18/09/25

मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर डीसी कार्यालय मे संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक

जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।


उन्होने बैठक में सी एम अनाउंसमेंट के तहत मार्कण्डेय रिवर ब्रिज निर्माण कार्य, रैनोवेशन ऑफ पौंड, शहर नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य बारे,  कंस्ट्रक्शन ऑफ मुलाना बस स्टैंड, ओपन एयर थियेटर इन बाल भवन, नाला ब्रिज अंबाला छावनी, रिंग रोड, पार्क व व्यामशालाए इत्यादि कार्यो बारे जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ सीएम अनाउसमैंट से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम विंडो व समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।


बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

#ambala #dc #news #chiefminister #review

Previous

प्रधानमंत्री ने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाली के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की

Next

सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम, रूपरेखा तैयार : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज