग नहीं करना पड़ा और सभी रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल कराया। जम्मू-कश्मीर का विलय करने में भी दिक्कतें आई जिसे जवाहर लाल नेहरू जी ने संभाला हुआ था, लेकिन उसके बाद क्या-क्या कठिनाईयां आई, यह आज हमारे सामने है।

     

    जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज स्थिति कुछ ओर होती, हम नई ऊंचाइयों को छू चुके होते- मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्लेषक कहते हैं कि नेहरू की जगह सरदार पटेल हमारे पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज देश की स्थिति कुछ ओर होती व आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता। मगर सरदार पटेल तब पार्टी से बंधे थे और पार्टी ने जो दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया। संघीय ढांचें में आईएएस व आईपीएस सेवाओं की सोच भी पटेल जी की थी जिसका उन्होंने निर्माण किया ताकि देश को अच्छे प्रकार से संचालित किया जा सके। वह अच्छे प्रशासक के साथ-साथ देशभक्त भी थे। उनकी आर्थिक नीतियां देश को आगे बढ़ाने के लिए थी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया मगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, उनको भारत रतन भी 41 वर्ष बाद दिया गया जबकि उनसे पहले कई प्रधानमंत्रियों ने खुद ही भारत रतन ले लिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है - विज



    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज दिल्ली में नेताओं की बड़ी-बड़ी समाधियां है मगर सरदार पटेल के लिए इनको एक इंच जमीन नहीं मिली जहां सरदार पटेल की स्मृति बनाई जा सके। मगर भाजपा सरकार ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हमारी पार्टी सम्मान करना जानती है। दिल्ली के प्रधानमंत्रियों के लिए बने म्यूजियम में एक ही प्रधानमंत्री की यादगार थी, मगर हमारी सरकार आने के बाद सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। हमारे लिए देश महत्व रखता है। हमने सबको बराबर का सम्मान दिया। सरदार पटेल के दिल्ली के निवास की भी किसी ने सुध नहीं ली, मगर हमारी सरकार ने उसको भी संजोकर रखने के लिए एक यादगार स्थान बनाकर दिया ताकि लोग जाए और उन्हें नमन कर सकें। सरदार पटेल का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है - विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सरदार पटेल का कहना था कि देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है और उसी फार्मूले पर चलते हुए नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया। आज बड़ी-बड़ी ताकतें व देश नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हैं। सबसे बड़ी ताकत अमेरिका मानी जाती है जिसके राष्ट्रपति ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी महान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कितना आगे बड़ा दिया और वो 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए वो कब के विकसित राष्ट्र बन गए, मगर हम आज भी विकासशील देश है। विकसित और विकासशील देश में यह अंतर होता है कि विकसित देश अपने नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं दे चुका होता है जबकि विकासशील देशों में मूलभूत ढांचा चाहिए होता है।  



    विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प किया है कि वह देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक नागरिकों की मूलभूत जो-जो जरूरतें है वो पूरी करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उन्होंने तीन तलाक खत्म किया व राम मंदिर जिसके लिए हजारों साल से संघर्ष हो रहा था वो राम मंदिर उन्होंने बनाकर दिया। इसलिए देश विश्वास करता है कि यदि मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाऊंगा तो विकसित भारत बनेगा और इसके लिए एनडीए की सरकारें काम कर रही है। हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिन-रात इसी सपने को पूरा करने में लगे है। वो भी हरियाणा में आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं ताकि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा किया जा सके।  

    ऊर्जा मंत्री ने पद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना व स्वयं तिरंगा थाम पद यात्रा में हुए शामिल

    इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में हिस्सा लिया। मंत्री विज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं तिरंगा थामकर वह यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान हैडकांस्टेबल गुरदेव सिंह द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों-आपस में प्रेम करो’’ पर आधारित गीत गाया गया जिसकी मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की व जवान की पीठ थपथपाई।



    इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, कार्यकारी खेल अधिकारी राम स्वरूप, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी रमेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, मदन लाल शर्मा, बी.एस. बिन्द्रा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, प्रेम राणा, डा. नवीन गुलाटी, अरूण कांत शर्मा, डा. पूजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #bjpharyana #runforunity ##SardarVallabhbhaiPatel #IronManOfIndia #AnilVij ##NationFirst #SelflessLeader ##HaryanaMinister ##FirstPMPost

  • 1002667664.jpg

    इंदिरा गांधी की कांग्रेस ( आई ) अब बन गई राहुल गांधी की कांग्रेस (a i )

    कांग्रेस (I) का मतलब है इंदिरा कांग्रेस

    • 1969 में कांग्रेस पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी –

      1. कांग्रेस (O) → "ऑर्गनाइजेशन" वाला गुट, जिसमें पुराने नेता (कामराज, मोरारजी देसाई आदि) थे।

      2. कांग्रेस (R) → "रूलिंग" वाला गुट, जिसे इंदिरा गांधी लीड कर रही थीं।

    • बाद में 1978 में जब एक और टूट हुई तो चुनाव आयोग ने इंदिरा गांधी वाले गुट को कांग्रेस (I) यानी इंदिरा कांग्रेस के नाम से मान्यता दी। यहाँ "I" का अर्थ Indira था।

    • 1981 में चुनाव आयोग ने इसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress-I) को असली कांग्रेस पार्टी मान लिया।

    • इंदिरा गांधी की मृत्यु (1984) के बाद भी यह नाम कुछ समय चला और फिर बाद में केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नाम रह गया।

    2025 आते आते एक नई कांग्रेस का जन्म हुआ है कांग्रेस ( a I ) जिस कांग्रेस ने इस देश पर 54 वर्ष तक राज रहा है उस कांग्रेस की अब यह हालत हो गई है कि उसे अपनी बार खाने के लिए अब a i का सहारा लेना पड़ता है वह भी झूठ फरेब के लिए। क्योंकि श्री राहुल गांधी के बे सिर पैर वाली राजनीत ने कांग्रेस को नेताविहीन पार्टी बना दिया है और अब इसने अपनी बात कहने के लिए a i का सहारा लेना पड़ रहा है ।

    हाल ही में, कांग्रेस की बिहार इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी से जुड़ा एक एआई-जनरेटेड (AI-generated) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है।

    यह एक लगभग 36-सेकंड का वीडियो था, जिसमें दिखाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां का सपना देखते हैं। वीडियो में एआई की मदद से बनाई गई हीराबेन मोदी की छवि अपने बेटे (पीएम मोदी) से नोटबंदी और बिहार में उनके नाम का इस्तेमाल करके की जा रही राजनीति पर सवाल करती हैं।

    जनता पार्टी ने इस वीडियो की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां का अपमान बताया। उनका कहना है कि यह राजनीति के गिरते स्तर को दिखाता है और कांग्रेस ने एक स्वर्गीय महिला का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया है।

    मामले में दिल्ली में एक भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें वीडियो को मानहानिकारक और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया है।

    हरियाणा सरकार ने मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यह पहले राहुल गांधी और तेजस्वी केबमंच से मोदी की मां को दी गई गाली से भी बड़ी गाली है । जिसके लिए कांग्रेस को कभी देश माफ नहीं करेगा ।

    यह घटना बिहार में आगामी चुनावों से पहले हुई है और दोनों पार्टियों के बीच सियासी बहस का एक नया मुद्दा बन गई है।

    #IndiraGandhi #RahulGandhi #CongressI #CongressAI #PoliticalChange #IndiaPolitics #GandhiLegacy #CongressParty #LeadershipTransition #PoliticalEvolution #PartyRebranding #GandhiFamily #IndianDemocracy #Congress2023 #PoliticalHeritage #LegacyOfLeadership #YouthInPolitics #Empowerment #ChangeInPolitics

  • download.png

    हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी ई-टिकट सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द ही यात्रियों को ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आगामी दो सप्ताह के भीतर यूपीआई और डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड विकसित किए जाएं।

    इस निर्णय से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब बसों में सफर करने वाले लोगों को खुले पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। साथ ही, इससे प्रदेश सरकार के "डिजिटलाइजेशन" अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली लागू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था समय पर पूरी तरह से लागू की जाए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

    यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम हरियाणा रोडवेज के लिए एक आधुनिक बदलाव साबित होगा। डिजिटल टिकटिंग से जहां भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी, वहीं सरकार को राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

    रोडवेज विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री बस में सवार होते ही कंडक्टर द्वारा उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से खासकर युवा और कामकाजी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा।

    #e-ticket #haryanaroadwaysbuses #haryana #passengers #news #anil vij #minister

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 4.14.34 PM.jpeg
  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 12.52.16 PM (2).jpeg

    ‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ’’इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’ - अनिल विज


    चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’।



    श्री विज आज हरियाणा विधानसभा मंे चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान शैतान शब्द को लेकर विपक्ष द्वारा आपत्ति जताने के संदर्भ में चल ही बहस के दौरान बोल रहे थे।



    उन्होंने कहा कि विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए जबकि विपक्ष चला गया। उन्होंने कहा कि जब आप (विपक्ष) सुनते नहीं है और चले जाते हो और बार-बार उसी बात को उठाते हो, तो विपक्ष को मान लेना चाहिए कि उनके द्वारा रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है इसलिए विपक्ष मान ले कि रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है!

    #haryana #chandigarh #anilvij #vidhansabha #session #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 11.34.09 AM (1).jpeg

    बावल का ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री अनिल विज

    बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    "मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए" - अनिल विज



    रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है - विज



    चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैडओवर होने पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर उदघाटन करने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी की जा सकें।



    विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रही मॉनसून सत्र के दौरान बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए तथा इस संबंध में सरकार ने जमीन रियायत दरों पर देने की बात की है।



    उन्होंने कहा कि बावल का ई.एस.आई अस्पताल हरियाणा सरकार ने नहीं बनाना है बल्कि यह ई.एस.आई अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा बनाया जाना है और इसका निर्माण कार्य सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। श्री विज ने कहा कि हालांकि, उनके द्वारा यह पता किया गया था कि अभी तक इस अस्पताल का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत हुआ है और इस अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए केन्द्रीय श्रम मंत्री से उनके द्वारा पत्राचार किया गया है।



    विज ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ईएसआई द्वारा चलाए जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी उनके द्वारा लिखा गया है जिसके तहत बल्लभगढ में 100 बिस्तर का ई.एस.आई अस्पताल, पंचकूला में बनाई जा रही ई.एस.आई डिस्पेंसरी, सोनीपत का ई.एस.आई अस्पताल और डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य के बारे में पत्राचार किया गया है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग के साथ राज्य के श्रम विभाग के अधिकारी विभिन्न परियेाजनओं को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी हो जाए।


    विज विधायक कृष्ण कुमार के बारे में कहा कि उन्हें खुशी है कि ये पहली बार चुनकर आएं हैं और ये सारे मुददे बावल के उठा रहे है और वहां की जनता को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

    #haryana #vidhansabha #anilvij #minister #danikkhabar #news #ESIhospital #Bawal

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 12.11.45 PM.jpeg

    हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    इसी माह के भीतर सबस्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया होगी आरंभ- अनिल विज



    चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इस संबंध में एचएसवीपी के साथ जमीन लेने के लिए बातचीत की जा रही है।



    श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सदन के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।



    उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस माह के भीतर ऊर्जा विभाग और एचएसवीपी विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर भूमि को तय  करेंगें और इसके उपरांत सबस्टेशन लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

    #haryana #anilvij #minister #vidhansabha #session #sub-station #sector-33 #hisar

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 12.11.46 PM.jpeg

    ‘‘इस प्रश्न का उत्तर वही है, जो पिछले सत्र में भी उनके द्वारा दिया गया था’’- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज विधानसभा के अध्यक्ष से आग्रह करते हुए प्रश्न का उत्तर देने से पहले रूलिंग की मांग करते हुए बताया कि पिछले सत्र में यही प्रश्न पूछा गया था, इसलिए इस प्रश्न का उत्तर भी उनका वहीं है जो पिछले सत्र में उनके द्वारा दिया गया था।



    श्री विज ने यह जानकारी आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान प्रश्न संख्या 4 के संदर्भ में दी।



    उल्लेखनीय है कि उन्होंने बताया कि रूल आफ प्रोसिजर की धारा 50 के तहत पिछले सत्र का समान प्रश्न अगले सत्र में नहीं पूछा जा सकता है और यह नियमों के विरूद्ध है। श्री विज ने पिछले सत्र में पूछे गए प्रश्न के संबंध में रूलिंग की मांग की।

    #haryana #vidhansabha #session #anilvij #minister #danikkhabar #news #chandigarh

  • 8af2e012-b623-4c99-b3f5-f544b61d0158.jpeg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता जो सदैव जनता के दिलों में रहते हैं : द ग्रेट खली

    चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर WWE के पूर्व रेस्लर द ग्रेट खली ने मुलाकात की। मंत्री अनिल विज ने खली का अपने आवास पर स्वागत करते हुए उनसे चर्चा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपना बड़ा भाई एवं आदर्श मानने वाले खली ने कहा कि वह जब भी मंत्री अनिल विज से मिलते है तो उनमें और ऊर्जा का संचार हो जाता है। वह उनके कार्य करने की शैली से बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता है जोकि सदैव जनता के दिलों में रहते हैं। आज उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला जिससे वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।

    वहीं, मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज से खली ने चर्चा की और उनका हालचाल जाना।

    #anilvij #thegreatkhali

  • Anil Vij.jpg

    अंबाला छावनी में एनसीडीसी की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में किया जाएगा तैयार - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नडडा ने पत्र के माध्यम से दी ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को जानकारी

    एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को दिए गए निर्देश - अनिल विज

    लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में एनसीडीसी की शाखा को बनाया जा रहा - विज

    अंबाला /चण्डीगढ, 21 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में तैयार किया जाएगा।

    मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नडडा द्वारा एक पत्र उन्हें भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पत्र के माध्यम से बताया गया है कि एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को निर्देश दे दिए गए है कि इस शाखा का निर्माण 18 महीनों में पूरा कर दिया जाए।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सीपीडब्यलूडी को गत दिनों 1.39 करोड रूपए की राशि की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा को बनाया जा रहा है।

    श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के नग्गल में बनाए जा रहे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) में जहां विभिन्न रोगों से संबंधित टेस्ट की सुविधा होगी, वहीं बीमारी से संबंधित अनुसंधान का कार्य भी किया जाएगा और अनुसंधान होने से देश-प्रदेश सहित व विश्व के लोगों को फायदा होगा।

