"सेवा पखवाड़ा" को लेकर भाजपा सदर मंडल की बैठक सम्पन्न
आरएस अनेजा, अम्बाला, 16 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार आज भाजपा सदर मंडल की "सेवा पखवाड़ा" के सेवा कार्यों की रूपरेखा बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।
यह बैठक सेवा पखवाड़ा के संयोजक संजीव सोनी बब्बू की अध्यक्षता में व सह संयोजक बीएस बिन्द्रा व आशीष अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा प्रकल्प कार्यक्रमों की चर्चा करके इसकी रूपरेखा तैयार की गई व इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
सदर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान व अन्य सेवा प्रकल्पो का आयोजन मंडल स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर सदर मंडल के पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।