26/09/25

राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन

जे कुमार, पलवल 26 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में टूलकिट वितरण समारोह एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाज और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।


समारोह में आईटीआई के 19 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित टूलकिट वितरित की गई। ये टूलकिट्स विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक कार्यक्षेत्र में सक्षम बनाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम साबित होंगी।


इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल से विधायक एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी तथा नवनियुक्त मार्केट कमेटी पलवल के अध्यक्ष पंकज विरमानी ने शिरकत की। इस अवसर पर रतन देवी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं।

मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी का प्रधानाचार्य जिले सिंह और कैप्टन उदय सिंह एनसीसी अधिकारी ने शॉल पहनाकर एवं मूमेंटो देकर स्वागत और अभिवादन किया। वहीं पंकज विरमानी नवनियुक्त चेयरमैन और गणमान्य व्यक्तियों का फूल मालाओं एवं मूवमेंटो देकर स्वागत किया।


पंकज विरमानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टूलकिट वितरण जैसी योजनाएं सरकार और संस्थान की दूरदर्शिता को दर्शाती हैं, जिनसे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं।

#palwal #news #toolkit-distribution

Previous

प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को अजमेर जिले में बड़ी संख्या में देखा और सुना

Next

चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा का शुभारंभ