    उन्होंने बताया कि इस शाखा को लगभग 4 एकड से अधिक भूमि पर स्थापित किया जा रहा है ताकि टेस्ट के साथ-साथ विभिन्न रोगों पर अनुसंधान भी हो सकें। इस शाखा के खुलने से हरियाणा सहित आसपास के सात राज्यों के विभिन्न रोगों से संबंधित टेस्ट इस शाखा में किए जा सकेंगें। एनसीडीसी शाखा के अंबाला छावनी में खुलने से प्रदेश सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब, राजस्थान इत्यादि के लोगों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट करवाने में सुविधा मिलेगी।  
     
    श्री विज ने बताया कि एनसीडीसी शाखा के निर्माण के लिए पहले फेज का कार्य आरंभ हो चुका है। एनसीडीसी के प्रावधानों के तहत लैब बनाई जाएगी और सीपीडब्ल्यूडी इस पर कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि अम्बाला छावनी में एनसीडीसी का निर्माण इसलिए हुआ क्योंकि अंबाला हवाई, रेलवे जंक्शन और रोड नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अंबाला छावनी में अटल कैंसर देखभाल केंद्र, सिविल अस्पताल अंबाला छावनी और तीन मेडिकल कॉलेज इसके नजदीक है, जहां से नियमित नमूने लिए जा सकते हैं।

    गौरतलब है कि एनसीडीसी शाखा में इबोला वायरस रोग (2014), महामारी इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 (2009-10), सार्स प्रकोप जैसी नई संक्रामक बीमारियों का पता लगाने, नियंत्रित करने और रोकने में मदद करेंगी। शाखा में डायरिया, हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई, चिकनपॉक्स और खसरा आदि जैसी हवा, पानी और खाद्य जनित बीमारियों के प्रकोप का पता लगाने, इलाज करने और रोकने का कार्य होगा।

    एनसीडीसी में यह सुविधाएं होगी

    ग्राउंड फ्लोर - रिसेप्शन, वेटिंग एरिया रूम, लॉबी, कांफ्रेंस हॉल, एडमिन आफिस, सिक्योरिटी रूम, आईटी वीडियो रूम, हेड आफ एनसीडीसी रूम एवं अन्य प्रशासनिक कार्यालय होंगे।

    फर्स्ट  फ्लोर - सेम्पल कलेक्शन एवं यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, लॉबी के अलावा, क्लाइमेट चेंज रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आईडीएसपी, ईपीडीमिलॉजी स्टाफ रूम, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे।

    सेकेंड फ्लोर - इस फ्लोर में लैब व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे जिनमें क्लाईमेट चेंज रूम, माक्रो लैब बैक्टीरयोलॉजी, एएमआर लैब, लैब टीचिंग एंड डेमो रूम, एएमआर आफिसर रूम, वीरोलॉजी, लौबी एवं अन्य रूम होंगे।

    थर्ड फ्लोर -नॉन बीएसएल लैब एरिया, बीएसएल-2 लैब एरिया, स्टाफ कॉमन रूम, ओपन टैरेस, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे तथा पूरी बिल्डिंग में दो लिफ्टों का प्रावधान भी हैं।

    #jpnadda #centralhealthminister #anilvij #ncdc

  • photo-collage.png (10).jpg
  • 1.jpeg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यमुनानगर में जोरदार स्वागत, लोग मिलने व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़े

    यमुनानगर, 15 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जनता के दिल में रहते है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन देखने को मिला।

    आज 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर उनके चाहने वालों ने अपने आवास पर कार्यक्रम रखे जहां मंत्री अनिल विज पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे और एक समय तो ऐसा आ गया जब उनके साथ सेलफी या फोटो खिंचाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।

    मंत्री अनिल विज ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए उनके साथ फोटो खिंचाई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

    मंत्री अनिल विज का आज यमुनानगर की मेयर सुमन बेहमनी, भाजपा करे पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंधी, वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल, भाजपा पार्षद भानू राणा ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया जहां बड़ी संख्या में कार्यक्रम व आमजन मौजूद रहा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में भाजपा नेता राकेश त्यागी के निवास पर भी पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित कई पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #yamunanagar

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 13.02.34.jpeg

    प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हमारी डबल इंजन सरकार विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही - अनिल विज

    मंत्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया, अपना शुभ संदेश दिया, देशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

    ऊर्जा मंत्री ने ज्ञात-अज्ञात शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

    मंत्री अनिल विज ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप राशि देने और 16 अगस्त को स्कूलों में छुटटी की घोषणा की

    चण्डीगढ/यमुनानगर, 15 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विकसित भारत के संकल्प के साथ साल 2047 तक एक विकसित हरियाणा का स्पष्ट रोडमैप लेकर आगे बढ़ रही हैं।

    मंत्री अनिल विज आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के उपरांत उपस्थित स्वतंत्रता सेनानीगण, उनके परिजन, बुजुर्गों व बच्चों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आए हुए जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसके लिए मंत्री अनिल विज ने 10 लाख रूपए प्रोत्साहित स्वरूप अपने स्वैच्छिक कोष से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस राशि से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मिठाई और गिफ्ट प्रदान की जाए। उन्होंने 16 अगस्त की स्कूलों में छुटटी की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन वीर सैनिकों को नमन किया जो सीमाओं पर तिरंगे की शान बनाए रखने के लिए दिन-रात डटे हुए हैं।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया - विज

    उन्होंने कहा कि आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। जब-जब दुश्मन ने हमारी अस्मिता को चुनौती दी, हमारे वीर जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हमारी आत्मा को झकझोर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर जवाब दिया और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि ‘‘भारत अब चुप नहीं बैठेगा’’।

    अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है - विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक, 410 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। नौजवानों को सेना में भर्ती की तैयारी के लिए चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया हैं, साथ ही रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय भी बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि 10 मई 1857 को अम्बाला से उठी आजादी की चिंगारी ने पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगा दी। उसी गौरवशाली स्मृति को संजोने के लिए अम्बाला छावनी में ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ बनाया जा रहा है।

    भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर- विज

    उन्होंने कहा कि आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत के रूप में भी उभर रहा है और 11 वर्ष पहले 14वें स्थान पर रही हमारी अर्थव्यवस्था आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। पिछले 11 वर्षों में देश में हुए क्रांतिकारी बदलाव प्रधानमंत्री के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाएं जैसी पहलों ने करोड़ों भारतीयों को सम्मान, बराबरी और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है। ऐतिहासिक फैसलों ने देश को नई दिशा दी है। भगवान श्री राम लला मंदिर निर्माण, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, और अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत में शामिल करना, देश की एकता और सम्मान के प्रतीक हैं।

    ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली देने की सफल योजना लागू- विज

    उन्होंने कहा कि गरीब और आमजन के जीवन स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता हैै। ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के तहत 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से मुफ्त यात्रा, श्रमिकों को वित्तीय सहायता, किसानों को बोनस और मुआवजा जैसे कदम हमारी प्रतिबद्धता के साक्षी हैं। बिना पर्ची-बिना खर्ची के अब तक 1 लाख 80 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, अनुबंध कर्मचारियों को सुरक्षा मिली है और योगयुक्त-नशामुक्त अभियान से लाखों युवाओं को नई दिशा दी गई है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव इंडोर जिम, खेल नर्सरी और योगशालाएं बनाई जा रही हैं। हरियाणा आज ओलंपिक विजेताओं को देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है।

    ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी- विज

    श्री विज ने कहा कि किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद, आबियाने की समाप्ति, 20 साल से शामलात भूमि पर काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक, 15 हजार 465 करोड़ रूपए का फसल मुआवजा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 7,000 करोड़ रूपए का सीधा लाभ पहुंचाना हमारे अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण हैं। महिलाओं के लिए ‘लाडो सखी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से 2 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। एक-तिहाई राशन डिपो, अटल किसान मजदूर कैंटीन और वीटा बिक्री केंद्र महिलाओं को सौंपे गए हैं तथा 131 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैैं। इसके अलावा, 500 रूपए में गरीब महिलाओं को गैस सिलेण्डर मुहैया करवाकर सस्ती गैस योजना से लाखों रसोई रोशन हुई हैं और पंचायतों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

    सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को दिया अधिकार - विज

    श्री विज ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों में आरक्षण का पुनर्विभाजन कर वंचितों को अधिकार दिया है और पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए की गई। गरीब परिवारों के लिए हैप्पी योजना से रोडवेज बसों में सालाना 1,000 कि.मी. मुफ्त यात्रा, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से बेटियों की शादी पर 71 हजार तक की सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना से 1 लाख 47 हजार मकान उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 256 और 58 ग्राम पंचायतों में 3 हजार 884 प्लॉट दिए गए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना से 22 लाख लोगों को 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है।

    स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया- विज

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने बाधा पैदा करने वाले नियम खत्म कर, 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन की हैं और सभी स्वीकृतियां 12 दिन में देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें खरखौदा में मारुति सुजुकी का देश का सबसे बड़ा प्लांट युवाओं के लिए हजारों रोजगार लाएगा। व्यापारियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से काबिज दुकानों व मकानों का मालिकाना हक दिया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना से खुदरा विक्रेताओं को न्यूनतम मासिक पेंशन की सुविधा मिल रही है।

    अंबाला छावनी में बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार, जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी - विज

    उन्होंने कहा कि वन महोत्सव और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। गांवों में ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, 2 हजार 88 अमृत सरोवर और भूजल रिचार्ज जैसी परियोजनाएं क्रियान्वित की हैं। फरीदाबाद व करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, जबकि पीएम ई-बस सेवा के तहत 7 शहरों के लिए 450 बसें स्वीकृत हैं। हिसार का महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हरियाणा का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर औद्योगिक व आर्थिक विकास का नया अध्याय लिख रहा है, जहां से हाल ही में श्री राम लला अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं शुरू हुईं। इसी प्रकार, हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए अंबाला छावनी में भी बनाया जा रहा हवाई अडडा लगभग तैयार है और जल्द ही यहां से उडानें शुरू होंगी।

    ऊर्जा मंत्री की अपील- हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे

    श्री विज ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम संकल्प लें कि हर चुनौती में देश की गरिमा, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे, और आने वाले कल के लिए सशक्त, आत्मनिर्भर, विश्व में अग्रणी भारत की नींव रखेंगे क्योंकि यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में, विशेषतौर पर अधिकारियों/कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को अपने योगदान देने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

    इससे पूर्व, श्री विज ने जगाधरी पुलिस लाईन में जाकर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजंलि अर्पित की। यमुनानगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में श्री विज ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर सम्मानित भी किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।

    इस मौके पर यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपडा, भाजपा नेता कपिल विज, जिला प्रशासन के अधिकारी, जाने-माने नेतागण, गणमान्य व्यक्तिगण भी उपस्थित थे।

    #anilvij #independenceday #bjpharyana #bjp #yamunanagar #ambala

  • देश के विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया - अनिल विज

    हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया, आज कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है? - विज  

    कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और मां भारती के टुकडे करवा दिए - विज

    राहुल गांधी जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं? - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का पूरे देश के 140 करोड लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
     
    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिन्दुस्तान का विभाजन आज ही के दिन हुआ और कई परिवारों को विभाजन का दंश जख्म दे रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाजन के दंश का दर्द केवल उन करोडों विस्थापित लोगों व उस समय विभाजन के कारण मारे गए 10 लाख लोगों के परिवारों और शहीदों के परिवारों को ही नहीं होना चाहिए बल्कि ये सारे देश के 140 करोड़ लोगों को इसका दर्द होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा किया गया और बंटवारा भी धर्म के आधार पर किया गया। हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया गया। जबकि आज कांग्रेस वाले उछल-उछल कर कहते हैं कि हम धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

    विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता कहां गई थी जब कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उस समय कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया कि हम भारत मां को बंटने नहीं देंगें। चाहे आजादी की लडाई ओर भी लडनी पडती जबकि एक रहने के लिए लडाई ओर लडनी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेसियों ने मां भारती के टुकडे करवा दिए जिसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

    राहुल गांधी के वकील द्वारा कोर्ट में बताया गया कि राहुल गांधी को जान का खतरा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है जबकि राहुल जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं। इसमें यह जांच का विषय है कि राहुल गांधी गलत बोल रहे हैं या उनका वकील गलत बोल रहा है।

    #anilvij #rahulgandhi #bjp #congress

  • Pic 1.jpeg

    ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’ - अनिल विज

    तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान, इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का किया गया आह्वान - विज


    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा और मुझे खुशी है कि मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनानगर में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं’।

    मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा 15 अगस्त को विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए जारी की गई तीन अलग-अलग सूचियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

    उन्होंने कहा कि नाम चाहे दूसरी या तीसरी सूची में आया लेकिन अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा, तो मैं जाउंगा। जबकि यमुनानगर तो हमारा पड़ोसी जिला है और मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं।

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए आन-बान-शान व सम्मान हैं तथा इसीलिए हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना होना आवश्यक है ताकि प्रगति के पथ पर सभी का भरपूर सहयोग रहें। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है। 


    #anilvij #harghartiranga

  • download.jpeg

    कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है - कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन बना रही है - अनिल विज

    वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है - विज

    पाकिस्तान के नेता गीदडभभकी ब्यानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदडभभकियों में नहीं आना वाला है - विज


    चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदडभभकी ब्यानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदडभभकियों में नहीं आना वाला है।

    मंत्री अनिल विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस के 11 सालों बाद राज्य में बनाए गए संगठन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मण्डल के चुनाव होते है, फिर जिले के चुनाव होते हैं और फिर प्रदेश के चुनाव होते है और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते हैै। लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगें।

    पाकिस्तान की ओर से सिंधू के पानी के संबंध में दिए जाने वाले ब्यानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदडभभकियों में भारत नहीं आने वाला है। श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है क्योंकि वहां पर खाने-पीने को नहीं हैं, महंगाई बहुत ही ज्यादा है तथा अन्य कई मसलें पाकिस्तान में लगातार चल रहे है। इन मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेता अपनी कुर्सी को बचाए रखने और अपनी जनता को शांत करने के लिए इस प्रकार के ब्यान दे रहे है।
    इसी  प्रकार, आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खटटे किए है और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए होश में लाया गया है।

    #anilvij #bjp #congress #operationsindoor

  • Pic 1.jpeg

    देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति की धुनों पर झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे - कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है, सारे देश को तिरंगामय करने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय - मंत्री अनिल विज

    तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरके कैबिनेट मंत्री अनिल विज, तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए

    अम्बाला छावनी के बाजारों में मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, अलग-अलग बाजारों में यात्रा का स्वागत हुआ


    अम्बाला/चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हमारी पार्टी ने सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वह देश भक्ति की धुनों में झूम रहे थे, नाच रहे थे और गा रहे थे।

    अनिल विज आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।  

    समूचा शहर तिरंगामय हुआ, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

    अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान समूचा शहर तिरंगामय हुआ। लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों की धुनों पर लोग जमकर झूमें। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई जोकि रेलवे रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई।

