Skip to Videos
  • Untitled Project - 2026-09-09T134318.173.jpg
    09/09/26 |

    फतेहाबाद: खाराखेड़ी के पास ₹7.47 लाख की लूट का 43 घंटे में पर्दाफाश; मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 9 सितंबर (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे “अपराध मुक्त फतेहाबाद” अभियान के तहत सीआईए (CIA) फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव खाराखेड़ी के पास सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर 7 लाख 47 हजार रुपये लूटने की सनसनीखेज वारदात का महज 43 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है।

    मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है।

    जेल में हुई थी जान-पहचान, बाहर आकर रची साजिश; जानें एएसपी दिव्यांशी सिंगला द्वारा साझा किए गए मुख्य बिंदु:

    • 5 सितंबर की शाम हुई थी वारदात: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती दिव्यांशी सिंगला (IPS) ने बताया कि 5 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे खाराखेड़ी-सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर नकदी लूटने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता संदीप कुमार (निवासी: आदमपुर, हिसार) की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    • हिसार के टुडे होटल में रची गई साजिश: जांच में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता का एक रिश्तेदार पूर्व में आपराधिक मामले में हिसार जेल में बंद था, जहां उसकी अन्य आरोपियों से पहचान हुई थी। करीब 25 दिन पहले जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ हिसार के 'टुडे होटल' में बैठक कर लूट का पूरा प्लान तैयार किया।

    • फायरिंग कर लूटे थे ₹7.47 लाख: 5 सितंबर को जब पीड़ित नकदी लेकर जा रहा था, तो आरोपियों ने रेकी कर कार से उसकी गाड़ी का पीछा किया और सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर गाड़ी रुकवाई व 7.47 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

    • न्यायालय में होगी शिनाख्त परेड (TIP): एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों की टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (TIP) करवाई जाएगी, जिसके चलते फिलहाल उनके नाम व पहचान सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

    • हथियार व शेष राशि की बरामदगी बाकी: रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार, शेष लूटी गई राशि और अन्य संभावित मददगारों की भूमिका को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #CIATeam #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • NIA 2.jpg

    सहारनपुर: PNB करेंसी चेस्ट में फर्जी नोट षड्यंत्र मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई; फरार बैंक कर्मचारी अमित कुमार गिरफ्तार

    नई दिल्ली/सहारनपुर, 9 सितंबर (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट में जाली भारतीय मुद्रा नोटों (FICN) से जुड़ी साजिश के मुख्य आरोपी और फरार बैंक कर्मचारी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    एनआईए द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी केस (RC-02/2026/NIA/LKW) में प्राथमिकी (FIR) में नामजद मुख्य अभियुक्तों में से एक है।

    PNB चेस्ट से मिले थे 17.29 करोड़ के फर्जी नोट; जानें NIA प्रेस रिलीज के मुख्य बिंदु:

    • PNB करेंसी चेस्ट से बड़ी बरामदगी: 29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के थाना सदर बाजार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के अंकित मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद होने की पुख्ता सूचना मिली थी।

    • बैंक के 3 कर्मचारी हुए थे निलंबित: शुरुआती जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद बैंक प्रबंधन द्वारा उन तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

    • पहले पुलिस, फिर NIA को सौंपी गई जांच: इस मामले में पहले 29 अगस्त 2026 को थाना सदर बाजार (सहारनपुर) में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 178 के तहत FIR नंबर 0431/2026 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 3 सितंबर 2026 को इस केस को री-रजिस्टर कर जांच अपने हाथ में ले ली।

    • साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी एजेंसी: एनआईए की टीमें इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने और इस साजिश में शामिल अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी व जांच कर रही हैं।

    #NIA #NIAPressRelease #SaharanpurNews #FakeCurrency #PNBCurrencyChest #BNS #DanikKhabar #BreakingNews

  • cbi (1).jpg

    असम: अनियंत्रित डिपॉजिट घोटाले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी मोहम्मद शाकिर को 4 साल की कैद और ₹14 लाख का जुर्माना

    गुवाहाटी, 9 सितंबर (अन्‍नू): असम में निवेशकों से अनियंत्रित जमा राशि (Unregulated Deposits) एकत्र करने और हेराफेरी करने के मामले में सीबीआई अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, गुवाहाटी स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने 7 सितंबर 2026 को मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद शाकिर को 4 साल के सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) और 14.05 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

    शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर ठगी; जानें CBI प्रेस रिलीज के मुख्य बिंदु:

    • झूठे वादों से जुटाया फंड: आरोपी मोहम्मद शाकिर ने निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करने और उस पर गारंटीड तथा अवास्तविक रूप से ऊंचे रिटर्न देने का झूठा वादा किया था। इस लालच में आकर आम जनता ने बड़ी रकम जमा कराई, जिसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

    • 2024 में दर्ज हुआ था केस: सीबीआई ने इस पूरे फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद 25 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की थी।

    • मार्च 2026 में दाखिल हुई थी चार्जशीट: जांच पूरी करने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 28 मार्च 2026 को आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल किया था।

    अदालत ने ठहराया दोषी:

    अदालत ने मामले की पूरी सुनवाई और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहम्मद शाकिर को 31 अगस्त 2026 को दोषी करार दिया था। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को उसे 4 साल की जेल और ₹14.05 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

    #CBI #CBIPressRelease #CBICourt #AssamNews #Guwahati #FinancialFraud #DanikKhabar #BreakingNews

  • 2.jpg
    09/09/26 |

    पलवल: राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेगा अवैध अतिक्रमण; उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गठित किया संयुक्त कार्यबल

    जे कुमार पलवल, 9 सितंबर 2026 : राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों और यातायात जाम पर अंकुश लगाने के लिए पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने NH-19, KMP और KGP एक्सप्रेसवे गलियारों के आसपास अवैध निर्माण, अनधिकृत अहातों, अवैध ढाबों, कटिंग और पार्किंग को हटाने के लिए एक 'संयुक्त कार्यबल' (Joint Task Force) का गठन किया है।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कटिंग और अवैध पार्किंग से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गठित कार्यबल में पुलिस, DHBVN, HSIIDC, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आबकारी व RTA विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो SDM की देखरेख में काम करेंगे।

    टीम को 3 दिन के भीतर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशानुसार, अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने, अनधिकृत प्रतिष्ठानों को सील करने, बिजली-पानी के कनेक्शन काटने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबों और शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द करने की तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    #PalwalNews #HaryanaNews #NH19 #KMPExpressway #KGPExpressway #EncroachmentDrive #DistrictAdministration #BreakingNews

  • Chandigarh_junction.jpg

    कल से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिनों का मेगा ब्लॉक: 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द, 54 शॉर्ट टर्मिनेट, अम्बाला रेलमार्ग होगा प्रभावित

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसमे 442 ट्रैन रद्द , 54 शार्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट,4 डाईवर्टर्टेड की जाएंगी।

    यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म एवं ठहराव में किए जाएंगे आवश्यक बदलाव

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) के शेष गर्डरों की लॉन्चिंग तथा पुराने FOB के गर्डरों को हटाने का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर विभिन्न रेल लाइनों पर चरणबद्ध तरीके से कुल 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

    कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा—

    10 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म नंबर 5), लाइन नंबर 7 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म नंबर 6) पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

    22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म नंबर 3) एवं लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म नंबर 4) पर ब्लॉक रहेगा।*

    04 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 1 (प्लेटफॉर्म नंबर 2), लाइन नंबर 2 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 3 (प्लेटफॉर्म नंबर 2) पर ब्लॉक रहेगा।

    इन ब्लॉकों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 12 ट्रेनों के कुल 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द किये जाएंगे, 06 ट्रेनों के कुल *54 ट्रिप्स को निर्धारित समयावधि में अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट व 02 ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप्स को डाईवर्ट किया जाएगा।

    अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

    ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 तथा 20989/20990 के संचालन में निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में से संबंधित सेवाओं को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 20989 को अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वापसी में अम्बाला कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

    दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं–अमृतसर-लालकुआं) के संचालन में भी निर्धारित तिथियों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। इन ट्रेनों को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला–सरहिंद–सानेहवाल मार्ग से संचालित किया जाएगा I

    यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ठहराव

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 तथा 14631/14632 सहित अन्य निर्धारित ट्रेनें शामिल हैं।

    ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी किया जाएगा अस्थायी बदलाव

    ब्लॉक के विभिन्न चरणों के दौरान चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। प्रथम चरण (10 से 21 सितंबर) में 20 ट्रेनों, दूसरे चरण (22 सितंबर से 03 अक्टूबर) में 17 ट्रेनों तथा तीसरे चरण (04 से 15 अक्टूबर) में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म/बर्थिंग में बदलाव किया गया है।

    यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय, ठहराव एवं प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना, अनाउंसमेंट, NTES एवं रेल मदद (139) के माध्यमों से अवश्य जांच लें।

  • image002_20260908170327_47422f.jpg

    बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अपर महानिदेशक (वन) श्री रमेश कुमार पांडे ने किया, जबकि जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जापान सरकार के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्रालय के वानिकी एजेंसी के उप महानिदेशक शिमिजु कोटारो ने किया।

    इस बैठक में सहयोग के तीन प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। वनों के बाहर वृक्ष (टीओएफ) कार्यक्रम के अंतर्गत, दोनों पक्षों ने वनों के बाहर वृक्ष संसाधनों के आकलन, प्रबंधन और आनुवंशिक सुधार पर अपने अनुभव साझा किए। आनुवंशिक संसाधन संरक्षण, वृक्ष प्रजनन, उन्नत रोपण सामग्री और जीव द्रव्य (जीवित आनुवंशिक सामग्री) संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए वन आनुवंशिकी पर चर्चा की गई। वन भंडार के अंतर्गत, दोनों पक्षों ने वन सूची, वन भंडार आकलन और भू-स्थानिक एवं निगरानी प्रौद्योगिकियों पर अपने विचार साझा किए।

    दोनों पक्षों ने 2015 में हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) के तहत 2027-2031 के रोडमैप का समर्थन किया और वन, जैव विविधता संरक्षण, अनुसंधान और क्षमता विकास के क्षेत्रों में सहयोग और संबंधों को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस बैठक का समापन 7वें संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर के साथ हुआ।

  • HRssx15agAAOJ8v.jpg
    09/09/26 |

    एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को नई दिल्ली में भव्य विदाई

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को आज नई दिल्ली में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उपस्थित थे।

    डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, खेल सचिव हरि रंजन राव और दल प्रमुख सहदेव यादव के साथ, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में एशियाई खेलों से पहले भारतीय दल की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।

    इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने भारतीय खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसरों को उपलब्धियों में बदलने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा दल एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करेगा और देश का गौरव बढ़ाएगा।”


    उन्होंने भारतीय दल के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सफलता केवल खिलाड़ी के लिए ही गर्व का विषय नहीं होती—खिलाड़ी की सफलता राष्ट्र की सफलता होती है। आज हमारा 503 सदस्यीय दल एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

  • download.jpg

    नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा: इंडो-पैसिफिक में रक्षा और समुद्री सहयोग का नया अध्याय

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना के रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) और रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना (आरएनज़ेडएन) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।

    ऑस्ट्रेलिया यात्रा जुलाई 2026 में आयोजित तीसरे 'भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन' और जून 2026 में आयोजित दूसरे 'भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद' के बाद बढ़ते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी। दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग सहित रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा किया है।

    यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा नेतृत्व से भी मिलेंगे। इन मुलाकातों से नौसेना के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा करने और ऑपरेशनल बातचीत, इंटरऑपरेबिलिटी, जानकारी साझा करने, प्रशिक्षण और पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने के तरीकों पर विचार करने का मौका मिलेगा।

    नौसेना प्रमुख महत्वपूर्ण परिचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना कर्मियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग के दायरे को दर्शाते हुए समुद्री क्षमताओं, उभरती प्रौद्योगिकियों और पेशेवर सैन्य शिक्षा पर चर्चा की जाएगी।

    न्यूज़ीलैंड का यह दौरा जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा के बाद भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों में आई नई तेज़ी को और आगे बढ़ाएगा। उस यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था और रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की थी।

    न्यूजीलैंड में, नौसेना प्रमुख रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। यह जुड़ाव दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन सहभागिता, सूचना साझाकरण, प्रशिक्षण और पेशेवर आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

    नौसेना प्रमुख अहम परिचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे तथा रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना कर्मियों और पेशेवर सैन्य शिक्षा प्राप्त कर रहे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। हाल ही में संपन्न 'समुद्री सहयोग समझौते' की पृष्ठभूमि में यह यात्रा अत्यधिक महत्व रखती है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यावहारिक समुद्री सहयोग के लिए एक विस्तृत ढांचा प्रदान करता है।

    यह दौरा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के साथ भारत के बढ़ते रक्षा और समुद्री सहयोग को रेखांकित करता है। साथ ही, यह रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी और रॉयल न्यूज़ीलैंड नेवी के साथ सहयोग को और मज़बूत करने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह सहयोग व्यावहारिक और निरंतर समुद्री जुड़ाव के माध्यम से भारत-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देता है।

  • images.jpg
    09/09/26 |

    सुरक्षित डिजिटल भारत: DoT के 'फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर' ने बचाए ₹5,000 करोड़ से अधिक—ठगी होने से पहले ही थमा धोखाधड़ी का चक्र!

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने डिजिटल अर्थव्यवस्था में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (एफआरआई) के माध्यम से 22 मई 2025 को इसके लॉन्च होने के पंद्रह महीनों के भीतर ही 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी के नुकसान को रोकने में सहायता की है। इस धन का पता लगाने, उसका लेनदेन रोकने या उसे वापस पाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि यह धन तो नागरिकों के खाते से निकला ही नहीं।

     

    यह उपलब्धि उस पहल के निर्णायक रूप से विस्तार का प्रतीक है जिसने संचालन के पहले छह महीनों में 660 करोड़ रुपये के नुकसान को रोका था। यह डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी से नागरिकों को बचाने में दूरसंचार विभाग की खुफिया जानकारी की बढ़ती भूमिका और दूरसंचार, बैंकिंग, फिनटेक, प्रतिभूति, बीमा और कानून प्रवर्तन प्रणालियों के बीच समन्वित कार्रवाई की शक्ति को दर्शाता है।

     

    पैसा जो नागरिकों की जेब में ही रहा

    5,000 करोड़ रुपये के आंकड़े के पीछे व्यक्तिगत सुरक्षा के लाखों मामले छिपे हैं: एक पेंशनभोगी जिसने फर्जी केवाईसी कॉल के कारण अपनी जीवन भर की बचत नहीं खोई; एक छोटा व्यापारी जिसका "धोखाधड़ी करने वाले आपूर्तिकर्ता" को किया गया भुगतान भेजने से कुछ सेकंड पहले रोक दिया गया; पहली बार डिजिटल उपयोग करने वाला एक व्यक्ति जिसने स्क्रीन पर चेतावनी देखकर भुगतान का काम रोक दिया। हर मामले में नागरिक को नुकसान होने से पहले ही सुरक्षा प्रदान की गई न कि बाद में जांच-पड़ताल की परेशानी में पड़ने दिया गया।

     

    कुल मिलाकर सुरक्षा उपायों की गति में तीव्र वृद्धि हुई है। एफआरआई के उपयोग से कुल मिलाकर हुई बचत अगस्त 2025 में 139.16 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर अगस्त 2026 तक 5,043.73 करोड़ रुपये हो गई जिसमें केवल अप्रैल 2026 से शुरू हुए चार महीनों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई क्योंकि बैंकों और भुगतान प्लेटफार्मों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ा है।

  • HRsD5Pda4AATfv8.jpg

    उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 9 सितंबर नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया और इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की वीरता और बलिदान को नमन किया। उन्होंने उस ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया जहां भारतीय सेना द्वारा पहली बार भारतीय सेना द्वारा भारतीय तिरंगा फहराया गया था और आईएनए युद्ध संग्रहालय गैलरी का दौरा किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि भी अर्पित की।बाद में, उपराष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया, जहां उन्होंने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    उपराष्ट्रपति ने स्कूल में मोइरांग की अपनी यात्रा के दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आईएनए की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कई लोगों सहित देश भर के कई स्वतंत्रता सेनानी आईएनए में शामिल हो गए थे और उन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

    उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि किसी संस्थान की असली विरासत न केवल उसके भवनों या अभिलेखों में परिलक्षित होती है, बल्कि उसके छात्रों और पूर्व-छात्रों के चरित्र में भी परिलक्षित होती है। उन्होंने कैडेटों से विशेष रूप से अनुशासन, साहस और नेतृत्व विकसित करने का आह्वान किया।

    सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "भले ही आप कम प्रतिभाशाली हों, अनुशासन के साथ आप चमकेंगे।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अनुशासन उत्कृष्टता की नींव प्रदान करता है। साहस के बारे में उन्होंने कहा कि सच्चे साहस का मतलब दूसरों के लिए खड़े होना भी है जब किसी को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा हो। नेतृत्व के बारे में, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक सच्चा नेता जिम्मेदारी स्वीकार करता है, एक उदाहरण स्थापित करता है, दूसरों की बात सुनता है और सही निर्णय लेने का नैतिक साहस रखता है।

  • History.jpeg
    09/09/26 |

    आज 9 सितंबर का इतिहास

    आज 9 सितंबर का इतिहास

    1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

    1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।

    1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

    1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

    1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

    1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।

    1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

    1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

    1967 - युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

    1979 - जोगेन्द्रनाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

    1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

    1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

    1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

    2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

    2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

    2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

    2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

    2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

    अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

    2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

    2008 -

    हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

    सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

    2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

    2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।

    2011-

    पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।

    वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। इन खोजों की तुलना 1960 के दशक में हुई कैंसर के विभिन्न प्रकारों की खोजों से की जा रही है और इनसे उम्मीद जागी है कि इनसे ऑटिज़्म ग्रस्त बच्चों के संपर्क, सामाजिकरण और अन्य समस्याओं को ज़्यादा आसानी और जल्दी से निपटा जा सकेगा।

    2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज  09 सितंबर, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    BRICS समिट की तैयारियां तेज, कई जगह पोस्टर-पेंटिग्स से सजावट:

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में बारह और तेरह सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने बाइस डायवर्जन पॉइंट तैयार किए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट और सभी जिला अदालतें ग्यारह सितंबर को बंद रहेंगी।

    उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड, 25 दुकानों पर खतरा:

    उत्तराखंड के पौड़ी में भूस्खलन के कारण छह दुकानें खाली कराई गई हैं और पच्चीस से ज्यादा दुकानों पर खतरा बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना के चलते पहाड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    NEET-UG पेपर लीक- आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई:

    नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट-यूएस पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान प्रह्लाद विठ्ठलराव कुलकर्णी के वकील ने सीबीआई के उस आरोप को खारिज किया जिसमें उन्हें पब्लिक सर्वेंट बताया गया था।

    कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर ED की रेड:

    प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े बेंगलुरु समेत करीब अठारह ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की, जिसके तहत विभिन्न परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

    नेपाल बाढ़- 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी:

    नेपाल में बाढ़ के तेरह दिन बाद भी हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी है, जहां अब तक एक हजार तीन सौ छप्पन मौतें और चार हजार आठ सौ चौरासी लोग लापता हैं।

    PoK में सेना की घेराबंदी, राशन तक की चेकिंग:

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच जून से जारी प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट और कामकाज ठप होने से लोग राशन और दवाइयों के लिए परेशान हैं, जहां JAAC की अगुवाई में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग पर सौ से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

    फ्रांस- हिंदू संगठन के दौरे के बाद एफिल टावर बंद:

    पेरिस के एफिल टावर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को हटाकर पुरुष कर्मचारियों को तैनात करने के विवाद से आहत कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को टावर बंद रहा।

    दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी:

    सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत के बाद एमसीडी ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच कर दस सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर दस सितंबर को सुनवाई करेगा।

    2030 तक रेबीज मुक्त दिल्ली का प्लान :

    दिल्ली हाई कोर्ट ने न्याय मित्र गौरी मुलैखी की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को वर्ष 2030 तक आवारा कुत्तों से रेबीज खत्म करने के एक्शन प्लान को लागू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    यौन उत्पीड़न पीड़िता का नाम उजागर होने पर दिल्ली HC ने लगाई फटकार :

    दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी पोश हैंडबुक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिला की पहचान उजागर करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कानूनन ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

    दिल्ली में घर लेने का एक और मौका:

    दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कर्मयोगी आवास योजना के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पच्चीस प्रतिशत छूट पर नरेला में रेडी-टू-मूव-इन फ्लैटों की बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीस सितंबर 2026 कर दी है।

    अनिल विज का तंज: पंजाब से उखाड़ फेंकेंगे गली-सड़ी सरकार, खिलेगा कमल:

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा और पंजाब दोनों जगहों पर सही इंतजाम संभाल रहे हैं और जल्द ही पंजाब से सरकार को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    वाटर कैनन चलते ही नाचने लगे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता :

    चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम हाउस घेरने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने और कौशल रोजगार निगम कर्मियों को पक्की नौकरी देने की मांग को लेकर वाटर कैनन की बौछारों के बीच जमकर डांस किया।

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:

    हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोलह आईएएस और दस एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें आईएएस अनीश यादव को आबकारी एवं कराधान कमिश्नर बनाया गया है, जबकि अमित खत्री से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग वापस ले लिया गया है।

    दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का पलटवार:

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना चश्मा बदलवा लेना चाहिए और पिछली सरकारों से भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना करनी चाहिए।

    हरियाणा के सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति:

    पीएम श्री और सीएम ईईई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत एक नवंबर तक सभी चयनित शिक्षकों को नए स्टेशनों पर जॉइनिंग दिलाई जाएगी।

    हरियाणा MBBS-BDS एडमिशन, 333 उम्मीदवार फाइनल :

    हरियाणा के डीएमईर द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के राउंड-वन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी सूची में छह सौ चालीस नीट स्कोर के साथ आयांश सिंगल शीर्ष पर रहे, जिन्हें पीजीआईएमएस रोहतक में सीट मिली है।

    SDM ने S.I.R. कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों की ली बैठक :

    अंबाला छावनी की एसडीएम कनिका गोयल ने कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को नोटिस वितरण और मतदाता फॉर्म से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

    12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:

    हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बारह सितंबर 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक, आपराधिक और बैंक रिकवरी समेत विभिन्न लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिसके लिए जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

  • Untitled Project - 2026-09-09T092740.495.jpg
    09/09/26 |

    सोनीपत: राई तहसील का गिरदावर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB की टीम ने बिछाया जाल

    सोनीपत, 9 सितंबर (अन्‍नू): सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। ACB यूनिट सोनीपत ने राई तहसील में तैनात गिरदावर राजेश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी गिरदावर ने पीड़ित से जमीन की तकसीम, इंतकाल (दाखिल-खारिज) और कब्जा दिलाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

    जाल बिछाकर दबोचा; ACB टीम कर रही गहन पूछताछ:

    • रिश्वत की रकम सहित पकड़ा: पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही गिरदावर राजेश ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

    • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज: आरोपी गिरदावर राजेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आगे की कार्रवाई जारी:

    एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तार गिरदावर से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके।

    #SonipatNews #ACB #AntiCorruptionBureau #RaiTehsil #CorruptionFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-09T092513.220.jpg
    09/09/26 |

