Skip to Videos
  • PR422092026_20260922211902_b935c9.jpg
    23/09/26 |

    भारतीय सिनेमा का महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए

    आरएस अनेजा, 23 सितंबर नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादासाहब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने उन सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी, जिन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में उनका अभिनय थिएटर और सिनेमा के श्रेष्ठ आयामों का समन्वय प्रस्तुत करता है। वे अपने सहज, संयत और प्रामाणिक अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वे कलाकारों की भावी पीढ़ियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि सभी भाषाओं और क्षेत्रों की फिल्मों में हमारे भारत की छवि दिखाई देती है। भारतीय फिल्मों में, भारत के लोगों के सपने हैं, परम्पराएं हैं, संघर्ष हैं, और भविष्य की संभावनाएं भी है। उन्‍हें यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि उत्कृष्ट फिल्मों को सम्मानित करने का समारोह स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी के प्रांगण में, वॉल ऑफ यूनिटी के समीप आयोजित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस अवसर पर ऐसा लगता है कि भारत की एकता के शिल्‍पकार, सरदार वल्लभभाई पटेल स्वयं देश की सांस्कृतिक एकता के इस महोत्सव को आशीर्वाद दे रहे हैं।

    राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेता फिल्मों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ देश की एकता से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और उनके समाधान का एक जीवंत विवरण प्रस्तुत करती है। गैर-फीचर फिल्‍म ‘भंगार’ जीवन और मृत्यु, सार्थकता और निरर्थकता से जुड़े अनदेखे आयामों को अभिव्यक्त करती है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, वीर सावरकर जी की असाधारण जीवनगाथा को एक कलात्मक श्रद्धांजलि है। फिल्म ‘भक्षक’ महिला-सुरक्षा के अत्यंत गंभीर विषय पर समाज को जागृत करती है। संथाली फिल्म ‘आंगेन’ को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने से, एक उत्कृष्ट फिल्म को तो प्रोत्साहन मिला ही है और साथ-साथ, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समावेश को भी बढ़ावा मिला है।

    राष्ट्रपति ने समाज और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बनी फिल्मों का चयन करने के लिए ज्‍यूरी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्रीय ज्‍यूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी क्षेत्र में, महिलाओं के दृष्टिकोण को शामिल करके ही एक समग्र मानवीय दृष्टिकोण का निर्माण संभव होता है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी टीम के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखना फिल्म उद्योग की कार्य संस्कृति का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने क्रिएटिव इकोनॉमी के प्रमुख प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मजदूरों, छोटे कलाकारों, सहायकों और संघर्षरत लोगों को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा मिले।

  • WhatsApp Image 2026-04-01 at 3.41.06 PM.jpg

    मुंबई: टेनिस टूर्नामेंट के उद्घाटन में उमड़ा फैंस का हुजूम, बेकाबू भीड़ के बीच फंसे सलमान खान

    मुंबई, 1 अप्रैल (अन्‍नू): बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान मंगलवार को मुंबई के ठाणे स्थित दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित 'टेनिस टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप 2026' का हिस्सा बने। इस खास कार्यक्रम में उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि भीड़ को संभालना सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती बन गया और सुपरस्टार कुछ समय के लिए भीड़ के बीच घिर गए। कड़ी मशक्कत के बाद सलमान की निजी सुरक्षा टीम और पुलिस बल ने उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुँचाया।



    वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' इन दिनों काफी चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का शुरुआती शीर्षक 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, लेकिन कुछ आपत्तियों और संभावित विवादों से बचने के लिए निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया है। हालांकि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।



    इसके अलावा, सलमान खान जल्द ही दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन बड़े पर्दे पर इन दो दिग्गजों की जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।


    #SalmanKhan #PresidentCup2026 #BollywoodNews #Matrubhoomi #SalmanKhanFans #Nayanthara #MumbaiEvents #EknathShinde #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-12-27 at 9.27.55 AM.jpeg
    27/12/25 |

    लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज

    #BollywoodNews #EntertainmentUpdate #BollywoodHungama #LatestCinema #BollywoodCelebrities #BtownGossip #BollywoodUpdates #MovieReleases #FilmIndustry #CelebrityNews #PopCulture #EntertainmentTonight #BtownDiaries #BollywoodStyle #CinemaUpdate #FilmGossip #TrendingNews #BollywoodVibes #MovieTrailers #BollywoodLife #IndianCinema #CelebrityStyle #EntertainmentWorld #GlamourWorld #BoxOfficeCollection #BollywoodTrends #StarsAndStyle #CinemaLovers #MovieNews #DailyEntertainment #BtownNews #BtownCelebs #BollywoodMovies #CelebSpotted #ScreenUpdate #DigitalEntertainment #StreamingNow #UpcomingMovies #BollywoodFans #MediaNews #GlamAlert #FlashyBollywood #FilmiDuniya #EntertainmentDaily #BollywoodBuzz #LatestUpdates #HotNews #BollywoodWorld #IndustryInsights #CinemaTrends

  • WhatsApp Image 2025-12-26 at 12.32.30 PM.jpeg
    26/12/25 |

    मनोरंजन जगत की ताज़ा सुर्खियां

    #BollywoodBuzz #HollywoodUpdates #SouthCinema #EntertainmentNews #DhurandharBlockbuster #RanveerSingh #KatrinaKaif #VickyKaushal #BabyBoyJoy #AliaBhatt #RanbirKapoor #ChristmasCelebrations #TuMeriMainTera #KartikAaryan #AnanyaPanday #BoxOfficeReport #KantaraChapter1 #Chhaava #VickyKaushalFans #SamanthaRuthPrabhu #RajNidimoru #NewCoupleAlert #AryanKhanDebut #NetflixIndia #TheBastardsOfBollywood #AhaanPanday #Saiyaara #StarKids2025 #RashaThadani #UiAmmaViral #IbrahimAli Khan #StrangerThings5V2 #Avatar3 #KichchaSudeep #MarkMovie #ShivaRajkumar #IndianExpressEnt #Pinkvilla #Filmfare #TrendingNow #CelebrityGossip #BollyLifestyle #OTTReleases #NewMovies2025 #Cinephile #WorldwideBoxOffice #BlockbusterSeason #PapCulture #MovieReviews #EntertainmentDaily

  • Untitled Project - 2025-12-22T202413.755.jpg
    22/12/25 |

    आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज़

    #बॉलीवुडन्यूज़ #एंटरटेनमेंटन्यूज़ #लेटेस्टबॉलीवुड #22दिसंबर #बॉलीवुडअपडेट्स #सेलिब्रिटीगॉसिप #एंटरटेनमेंटबज़ #फिल्मइंडस्ट्री #देसीसेलेब्स #बॉलीवुड2025 #ट्रेंडिंगनाउ #मूवीन्यूज़ #सेलिब्रिटीस्पॉटलाइट #लेटेस्टन्यूज़ #एंटरटेनमेंटटुडे #इंडिपेंडेंटफिल्में #बॉलीवुडबज़ #बॉक्सऑफिस #बॉलीवुडलाइफ #BollywoodNews #EntertainmentUpdates #DailyNews2025 #LatestGossips #BollyUpdates #Cinema2025 #BollywoodHungama #TrendingNow #EntertainmentNews #BoxOfficeUpdate #CelebLife #FilmyDuniya #BollyBuzz #MovieNews #StarUpdate

  • images.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने आज दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और दर्शकों का मनोरंजन करने की उनकी क्षमता को याद किया।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि "श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक नैसर्गिक मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।"

    गौरतलब है कि प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। गोवर्धन असरानी की सेहत ठीक नहीं थी, वे पिछले करीब पांच दिन से अस्पताल में थे।

    असरानी भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय हास्य कलाकारों में से एक थे। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से एक्टिंग सीखी और अपने हुनर ​​को निखारा। इसके बाद उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1970 और 1980 के दशक में वह हिंदी सिनेमा का एक प्रमुख चेहरा बन गए, उनकी कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के भाव उन्हें फिल्मों में निर्देशकों का पसंदीदा कलाकार बनाते थे।

    उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘कोशिश’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘छोटी सी बात’, और ‘रफू चक्कर’ जैसी यादगार फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ‘शोले’ में निभाई गई सनकी जेलर की भूमिका आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है। जयपुर के एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे असरानी ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी।

    बॉलीवुड के इस महान कलाकार की विदाई ने सिनेमा जगत में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है।

    #bollywood #pmo #narenderamodi #goverdhanasrani #sadnews #indiancomedy

  • 1002296155.jpg
    22/07/25 |

    बॉलीवुड की कुछ ताजा खबरें

    अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को भी शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है।