राजस्व विभाग की नई पहल के दृष्टित पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली प्रणाली का हुआ शुंभारभ
जे कुमार, अम्बाला 29 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र जिले के तहत बाबैन उपतहसील से ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व विभाग की नई पहल के दृष्टित पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट व राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली का बटन दबाकर शुंभारभ किया |
इसी कड़ी में राजस्व विभाग द्वारा एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उपायुक्त का यहां पहुंचने पर एसडीएम विनेश कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया व तहसीलदार प्रियंका ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इससे पहले बाबैन से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया |
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग की नई आधुनिक योजनाआो का शुभारंभ करते हुए अपना शुंभ सेदश दिया जिसको उपस्थित सभी ने देखा व सुना। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत मीाडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजस्व विभाग द्वारा नई पहल करते हुए पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट व राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली शुरू की गई है जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली के तहत अब आमजन को विभाग की वैबसाईट पर ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकेगा। उसे कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। तमाम दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे फोटो खिंचवाने के लिए तहसील में आना पडेगा। इस कार्य में जहां उसका समय बचेगा वहीं सुगमता से उसका यह कार्य हो सकेगा।
इसी प्रकार पेपर रहित निशानदेही के तहत रोवर मशीन के माध्यम से यह कार्य हो सकेगा। कृषि क्षेत्र के तहत किसानों को इसका लाभ होगा। रोवर मशीन के माध्यम से जिस स्थान की निशानदेही करनी है, सही निशानदेही हो सकेगी और इसके लिए एक हजार प्रति एकड़ फीस तय की गई है जोकि पहले बहुत ज्यादा होती थी। इस मशीन के माध्यम से कोई भी भू-स्वामी अपनी जमीन से सम्बन्धित निशानदेही भी करवा सकेगा।
उपायुक्त ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा व्हाट्सऐप चैटबोट भी लॉच किया गया है, इसके माध्यम से आमजन अपनी जमाबंदी के साथ-साथ राजस्व विभाग से सम्बन्धित जो भी कार्य है उसकी जानकारी ले सकता है। इसके साथ-साथ यदि कोई शिकायत है तो वह भी दर्ज करवा सकता है।
इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली को भी शुरू किया गया है । इसके माध्यम से राजस्व विभाग से सम्बन्धित जो भी कोर्ट केस होते हैं उसकी प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी और इस प्रक्रिया का लाभ यह होगा कि 6 महीने से लेकर एक साल के बीच जो भ्ीा कोर्ट केस होंगे उनका निपटान होगा।
उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य के लिए पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर पेहवा मे इसे शुरू किया गया है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि राजस्व विभाग द्वारा शुरू की गई इन योजनाओं से लोगों को अपने कार्य में सुविधा मिलेगी। कार्यों में और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाईन प्रक्रिया से लोगों को अपने कार्यों की जानकारी मिल सकेगी और वे सुगमता से अपने कार्यों को करवा सकेंगे। बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगी।
इस मौके पर डीआरओ राजेश ख्यालिया ने भी उपस्थित सभी को बताया कि राजस्व विभाग की इस नई पहल से लोगों को जहां राजस्व विभाग से सम्बन्धित कार्यों में सुगमता मिलेगी वहीं वे घर से बैठकर इन योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। इसी प्रकार अन्य नई योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुगमता से मिलेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एसडीएम विनेश कुमार ने मुख्य अतिथि अजय सिंह तेामर को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीआरओ राजेश ख्यालिया ने भी एसडीएम को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए हमें जहां अधिक से अधिक पौधे लगाने है वहीं उनका संरक्षण भी करना है। इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार व सचिव आरटीए सुशील कुमार ने भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एडीआईओ शुभम, तहसीलदार प्रियंका, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक, प्राचार्या राजकीय कालेज अम्बाला छावनी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।