    गुरुग्राम: डेढ़ लाख के लेन-देन में PG संचालक की माथे में गोली मारकर हत्या; रिटायर्ड फौजी पर वारदात का आरोप

    गुरुग्राम, 9 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-14 आचार्यपुरी में डेढ़ लाख रुपये के उधारी के लेन-देन को लेकर एक पीजी (PG) संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रिटायर्ड फौजी मंगलवार शाम को उधार दिए पैसे वापस मांगने पहुंचा था।

    जब पीजी संचालक ने रकम चुकाने के लिए 8 दिन की मोहलत मांगी, तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने परिजनों के सामने ही उसके माथे में गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई।

    कमरे में परिजनों के सामने चलाई गोली; CIA टीम आरोपी की तलाश में जुटी:

    • लेन-देन के विवाद में हत्या: मृतक की पहचान सेक्टर-14 आचार्यपुरी निवासी हेमंत कौशिक (35) के रूप में हुई है, जो पीजी चलाने के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग/किराए का काम करते थे। वारदात के वक्त उनकी पत्नी, तीनों बच्चे और एक दोस्त मेहरबान कमरे में ही मौजूद थे।

    • टेबल पर पिस्टल रखकर मांगी रकम: प्रत्यक्षदर्शी दोस्त मेहरबान के अनुसार, आरोपी अमरजीत (निवासी: भिवानी, रिटायर्ड फौजी) मंगलवार शाम करीब 7 बजे हेमंत के घर पहुंचा और आते ही टेबल पर पिस्टल रख दी। हेमंत ने 2 महीने पहले उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे।

    • 20% ब्याज का दबाव और 8 दिन की मोहलत: आरोपी इस रकम पर 20 प्रतिशत ब्याज मांग रहा था। हेमंत ने असमर्थता जताते हुए 8 दिन का समय मांगा, लेकिन बहस के दौरान अमरजीत ने आपा खो दिया और हेमंत के माथे में गोली मार दी।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम:

    गोली लगते ही हेमंत लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    SHO का बयान व पुलिस जांच:

    सेक्टर-14 थाना SHO अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के विवाद के चलते गोली चलाने की बात सामने आई है। भिवानी निवासी आरोपी अमरजीत को दबोचने के लिए सीआईए (CIA) की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

    #GurugramNews #GurugramPolice #PGOwnerMurder #CrimeNews #HaryanaPolice #GurugramCrime #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-09T092047.795.jpg

    रोहतक: मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे जली हालत में मिला युवक का शव; दिल्ली से ओला ड्राइवर को लाकर की गई हत्या

    रोहतक, 9 सितंबर (अन्‍नू): रोहतक जिले के गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव जली हुई हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात मृतक के परिजनों ने शवगृह (डेड हाउस) पहुंचकर शव की पहचान 32 वर्षीय शेर मोहम्मद के रूप में की।

    मृतक मूल रूप से गांव जमालपुर (जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली में ओला (Ola) कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रविवार दोपहर सवारी लेकर निकला था चालक; जानिए वारदात से जुड़ी मुख्य बातें:

    • रविवार से था लापता: परिजनों के अनुसार, शेर मोहम्मद की ऑल्टो गाड़ी रविवार को ऑनलाइन बुक हुई थी। रविवार दोपहर वह सवारी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा बार-बार संपर्क करने पर भी उसका फोन लगातार बंद आ रहा था।

    • मौके से मिले सबूतों से हुई पहचान: मदीना गांव में जहां शव मिला, उससे करीब 50 कदम दूर मिट्टी में एक जला हुआ पहचान पत्र मिला, जिस पर शेर मोहम्मद का नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा मौके से एक जला हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।

    • परिजनों ने की शिनाख्त: सूचना मिलते ही देर रात थाना बहुअकबरपुर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शवगृह में जाकर शेर मोहम्मद की पहचान की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

    • परिवार का इकलौता सहारा था मृतक: परिजनों ने बताया कि शेर मोहम्मद पिछले एक साल से ओला में गाड़ी चला रहा था, इससे पहले वह एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस चालक था। उसकी मौत के बाद उसके दो बेटों और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।

    • बहुअकबरपुर पुलिस कर रही जांच: थाना बहुअकबरपुर पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली से गाड़ी कहां के लिए बुक हुई थी और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

    #RohtakNews #MadinaRohtak #RohtakPolice #OlaDriver #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-09T091634.153.jpg

    दिल्ली: सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में मुठभेड़; रोहिणी में भाऊ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

    दिल्ली, 9 सितंबर (अन्‍नू): सोनीपत के नाहरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच रोहिणी सेक्टर-24 में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया।

    मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

    रंगदारी न देने पर की थी हत्या, 9वीं फेल निकला आरोपी नितिक; जानें मुठभेड़ व मामले के मुख्य बिंदु:

    • रोहिणी सेक्टर-24 में हुई मुठभेड़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेला हत्याकांड से जुड़े शूटर रोहिणी इलाके में छिपे हैं। पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

    • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: पकड़े गए आरोपियों में नितिक (21 वर्ष, निवासी: जौली गांव, सोनीपत), एक नाबालिग (सोनीपत) और दीपक (निवासी: चरखी दादरी) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 3 अवैध पिस्टल बरामद की हैं।

    • 3 सितंबर को नरेला में हुई थी हत्या: प्रमोद 3 सितंबर को दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर मौजूद थे, जहां ताबड़तोड़ 16 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। रंगदारी की रकम न देने पर 'भाऊ गैंग' ने इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

    • बुलेट प्रूफ गाड़ी में चल रहे थे प्रमोद: सोनीपत के नाहरी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले प्रमोद को पिछले कुछ समय से लगातार रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं। जान के खतरे को देखते हुए वे दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करने लगे थे।

    • गरीबी के कारण छूटी थी नितिक की पढ़ाई: पकड़ा गया 21 वर्षीय आरोपी नितिक परिवार का इकलौता बेटा है। 2017 में पिता की मौत के बाद 17 हजार रुपये फीस न भर पाने के कारण उसने 9वीं में पढ़ाई छोड़ दी थी। गोहाना में आपराधिक तत्वों के संपर्क में आने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतरा, जिस पर पहले भी खेड़ा-खेड़ी फायरिंग का मामला दर्ज है।

    #DelhiPolice #RohiniEncounter #PramodMurderCase #SonipatNews #BhauGang #DelhiCrime #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा: मानसून सुस्त पड़ते ही चढ़ने लगा पारा; हिसार 38.3°C के साथ सबसे गर्म, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

    हरियाणा/मौसम,9 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। हवा के बदलते रुख और दिन में खिली तेज धूप के कारण प्रदेश भर में दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से उछाल आया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 से अधिक प्रमुख शहरों में अधिकतम पारा 35°C को पार कर गया है। उमस और बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों व पशुपालकों के लिए विशेष मौसम एडवाइजरी जारी की है।

    फसलों की देखभाल और मौसम के ताजा आंकड़े:

    • मौसम एडवाइजरी और फसलों की सुरक्षा:

      • सिंचाई व कीटनाशक: छिटपुट बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल फसलों में सिंचाई रोकने और आसमान साफ होने पर ही दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

      • कपास/नरमा की देखभाल: अधिक नमी के कारण सफेद मक्खी और गुलाबी सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है। हमला बढ़ने पर साफ मौसम में फ्लोनिकामिड या अफिडोपायरोपेन का छिड़काव करें।

      • धान की फसल: जड़ घुन के प्रकोप पर नजर रखें। यूरिया का छिड़काव केवल शाम के समय करें और इसे कीटनाशकों के साथ न मिलाएं।

      • पशुधन व पोल्ट्री शेड: शेड में उचित वेंटिलेशन और पंखों का प्रबंध करें। पशुओं को साफ पानी दें और दैनिक खुराक में 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक तथा मिनरल मिक्सचर जरूर मिलाएं।

    • तापमान का पूरा ब्योरा:

      • सबसे गर्म शहर: हिसार 38.3°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

      • अन्य शहरों का अधिकतम पारा: रोहतक में 36.4°C, चरखी दादरी व सिरसा में 36.0°C, गुरुग्राम में 35.6°C और भिवानी में 35.5°C दर्ज किया गया।

      • न्यूनतम तापमान: सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0°C दर्ज हुआ। वहीं नूंह व सिरसा में 26.7°C, कुरुक्षेत्र में 26.4°C, अंबाला में 26.3°C और हिसार में 25.2°C रात का पारा रिकॉर्ड किया गया।

    #HaryanaWeather #HaryanaNews #AgricultureAdvisory #HisarWeather #HaryanaFarmers #IMDHaryana #DanikKhabar #BreakingNews

  • 1000950725.jpg
    09/09/26 |

    आज का राशिफल — बुधवार, 9 सितंबर 2026

    ♈ मेष — 21 मार्च–19 अप्रैल

    परिवार: सहयोग और सम्मान मिलेगा।

    कैरियर: अधिकारियों से समर्थन, महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेंगे।

    लाभ/हानि: लाभ के अवसर अच्छे; जल्दबाजी से बचें।

    बिजनेस: नई डील पर बातचीत सफल हो सकती है।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव में सावधानी; बिना पुष्टि ट्रेड न करें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:30

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: उत्साहित

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल–20 मई

    परिवार: घर में सुखद वातावरण।

    कैरियर: काम में स्थिरता और नई जिम्मेदारी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से लाभ।

    शेयर मार्केट: गुणवत्ता वाले शेयरों पर ध्यान; अति-ट्रेडिंग से बचें।

    शुभ मुहूर्त: 10:30–11:45

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: प्रसन्न

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    ♊ मिथुन — 21 मई–20 जून

    परिवार: किसी पुराने मतभेद का समाधान संभव।

    कैरियर: आपकी बातचीत और बुद्धिमत्ता काम आएगी।

    लाभ/हानि: धन की स्थिति में सुधार।

    बिजनेस: तकनीकी/संचार क्षेत्र से लाभ।

    शेयर मार्केट: तेज उतार-चढ़ाव में सावधानी।

    शुभ मुहूर्त: 8:45–10:00

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: सक्रिय

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

    ♋ कर्क — 21 जून–22 जुलाई

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम अच्छे रहेंगे।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च रोकें।

    बिजनेस: साझेदारी में स्पष्टता रखें।

    शेयर मार्केट: जोखिमपूर्ण सट्टेबाजी से बचना बेहतर।

    शुभ मुहूर्त: 11:00–12:15

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    स्वास्थ्य: आराम जरूरी | ऊर्जा: ★★★☆☆ | मूड: संवेदनशील

    उपाय: चंद्रमा को स्मरण कर सफेद वस्तु का दान करें।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई–22 अगस्त

    परिवार: प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर: सरकारी/प्रशासनिक कार्यों में प्रगति के संकेत।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    बिजनेस: नेतृत्व क्षमता से फायदा।

    शेयर मार्केट: मजबूत शेयरों में अवसर तलाशें, लेकिन स्टॉप-लॉस रखें।

    शुभ मुहूर्त: 9:30–11:00

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: ★★★★★ | मूड: आत्मविश्वासी

    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त–22 सितंबर

    परिवार: किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता।

    कैरियर: अधूरे कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

    बिजनेस: कागजी कार्य ध्यान से करें।

    शेयर मार्केट: अनुशासन के साथ ट्रेडिंग करें; भावनात्मक निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: 8:30–9:45

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: संतुलित

    उपाय: गणेश मंत्र का जाप करें।

    ♎ तुला — 23 सितंबर–22 अक्टूबर

    परिवार: संबंधों में मधुरता।

    कैरियर: सहयोगियों से मदद मिलेगी।

    लाभ/हानि: संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ की संभावना।

    बिजनेस: नई साझेदारी पर विचार हो सकता है।

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी में खरीद-बिक्री न करें।

    शुभ मुहूर्त: 10:00–11:15

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: खुश

    उपाय: लक्ष्मी जी का स्मरण करें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर–21 नवंबर

    परिवार: घर में प्रसन्नता।

    कैरियर: प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभ देगा।

    लाभ/हानि: व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत।

    बिजनेस: नई डील आगे बढ़ सकती है।

    शेयर मार्केट: तेजी के पीछे भागने के बजाय पुष्टि का इंतजार करें।

    शुभ मुहूर्त: 9:00–10:15

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: मरून

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: दृढ़

    उपाय: शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

    ♐ धनु — 22 नवंबर–21 दिसंबर

    परिवार: घरेलू सुख बढ़ेगा।

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: अतिरिक्त आय का रास्ता बन सकता है।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    शेयर मार्केट: लाभ की संभावना के साथ जोखिम भी ऊंचा; पूंजी प्रबंधन जरूरी।

    शुभ मुहूर्त: 11:15–12:15

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: ★★★★★ | मूड: आशावादी

    उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर–19 जनवरी

    परिवार: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा।

    लाभ/हानि: आकस्मिक आर्थिक लाभ संभव।

    बिजनेस: प्रबंधन संबंधी फैसले सफल हो सकते हैं।

    शेयर मार्केट: जोखिम सीमित रखें।

    शुभ मुहूर्त: 10:15–11:30

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: गंभीर लेकिन सकारात्मक

    उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी–18 फरवरी

    परिवार: रिश्तों में स्पष्टता जरूरी।

    कैरियर: नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा दिन।

    लाभ/हानि: योजनाबद्ध निवेश बेहतर रहेगा।

    बिजनेस: नए विचार लाभ दे सकते हैं।

    शेयर मार्केट: अवसर हैं, पर बाजार की दिशा की पुष्टि जरूरी।

    शुभ मुहूर्त: 9:45–11:00

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: ★★★★☆ | मूड: रचनात्मक

    उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

    ♓ मीन — 19 फरवरी–20 मार्च

    परिवार: संबंधों में सुधार।

    कैरियर: पुराने काम पूरे करने का अच्छा समय।

    लाभ/हानि: धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क उपयोगी साबित होंगे।

    शेयर मार्केट: जोखिमपूर्ण ट्रेड से दूरी रखें।

    शुभ मुहूर्त: 8:45–10:00

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: आराम और पर्याप्त नींद जरूरी | ऊर्जा: ★★★☆☆ | मूड: शांत

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.67.jpg
  • 1003226175.jpg
    08/09/26 |

    रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा: परिवहन मंत्री अनिल विज

    जल्द भरे जाएंगे 700 परिचालकों के पद, 2072 नियमित परिचालकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा: अनिल विज

    चालक-परिचालकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में नियुक्त होगा नोडल अधिकारी: अनिल विज

    आठ घंटे की ड्यूटी के बाद मिलेगा ओवरटाइम, रोडवेज की समय-सारिणी में भी जल्द होगा बदलाव: अनिल विज

    गर्मी-सर्दी की वर्दी और जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी: विज

    चण्डीगढ़, 8 सितंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के साथ आज सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।

    श्री विज ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ड्यूटी के दौरान मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा चालक-परिचालकों के साथ झगड़ा एवं मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर ’’प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।’’ यदि चालक या परिचालक के साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो वे इसकी सूचना अपने संबंधित नोडल अधिकारी को देंगे। इसके बाद ऐसे मामलों को संबंधित प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निपटाया जाएगा।

    श्री विज आज चण्डीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अतुल कुमार, राज्य परिवहन के निदेशक श्री धीरेन्द्र खटगड़ा, वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री हितेश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    ’’80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति’’- विज

    श्री विज ने कहा कि हमारे यहां बैठक होने के साथ ही मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि ओवरटाइम, बोनस आदि मांगों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ’’आज की बैठक में लगभग 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बनी है।’’ परिचालकों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग के संबंध में निर्णय लिया गया कि पड़ोसी राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर मामला सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, लिपिकों की तर्ज पर परिचालकों को तीन वेतन वृद्धियां देने के संबंध में भी मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। पदोन्नति के अवसरों के संबंध में श्री विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होना आवश्यक है।

    700 परिचालकों की जल्द होगी भर्ती, 2072 नियमित पदों के लिए प्रक्रिया शुरू- विज

    चालक एवं परिचालक के रिक्त पदों पर नई भर्ती की मांग के संबंध में श्री विज ने कहा कि ’’जल्द ही 700 परिचालकों के पद भरे जाएंगे।’’ वहीं, ’’2072 नियमित परिचालकों की नियुक्ति’’ के लिए प्रस्ताव हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने हेतु मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए मामला भेजा गया है। इसके अलावा, श्री विज ने अधिकारियों को जल्द से जल्द ’’700 परिचालकों की पदोन्नति’’ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चालकों को हैवी पे ग्रेड देने तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करने से संबंधित मामलों का पुनः अध्ययन कर उन्हें सरकार एवं वित्त विभाग को भेजा जाएगा।

    बैठक में चालक, परिचालक, उप-निरीक्षक, निरीक्षक एवं कर्मशाला कर्मचारियों को पूर्व की भांति अर्जित अवकाश देने की मांग पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, वर्ष 2018 में कर्मशाला में भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने के मामले पर पुनः विचार-विमर्श कर इसे वित्त विभाग एवं सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार, कर्मचारियों को पूर्व की भांति कैलेंडर हॉलिडे देने, एचकेआरएन के तहत नियुक्त परिचालकों एवं हेल्परों तथा पार्ट-2 के तहत लगे हेल्परों को नियमित करने के संबंध में भी श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    ’हरियाणा रोडवेज की समय-सारिणी में जल्द होगा बदलाव’ - विज

    विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’हरियाणा रोडवेज की बसों की समय-सारिणी में जल्द बदलाव किया जाए और कोई भी निजी बस हरियाणा रोडवेज की बस से कुछ समय पहले न चले।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और उन्हें परिवहन बेड़े में शामिल करने के संबंध में भी चर्चा की गई है तथा अधिकारियों को इस दिशा में आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में अधीक्षक के पद के लिए अनुभव की अवधि को ’’12 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष’’ करने, सहायकों के पदों की संख्या बढ़ाकर लिपिकों की पदोन्नति करने तथा अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन मांगों से संबंधित मामले रेशनलाइजेशन कमीशन को भेजे जाएंगे।

    चालकों एवं परिचालकों को आठ घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम देने के संबंध में सहमति बनी। परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ’’आठ घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद नियमानुसार ओवरटाइम दिया जाए।’’ इसी प्रकार, कर्मचारियों की पोस्टिंग आदि का भी रेशनलाइजेशन किया जाएगा।

    ’रात्रि ठहराव, बोनस और अन्य मांगों पर भी हुई चर्चा’ - विज

    श्री विज ने बताया कि चालक एवं परिचालकों को रात्रि ठहराव देने तथा 25 दिन के भुगतान से संबंधित शक्तियां संबंधित महाप्रबंधकों को देने का मामला वित्त विभाग को भेजा जाएगा। इसी प्रकार, सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की तर्ज पर ’’एक माह के वेतन के बराबर बोनस’’ देने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा। बैठक में एक्स-ग्रेशिया नीति, जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एचआरईसी आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    ’वर्दी एवं जूता भत्ते में बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री की मंजूरी’ - विज

    बैठक में वर्दी भत्ता, जूता भत्ता एवं धुलाई भत्ता देने की मांग पर भी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्दी भत्ते के तहत ’’गर्मी की वर्दी के लिए 1,350 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा सर्दी की वर्दी के लिए 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,780 रुपये’’ करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसी प्रकार, ’’जूता भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,600 रुपये’’ करने का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और मामला अब वित्त विभाग के पास है।

    बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से राज्य प्रधान अशोक खोखर, राज्य महासचिव सुनील शर्मा, राज्य प्रधान पवन साहरण, चंद्र सोलंकी, कर्मवीर नरवाल, निशान सिंह, दिनेश, नीरज शर्मा, विजय, अशोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    --------

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 08 सितंबर, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया :

    वडोदरा में जेन-जी से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से झूठे दावों से बचने की अपील करते हुए सच्चाई के साथ खड़े रहने को कहा, जो कांग्रेस के अभियान पर तंज माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री मानहानि केस में राहुल गांधी की याचिका खारिज:

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर 2018 की टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी, हालांकि अदालत ने मजिस्ट्रेट के समक्ष सुनवाई छह हफ्ते टालते हुए उन्हें फिलहाल राहत प्रदान की है।

    डॉक्टर को मारने वाले शिवसेना पार्षद की जमानत पर सुनवाई:

    सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के डोंबिवली नगर निगम अस्पताल में शिवसेना पार्षद द्वारा डॉक्टरों और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसे हमलावरों को सड़कों पर घूमने का कोई हक नहीं है।

    सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब:

    भारत के नब्बे प्रतिशत हिस्से में बादलों की कमी से मानसून कमजोर होने का संकेत मिल रहा है, जबकि बिहार के तेरह जिलों में बाढ़ से सत्ताईस लाख लोग प्रभावित हैं और महाराष्ट्र के अंबोली में भारी बारिश दर्ज की गई है।

    ब्रिक्स देश डिजिटल करेंसी से कारोबार की तैयारी में:

    भारत, चीन और रूस ब्रिक्स समिट के दौरान डॉलर पर निर्भरता कम करने और अपनी मुद्राओं में सीधे भुगतान के लिए डिजिटल रुपया, युआन और रूबल को जोड़ने वाले क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल करेंगे।

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट के लिए भारत आएंगे:

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ग्यारह सितंबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं, जहां नई दिल्ली में बैठक से पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता तय है।

    नेपाल बाढ़- 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी:

    नेपाल में बाढ़ के तेरह दिन बाद भी हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी है, जहां अब तक एक हजार तीन सौ छप्पन मौतें और चार हजार आठ सौ चौरासी लोग लापता हैं।

    PoK में सेना की घेराबंदी, राशन तक की चेकिंग:

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच जून से जारी प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट और कामकाज ठप होने से लोग राशन और दवाइयों के लिए परेशान हैं, जहां JAAC की अगुवाई में आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग पर सौ से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

    फ्रांस- हिंदू संगठन के दौरे के बाद एफिल टावर बंद:

    पेरिस के एफिल टावर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को हटाकर पुरुष कर्मचारियों को तैनात करने के विवाद से आहत कर्मियों की हड़ताल के चलते सोमवार को टावर बंद रहा।

    दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी:

    सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत के बाद एमसीडी ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच कर दस सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर दस सितंबर को सुनवाई करेगा।

    2030 तक रेबीज मुक्त दिल्ली का प्लान :

    दिल्ली हाई कोर्ट ने न्याय मित्र गौरी मुलैखी की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को वर्ष 2030 तक आवारा कुत्तों से रेबीज खत्म करने के एक्शन प्लान को लागू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    यौन उत्पीड़न पीड़िता का नाम उजागर होने पर दिल्ली HC ने लगाई फटकार :

    दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी पोश हैंडबुक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिला की पहचान उजागर करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कानूनन ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

    दिल्ली में घर लेने का एक और मौका:

    दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कर्मयोगी आवास योजना के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पच्चीस प्रतिशत छूट पर नरेला में रेडी-टू-मूव-इन फ्लैटों की बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीस सितंबर 2026 कर दी है।

    अनिल विज का तंज: पंजाब से उखाड़ फेंकेंगे गली-सड़ी सरकार, खिलेगा कमल:

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा और पंजाब दोनों जगहों पर सही इंतजाम संभाल रहे हैं और जल्द ही पंजाब से सरकार को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    वाटर कैनन चलते ही नाचने लगे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता :

    चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम हाउस घेरने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने और कौशल रोजगार निगम कर्मियों को पक्की नौकरी देने की मांग को लेकर वाटर कैनन की बौछारों के बीच जमकर डांस किया।

