उपायुक्त कार्यालय अम्बाला के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग व एसडीएम दर्शन कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली समस्याओं बारें, किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें व लम्बित शिकायतें है इस बारें विस्तार से जानकारी ली और लोगों की समस्याओं के प्रभावी रूप से समाधान करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ जिस विभाग की जूडी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समबद्धता से जल्द समाधान करवाएं।
इससे पूर्व समाधान शिविर के दृष्टिगत चण्डीगढ से वीसी के जरिये उपायुक्तों एवं सम्बंधित अधिकारियों की राजस्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीसी के दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला के आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4523 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 4247 शिकायतों का समाधान किया गया है और 169 शिकायतें लम्बित हैं। 107 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।
उन्होंने कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी अनुपालना के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द लम्बित शिकायतों का निपटान कि जाएगा।
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी वीसी में निर्देश मिलें है उनकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें पंहुचती है उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाएं।
समाधान शिविर जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास को ओर मजबूत बनाती है। इसलिए सभी अधिकारी लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरजोर कार्य करें।
इस मौके डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, जिला समाज कल्याण से सतीश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #haryana #dc #meeting