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई

    तिरंगा यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आई। यात्रा जहां से निकली वहां लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। तिरंगा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए। लोगों व दुकानदारों ने घरों व दुकानों की छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री अनिल विज ने सभी का अभिवादन किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।

    यात्रा में यह मौजूद रहे

    तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री फणिद्रनाथ शर्मा, नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर, उपप्रधान ललता प्रसाद के अलावा भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, डिम्पल गुप्ता, आरती सहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, रामबाबू यादव, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, बिल्लू राणा, बलकेश वत्स, सुभाष शर्मा, रमेश सैनी, रणधीर सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल, श्याम सुंदर अरोड़ा, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे। 

    #anilvij #bjpharyana #bjp #tirangayatra

  • Pic 2.jpeg

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक 10 अगस्त को होगी जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ता शामिल होंगे : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुभाष पार्क के समक्ष नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर फहराएंगी तिरंगा : मंत्री अनिल विज

    वन महोत्सव के तहत अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में 17 अगस्त को किया जाएगा पौधरोपण : अनिल विज

    भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई संपन्न


    चंडीगढ़/अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को अम्बाला छावनी के प्रमुख बाजारों से निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।

    मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर आगामी 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की बैठक होगी जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सुभाष पार्क के समक्ष ध्वजारोहण किया जाएगा। कोर कमेटी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक के दौरान हर घर तिरंगा एवं अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

    वन महोत्सव के तहत गांधी ग्राउंड में होगा पौधरोपण : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार द्वारा मानसून सीजन में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बाला छावनी में 17 अगस्त को वन महोत्सव गांधी ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण करने का आह्वान किया।

    आज आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा कोर कमेटी के सदस्य ओम सहगल, जसबीर सिंह जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, बलविंद्र सिंह शाहपुर, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, मदनलाल शर्मा, आशीष अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, पुनीत सरपाल, विपीन खन्ना, भरत कोछड़, तरविंद्र सिंह, रामबाबू यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    #anilvij #bjpharyana #bjp

  • Pic 4.jpeg

    ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने जॉर्डन भेजने के नाम पर युवक से साढ़े तीन लाख ठगी मामले में एसपी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हुई अम्बाला की युवती के मामले में एसपी को जांच के निर्देश दिए

    मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए


    चंडीगढ़/अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    अम्बाला छावनी निवासी व्यक्ति ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपने बेटे को जॉर्डन भेजने के लिए चंडीगढ़ स्थित एजेंट से संपर्क किया था। आरोप है कि इस मामले में एजेंट ने उनसे करीब साढ़े तीन लाख रुपए लेने के बावजूद न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही राशि वापस की। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

    इसी तरह अम्बाला निवासी परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कुरुक्षेत्र निवासी युवक से की थी। विवाह के बाद दंपत्ति कैनेडा चले गए थे। मगर एक माह बाद ही दामाद उनकी बेटी को लेकर वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आया जिसके बाद से उनकी बेटी लापता है। इस मामले में भी मंत्री अनिल विज ने एसपी को जांच के निर्देश दिए।

    इन मामलों में भी मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष डिफेंस कालोनी से आई महिलाओं ने सीवरेज सफाई की मांग उठाई जिसपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एकता विहार निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दी। पुलिस जवान से एक अपराधिक मामले में बरी होने के बाद उसे वापस बहाल करने, खुड्डा निवासी व्यक्ति ने उसका बिजली का कनेक्शन देने, महिला द्वारा उसके बेटे व बहू द्वारा उसे घर से निकालने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    #anilvij #bjpharyana #bjp

  • download.jpeg

    एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    एसवाईएल पानी मामले में पहले भी फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था और उम्मीद है अब भी यह हरियाणा के हक में आएगा : मंत्री अनिल विज

    पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज

    किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : विज


    चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसवाईएल मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल दिल्ली में कहा कि हरियाणा के उनके साथ कोई लड़ाई नहीं है परंतु उनके पास पानी नहीं है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हाल ही में हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर मीटिंग अच्छे वातावरण में हुई है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी डेट है, पहले भी फैसला हरियाणा के हक में आया था और अभी उम्मीद है कि फैसला हरियाणा के हक में ही आएगा, फैसले को लागू करना चाहिए।

    किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न हमारी सरकार कर सकती है न ही पंजाब सरकार : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पंजाब में से किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न तो हमारी सरकार कर सकती है न पंजाब की सरकार कर सकती है। इसके लिए बाकायदा कई ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। उन्होंने जो फैसला दिया वही पानी हरियाणा मांग रहा है और इस पानी पर हरियाणा का हक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अनेकों बार हरियाणा के पक्ष में फैसले दिए है और पंजाब  सरकार को ये स्वीकार कर लेना चाहिए।

    पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : अनिल विज

    पंजाब सरकार ने पहले अपनी विधानसभा बुलाकर समझौते को एक तरफ रद्द कर दिया था, जो जमीन एक्वायर की हुई थी जिसके पैसे हरियाणा सरकार ने दिए थे उन्होंने वह डी-नोटिफाई कर दिया। इसी से इन लोगों की नीयत का पता चलता है और वह पंजाब जिसकी संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाना है, वह लोग हरियाणा का पानी रोक रहे हैं।

    #syl #anilvij #haryana #punjab #

  • Pic 2.jpg

    ट्रम्प टैरिफ पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे”

    प्रधानमंत्री डटकर मुकाबला कर रहे हैं ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो : कैबिनेट मंत्री अनिल विज


    चंडीगढ़/अम्बाला, 7 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लगने पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा 50% जो टैरिफ लगाया गया, उसका क्या समाधान करना है, प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं और नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा है ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।

    #anilvij #americatraiff #pmo #donaldtrump

  • Pic 1.jpeg

    टांगरी नदी में डेंजर लेवल से ऊपर पहुंचा पानी, मगर नदी में हुई खुदाई से सुरक्षित निकला, हजारों लोगों को राहत

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से इस बार नदी में खुदाई होने के कारण नदी किनारे बसी कई कालोनियों के निवासियों को मिली राहत

    बीती मध्यरात्रि टांगरी नदी में 20900 क्यूसिक यानी 9.5 फुट तक पानी आया, कुछ वर्ष पहले बाढ़ के समय इतना पानी आया था जिससे कई कालोनियां डूबी गई थी

    टांगरी नदी में अभी आधी खुदाई ही हुई है, शेष खुदाई का कार्य बरसाती सीजन के बाद पूरा किया जाएगा

    अम्बाला, 07 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के बावजूद नुक्सान नहीं हुआ है। नदी में बीती मध्यरात्रि तक जलस्तर 20900 क्यूसिक यानि 9.5 फुट तक पहुंच गया था। गत वर्षों में अम्बाला छावनी में आई बाढ़ के समय इतना पानी आया था जब कई कालोनियां नदी के पानी की वजह से जलमग्न हो गई थी। मगर इस बार बरसातों से पहले हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नदी तल में खुदाई का कार्य किया गया था जिस कारण नदी का पानी सुरक्षित आगे निकल गया। नदी में अभी खुदाई का कार्य आधा ही हुआ है क्योंकि बरसातों के कारण इसे रोक दिया गया था, शेष खुदाई का कार्य बरसाती सीजन के बाद पूरा होगा।

    सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता (एसई) मनीष कुमार ने बताया कि टांगरी नदी में 6 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे 11000 क्यूसिक पानी चल रहा था और शाम को लगभग 4:00 बजे नदी में 7.0 फीट पानी यानी 15400 क्यूसिक डिस्चार्ज तक पहुंच गया और उसके बाद मध्यरात्रि पानी का डिस्चार्ज 20900 क्यूसिक तक पहुंच गया था। टांगरी नदी का डेंजर लेवल 7 फुट यानी 15400 क्यूसिक है। उन्होंने बताया विभाग द्वारा पिछले सालों में यह देखा गया है कि नदी में 15400 क्यूसिक पानी आने से आसपास की कालोनियां जिनमें न्यू टैगोर गार्डन, न्यू एकता वहार, प्रभु प्रेम पुरम, गांव रामपुर, सरसेहड़ी, चंदपुरा, करधान में जल-भराव हो जाता था और नदी के नजदीक बने घर पानी में डूब जाते थे। इससे लोगो को बहुत परेशानी और भारी नुकसान झेलना पड़ता था। वर्ष 2023 में नदी में आए पानी से अंबाला छावनी में करोड़ों का नुकसान हुआ था।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज की वजह से गांव व कालोनियों को मिली सुरक्षा

    अधीक्षक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नदी के पानी से नुकसान को रोकने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी ने टांगरी नदी को गांव रामगढ माजरा से गांव भुन्नी तक गहरा और चौड़े करने और गांव सरसेहड़ी और चांदपुरा में बांध बनाने के निर्देश दिए थे। सरसेहड़ी और चांदपुरा में बांध बनाकर सुरक्षा दी गई थी जिसके कारण चंदपुरा और सरसेहड़ी इस बार नदी में आए ज्यादा पानी से बच गया। बरसातों से पहले इस बार टांगरी नदी को गांव चंदपुरा, करधान और शाहपुर में गहरा और चौड़ा किया गया है और बचा हुआ कार्य बारिशों के बाद शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया टांगरी नदी की खुदाई के बाद नदी के पानी को ले जाने की क्षमता काफी बढ़ी है। इस बार 20900 क्यूसिक पानी भी नदी से बिना कोई नुकसान करे गुजर गया और कसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

    पहले महेशनगर पंप हाउस पर नदी के गेट बंद हो जाते थे, मगर इस बार नदी में खुदाई होने से दिक्कत नहीं हुई

    अधीक्षक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि टांगरी नदी में इस बाद हुई खुदाई के कारण अबाला कैंट के लोगों को काफ़ी राहत मिली है क्योंकि पहले महेश नगर पंप हाउस के गेट नदी में 2.5 फुट पानी आने पर ही बंद हो जाते थे लेकिन इस बार खुदाई के कारण यह गेट 4.5 फीट पानी होने पर बंद हो रहे है जिससे स्थानीय लोगों को बारिश के पानी से काफी राहत मिली है।

    #anilvij #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-06 at 19.26.04_4b655b06.jpg

    रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी- परिवहन मंत्री अनिल विज

    यह निशुल्क यात्रा सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी- अनिल विज

    रक्षाबंधन के पर्व पर सभी आयु वर्ग की महिलाओं व उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) को राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा होगी- विज

    चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

    श्री विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए दिनांक 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।

    #haryana #freetravel #haryanaroadways #buses #rakshabandhan #transportminister #anilvij

  • download (40).jpg

    ‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटों का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है’’- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

    ‘‘प्राईवेट बसों के रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गएं’’- अनिल विज

    नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है- विज

    राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी - विज

    हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और रोडवेज का काम सर्विस देना है- विज

    चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राईवेट बसों के रूटांे का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा प्राईवेट बसों के रूटों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि काफी स्थानों पर प्राईवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती है और वे प्राईवेट बसेें सवारियों को उठा लेती है और सरकारी बस को सवारी नहीं मिलती है। इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं, और किस आधार पर प्राईवेट बसों को यह रूट दिए गए हैं, का अध्ययन किया जाए।

    इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के निवासियों की सुविधा के लिए यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी। राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है तथा इस बारे में राज्य के सभी परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कमर्शियल संस्था नहीं है बल्कि हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और हरियाणा रोडवेज का काम सर्विस देना है। इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव में बस जाएगी।

    नई बसों को खरीदने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बसें कंडम हो रही है और नई बसों, विशेषतौर पर इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

    #india #haryana #anilvijminister #transportdepartment #haryanaroadways #privatebuses #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-06 at 17.02.24_8bb3c601.jpg

    ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है - अनिल विज

    ‘‘एसवाईएल मुददे को लेकर उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’- विज

    पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है - विज

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद किया, सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है - विज

    चण्डीगढ, 6 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने एसवाईएल के मुददे को लेकर कहा कि ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है और बैठक का फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा एसवाईएल के संबंध में हाल ही पंजाब एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि ‘‘मैंने हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के एसवाईएल पर दिए गए ब्यानों को पढा है, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एसवाईएल की बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। इसी प्रकार, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इतिहास में पहली बार कहा है कि यह बैठक अच्छे वातावरण में हुई है। उन्होंने कहा कि अब इस बैठक के संबंध में फैसला सुप्रीम कोर्ट में जाना है और सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी हरियाणा के हक में फैसला दे रखा है तथा उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अब भी हरियाणा के हक में फैसला देगा’’।

    श्री विज ने कहा कि पहले पंजाब ने एसवाईएल के लेकर अधिगृहित की गई जमीन की डीनोटिफिकेशन किया। इसके अलावा, कोर्ट के आदेशों के आने के बावजूद पंजाब ने हरियाणा के लोगांे के लिए व प्यासें खेतों के लिए पानी नहीं आने दिया। हालांकि पंजाब का फालतु पानी पाकिस्तान में जा रहा है, लेकिन हरियाणा को नहीं मिल रहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि शायद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

    सिंधू नदी के पानी को लाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिंधू का पानी पी-पीकर ही हम हिन्दू बने हैं, उसका ज्यादा हिस्सा हमें मिलना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस ने पाकिस्तान प्रेम की वजह से हमेशा से ही पाकिस्तान के हक की बात की है और तत्कालीन कांग्रेस के समय में सिंधू का ज्यादा पानी पाकिस्तान को दे दिया गया लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिंधू जल समझौता को रद कर दिया हैं और सिंधू के पानी को लाने के लिए योजनाएं बन रही है।

    इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पानी देने के लिए कई आयोग बने हैं, और जस्टिस रेडडी का भी एक आयोग बना था, इन आयोगों का ही फैसला है और इन फैसलों के तहत ही पानी मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर हुए फैसले के तहत ही पानी मिलना चाहिए और वहीं पानी हरियाणा द्वारा मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक पार्टिंयों, प्रदेशों इत्यादि में विवाद होता है तो उसका निर्धारण माननीय सुप्रीम कोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमारे देश की सर्वोच्च कोर्ट है और सुप्रीम कोर्ट के फैसलें को सहहर्ष मानते हुए लागू करना चाहिए।

    #india #haryana #punjab #IndusWatersTreaty #anilvij #minister #danikkhabar #news

  • Screenshot 2025-08-06 184957.png

    ‘‘मैं राजनीतिक दौरे नहीं करूंगा, मैं कोई मीटिंग नहीं करूंगा, मैं कोई जलसा नहीं करूंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    मेरा लोगों और नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है - अनिल विज

    ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बहुत मजबूत देखना चाहता हूं’’ - विज

    चण्डीगढ, 6 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 15 अगस्त से हरियाणा के दौरों के संबंध में कहा कि ‘‘मैं राजनीतिक दौरे नहीं करूंगा, मैं कोई मीटिंग नहीं करूंगा, मैं कोई जलसा नहीं करूंगा। मेरा लोगों और नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है और यह कार्यक्रम कोई भी कर सकता है’’।

    श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि ‘‘मैं शिथिल कार्यकर्ताओं और नाराज कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना चाहता हूं और मैं भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बहुत मजबूत देखना चाहता हूं’’।

    #haryana #bjp #anilvij #haryanabhraman #minister #danikkhabar #news

  • download (6).jpeg

    कोई न कोई व्यापारिक घराना राहुल गांधी को को स्पांसर कर रहा है तभी यह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 06 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा है।

    राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अमेरिका की जो दोस्ती है केवल अदानी को बचाने के लिए किया जा रहा है ताकि विदेशों में चलने वाले मुकदमो से बचाए जा सके जिस पर मंत्री अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन नहीं हो अदानी का नाम न लेते हो।

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि देश के कुछ बड़े व्यापारिक घरानों के कहने से यह कैंपेन चलाई जा रही है। कोई ना कोई व्यापारिक घराना इनको स्पॉन्सर कर रहा है इसलिए वह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं।

    #anilvij #congress #bjp

  • images.jpeg

    अमेरिका टैरिफ लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार बात कर रही है”

    अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़, 06 अगस्त नई दिल्ली

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की बात कही है। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर पर हमारी सरकार और अमेरिका की सरकार के साथ बात चल रही है। देश के हित में जो फैसले होंगे उम्मीद है सरकार वो करवाने में कामयाब होगी।

    अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

    आगामी विधानसभा सत्र पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं। ये वहां पर जाएं बैठें और बोलें अच्छी बात है।

    #india #america #americatraiff #congress #bjp #bjpharyana

  • Pic1.jpg

    कांग्रेस का कोई संगठन नहीं न ही कोई नेता, विधायक दल का नेता न चुना जाना यह दर्शाता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 06 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधानसभा गठन के 10 महीने बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की मानता नहीं है, ये कई महीने बाद भी विधायक दल का नेता न चुना जाना दर्शाता है।

    #anilvij #congress #bjp

  • 1002389744.jpg

    तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड गया - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’ - विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 4 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फ्यूज उड़ गया है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’।

    गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज ने आज एक्स पर लिखा है किः- ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो मतदाता कार्ड उजागर होने से राहुल गांधी के एटम बम्ब का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो दो कार्ड हैं तो इनके कार्यकर्ताओं के तो 100 - 100 कार्ड बने हुए होंगे। मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी नेता फर्जी मतदाताओं की पैरवी कर रहे हैं’’।

    #anilvij #rahulgandhi #tejasviyadav #bjp #bjpharyana

  • देश में तेजी से फैलता बहुत बड़ा खतरा

    अनिल विज, अंबाला छावनी 3 अगस्त 2025

    भारत में कैंसर एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 2023 में भारत में कैंसर के 14 लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

    धूम्रपान और तंबाकू का सेवन मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर का मुख्य कारण है। इसी तरह, शराब के अधिक सेवन से लिवर और पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

    आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग व्यायाम और पौष्टिक आहार पर कम ध्यान देते हैं। प्रसंस्कृत (processed) और फास्ट फूड का अधिक सेवन भी मोटापे और कई तरह के कैंसर को बढ़ावा दे रहा है।

    वायु और जल प्रदूषण भी कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। हवा में मौजूद हानिकारक कण फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

    कुछ प्रकार के कैंसर आनुवांशिक होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जा सकते हैं। अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो आपको इसका खतरा ज़्यादा हो सकता है।

    वायरल संक्रमण, जैसे हेपेटाइटिस बी और सी (लिवर कैंसर) और HPV (सर्वाइकल कैंसर), भी कैंसर का कारण बन सकते हैं

    कैंसर को पूरी तरह रोकना शायद संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय करके इसके जोखिम को कम किया जा सकता है:

    * स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं:

    * नियमित व्यायाम: हर दिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और कैंसर का खतरा कम होता है।

    * पौष्टिक आहार: ताजे फल, सब्जियां, दालें और अनाज जैसे फाइबर-युक्त आहार का सेवन करें। लाल और प्रसंस्कृत मांस का सेवन कम करें।

    * तंबाकू और शराब से दूर रहें: कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है तंबाकू (धूम्रपान और चबाने वाला) और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना।

    * टीकाकरण: कुछ कैंसर से बचाव के लिए टीके उपलब्ध हैं, जैसे HPV का टीका, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है।

    हो सके तो प्रदूषण वाले वातावरण से बचें। अगर प्रदूषण ज़्यादा है, तो घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

    कैंसर का जल्दी पता लगाने से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को कैंसर रहा हो।

    जागरूकता फैलाना: कैंसर के बारे में जानकारी होने से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

    आप इन उपायों को अपनाकर खुद को और अपने परिवार को कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो समय पर इलाज और डॉक्टर की सलाह बहुत ज़रूरी है।

  • 1002377426.jpg

    यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती - अनिल विज

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2025

    हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती । आदरणीय मोहन भागवत जी विश्व की सबसे बड़ी संस्था के प्रमुख हैं जो देश को परम वैभव पर पहुंचाने और लोगों में चरित्र निर्माण तथा देशभक्ति की भावना भरने के लिए सतत प्रयास कर रही है ।

    इतना बड़ा षडयंत्र बिना उस वक्त की सरकार के इशारे के बिना नहीं किया जा सकता । उस समय केंद्र में और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी

    एटीएस के एक पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया था।

     मुजावर के अनुसार, यह आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया था और इसका उद्देश्य "भगवा आतंकवाद" की थ्योरी को स्थापित करना था।

    भगवा आतंकवाद" या "हिंदू आतंकवाद" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2008 के मालेगांव बम धमाके के बाद चर्चा में आया था।

     उस समय की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की।

     कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इन शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर विवाद हुआ था। भारत में भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता भारत में तो भगवा आशीर्वाद होता है । इसी से इस देश में ज्ञान की गंगा बहती है ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे अक्सर 'संघ' के नाम से भी जाना जाता है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में की थी। शुरुआत में यह एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया, जिसकी शाखाएं देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई हैं।

    संघ अपनी दैनिक 'शाखाओं' के लिए जाना जाता है, जहाँ स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण लेते हैं।

    संघ और उससे जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करते हैं।

    संघ का उद्देश्य भारत को एक 'परम वैभवशाली' राष्ट्र बनाना है।

    स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवाभाव जैसे मूल्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

    संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है लगभग उससे जुड़े 48 प्रमुख संगठन संघ की विचारधारा से प्रेरित हो कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।

  • 1002374213.jpg

    डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त, 2025

    हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। इस घोषणा का भारत के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर प्रयास कर रही है।

    25% टैरिफ लगने से भारत के लगभग $86 बिलियन के वार्षिक निर्यात का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। इससे अमेरिका में भारतीय उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होगा।

    टैरिफ का सबसे ज्यादा असर रत्न और आभूषण, कपड़ा, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। हालांकि, कुछ उत्पादों, जैसे दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पेट्रोलियम उत्पादों को इस टैरिफ से छूट मिली है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से व्यापार में अस्थिरता आ सकती है, जिससे भारतीय व्यवसायों और उद्योगों में चिंता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह टैरिफ केवल एक दबाव रणनीति है, ताकि अमेरिका भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत कर सके।

    भारत सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर का अध्ययन कर रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपने किसानों, व्यापारियों और MSMEs के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    भीहैरत के पास अमेरिका के खिलाफ WTO में शिकायत करने का विकल्प है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए ये टैरिफ WTO के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

    भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए इन वार्ताओं में मजबूत स्थिति में रहना चाहता है।

    सरकार जवाबी टैरिफ लगाने पर भी विचार कर रही है, जिससे अमेरिका से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क बढ़ सकता है। इससे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं

    2023 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग $190 बिलियन तक पहुंच गया, जिसमें वस्तुएं और सेवाएं दोनों शामिल हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

    * व्यापार के क्षेत्र:

    * भारत से निर्यात: भारत अमेरिका को मुख्य रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो पार्ट्स, आईटी सेवाएं और समुद्री उत्पाद (झींगा) निर्यात करता है।

  • anil_vij_haryana__1710868928.jpg

    विपक्ष हमारी हिन्दूस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है - कैबिनेट मंत्री अनिल विजI

    हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं - विज

    विपक्ष अब देश का विरोध करने लग गया है - विज

    अम्बाला/ चण्डीगढ, 31 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा में चल रही आपरेशन महादेव व शिवशक्ति पर बहस के दौरान विपक्ष ने सेना के भगवाकरण करने के संबंध में सवाल उठाया है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी हिन्दूस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है।

    उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरूद्वारें बनाए गए हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जाबांज सिपाही दुश्मन पर टूट पडते हैं तो बजरंग बली की जय करते हुए आगे बढते है। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं’’।

    विपक्ष देश की जितनी भी मान्यताएं, श्रद्धा व पूजा केन्द्र हैं, अब उनका विरोध करने लग गया है’’ - विज

    श्री विज ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि क्या हम अपने सैन्य आपरेशनों के नाम के पाकिस्तान की मिसाइलों के नाम पर रखें या पाकिस्तान या दूसरे देशों के नाम पर रखें! उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुदों से भटक गया है और प्रधानमंत्री जी का राजनीतिक विरोध करते-करते अब विपक्ष देश का विरोध करने लग गया है। उन्होंने कहा कि देश की जितनी भी मान्यताएं व श्रद्धा व पूजा केन्द्र हैं, अब विपक्ष उनका विरोध करने लग गया है’’।

    #anilvij #operationmahadev #parliment

  • VideoCapture_20250731-114036.jpg

    ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘मैं नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं’’- अनिल विज

    ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’- विज

    अम्बाला/ चण्डीगढ, 31 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज बडा ब्यान देते हुए कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं। श्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’।

    मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिनों भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों व मंत्रियांें को हलके आंबटित करने के दौरान सात बार के विधायक अनिल विज का नाम सूची से बाहर है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मैंने सारा हरियाणा देखना है, जबकि बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार विधानसभा का चुनाव जीता हूं और जल्द ही मैं सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं तथा जगह-जगह पर जाकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूं और उनका हालचाल पूछने वाला हूं। श्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूूं’’।

    #anilvij #bjp #bjpharyana

  • 1001449572.jpg

    200 एमबीपीएस की गति तथा लगभग 3000 रुपए मासिक की दर से स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 30 जुलाई, 2025

    ऐसा प्रतीत होता है कि स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की राह पर है!

    हालिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि स्टारलिंक को आवश्यक नियामक मंज़ूरी मिल गई है, जिसमें IN-SPACe मंज़ूरी भी शामिल है, जो एक बड़ी बाधा थी। हालाँकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सेवाएँ 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक शुरू हो सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स अगले तीन महीनों के भीतर संभावित रोलआउट का भी संकेत देती हैं।

    नियामक मंज़ूरी: स्टारलिंक ने भारत में परिचालन अधिकार हासिल कर लिए हैं, और IN-SPACe मंज़ूरी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    लक्षित क्षेत्र: स्टारलिंक के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है जहाँ पारंपरिक ब्रॉडबैंड बुनियादी ढाँचा सीमित है।

    प्राथमिक तौर पर भारत में लगभग 20 लाख कनेक्शनों तक सीमित हो सकती है।

    गति: 200 एमबीपीएस तक की गति प्रदान करने की उम्मीद है।

    मासिक सदस्यता योजनाओं की कीमत लगभग ₹3,000 से ₹4,200 होने का अनुमान है।

    मानक किट (हार्डवेयर) की कीमत लगभग ₹33,000 होने की उम्मीद है।

    वितरण: स्टारलिंक हार्डवेयर का वितरण भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से किया जा सकता है।

    हालाँकि आधार तैयार हो चुका है, व्यावसायिक लॉन्च से पहले कुछ और स्वीकृतियाँ और सेटअप लंबित हो सकते हैं। यह भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए, विशेष रूप से कम सेवा वाले क्षेत्रों के लिए, एक महत्वपूर्ण विकास है।

  • तीज पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के साथ छात्राओं को पारंपरिक झूले झुलाए

    अम्बाला, 28 जुलाई। अम्बाला में आज राज्य स्तरीय तीज उत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मौजूद रहे।

    समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री अनिल विज तीज के अवसर पर छात्राओं को पारम्परिक झूला झुलाया और तीज की शुभकामनाएं दी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने समारोह में में तीज की सभी को शुभकामनाए दी और सम्बोधन दिया।

    समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा विभाग की 51 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी गई जबकि परिवहन विभाग की 4 करोड रूपए से अधिक की योजनाओं का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लाडो सखी योजना और डिजिटल ईको सिस्टम का शुभारंभ भी किया।

    #anilvij #bjpharyana #news #bjp

  • Pic 1.jpeg

    जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन, ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 11 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    अंबाला 27, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह एक पावन आयोजन है और ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत है।

    कैबिनेट मंत्री विज आज टिंबर मार्केट स्थित श्री दिगम्बर जैन अहिंसा बैजनाथ धर्मशाला में जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी की ओर से किया गया था।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि फैलोशिप क्लब द्वारा लड़कियों का विवाह कराकर बहुत बड़ा काम किया गया है। विवाह में बेटियों को जो आवश्यक सामान था वो दिया गया है। उन्होंने कहा यह अच्छा प्रयास है जोकि आगे भी चलता रहना चाहिए जितनी क्षमता हो जितनी ताकत हो समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा समाज कल्याण क्षेत्र में जैन फैलोशिप क्लब की हमेशा रूचि व योगदान रहा है। उन्होंने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत कर रहे सभी जोड़ों को बधाई दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष साहिल जैन के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।

    #anilvij #ambala
    --------------------------------------------

  • 20250727_125549.jpg

    कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की - परिवहन मंत्री अनिल विज

    सभी के उच्च सार्थक भावना भागेदारी के साथ सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है - अनिल विज

    सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिनों की चार शिफटों में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना/आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व - विज

    परीक्षार्थियों के खिले बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थांएं हैं दुरूस्त- विज

    परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर किया उत्साहबर्धन, स्टाफ सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात

    ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था’’- विज

    बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता- विज

    विज ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

    चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कॉमन एंटेªस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है क्योंकि सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिनों की चार शिफटों में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना/आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व था। सीईटी परीक्षा आयोजित करवाने के लिए श्री विज ने सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात चालकों की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साहबर्धन भी किया। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि परीक्षार्थियों के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं।