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:

    हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोलह आईएएस और दस एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें आईएएस अनीश यादव को आबकारी एवं कराधान कमिश्नर बनाया गया है, जबकि अमित खत्री से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग वापस ले लिया गया है।

    दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का पलटवार:

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना चश्मा बदलवा लेना चाहिए और पिछली सरकारों से भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना करनी चाहिए।

    हरियाणा के सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति:

    पीएम श्री और सीएम ईईई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत एक नवंबर तक सभी चयनित शिक्षकों को नए स्टेशनों पर जॉइनिंग दिलाई जाएगी।

    हरियाणा MBBS-BDS एडमिशन, 333 उम्मीदवार फाइनल :

    हरियाणा के डीएमईर द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के राउंड-वन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जारी सूची में छह सौ चालीस नीट स्कोर के साथ आयांश सिंगल शीर्ष पर रहे, जिन्हें पीजीआईएमएस रोहतक में सीट मिली है।

    SDM ने S.I.R. कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों की ली बैठक :

    अंबाला छावनी की एसडीएम कनिका गोयल ने कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को नोटिस वितरण और मतदाता फॉर्म से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

    12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:

    हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बारह सितंबर 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक, आपराधिक और बैंक रिकवरी समेत विभिन्न लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिसके लिए जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

  • Untitled Project - 2026-09-08T171317.963.jpg
    08/09/26 |

    सुखना झील कैचमेंट एरिया: कैंवबाला गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

    चंडीगढ़ , 08 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सुखना झील के प्रतिबंधित कैचमेंट एरिया के अंतर्गत आने वाले कैंवबाला गांव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जेसीबी (बुलडोजर) चलाकर नियमों के खिलाफ बनाए गए अवैध ढांचों और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार पून्य शर्मा की अगुवाई में अंजाम दी गई ताकि मौके पर किसी भी तरह के विरोध या शांति-व्यवस्था के बिगड़ने को रोका जा सके।

    कैचमेंट एरिया में रोक के बावजूद बड़े पैमाने पर नई बाउंड्री वॉल और अवैध निर्माण किए जाने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष आया था। 27 अगस्त को प्रशासन ने कोर्ट में दावा किया था कि निरीक्षण में कोई नया निर्माण नहीं पाया गया है। हालांकि, कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट और मौके के वीडियो देखने के बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन के दावे पर गहरी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने सवाल उठाया था कि जब डिवीजन बेंच का स्टे लागू है, तो ऐसी अवैध गतिविधियां कैसे जारी हैं।

    हाईकोर्ट ने राजस्व अधिकारियों को उन सभी लोगों की पहचान कर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है, जिन्होंने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखना और किसी भी अनधिकृत निर्माण को रोकना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

    उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में हाईकोर्ट ने सुखना झील को 'जीवित इकाई' (Living Entity) घोषित करते हुए इसके कैचमेंट एरिया में सभी प्रकार के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत ने सर्वे ऑफ इंडिया की 2004 की रिपोर्ट के आधार पर कैचमेंट एरिया में बने अनधिकृत ढांचों को हटाने का निर्देश दिया था और कैचमेंट को नुकसान पहुंचाने के लिए पंजाब व हरियाणा पर 100-100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

    #ChandigarhNews #SukhnaLake #DemolitionDrive #HighCourt #Kaimbwala #ChandigarhAdministration #IllegalConstruction #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-08T153123.892.jpg

    MLA होस्टल चंडीगढ़ डिस्पेंसरी तथा अंबाला एवं करनाल अस्पतालों में जल्द लगेंगी अल्ट्रासॉउन्ड मशीन

    हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी के साथ-साथ अंबाला शहर और करनाल जिले के नागरिक अस्पतालों के लिए नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदने की मंजूरी प्रदान की है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर और सटीक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज और डायग्नोसिस के लिए महंगे निजी सेंटरों पर निर्भर न रहना पड़े।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक उच्च श्रेणी की अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन की खरीद और इसे पूरी तरह से चालू करने पर लगभग 81 लाख रुपये की लागत आएगी। एमएलए हॉस्टल की यह डिस्पेंसरी इसलिए भी खास है क्योंकि यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक और उनके परिजनों के अलावा चंडीगढ़ में कार्यरत हरियाणा सरकार के हजारों कर्मचारी अपना इलाज करवाते हैं। डिस्पेंसरी में नई तकनीक से लैस मशीन लगने से इन सभी को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा अपने परिसर में ही मिल जाएगी।

     

    वीआईपी व्यवस्था के साथ-साथ आम जनमानस को राहत देने के लिए सरकार ने अंबाला शहर और करनाल जिला के नागरिक अस्पतालों में भी नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने की स्वीकृति दी है। इन दोनों प्रमुख जिला अस्पतालों में हर रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। अक्सर सीमित संसाधनों के कारण सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट झेलनी पड़ती थी।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, जल्द ही इन दोनों स्थानों पर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी, जिससे स्थानीय और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों लोगों को समय पर जांच की सुविधा मिलेगी और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।

  • cbi (1).jpg

    मुंबई: रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस मामले में CBI का बड़ा एक्शन; 17 आरोपियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल

    मुंबई, 8 सितंबर (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) मामले में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पहली पूरक (दूसरी) चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस चार्जशीट में रिलायंस एडीए ग्रुप (Reliance ADA Group) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, 8 कंपनियों और 3 प्रमुख बैंकों के 6 अधिकारियों सहित कुल 17 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं।

    इनमें रिलायंस एडीए ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ झुनझुनवाला, RCL के CFO अमित बापना और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कंपनी सेक्रेटरी रमेश शेनॉय का नाम प्रमुख है।

    ₹9,280 करोड़ से अधिक के बैंक फ्रॉड और षड्यंत्र का आरोप; जानें CBI प्रेस रिलीज के मुख्य बिंदु:

    • फंड्स का डायवर्जन और बैंकों को भारी नुकसान: सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि RCFL द्वारा उधार ली गई ₹6,229.54 करोड़ की राशि को शर्तों का उल्लंघन करते हुए मध्यस्थ संस्थाओं (conduit entities) के जरिए रिलायंस एडीए ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में डायवर्ट किया गया। इससे कंसोर्टियम बैंकों को भारी नुकसान और आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचा।

    • बैंकों को कुल ₹9,280 करोड़ की चपत: बैंक ऑफ महाराष्ट्र और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। इस पूरे मामले में सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को कुल मिलाकर लगभग ₹9,280 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    • अब तक 24 आरोपी चार्जशीटेड: मामले में पहली चार्जशीट 7 जुलाई 2026 को 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई थी। इस नई सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ ही मामले में अब तक कंपनियों और व्यक्तियों सहित कुल 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

    • बैंक अफसरों और 8 बड़ी कंपनियों पर केस: चार्जशीट में रिलायंस पावर, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस टेलीकॉम, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट जैसी 8 कंपनियों तथा बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के 6 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act, 1988) के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गई हैं।

    • सुप्रीम कोर्ट कर रहा निगरानी: सीबीआई (BSFB, दिल्ली) द्वारा दर्ज अन्य 8 प्राथमिकी (FIRs) में अब तक कुल 6 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि इन मामलों की जांच माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जारी है।

    #CBI #CBIPressRelease #RelianceADAGroup #RelianceCommercialFinance #BankFraud #ChargeSheet #DanikKhabar #BreakingNews

  • ED 2.jpg

    कोलकाता: ED का ₹280 करोड़ से अधिक के बैंक फ्रॉड मामले में बड़ा एक्शन; 12 ठिकानों पर छापेमारी, ₹64 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

    कोलकाता, 8 सितंबर (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल ऑफिस-I ने ₹280 करोड़ से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, 'कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड' (KPPL) और उसके निदेशकों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत पश्चिम बंगाल भर में 12 ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

    गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) द्वारा कलकत्ता की विशेष अदालत में दर्ज शिकायत और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के निर्देशों के आधार पर ईडी ने यह जांच शुरू की थी।

    फर्जी बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए फंड की हेराफेरी; जानें ED प्रेस रिलीज के मुख्य बिंदु:

    • झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर लिया कर्ज: ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि KPPL कंपनी और उसके निदेशकों ने झूठी जानकारी प्रस्तुत करने, खातों की किताबों में हेरफेर करने और बैंकों के कंसोर्टियम को गुमराह कर लोन की राशि स्वीकृत करवाई। बाद में कंपनी IBC के तहत लिक्विडेशन में चली गई, जिससे बैंकों को 97.5% का भारी नुकसान हुआ और सिर्फ ₹7 करोड़ ही रिकवर हो सके।

    • 100 से अधिक शेल कंपनियां और फर्जी लेनदेन: कंपनी के प्रमोटरों विजय बोथरा और प्रशांत बोथरा द्वारा 100 से अधिक फर्जी (शेल) कंपनियों को नियंत्रित किया जा रहा था। फर्जी लेनदेन के जरिए फंड को प्रमोटरों, उनके परिजनों और डमी निदेशकों के नाम पर विदेश में निवेश करने व संपत्तियां खरीदने में डायवर्ट किया गया।

    • कोलकाता में मिली अचल संपत्तियां: जांच के दौरान कोलकाता और उसके आसपास अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) से खरीदी गई दर्जनों अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनसे प्रमोटर लगभग ₹26 लाख प्रति माह का किराया वसूल रहे थे।

    • ₹64 करोड़ के बैंक खाते व वित्तीय शेयर फ्रीज: सर्च ऑपरेशन के दौरान 150 से अधिक शेल कंपनियों/व्यक्तियों के बैंक खातों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड, शेयर और डेट सिक्योरिटीज को फ्रीज कर दिया गया है। इन वित्तीय संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग ₹64 करोड़ है।

    • डिजिटल साक्ष्य व दस्तावेज जब्त: ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सबूत, वित्तीय दस्तावेज और प्रॉपर्टी पेपर्स जब्त किए हैं। मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

    #ED #EDRaid #BankFraud #KohinoorPower #PMLA #WestBengalNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • images.jpg
    08/09/26 |

    खेलों की अनदेखी के दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “हुड्‌डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए”

    अम्बाला, 08 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के हरियाणा में खेलों को बढ़ावा नहीं देने के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते है, लेकिन सच्चाई खुद उसका जवाब दे देती है।

    मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने राज मे क्या किया जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार में अम्बाला में ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाकर दिया, जिम्नास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल बनाकर दिए। मंत्री विज ने तंज कसा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए ।”

    --------------------------

  • Untitled Project - 2026-09-08T124252.034.jpg
    08/09/26 |

    हरियाणा: वित्तीय ठगी रोकने को 31 बैंकों में MuleHunter.AI लागू, PACL के ₹3,864 करोड़ रिफंड

    हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। साथ ही, वित्तीय जागरूकता, निवेशक संरक्षण और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी के बदलते स्वरूप, उभरते साइबर खतरों तथा तकनीक आधारित सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में बताया गया कि पीएसीएल लिमिटेड मामले में 36 लाख से अधिक निवेशकों को कुल 3,864 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है।

    आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनियमित वित्तीय गतिविधियों से संबंधित शिकायतों और बाजार खुफिया सूचनाओं के लिए महत्वपूर्ण ‘सचेत’ पोर्टल का 25 जून, 2026 को नया संस्करण शुरू किया गया है। यह पोर्टल अब 13 राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है तथा इसमें दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुगम्यता सुविधाओं और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाने वाला ट्यूटोरियल वीडियो भी जोड़ा गया है।

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘सचेत’ पोर्टल के संबंध में आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति ने हरियाणा से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की।

    बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी जैसे उभरते खतरों पर भी चर्चा हुई। इसमें युवाओं को नकली गेमिंग पुरस्कारों का लालच देकर ठगी करने तथा माता-पिता के बैंक खातों से जुड़े भुगतान माध्यमों के दुरुपयोग के मामलों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

    तकनीक आधारित उपायों के तहत भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा विकसित ‘म्यूलहंटर डॉट एआई’ के बारे में जानकारी दी गई, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के माध्यम से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले ‘म्यूल अकाउंट’ की पहचान करने में मदद करता है। यह प्रणाली 31 प्रमुख बैंकों में लागू की जा चुकी है।

    समिति को यह भी बताया गया कि हरियाणा में वित्तीय सेवाओं, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 हजार से अधिक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आरबीआई ने वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से यूट्यूब पर ‘आरबीआई टॉक्स: पैसा टू पॉलिसी’ पॉडकास्ट श्रृंखला भी शुरू की है।

    बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जन-जागरूकता, सूचना साझाकरण, संस्थागत समन्वय और आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग पर बल दिया गया।

    HaryanaNews #AnuragRastogi #RBI #FinancialFraud #CyberSecurity #SachetPortal #MuleHunterAI #CyberCrime #OnlineGamingFraud #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal070926083410.jpg

    अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा: उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, भोपाल।

    उपमुख्यमंत्री जगदीश देवरा ने सागर जिले के बांदा स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में

    उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। देवड़ा ने जिला प्रशासन को सभी शराब की दुकानों की जांच करने , स्टॉक की नियमित निगरानी करने और अवैध शराब के उत्पादन, परिवहन और बिक्री में शामिल नेटवर्क की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    उपमुख्यमंत्री जगदीश देवरा को सूचित किया गया कि अवैध शराब से प्रभावित और इलाज करा रहे मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके इलाज में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। एक गंभीर मरीज को भोपाल एम्स भेजा गया है। अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है।

    यह जानकारी मिली है कि थाना बंदा में भारतीय न्यायिक संहिता और मध्य प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम , 

    उपमुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात की।

    उपमुख्यमंत्री जगदीश देवरा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और आईसीयू और क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने परिवारों से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

    उपमुख्यमंत्री जगदीश देवरा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए और दवाओं, उपकरणों और अन्य चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जानी चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Pic 1.jpeg

    ”मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार उखाड़कर वहां कमल के फूल वाली भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज”

    अम्बाला, 08 सितम्बर -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए बयान पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में भी है और हरियाणा में भी है, वह दोनों जगह का ठीक इंतजाम कर रहे हैं। हरियाणा को वह तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार को उखाड़कर वहां पर कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं”।

  • 8.jpg
    08/09/26 |

    रोहतक: सुपवा विश्वविद्यालय में बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर अरविंद के. ने छात्रों को सिखाए कैमरा, लाइट व फ्रेमिंग के गुर

    जे कुमार रोहतक, 8 सितंबर 2026 : हरियाणा के रोहतक स्थित दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में सोमवार को बॉलीवुड के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर अरविंद के. ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मास्टरक्लास और वर्कशॉप का संचालन किया। फिल्म एवं टेलीविजन संकाय की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सिनेमेटोग्राफी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को फिल्म निर्माण की बारीक तकनीकी और व्यावहारिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराना था।

    वर्कशॉप के दौरान 'गंगाजल' और 'धीना' जैसी चर्चित हिंदी फिल्मों में अपनी बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए सराहे गए अरविंद के. ने विद्यार्थियों को कैमरे के सही उपयोग, लाइटिंग और सीन स्ट्रक्चरिंग के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    "कैमरा केवल रिकॉर्डिंग का जरिया नहीं, भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है":

    विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अरविंद के. ने कहा कि सिनेमेटोग्राफी किसी भी फिल्म की आत्मा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैमरा महज एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि यह कहानी और मानवीय संवेदनाओं को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। एक सही कैमरा एंगल, लेंस का चयन, फ्रेमिंग और लाइटिंग का संतुलन किसी भी सामान्य दृश्य के प्रभाव को असाधारण बना सकता है।

    प्राकृतिक और कृत्रिम रोशनी का संतुलन तथा प्रैक्टिकल सेशन:

    प्रैक्टिकल सत्र में छात्रों को वाइड शॉट, मिड शॉट, क्लोज-अप और विविध कैमरा मूवमेंट्स का अभ्यास करवाया गया। अरविंद के. ने लाइटिंग को फिल्म मेकिंग का आधार बताते हुए सीमित संसाधनों में भी प्राकृतिक व कृत्रिम रोशनी के जरिए प्रभावशाली दृश्य तैयार करने की कला सिखाई।

    सत्र के अंत में छात्रों ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर, कलर कॉम्बिनेशन और कैमरा तकनीकों को लेकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका सिनेमेटोग्राफर ने जवाब दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार अभ्यास करने और आसपास की दुनिया को एक 'सिनेमैटिक नजरिए' से देखने की सलाह दी।

    #DLCSUPVA #RohtakNews #ArvindK #BollywoodCinematographer #FilmmakingWorkshop #Cinematography #HaryanaEducation #BreakingNews #HaryanaNews

  • Untitled Project - 2026-09-08T122646.331.jpg
    08/09/26 |

    हरियाणा: अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

    हरियाणा , 08 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा नियम, 2025 के तहत पात्र अनुबंध कर्मचारियों के पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    अब वेब पोर्टल पर पात्र अनुबंध कर्मचारियों का पंजीकरण 30 सितंबर, 2026 तक किया जा सकेगा। पंजीकरण के बाद आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) द्वारा आवेदनों का सत्यापन 15 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित विभागाध्यक्ष डीडीओ से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 31 अक्टूबर, 2026 तक पूरा करेंगे।

    समय-सीमा बढ़ाने का उद्देश्य पात्र अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से पूरा करना है।

    सरकार ने सभी पात्र अनुबंध कर्मचारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करने को कहा है। संबंधित डीडीओ और विभागाध्यक्षों को भी समयबद्ध तरीके से सत्यापन सुनिश्चित करने तथा संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं

    #HaryanaNews #ContractEmployees #HKRN #RegistrationDeadline #HaryanaGovernment #EmployeesUpdate #HaryanaJobs #DanikKhabar

  • images (2).png

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कमी के लिए सख्त कार्रवाई दिशानिर्देश : लोक निर्माण मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, भोपाल।

    लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विभाग के मुख्य सचिव सुखवीर सिंह के निर्देशों के अनुसार, क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 5 सितंबर को सात जिलों में अचानक निरीक्षण प्रणाली के तहत 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। विदिशा, बालाघाट, मोरेना, ज़बुआ, मैहर, नीमच और निवाड़ी जिलों में मुख्य इंजीनियरों की सात टीमों ने चुनिंदा कार्यों का यादृच्छिक आधार पर निरीक्षण किया।

    निरीक्षण किए गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 21 सड़क और पुल निर्माण कार्य, पीआईयू की चार इमारतें, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की छह इमारतें, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की तीन इमारतें और राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित एक कार्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक भरत यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अचानक निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

    अधिकारियों को सूचना, ठेकेदार के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

    विदिशा जिले में चटोली मुख्य सड़क से हबीबगंज-कैथोरा तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित उप-विभागीय अधिकारियों और उप-इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, भोपाल के मुख्य अभियंता को ठेकेदार मेसर्स अनादि कंस्ट्रक्शन कंपनी, सिरोंज के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    विदिशा जिले के नटेरन में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्माणाधीन सरकारी उत्कृष्टता उच्च विद्यालय की इमारत की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। संबंधित सलाहकारों, विद्युत ठेकेदारों और वास्तुकारों को नोटिस जारी करने और ठेकेदार मेसर्स एसेंट कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    इसी प्रकार, 20 अगस्त को नरसिंहपुर जिले में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की करेली-सिंहपुर-डांगीधाना सड़क का निरीक्षण किया गया, जब इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद, मुख्य अभियंता, एमपीआरडीसी को ठेकेदार मेसर्स गैन्नन डंकरली एंड कंपनी लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने और उससे राशि वसूलने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि निरीक्षण किए गए अन्य 23 कार्यों में पाई गई कमियों को दूर किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक आंशिक सुधार किए जाएं।

    लोकपथ की शिकायतों का चार दिनों में समाधान

    परियोजना निदेशक यादव ने निर्देश दिया कि अचानक निरीक्षण में पाई गई कमियों को समय सीमा के भीतर दूर किया जाए और मुख्य अभियंता सम्मेलन में दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को निर्देश दिया कि शिकायतों का समाधान एल-1 स्तर पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए और मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा की जाए। लोकपथ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का समाधान अनिवार्य रूप से चार दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए गए।

    वर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    सड़क मरम्मत के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, वन प्रबंधन, सड़क चिह्नांकन और रंगाई के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। सड़कों और पुलों के आवश्यक रखरखाव, वर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और चिन्हित कमियों वाले क्षेत्रों के अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। साथ ही, वर्ष में समाप्त होने वाली प्रदर्शन गारंटी वाली परियोजनाओं के लिए कार्य योजना तैयार करने का कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    बैठक में विभागीय संपत्तियों से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी को घटना प्रतिक्रिया प्रणाली में तुरंत दर्ज करने, एमपीआरडीसी की एआरएस प्रणाली के नोटिस बोर्ड लगाने, सुरक्षित विद्यालय क्षेत्र मॉडल के लिए प्रस्ताव भेजने और सार्वजनिक कल्याण सूचकांक पोर्टल पर विभागीय जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, लोक कल्याण सरोवर और वृक्षारोपण के नए लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए भी कहा गया।

    इसके अलावा, संबंधित रिफाइनरी के पोर्टल पर बिटुमेन बिलों का सत्यापन, जन प्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर समय पर कार्रवाई और अचानक निरीक्षण प्रणाली की गंभीरता और प्रभावशीलता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। 15 सितंबर को आयोजित होने वाले इंजीनियर दिवस की सभी तैयारियों को भी समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (1).png

    संयुक्त अरब अमीरात से एक प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास का अध्ययन करने आएगा।

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मध्य प्रदेश में पर्यटन के विकास का अध्ययन करने के लिए दौरा करेगा। दुबई यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल-मर्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी दी।

    संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इसके लिए निवेशकों को होटल और होमस्टे शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज हुई बैठक में संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री ने बताया कि होटल और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेगा। संयुक्त अरब अमीरात मध्य प्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हवाई सेवाओं के लिए भी पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संयुक्त अरब अमीरात के पर्यटन मंत्री को भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: 2027 में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने X को अपने पोस्ट में कहा कि अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मर्री के कार्यालय में खनन, कपड़ा, वन और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी के बारे में चर्चा हुई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 5.jpg
    08/09/26 |

    बल्लभगढ़: मुख्य बाजार की 4 दुकानों में भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख,

    जे कुमार बल्लभगढ़ , 8 सितंबर 2026 : हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित मुख्य बाजार में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सबसे पहले एक पेंट की दुकान में लगी और उसमें रखे कैमिकल व पेंट के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। इसके बाद पास में स्थित दो कपड़ों की दुकानों और एक अन्य दुकान में भी आग फैल गई।

    आग इतनी भयावह थी कि दुकानों की इमारतें और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान ऊपर बने मकान में फंसे दो लोगों ने पड़ोस की इमारत/मस्जिद की ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। बाजार की संकरी गलियों और अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। इसके अलावा, एक दुकान का शटर न खुलने पर जेसीबी मशीन बुलाकर उसे तोड़ा गया और पानी की बौछारें डालकर काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि या व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

    #BallabhgarhNews #FaridabadNews #HaryanaNews #FireAccident #BreakingNews #HaryanaUpdates #FireDepartment

  • 3.jpg
    08/09/26 |

    उत्तराखंड: कश्मीर के बाद अब देवभूमि की चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात; बदरीनाथ, हेमकुंड और पंचाचूली में बिछी बर्फ की चादर

