Skip to Videos
  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 21 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    DMK के 59 विधायकों का सरकारी कार लेने से इनकार:

    DMK के 59 विधायकों ने नई कार लेने से किया इनकार: उदयनिधि स्टालिन बोले- सरकार खुद कर्ज में, सीएम सी. जोसेफ विजय की कार योजना का ऑफर स्वीकार करना ठीक नहीं।

    देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का तांडव:

    MP और UP में नदियां उफान पर, 13 जिले प्रभावित; हिमाचल में मानसूनी हादसों में 219 की मौत, राजस्थान का श्रीगंगानगर 40.1°C संग सबसे गर्म।

    भोजशाला के पास 500 नमाजियों ने अदा की नमाज:

    धार भोजशाला खसरा नंबर 612 पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पढ़ी गई जुमे की नमाज: मुख्य द्वार तक पहुंचे 500 नमाजी, प्रशासन ने बैरिकेडिंग और कड़े पुलिस पहरे के बीच सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम।

    असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव:

    मेघालय में असम के लोगों से मारपीट के बाद भड़की हिंसा कई राज्यों में फैली: सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम से हमले, असम ने मेघालय सीमा की नाकेबंदी की।

    स्वाइन फ्लू से MP में महिला की मौत:

    इंदौर में स्वाइन फ्लू से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दिल्ली में H1N1 का अलर्ट: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री संग बैठक कर अस्पतालों की तैयारियों और समीक्षा की समीक्षा की।

    छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक हादसा:

    सुसाइड करने पहुंचे बेटे को बचाने की कोशिश में पहाड़ी से गिरे पिता-पुत्र, पति और बेटे की मौत देख मां ने भी छलांग लगाकर दी जान; पुलिस जांच जारी।

    होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले जहाज़ पर ईरानी नौकाओं ने की फायरिंग:

    FSUI ने जारी किया खौफनाक वीडियो, रॉकेट दागे जाने के बाद मची अफरा-तफरी; अंदर छिपकर बची सभी नाविकों की जान।

    बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित:

    BNP उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने 23वें राष्ट्रपति, संसद में मिले 255 वोट; विपक्षी प्रत्याशी कर्नल ओली अहमद को मिले 88 मत।

    होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता छिपाकर गुजर रहे ज्यादातर जहाज:

    अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक 236 में से 148 जहाजों की राह नहीं हुई साफ; ट्रम्प की धमकियों के बीच ईरान के दबदबे पर उठे सवाल।

    पाकिस्तानी यात्रियों से UAE में भेदभाव का आरोप:

    पूर्व स्पीकर असद कैसर बोले- फ्लाइट रद्द होने पर भारतीयों को मिला होटल में कमरा, पाकिस्तानी यात्रियों को नहीं दी गई ठहरने की सुविधा।

    ट्रम्प बोले-आर्थिक हमले से ईरान को दुनिया से काट देंगे:

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का किया ऐलान: कहा- मौका गंवाया, अब करेंगे अलग-थलग; ईरान की मदद करने वाले देशों, बैंकों और संस्थाओं पर भी होगी सख्त कार्रवाई।

    AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश :

    दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 6 आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश: एसीबी ने मंगलवार को किया था गिरफ्तार; कोर्ट में सुनवाई जारी, पूर्व कंसल्टेंट और कारोबारी भी शामिल।

    NTA खत्म करने की मांग वाली याचिका दिल्ली HC ने की खारिज :

    एनटीए रद्द करने और नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा में धांधली की जांच की मांग वाली याचिका पर विचार से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार: कहा- याचिकाकर्ता और सभी उम्मीदवारों के लिए की गई हैं मिली-जुली मांगें।

    डेटिंग एप से बुजुर्ग को दोस्ती के जाल में फंसाया,

    फर्जी डेटिंग एप से 67 वर्षीय बुजुर्ग को जाल में फंसाकर फोन चुराया: दो महिलाएं गिरफ्तार, खाते से उड़ाए थे ₹1.30 लाख; बैंकिंग ट्रेल और सीसीटीवी की मदद से पकड़ी गईं ज्योत्सना व मानसी।

    राहुल गांधी के धरने पर अनिल विज का तंज:

    बोले- कांग्रेस नेता को 'छपास और चिपकू रोग', सीधे काम को भी तमाशा व नौटंकी बनाकर करने का प्रयास करते हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मिले अनुबंधित विद्युत और नगरपालिका कर्मचारी:

    सेवा सुरक्षा व समान वेतन की मांगों पर ज्ञापन सौंपा, विज ने चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर समाधान का दिया आश्वासन।

    हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत:

    जींद में 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत: सुबह घर पर बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; कबड्डी जगत और गांव में पसरा मातम।

    हरियाणा में 17 लाख और महिलाओं को मिलेंगे 2,100 रुपये महीना:

    आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने के बाद 25 सितंबर से खुलेगा पोर्टल; पंजाब विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखी जा रही घोषणा।