    मंत्री विज आज सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर अंबाला छावनी के बस अडडे पर निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था’’- विज

    परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है और इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षार्थियों के अलावा आम यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है और मैंने स्वयं परीक्षार्थियों से बात की है और परीक्षार्थियों के खिलें हुए चेहरे बता रहे हैं कि वे हमारी परिवहन व्यवस्थाओं से पूरी तरह से सतुंष्ट है’’।

    बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता- विज

    विज ने कहा कि ‘‘मैंने अपने परिवहन विभाग के स्टाफ से भी बात की है क्योंकि बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का स्टाफ सुबह 5 बजे से अपनी डयूटी पर तैनात है और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सीईटी परीक्षा को सफल तरीके से आयोजित करवाने में अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं’’। परिवहन मंत्री ने बताया कि सी प्रकार, सभी आईएएस अधिकारी, सभी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी व परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है ताकि सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाए और सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रही है।

    ‘‘उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है’’- विज

    पहली बार किसी सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने को लेकर एक उत्सव की तरह यह सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि यदि मन के कुण्ठा है तो कोई दिवाली के दिये नहीं जला सकता है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है’’।

    परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर किया उत्साहबर्धन, स्टाफ सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात

    इससे पहले, श्री विज ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित परिवहन विभाग के स्टाफ कर्मचारियों व परीक्षार्थियों से बातचीत भी की। अंबाला छावनी बस अडडे पर पहुंचे परिवहन मंत्री ने वहां पर उपस्थित बसों के चालकों से बातचीत की, जिस पर वहां पर उपस्थित एक चालक ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात हैं, इस बात को सुनकर परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने चालकों की डयूटी के निर्वहन के प्रति तालियां बजाकर व पीठ थपथपा कर उनका उत्साहबर्धन किया और उन्हें शबासी दी।

    परिवहन मंत्री ने बस में चढकर परीक्षार्थियों से परिवहन सेवाओं के संबंध में की बातचीत

    इसी प्रकार, श्री विज ने इसके उपरांत एक बस में चढकर परीक्षार्थियों से बातचीत की और उनकी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की, जिस पर परीक्षार्थियांे ने परिवहन सेवाओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्हें परिवहन सेवा मिलने के चलते परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। ऐसे ही, श्री विज के द्वारा परीक्षार्थियों से बसों के संचालन व स्टाफ की डयूटी के बारे में भी परीक्षार्थियों से पूछा गया, जिस पर परीक्षार्थियों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार कोई दिक्कत नहीं हुई और सभी प्रकार से संतुष्टजनक रहा है।

    श्री विज ने अंबाला छावनी में अन्य व्यवस्थाओं के बारे में किया निरीक्षण

    इसके उपरांत श्री विज ने अंबाला छवनी के बस अडडे के रिसेप्शन पर जाकर भी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया और सभी प्रकार से सतुंष्ट पाया। ऐसे ही, बस अडडे पर जनसेवा रोटी बैंक का भी परिवहन मंत्री ने निरीक्षण किया और पाया कि परीक्षार्थियों और आम जन को पांच रूपए में भोजन की व्यवस्था की गई जिससे परीक्षार्थियों व आम जन को लाभ मिला है।

    इस मौके पर अंबाछा छावनी के एसडीएम विनेश, जीएस रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी अंबाला कैट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #anilvij #cet #haryana

    -------------

  • IMG-20250727-WA0019.jpg

    ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्र दर्शन भी करवाते हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देशवासियों को मन की बात के माध्यम से ‘हम क्या थे, क्या हैं, और कहां जाना हैं’, के बारे में बताते हैं’’ - अनिल विज

    प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है - विज

    प्रधानमंत्री के अनुसार स्वच्छता में सांझी भागेदारी से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं- विज

    ‘‘मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा (मन की बात) कार्यक्रम नहीं हो सकता’’- विज

    विज ने आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के ऐपीसोड नंबर-124 को सुना

    अम्बाला/चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार अपने देश के लोगों के साथ ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्र दर्शन भी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम क्या थे, क्या हैं, और कहां जाना हैं’, इसके बारे में बताते हैं’’।

    मंत्री विज आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के ऐपीसोड नंबर-124 को अपने साथियों/कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है - विज

    मंत्री विज ने बताया कि आज के ऐपीसोड में भी प्रधानमंत्री ने बहुत सी महत्वपूर्ण बातेें बताई है। आज उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में खुदी राम बोस के बलिदान की बात की है। इसी प्रकार, हमारी धरोहर पाण्डुलिपियों की डिजीटलाईजेशन करके सहेजने की बात की है। देश को आगे ले जाने का मूलमंत्र ‘वोकल फोर लोकल’ के बारे में बताया है क्योंकि देश तभी तरक्की करेगा जब हम स्थानीय चीजों को अपनाएंगें। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश में बने हुए सामान को अपनाएंगें, उन सामान का उत्पादन करेंगें और प्रयोग करेंगें तो स्वभाविक तौर पर देश आगे जाएगा। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने के लिए ‘वोकल फोर लोकल’ का मूलमंत्र दिया है।

    प्रधानमंत्री के अनुसार स्वच्छता में सांझी भागेदारी से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं- विज

    उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वच्छता की भी बात की है और बताया है कि जब तक स्वच्छता में सांझी भागेदारी नहीं होगी, तब तक पूरी तरह से लक्ष्य प्राप्त नहीं किए जा सकते। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में क्या तरक्की हुई है और भविष्य में क्या-क्या होने जा रहा है, के बारे में प्रधानमंत्री जी ने बताया है।

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबंध में श्री विज ने कहा कि मैं समझता हूं कि सारे विश्व में ऐसा दूसरा कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

    इस मौके पर कपिल विज, परवेश शर्मा, आरती सहगल, कमल अरोड़ा, गौरव सोनी, बत्रा, अभिषेक गुप्ता, विजेंदर नागर, रमेश कौशल, सुमेश, जतिंदर बंसल, लक्ष्मण चोपड़ा, विवेक जैन, राजेश अग्रवाल, मन्नी सिंह, विपिन खाना, धीरज डांग, दीपक भसीन भी उपस्थित थे।

    #anilvij #mannkibaat #narenderamodi

    ---------------

  • Pic 1.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का अम्बाला छावनी विधानसभा के हर बूथ पर प्रसारण होगा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अंबाला 26, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम अम्बाला छावनी विधानसभा के बूथों पर प्रसारण होगा और विधानसभा के बूथ नंबर अनुसार सरल ऐप पर इन कार्यक्रमों को अपलोड करना है।

    मंत्री अनिल विज आज मन की बात कार्यक्रम को लेकर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को अपने आवास पर संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 27 जुलाई को प्रसारित होगा, जिसे हर बूथ स्तर पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के दिल में बसते हैं। उनकी मन की बात, देशवासी सुनते हैं और आत्मसात भी करते हैं। यह सौभाग्य का विषय है कि मन की बात के 124वें एपिसोड का प्रसारण 27 जुलाई को होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह मन की बात कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें। मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है।

    इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता, नरेश शर्मा, आरती सहगल, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, पार्षद रेणु चौहान, पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #mankibaat #narenderamodi

  • Pic 1.jpg

    हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, यही हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग के स्टाफ ने जिम्मेदारी से निभाया : परिवहन मंत्री अनिल विज

    सीईटी परीक्षा कराने के लिए परिवहन विभाग का पूरा स्टाफ पूरी भावना और जिम्मेदारी से काम कर रहा है : मंत्री अनिल विज

    आज का दिन हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था, मगर परिवहन विभाग के पूरे स्टाफ ने शानदार काम किया : अनिल विज

    परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग गत रात्रि से ही काम पर लग गया था : विज


    चंडीगढ़/अंबाला 26, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे यहीं हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन बड़ा मुश्किल दिन था। लगभग 11 लाख परीक्षार्थीयों को परीक्षा देने जाना है और लगभग 13 लाख लोग बसो में यात्रा करते है, तीज त्यौहार व शनिवार-रविवार की वजह से भी आज बसों में ज्यादा भीड़ थी। मगर परिवहन विभाग का सारा स्टाफ जिनमें ड्राइवर, कंडक्टर, जीएम, अड्‌डा इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ कल रात से ही प्रबंध करने में लगे थे।

    हमने परीक्षार्थियों के लिए चलाई बसों में आम यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की और कहीं भी कोई परेशानी नहीं आई है। सभी जिलों से ठीक रिपोर्ट आई है। हमारा स्टाफ पूरी भावना से काम कर रहा है और परीक्षा खत्म होने तक पूरी कुशलता से काम किया जाएगा। सारा प्रशासन भी परीक्षा की व्यवस्था में लगा है। अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की है, पूरी सरकार परीक्षा को सफल तरीके से कराने में लगी है। उन्होंने कहा परीक्षार्थी अच्छे तरीके से परीक्षा दे इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। मेरा स्टाफ इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी भावना के साथ काम कर रहा है।


    -----------------------------

    #cet #haryana #transportharyana #anilvij

  • 4.jpeg

    ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से शाहबाद जीटी रोड पर बने या बन रहे गोदाम/वेयरहाउस के मापदंड जांचने के लिए डीसी को निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गोदाम/वेयरहाउस को जीटी रोड से दिए गए कटों के मापदंड में जांचने को कहा

    मंत्री अनिल विज ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट एक माह में देने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिंग रोड क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ मॉडल तैयार करने के निर्देश भी दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़ 25, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से शाहबाद तक नेशनल हाईवे 44 (जीटी रोड) के साथ लगती भूमि पर बने गोदाम/वेयरहाउस के निर्धारित मापदंड जांचने तथा इन तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे से दिए गए कटों की जांच के निर्देश अम्बाला उपायुक्त को दिए है। उन्होंने चार सदस्यीय कमेटी का गठित कर इस मामले में एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला से शाहबाद तक जितने भी गोदाम/वेयरहाउस बने हुए है या बनाए जा रहे हैं उनकी जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि गोदाम/वेयरहाउस निर्माण में क्या सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड या दिशा-निर्देशों की पालना की गई है। क्या गोदाम/वेयरहाउस के निर्माण में संबंधित विभाग से सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) लिया गया है या नहीं, की जांच की जाए।

    इसके अलावा, मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे-44 जीटी रोड से अलग-अलग स्थानों पर बने गोदाम/वेयरहाउस तक जाने के लिए सड़क पर दिए गए कटों की भी जांच के निर्देश दिए है। गोदाम/वेयरहाउस के लिए जो कट दिए गए हैं क्या उनके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति ली गई है या नहीं। इस पर भी जांच को मंत्री द्वारा कहा गया है।

    इन मामलों की जांच के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डीसी अम्बाला को एक चार सदस्यीय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए है। कमेटी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार, एसडीएम अम्बाला छावनी तथा नगर परिषद के ईओ को शामिल किया जाएगा। मंत्री अनिल विज ने जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रिंग रोड क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में बन रही लगभग 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही है उन पर कलोवर लीफ मॉडल एक सप्ताह में तैयार करने के लिए डीसी अम्बाला को निर्देश दिए हैं।

    मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक, जिला नगर योजनाकार और एसडीएम अम्बाला छावनी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड को जितनी भी मुख्य सड़कें क्रॉस कर रही है उन्हें क्रॉस करने का कोई प्रावधान नहीं है जिस कारण हर क्रॉसिंग पर जाम व दुर्घटना का खतरा संभावित रहता है। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी रिंग रोड का मौका देखकर रिपोर्ट तैयार करे कि सभी क्रॉसिंग पर कलोवर लीफ का मॉडल तैयार किया जाए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश डीसी को दिए हैं।

    #anilvij #ambala #haryana

  • 1.jpeg

    गोल्ड लोन रिकवरी में गड़बड़ी के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महेशनगर पुलिस को जांच व मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कराटे स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी को पदक पहनाकर सम्मानित किया व 11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना व कार्रवाई के निर्देश दिए

    चंडीगढ़/अंबाला 25, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    छावनी प्रतापनगर से आई महिला ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने कुछ समय पूर्व एक निजी फाइनेंस कंपनी से 2.80 लाख रुपए गोल्ड लोन लिया था और इसके बदले लगभग 12 तोले सोना दिया था। उसने नियमित तौर पर किश्त कंपनी में जमाई कराई। महिला का आरोप था कि कंपनी की पूर्व मैनेजर ने उसकी किश्त कंपनी में जमा नहीं कराई और गड़बड़ी की जिस कारण कंपनी अब उससे 8 लाख रुपए मांग रही है। मंत्री अनिल विज ने मामले में महेशनगर थाना पुलिस को मामले में जांच व कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

    इसी प्रकार गोबिंदनगर निवासी महिला ने बिजली की तारों को क्षेत्र में कसवाने की मांग की जिसपर मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद एसडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री अनिल विज के समक्ष एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उन्हें अप्रैल माह से अब तक वेतन नहीं मिला है जिसपर मंत्री विज ने स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    ई-रिक्शा चालकों ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि वह अपना ई-रिक्शा बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास लगाते है और सवारियां मिलने पर चलाते है। मगर कुछ लोग उन्हें नाजायज तौर पर परेशान कर रहे हैं और धमका रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में पड़ाव थाने के एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह बोह निवासी व्यक्ति ने खंभे में करंट आने, महेशनगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने व अन्य मामले आए जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    मंत्री अनिल विज ने कराटे में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी को पदक पहनाकर सम्मानित किया व 11 हजार रुपए स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली गांव धनकौर निवासी खिलाड़ी पारूल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में खेलों की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध है जिसका खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप उसे 11 हजार रुपए प्रदान किया। गौरतलब है कि ने गत दिनों ऊना में संपन्न हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पारूल ने रजत पदक जीता था।

    #anilvij #ambala #currentnews

    ---------------------------------

  • Anil Vij 1.jpg

    सामान्य यात्री अब 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में सीईटी परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में सफर कर सकेंगे : परिवहन मंत्री अनिल विज

    परिवहन मंत्री अनिल विज के सुझाव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सहमति दी : अनिल विज

    27 जुलाई को हरियाणा में तीज का त्यौहार, इस दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ करते है आवागमन : विज

    आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण : विज

    चंडीगढ़, 25 जुलाई - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों के अंदर अब आम यात्री भी सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके सुझाव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सहमति/मान लिया है क्योंकि 27 जुलाई को हरियाणा में तीज का त्यौहार है और इस त्यौहार के दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ आवागमन करते है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस बारे में उनके द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री की राय पर सहमति जता दी है। परिवहन मंत्री द्वारा लिखी गई राय के अनुसार मुख्यमंत्री सहमत हो गए हैं क्योंकि तीज-त्योहारों पर आम जनता को असुविधा न हो। इसलिए, जिन बसों का शेड्यूल और रूट सीईटी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है, उनमें आम जनता को भी अब यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

