Skip to Videos
  • WhatsApp Image 2026-04-06 at 5.28.33 PM.jpeg

    भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 6 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है और इस पार्टी के मुख्य सिद्धांत अंतोदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा आर्थिक विकास’’ इत्यादि है। उन्होंने कहा कि हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है।

    श्री विज आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झण्डा फहराने के उपरांत मीडिया कर्मियांे के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला छावनी में हमने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं हेतू शिविर का आयोजन किया था और वहां पर कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के लिए रखा गया। श्री विज ने बताया कि इस शिविर में कार्यकताओं को पार्टी के सिद्धांत, कार्य पद्धति, विचारधारा, संगठनात्मक विषयों पर बताया गया और चर्चा की गई।

    मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान श्री विज ने भारतीय जनता पार्टी के गठन के संबंध में उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1951 में जनसंघ राजनीतिक पार्टी की स्थापना हुई थी। इस पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने लंबे समय तक संचालित किया।

    श्री विज ने कांग्रेेस पार्टी के कार्यकलापों को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लागू किया था, तब इंदिरा गांधी द्वारा बिना कसूर के देश के कई नेताओं को उठा-उठाकर जेलों में डाल दिया गया था, इस कदम की वजह से जनता का रोष इंदिरा गांधी के खिलाफ बढा तो उन्होंने आपातकाल समाप्त करके चुनाव की घोषणा करवा दी।

    उन्होंने बताया कि तत्कालीन चुनावों में इंदिरा गांधी को शिकस्त देने के लिए सभी पार्टियों ने जनता पार्टी बना ली। इसके बाद जनता पार्टी ने चुनाव लडा और जनता पार्टी की सरकार रही, लेकिन कुछ साल बाद यह बिखर गए। जनता पार्टी के बिखरने के बाद 6 अप्रैल, 1980 को जनसंघ के लोगों ने अलग पार्टी बना ली, जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया। उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज, नगर परिषद चेयरमैन स्वर्ण् कौर, सदर मण्डल प्रधान रवि बुद्धिराजा, महेश नगर मण्डल प्रधान हर्ष बिंद्रा, ग्रामीण मण्डल प्रभारी किरण पाल चोहान, शास्त्री मण्डल प्रधान प्रवेश शर्मा, शास्त्री मण्डल प्रभारी विपिन खन्ना, बलकेश वत्स, आशीष अग्रवाल, विजय कुमार, पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव अत्री, बलित नागपाल, भरत कोचड़, गोरव सैनी, राज कुमार राजा, मोनिका विग, नीलम शर्मा, ज्योति व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

    #AnilVij #BJPFoundationDay #AmbalaNews #HaryanaPolitics #SthapnaDiwas #Nationalism #Antyodaya #IndianPolitics #BJPWorker #AmbalaCantt #PoliticalNews #HaryanaGovernment #NationalSecurity #CulturalNationalism #BreakingNewsAmbala

  • WhatsApp Image 2026-01-13 at 9.36.26 PM.jpg
    14/01/26 |

    जी.एम.एन. कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर 'प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी' का आयोजन

    जे कुमार 14 जनवरी 2026 अम्बाला छावनी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 18 जनवरी, दिन रविवार को अम्बाला छावनी के प्रतिष्ठित जी.एम.एन. कॉलेज में एक विशेष 'प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें शहर के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संघ की स्थापना के ध्येय, राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान और समसामयिक सामाजिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। गोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रवाद, सेवा भाव और नागरिक कर्तव्यों पर प्रबुद्ध समाज के विचारों को साझा किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण जानकारी:

    • स्थान: जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी

    • दिनांक: 18 जनवरी 2026 (रविवार)

    • समय: प्रातः 10:30 बजे

    • मुख्य आकर्षण: प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता पर विशेष व्याख्यान।

    आयोजकों ने अम्बाला छावनी के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस गोष्ठी में सम्मिलित होने की अपील की है ताकि राष्ट्र हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा को सार्थक बनाया जा सके।

    #AmbalaNews #RSSFoundationDay #GMNCollege #AmbalaCantt #PrabuddhNagrikGoshti #NationFirst #SocialAwareness #AmbalaEvents #RSSAmbala

  • download (1).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज : "देशभक्त आरएसएस की 'रोशनी' से डरकर 'आंखें मूंद' लेती है कांग्रेस, ठीक वैसे ही जैसे उल्लू"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 02 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत करे हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह “उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती है” जिस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं।

    #bjp #bjpharyana #anilvij #congress #malikaarjunkhadge #rss

  • 1002377426.jpg

    यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती - अनिल विज

    अनिल विज, अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2025

    हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यदि मालेगांव के झूठे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक पूजनीय मोहन भागवत जी को कोई छू भी देता तो देश में आग लग जाती । आदरणीय मोहन भागवत जी विश्व की सबसे बड़ी संस्था के प्रमुख हैं जो देश को परम वैभव पर पहुंचाने और लोगों में चरित्र निर्माण तथा देशभक्ति की भावना भरने के लिए सतत प्रयास कर रही है ।

    इतना बड़ा षडयंत्र बिना उस वक्त की सरकार के इशारे के बिना नहीं किया जा सकता । उस समय केंद्र में और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी

    एटीएस के एक पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन पर मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया था।

     मुजावर के अनुसार, यह आदेश उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया था और इसका उद्देश्य "भगवा आतंकवाद" की थ्योरी को स्थापित करना था।

    भगवा आतंकवाद" या "हिंदू आतंकवाद" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 2008 के मालेगांव बम धमाके के बाद चर्चा में आया था।

     उस समय की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की।

     कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इन शब्दों का प्रयोग किया था, जिस पर विवाद हुआ था। भारत में भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता भारत में तो भगवा आशीर्वाद होता है । इसी से इस देश में ज्ञान की गंगा बहती है ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक प्रमुख हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसे अक्सर 'संघ' के नाम से भी जाना जाता है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के नागपुर में की थी। शुरुआत में यह एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया, जिसकी शाखाएं देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई हैं।

    संघ अपनी दैनिक 'शाखाओं' के लिए जाना जाता है, जहाँ स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने का प्रशिक्षण लेते हैं।

    संघ और उससे जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करते हैं।

    संघ का उद्देश्य भारत को एक 'परम वैभवशाली' राष्ट्र बनाना है।

    स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति और सेवाभाव जैसे मूल्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

    संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है लगभग उससे जुड़े 48 प्रमुख संगठन संघ की विचारधारा से प्रेरित हो कर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ।