चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों को लेकर हुई समीक्षा बेठक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर, उपन्यायवादी बलराज सिंह मौजूद रहे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए उन्हें कहा कि इन केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं, कोर्ट में लंबी डेट न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाना है।
इसी प्रकार उन्होंने एस.सी. एस.टी. केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी जंग बहादुर, डीएसपी जेल डॉ राजीव, डीएसपी विजय कुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।
#reviewmeeting #regarding #identified #crimes #sc/stactcases