    मंत्री विज ने अपने सुझाव में मुख्यमंत्री को लिखा था कि उनकी राय में यह उचित नहीं है कि 26 और 27 जुलाई को 20% बसें पूरे हरियाणा का भार नहीं उठा सकतीं। चूँकि उस दिन तीज-त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा करते हैं, इसलिए आम जनता के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री सहमत हो गए है।

    उल्लेखनीय है कि एचएसएससी सीईटी की लिखित परीक्षा के लिए यात्रा सुविधा की व्यवस्था के संबंध में परिवहन मंत्री द्वारा एक प्रस्ताव के जवाब में पूछा गया था कि "एचएसएससी द्वारा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की जा रही सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के मद्देनजर, सभी पंजीकृत सीईटी उम्मीदवारों को राज्य भर में परीक्षा में शामिल होने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है"।

    विज के अनुसार यह भी बताया गया कि "हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 27 जुलाई, 2025 को तीज का उत्सव भी है, जो हरियाणा में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर महिलाएं, परिवार और मंदिरों में दर्शन करने के लिए यात्रा करती/करते हैं। इसलिए, आम जनता के लिए सुचारू, निर्बाध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अत: यह निर्धारित करना आवश्यक है कि आम जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए उनके धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, दिन-प्रतिदिन और अन्य पारिवारिक समारोहों आदि में शामिल होने के लिए क्या वैकल्पिक और विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि इन दिनों उन्हें किसी भी असुविधा और बाधा का सामना न करना पड़े"।

    #anilvij #haryana

  • 1002135575.jpg
  • 1002137191.png

    वैश्विक स्तर पर भारतीय CA की मांग में लगातार वृद्धि

    शुभम विज अंबाला छावनी 27 जून 2025: पिछले कुछ वर्षों में विदेशों में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की मांग सालाना 5%-10% की दर से बढ़ रही है

  • 1002138280.jpg

    ईरान-इजराइल तनाव में फंसे 1500 भारतीय छात्र

    अनिल विज अंबाला छावनी 27 जून 2025: भारत सरकार हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है और छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने का भरोसा दे रही है।

  • 1002141587.jpg

    स्वतंत्रता संग्राम तथा बैल और बंदर

    अनिल विज अंबाला छावनी 17 जून 2025:

    एक गांव में एक किसान रहता था।

    उसके पास दो बैल और दो बंदर थे।

    एक बार उसे किसी काम से गांव से बाहर जाना था किंतु उसकी समस्या यह थी कि खेत जोतने का भी समय हो गया था,

    और काम पूरा करने के लिए गांव से बाहर भी जाना जरूरी था।

    तब किसान ने उस समस्या का समाधान निकाला, उसने अपने बैलों और बंदरों 

    को बुलाकर कहा कि .

    मैं कुछ दिनों के लिए गांव से बाहर जा रहा हूं,

    मेरे लौटने तक तुम लोग सारे खेत जोतकर रखना ताकि लौटने पर खेतों में बीज बो सकूं। बैलों और बंदरों ने स्वीकृति में सिर हिलाया दिया ।

    किसान चला गया और बैलों ने किसान के कहे अनुसार खेत जोतना शुरू कर दिया, परंतु बंदर उछल कूद करते हुए सारा- सारा दिन आवारागर्दी करते रहते।

    बैलों ने किसान के लौटने से पहले पूरा खेत जोत दिया।

    जब बंदरों ने देखा कि खेतों की जुताई हो गई है और मालिक के लौटने का समय हो गया है

    तब बंदरों ने बैलों से कहा कि तुम दोनों इतने दिनों से खेत जोत रहे हो और काफी थक गए हो इसलिए घर जाकर आराम करो और हम लोग खेतों की रखवाली करेंगे।

    बंदरों की बात मानकर दोनों बैल घर चले गए और खा पीकर आराम करने लगे।

    इधर बंदरों ने सारे खेतों में दौड़-भाग करके अपने पैरों के निशान बना दिए, और खेत की मेंड़ पर बैठकर किसान का इंतजार करने लगे।

    थोड़ी देर में किसान वापस गांव आया और सीधा खेतों पर पहुंचा तो देखा दोनों बंदर मेंड़ पर बैठे हैं और खेतों की जुताई हो गई है, परंतु बैल कहीं नजर नहीं आ रहे थे।

    किसान ने बंदरों से पूछा कि बैल कहां हैं ?

    बंदरों ने कहा- मालिक आप जबसे गए थे तभी से हम लोग खेत जोत रहे हैं और अभी काम पूरा करके मेंड़ पर बैठकर आपका इंतजार कर रहे हैं,* *जबकि बैल घर से बाहर निकलकर खेतों की ओर झांकने भी नहीं आए, वह घर पर ही आराम से सो रहे हैं।

    मालिक ने खेतों में जाकर देखा तो उसे हर तरफ बंदरों के पैरों के निशान मिले, वह बंदरों के उपर बहुत प्रसन्न हुआ और बंदरों के साथ घर लौटा तो देखा कि बैल घर के बाहर बैठे हुए आराम कर रहे थे।

    किसान बैलों के उपर बहुत क्रोधित हुआ और बैलों को रस्सी से बांध कर उनकी पिटाई कर दिया और बंदरों को खाने के लिए दूध रोटी और फलों के टुकड़े दिए और बैलों को खाने के लिए सुखा हुआ भूसा दिया।

    किसी ने ठीक ही कहा है कि

    यह जो

    नेहरू युनिवर्सिटी इंदिरा एयरपोर्ट और ऐसे अनेकों जगह नेहरू और गांधी का नाम देखते हो ये कुछ वैसे ही बंदरों के पैरों के निशान हैं और वे आजादी के बाद से ही दूध मलाई खा रहे हैं।

    जबकि रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे,लाला लाजपत राय , वीर सावरकर, महारानी अवंतीबाई लोधी सुभाष चन्द्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस.....!

    जैसे हजारों असली सेनानियों

    के परिवार को रुखी-सूखी घास ही मिली है ।

    #india #independence #anilvij #story #danikkhabar #history

  • 1002144206.jpg

    'नए कानूनों के तहत पीड़ितों को तीन साल में न्याय दिलाया जाएगा। अमित शाह गृह मंत्री भारत

    अनिल विज अंबाला छावनी 18 जून 2025 : औपनिवेशिक युग के आपराधिक न्याय के कानूनी मूल को प्रतिस्थापित करने वाले नए कानूनों की तिकड़ी के साथ—1860 का भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1882 में मूल रूप से बनाई गई दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), और 1872 का पुराना भारतीय साक्ष्य अधिनियम—केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वानुमान है कि भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली होगी। इसमें जिन बुराइयों को संबोधित किया गया है उनमें से एक मौजूदा प्रणाली की निराशाजनक सुस्ती है, जहां प्रक्रिया ही सजा बन जाती है। शाह का कहना है कि अब लोगों को न्याय पाने के लिए वर्षों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अदालती सुनवाई स्थगन की संस्कृति पर बॉलीवुड के एक लोकप्रिय संवाद का जिक्र करते हुए वे कहते हैं, ''नए कानूनों के तहत पीड़ितों को तीन साल में न्याय दिलाया जाएगा। 'तारीख पे तारीख' का दौर रसातल में चला गया है।'

    #india #amitshah #homeministery #anilvij #article #danikkhabar

  • 1002151942.jpg

    प्रधानमंत्री मोदी की क्रोएशिया यात्रा ‘गायत्री मंत्र’ और ‘वंदे मातरम’ के साथ शुरू हुई

    अनिल विज अंबाला छावनी 19 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जो बाल्कन राष्ट्र की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐतिहासिक क्षण था। होटल पहुंचने पर, भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों ने उनका स्वागत "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ किया, साथ ही पारंपरिक भारतीय नृत्य के साथ एक सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया।

    सफ़ेद कपड़े पहने क्रोएशियाई नागरिकों के एक समूह ने पीएम मोदी के साथ 'गायत्री मंत्र' और अन्य संस्कृत श्लोकों का जाप किया, जिससे भारत और क्रोएशिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला गया। इस पल का वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया।

    #india #pm #narendermodi #zagreb #balkan #anilvij #article #danikkhabar

  • 1002153846.jpg

    पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने माना है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके दो प्रमुख एयरबेस - रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया।

    अनिल विज अंबाला छावनी 20 जून 2025: भारत ने 6 और 7 मई की रात नूर खान और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया। डार ने खुलासा किया कि हमले तब हुए जब पाकिस्तान अभी भी जवाब देने की तैयारी कर रहा था, जिससे पता चलता है कि भारत ने पहले हमला किया और उन्हें चौंका दिया।

    हमले के 45 मिनट के भीतर, सऊदी प्रिंस फैसल ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करने की पेशकश की, और पाकिस्तान के खिलाफ आगे की कार्रवाई को रोकने की मांग की।

    दुर्भाग्य से, भारत ने एक बार फिर 2.30 बजे मिसाइल हमले किए। उन्होंने नूर खान एयर बेस और शोरकोट एयर बेस पर हमला किया... 45 मिनट के भीतर, सऊदी प्रिंस फैसल ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी-अभी (अमेरिकी विदेश मंत्री) मार्को रुबियो के साथ मेरी बातचीत के बारे में पता चला है। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें (भारत के विदेश मंत्री) एस जयशंकर से बात करने और यह बताने का अधिकार है कि अगर वे (भारत) रुकते हैं तो हम तैयार हैं। मैंने कहा हाँ, भाई, आप कर सकते हैं। फिर उन्होंने मुझे वापस बुलाया और कहा कि उन्होंने जयशंकर को भी यही बात बता दी है," श्री डार ने कहा।

    #india #pakistan #vicepresident #anilvij #article #danikkhabar #news

  • ईरान और इजरायल युद्ध का 9वाँ दिन

    अनिल विज अंबाला छावनी 21 जून 2025 : ईरान और इज़राइल के बीच मौजूदा सीधा संघर्ष 13 जून, 2025 को शुरू हुआ, जब इज़राइल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए, जिसका उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल पर मिसाइल हमले किए। इसलिए, आज, 21 जून, 2025, चल रहे ईरान-इज़राइल युद्ध का 9वाँ दिन है। रिपोर्ट बताती हैं कि दोनों पक्षों ने हमलों का आदान-प्रदान जारी रखा है, जिसमें इज़राइल ने मध्य ईरान में मिसाइल सुविधाओं पर हमला किया है, और ईरान ने इज़राइल की ओर और मिसाइल हमले शुरू किए हैं। संघर्ष को कम करने के लिए यूरोपीय मंत्रियों की ओर से कूटनीतिक प्रयास भी किए गए हैं।

    #iran #war #israel #9thday #article #anilvij #danikkhabar

  • 1002158632.jpg

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मतभेद स्वीकार करने से चर्चाओं का बाजार गर्म

    अनिल विज अंबाला छावनी 21 जून 2025 : जून 2025 में शशि थरूर के सार्वजनिक वक्तव्य: पार्टी की आंतरिक गतिशीलता, विदेश नीति के रुख और सार्वजनिक सेवा में भागीदारी को लेकर दिए वक्तव्यों से शशि थरूर लगातार चर्चा में चल रहे हैं ।

    जून 2025 के दौरान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सांसद शशि थरूर ने कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक वक्तव्य दिए और ऐसे कार्य किए, जिनसे उनकी जटिल राजनीतिक स्थिति का पता चला। इनमें कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक असहमति की सार्वजनिक स्वीकृति, भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की सूक्ष्म अभिव्यक्ति और मानवीय प्रयासों में प्रत्यक्ष भागीदारी शामिल थी। इस अवधि से उभरने वाला एक केंद्रीय विषय यह है कि थरूर स्वतंत्र विचार व्यक्त करने और पार्टी के प्रति अपनी वफादारी की पुष्टि करने के बीच एक नाजुक संतुलन बनाए रखते हैं।

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनके वक्तव्य, विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' का उनका समर्थन और भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन संबंधों पर उनकी विस्तृत टिप्पणी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्रीय विमर्श को आकार देने में उनकी प्रभावशाली भूमिका को रेखांकित करती है। साथ ही, एक महत्वपूर्ण उपचुनाव अभियान से उनकी अनुपस्थिति से जुड़े विवादों ने उनकी पार्टी के आंतरिक सामंजस्य के भीतर अंतर्निहित तनाव को उजागर किया। अब सबकी नजर उनके अगले कदम पर है ।

    #india #cogress #shahsitharur #article #anilvij #news #danikkhabar

  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व युद्ध की संभावना हो सकती है

    अनिल विज अंबाला छावनी 21 जून 2025

    ईरान के परमाणु बम पर विश्व युद्ध की सीधी और तात्कालिक संभावना कहना मुश्किल है। हालांकि, स्थिति बेहद नाजुक है और इसमें तेजी से वृद्धि की क्षमता है। यदि कूटनीति विफल हो जाती है, और ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें एक बड़े संघर्ष की संभावना शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संबंधित पक्ष वर्तमान में स्थिति को नियंत्रित करने और एक कूटनीतिक समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तनाव बहुत अधिक है।

    ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, जैसे बिजली उत्पादन।

    अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से पश्चिमी देश और इज़राइल, इस बात पर संदेह करते रहे हैं कि ईरान गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। ईरान ने यूरेनियम संवर्धन (uranium enrichment) को काफी उच्च स्तर तक बढ़ा दिया है (60% तक), जो हथियार-ग्रेड (90%) के करीब है।

    हाल के दिनों में इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए हैं, यह दावा करते हुए कि ये हमले ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए ज़रूरी हैं। इन हमलों से ईरान के कुछ परमाणु प्रतिष्ठानों को नुकसान भी पहुंचा है।

    इज़राइल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष, जिसमें मिसाइल और ड्रोन हमले शामिल हैं, पहले से ही तनावपूर्ण क्षेत्र को और अस्थिर कर रहा है।

    अगर ईरान परमाणु हथियार विकसित करता है, तो यह मध्य पूर्व में परमाणु प्रसार की दौड़ को ट्रिगर कर सकता है, जिससे क्षेत्र और विश्व की सुरक्षा को गंभीर खतरा होगा।

    यदि कूटनीतिक प्रयास पूरी तरह से विफल हो जाते हैं और ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो सैन्य कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।

    #america #Irannuclear #india #war #missile #article #anilvij #news #danikkhabar

  • ईरान इजरायल युद्ध का 10वां दिन

    अनिल विज अंबाला छावनी 22 जून 2025

    ईरान-इज़रायल युद्ध के 10वें दिन (22 जून, 2025) की स्थिति बहुत तनावपूर्ण है, और इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल हो गया है। यहाँ कुछ प्रमुख घटनाक्रम दिए गए हैं:

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों - फोर्डो (Fordow), नटान्ज़ (Natanz) और इस्फ़हान (Isfahan) - पर "बहुत सफल" हमला किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि फोर्डो परमाणु सुविधा "खत्म" हो गई है और सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित वापस आ गए हैं।

    ईरानी परमाणु एजेंसी ने पुष्टि की है कि इन हमलों से विकिरण प्रणाली डेटा या क्षेत्र सर्वेक्षण में संदूषण या निवासियों के लिए कोई खतरा नहीं दिखा है।

    अमेरिका ने इजरायल के साथ समन्वय में ये हमले किए हैं, और इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने का उनका वादा "पूरा हो गया है"।

    यह युद्ध 13 जून को शुरू हुआ था जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, यह कहते हुए कि वह तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना चाहता है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

    इजरायल ने ईरान में दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

    ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर 450 से अधिक मिसाइलें और 1,000 ड्रोन दागे हैं। इजरायल का कहना है कि अधिकांश को उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने मार गिराया है।

    ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 430 लोग मारे गए हैं और 3,500 घायल हुए हैं। इजरायल में, ईरानी मिसाइल हमलों से 24 नागरिकों की मौत हुई है और 1,272 लोग घायल हुए हैं।

    ईरान ने इजरायल के भीतर अपने हमलों को जारी रखा है, जिसमें इजरायल में 11 लोग घायल हुए हैं और मध्य इजरायल में एक इमारत पर हमला हुआ है।

    ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने बढ़ते इजरायली हमलों और अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की संभावना के जवाब में आपातकालीन उत्तराधिकार उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है।

    अरब विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय प्रभावों पर चर्चा करने के लिए इस्तांबुल में एक आपातकालीन बैठक की है।

    ईरान के विदेश मंत्री ने फ्रांस से कहा है कि उसके परमाणु अधिकार "धमकी या युद्ध से छीने नहीं जा सकते"।

    यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री भी संघर्ष पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक कर रहे हैं।

    कुल मिलाकर, स्थिति बहुत अस्थिर है और इसमें और अधिक वृद्धि की आशंका है।

    #america #india #trump #president #war #anilvij #article #danikkhabar #news

  • 1002174997.jpg

    आपातकाल का आज काला दिवस

    अनिल विज अंबाला छावनी 25 जून 2025

    25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद को "आंतरिक अशांति" के खतरे का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित करने की सलाह दी थी। 21 मार्च, 1977 तक 21 महीने तक चलने वाली यह अवधि व्यापक रूप से भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक मानी जाती है।

    नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया गया और मौलिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया।

    पमीडिया पर सख्त नियंत्रण लगाया गया, जिसमें समाचार पत्रों को केवल सरकार द्वारा अनुमोदित सामग्री ही प्रकाशित करने की आवश्यकता थी।

    सामूहिक गिरफ्तारियाँ: हजारों राजनीतिक विरोधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को मीसा (आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम) जैसे निवारक निरोध कानूनों के तहत बिना किसी मुकदमे के गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया।

    सत्ता प्रधानमंत्री कार्यालय में अत्यधिक केंद्रीकृत हो गई, तथा संसद और न्यायपालिका जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया गया।

    आपातकाल के दौरान विवादास्पद नीतियों का क्रियान्वयन देखा गया, जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर जबरन नसबंदी अभियान और शहरी "सफाई" अभियान शामिल थे, जिसके कारण झुग्गियों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त कर दिया गया।

    आपातकाल ने भारत के राजनीतिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदल दिया, जिससे नए राजनीतिक गठबंधन और नेताओं की एक नई पीढ़ी का उदय हुआ, जिन्होंने सत्तावादी शासन का विरोध किया था।

    आपातकाल की घोषणा से ठीक पहले 12 जून, 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनावी कदाचार का दोषी पाया गया और उनके 1971 के लोकसभा चुनाव को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही जयप्रकाश नारायण जैसे लोगों द्वारा "संपूर्ण क्रांति" का आह्वान करने वाले व्यापक विरोध प्रदर्शनों ने आपातकाल की घोषणा करने के सरकार के निर्णय में योगदान दिया।

    आपातकाल की अवधि को ऐसे समय के रूप में याद किया जाता है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया था, और भारतीय संविधान को नष्ट कर दिया गया था। आपातकाल का विरोध करने वाले कई व्यक्तियों को जेल में डाला गया और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, और इस दिन अक्सर उनके बलिदान को याद किया जाता है।

    #india #emergency #article352 #blackday #pmIndiragandhi #constitution #anilvij #danikkhabar

  • प्रश्न तो उठता है

    अनिल विज अंबाला छावनी 26 जून 2025

    यदि मसला केवल ईरान के परमाणु संस्थानों को ध्वस्त करना ही था और वह भी अमेरिका को ही करना पड़ा तो ईरान इजरायल की लड़ाई करवाने की क्या जरूरत थी । अमरीका सीधा ही हमला कर देता । इस युद्ध में ईरान और इजरायल का भरी जान माल से नुकसान हुआ है जो अगर यह आपस में न लड़ते तो बचाया जा सकता था ।

    इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद, 22 जून को अमेरिका इस लड़ाई में कूद गया। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बमों से हमले किए, जिससे ईरान को भारी नुकसान हुआ।

    ईरान का परमाणु कार्यक्रम दशकों पुराना है और इसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करना बताया जाता है। हालांकि, अमेरिका और इजरायल सहित कई पश्चिमी देश यह आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

    ईरान के पास कई परमाणु सुविधाएं हैं, जिनमें से कुछ सबसे महत्वपूर्ण हैं:

     * नतान्ज़ (Natanz): यह ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन संयंत्र है। यह भूमिगत है और सेंट्रीफ्यूज (centrifuges) का उपयोग करके यूरेनियम को समृद्ध करता है। इसे अक्सर इजरायल और अमेरिका द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है।

     * फोर्डो (Fordo): यह एक अत्यधिक सुरक्षित भूमिगत सुविधा है, जो कोम शहर के पास एक पहाड़ के अंदर 80 मीटर की गहराई में स्थित है। यह नतान्ज़ के बाद ईरान का दूसरा पायलट संवर्धन संयंत्र है और इसे नष्ट करना बेहद मुश्किल माना जाता है।

     * इस्फाहान (Isfahan): यहां एक यूरेनियम रूपांतरण सुविधा (Uranium Conversion Facility) और एक ईंधन प्लेट निर्माण संयंत्र (Fuel Plate Fabrication Plant) स्थित हैं।

    ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, जैसे बिजली उत्पादन और चिकित्सा अनुसंधान। ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का हस्ताक्षरकर्ता है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षण में काम करने का दावा करता है।

    ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष ने दोनों देशों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसमें जानमाल का नुकसान और आर्थिक क्षति दोनों शामिल हैं। यह युद्ध 12 दिनों तक चला।

     ईरान में लगभग 610 से 800 लोग मारे गए, जिनमें 263 नागरिक थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 950 तक बताई गई है, जिनमें 380 नागरिक और 253 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

       लगभग 1300 से 4746 लोग घायल हुए।

       कई प्रमुख सैन्य कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और वरिष्ठ रिवोल्यूशनरी गार्ड अधिकारी मारे गए।

        तेहरान से 1 लाख से अधिक लोगों को भागना पड़ा।

     इजरायल में लगभग 24 से 30 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे।

       200 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर वे लोग थे जो हमले के दौरान बम शेल्टर में नहीं थे।

       आर्थिक रूप से, ईरान को 150-200 बिलियन डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ।

       तेल और गैस उद्योग को भारी नुकसान हुआ, जो ईरान की अर्थव्यवस्था का 60% हिस्सा है। 12 दिनों के हमलों से 3 बड़ी तेल रिफाइनरी और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे उत्पादन में लगभग 35% गिरावट और निर्यात में $10–12 अरब डॉलर का संभावित नुकसान हुआ।

       युद्ध से पहले ईरान की जीडीपी ग्रोथ 3.5% थी, जो युद्ध के बाद घटकर सिर्फ 0.3% रह गई है।

       इजरायल को आर्थिक रूप से लगभग 12 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

       तेज अवीव, हाइफा और बीर शेवा जैसे शहरों में नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

       लगभग 3,000 से अधिक इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। 38,700 से अधिक मुआवजे के दावे दर्ज हुए, जिनमें से 30,809 दावे केवल भवन क्षति के लिए थे।

        3713 वाहन और 485 अन्य संपत्तियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।

       तेल अवीव और अश्केलोन सबसे ज़्यादा प्रभावित शहर थे।

     इजरायल संघर्ष का भारत के चावल निर्यात पर भी असर पड़ा है। लगभग 14,000 टन चावल रास्ते में फंसा हुआ है और भुगतान भी रुका पड़ा है। ड्राई-फ्रूट की कीमतों पर भी असर पड़ा है क्योंकि इनकी सप्लाई ईरान और अफगानिस्तान से बाधित हुई है।

     वैश्विक आर्थिक प्रभाव: कच्चे तेल की कीमतों में 11% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। युद्ध जारी रहने पर रोजमर्रा के सामान और औद्योगिक उत्पाद महंगे हो सकते हैं।

    कुल मिलाकर, इस संघर्ष से दोनों देशों को जानमाल, बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में भारी नुकसान हुआ है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता भी बढ़ी है।

    #america #Iran #Israel #nuclear #war #anilvij #article #question #danikkhabar

  • 1002185091.jpg

    हरियाणा के इतिहास में पहली बार रिटायर्ड नॉन-आई.ए.एस. अधिकारी को नियुक्त किया गया  राज्य निर्वाचन आयुक्त 

    पंजाब और हरियाणा के एडवोकेट हेमंत निर्वाचन आयुक्त सेवा शर्तों नियमों अनुसार देवेन्द्र कल्याण की नियुक्ति में कोई कानूनी अड़चन नहीं है ।

  • 1002191394.jpg

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले 100 साल से देश में चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है

    अनिल विज अंबाला छावनी 29 जून 2025

    आज देश में भ्रष्टाचार और बेइमानी का बोलबाला है। इनसे लड़ने के लिए देश में कोई संगठन नजर नहीं आता है परन्तु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले 100 साल से देश में चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इस प्रकार, 2025 में RSS अपने 100 साल पूरे कर रहा है।

    RSS की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखना और हिंदू समुदाय को "मजबूत" करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करना रहा है। यह संगठन व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, और चरित्र निर्माण को अपने कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है।

    संघ अपनी शाखाओं और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण समाज और राष्ट्र के लिए सभी को एक साथ लाने का प्रयास करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा राहत सहित विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में संलग्न है, जो अपने सदस्यों के बीच "सेवा भाव" के विचार को बढ़ावा देता है। संघ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देना भी रहा है।

    #india #rss #anilvij #article #danikkhabar #potitical #character #building

  • Picsart_25-07-01_08-05-51-520.jpg

    हिंदुस्तान के घोड़े और पाकिस्तान के गधे मशहूर हैं

    अनिल विज अंबाला छावनी 01 जुलाई 2025

    भारत में घोड़ों का एक समृद्ध इतिहास रहा है, जिसमें कई प्रसिद्ध नस्लें और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण घोड़े शामिल हैं।

    भारत की मशहूर घोड़े की नस्लें:

    भारत में कई स्वदेशी घोड़े की नस्लें हैं जो अपनी विशिष्ट विशेषताओं और क्षमताओं के लिए जानी जाती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं:

    * मारवाड़ी घोड़ा: यह राजस्थान की एक प्रसिद्ध नस्ल है, जो अपनी मुड़ी हुई कानें (अंदर की ओर मुड़ी हुई), सुंदरता, साहस और वफादारी के लिए जाना जाता है। इन्हें युद्ध और शाही सवारी के लिए पाला जाता था।

    * काठियावाड़ी घोड़ा: गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र से आने वाली यह नस्ल भी मारवाड़ी घोड़े से मिलती-जुलती है। ये अपनी सहनशीलता, फुर्ती और शुष्क परिस्थितियों में जीवित रहने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।

    * मणिपुरी पोनी: मणिपुर का यह छोटा लेकिन मजबूत घोड़ा पोलो खेल के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह पहाड़ी इलाकों में भी अच्छी तरह से चलता है।

    * स्पीति घोड़ा: हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में पाया जाने वाला यह घोड़ा पहाड़ी इलाकों में भार ढोने और लंबी यात्रा के लिए उपयुक्त है। यह ठंडी परिस्थितियों को सहन करने में सक्षम है।

    * भूटिया घोड़ा: सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाने वाला यह छोटा लेकिन मजबूत घोड़ा भी पर्वतीय इलाकों में भार ढोने के लिए उपयोगी है।

    * जंस्करी घोड़ा: लद्दाख में पाई जाने वाली यह नस्ल भी ठंडी और कठिन जलवायु में जीवित रहने की अद्वितीय क्षमता रखती है।

    ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध घोड़े:

    भारतीय इतिहास में कुछ घोड़े अपनी बहादुरी, वफादारी और अपने स्वामियों के साथ गहरे जुड़ाव के लिए अमर हो गए हैं:

    * चेतक (महाराणा प्रताप का घोड़ा): यह भारतीय इतिहास का सबसे प्रसिद्ध घोड़ा है। हल्दीघाटी के युद्ध में चेतक ने अपनी अद्भुत वीरता और वफादारी का परिचय दिया। घायल होने के बावजूद, उसने महाराणा प्रताप को युद्धभूमि से सुरक्षित बाहर निकाला और अंततः अपने प्राण त्याग दिए। चेतक को उसकी स्वामिभक्ति और साहस के लिए सदैव याद किया जाता है।

    * कृष्णा (छत्रपति शिवाजी महाराज का घोड़ा): शिवाजी महाराज के कई घोड़ों में से कृष्णा उनका सबसे प्रिय घोड़ा माना जाता है। यह सफेद रंग का तेज रफ्तार घोड़ा था जो ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ने में माहिर था।

    * बादल (हम्मीरदेव चौहान का घोड़ा): रणथंभौर के शासक हम्मीरदेव चौहान का घोड़ा 'बादल' भी अपने पराक्रम के लिए जाना जाता है।

    ये घोड़े न केवल अपनी नस्लीय विशेषताओं के लिए, बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृति में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए भी मशहूर हैं।

    पाकिस्तान के गधे कई कारणों से प्रसिद्ध हैं, खासकर चीन के साथ उनके व्यापारिक संबंधों के कारण।

    पाकिस्तान में गधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में गधों की आबादी 59 लाख से बढ़कर 60.47 लाख हो गई है। यह दुनिया में गधों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है, जो इथियोपिया और सूडान के बाद आती है।

    गधे लंबे समय से पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, खासकर सामान ढोने और कृषि कार्यों में। हालांकि, अब उनका महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि पाकिस्तान चीन को बड़ी संख्या में गधों का निर्यात कर रहा है।

    चीन में गधों की खाल से "ई-जियाओ" (Ejiao) नामक एक पारंपरिक दवा और सौंदर्य उत्पाद बनाया जाता है। यह कोलेजन से बना होता है, जिसे गधे की खाल को उबालकर निकाला जाता है। चीन में ई-जियाओ की भारी मांग है, और पाकिस्तान इस मांग को पूरा करने के लिए एक प्रमुख स्रोत बन गया है। पाकिस्तान में गधों के कत्लखाने भी शुरू किए गए हैं, खासकर ग्वादर में, ताकि चीन को गधे की खाल और हड्डियों का निर्यात किया जा सके। चीन ने पाकिस्तान में गधा फार्म स्थापित करने में भी रुचि दिखाई है, क्योंकि पाकिस्तान में गधों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण है।

    गरीबों के लिए आजीविका का साधन

    पाकिस्तान में कई गरीब मजदूर अपनी आजीविका के लिए गधों पर निर्भर करते हैं। वे गधा गाड़ियों का उपयोग करके सामान ढोते हैं, जिससे उन्हें दैनिक आय मिलती है। हालांकि, गधों की बढ़ती कीमतों ने उन्हें पालना मुश्किल कर दिया है।

    संक्षेप में, पाकिस्तान के गधे उनकी बड़ी संख्या और चीन के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंधों के कारण प्रसिद्ध हैं, जहां उनकी खाल का उपयोग पारंपरिक दवा और सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है।

    #india #horses #anilvij #article #danikkhbar #pakistan

  • Screenshot 2025-07-01 211508.png

    हरियाणा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    अनिल विज अंबाला छावनी 01 जुलाई 2025 : हरियाणा के कई हिस्सों, खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में आज यानी 1 जुलाई, 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।


    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेज होने के साथ ही व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।


    हरियाणा में रेड अलर्ट के तहत आने वाले क्षेत्र (29 जून, 2025 तक, 1 जुलाई के लिए अलर्ट जारी):


    * कालका
    * पंचकूला
    * करनाल
    * इंद्री
    * रादौर
    * नीलोखेड़ी
    * थानेसर
    * शाहाबाद
    * अंबाला
    * बराड़ा
    * नारायणगढ़
    * जगाधरी
    नवीनतम पूर्वानुमानों से अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:


    * अंबाला और यमुनानगर को विशेष रूप से 1 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद वाले क्षेत्रों के रूप में उल्लेख किया गया है।


    * मानसून हरियाणा सहित पूरे देश में सामान्य से पहले आगे बढ़ा है।


    * आईएमडी ने जुलाई में हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है और बाढ़ के खतरे के कारण अधिकारियों और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


    * रेड-अलर्ट वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें, गरज और बिजली के दौरान घर के अंदर रहें और जल निकासी चैनल साफ रखें।


    हरियाणा के कुछ दक्षिणी हिस्सों जैसे गुड़गांव में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट हो सकता है, जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिक गंभीर चेतावनी है।


    विशिष्ट विवरण और पूर्वानुमान में किसी भी बदलाव के लिए आईएमडी और स्थानीय अधिकारियों की नवीनतम सलाह के साथ अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। आप वास्तविक समय की जिलावार चेतावनियों के लिए आईएमडी चंडीगढ़ की वेबसाइट देख सकते हैं।

    #weatherupdates #haryana #india #danikkhabar #news #updates #anilvij

  • कांवड़ यात्रा 2025

    अनिल विज अंबाला छावनी 02 जुलाई 2025

    शुरुआत: कांवड़ यात्रा 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होगी। इसी दिन से सावन मास का भी आरंभ हयह यात्रा मुख्य रूप से 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि पर समाप्त होगी, जब कांवड़िए शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर यह 9 अगस्त 2025 तक चल सकती है, जो सावन माह के अंतिम दिन होगा।

    इस वर्ष कांवड़ यात्रा लगभग 13 दिनों तक चलेगी, कुछ स्रोतों के अनुसार यह 30 दिनों तक भी चल सकती है।

    यात्रा भगवान शिव के भक्तों की एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है। इस दौरान भक्त गंगा नदी या अन्य पवित्र नदियों से जल लेकर अपने गृह नगर के शिव मंदिरों में अर्पित करते हैं। यह यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

    कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं के लिए बैठकें की जा रही हैं। यात्रियों को नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि नंगे पांव चलना, "बोल बम" का जाप करना और सात्विक जीवन शैली का पालन करना।

    11 जुलाई 2025: कांवड़ यात्रा और सावन मास का आरंभ

    23 जुलाई 2025: सावन शिवरात्रि (कांवड़ यात्रा का मुख्य समापन)

    9 अगस्त 2025: सावन माह का समापन

    यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से मिली है, जिनमें प्रमुख समाचार और धार्मिक वेबसाइटें शामिल हैं।

    #inida #kawadyatra #sawan #anilvij #danikkhabar #news

  • बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 2025 की यात्रा शुरू

    अनिल विज अंबाला छावनी 03 जुलाई 2025

    कुछ मास पहले बालटाल में आतंकी घटना के बावजूद आस्था की डोर थामे, मन में उमंग लिए, ये भक्त अपने आराध्य की भक्ति में डूबे भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की ।

    बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना!

    बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा का औपचारिक रूप से 3 जुलाई 2025 को शुभारंभ हो गया है। बुधवार, 2 जुलाई को ही जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया था, जिसे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर स्थित बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक कुल 38 दिनों तक चलेगी।

    श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल – दोनों मार्गों से यात्रा कर सकेंगे। पहला जत्था भी इन्हीं दोनों प्रमुख मार्गों से पवित्र गुफा की ओर बढ़ा है।

    हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और हाईटेक निगरानी की व्यवस्था की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा बल तैनात हैं, और सीसीटीवी व ड्रोन से यात्रा मार्ग पर निगरानी रखी जा रही है।

    बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयघोष के साथ यात्री अपनी खुशी और श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।

    इस वर्ष अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा, जम्मू में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है।

    यह यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और पंजीकरण के बिना यात्रा न करने की अपील की है।

    #india #amarnathyatra #anilvij #article #danikkhabar #news

  • 1002215385.jpg

    हरियाणा श्रम विभाग में करोड़ों का घोटाला उजागर मंत्री अनिल विज ने दिए कार्यवाही के आदेश

    अनिल विज अंबाला छावनी 04 जुलाई 2025

    अनिल विज श्रम मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 21.04.2025 को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मीटिंग के दौरान यह मामला सामने आया कि मजदूरों की 90 दिनंों की वर्क स्लिप का जो सत्यापन किया गया उसमें अगस्त 2023 से मार्च 2025 के बीच 1196759 मजदुरों की वर्क स्लिप का सत्यापन किया गया। इस अवधि के दौरान जिला हिसार के दौरान 145582 वर्क स्लिप सत्यापित की गई । ग्राम सचिव राजेन्द्र सिंह के द्वारा अकेले 84741 आवेदनों को इन 3 मास में सत्यापित किया गया। इसी ग्राम सचिव द्वारा 2646 वर्क स्लिप एक दिन में सत्यापित की गई है। श्रम निरिक्षक फरीदाबाद द्वारा 2702 वर्क स्लिप सत्यापित की गई है ।

    जोकि मुमकिन प्रतीत नही होता है ऐसा लगता है कि इसमें ज्यादातर वर्क स्लिप का सत्यापन फर्जी प्रतीत होता है और इसमें भ्रष्टाचार होने की सभावना हो सकती है। जिसमें मध्यनजर अनिल वीज के द्वारा मिटिंग के दौरान तीन सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया जिनमें श्री अजमेर सिंह देसवाल, सयुक्त सचिव सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, सुनील ढिल्लों, सदस्य व भुपिन्द्र शर्मा, सदस्य को शामिल किया गया था। इन द्वारा 6 जिलों (हिसार, कैथल, जीन्द, सिरसा, फरीदाबाद और भिवानी)की 03 मास (01 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025)के दौरान सत्यापित की गई वर्क स्लिपों की जांच की गई जिसमें काफी अनियमितयाएं पाई गई। जैसे कि ।  इस रिपोर्ट के अवलोकन से प्रतीत होता है कि इनमें से ज्यादातर वर्क स्लिप फर्जी कमागारों की बनाई गई है। और ये रजिस्टर्ड वर्कर विभाग की विभिन्न स्कीमों का लाभ भी उठा रहे है। जिससे विभाग को कई सौ करोड रूपये की वित्तिय हानि हुई है। 

    श्रम मंत्री अनिल विज ने जांच रिपोर्ट के अनुसार अनियमितता एंव गैर कानूनी कृत्य हेतु जिम्मेदार सभी अधिकारी व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए और संबंधित विभाग के सक्षम प्राधिकारी को निर्देशित किया इनके विरूद्ध आपराधिक अभियोजन की प्रक्रिया शुरू करने के आशय से महाधिवक्ता की राय प्राप्त करते हुए अपराधिक कार्यवाही की जाये।

    चूंकि श्रम विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण वर्क‑स्लिप की जांच करने हेतु, प्रदेश के सभी उपायुक्तों को तीन सदस्यी समिति गठित करने हेतु निर्देशित किया जाये, जिसमें श्रम विभाग का प्रतिनिधि व दो अन्य राजपत्रित नामित स्वतंत्र सदस्य हों। यह समिति राज्य के प्रत्येक गांव/शहर मेे भौतिक सत्यापन करके पंजीकरण प्रक्रिया व कार्य रसीद सत्यापन हेतु अपनाए गए मापदंडों को जांचने का कार्य करेगी। कथित समिति जांच रिपोर्ट 03 माह में प्रस्तुत करेगी। 

    इसके अतिरिक्त जाँच पूरी होने तक समस्त प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (क्ठज्) भुगतान न किया जाए ।


    #haryana #labourdepartment #corruption #anilvij #article #breakingnews #danikkhabar

  • देश में और शांगुर बाबा कितने ?

    अनिल विज अंबाला छावनी 19 जुलाई 2025

    आजकल देश में शांगुर बाबा के धर्मपरिवर्तन, हवाला, एक साधारण आदमी से अरबपति बन जाने के चर्चे सारे देश में हैं ।

    प्रश्न उठता है कि देश भर की इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही हैं । देश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ कई प्रदेशों में सख्त कानून होने के बाद भी इतना बड़ा काम कैसे हो गया । यह एक दिन में तो नहीं हो सकता । बाहर के देशों से पैसा आता रहा, इतने बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन होता रहा, सारे देशभर में नेटवर्क फैलगया परन्तु किसी को पता नहीं चला ।

    किसी व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक दबाव डालकर, धमकी देकर, या बलपूर्वक धर्म बदलने के लिए मजबूर करना अवैध है। दोखा देकर गलत बयानी, पहचान छिपाना, या झूठे वादे करके किसी को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करना भी अवैध है ।

    किसी की कमजोरी का फायदा उठाकर, आर्थिक मदद का लालच देकर, या किसी अन्य प्रकार के प्रलोभन से धर्म परिवर्तन भी गलत है ।कोई व्यक्ति अपने धर्म को छिपाकर या गलत तरीके से दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करता है और बाद में उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करता है।

    भारत में, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि "प्रचार के अधिकार" में "धर्मांतरण का अधिकार" शामिल नहीं है।

    देश में सैंकड़ों संस्थाएं हैं परंतु चाय पानी पीने, बड़े बड़े होटलों और क्लबों में जाने या राजनीति करने के अतिरिक्त इस बारे कुछ नहीं करती है । अगर नहीं जागे तो एक दिन हिन्दुस्तान हिंदुओं का देश नहीं रहा जायेगा ।

    वैसे तो भारत में गली गली मोहल्ला मोहल्ला तथा प्रदेश देश में ऐसे कई शांगुर बाबा संगठन सक्रीय हैं जैसे इसाई धर्म परिवर्तन संस्थाएं ।

    तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat)जमात-ए-इस्लामी हिंद (Jamaat-e-Islami Hind) आदि आदि ।

    केवल विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे संगठन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए भारत में कई प्रकार की गतिविधियाँ और पहलें चला रहे हैं।

    VHP विभिन्न जागरूकता अभियान चलाता है जो हिंदू समुदाय को धर्म परिवर्तन के खतरों के बारे में सूचित करते हैं। ये अभियान सामाजिक मीडिया, पोस्टर, पैम्फलेट और सार्वजनिक सभाओं के माध्यम से चलाए जाते हैं।

    RSS धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानूनी और राजनीतिक प्रयास करता है। वे ऐसे कानूनों का समर्थन करते हैं जो जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन को रोकते हैं और राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर दबाव डालते हैं। कुछ और धार्मिक स्थानों में भी धर्म परिवर्तन की बात कही जाती है

    भारत में कई राज्यों ने धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाए हैं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020' पारित किया।

    मध्य प्रदेश ने 'मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2020' पारित किया।

    गुजरात ने 'गुजरात धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2021' पारित किया।

    हिमाचल प्रदेश ने 'हिमाचल प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया

    उत्तराखंड ने 'उत्तराखंड धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया।

    कर्नाटक ने 'कर्नाटक धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022' पारित किया।

    हरियाणा में धर्म परिवर्तन विरुद्ध कानून, जिसे "हरियाणा धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2022" के नाम से जाना जाता है ।

    में धर्म परिवर्तन विरुद्ध कानून, जिसे "हरियाणा धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, खा जाता है पारित किया ।

    परन्तु बाकी प्रदेशों के लोग, राजनेता तथा सरकारें कुंभकर्णी नींद में सो रहीं हैं । जागो क्या तब जागो गे जब सबकुछ लुट जाएगा ।

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि धर्म परिवर्तन के संबंध में कानूनी और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। भारत में धर्म परिवर्तन के लिए कुछ राज्यों में विशेष कानून हैं जो इस प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं।

    #AnilVij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #wshingur # vhp #RSS #dharamp0arivartan

  • 1002285205.jpg

    लोकसभा में आज

    अनिल विज, अंबाला छावनी 21 जुलाई : आज 21 जुलाई, 2025 को लोकसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसमें कुल 21 बैठकें होंगी।

    इस सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है और हंगामा होने के भी आसार हैं। विपक्ष ने सरकार से 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम आतंकी हमला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावों जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन मुद्दों पर जवाब दें।

    सरकार ने संकेत दिया है कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन नियमों के तहत। इसके अलावा, संसद में नए आयकर विधेयक 2025 की संसदीय समिति की रिपोर्ट भी आज लोकसभा में पेश की जाएगी। यह विधेयक छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा।

    सरकार कई अन्य विधेयक भी पेश कर सकती है और उन पर चर्चा करवा सकती है।

    #loksabha #india #politics #anilvij #danikkhabar #session #news