    हरियाणा के नेशनल लेवल रेसलर अमित श्योराण नशा तस्करी में गिरफ्तार:

    दिल्ली क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस ने मधुबन चौक से दबोचा; अखाड़ों में अफीम सप्लाई करने और तस्कर राजेश नाग के नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा।

    टोहाना एसिड अटैक मामले में फतेहाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला:

    आरोपी राम सिंह को 10 साल की कठोर कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा; जुर्माना न देने पर भुगतनी होगी 6 महीने की अतिरिक्त जेल।

    बिजली विभाग अंबाला के अधीक्षक अभियंता की अपील:

    पीएम सूर्य घर योजना अपनाकर बिजली बिल में करें बचत; केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी और ब्याज-मुक्त ऋण सुविधा से घरों पर लगवाएं रूफटॉप सोलर प्लांट।

    अम्बाला में CRM योजना के तहत कृषि यंत्रों का ड्रॉ 20 अगस्त को:

    1,117 आवेदकों में से स्ट्रॉ बेलर और सुपर सीडर के लिए DRDA में होगा चयन; SC वर्ग के सभी 35 किसान चुने गए।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 17 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय:

    पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात के बाद 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में बदला रिश्ता

    NALSAR दीक्षांत समारोह विवाद:

    CJI सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को किया खारिज, कहा- शामिल होने का सवाल ही नहीं

    बांबे हाई कोर्ट लिपिक टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप:

    अभ्यर्थियों ने छत्रपति संभाजीनगर में किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा की मांग

    तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का BRS नेताओं पर बड़ा आरोप: तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया: बोले:

    कांग्रेस सरकार को गिराने और सूखा लाने के लिए कराया तंत्र-मंत्र; मंदिरों में जा क्षुद्र पूजा करने का लगाया दावा।

    लखनऊ में घरों में पानी भरा: यूपी में मानसून का कहर:

    लखनऊ में जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, 11 नदियां उफान पर; उत्तराखंड के चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे हुआ बंद।

    ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज: अमेरिका-ईरान बातचीत से खाड़ी देशों में निराशा:

    ट्रम्प प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं हुआ समझौता; व्हाइट हाउस ने मतभेद की खबरों को खारिज कर मजबूत संबंधों का किया दावा।

    कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर जेसन अर्डे का निधन: 41 वर्ष की उम्र में घर पर मिले बेहोश; पुलिस ने अचानक मौत की जताई आशंका, जांच जारी।

    इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा:

    इजराइल चुनाव सर्वे में नेतन्याहू पर भारी पड़े पूर्व सेना प्रमुख: 'जमान इजराइल' पोल में आइजेनकोट की पार्टी 'यसार' को 25 तो लिकुड को 21 सीटें; 27 अक्टूबर को होना है मतदान।

    अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के 5 साल पूरे:

    तालिबान के काबुल पर कब्जे के 5 साल पूरे: देश पर नियंत्रण मजबूत और अर्थव्यवस्था में सुधार का दावा; महिलाओं के अधिकारों पर लगीं पाबंदियां, शारीरिक सजाएं फिर से हुईं आम।

    दिल्ली मर्डर केस: आदर्श नगर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या मामला:

    दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से दबोचे दो कुख्यात आरोपी; वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार, एसीपी जहांगीरपुरी की टीम को मिली सफलता।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का हुआ पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त, राजपत्र अधिसूचना जारी।

    दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का पुनर्गठन:

    उपराज्यपाल ने तिलक राज कटारिया को बनाया उपाध्यक्ष; कविता राठौर और मोहन गोयल बने गैर-सरकारी सदस्य, सरकार ने जारी की आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना।

    एम्स में भर्ती जेपी नड्डा की हालत स्थिर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती:

    डॉक्टरों ने डिस्चार्ज पर अभी नहीं लिया फैसला; लगातार की जा रही स्वास्थ्य की निगरानी, हालत स्थिर और पहले से बेहतर।

    किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील:

    किसानों की 'किसान बचाओ पदयात्रा' को देखते हुए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील: कंटीले तार और कंक्रीट ब्लॉक लगाकर रास्ते बंद; भारी पुलिस बल तैनात, रूट बदले, डल्लेवाल के नेतृत्व में जंतर-मंतर कूच की तैयारी।

    भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम:

    टाटा और NIBE के साथ ₹1,577 करोड़ के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन; खरीदे जाएंगे लॉइटरिंग म्युनिशन सिस्टम और अन्य रक्षा उत्पाद।

    फरीदाबाद की बड़खल झील का ₹1.50 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण:

    प्रमुख पार्कों और मार्गों पर लगाई जाएंगी विक्टोरियन शैली की कास्ट आयरन बैंच, 15 महीने में पूरा होगा विकास कार्य।

    हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती: हरियाणा पुलिस के टेलीकम्युनिकेशन विंग में होगी 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की भर्ती:

    पूर्व सैनिकों और एचएसआईएसएफ के पूर्व कांस्टेबलों से मांगे गए आवेदन, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया।

    गुरुग्राम के निर्वाणा कंट्री में ग्रीन बेल्ट बनी कूड़ा डंपिंग यार्ड:

    ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सीएंडडी मलबा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 62वें शीतला माता मेला महोत्सव में टेका माथा:

    स्वैच्छिक कोष से 1 लाख रुपये देने की घोषणा

    अम्बाला के डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव:

    800 निवासियों ने ली भागदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 22 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    दिल्ली में भड़के छात्र आंदोलन का महाराष्ट्र में असर:

    विपक्ष हुआ लामबंद; प्रकाश आंबेडकर ने 23 जुलाई को बुलाया 'महाराष्ट्र बंद'

    टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से शेष सत्र के लिए निलंबित;

    महिला सांसदों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

    SC का लाठीचार्ज मामले में जल्द सुनवाई से इनकार:

    CJI सूर्यकांत बोले- 'वीडियो देखने का समय नहीं, अपना और हमारा समय बर्बाद न करें'

    अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकियों का कायरना हमला:

    पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल शहीद; लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी

    कराची के सरकारी अस्पताल की लापरवाही से फैला HIV:

    6 बच्चों की मौत, 130 से अधिक लोग संक्रमित; मचा हड़कंप

    पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी 10 अरब डॉलर की आपात वित्तीय मदद;

    अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए फंड की गुहार

    ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौते को दी मंजूरी;

    यूरेनियम संवर्धन की मिल सकती है अनुमति

    चीन के नए सैन्य राजनयिक ने भारतीय सेना का जताया आभार;

    कहा- '12 चीनी नागरिकों को बचाने का एहसान कभी नहीं भूलेगा चीन'

    दिल्ली-बवाना में हेलमेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग;

    23 दमकल गाड़ियो ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    दिल्ली पुलिस PRO का AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल:

    पाकिस्तानी हैंडल से फैलाया जा रहा था भ्रामक दावा; दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

    दिल्ली साहिबाबाद में मालगाड़ी हादसे का दूसरा दिन:

    30 लोकल ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस 5 घंटे तक लेट; यात्री परेशान

    सफदरजंग रेजिडेंट डॉक्टर्स ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी:

    सोनम वांगचुक मामले में सफदरजंग अस्पताल के आरडीए ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की; अस्पताल परिसर की सीलिंग और मरीजों की प्रभावित सेवाओं को लेकर जताया विरोध, चिकित्सा स्वायत्तता की रक्षा का किया आग्रह।

    हरियाणा के ऊर्जा, मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने पर कड़ी आपत्ति जताई है:

    मंत्री विज ने सख्त लहजे में कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    हरियाणा में हेली एंबुलेंस सेवाओं का होगा विस्तार;

    फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक सहित 5 जिलों के मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड

    ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

    गुरुग्राम में नकली व प्रतिबंधित दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में जखीरा बरामद

    करनाल एसटीएफ का बड़ा एक्शन:

    करनाल एसटीएफ ने थार गाड़ी में सवार ५ सक्रिय शूटरों को ५ विदेशी पिस्टल और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार; सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले में भी थे शामिल।

    प्रिंटिंग-स्टेशनरी विभाग में आधुनिक तकनीक अपनाएं:

    खाद्यान्न भंडारण पर दें विशेष ध्यान: हरियाणा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    अंसल एपीआई के खिलाफ दर्ज हो FIR, निवासियों को मिलें मूलभूत सुविधाएं:

    कुरुक्षेत्र में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सख्त निर्देश

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अनुबंध कर्मचारियों के लिए पुनः खुला पोर्टल;

    4 नई श्रेणियों को मिलेगी सेवा सुरक्षा

    अंबाला कृषि यंत्रों पर 40 से 50% सब्सिडी के लिए ऑनलाइन ड्रॉ संपन्न:

    रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर के लिए चयनित हुए किसान; 25 जुलाई तक जमा करने होंगे दस्तावेज

    अंबाला में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न:

    खो-खो में GMS मुनरेहड़ी चमका; स्केटिंग व टेबल टेनिस में दिखा खिलाड़ियों का दम

    नमस्कार

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 06 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मोस मिसाइल डील पर मुहर लगाने और ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर के दर्शन के लिए अपने तीसरे आधिकारिक दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वयं उनका भव्य स्वागत किया

    महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकाली:

    देश के अनेक राज्यों में मानसून की भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ जिसके चलते महाराष्ट्र जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल में रेल एवं हवाई सेवाएं बाधित हुईं और स्कूल बंद

    गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला:

    गुजरात के भावनगर में सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर शेरनी ने अचानक हमला कर उसे आधे घंटे तक दबोचे रखा जिसके बाद गंभीर रूप से घायल किसान ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई

    हाफिज सईद ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची:

    पहलगाम आतंकी हमले पर एनआईए द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को मुख्य साजिशकर्ता नामित करते हुए भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और छब्बीस पर्यटकों की लक्षित हत्या का आरोपी बनाया गया है

    राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे:

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में बस और ट्रक बॉडी वर्कशॉप का दौरा कर कारीगरों से संवाद किया तथा आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नारे बेअसर हैं और तकनीकी खामियों का ठीकरा निर्दोष कामगारों पर फोड़ा जा रहा है

    खामेनेई की अंतिम यात्रा- 10km लंबे रूट पर लाखों लोग:

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तेहरान में आयोजित अंतिम यात्रा में उमड़ा देश के इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह जिसके चलते मार्ग में भारी भीड़ के कारण ताबूत ले जा रहा वाहन रुका

    फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी :

    फ्रांस के लालिक म्यूजियम से नकाबपोश चोरों ने दरवाजा तोड़कर करीब चालीस करोड़ रुपए के दुर्लभ क्रिस्टल आभूषण चुराए जिसके बाद कलाकृतियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रसिद्ध संग्रहालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया

    CIA फर्जी एजेंट:

    भारतीय मूल के व्यवसायी गौरव श्रीवास्तव ने कथित तौर पर सीआईए एजेंट बनकर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से नजदीकियां बढ़ाईं ताकि वे अरबों डॉलर की डिफेंस डील हासिल कर सकें, जिसका खुलासा ओसीसीआरपी की खोजी रिपोर्ट में हुआ है

    भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ:

    यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स में भी हारा आखिरी कानूनी लड़ाई; ब्रिटेन सरकार जल्द कर सकती है भारत के हवाले।

    पश्चिमी दिल्ली के रणहोला गांव में कबाड़ गोदाम में देर रात लगी भीषण आग:

    दमकल की ११ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; कोई हताहत नहीं, गोदाम का टिन शेड हुआ क्षतिग्रस्त।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए लॉन्च किया ईवी सब्सिडी पोर्टल :

    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर पहले साल मिलेगी ३० हजार रुपये तक की सब्सिडी; वाहन मालिक घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन।

    रवि किशन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत:

    दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता रवि किशन के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा में दिया बड़ा फैसला, बिना अनुमति नाम, तस्वीर या आवाज के व्यावसायिक और आपत्तिजनक इस्तेमाल पर लगाई रोक; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिए लिंक हटाने के निर्देश।

    दिल्ली नगर निगम के १२ वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी, १५ जुलाई को होगा मतदान;

    भाजपा और आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां, स्थायी समिति के गठन का रास्ता होगा साफ।

    कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित कुकर्म केस में एसपी का बड़ा खुलासा:

    बैंककर्मी के आरोप निकले झूठे और डीएनए टेस्ट में नहीं हुई पुष्टि; आरोपी पुलिसकर्मियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट में मिली क्लीन चिट।

    रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर बड़ा हमला:

    बोले- महज १२ साल में साढ़े ५ लाख करोड़ हुआ हरियाणा पर कर्ज; ९० प्रतिशत हिस्सा केवल ब्याज भरने में जा रहा, घोटाले आ रहे सामने।

    फतेहाबाद में इकलौते बेटे के हत्यारे पिता को उम्रकैद:

    फतेहाबाद जिला कोर्ट ने डेढ़ साल पहले शराब के नशे में इकलौते बेटे की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले कसाई पिता को सुनाई उम्रकैद की सजा, दोषी पर १० हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:

    सेवानिवृत्त पूर्व हेल्थ डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की रद्द; कुरुक्षेत्र के जिला सिविल सर्जन का भी संभाल रहे थे अतिरिक्त प्रभार।

    अम्बाला UHBVN कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत :

    अम्बाला शहर के बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत, अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें।

    अम्बाला ITI के प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्राओं को किया सूचित;

    अंबाला शहर आईटीआई के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सूचित; ३ से १५ जुलाई तक कर सकेंगे संस्थानों और मनपसंद व्यवसायों का चयन।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 05 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे गए:

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो टॉप आतंकियों को किया ढेर; पहलगाम हमले की हिट लिस्ट में शामिल था जाकिर अहमद गनी, साथी लतीफ भट भी मारा गया।

    ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा:

    पश्चिम बंगाल टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी की बागियों को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो खुलकर भाजपा में शामिल हों; चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद २४ सांसद और ५८ विधायक अलग गुट में शामिल।

    पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन:

    छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई का ७० वर्ष की आयु में निधन; रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

    महाराष्ट्र में वाटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट:

    देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में पेड़ गिरने से दो की मौत और रायगढ़ के वाटरफॉल में फंसे १०० पर्यटकों का रेस्क्यू; गुजरात के जूनागढ़ में भरा चार फीट पानी, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश।

    जम्मू-कश्मीर की किताब में आतंकी हाफिज सईद को महान बताया:

    जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में आतंकी हाफिज सईद और मकबूल भट को 'महान' बताने वाली किताबों पर यूएएपीए के तहत एफआईआर दर्ज; काउंटर इंटेलिजेंस की छापेमारी, भाजपा ने बताया 'एकेडमिक जिहाद'।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा,

    कहा- खामेनेई के अंतिम संस्कार में मौजूद ईरान के पूरे शीर्ष नेतृत्व को एक ही हमले में कर सकते थे खत्म; भड़के ईरान ने ट्रम्प के बयान पर किया जोरदार पलटवार।

    अमेरिका की आजादी के २५० साल पूरे होने पर भव्य जश्न,

    नेशनल मॉल में हुआ इतिहास का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कम्युनिज्म पर बोला तीखा हमला, कहा- देश में कम्युनिस्टों की कोई जगह नहीं।

    पुतिन-ट्रम्प में 90 मिनट तक बातचीत,

    यूक्रेन युद्ध खत्म कराने : रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर ९० मिनट हुई बातचीत, यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा; ट्रम्प ने संघर्ष को जल्द समाप्त कराने में सहयोग देने की इच्छा दोहराई।

    अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस :

    पोप ने इटली के लैम्पेडुसा द्वीप से प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति करुणा दिखाने की अपील की; कहा- प्रवासन के मुद्दे को राजनीति के बजाय मानव गरिमा और सहानुभूति के दृष्टिकोण से देखें।

    दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद:

    दिल्ली जिमखाना क्लब के बेदखली नोटिस को सदस्यों और कर्मचारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती; कारण बताओ नोटिस पर रोक लगाने की मांग वाली अंतरिम अर्जियों पर न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन की पीठ सोमवार को करेगी सुनवाई।

    दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:

    गृहिणियों के मुआवजे का आकलन केवल न्यूनतम मजदूरी पर नहीं, बल्कि वास्तविक घरेलू योगदान के आधार पर होगा; सड़क दुर्घटना पीड़िता की काल्पनिक मासिक आय मानी १०,००० रुपये।

    दिल्ली में खौफनाक वारदात :

    पारिवारिक कलह में सिजोफ्रेनिया पीड़ित पति ने तवे से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या की, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण; बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

    दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी:

    मात्र १५ से २० रुपये में नकली आधार और वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़; साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया संगठित नेटवर्क, जांच शुरू।

    हरियाणा-HTET कैंडिडेट बोलीं-पेपर में काफी मिस्टेक:

    हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) के दूसरे दिन टीजीटी पेपर में भारी गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान, कई प्रश्न मिसप्रिंट होने और पाई की वैल्यू अलग देने का आरोप; झज्जर में जलभराव के बीच संपन्न हुई परीक्षा।

    फतेहाबाद के बीघड़ गांव में दर्दनाक हादसा:

    नहर में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहे नेपाली मूल के पिता-पुत्र, तलाश में जुटी SDRF और गोताखोरों की टीम।

    श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी:

    जुलाई 2026 में वेरावल से हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रींगस, नारनौल और रेवाड़ी के यात्रियों को सीधे खाटूश्यामजी और हरिद्वार जाने की मिलेगी बेहतरीन सुविधा।

    सोनीपत में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान:

    उपमंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायता शिविर का हुआ आयोजन, मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर ही किया गया त्वरित समाधान।

    सोहना की आईटीआई कॉलोनी में वन भूमि से हटेगा अवैध कब्जा:

    बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो चरणों में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, 30 एकड़ जमीन कराई जाएगी अतिक्रमण मुक्त।

    अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सराहनीय कार्रवाई:

    स्टेशन परिसर में लावारिस घूमते मिले दो किशोरों को सुरक्षित सामाजिक संस्था को सौंपा, वहीं एक अन्य यात्री का खोया हुआ कीमती आईफोन ढूंढकर किया वापस।

    मुलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

    जमाल माजरा गांव में मारपीट, जानलेवा हमले और धमकी देने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

    अम्बाला में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-1 व 2 शांतिपूर्वक संपन्न:

    20 केंद्रों पर प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के बीच नकलरहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई लिखित परीक्षा, हजारों परीक्षार्थियों ने दी उपस्थिति।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 12 जून, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट:

    58 में से 80 विधायकों के बाद अब 19 बागी सांसदों का लोकसभा स्पीकर को पत्र आया सामने; नया गुट बनाने की मांग के बीच रविवार को दिल्ली में होगी अहम बैठक।

    देश में तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून,ओडिशा-झारखंड में एंट्री;

    आज मध्यप्रदेश-राजस्थान सहित २२ राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से १० लोगों की दर्दनाक मौत।

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ  में ट्रेनिंग के दौरान अचानक हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट;

    हादसे में सेना के दो जवान हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में कराया भर्ती।

    नीट यूजी रीएग्जाम को लेकर एनटीए ने जारी किया नया नोटिस;

    २१ जून को होने वाली परीक्षा का समय १८० से बढ़ाकर १९५ मिनट किया, साथ ही आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी बढ़ाई जगह।

