भगवान परशुराम मंदिर पिपली बाजार में नवरात्रों पर विशेष पूजा एवं हवन यज्ञ का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 28 सितम्बर - अंबाला शहर के पिपली बाजार स्थित भगवान परशुराम मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रत्येक दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंदिर परिसर में मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। मंदिर परिसर हर समय भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंडित पंकज डिमरी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन नियमित रूप से होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में आस्था, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध और पवित्र हो गया |
इस अवसर पर प्रधान दविंदर शर्मा, महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, अनु, प्रेमलता, गीता रानी और संध्या रानी सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने हवन में आहुति डालकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
#ambala #news #haryana #pooja