17/09/25

माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - अर्धकुँवारी मार्ग पर हाल ही में हुई भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते करीब तीन हफ्तों से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। तीन सप्ताह से यात्रा बंद होने के कारण लाखों भक्तों को माँ के दर्शन से वंचित रहना पड़ा था। अब मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के बाद कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। वहीं, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग पर फिसलन रोकने और यात्री प्रबंधन को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों से ठीक पहले यात्रा का दोबारा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और हर्ष का विषय है।

नवरात्रों में देशभर से लाखों भक्त माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें। माँ वैष्णो देवी यात्रा के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा शुरू करने लगे हैं।

#matavaishnodevi #yatra #reopened #devotees #today

Previous

हिमाचल : शिक्षा मंत्री ने पदोन्नत प्रवक्ताओं को 18 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए

Next

राहुल गांधी की आत्मा पाकिस्तान में बसती है, देश से माफी मांगें- ऊर्जा मंत्री अनिल विज