    भारतीय सेना की मारक क्षमता में भारी इजाफा:

    स्वदेशी रक्षा कंपनी एसएमपीपी ने सेना को सौंपे १०६ अत्याधुनिक ‘कामिकाजे (पीसकीपर)’ ड्रोन; ४५० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से १८० किमी रेंज तक हमला करने में सक्षम।

    अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- ईरान के साथ युद्ध हुआ खत्म;

    ईरानी विदेश मंत्रालय ने दावे को किया खारिज, कहा- शांति समझौते पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं, बातचीत जारी।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा खुलासा:

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने खुद भारत से की थी रूसी तेल खरीदने की अपील; वैश्विक बाजार को स्थिर रखने और कीमतों में बेतहाशा उछाल रोकने के लिए लिया गया व्यावहारिक फैसला।

    कैलिफोर्निया में मेडलाइन मेडिकल उपकरण गोदाम में लगी भीषण आग;

    आसमान में छाया काले धुएं का गुबार एहतियातन आसपास की इमारतें कराई गईं खाली, फेडेक्स सुविधा तक भी पहुंचीं लपटें।

    सिप्री की रिपोर्ट से पाकिस्तान में मचा हड़कंप:

    इतिहास में पहली बार भारत ने परमाणु हथियारों को सीधे ऑपरेशनल मोड में किया तैनात; इस्लामाबाद ने माना भारत की परमाणु ताकत अनुमान से कहीं अधिक घातक।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: 

    पीएम मोदी का 'विकसित भारत' बना हर नागरिक का मिशन; विगत १२ वर्षों में शासन-सेवा की बदली परिभाषा, दिल्ली के झुग्गी विकास हेतु दिए ३००० करोड़।

    मालवीय नगर में पुलिस मुठभेड़:

    दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गोपाल और सौरभ घायल; इलाज के लिए एम्स में कराया भर्ती, मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद।

    दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में एक इमारत में लगी भीषण आग;

    हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत और आठ अन्य लोग हुए घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।



    बिना सर्जरी एम्स ने दिया नया जीवन:

    एम्स के डॉक्टरों ने 15 साल से सांस फूलने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे 57 वर्षीय मरीज का बिना ओपन हार्ट सर्जरी के किया सफल टावी उपचार; आराम से सोने की सुविधा मिलने के साथ मिला नया जीवन।

    अंबाला में जमीनी धोखाधड़ी और कब्जे की शिकायतों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त;

    पंजोखरा पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, कहा- किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    हिसार पुलिस की बड़ी कामयाबी:

    गैंगस्टर काला खैरमपुरिया का साथी दिनेश साइप्रस से डिपोर्ट; एसपी सिद्धांत जैन ने बताया- आरोपी स्टडी वीजा पर विदेश जाकर वहीं से चला रहा था रंगदारी का पूरा नेटवर्क।

    CMO ऑफिस का ड्राइवर ₹44 हजार रिश्वत लेता पकड़ा:

    जींद सिविल अस्पताल में सीएमओ ऑफिस का ड्राइवर 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के बदले मांगी थी घूस, सिरसा एसीबी की टीम ने बिछाया जाल।

    हरियाणा राज्य महिला आयोग में पांच नई सदस्यों की हुई तत्काल प्रभाव से नियुक्ति;

    राज्यपाल के आदेश पर भारती सैनी और डॉ. अनुकम्पा गर्ग सहित पांचों नामों की सूची जारी, मुख्य सचिव कार्यालय के नियमानुसार होंगी सेवा शर्तें।

    हिसार बार चुनाव में वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू:

    हरियाणा की सबसे पुरानी हिसार जिला बार एसोसिएशन में बीसीआई की रोक और विवाद के बीच हुआ चुनाव; प्रदीप बाजिया और मोहित अरोड़ा के बीच कांटे की टक्कर, शाम तक 2088 वकीलों ने डाला वोट।

    अंबाला छावनी आईटीआई में 15 जून को लगेगा भव्य मेगा जॉब फेयर;

    प्राचार्य यशपाल ने दी जानकारी, सरकार के १२ वर्ष पूरे होने पर चल रहे विशेष अभियान के तहत युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर।

    अंबाला में 15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान;

    एसडीएम दर्शन कुमार ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, २१ जुलाई को प्रारंभिक और 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची।

    अंबाला छावनी रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन;

    रामाया हेल्थकेयर और एलआईसी ने किया ४१ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, सहायक रोजगार अधिकारी साहिल त्यागी ने युवाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

     

    नमस्कार

  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 7.07.57 PM.jpg

    “श्रममित्र” ऐप से डिजिटल होगा हरियाणा में लेबर चौक सिस्टम, श्रमिकों को घर बैठे मिलेगा रोजगार - श्रम मंत्री अनिल विज

    हरियाणा में श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए जल्द लॉन्च होगा “श्रममित्र” ऐप, कार्य प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी - अनिल विज

    अब मोबाइल पर मिलेगा काम- प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र” प्लेटफॉर्म - अनिल विज

    “श्रममित्र” ऐप से बिचौलियों पर लगेगी रोक, श्रमिकों को मिलेगा सीधा रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ - विज

    चण्डीगढ़, 18 मई - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा “श्रममित्र” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, जिसकी लॉन्चिंग अति शीघ्र की जाएगी। यह एप्लिकेशन पारंपरिक “लेबर चौक” व्यवस्था को एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

    श्रम मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं होगी। “श्रममित्र” ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन पर अपनी योग्यता, अनुभव और कुशलता के अनुसार रोजगार के अवसर देख सकेंगे और नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नियोक्ता भी अपनी कार्य आवश्यकताओं के अनुसार सत्यापित श्रमिकों को आसानी और तेजी से खोज सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भवन निर्माण श्रमिक, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, वेल्डर, पेंटर तथा अन्य कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। श्रमिक अपने कार्य अनुभव और कौशल की जानकारी भी इस ऐप पर साझा कर सकेंगे, जिससे नियोक्ताओं को उपयुक्त श्रमिकों की तलाश में सुविधा होगी।

    विज ने कहा कि “श्रममित्र” ऐप का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रम बाजार को डिजिटल रूप देना और उसे व्यवस्थित करना है। इसके माध्यम से श्रमिकों और नियोक्ताओं को वास्तविक समय में जोड़ा जाएगा, बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी तथा सुरक्षित और सत्यापित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही श्रमिकों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास से संबंधित सुविधाओं तक भी सीधी पहुंच उपलब्ध होगी।

    उन्होंने कहा कि यह ऐप श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता, सम्मान और दक्षता को बढ़ावा देगा। ऐप में लाइव चैट और पुश नोटिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे श्रमिक और नियोक्ता सीधे संवाद कर सकेंगे। नौकरी संबंधी अलर्ट, कार्य अवसरों की जानकारी और महत्वपूर्ण सूचनाएं तुरंत मोबाइल पर प्राप्त होंगी।

    श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस एप्लिकेशन के माध्यम से श्रमिक विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे जिसके तहत नजदीकी निर्माण कार्यों और रोजगार अवसरों की खोज एवं आवेदन, नौकरी संबंधी अलर्ट और नोटिफिकेशन प्राप्त करना, नियोक्ताओं से सीधे लाइव चैट के माध्यम से संपर्क करना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करना। इसी प्रकार, नियोक्ता भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने कार्य संबंधी आवश्यकताओं को पोस्ट कर सकेंगे, कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे, श्रमिकों की प्रोफाइल सत्यापित कर सकेंगे और श्रमिकों से तुरंत संपर्क वॉयस नोट इत्यादि माध्यम से स्थापित कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को भी इस ऐप के माध्यम से श्रम की मांग और आपूर्ति की निगरानी करने, योजनाओं के उपयोग का आकलन करने तथा वास्तविक आंकड़ों के आधार पर नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

    विज ने कहा कि “श्रममित्र” ऐप श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों के लिए स्थायी लाभ सुनिश्चित करेगा। नियोक्ताओं को तेज और आसान भर्ती प्रक्रिया, सत्यापित एवं कुशल श्रमिकों तक पहुंच, बिचौलियों पर कम निर्भरता तथा डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से श्रमशक्ति की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, श्रमिकों को रोजाना श्रम चौक पर खड़े रहने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी, सभी को समान रोजगार अवसर प्राप्त होंगे, बिचौलियों के शोषण से राहत मिलेगी तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों तक सीधी पहुंच मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार श्रमिकों के कल्याण, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “श्रममित्र” ऐप श्रम क्षेत्र को डिजिटल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। यह पहल प्रदेश के लाखों श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें डिजिटल भारत अभियान से जोड़ते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।

    श्रम मंत्री अनिल विज ने विश्वास व्यक्त करते हुए बताया कि यह एप्लिकेशन हरियाणा को श्रमिक कल्याण और डिजिटल श्रम प्रबंधन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    #ShramMitraApp #AnilVij #HaryanaLabourDepartment #DigitalHaryana #LabourWelfare #EmploymentGeneration #VocalForLocal #HaryanaNews #WorkersEmpowerment #DigitalIndia #Danikkhabar

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 17 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    कोटा मंडल में राजधानी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा:

    दो कोचों में लगी भीषण आग, रविवार सुबह हुआ हादसा, मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास मची अफरा-तफरी; राहत टीम मौके पर रवाना।

    सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का बड़ा हलफनामा:

    मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति समिति में जज का होना जरूरी नहीं, कहा- संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं; चयन समिति में जज को शामिल करना सिर्फ संसद का हो सकता है फैसला।

    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा खुलासा:

    एनटीए पेपर सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मांढरे दिल्ली से गिरफ्तार: अपने घर पर स्पेशल क्लास चलाकर छात्रों को रटवाए थे परीक्षा के सवाल।

    आतंकवाद पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को दोटूक:

    सुधर जाओ वरना खुद तय करो इतिहास बनना है या नक्शे पर रहना: 'सेना संवाद' में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे हालात पर दी सख्त चेतावनी।



    भारत में इस साल सूखे का खतरा:

    मानसून सीजन में सुपर अल-नीनो दस्तक देने के लिए 82% तक हुआ एक्टिव: अमेरिकी मौसम एजेंसी 'नोआ' और भारतीय मौसम विभाग ने जताई कम बारिश की बड़ी आशंका।



    जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों पर एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा एक्शन:

    28 दिनों में 733 गिरफ्तार और 47 घरों पर चला बुलडोजर: 373 ड्राइविंग लाइसेंस और 114 केमिस्ट दुकानों के परमिट भी निलंबित।



    सनातनी अस्मिता की गूंज:

    देश में असम और बंगाल की बंपर जीत के बाद अब सात समंदर पार लंदन में भी दिखा सनातनियों का जलवा, स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए 241 हिंदू प्रतिनिधि।

    मालदीव में अब तक का सबसे बड़ा डाइविंग हादसा:

    समुद्र के नीचे गुफाओं की खोज करने उतरे इटली के पांच गोताखोरों की दर्दनाक मौत: 50 मीटर की गहराई में लापता होने के बाद मिले शव।



    डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:

    कोविड महामारी से दुनिया में हुईं 2.21 करोड़ अतिरिक्त मौतें, आधिकारिक आंकड़ों से तीन गुना अधिक है यह संख्या; साल 2020 से 2023 के बीच का वैश्विक डेटा जारी।



    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड के हेग में ऐतिहासिक स्वागत:

    भारतीय समुदाय को किया संबोधित: पीएम बोले- इतना प्यार देखकर लगा जैसे भारत में ही चल रहा है कोई बड़ा फेस्टिवल।



    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:

    दिल्ली से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी मनीषा मंडहरे: पुणे की सीनियर बॉटनी शिक्षिका पर लगा बायोलॉजी का पर्चा लीक करने का गंभीर आरोप।



    सीबीएसई का बड़ा फैसला:

    1 जुलाई से नौवीं कक्षा में तीन भाषाओं का अध्ययन होगा अनिवार्य, दो भारतीय भाषाएं रखना जरूरी: एनईपी और एनसीएफ के तहत बोर्ड ने भाषा व्यवस्था में किया ऐतिहासिक बदलाव।



    दिल्ली मेडिकल काउंसिल में 5.57 करोड़ का वित्तीय घपला:

    विशेष ऑडिट रिपोर्ट में तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ठहराए गए जिम्मेदार: साल 2019 से 2025 के बीच राजस्व को पहुंचाया गया भारी नुकसान।

    हरियाणा के ₹590 करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन:

    सीनियर आईएएस पंकज अग्रवाल और मोहम्मद शाइन से लंबी पूछताछ: जवाबों में संदेह होने पर दोनों अफसरों के मोबाइल फोन किए गए जब्त।

    संन्यास की सलाह पर मनोहर लाल पर भूपेंद्र हुड्डा का तीखा पलटवार:

    बोले- खट्टर खुद को दें यह मशविरा: पूर्व सीएम का बड़ा आरोप- मनोहर लाल के कार्यकाल में विकास में नंबर वन हरियाणा पूरी तरह हुआ बर्बाद।


    हरियाणा में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल:

    गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया 12 एचपीएस अधिकारियों का तबादला: अंबाला और सोनीपत समेत कई जिलों के डीएसपी और एसीपी बदले गए।



    हरियाणा के सोनीपत में दुस्साहसिक वारदात:

    खरखौदा कोर्ट के बाहर झज्जर के हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या: पेशी पर आए युवक की गाड़ी को टक्कर मार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग।



    भिवानी के ब्रेन डेड विशाल ने चार मरीजों को दी नई जिंदगी:

    रोहतक पीजीआई से सेना की टीमों ने एयरलिफ्ट की किडनी: हार्ट और लिवर भी ग्रीन कॉरिडोर से मात्र 45 मिनट में दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचाए।



    हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा 2026 के लिए जारी किया शेड्यूल:

    20 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन: बिना विलंब शुल्क के 28 मई तक फॉर्म भरने का मौका


    अम्बाला शहीदी स्मारक में जल्द लहराएगा विशाल राष्ट्रीय ध्वज:

    निरीक्षण के लिए पहुंची फ्लैग फाउंडेशन की टीम, फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा मानकों पर हुई गहन चर्चा; तकनीकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।



    अम्बाला शहर के पंचायत भवन में सीएससी वीएलई की अहम बैठक:

    बेहतर काम करने वाले 6 संचालक सम्मानित: आय बढ़ाने और नई सेवाओं पर दी जानकारी; जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सुनीं वीएलई की समस्याएं।



    आज शहजादपुर में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती: सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि:

    राज्यपाल वी.के. सिंह और कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद; उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


    नमस्कार।