    जे कुमार 8 सितम्बर 2026 देहरादून : उत्तर भारत में मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी के तुरंत बाद अब उत्तराखंड की चोटियों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चमोली और पिथौरागढ़ जिलों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाओं में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के पास नीलकंठ पर्वत और नर-नारायण पर्वत की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों, फूलों की घाटी (Valley of Flowers) के ऊपरी हिस्सों तथा पिथौरागढ़ की पंचाचूली और हरदेवल चोटियों पर बर्फबारी की खबरें हैं।

    मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ठंड की दस्तक: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण उत्तराखंड के तापमान में गिरावट आई है। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं को हल्की ठिठुरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बर्फबारी की इस शुरुआती आहट से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

    #UttarakhandSnowfall #Badrinath #HemkundSahib #KashmirSnowfall #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #BreakingNews #HillStationNews

  • 2.jpg
    08/09/26 |

    उत्तराखंड: UCC के तहत आएगा नया 'सख्त' निकाहनामा; बहुविवाह पर रोक और पंजीकृत काजी ही करवा सकेंगे शादी

    जे कुमार 8 सितम्बर 2026 देहरादून : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के पूर्ण क्रियान्वयन की दिशा में वक्फ बोर्ड एक बड़ा और ऐतिहासिक सुधार करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा तैयार किए जा रहे नए निकाहनामे का आधिकारिक मॉडल जल्द ही जारी किया जाएगा। इस निकाहनामे पर स्पष्ट रूप से 'अंडर यूनिफॉर्म सिविल कोड' अंकित होगा।

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार, नए निकाहनामे के लागू होने के बाद बहुविवाह प्रथा (Polygamy) पर पूर्ण रूप से अंकुश लग जाएगा। इसके अलावा, जबरन धर्मांतरण के जरिए होने वाले विवाहों को रोकने के लिए प्रावधान किया गया है कि यदि अंतरधार्मिक विवाह होता है, तो उसे केवल 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत ही मान्यता मिलेगी।

    #UttarakhandNews #UCC #Nikahnama #UttarakhandWaqfBoard #DehradunNews #UniformCivilCode #BreakingNews #HaryanaNews

  • 1.jpg
    08/09/26 |

    डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: हरियाणा सरकार बांटेगी 5 लाख टैबलेट और फ्री डाटा सिम

    जे कुमार चंडीगढ़, 8 सितंबर 2026 : हरियाणा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट डाटा सिम प्रदान करेगी।

    सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित 'हाई पावर्ड परचेज कमेटी' (HPPC) की बैठक में मुख्यमंत्री ने 5 लाख डाटा सिम कार्डों की खरीद को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार विद्यार्थियों को दक्ष बनाने और ऑनलाइन लर्निंग को निर्बाध जारी रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

    सटीक निगरानी और सुरक्षित इस्तेमाल:

    सरकार द्वारा दिए जा रहे इन टैबलेट्स को एक 'लाइब्रेरी मॉडल' के तहत विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा, जिसे 12वीं पास करने के बाद वापस स्कूल प्रशासन को जमा कराना होगा। टैबलेट्स में सुरक्षा के विशेष सॉफ्टवेयर भी लोड किए जा रहे हैं, ताकि छात्र इसका उपयोग केवल अपनी पढ़ाई, वीडियो लेक्चर्स और मॉक टेस्ट के लिए ही कर सकें।

    इस उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुल ₹90 करोड़ से अधिक के विकास एवं सेवा कार्यों को भी हरी झंडी दिखाई गई।

    #HaryanaGovt #NayabSinghSaini #eAdhigamYojana #DigitalEducation #HaryanaEducation #FreeTabletScheme #HaryanaNews #BreakingNews

  • 250878_HomePage_2f500c47-56f3-4849-af38-e1ffdb202b0e.jpg

    राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायलों से की मुलाकात मकान गिरने की सूचना पर तुरंत पहुंचे आरबीएम अस्पताल घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के सेवर कस्बे में मकान गिरने की घटना की सूचना मिलते ही आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

    मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही, राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। 

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सोमवार को भरतपुर दौरे पर थे। उन्होंने मकान गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन को त्वरित राहत एवं उपचार कार्य उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 250852_HomePage_f0f5b275-27da-4975-bfc0-b3dd34216316.jpg

    सभी नवजात शिशु देखभाल इकाइयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश,चिकित्सा संस्थानों में ओटी को मॉड्यूलर ओटी के रूप में विकसित करें : मुख्य सचिव राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन थियेटरों को चरणबद्ध रूप से मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग और आवश्यक सुविधाओं की क्रियाशीलता सुनिश्चित करना जरूरी है।

    मुख्य सचिव स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आरजीएचएस सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।

    उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में स्थापित नवजात शिशु देखभाल इकाइयों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इन इकाइयों की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

    मुख्य सचिव श्रीनिवास ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा की स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने से मातृ मृत्यु दर में सुधार हुआ है,उन्होंने कहा कि इस संबंध में जारी गाइडलाइन की प्रभावी पालना के साथ इसकी नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग की जाए।

    उन्होंने प्रसव सुविधा वाले सभी चिकित्सा संस्थानों में ऑटोक्लेव मशीन की उपलब्धता के साथ उसकी नियमित क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल अधीक्षकों को उपलब्ध सेवाओं के अनुरूप बेड ऑक्यूपेंसी रेट की नियमित समीक्षा करने के लिए भी कहा।

    मुख्य सचिव ने परिवार कल्याण, स्तनपान एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आमजन को जागरूक करने के लिए अस्पतालों में प्रभावी प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में प्रसव भार के अनुरूप स्त्री रोग विशेषज्ञों एवं शिशु रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता एवं अनुपात की भी समीक्षा करने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में स्थापित प्रत्येक यूनिट का स्पष्ट रोस्टर तैयार किया जाए और उसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवाओं के संचालन में किसी तरह की कमी न रहे।

    मुख्य सचिव ने अस्पतालों में प्रसूताओं की सुविधा के लिए शुरू किए गए प्रसव सखी हेल्प डेस्क कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रसूताओं एवं उनके परिजनों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए इस व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएं।

    उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक आने वाले मरीजों को आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाने के लिए टेली-कंसल्टेशन का अधिक प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी एवं पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट्स को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने पर जोर दिया। उन्होंने एनेस्थीसियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा शिशु रोग विभागों के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए।

    प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि आरजीएचएस योजना में पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरजीएचएस के तहत स्वयं का फार्मेसी बिलिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसका पायलट उपयोग शुरू हो चुका है और इसे अगले माह तक पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि दवाइयों पर होने वाले अतिरिक्त व्यय को नियंत्रित करने के लिए प्राइस बेंचमार्क भी स्थापित किया गया है। इससे दवाइयों की खरीद एवं भुगतान प्रक्रिया में बेहतर वित्तीय नियंत्रण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

    बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम, प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल पुखराज सैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी हरजीलाल अटल, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 250863_HomePage_e648853e-358d-40f2-8cb4-dc73770ab911.jpg

    पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वेंडर्स की कैपेसिटी बिल्डिंग पर दें विशेष जोर ,सभी डिस्कॉम जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें—मुख्य सचिव राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में ऊर्जा विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सीएस ने पीएम-कुसुम, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आरडीएसएस, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, केन्द्र सरकार के स्तर पर लंबित प्रकरणों, राइट ऑफ वे (RoW) संबंधी मामलों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की।

    मुख्य सचिव ने पीएम सूर्यघर योजना के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए वेंडर्स की क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप के माध्यम से अधिक से अधिक वेंडर्स को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि योजना के क्रियान्वयन में तीव्रता आए। उन्होंने वर्तमान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए इन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।

    शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिशा निर्देश —

    राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर विद्युत क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जयपुर, अजमेर एवं जोधपुर डिस्कॉम के शिकायत निस्तारण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

    उन्होंने संबंधित विभाग के पोर्टल को भी सुचारू एवं नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं एवं शिकायतों की प्रगति की वास्तविक स्थिति उपलब्ध रहे और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

    विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर—

    मुख्य सचिव ने विद्युत तंत्र को आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और उससे जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इससे ट्रांसफार्मर, फीडर और सबस्टेशन की निगरानी, विद्युत फॉल्ट का पूर्वानुमान तथा को बेहतर बनाया जा सकेगा।

    पीएम-कुसुम में राजस्थान देश में प्रथम—

    बैठक में ऊर्जा विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा ने बताया कि पीएम-कुसुम योजना के तहत राजस्थान क्षमता की दृष्टि से देश में प्रथम है। राज्य में पीएम-कुसुम कम्पोनेंट ए और सी के तहत लगभग 5.20 गीगावॉट क्षमता स्थापित हो चुकी है। जुलाई 2026 में राज्य ने 5 गीगावॉट का आंकड़ा पार किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • History.jpeg
    08/09/26 |

    आज 8 सितंबर का इतिहास

    आज 8 सितंबर का इतिहास

    1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत

    1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।

    1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

    1988 - जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।

    1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

    1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।

    1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।

    2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

    2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

    2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

    2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।

    2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।

    प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।

    2009 - भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

  • images.jfif

    साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। साक्षरता व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करने के साथ ही उसे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाती है तथा समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सक्षम करती है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा ने सदैव शिक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया है। ज्ञान व्यक्ति के जीवन को दिशा देने के साथ-साथ समाज में विवेक, समानता, आत्मविश्वास और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा और ज्ञान की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज के तकनीकी और ज्ञान आधारित युग में साक्षरता का स्वरूप और अधिक व्यापक हो गया है। डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता और सामाजिक चेतना भी आधुनिक सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण आयाम हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज का प्रत्येक वर्ग शिक्षा और ज्ञान की मुख्यधारा से जुड़ सके।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि साक्षरता से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और राष्ट्र की प्रगति में प्रभावी योगदान देने में सक्षम होता है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाज में शिक्षा के प्रसार और निरक्षरता के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करें तथा एक जागरूक, शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्य प्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पांच शहरों में शामिल

    एन.एस.बाछल, 08 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी की दिशा में स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में, इस क्षेत्र के तीन प्रमुख शहरों ने देश के शीर्ष पांच स्वच्छ वायु वाले शहरों में अद्वितीय स्थान प्राप्त किया है और राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस' के अवसर पर, सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा प्रव्यायन भवन के गंगा सभागार में आयोजित एक समारोह में भोपाल नगर निगम के वार्ड संख्या 60 को 10 लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

    दस लाख से अधिक जनसंख्या वर्ग में इस क्षेत्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

    राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत, 10 लाख से अधिक आबादी वाले महानगरों की प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इस श्रेणी में, इंदौर ने स्वच्छ वायु प्रबंधन में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान, जबलपुर ने तीसरा और राजधानी भोपाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। ग्वालियर इस श्रेणी में 39वें स्थान पर रहा। वहीं, 3 से 10 लाख की आबादी वाली श्रेणी में उज्जैन 16वें और सागर 21वें स्थान पर रहा, जबकि 3 लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में देवास 7वें स्थान पर रहा। गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित मापदंडों पर देश के 130 प्रमुख शहरों को रैंकिंग दी जाती है।

    इंदौर और जबलपुर की अनुकरणीय उपलब्धियाँ

    स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित करते हुए, इंदौर शहर ने धूल नियंत्रण, मशीनीकृत सड़क सफाई, हरित क्षेत्रों के विस्तार और नागरिक भागीदारी के बल पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इंदौर नगर निगम की ओर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिंघल और एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला ने यह सम्मान स्वीकार किया। इसी अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह 'अनु', आयुक्त राम प्रसाद अहिरवार, कमलेश श्रीवास्तव, संभवा अयाची और जी.एस. मरावी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

    भोपाल के वार्ड नंबर 60 को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।

    भोपाल नगर निगम के वार्ड संख्या 60 को वार्ड स्तर पर वायु गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार और नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। अतिरिक्त आयुक्त अमन मिश्रा और एमआईसी सदस्य आर. के. सिंह बघेल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को स्वीकार किया।

    निरंतर विकास और दूरदर्शी नेतृत्व का एक सुखद परिणाम।

    यह राष्ट्रीय सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के पवित्र संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में चलाए गए पर्यावरण संरक्षण अभियानों का परिणाम है। धूल नियंत्रण, जल छिड़काव, खुले में कूड़ा फेंकने की रोकथाम, निर्माण स्थलों की निगरानी और व्यापक जन जागरूकता के क्षेत्र में नगर निकायों द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप ही मध्य प्रदेश ने आज राष्ट्रीय वायु संरक्षण बोर्ड में यह उपलब्धि हासिल की है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-09-08T094228.489.jpg
    08/09/26 |

    रोहतक: मदीना गांव में ड्रग कंट्रोलर टीम की बड़ी रेड; 2 मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाएं, शो-कॉज नोटिस जारी

    रोहतक, 8 सितंबर (अन्‍नू): नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने रोहतक जिले के गांव मदीना में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव के दो मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी की, जहां बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।

    विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक को जब्त कर लिया है और उन्हें कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस थमा दिया है।

    नशे के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं दवाएं; जानें कार्रवाई से जुड़ी मुख्य बातें:

    • संयुक्त टीम ने मारी रेड: ड्रग कंट्रोल विभाग की इस विशेष रेड में रोहतक पुलिस के अलावा अन्य जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने गांव मदीना स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर एक साथ दबिश दी।

    • प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद: जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों से ऐसी दवाइयां पाई गईं, जिनका उपयोग लोग नशे के विकल्प के रूप में कर रहे थे। हालांकि ये दवाएं सीधे नारकोटिक्स श्रेणी में नहीं आतीं, लेकिन बिना डॉक्टर की पर्ची (Prescription) के इन्हें बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    • शो-कॉज नोटिस जारी, रद्द हो सकता है लाइसेंस: अधिकारियों ने मौके पर मिली सभी प्रतिबंधित दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

    • भविष्य में भी जारी रहेगी सख्ती: ड्रग कंट्रोलर टीम ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की पैनी नजर है। आने वाले दिनों में भी जिले भर के मेडिकल स्टोरों पर इस तरह की औचक छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    #RohtakNews #DrugController #MedicalStoreRaid #RohtakPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-08T093133.025.jpg
    08/09/26 |

    अंबाला: महेशनगर में सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर दबोचे; CIA-2 ने बरामद की लॉकेट और बाइक

    अंबाला, 8 सितंबर (अन्‍नू): अंबाला पुलिस द्वारा स्नैचिंग, चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 (CIA-2) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महेशनगर थाना क्षेत्र में प्रकाश डेयरी के पास हुई सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया सोने का लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

    प्रकाश डेयरी के पास की थी वारदात; जानिए कार्रवाई का पूरा ब्योरा:

    • शिकायत का विवरण: मूल रूप से बिहार (पूर्णिया) के निवासी और वर्तमान में दयालबाग रोड (महेशनगर, अंबाला छावनी) में रह रहे प्रवीण कुमार ने 2 सितंबर 2026 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रकाश डेयरी के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपटा और फरार हो गए।

    • CIA-2 को सौंपी गई थी जांच: मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 टीम को सौंपी गई। सीआईए-2 प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुनील कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

    • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित सिंह (निवासी: गांव मनरेहड़ी, अंबाला छावनी) और दीपक कुमार (निवासी: गांव रौलो रामपुर, पोस्ट ऑफिस सरसेहड़ी, अंबाला छावनी) के रूप में हुई है।

    • अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

    #AmbalaNews #AmbalaPolice #AmbalaCantt #MaheshNagar #CIATeam #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-08T092608.718.jpg
    08/09/26 |

    करनाल: असंध में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से 9 मुकदमों का आरोपी संदीप घायल

    करनाल, 8 सितंबर (अन्‍नू): करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जबाला के पास नहर की पटरी पर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पेट्रोलिंग के दौरान हुआ सामना; जानिए मुठभेड़ से जुड़ी मुख्य बातें:

    • संदिग्ध अवस्था में देखकर घेरा: असंध के डीएसपी गोरखपाल राणा के मुताबिक, सोमवार रात असंध पुलिस टीम नहर के पास गश्त (पेट्रोलिंग) पर थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस भागने लगा।

    • चेतावनी के बाद पुलिस पर दागीं गोलियां: पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया और हथियार डालने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली बदमाश की टांग में जा लगी।

    • हिसार का रहने वाला है आरोपी: पकड़ा गया बदमाश हिसार निवासी संदीप है। प्राथमिक जांच के अनुसार, वह असंध क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था।

    • पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले: डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से ही स्नेचिंग (झपटमारी) समेत 9 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    • FSL टीम ने शुरू की जांच, रिमांड पर लेगी पुलिस: सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक (FSL) टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य साथियों का सुराग मिल सके।

    #KarnalNews #AssandhEncounter #KarnalPolice #HaryanaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, आज से घटेगी सक्रियता; पश्चिमी हवाओं से चढ़ा पारा, हिसार रहा सबसे गर्म

    हरियाणा/मौसम, 8 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।

    12 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

    कम दबाव का क्षेत्र बना वजह; जानें मौसम के ताजा आंकड़े:

    • मौसम प्रणाली का असर: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसूनी टर्फ रेखा वर्तमान में श्री गंगानगर, नारनौल, देहरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हुई हैं।

    • 2.7°C तक बढ़ा औसतन तापमान: मौसम केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 2.7°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    • हिसार रहा सबसे गर्म शहर: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 38.3°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6°C अधिक है।

    • अन्य जिलों का हाल: भिवानी में 36.5°C, चरखी दादरी में 36.3°C, सिरसा में 35.9°C और फरीदाबाद-पलवल में 35.4°C तापमान दर्ज हुआ।

    • न्यूनतम तापमान का ब्योरा: राज्य में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.2°C की मामूली गिरावट रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 22.8°C दर्ज किया गया।

    #HaryanaWeather #HaryanaNews #MonsoonUpdate #ChandiGarhIMD #HisarWeather #DanikKhabar #BreakingNews

  • 1000950725.jpg
    08/09/26 |

    आज का राशिफल — मंगलवार, 8 सितंबर 2026

    मेष

    परिवार: घर में सहयोग और प्रसन्नता।

    करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: 11:53 AM–12:44 PM

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी से बचें; गिरावट में मजबूत कंपनियों पर नजर।

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: उच्च | बिजनेस: विस्तार की सोच बन सकती है।

    मूड: उत्साहित

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: किसी पुराने मतभेद का समाधान।

    करियर: मेहनत का सकारात्मक परिणाम।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर।

    शुभ मुहूर्त: 12:19–1:53 PM

    शेयर मार्केट: सुरक्षित और गुणवत्ता वाले शेयरों को प्राथमिकता।

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: मध्यम-उच्च | बिजनेस: नया संपर्क लाभ दे सकता है।

    मूड: शांत

    उपाय: जरूरतमंद को भोजन दें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: बातचीत से संबंध मजबूत होंगे।

    करियर: नई योजना बनाने का अच्छा समय।

    लाभ/हानि: बचत पर ध्यान दें।

    शुभ मुहूर्त: 12:29–2:54 PM

    शेयर मार्केट: अत्यधिक ट्रेडिंग से बचें।

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: अच्छी | बिजनेस: पुराने ग्राहक से लाभ।

    मूड: सक्रिय

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

    ♋ कर्क

    परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

    करियर: आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    लाभ/हानि: धन संबंधी अच्छा अवसर।

    शुभ मुहूर्त: 11:53 AM–12:44 PM

    शेयर मार्केट: भावनाओं के बजाय अनुशासन से निर्णय लें।

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: उच्च | बिजनेस: विस्तार के संकेत।

    मूड: प्रसन्न

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    ♌ सिंह

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    करियर: नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।

    लाभ/हानि: लाभ संभव, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 12:29–2:54 PM

    शेयर मार्केट: जोखिमपूर्ण सट्टेबाजी से बचें।

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: बहुत अच्छी | बिजनेस: निर्णय लेने का दिन।

    मूड: आत्मविश्वासी

    उपाय: सूर्य को जल दें।

    ♍ कन्या

    परिवार: घर में शुभ समाचार।

    करियर: काम में प्रगति।

    लाभ/हानि: धन बचाने का अच्छा अवसर।

    शुभ मुहूर्त: 11:53 AM–12:44 PM

    शेयर मार्केट: गुणवत्ता वाले शेयरों पर ध्यान।

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: संतुलित | बिजनेस: योजना सफल हो सकती है।

    मूड: संतुष्ट

    उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में मधुरता।

    करियर: वरिष्ठों का सहयोग।

    लाभ/हानि: साझेदारी से फायदा हो सकता है।

    शुभ मुहूर्त: 12:19–1:53 PM

    शेयर मार्केट: जल्द मुनाफे के पीछे न भागें।

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: अच्छी | बिजनेस: नया संपर्क उपयोगी।

    मूड: खुश

    उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: किसी करीबी से महत्वपूर्ण बातचीत।

    करियर: चुनौती के बाद सफलता।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव, पर जोखिम भी।

    शुभ मुहूर्त: 4:55–6:28 PM

    शेयर मार्केट: स्टॉप-लॉस के बिना ट्रेड न करें।

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: आराम जरूरी | ऊर्जा: अच्छी | बिजनेस: प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

    मूड: गंभीर

    उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

    ♐ धनु

    परिवार: प्रसन्नता और सहयोग।

    करियर: नई संभावना सामने आएगी।

    लाभ/हानि: अप्रत्याशित लाभ की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: 12:29–2:54 PM

    शेयर मार्केट: मजबूत ट्रेंड वाले शेयरों पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: उच्च | बिजनेस: विस्तार के अवसर।

    मूड: आशावादी

    उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

    ♑ मकर

    परिवार: वरिष्ठों का आशीर्वाद।

    करियर: उन्नति के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

    शुभ मुहूर्त: 11:53 AM–12:44 PM

    शेयर मार्केट: अनुशासन के साथ निवेश/ट्रेडिंग करें।

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: सामान्य | ऊर्जा: अच्छी | बिजनेस: महत्वपूर्ण निर्णय संभव।

    मूड: केंद्रित

    उपाय: शनि मंदिर में तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: सहयोग और सम्मान।

    करियर: प्रतियोगिता में सफलता।

    लाभ/हानि: नया आर्थिक अवसर।

    शुभ मुहूर्त: 4:55–6:28 PM

    शेयर मार्केट: धैर्य से अवसर तलाशें।

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: ठीक | ऊर्जा: अच्छी | बिजनेस: नई परियोजना लाभकारी हो सकती है।

    मूड: उत्साहित

    उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।

    करियर: रचनात्मक कार्य सफल होंगे।

    लाभ/हानि: साझेदारी से लाभ के संकेत।

    शुभ मुहूर्त: 12:19–1:53 PM

    शेयर मार्केट: भावनात्मक निर्णयों से बचें।

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा | ऊर्जा: संतुलित | बिजनेस: नया प्रस्ताव मिल सकता है।

    मूड: प्रसन्न

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।

    राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.66.jpg
  • images - 2026-09-07T192411.522.jpg
    07/09/26

     हरियाणा में 430 नए डॉक्टरों को जारी हुए नियुक्ति पत्र, मजबूत होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हेल्थकेयर को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत 430 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती की गई है और सभी चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

    बड़े पैमाने पर की गई यह भर्ती हरियाणा की पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को नई ऊर्जा देगी। इससे ज़िला और सब-डिविज़नल सिविल अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होंगे, जबकि एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसर्स कम्युनिटी और प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स में इलाज की व्यवस्था को मज़बूत करेंगे।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 430 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सोमवार को सभी चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। ये पत्र आज से उम्मीदवारों को भेजे जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि नए भर्ती हुए डॉक्टर कई महत्वपूर्ण मेडिकल क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्पेशलिस्ट सेवाओं का और विस्तार होगा।

    इन नियुक्तियों में सर्जरी में 11, एनेस्थीसिया में 18, ऑर्थोपेडिक्स में 19, पीडियाट्रिक्स (बच्चों के रोग) में 19, साइकियाट्री (मानसिक रोग) में 4, ऑप्थल्मोलॉजी (आंखों के रोग) में 11, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी (प्रसूति और स्त्री रोग) में 16, पैथोलॉजी में 18, फार्माकोलॉजी में 4, बायोकेमिस्ट्री में 1, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 3, मेडिसिन में 14, माइक्रोबायोलॉजी में 1, रेस्पिरेटरी मेडिसिन में 4, रेडियो डायग्नोसिस में 4, फैमिली मेडिसिन में 2, फोरेंसिक मेडिसिन में 5, डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग) में 3, कम्युनिटी मेडिसिन में 6 और ENT (कान, नाक, गला) में 4 डॉक्टर शामिल हैं।

    डॉ. मिश्रा ने ज़ोर देकर कहा कि डॉक्टरों की पोस्टिंग इस तरह से तय की गई है कि नए मेडिकल स्टाफ का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके और सेकेंडरी-लेवल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्पेशलिस्ट सेवाओं को मज़बूत किया जा सके।

    स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अब ज़िला और सब-डिविज़नल सिविल अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है जहाँ उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इस कदम से स्पेशलिस्ट केयर बेहतर होगी और सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों के लिए इलाज ज़्यादा सुलभ हो सकेगा।

    उन्होंने बताया कि ज़मीनी स्तर पर एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसर्स सीएचसी  और पीएचसी में खाली पदों को भर रहे हैं। इससे डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और शहरी व ग्रामीण दोनों समुदायों को बेहतर हेल्थकेयर सुविधाएँ आसानी से मिल सकेंगी।

    डॉ मिश्रा ने बताया कि नए नियुक्त मेडिकल ऑफिसर्स से उम्मीद है कि वे नियुक्ति पत्र मिलने के 15 दिनों के भीतर अपनी तय जगहों पर रिपोर्ट करेंगे, ताकि वे जल्द ही अपनी नई भूमिका संभाल सकें और हेल्थकेयर सेवाओं को समय पर मज़बूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का पूरा होना राज्य स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों को भरने और पूरे हरियाणा में मेडिकल वर्कफोर्स को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

  • images - 2026-09-07T191448.648.jpg
    07/09/26 |

    हरियाणा : नए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने भवन में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

     

    यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध परीक्षा केन्द्र स्थापना फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित निर्धारित तिथि 30 सितंबर, 2026 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें।

     

    उन्होंने आगे बताया कि आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है। विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय में 16 सी०सी०टी०वी० कैमरों (13 कमरों में , 01 कन्ट्रोल रूप/केन्द्र अधीक्षक के कमरे में व 02 विद्यालय परिसर को कवर करने में) की व्यवस्था होनी आवश्यक है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए डेस्क होने अनिवार्य होंगे।

    धूपड़ ने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र हेतु कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000 रूपये परीक्षा केन्द्र स्थापना शुल्क एवं 3000 रूपये निरीक्षण शुल्क जमा करवाना होगा।

    उन्होंने बताया कि राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

  • WhatsApp Image 2026-09-07 at 6.18.54 PM.jpg

    युवा शक्ति हरियाणा के विकास और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को सही दिशा देना सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा युवा मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

    मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला स्थित पंचकमल प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अक्षित दहिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के बीच संगठन की पहुंच को और मजबूत करेगा।

    युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के निर्माता

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास, नई तकनीक, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। हरियाणा के युवा खेल, शिक्षा, तकनीक, उद्योग, स्टार्टअप और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाओं और स्वरोजगार के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। युवाओं की प्रतिभा को अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने की अपार क्षमता है। युवा शक्ति को संगठन की शक्ति और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाकर ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

    हर बूथ पर युवाओं से संवाद का आह्वान

    मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ तक पहुंचकर युवाओं से संवाद करें और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक सोच से जोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को ऐसे युवाओं तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी राजनीति से दूर हैं। लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देश और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। नशे के खिलाफ जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देना, डिजिटल माध्यमों पर सकारात्मक संवाद और सामाजिक सेवा जैसे विषयों को युवा मोर्चा अपने अभियानों का हिस्सा बनाए।

    सेवा और संगठन भाजपा की पहचान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहता है। सेवा और संगठन भाजपा की कार्यसंस्कृति की पहचान हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपनी पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों से नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भी बनानी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया से कहा कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में पूरी मजबूती के साथ सहयोग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। पार्टी की कार्यसंस्कृति में पद का अर्थ है— अधिक सेवा, अधिक परिश्रम और अधिक जिम्मेदारी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि साधारण परिवार से आने वाला मेहनती कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता, परिश्रम और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • sham 6 bje.jpg
    07/09/26

    दैनिक खबर: आज 07 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    ISRO चेयरमैन बोले- स्पेस एजेंसी सरकारी संस्था ही है:

    बेंगलुरु स्पेस एक्सपो में इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने स्पष्ट किया कि अंतरिक्ष एजेंसी का निजीकरण नहीं हुआ है और कर्मचारियों की चिंताएं दूर की जाएंगी, साथ ही स्पेस इकोनॉमी बढ़ाने के लिए स्टार्टअप्स के साथ काम जारी है। 

    मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार रेसिंग:

    मुंबई के कोस्टल रोड टनल में लैंबॉर्गिनी और बीएमडब्ल्यू समेत अन्य महंगी कारों को तेज रफ्तार से दौड़ाने और जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आधा दर्जन ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम:

    वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जेन-जी के छात्रों और पेशेवरों से सीधे संवाद के लिए विशेष वाई-शेप रैंप वाला नया मंच तैयार किया गया है।

    हवाई किराए में मनमानी- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:

    हवाई किराए की मनमानी बढ़ोतरी और निजी एयरलाइंस के अतिरिक्त शुल्कों के मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा, जहां पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नियमों का पालन न करने वाली एयरलाइंस को जमीन पर खड़ा करने की सख्त चेतावनी दी थी।

    मुख्यमंत्री विजय बोले-महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा:

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और उनके खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो उदयनिधि स्टालिन द्वारा एक्ट्रेस तृषा पर की गई टिप्पणी के विवाद के बीच आया है।

    बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के दिल्ली आने पर सस्पेंस:

    भारत द्वारा बारह-तेरह सितंबर को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण के बावजूद, शेख हसीना के प्रत्यर्पण की शर्त पर अड़े बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है।

    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मनी में सरकार बना सकती है फार राइट पार्टी, 44% वोट मिले: जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट के क्षेत्रीय चुनावों में फार राइट पार्टी एएफडी ने चवालीस प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

    इंटरनेशनल एयर शो में भाग लेने मिस्र पहुंची वायुसेना की सारंग टीम, रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इंटरनेशनल एयर शो में पायलटों के कौशल और भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस सामर्थ्य का प्रदर्शन करते हुए सारंग टीम अपने प्रसिद्ध डॉल्फिन लीप और नए स्पॉट स्टॉल टर्न जैसे हवाई करतब दिखाएगी।

    बांग्लादेश में तेजी से फैल रहा डेंगू,  बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने के बीच पिछले चौबीस घंटों में चार मौतें और एक हजार पांच सौ अठारह नए मरीज भर्ती होने से कुल आंकड़े बढ़कर सैंतालीस हजार से अधिक हो गए हैं, जिससे अस्पतालों पर भारी दबाव है।

    दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बीच याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग की विशेष सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से बेघर लोगों के नाम काटने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि बिना पते वालों के लिए व्यवस्था मौजूद है।

    BRICS 2026 Delhi: ब्रिक्स-दो हजार छब्बीस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत मुख्य सचिव दिल्ली सरकार ने शनिवार को भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के मार्ग का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

    सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक मिला, पर नहीं बदली जिंदगी: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में इकतालीस जिंदगियां बचाने वाले रैट माइनर्स दिल्ली की गलियों में दिहाड़ी पर सीवर खोदने को मजबूर हैं, जो अब नेपाल में भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए तैयार हैं।

    दशहरा-छठ पर दल्ली से घर जाना होगा आसान, त्योहारों के दौरान पूर्व दिशा की ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ और दशहरा से छठ तक कंफर्म टिकट न मिलने की समस्या से निपटने के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें घोषित करने के साथ ही उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

    PWD में तबादले के बाद भी जुगाड़ नहीं चलेगा, लोक निर्माण विभाग ने स्थानांतरण के बाद भी नया पदभार ग्रहण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि सात सितंबर तक ज्वाइन न करने वाले अभियंताओं का वेतन रोक दिया जाएगा।

    48 घंटे में हरियाणा पुलिस विभाग में फिर ट्रांसफर: हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किए गए बड़े फेरबदल के तहत करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया को आईआरबी कमांडेंट लगाने के साथ ही मेधा भूषण को पानीपत और दीप्ति गर्ग को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है।

    फरीदाबाद के 51 गांवों में विकसित होंगे 40 नए सेक्टर: फरीदाबाद के बढ़ते शहरी क्षेत्र को विस्तार देते हुए सरकार द्वारा जिले के इक्यावन गांवों की ग्यारह हजार एकड़ जमीन पर करीब चालीस नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे आवासीय और व्यावसायिक जमीन उपलब्ध होगी।

    शहीद की पत्नी बोलीं-दर्शन किए, बॉक्स में क्या पता नहीं: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में करंट लगने से शहीद हुए हरियाणा के सिरसा जिले के आर्मी जवान सुखचैन सिंह का शनिवार को पांच साल के बेटे द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के साथ गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    हरियाणा के युवक का सोलन में भरे बाजार मर्डर: हरियाणा के कालका निवासी एक युवक की हिमाचल के सोलन में भरे बाजार मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों द्वारा चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    कैथल पुलिस ने बिहार का नशा तस्कर पकड़ा: कैथल के चीका क्षेत्र में गुहला पुलिस की सीआईए टीम ने एक राइस मिल के पास दबिश देकर बिहार के सुपौल निवासी नशा तस्कर अमित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ बाईस ग्राम गांजा बरामद किया।

    उपायुक्त ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों की व्यापक समीक्षा की; उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और करियर निर्माण के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

    गांव जंसुई में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, अंबाला के गांव जंसुई और जंसुआ में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लीगल एड काउंसल और पैरा लीगल वालंटियर ने ग्रामीणों व बच्चों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।

  • 250810_HomePage_5bc91063-0268-40f7-b06e-e0949a538fe4.jpeg

    जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित,संस्कृत का बार बार प्रयोग इसे जनभाषा बनाएगा-राज्यपाल

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी को केवल पाठ्यपुस्तकों का ही अध्ययन नहीं कराया जाए, बल्कि उससे इतर जीवन से जुड़ी विवेक जागरूक करने वाली शिक्षा भी दी जाए। इसी से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और वे विवेकवान बन सकेंगे।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के अष्टम दीक्षान्त समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत को बार बार प्रयोग में लाएंगे तो यह भाषा तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने संस्कृत को प्राचीनतम भाषा बताते हुए कहा कि यह श्रुति परंपरा से, मौखिक रूप में सुनाते और सुनते जन भाषा बनी। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर से आकर भी लोग संस्कृत सीखते थे।

    राज्यपाल ने कहा कि हमारे यहां अगस्त्य ऋषि ने हजारों वर्ष पहले ही संस्कृत के श्लोक में बिजली कैसे बनती है, इसका सिद्धांत प्रतिपादित कर दिया था। उन्होंने भारद्वाज ऋषि द्वारा विमान बनाने की विधा के बारे में बहुत पहले बता दिया था। उन्होंने कहा कि ज्ञान की महान परम्परा से जुड़े नालन्दा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को बख्तियार खिलजी ने जला दिया। पर, ज्ञान को जलाया नहीं जा सकता। लोगों ने अपने मन में सहेजकर इस ज्ञान को अपने पास सहेजे रख आगे बढ़ाया।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत के ज्ञान को पश्चिम द्वारा अपना कहकर बताया जाता रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के शिवकर बापू तलकर का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने मुंबई की चौपाटी में अपने बनाए विमान को पंद्रहसौ फिट तक आकाश में उड़ाया था। अंग्रेजों ने उसके इस ज्ञान को दबा दिया। बाद में इसी विधा से राइट बंधु द्वारा पहला विमान उड़ाने का श्रेय मिला। उन्होंने कहा कि भारत को गुलाम रखे जाने के लिए लार्ड मैकाले ने इस तरह की शिक्षा का सूत्रपात किया, जिसमें मानसिक रूप से भारतीय गुलाम रहे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी शिक्षा पद्धति विकसित की गई, जिसमें पश्चिम को महान बताने के साथ मुगलों की विजय का इतिहास पढ़ाया गया।

    राज्यपाल ने कहा कि संत—महात्माओं का जीवन अपने लिए नहीं, समग्र समाज के हित से जुड़ा होता है। उन्होंने रामानंदाचार्य जी के कहे को स्मरण करते हुए कहा कि "जात पात पूछे नहीं कोई हरि को भजे सो हरि का होई।"  उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रणेता नारायणदासजी महाराज को भविष्य दृष्टा बताते हुए कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय नारायणदासजी महाराज की भविष्य की ज्ञान दृष्टि रहा है।

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने दीक्षान्त भाषण दिया।

    राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की पहल पर स्थापित राजस्थान मंत्र प्रतिष्ठान की वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने ब्रह्मर्षि गुरुवानंद स्वामी और प्रो. रमेश कुमार पांडे को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पीएचडी, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, उपाधियां प्रदान की। कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images - 2026-09-07T152818.906.jpg
  • Untitled Project - 2026-09-07T151246.027.jpg
    07/09/26 |

    चंडीगढ़ में संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत: अब नहीं होगी अलग से (NDC) की जरूरत, एस्टेट ऑफिस ने जारी की नई SOP

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़ में संपत्ति से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एस्टेट ऑफिस ने संपत्तियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को 'लीज राइट्स के ट्रांसफर' (हस्तांतरण) और 'लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में कन्वर्जन' जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए अलग से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (NDC) लेने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक अब सीधे संबंधित मुख्य सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    पहले आवेदकों को NDC के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था और वह प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मुख्य सेवा के लिए दोबारा आवेदन करना होता था। इससे एक ही संपत्ति के दस्तावेजों की दो बार जांच होती थी, जिसमें अनावश्यक समय और ऊर्जा बर्बाद होती थी। नई SOP के तहत, संपत्ति पर किसी भी सरकारी बकाया की जांच मुख्य आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही कर ली जाएगी। इस बदलाव को लागू करने के लिए ऑनलाइन सेवाओं की चेकलिस्ट में भी संशोधन किया जा रहा है, जिससे NDC को अनिवार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया जाएगा।

    नई व्यवस्था का मूल सिद्धांत ‘एक आवेदन-एक जांच-एक डिस्क्रेपेंसी/डिमांड नोटिस-एक अंतिम निपटारा’ तय किया गया है। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद रिकॉर्ड कीपर या डीलिंग असिस्टेंट दस्तावेजों की जांच करेंगे। इसके बाद अकाउंटेंट सरकारी बकाया और सेवा शुल्क की गणना करेगा तथा जरूरत पड़ने पर ऑडिट सेक्शन भी अपनी जांच करेगा। यदि आवेदन में कोई कमी या बकाया राशि पाई जाती है, तो अलग-अलग नोटिस भेजने के बजाय अब सिर्फ एक 'डिस्क्रेपेंसी मेमो-कम-डिमांड नोटिस' जारी किया जाएगा। बकाया राशि जमा होने के बाद ही अंतिम मंजूरी मिलेगी।

    एस्टेट ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्ण रूप से सही आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले का निपटारा 15 कार्य दिवसों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि, डिमांड नोटिस जारी होने पर आवेदक द्वारा उसका जवाब देने या कमी दूर करने में लगने वाला समय इस 15 दिन की समय-सीमा में शामिल नहीं होगा। फिलहाल यह सुविधाजनक व्यवस्था दो प्रमुख संपत्ति सेवाओं पर लागू की जा रही है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhEstateOffice #PropertyRules #NoDuesCertificate #RealEstateChandigarh #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-07T150250.961.jpg

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 7वें दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार से लिखित आश्वासन का इंतजार

    पंजाब , 07 सितंबर (अभिकान्त) : चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से डटे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के किसान नेताओं की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा और रणनीति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। किसान संगठन इस बात पर गहन मंथन कर रहे हैं कि पंजाब सरकार से मिले आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया जाए या इसे आगे भी जारी रखा जाए।

    इससे पहले रविवार को किसान प्रतिनिधिमंडल की पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ उच्चस्तरीय वार्ता हुई थी। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सरकार जल्द ही पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर किसानों की प्रमुख मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार से जुड़ी अन्य स्थानीय मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, किसान नेताओं का स्पष्ट कहना है कि सरकार की ओर से अभी तक केवल मौखिक आश्वासन ही दिया गया है और लिखित रूप में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। किसान चाहते हैं कि सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को लिखित में स्पष्ट करे, जिसके बाद ही धरना समाप्त करने पर कोई अंतिम सहमति बनेगी।

    यातायात की स्थिति की बात करें तो किसानों ने बॉर्डर पर सड़क के केवल एक हिस्से पर ही पक्का मोर्चा लगाया हुआ है, जबकि सड़क का दूसरा हिस्सा आम वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा गया है। दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से सुचारू रूप से निकाला जा रहा है, जिससे फिलहाल कोई बड़ा जाम या यातायात व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर कड़े इंतजाम किए हैं और बैरिकेडिंग लगाकर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

    #FarmerProtest #SamyuktKisanMorcha #ChandigarhMohaliBorder #GurmeetSinghKhuddian #PunjabGovernment #KisanAndolan #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-07T144048.819.jpg
    07/09/26

    जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    चंडीगढ़ , 07 सितंबर (अभिकान्त) : पंजाब सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित पंजाब गवर्नर हाउस (राजभवन) में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

    इस शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी तथा प्रशासनिक अमला भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

    #PunjabAndHaryanaHighCourt #ChiefJustice #AshwaniKumarMishra #GulabChandKataria #NayabSinghSaini#HighCourtNews #DanikKhabar

  • Inner-Bhopal070926115842.jpg

    लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    बांदा क्षेत्र में अवैध और जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित मरीजों के मामले में, उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के सम्मेलन कक्ष में प्रभावितों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित की जानी चाहिए। सभी शराब की दुकानों की जांच की जानी चाहिए , उनके स्टॉक की निगरानी की जानी चाहिए और अवैध लेन-देन की गहन जांच की जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि लापरवाह और जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिला पुलिस प्रशासन में प्रभावी ढंग से नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया।

      कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अवैध शराब से प्रभावित कुल 84 मरीजों का इलाज चल रहा है , जिनमें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 59 मरीज, जिला अस्पताल में 17 मरीज, बांदा सिविल अस्पताल में 7 मरीज शामिल हैं , जबकि एक गंभीर मरीज को एम्स भोपाल में एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है और सभी को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक दवाएं डायलिसिस और जांच सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, । जहरीली शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब आयातित है और इसमें मेथनॉल की मिलावट पाई गई है।

      पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि मामला बांदा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता ( बीएनएस) और मध्य प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है, जिन पर अवैध लाभ के लिए संदिग्ध नकली और अवैध शराब के निर्माण , आपूर्ति और बिक्री में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा, विनायक पुलिस स्टेशन में 10 जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस दल गठित किए गए हैं। 10 को अब तक पुलिस दल ने हिरासत में ले लिया है, में से20 गहन पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के स्रोत की जांच और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जारी है। डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित मरीजों का इलाज लक्षणों की गंभीरता के अनुसार किया जा रहा है , प्रभावित मरीजों के आने की दर कम है और गंभीर मरीजों का डायलिसिस चल रहा है।

    बीएमसी में मरीजों और उनके परिवारों की स्थिति को लेकर चिंताएं चरम सीमा से बंधी हुई हैं।

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रविवार को सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ितों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री शुक्ला ने बीएमसी के आईसीयू और क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों के परिवारों से भी बात की , उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सर्वोत्तम संभव इलाज मिलना चाहिए। जरूरत पड़ने पर 24 और दवाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जानी चाहिए। सागर विधायक शैलेंद्र जैन , बांदा विधायक वीरेंद्र सिंह, आयुक्त अनिल सुचारी , डीआईजी   शशिंद्र चौहान , कलेक्टर प्रतिभा पाल , पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया , बीएमसी के प्रभारी डीन डॉ. गंगवानी , आपातकालीन चिकित्सा विभाग से डॉ. सौरभ जैन और अन्य जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (1).png

    मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश का नया विकास केंद्र बन गया है।

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश तेजी से ,निवेश इस क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य में , वस्त्र उद्योग , कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई), डेटा क्षेत्र , ड्रोन , रक्षा और विज्ञान शहरों जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र के हर क्षेत्र की स्थानीय क्षमता को पहचानना और उसे उद्योग , निवेश और रोजगार के अवसरों में परिवर्तित करना है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में उठाए गए कदम मध्य प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किए गए हैं । कई अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त कर 25 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं। इन नीतिगत सुधारों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना में तेजी आई है और निवेशकों के लिए अधिक अनुकूल व्यापारिक वातावरण तैयार हुआ है।

    लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में 1.10 करोड़ से अधिक लोग कार्यरत हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य लघु मेंअर्थव्यवस्था कीप्रदेश एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में 1 करोड़ 10 लाख से अधिक लोग एमएसएमई क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में नई भर्तियां भी की हैं। यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहा है और निर्यात के क्षेत्र में भी राज्य लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। वर्ष 2026-27 में मध्य प्रदेश से 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ है । उन्होंने कहा कि सरकार की व्यापार-समर्थक नीतियों का उद्देश्य बड़े निवेश को आकर्षित करना और स्थानीय उद्यमों को विस्तार के अवसर प्रदान करना है। उद्योगों की स्थापना और संचालन को सुगम बनाने के लिए निवेशक-अनुकूल वातावरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा , ड्रोन और रक्षा पर विशेष ध्यान।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, , डेटा आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं , जो रीवा , इंदौर और उज्जैन में बन रहे हैं । इनसे तकनीकी उद्योगों , स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विज्ञान नगरी भी विकसित की जा रही है। यह विज्ञान , प्रौद्योगिकी , नवाचार और नई पीढ़ी के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है ।

     पर्याप्त मात्रा में भूमि , बिजली , पानी और हरित ऊर्जा की उपलब्धता।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी संसाधनों के मामले में मध्य प्रदेश की स्थिति बेहद मजबूत है। इस क्षेत्र में पर्याप्त भूमि भंडार , अधिशेष बिजली और पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति कर रहा है। इस क्षेत्र में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पंप लोड और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भूमि और संसाधनों के साथ-साथ उद्योगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और परिवहन सुविधाएं भी आवश्यक हैं। मध्य प्रदेश ने इस दिशा में अपनी कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया है। यही कारण है कि यह क्षेत्र पूरे देश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विश्व की सबसे सस्ती बिजली का उत्पादन हो रहा है। सस्ती बिजली , हरित ऊर्जा , प्रचुर भूमि , जल और बेहतर बुनियादी ढांचे का संयोजन इस क्षेत्र को निवेश के लिए प्रतिस्पर्धी बनाता है। इन सुविधाओं और नीतिगत लाभों के आधार पर मध्य प्रदेश अन्य राज्यों को कड़ी टक्कर दे रहा है।

    नीतियां निवेश की शक्ति बन जाती हैं , और इसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने केवल नीतियां बनाने तक ही सीमित नहीं रखी हैं , बल्कि इन नीतियों का लाभ निवेशकों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। व्यापार-अनुकूल नीतियों के साथ-साथ निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में व्यापार सुगमता के लिए किए गए सुधारों के प्रभावी कार्यान्वयन से बड़े उद्योगों की तेजी से स्थापना हुई है और निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

    क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन से उद्योग जिला स्तर तक पहुंचेगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहित करने के नए अवसर सृजित हुए हैं। इस पहल की पूरे देश में सराहना हुई है। अब सरकार का ध्यान जिला स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार पर है। क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं की पहचान करके, उन्हें उद्योग , निवेश और रोजगार के नए अवसरों में परिवर्तित किया जा रहा है। इससे औद्योगिक विकास बड़े शहरों तक सीमित रहने के बजाय जिलों और स्थानीय क्षेत्रों तक पहुंच सकेगा।

    शिक्षा और स्वास्थ्य को रोजगारोन्मुखी बनाने पर जोर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश के साथ-साथ कुशल मानव संसाधन तैयार करना भी महत्वपूर्ण है। इसी दृष्टि से क्षेत्र में शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। इसी दृष्टिकोण से स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूत किया जा रहा है , ताकि बेहतर सेवाओं के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ें।

    भोपाल-इंदौर के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें , चार नए हवाई अड्डों की तैयारी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश और पर्यटन के लिए बेहतर हवाई संपर्क बहुत जरूरी है। भोपाल और इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं। क्षेत्र में चार और नए हवाई अड्डों के विकास की योजना है। ग्वालियर और जबलपुर भी हवाई संपर्क के मामले में तैयार हैं और भविष्य में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क , रेल और हवाई संपर्क के कारण मध्य प्रदेश तेजी से देश और दुनिया से जुड़ रहा है। इससे उद्योग , व्यापार , निवेश और पर्यटन को सीधा लाभ मिल रहा है ।

     महाकाल लोक के बाद पर्यटन में बड़ा उछाल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक निवेश के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी देश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मध्य प्रदेश में लगभग 14 करोड़ विदेशी पर्यटक आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विस्तार से होटल ,स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, खानपान, परिवहन,

    हर क्षेत्र की क्षमता को निवेश और रोजगार में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखें।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण से लेकर वस्त्र , ड्रोन, डेटा, आईटी, एआई, , बिजली , पानी , हरित ऊर्जा , भूमि भंडार , बेहतर बुनियादी ढांचा और तेजी से विकसित हो रही हवाई कनेक्टिविटी जैसी खूबियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नीतिगत सुधारों के माध्यम से एक निवेश पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया है , जिसमें स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं को उद्योगों से जोड़ा जा रहा है। मध्य प्रदेश का लक्ष्य स्पष्ट है - क्षेत्र की क्षमता को निवेश में , निवेश को उत्पादन में और उत्पादन को रोजगार में परिवर्तित करना।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 250785_HomePage_4f9191b5-9e13-4206-baec-8204a4bbfc62.jpg

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।  

    समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।   

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • images.png

    यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ, बस संचालक और उद्योग प्रतिनिधि एक साथ आएंगे : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सुविधाजनक, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुलभ परिवहन सेवाओं पर केंद्रित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में निजी बस संचालक, नीति निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। शिखर सम्मेलन में क्षेत्र की मौजूदा यात्री परिवहन प्रणाली को बेहतर, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक चर्चा की जाएगी। यह शिखर सम्मेलन 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवहन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, बस संचालक और उद्योग प्रतिनिधि अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। इसके साथ ही, क्षेत्र में यात्री परिवहन को अधिक सुविधाजनक और प्रौद्योगिकी आधारित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

    रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी

    यात्री परिवहन शिखर सम्मेलन में यात्री परिवहन क्षेत्र में नवाचार और निवेश के माध्यम से क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए निजी क्षेत्र की साझेदारी और आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी अपने सुझाव देंगे।

    आप 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे।

    इच्छुक प्रतिभागियों को शिखर सम्मेलन में भाग लेने और अपने सुझाव देने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

    आप आपhttps://forms.gle/f9wEvWb444JkzJgX6 https://events.eletsonline.com/mpyatriparivahansummit/ लिंक पर जाकर शिखर सम्मेलन से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1.jpg
    07/09/26 |

    नूह: कलयुगी पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; मां ने 2 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

    जे कुमार 7 सितम्बर 2026 नूह : हरियाणा के नूह (मेवात) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह और गृह क्लेश से तंग आकर एक मां ने अपनी ममता को दरकिनार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में डूबने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बचा लिया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते महिला मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। घटना के समय उसने अपने दोनों छोटे बच्चों को गोद में लिया और गांव के पास स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब छलांग लगाने की आवाज सुनी और शोर मचाया, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

    बच्चों को नहीं बचाया जा सका:

    ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद महिला को तो कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से दोनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल (मांडीखेड़ा) भिजवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    #NuhNews #MewatNews #HaryanaNews #CrimeNews #NuhUpdates #BreakingNews #HaryanaPolice

  • 2.jpg

    मध्यप्रदेश: सागर जिले में जहरीली शराब का तांडव; 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 80 से अधिक बीमार

    जे कुमार 7 सितरंबर 2026 भोपाल/सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। बंडा अनुविभाग के विभिन्न गांवों में शराब का सेवन करने के बाद शनिवार रात अचानक ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी, आंखों के आगे अंधेरा छाने और अकड़न की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अब तक 11 लोगों के दम तोड़ने की पुष्टि की है।

    प्रारंभिक चिकित्सा व फॉरेंसिक जांच में शराब में जहरीले 'मिथाइल अल्कोहल' (मेथेनॉल) की मिलावट होने की आशंका जताई गई है। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि अवैध शराब का यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके (ललितपुर) से संचालित किया जा रहा था।

    प्रशासनिक गाज और पुलिस कार्रवाई:

    घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते, आबकारी उप-निरीक्षक रोशनी उरेती, बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी पूरन लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों की 6 से 7 शराब दुकानों को सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं ताकि अन्य प्रभावितों को समय पर इलाज मिल सके।

    #MadhyaPradeshNews #SagarTragedy #HoochTragedy #SagarNews #MPNews #CrimeNews #BreakingNews #DrMohanYadav

  • images (2).png

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के सामने मध्य प्रदेश के विकास और निवेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर, 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एआईएम कांग्रेस-2026 में भाग लेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा मध्य प्रदेश के वैश्विक निवेश संबंधों को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष राज्य की आर्थिक और औद्योगिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने और नए निवेश साझेदारियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित होने वाले एआईएम कांग्रेस-2026 में वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष मध्य प्रदेश की निवेश क्षमता, औद्योगिक आधार और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। इस यात्रा के दौरान 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश' पर एक विशेष सत्र भी प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री राज्य के निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य में उपलब्ध संसाधन, बेहतर बुनियादी ढांचा, उद्योग-अनुकूल वातावरण और निवेशकों के लिए विकसित सुविधाएं इस क्षेत्र को निवेश के लिए आकर्षक बनाती हैं। हमारा प्रयास वैश्विक निवेशकों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करके मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुबई यात्रा से मध्य प्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। वैश्विक निवेशकों और उद्योग समूहों के साथ बैठकें इस क्षेत्र में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद और भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में संयुक्त अरब अमीरात सरकार को भागीदार देश के रूप में आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव एआईएम कांग्रेस के उद्घाटन समारोह, वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रमों और विभिन्न निवेश एवं व्यापार बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश पवेलियन का दौरा भी करेंगे और वैश्विक कॉरपोरेट समूहों के साथ व्यक्तिगत बैठकों में मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

    दुबई यात्रा के दौरान राष्ट्राध्यक्षों और संस्थागत निवेशकों के साथ गोलमेज बैठक का भी प्रस्ताव है, साथ ही सरकारी और व्यावसायिक स्तर की बैठकें भी होंगी। इन बैठकों में मध्य प्रदेश में नए निवेश के अवसरों और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा व्यापारिक नेताओं के लिए दोपहर के भोजन और निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है। 8 सितंबर को 'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश: इंटरेक्टिव सेशन' के माध्यम से चुनिंदा वैश्विक निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और विभिन्न उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और विश्वसनीय साझेदारी स्थापित करना भी है। सरकार इस क्षेत्र में निवेश के माध्यम से उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई यात्रा से मध्य प्रदेश की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ नए आर्थिक और औद्योगिक सहयोग के अवसर बढ़ेंगे। यह यात्रा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 7.jpg
    07/09/26 |

    रोहतक: कलियुगी बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या; वारदात के बाद आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    जे कुमार 7 सितम्बर 2026 : रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में ममता को शर्मसार करने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया और उसका गला घोंट दिया। महिला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मकान का दरवाजा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच:

    पड़ोसियों और परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई (PGIMS) भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तलाश की जा रही है।

    #RohtakNews #HaryanaCrime #RohtakPolice #CrimeNews #HaryanaNews #RohtakUpdates #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T122803.718.jpg
    07/09/26 |

    कुरुक्षेत्र: शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा; सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत

    कुरुक्षेत्र, 7 सितंबर (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के बीचों-बीच बिना किसी रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।

    मृतक की पहचान रावा गांव निवासी सुदेश कुमार (63) के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री का काम करते थे। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।

    काम से लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया केस:

    • काम खत्म कर घर लौट रहे थे बुजुर्ग: मृतक के बेटे बलजीत सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, उनके पिता सुदेश कुमार रात को काम खत्म करने के बाद शाहाबाद से अपनी बाइक पर गांव रावा लौट रहे थे।

    • बिना इंडिकेटर सड़क पर खड़ी थी ट्रॉली: रावा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी रोककर टायर की हवा चेक कर रहा था। ट्रॉली पर न तो कोई इंडिकेटर चालू था और न ही रिफ्लेक्टर लगा हुआ था।

    • अंधेरे में नहीं लगा अंदाजा: अंधेरा होने और कोई संकेतक न होने के कारण सुदेश कुमार को खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो पाया और उनकी बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    • अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शाहाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    • ट्रैक्टर नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज: थाना शाहाबाद के एसएचओ (SHO) जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

    #KurukshetraNews #ShahabadNews #RoadAccident #KurukshetraPolice #HaryanaPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 3.jpg
    07/09/26 |

    अरुणाचल प्रदेश: पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 38 लोगों को कराया मुक्त

    जे कुमार 7 सितम्बर 2026 ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पांव पसार रहे एक बड़े मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ निर्णायक प्रहार करते हुए 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राज्य के सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों में भोले-भाले लोगों को नौकरी व बेहतर जीवन का झांसा देकर तस्करी के माध्यम से अन्य राज्यों में भेजने की साजिश रची जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना के आधार पर राज्य पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए 38 पीड़ितों को तस्करों की कैद से मुक्त कराया। बचाए गए लोगों में नाबालिग बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें जबरन श्रम और अन्य अवैध गतिविधियों में धकेलने की योजना थी।

    कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी:

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरोह के मुख्य सरगनाओं सहित कई तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से जाली दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बचाए गए सभी लोगों को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के बाद पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और संबंधित कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

    #ArunachalPolice #HumanTraffickingRacket #ItanagarNews #ArunachalPradesh #NorthEastNews #CrimeNews #BreakingNews #RescueOperation

  • 6.jpg

    भारत-बांग्लादेश सीमा: BSF की बड़ी कार्रवाई; ₹17.40 करोड़ मूल्य का 11.28 किलो सोना जब्त, एक बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार 7 सितम्बर 2026 पश्चिम बंगाल (नदिया) : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोने की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए ₹17.40 करोड़ मूल्य की सोने की खेप जब्त की है। BSF की दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत 32वीं बटालियन के जवानों ने नदिया जिले के हलदरपाड़ा बॉर्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की ओर से तस्करों ने कटीले तारों की बाड़ के ऊपर से बंडल फेंककर भारत में सोने की खेप पहुंचाने का प्रयास किया था। सीमा पर तैनात अलर्ट जवानों ने संदिग्ध हलचल देखते ही तुरंत घेराबंदी की और भाग रहे एक बांग्लादेशी तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के पास से बरामद बंडल की तलाशी लेने पर 89 सोने के बिस्कुट/बार बरामद हुए।

    अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू:

    BSF अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए सोने का कुल वजन 11,281.77 ग्राम (लगभग 11.28 किलो) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹17,40,21,302 है। BSF ने पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक और जब्त सोने को अग्रिम जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में इस मामले के पीछे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

    #BSF #GoldSeizure #IndiaBangladeshBorder #DRI #NadiaNews #WestBengalNews #BorderSecurity #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T121720.194.jpg
    07/09/26 |

    जालंधर: 'पैड्रिनो' रेस्टोरेंट में CIA स्टाफ बनकर घुसे 2 नकाबपोश; मालिक को दिखाई रिवॉल्वर, CCTV में कैद पूरी वारदात

    जालंधर, 7 सितंबर (अन्‍नू): पंजाब के जालंधर स्थित अर्बन एस्टेट फेज-2 के प्रसिद्ध 'पैड्रिनो' (Padrino) रेस्टोरेंट से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार रात करीब 9 बजे क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) स्टाफ के मुलाजिम बनकर दो अज्ञात युवक रेस्टोरेंट में जबरन घुस आए।

    आरोपियों ने बिना इजाजत किचन के रास्ते सीधे बेसमेंट में पहुंचकर रेस्टोरेंट मालिक को पिस्टल/रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। हालांकि, मालिक द्वारा पुलिस आईकार्ड मांगने और बहस करने पर आरोपी पोल खुलने के डर से मौके से भाग निकले।

    रिवॉल्वर तानकर पूछताछ, 3 महीने में मालिक पर तीसरा हमला; पुलिस जांच शुरू:

    • किचन के रास्ते घुसे आरोपी: रेस्टोरेंट मालिक अरुणदीप के अनुसार, रविवार रात दो युवक मुख्य दरवाजे की बजाय पीछे से किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसे। कर्मचारियों द्वारा टोकने पर खुद को सीआईए स्टाफ का बताकर उन्हें डराया-धमकाया और सीधे बेसमेंट में चले गए।

    • रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी: बेसमेंट में पहुंचे एक आरोपी ने हाथ में रिवॉल्वर लेकर मालिक अरुणदीप को धमकाया और 'गुरविंदर' नाम के युवक के बारे में पूछा। मालिक ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट टेकओवर किया है और इस नाम का कोई व्यक्ति यहां काम नहीं करता।

    • आईकार्ड मांगने पर भागे आरोपी: जब मालिक ने संदेह होने पर उनसे पुलिस पहचान पत्र (ID Card) दिखाने और आने की वजह बताने को कहा, तो आरोपी घबरा गए और बिना कुछ बोले वहां से खिसक गए।

    • 3 महीने में 2 बार पहले भी हुआ हमला: रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि पिछले 3 महीनों के दौरान उन पर पहले भी दो बार अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया जा चुका है। पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

    • एसीपी मॉडल टाउन का बयान: मॉडल टाउन के एसीपी मनमोहन सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #JalandharNews #JalandharPolice #PunjabPolice #PadrinoRestaurant #CrimeNews #PunjabNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T121404.745.jpg
    07/09/26 |

    कैथल: बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या के बाद महंत दूजपुरी का गांव निकाला; बाबा महेश पुरी को सौंपी गई गद्दी

    कैथल, 7 सितंबर (अन्‍नू): कैथल जिले के प्रसिद्ध गांव बाबा लदाना स्थित 'बाबा राजपुरी डेरे' में साधु शिव शंकर पुरी की हत्या और महंत दूजपुरी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत कर आरोपी महंत दूजपुरी का गांव में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया है।

    संभवतः हरियाणा प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला है, जहां हत्या के आरोपी किसी महंत को ग्रामीणों द्वारा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ 'गांव निकाला' दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बाबा महेश पुरी को डेरे की नई महंत गद्दी सौंपी है।

    परंपरा अनुसार महेश पुरी बने नए महंत, सीआईए और पुलिस ने आरोपी महंत को दबोचा:

    • सम्मानपूर्वक दी गई गद्दी: सोमवार को पूरा गांव डेरा परिसर में एकत्रित हुआ। परंपरा के अनुसार, गांव कमालपुर स्थित डेरे से लाए गए बाबा महेश पुरी को पूरे मान-सम्मान के साथ गद्दी पर बैठाया गया और श्रद्धालुओं ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिलेभर के मंदिरों व डेरों से साधु समाज के लोग मौजूद रहे।

    • बनाई गई प्रबंधन कमेटी: डेरे की व्यवस्थाओं, पशुओं, फसलों तथा आय और व्यय का पारदर्शी हिसाब-किताब रखने के लिए ग्रामीणों की एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।

    • 2004 में आया था आरोपी दूजपुरी: ग्रामीणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया दूजपुरी वर्ष 2004 में डेरे के तत्कालीन महंत ओमपुरी का चेला बना था और 2012 में उसे गद्दी दी गई थी।

    • सिगरेट उठाने पर की थी निर्मम हत्या: जांच में खुलासा हुआ कि साधु शिव शंकर पुरी द्वारा सिगरेट उठाने जैसी मामूली बात पर मुख्य महंत दूजपुरी ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विश्राम गृह से मिले शव पर चोटों के निशान थे और बाल उखाड़े गए थे।

    • 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी: धार्मिक स्थल पर हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद सीआईए (CIA), एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महंत दूजपुरी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    #KaithalNews #BabaLadanaDera #HaryanaPolice #KaithalPolice #DeraBabaRajpuri #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T120748.365.jpg
    07/09/26 |

    गुरुग्राम: सीट कवर कंपनी में मामूली कहासुनी पर युवती की गर्दन में घोपी कैंची, दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

    गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्‍नू): गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक सीट कवर बनाने वाली कंपनी में मामूली विवाद के बाद युवती की कैंची घोंपकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी सहकर्मी को पुलिस ने सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है।

    कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; थप्पड़ मारने पर कैंची से किया जानलेवा हमला:

    • वैदिक अस्पताल से मिली थी सूचना: 5 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-37 स्थित 'NDR Auto Components Pvt. Ltd.' में विवाद के दौरान चोट लगने से एक युवती की मौत हो गई है। कादीपुर स्थित वैदिक अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने मृतका (25 वर्षीय शिवानी) के मेडिकल दस्तावेज हासिल किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    • पिता की शिकायत पर केस दर्ज: 6 सितंबर को मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 13 जुलाई से इस कंपनी में काम कर रही थी। 5 सितंबर को कंपनी के ही कर्मचारी असलम मियां के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

    • आरोपी असलम मियां गिरफ्तार: शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां (उम्र 35 वर्ष, निवासी: मोतिहारी, बिहार) को सेक्टर-37 इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

    • पूछताछ में कबूला जुर्म: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सीट कवर की कटिंग को लेकर उसकी शिवानी से कहासुनी हो गई थी। बहस के दौरान शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने शिवानी की गर्दन में कैंची घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    • वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची बरामद कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #GurugramNews #GurugramPolice #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T115512.635.jpg
    07/09/26 |

    गुरुग्राम: अरावली की पहाड़ियों में अचानक हुआ लैंडस्लाइड; भारी बारिश के कारण दरका पहाड़, बाल-बाल बचे पर्यटक

    गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्‍नू): अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लेपर्ड ट्रेल पर बड़ा हादसा होने से टल गया। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य मार्ग के पास अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा।

    पहाड़ खिसकने से भारी मात्रा में मिट्टी, बड़े पत्थर और पेड़-पौधों का मलबा सीधे मुख्य सड़क के किनारे तक पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि मलबा चलती गाड़ियों पर नहीं गिरा, जिससे जान-माल का नुकसान होने से बच गया।

    वीकेंड पर उमड़ी थी भीड़, चालकों की सूझबूझ से बची जानें:

    • वाहनों को तुरंत पीछे रोका: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लैंडस्लाइड हुआ उस समय सड़क से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। पहाड़ से गड़गड़ाहट की आवाज सुनते ही चालकों ने समझदारी दिखाते हुए वाहनों को काफी पीछे ही रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: वीकेंड होने के कारण दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग लेपर्ड ट्रेल पहुंचे थे। वहां मौजूद पर्यटकों ने पहाड़ दरकने की पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    • अधिकारियों ने लिया संज्ञान: वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से मिट्टी धंसने के कारण पत्थर खिसक कर नीचे आए हैं।

    • यात्रियों के लिए एडवाइजरी: प्रशासन ने पर्यटकों व आमजन से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर जाने से बचें। खासकर सुबह और देर शाम के समय इन रास्तों पर यात्रा न करने तथा वाहनों की रफ्तार धीमी रखने की सख्त हिदायत दी गई है।

    #GurugramNews #LeopardTrail #Landslide #AravaliHills #GurugramAdmin #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T114855.827.jpg
    07/09/26 |

    गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार में भीषण आग; कूदकर बची सवारों की जान

    गुरुग्राम/नई दिल्ली, 7 सितंबर (अन्‍नू): गुरुग्राम से सटी दिल्ली सीमा पर द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित शिवमूर्ति के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

    हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन चलती कार में हुए इस अग्निकांड से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका; देखते ही देखते लोहे के ढांचे में बदली कार:

    • बोनट से निकला धुआं: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने गुरुग्राम से एनएच-48 के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर प्रवेश किया ही था कि अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक के गाड़ी किनारे रोकने से पहले ही इंजन से तेज लपटें उठने लगीं।

    • शॉर्ट सर्किट बना कारण: प्राथमिक रूप से हादसे का कारण कार की इलेक्ट्रिकल वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि सवारों को केवल बाहर निकलने का समय मिला और उनका सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया।

    • फायर ब्रिगेड ने पाया काबू: सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटों से एक्सप्रेसवे की सेफ्टी वॉल पर लगी फाइबर शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    • एक्सप्रेसवे पर थमी रफ्तार: व्यस्त एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। दमकल टीम द्वारा आग बुझाने और क्रेन से जली कार को हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

    #GurugramNews #DwarkaExpressway #CarFire #DelhiTraffic #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T114608.494.jpg
    07/09/26 |

    गुरुग्राम: ट्रायल के बहाने अलॉय व्हील लगवाकर फरार हुआ युवक; सोशल मीडिया पर इनाम की घोषणा के बाद समझौते को तैयार परिजन

    गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्‍नू): गुरुग्राम के सेक्टर-12A स्थित ऑटोमोबाइल मार्केट से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां 'सिद्धदाता टायर्स' दुकान पर एक युवक अपनी काले रंग की हुंडई वरना (Verna) कार में महंगे अलॉय व्हील डलवाने के बाद ट्रायल के बहाने कारिंदे को धमकी देकर फरार हो गया।

    हालांकि, दुकान मालिक द्वारा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर डालकर ₹5,000 के इनाम की घोषणा करने के बाद आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे और गलती मानते हुए पूरा भुगतान करने पर सहमत हो गए हैं।

    ट्रायल के बहाने कर्मचारी को उतारा, फिर सोशल मीडिया ने दिखाई ताकत:

    • ट्रायल के बहाने धोखाधड़ी: 30 अगस्त को वसंत विहार (दिल्ली) निवासी एक युवक अपनी वरना कार लेकर दुकान पर आया। अलॉय व्हील फिट होने के बाद उसने परफॉर्मेंस चेक करने के लिए ट्रायल की बात कही। सुरक्षा के लिहाज से दुकान मालिक दीपक चौधरी ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया।

    • कर्मचारी को दी धमकी: रास्ते में आरोपी ने कर्मचारी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर जबरन कार से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया।

    • इनाम का वीडियो हुआ वायरल: दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पहचान बताने वाले को ₹5,000 नकद इनाम देने का ऐलान किया। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

    • आपसी सहमति से समझौता: वीडियो वायरल होने के बाद दबाव में आए आरोपी के परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पीड़ित दुकानदार से माफी मांगी और करीब ₹1,20,000 की पूरी पेमेंट चुकाने की बात कही।

    • पेमेंट मिलने पर वापस लेंगे केस: दुकान मालिक दीपक चौधरी ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पूरी बकाया रकम मिलने के बाद वे पुलिस शिकायत वापस ले लेंगे।

    #GurugramNews #GurugramPolice #AutoMarket #SocialMediaViral #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-07T114320.654.jpg
    07/09/26 |

    भिवानी: 3 अलग-अलग घरों में निकली मॉनिटर लिजर्ड (गोह); गो रक्षा दल ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

    भिवानी, 7 सितंबर (अन्‍नू): भिवानी जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों के घरों में मॉनिटर लिजर्ड (गोह) घुस आई। घटनाएं गांव कालुवास, महम गेट और सेक्टर-13 स्थित सरकारी स्कूल के पास की हैं।

    गोह निकलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद गो रक्षा दल भिवानी के सदस्य कुकी परमार मौके पर पहुंचे और तीनों जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें खुले वातावरण में छोड़ दिया।

    स्टोर रूम से लेकर रसोई तक पहुंचीं मॉनिटर लिजर्ड; ऐसे हुआ रेस्क्यू:

    • गांव कालुवास (3.5 फीट लंबी गोह): गांव कालुवास निवासी एक व्यक्ति के घर के स्टोर रूम में करीब साढ़े 3 फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड छिपकर बैठ गई थी। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया।

    • सेक्टर-13 (रसोई में घुसी गोह): सेक्टर-13 स्थित सरकारी स्कूल के पास एक मकान की रसोई में करीब डेढ़ फीट लंबी गोह दिखाई दी, जिसे टीम ने सुरक्षित पकड़कर बाहर छोड़ दिया।

    • महम गेट (कमरे में मिली गोह): महम गेट स्थित एक मकान के कमरे में भी डेढ़ फीट लंबी मॉनिटर लिजर्ड निकली, जिसे बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।

    • गोह में नहीं होता जहर, डरें नहीं: गो रक्षा दल के सदस्य कुकी परमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मॉनिटर लिजर्ड (गोह) में जहर नहीं होता, इसलिए इससे घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से जीवों को न मारने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

    #BhiwaniNews #BhiwaniPolice #WildlifeRescue #MonitorLizard #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • images (1).png

    मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को नई गति देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने 'X' कार्यक्रम में कहा कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि मध्य प्रदेश देश के उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी भारत के आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की आधारशिला है। मध्य प्रदेश भी देश के तकनीकी क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों और विकास में भागीदार बन रहा है। मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर इंडिया प्रोग्राम 2.0 में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 6 राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने के बाद इस क्षेत्र में देश की प्रगति में तेजी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी नीतिगत पहलों, निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक क्षमता के माध्यम से इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन अगले महीने 23-24 अक्टूबर को इंदौर में किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन घरेलू और विदेशी निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगा। इस क्षेत्र में एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने, निवेश की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • History.jpeg
    07/09/26 |

    आज 7 सितंबर का इतिहास

    आज 7 सितंबर का इतिहास

    1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

    1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।

    1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना।

    1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

    1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।

    1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।

    1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।

    1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।

    1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

    1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।

    1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

    2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

    2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

    2005 - 'तेल के बदले अनाज' कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

    2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

    2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

    2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

    बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।

    कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

    खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैक होल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

    2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।

    भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

    55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।

    2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

  • images.png

    सुरक्षित यात्रा और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ सुरक्षित यात्रा और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'X' को दिए एक संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश में सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 और 12 सितंबर को इंदौर में 'यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन-2026' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का संकल्प है कि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक परिवहन सुविधाएं मिलें। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और कुशल बनाने में जन-निजी भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन इस दिशा में भविष्य की ठोस रूपरेखा तैयार करेगा।

    इस शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ, निवेशक और नीति निर्माता मुख्यमंत्री की सुलभ परिवहन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण तथा इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरित परिवहन और सुरक्षित परिवहन के साथ बेहतर गतिशीलता की दिशा में नए अवसरों की खोज करना होगा। यह शिखर सम्मेलन क्षेत्र की यात्री परिवहन प्रणाली को अधिक संगठित, टिकाऊ और प्रौद्योगिकी-कुशल बनाने के लिए संभावित निवेश और साझेदारी के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1000950725.jpg
    07/09/26 |

    आज का राशिफल — सोमवार, 7 सितंबर 2026

    मेष — 21 मार्च–19 अप्रैल

    रिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: रुका हुआ काम गति पकड़ सकता है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अवसर, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

    बिजनेस: नई बातचीत लाभकारी।

    शेयर मार्केट: सावधानी से ट्रेड करें; तेजी में मुनाफावसूली बेहतर।

    मूड: उत्साहित। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    शुभ मुहूर्त: 9:15–11:00 बजे।

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान जी का स्मरण करें।

    🟠 वृषभ — 20 अप्रैल–20 मई

    परिवार: घर में शांति रहेगी।

    कैरियर: वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    शेयर मार्केट: गुणवत्ता वाले शेयरों में धैर्य रखें।

    मूड: स्थिर। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: खान-पान संतुलित रखें।

    शुभ मुहूर्त: 10:00–11:30 बजे।

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    🟠 मिथुन — 21 मई–20 जून

    परिवार: किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आकस्मिक लाभ की संभावना।

    बिजनेस: संपर्कों से फायदा।

    शेयर मार्केट: ट्रेड में स्टॉप-लॉस अवश्य रखें।

    मूड: प्रसन्न। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा।

    शुभ मुहूर्त: 11:00–12:30 बजे।

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें।

    🟠 कर्क — 21 जून–22 जुलाई

    परिवार: आज परिवार आपके लिए विशेष सहारा बनेगा।

    कैरियर: निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत।

    बिजनेस: नया प्रस्ताव मिल सकता है।

    शेयर मार्केट: भावनात्मक ट्रेडिंग से बचें।

    मूड: शांत। ऊर्जा: 9/10

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    शुभ मुहूर्त: 12:00–1:30 बजे।

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: शिव-पार्वती की पूजा करें।

    🟠 सिंह — 23 जुलाई–22 अगस्त

    परिवार: छोटी बात को विवाद न बनने दें।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता दिखाई देगी।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    बिजनेस: बड़ा निर्णय सोचकर लें।

    शेयर मार्केट: जोखिम सीमित रखें।

    मूड: आत्मविश्वासी। ऊर्जा: 7/10

    स्वास्थ्य: आराम आवश्यक।

    शुभ मुहूर्त: 1:00–2:15 बजे।

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

    🟠 कन्या — 23 अगस्त–22 सितंबर

    परिवार: सहयोग और सामंजस्य रहेगा।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में प्रगति।

    लाभ/हानि: आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

    बिजनेस: कागजी काम ध्यान से करें।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद ही निर्णय लें।

    मूड: व्यावहारिक। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    शुभ मुहूर्त: 9:30–11:00 बजे।

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    🟠 तुला — 23 सितंबर–22 अक्टूबर

    परिवार: संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता।

    लाभ/हानि: आर्थिक मजबूती के संकेत।

    बिजनेस: साझेदारी लाभकारी हो सकती है।

    शेयर मार्केट: चुनिंदा मजबूत शेयरों पर ध्यान दें।

    मूड: प्रसन्न। ऊर्जा: 9/10

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    शुभ मुहूर्त: 11:30–1:00 बजे।

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: लक्ष्मी जी का स्मरण करें।

    🟠 वृश्चिक — 23 अक्टूबर–21 नवंबर

    परिवार: घर में सकारात्मक वातावरण।

    कैरियर: दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर।

    लाभ/हानि: रुका धन मिल सकता है।

    बिजनेस: नया संपर्क उपयोगी रहेगा।

    शेयर मार्केट: अत्यधिक जोखिम से बचें।

    मूड: दृढ़। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: थकान हो सकती है।

    शुभ मुहूर्त: 2:00–3:15 बजे।

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: मरून

    उपाय: शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

    🟠 धनु — 22 नवंबर–21 दिसंबर

    परिवार: किसी शुभ समाचार से खुशी।

    कैरियर: नई संभावना सामने आएगी।

    लाभ/हानि: धन संबंधी स्थिति सकारात्मक।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि का दृष्टिकोण बेहतर।

    मूड: आशावादी। ऊर्जा: 9/10

    स्वास्थ्य: अच्छा।

    शुभ मुहूर्त: 10:30–12:00 बजे।

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

    🟠 मकर — 22 दिसंबर–19 जनवरी

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च रोकें।

    बिजनेस: पुराने काम से लाभ।

    शेयर मार्केट: कमजोर शेयरों में फंसने से बचें।

    मूड: गंभीर। ऊर्जा: 7/10

    स्वास्थ्य: आराम और नींद पर ध्यान दें।

    शुभ मुहूर्त: 3:00–4:15 बजे।

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    उपाय: जरूरतमंद को काला तिल दान करें।

    🟠 कुंभ — 20 जनवरी–18 फरवरी

    परिवार: संबंधों में सुधार।

    कैरियर: नई योजना सफल हो सकती है।

    लाभ/हानि: आय में सुधार के संकेत।

    बिजनेस: सरकारी/प्रशासनिक कार्य आगे बढ़ सकते हैं।

    शेयर मार्केट: संयम से ट्रेड करें।

    मूड: सकारात्मक। ऊर्जा: 7/10

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

    शुभ मुहूर्त: 12:30–2:00 बजे।

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: शिवजी को जल चढ़ाएं।

    🟠 मीन — 19 फरवरी–20 मार्च

    परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

    कैरियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: पुराने भुगतान मिलने की संभावना।

    बिजनेस: अधूरे काम पूरे होंगे।

    शेयर मार्केट: बिना अध्ययन निवेश न करें।

    मूड: रचनात्मक। ऊर्जा: 8/10

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    शुभ मुहूर्त: 10:00–11:30 बजे।

    लकी नंबर: 7 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.65.jpg
  • 20260714093L.jpg

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री श्रीलंका के नेतृत्व के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे और कोलंबो में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। वह रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों वाले एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

    भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध और कई तरह की साझेदारी है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है। दोनों देशों के संबंधों को तब और मजबूती मिली जब भारत ने आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की मदद की और 2025 में श्रीलंका में आए चक्रवात 'डिटवाह' के बाद सबसे पहले मदद करने वालों में से एक बनकर सहायता प्रदान की।

    इससे 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महासागर' (MAHASAGAR - क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) के विजन के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता और जोर को रेखांकित किया गया।

    रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा, समुद्री और रक्षा साझेदारी सहित आपसी लाभ वाले क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से मजबूत और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

  • Untitled Project - 2026-09-06T154550.247.jpg
    06/09/26 |

    पंचकूला: देर रात चेकिंग में 3 अंडरएज युवकों की बाइक का ₹18 हजार का चालान; बिना हेलमेट ट्रिपलिंग पर बाइक इंपाउंड

    पंचकूला, 6 सितंबर (अन्‍नू): पंचकूला में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में देर रात थाना सेक्टर-14 पुलिस टीम ने सेक्टर-12A स्थित हरिहर मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन नाबालिग युवकों को बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करते हुए दबोच लिया।

    आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए ₹18,000 का चालान कर बाइक को इंपाउंड कर दिया है।

    थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; DCP पंचकूला की सख्त हिदायत:

    • नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े नाबालिग: थाना सेक्टर-14 प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात सेक्टर-12A हरिहर मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। जांच करने पर पाया गया कि तीनों अंडरएज/नाबालिग थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

    • ₹18,000 का चालान व बाइक इंपाउंड: वाहन से जुड़े जरूरी कागजात न मिलने पर पुलिस ने ₹18,000 का चालान काटा और बाइक को इंपाउंड कर सेक्टर-14 थाने में खड़ा करवा दिया।

    • अभिभावकों की भी बड़ी जिम्मेदारी- DCP अदिति सिंह: पंचकूला डीसीपी (IPS) अदिति सिंह ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल उनके लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

    • अभिभावकों से अपील: डीसीपी ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी सूरत में वाहन न चलाने दें और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस की यह फील्ड चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

    #PanchkulaNews #PanchkulaPolice #TrafficRules #RoadSafety #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T154026.412.jpg
    06/09/26 |

    झज्जर: सहवाग स्कूल के पास झाड़ियों में मिले शवों का मामला; डबल मर्डर केस में राजस्थान का आरोपी कपिल गिरफ्तार

    झज्जर, 6 सितंबर (अन्‍नू): झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के सामने झाड़ियों में मिले कामिल और उसके साथी इरशाद उर्फ भोलू के चर्चित डबल मर्डर केस में झज्जर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर झज्जर पुलिस ने मामले में वांछित एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल (निवासी: बोरिंग बरड़ौद, जिला अलवर, राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

    6 जुलाई को मिले थे शव; डीजल चोरी में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था विवाद:

    • झाड़ियों में मिले थे शव: 6 जुलाई की सुबह झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर झाड़ियों से मुजफ्फरनगर (यूपी) के जौला गांव निवासी कामिल और उसके मुंशी/ड्राइवर इरशाद उर्फ भोलू के शव मिले थे। शरीर पर चोट के निशान थे और पोस्टमार्टम में गोली मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

    • साक्ष्य मिटाने की कोशिश: जांच में खुलासा हुआ कि दोनों की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शवों को सहवाग स्कूल के पास झाड़ियों में फेंका गया था और उन्हें जलाने का प्रयास भी किया गया था।

    • डीजल चोरी का नेटवर्क बनी हत्या की वजह: पुलिस जांच के अनुसार, मृतक लंबे समय से अवैध डीजल चोरी के नेटवर्क से जुड़े थे। कारोबार में पैसों और हिस्सेदारी के विवाद को लेकर ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। कामिल नीमराणा में पीजी और प्रॉपर्टी का काम भी करता था।

    • पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां: मामले में पुलिस पहले ही सतीश (निवासी: किर्ठल, बागपत) और विक्रम उर्फ लंबू (निवासी: देहमी, अलवर) को गिरफ्तार कर चुकी है।

    • 6 दिन के रिमांड पर आरोपी कपिल: डीसीपी झज्जर धारणा यादव के मार्गदर्शन में एसआई मोहित की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को दबोचा। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन और अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।

    #JhajjarNews #JhajjarPolice #HaryanaPolice #DoubleMurder #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T153321.486.jpg
    06/09/26 |

    फतेहाबाद: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार; जेवर और मोबाइल हड़पने पर महिला ने खाया था जहर

    फतेहाबाद, 6 सितंबर (अन्‍नू): फतेहाबाद शहर की बस अड्डा चौकी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयालकी (फतेहाबाद) निवासी दलिप कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

    जेवरात और मोबाइल नहीं लौटाने से परेशान होकर उठाया था खौफनाक कदम:

    • 11 अगस्त की घटना: बस अड्डा चौकी प्रभारी PSI सुमित के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को हंस कॉलोनी निवासी कविता नामक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत के चलते उसे फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल से MAMC अग्रोहा रेफर किया गया था।

    • मृतक के बयान में खुलासा: अग्रोहा में इलाज के दौरान महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी दीपक उसके सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन ले गया था और बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं लौटा रहा था। इसी मानसिक तनाव और झगड़े के चलते उसने जहर खा लिया।

    • इलाज के दौरान मौत, BNS की धारा 108 में केस: इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। अस्पताल से मिले रुक्का, एमएलआर और महिला के दिए गए बयानों के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में 14 अगस्त 2026 को केस (FIR No. 350, धारा 108 BNS - आत्महत्या के लिए उकसाना) दर्ज किया गया।

    • आरोपी अरेस्ट, जांच जारी: मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी दलिप कुमार उर्फ दीपक को दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #HaryanaPolice #AbetmentToSuicide #BNS108 #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T152820.037.jpg
    06/09/26 |

    हिसार की राजगुरु मार्केट में भीषण आग: तेलियन पुल के पास अनिल स्कूल ड्रेस की ऊपरी मंजिलों में भड़की लपटें, बड़ा हादसा टला

    हिसार, 6 सितंबर (अन्‍नू): हिसार राजगुरु मार्केट स्थित तेलियन पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 'अनिल स्कूल ड्रेस' की तीसरी और चौथी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान के ऊपरी हिस्सों में रखा सामान जलकर राख हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दुकान के आसपास खड़े वाहनों को हटवाया ताकि दमकल गाड़ियों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए। रविवार का दिन होने के कारण दोपहर के समय बाजार में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    लगातार होते रहे धमाके, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    आग लगने के दौरान दुकान के अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें आती रहीं। अग्रणी अग्निशामक (लीडिंग फायरमैन) सज्जन कुमार लांबा ने बताया कि सूचना मिलते ही दो अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 5 गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

    फायर अफसर के मुताबिक, दुकान में भारी मात्रा में कपड़ा और पॉलिथीन भरा हुआ था, जो पिघलकर दमकलकर्मियों पर भी गिर रहा था। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने आग को नीचे की मंजिलों तक फैलने से रोक लिया। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा स्कूल ड्रेस का बड़ा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया है।

    बाजार में मची अफरा-तफरी, एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे

    घटना के दौरान मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि राजगुरु मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में 1,500 से अधिक दुकानें व शोरूम हैं, जहां बहुमंजिला निर्माण और तंग रास्तों के कारण अक्सर आवाजाही में दिक्कत आती है। गनीमत रही कि रविवार के चलते आसपास की ज्यादातर दुकानें बंद थीं, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था।

    #HisarNews #RajguruMarket #HisarFireIncident #HisarPolice #FireBrigade #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • TN5-Bhopal050926092523 (1).jpg

    विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है - सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, भोपाल।

    वार्ड संख्या 71 और 79 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े पुरुष रक्षा बंधन उत्सव के चौथे दिन, 31 हजार 117 बहनों ने सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को राखी बांधकर अपना प्रेम और आशीर्वाद अर्पित किया। कार्यक्रम में हिंदू, सिख और मुस्लिम सहित अन्य धर्मों और समुदायों की बहनों ने राखी बांधकर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। वहीं, बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी की बहनों ने भी उत्साहपूर्वक इस उत्सव में भाग लिया। बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम और रिश्तों की भावना किसी भी धर्म या समुदाय की सीमाओं से बंधी नहीं होती। उन्होंने कहा कि एक साथ रक्षाबंधन मनाते हुए बहनों ने यह संदेश दिया कि प्रेम और विश्वास का यह बंधन ही समाज को बांधने वाला सबसे मजबूत बंधन है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता रही है।

    विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है।

    मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता रही है। नरेला रक्षाबंधन उत्सव में विभिन्न धर्मों और समुदायों की बहनों की संयुक्त भागीदारी ने इस महान भारतीय भावना को साकार रूप दिया। विभिन्न धर्मों और सामाजिक पृष्ठभूमियों की माताएं और बहनें रक्षासूत्र बनाने और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए एक साथ आईं।

    विभिन्न धर्मों और समाजों की बहनों की भागीदारी

    नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन, विभिन्न धर्मों और समुदायों की बहनों ने भाग लिया और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए कर मंत्री कैलाश सारंग को रक्षासूत्र बांधा। नरेला रक्षाबंधन महोत्सव केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और आपसी विश्वास का भी त्योहार है। विभिन्न धर्मों और समाजों की बहनों की भागीदारी इस संगठन को और अधिक व्यापक बना रही है।

    बड़ी संख्या में GenZ बहनों ने भाग लिया

    चौथे दिन वार्ड संख्या 71 और 79 में आयोजित नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी की बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। युवा पीढ़ी की बहनों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ मंत्री कैलाश सारंग को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति युवा पीढ़ी के जुड़ाव की झलक देखने को मिली।

    तीसरे दिन 29 हजार 179 बहनों ने राक्षससूत्र का बंधना शुरू किया।

    रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के तीसरे दिन 29 हजार 179 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री कैलाश सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 250766_HomePage_ed8414d1-b390-475b-8bea-3d24d8ed3366.jpg

    मौसमी बीमारियों से प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्वे और विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश : प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने प्रदेश में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्वे और विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेपिड रेस्पांस टीमों की कार्यवाही के साथ एंटीलार्वा गतिविधियों, सोर्स रिडक्शन तथा अन्य रोकथाम गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए । उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने के लिए राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों से आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मौसमी बीमारियों, स्वाइन फ्लू की रोकथाम, चिकित्सा संस्थानों के तैयार भवनों को क्रियाशील करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि स्वाइन फ्लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी एहतियातन आवश्यक उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सा संस्थानों में दवाओं, जांच किट्स और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

    उन्होंने स्वाइन फ्लू के अधिक प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर कच्ची बस्तियों तथा कोचिंग हब वाले जिलों में हॉस्टल्स पर विशेष ध्यान देने को कहा। इन क्षेत्रों में स्वच्छता, सघन सर्वे और मच्छररोधी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएं। जोन स्तर पर संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों द्वारा इन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

    गायत्री राठौड़ ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में स्वाइन फ्लू, डेंगू आदि के मरीजों के लिए आवश्यकतानुसार अलग आइसोलेशन वार्ड आरक्षित रखने तथा पॉजिटिव मरीजों की नियमित रूप से 14 दिन तक निगरानी करते हुए उन्हें पूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    प्रमुख शासन सचिव ने पिछले सात दिनों में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, डिलीवरी तथा मातृ मृत्यु के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व जांच से लेकर प्रसव एवं प्रसवोत्तर देखभाल तक किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने चूरू जिले में हुई एक मातृ मृत्यु के मामले में संबंधित जीएनएम के विरुद्ध आवश्यक जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता के अनुसार की जा रही मेंटरिंग का फीडबैक लिया और इसे लगातार जारी रखने को कहा।

    गायत्री राठौड़ ने भरतपुर एवं बीकानेर जोन में एनीमिया प्रबंधन की कम प्रगति पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयार नए चिकित्सा भवनों को जल्द क्रियाशील करते हुए वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    मिशन निदेशक एनएचएम जोगाराम ने बच्चों के टीकाकरण में मीजल्स-रूबेला की दोनों डोज तथा एचपीवी वैक्सीन कवरेज बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारियों से समन्वय कर एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्वीकृत नए चिकित्सा भवनों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जिला कलक्टर से समन्वय कर शीघ्र पूरी कराने तथा ट्रोमा सेंटर्स में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार उपकरण, मानव संसाधन और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • WhatsApp Image 2026-09-06 at 1.51.34 PM.jpeg

    मिस्र के आसमान में दिखेगा भारत का दम: अल अलामीन एयरशो में 'सारंग' हेलीकॉप्टर टीम बिखेरेगी जलवा

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मिस्र के अल अलामीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 से 10 सितंबर 2026 तक होने वाले अल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो के दूसरे एडिशन में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुँच गई है।

    IAF की सारंग टीम दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जो पाँच हेलीकॉप्टरों के साथ डिस्प्ले करती है। यह टीम बहुत बारीकी से तैयार किए गए डिस्प्ले के ज़रिए सटीकता, प्रोफेशनलिज़्म और फ़्लाइंग स्किल्स का प्रदर्शन करेगी। यह भारतीय वायु सेना के इंटरनेशनल जुड़ाव में एक और अहम पड़ाव है, जो भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा और कूटनीतिक संबंधों को दिखाता है।

    देश में ही डिज़ाइन और बनाए गए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव को उड़ाने वाली सारंग टीम मुश्किल फ़ॉर्मेशन मैन्यूवर, बहुत पास-पास उड़ान भरने और एक साथ किए जाने वाले हवाई करतबों के लिए जानी जाती है। यह डिस्प्ले न सिर्फ़ इसके पायलटों की बेहतरीन स्किल और अनुशासन को दिखाता है, बल्कि भारत की अपनी एयरोस्पेस इंडस्ट्री की क्षमताओं को भी उजागर करता है।

    सारंग टीम अपने मशहूर "डॉल्फ़िन लीप" मैन्यूवर का प्रदर्शन करेगी और "स्पॉट स्टॉल टर्न" नाम का एक नया मैन्यूवर भी दिखाएगी। टीम की भागीदारी से दुनिया भर के दर्शकों और एविएशन के शौकीनों को ALH ध्रुव की बहुमुखी प्रतिभा और फुर्ती देखने का मौका मिलेगा, साथ ही वे भारतीय वायु सेना के साहसी जज़्बे को भी देख पाएँगे।

    अल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो दुनिया भर की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ-साथ एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष सेक्टर के प्रोफेशनल्स को एक साथ लाता है। मिस्र के आसमान में सारंग का डिस्प्ले इस इवेंट में एक खास आयाम जोड़ेगा और साथ ही दुनिया भर की अन्य इंटरनेशनल टीमों के साथ संबंधों को मज़बूत करेगा।

  • NIA 2.jpg
    06/09/26 |

    झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला: CPI (माओवादी) के 10 कैडरों को सुनाई सजा, सभी आरोपी दोषी करार

    जगदलपुर/नई दिल्ली, 6 सितंबर (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले (मामला संख्या RC-06/2013/NIA/DLI) में जगदलपुर स्थित विशेष एनआईए अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के सभी 10 विचाराधीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

    अदालत ने इन सभी 10 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC), शस्त्र अधिनियम (Arms Act), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) और यूए (पी) एक्ट (UA (P) Act) की कठोर धाराओं के तहत दोषी माना है।

    25 मई 2013 को रचा गया था खूनी षड्यंत्र; 27 लोगों की हुई थी मौत:

    • काफिले पर आईईडी और अंधाधुंध फायरिंग: 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र स्थित झीरम घाटी (NH-221) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की 'परिवर्तन यात्रा' के काफिले पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान आईईडी (IED) ब्लास्ट, अंधाधुंध गोलीबारी और ग्रेनेड धमाके किए गए थे।

    • वरिष्ठ नेताओं और जवानों का नरसंहार: इस खूनी हमले में मौके पर ही 24 निर्दोष नागरिकों और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया था, जिससे कुल मृतकों की संख्या 27 हो गई थी।

    • हथियार और सामान की लूटपाट: हमले के बाद माओवादी कैडर मृतकों और घायलों के हथियार, गोला-बारूद, वॉकी-टॉकी सेट और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।

    • 101 गवाहों की गवाही के बाद फैसला: NIA ने मामले में गहन जांच के बाद 2014 और 2015 में कुल 39 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। शुरुआती चरण में 10 आरोपियों के खिलाफ विचारण (Trial) पूरा हुआ, जिसमें 101 अभियोजन गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

    • टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन का हिस्सा: एनआईए की जांच में स्थापित हुआ कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (माओवादी) ने अपने 'टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन' के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और सुरक्षा बलों को खत्म करने की आपराधिक साजिश रची थी।

    #JheeramGhatiAttack #NIACourt #Jagdalpur #NaxalAttack #ChhattisgarhNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • images.png

    जयपुर जिले की मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं अधिग्रहण, 09 एवं 11 सितम्बर को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, जयपुर।

    नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में मतदान के लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक द्वारा राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के निर्वाचन के लिए चयनित मतदान केन्द्रों एवं उनमें सम्मिलित निर्वाचन क्षेत्रों की सूची प्रकाशित की गई है।

     

    ’दो चरणों में होगा नगरीय निकायों का मतदान’

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 दो चरणों में आयोजित होंगे। प्रथम चरण में 9 सितम्बर 2026 को नगर परिषद शाहपुरा एवं चौमूं तथा नगरपालिकाओं दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली एवं कालाडेरा में मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर 2026 को नगर निगम जयपुर में मतदान निर्धारित है।

     

    ’मतदान केन्द्रों की सूची नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध’

    जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची की एक-एक प्रति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड तथा संबंधित नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कराई जाएगी। साथ ही सूची को संबंधित निकाय की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। मतदान केन्द्रों की सूची चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

     

    ’मतदान केन्द्रों का अधिग्रहण’

    जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) के पृथक आदेश के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं से प्राप्त मतदान केन्द्रों की सूची एवं विवरण के आधार पर निर्विरोध चुनाव वाले मतदान केन्द्रों को छोड़कर शेष मतदान केन्द्रों का राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 76 के प्रावधानों के तहत अधिग्रहण किया गया है। यह अधिग्रहण संबंधित निकायों में निर्धारित मतदान तिथि से एक दिन पूर्व से मतदान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

     

    संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिग्रहित मतदान केन्द्र परिसर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारियों को सौंप दें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें

    जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को मतदान केन्द्रों से संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केन्द्रों की प्रकाशित सूची में मतदान केन्द्रों के नाम, क्रमांक एवं संबंधित विवरण उपलब्ध कराए गए हैं। यह सूची नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान व्यवस्था के लिए आधारभूत दस्तावेज के रूप में उपयोग की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • Untitled Project - 2026-09-06T133532.279.jpg
    06/09/26 |

    फतेहाबाद: 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत पुलिस का एक्शन; नुक्कड़ सभाओं से चालकों को किया जागरूक, पीड़ितों की काउंसलिंग जारी

    फतेहाबाद, 6 सितंबर (अन्‍नू): नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए फतेहाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत जिले भर में व्यापक जागरूकता और नशा-मुक्ति अभियान चलाया। फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन और चालकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया, वहीं नशा पीड़ितों को नियमित इलाज के लिए प्रेरित किया।

    टैक्सी चालकों को दिया संदेश, नागरिक अस्पताल में पीड़ितों की सामूहिक काउंसलिंग:

    • शहर में नुक्कड़ सभाएं: एसआई सुंदर लाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने पपीहा पार्क और डाकखाना क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी।

    • टैक्सी स्टैंड पर जागरूकता: पुरानी अनाज मंडी स्थित टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों को खुद नशे से दूर रहने और अपने आसपास के युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

    • नागरिक अस्पताल में काउंसलिंग: पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में उपचाराधीन नशा पीड़ितों की सामूहिक काउंसलिंग की और उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज जारी रखकर सामान्य जीवन में लौटने की सीख दी।

    • टोहाना में RMP डॉक्टरों व केमिस्टों संग बैठक: टोहाना में एएसआई सज्जन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सरकारी अस्पताल में डॉ. कुणाल वर्मा की अध्यक्षता में केमिस्ट शॉप संचालकों और आरएमपी (RMP) डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसमें मेडिकल वेस्ट निस्तारण, सिरिंज-नीडल के सुरक्षित रखरखाव और नशीली दवाओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने पर चर्चा हुई।

    • गांव मधुबन में घर-घर पहुंचे अफसर: टोहाना टीम ने अस्पताल में 12 मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं और गांव मधुबन में नशा पीड़ितों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का जायजा लिया।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #OperationJeevanJyoti #DrugFreeHaryana #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T132601.287.jpg
    06/09/26 |

    कपूरथला: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन; आसमान में 500 ड्रोन ने उकेरा गुरु जी का जीवन दर्शन

    कपूरथला, 6 सितंबर (अन्‍नू): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 500 आधुनिक ड्रोन के जरिए आसमान में 15 मिनट का हाई-टेक ड्रोन शो प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे स्टेडियम को भक्ति और रोशनी से सराबोर कर दिया।

    दोआबा क्षेत्र में अपनी तरह का यह चौथा भव्य शो था, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उमड़ पड़े।

    ड्रोन शो से दिया शाश्वत संदेश; युवाओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र:

    • ड्रोन से बनाईं रोशन आकृतियां: 15 मिनट तक चले इस शो में 500 ड्रोन ने हवा में एक साथ उड़कर गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को दर्शाती भव्य और मनमोहक रोशन आकृतियां बनाईं।

    • सामाजिक न्याय और समानता का संदेश: ड्रोन की अद्भुत दृश्य-कहानी (Visual Storytelling) के माध्यम से गुरु जी द्वारा दिए गए समानता, आपसी भाईचारे, करुणा, सामाजिक न्याय और हर इंसान के सम्मान के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

    • मुख्य अतिथि एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी का संबोधन: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलका इंचार्ज एडवोकेट करमबीर सिंह चंदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक का यह आधुनिक प्रयोग नई पीढ़ी और युवाओं तक गुरु रविदास जी की पावन शिक्षाओं को पहुंचाने का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है।

    • भक्तिमय शबद कीर्तन: कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध रागी जसवीर सिंह जी ने अपनी मधुर आवाज में आध्यात्मिक शबद कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। उपस्थित जनसमूह पूरी प्रस्तुति के दौरान मंत्रमुग्ध नजर आया।

    #KapurthalaNews #GuruRavidassJi #650thParkashPurab #DroneShow #PunjabNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • HRbOjbOaoAA1gEJ.jpg

    इतिहास में पहली बार: भारतीय सरजमीं पर उतरे जापानी F-2A फाइटर जेट, जोधपुर में 'वीर गार्जियन 2026' युद्धाभ्यास !

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - भारत और जापान की वायुसेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वीर गार्जियन 2026' (Veer Guardian 2026) का दूसरा संस्करण 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार जापानी लड़ाकू विमान (F-2A फाइटर जेट) किसी द्विपक्षीय अभ्यास के लिए भारत आए हैं।

    यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के दो सी-2 विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, इनके साथ जापानी दल इस अभ्यास के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा है।

    भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल सहयोग और आपसी समझ को और बढ़ाएगा। इससे भारत और जापान के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन और मजबूत होंगे।

    बता दें कि 'एक्सरसाइज वीर गार्जियन 2026' भारतीय वायुसेना और जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच एक द्विपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास है। इसका पहला संस्करण भी काफी सफल रहा था और अब दूसरे संस्करण में दोनों देश अपनी हवाई ताकत और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

  • TN5-Bhopal050926043057.jpg

    मानसून के सक्रिय रहने तक अत्यधिक सावधानी बरतें - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन समय में सरकार, प्रशासन और तहसील के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करना चाहिए। किसी भी नागरिक को संकट में अकेला न छोड़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, होम गार्ड, फील्ड अधिकारी और राहत एवं बचाव कार्यों में लगी एजेंसियां ​​मानसून के सक्रिय रहने तक पूरी तरह सतर्क, सावधान और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव होम गार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ राज्य कमांड सेंटर पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से बात की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से उनके जिलों में वर्ष की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है, तो प्रभावित लोगों को तुरंत राहत शिविरों में पहुंचाया जाना चाहिए और सभी प्रभावित लोगों को तुरंत भोजन, कपड़े और सूखे सामान उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्र के कुछ जिलों में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों का लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना, गुना, रीवा, सतना और पूर्वी मध्य प्रदेश जिलों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर पुलिस अधीक्षकों, होम गार्ड और बचाव बल के अधिकारियों से सीधे बात की। बताया गया कि पन्ना की किलकिला नदी में आई बाढ़ के कारण राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव अशोक बरनवाल, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एडीजी होम गार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, एडीजी इंटेलिजेंस अंशुमन यादव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाडे, एसडीईआरएफ के राज्य प्रमुख और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जिलों में बारिश से उत्पन्न हालात, प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात बचाव कार्यों और टीमों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक कर्मचारी पूरी तत्परता से काम करें और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं बचाव प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें और राज्य के निवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें।

    मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के लगभग पूरे इलाके में बारिश का दौर चल रहा है। पश्चिमी मध्य प्रदेश को छोड़कर, क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। इसे देखते हुए, एनडीईआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें पूरी तैयारी के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। पिछले एक महीने में आपदा प्रबंधन टीमों की मदद से 2,783 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। फिलहाल, अगले दो-चार दिनों में कोई बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन अचानक बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही कर ली गई हैं। हमारी तैयारियों के फलस्वरूप, क्षेत्र में अभी तक जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी पुलिस और राहत बलों ने भी पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए हम लगातार सतर्क हैं और तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। आज क्षेत्र में बाढ़ आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के लोगों के जीवन, संपत्ति और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने सभी से संवाद करके अपनी तैयारियों को और बेहतर बनाया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal050926051155.jpg

    किसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड की धरती 'जय जवान-जय किसान' का सबसे अच्छा और सार्थक उदाहरण है। यह क्षेत्र, जो कभी डाकुओं की समस्या से जूझता था, आज उद्योग, रोजगार और कृषि के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव अन्नदाता किसानों की सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का उत्सव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भिंड जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से कहा कि कृषि क्षेत्र आने वाले समय में क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ और सभी की समृद्धि की सबसे बड़ी गारंटी बनने जा रहा है। उन्होंने किसानों से दूध उत्पादन, खाद्य उत्पादन, मछली पालन, बागवानी आदि में अपनी रुचि के अनुसार नए सिरे से शुरुआत करने की अपील की। ​​हमारी सरकार खेत से लेकर कारखाने तक किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी किसानों को इस बलराम कृषि महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती माता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी जमीन को हीरे की तरह किसी को न बेचें, बल्कि अपने बच्चों को इस पूंजी में कड़ी मेहनत और समर्पण के रूप में निवेश करना सिखाएं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन में तेजी से प्रगति कर रहा है। चंबल, सिंध और पाहुज जैसी नदियों के जल से सिंचित भिंड बाजरा, गेहूं और सरसों की पैदावार में समृद्ध है। सरसों उत्पादन में भिंड की अपनी एक अलग पहचान है। 50 प्रतिशत से अधिक सरसों का उत्पादन मोरेना-भिंड क्षेत्र में होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भिंड जिले के किसान अब प्राकृतिक खेती में भी रुचि दिखा रहे हैं। यहां 3 हजार से अधिक किसान 1250 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। क्षेत्र में दूध संग्रहण में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लगभग 60 गौशालाओं में गौसेवा भी की जा रही है। अब पंडारी गांव में 5 हजार बेसहारा गायों के लिए आत्मनिर्भर गौशाला बनाने की तैयारी चल रही है। यहां के प्रगतिशील लोगों ने मत्स्य पालन में नई तकनीक अपनाई है। भवथारा गांव में 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक स्थापित की गई है, जिससे 8 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार और किसान मिलकर नया इतिहास रचेंगे। यहां के किसानों ने पशुपालन और मछली पालन में रुचि दिखाकर इतिहास बनाना शुरू कर दिया है। सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंचाई परियोजनाएं भिंड की कृषि को बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) नदी जोड़ने की परियोजना से भिंड जिले को लाभ मिलने वाला है, जिससे यहां की कृषि का स्वरूप बदल जाएगा। सिमर स्टॉप डैम का काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे 210 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अटेर में कनेरा जल निकासी सिंचाई परियोजना का काम जून 2027 तक पूरा हो जाएगा। इससे 96 गांवों में 15 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होगी। वर्तमान में, जिले में 1 लाख 62 हजार 381 हेक्टेयर भूमि राजघाट, चंबल और हरसी नहर प्रणालियों से सिंचित हो रही है।

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर बलराम कृषि महोत्सव पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें किसान उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भगवान बलराम की कृपा से किसान कल्याण वर्ष कार्यक्रमों के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

    कार्यक्रम में अन्य अतिथियों की उपस्थिति में, मंत्री शुक्ला और विधायक भिंड नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने डाबोहामोर के रामसनेही शर्मा को फल नर्सरी, बदेरा के पर्वत सिंह को नर्सरी, तुडीला के जगदीश सिंह कांशाना को प्राकृतिक खेती, मंगरह के रणजीत सिंह को जैविक खेती, बरुआनपुरा के गंगाराम बघेल को जैविक खेती, सोनेलाल के पुरा के अजय सिंह को केंचुआ खाद उत्पादन, उदन्नाखेड़ा के लक्ष्मण सिंह नरवारिया को जैविक खेती, सैपुरा के संदीप सिंह को उन्नत प्रौद्योगिकी द्वारा टमाटर और मिर्च उत्पादन, क्यारीपुरा के कुलदीप सिंह भदौरिया को जैविक खेती प्रदान की। वहीं, स्वदेशी बीज संरक्षण के लिए बारागांव नंबर 1के के गुरुप्रसन्ना राजवत को शॉल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिले के मेधावी छात्रों - निराली बघेल, कृतिका दुबे, प्रिंसी, साक्षी शर्मा, छवि परमार, सोनम देवी, साहिल यादव और अभय शर्मा को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

    किसानों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर किसान पंजीकरण, ई-केवाईसी और पूर्व पहचान पत्र पंजीकरण के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में पशुपालन एवं दुग्ध विभाग, किसान कल्याण विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड भिंड द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गईं। इनके माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई और बिक्री की गई। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

    बलराम कृषि महोत्सव के मुख्य आयोजन स्थल पर जिले के कई प्रगतिशील किसान उपस्थित थे, जिनमें एपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सरोज बघेल, कपिल यार्डे और देवेंद्र नरवारिया शामिल थे। यह उल्लेखनीय है कि भिंड जिले के कुछ प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक और जैविक खेती के साथ-साथ ताइवानी अमरूद और हल्दी का उत्पादन भी शुरू किया है। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (1).jpg

    गृह मंत्री अमित शाह कल पणजी में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार7 सितम्बर, 2026 को गोवा की राजधानी पणजी में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के तहत पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद सहित 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीश्री अमित शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री, गोवा इसके उपाध्यक्ष हैं। सदस्य राज्यों में से एक राज्य के मुख्यमंत्री (हर साल बारी-बारी से) परिषद के उपाध्यक्ष होते हैं।

    यह बैठक अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गोवा सरकार की मेज़बानी में आयोजित की जा रही है। इस क्षेत्रीय परिषद में पश्चिमी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री तथा दो वरिष्ठ मंत्री सदस्य हैं। भारत सरकार और राज्य सरकारों/ संघ राज्यक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में भाग लेंगे।

    क्षेत्रीय परिषद ने मुख्य सचिवों के स्तर पर एक स्थायी समिति का भी गठन किया है। राज्यों द्वारा प्रस्तावित मुद्दों को प्रथमतः क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाता है, जिनमें विचारोपरांत शेष बचे मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचारण हेतु प्रस्तुत किया जाता है। 

  • images.jpg

    उपराष्ट्रपति आज से 9 सितंबर तक असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 6 से 9 सितंबर, 2026 तक असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

    उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दौरा करने के अलावा कई शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    6 सितंबर को उपराष्ट्रपति असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। वे कन्या महाविद्यालय के नाम से जाने जाने वाले गीता नगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (एसएसयूएचएस) के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

    7 सितंबर को उपराष्ट्रपति गौहाटी विश्वविद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद वे विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे मेघालय के शिलांग के लिए रवाना होंगे, जहां वे सोसो थाम सभागार में एक सार्वजनिक स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    8 सितंबर को उपराष्ट्रपति मणिपुर के इम्फाल का दौरा करेंगे। वे मोइरांग स्थित आईएनए संग्रहालय और युद्ध स्मारक तथा इम्फाल के सैनिक विद्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद वे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर के लिए रवाना होंगे।

    9 सितंबर को उपराष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे और विधानसभा गैलरी-सह-संग्रहालय का दौरा करेंगे। वे न्येदार नामलो, इटानगर स्थित जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय और श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए डोनी पोलो मिशन विद्यालय का भी दौरा करेंगे।

    ***

  • image001_20260906100452_1ad590.jpg

    आरएस अनेजा, 6 सितंबर नई दिल्ली - इंडियन पोस्टल सर्विस के 1988 बैच के अधिकारी डॉ. विनय प्रकाश सिंह को लगातार दूसरी बार चार साल के कार्यकाल के लिए एशियन-पैसिफिक पोस्टल यूनियन (APPU) का सेक्रेटरी-जनरल चुना गया है।

    बैंकॉक में आयोजित 14वीं APPU कांग्रेस में उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। उनका दोबारा चुना जाना एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन का उनकी लीडरशिप में भरोसा और आम सहमति दिखाता है, और यह अंतरराष्ट्रीय पोस्टल सहयोग में भारत के योगदान की एक अहम पहचान है। उनका दूसरा कार्यकाल जनवरी 2027 में शुरू होगा और दिसंबर 2030 तक चलेगा।

    यह दोबारा चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब APPU एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में पोस्टल सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। बैंकॉक में हेडक्वार्टर वाला यह यूनियन 32 सदस्य देशों वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) के रीजनल यूनियन के तौर पर काम करता है, जो पोस्टल सेक्टर के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 2022 में 13वीं APPU कांग्रेस में अपने पहले चुनाव के बाद जनवरी 2023 में पद संभालने के बाद से, डॉ. सिंह ने पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में पोस्टल सेवाओं के विकास और आधुनिकीकरण में मदद करने में योगदान दिया है। उनका दूसरा कार्यकाल क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पोस्टल सेक्टर में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का और मौका देगा।

  • images.png

    मध्य प्रदेश में गतिशीलता क्रांति की शुरुआत

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के लिए यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन परिवहन विभाग द्वारा 11 और 12 सितंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे और परिवहन एवं विद्यालय शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि होंगे। शिखर सम्मेलन मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर केंद्रित होगा।

    इस शिखर सम्मेलन में निजी बस संचालक, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक और अवसंरचना क्षेत्र के प्रतिनिधि विचार-विमर्श करेंगे। इंदौर में आयोजित यह दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन-2026 मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अवसंरचना लिमिटेड और ईलाट्स टेक्नोमीडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में अधिक संयोजित, आर्थिक रूप से व्यवहार्य, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन प्रणाली के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना है।

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और राष्ट्रीय पहलों (जैसे पीएम ई-बस सेवा) के अनुरूप एक सतत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह राज्य सरकार की यात्री परिवहन को राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मंच राज्य के परिवहन संबंधी एजेंडे को नीतिगत चर्चाओं तक सीमित रखने के बजाय सरकारी निर्णयकर्ताओं और कार्यान्वयन में शामिल संगठनों के बीच प्रत्यक्ष संवाद और साझेदारी को बढ़ावा देगा।

    मध्य प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था चर्चा का केंद्र बिंदु होगी।

    यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन-2026 में मध्य प्रदेश के यात्री परिवहन विजन और भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर गहन चर्चा होगी। शिखर सम्मेलन में क्षेत्र में यात्री परिवहन के आधुनिकीकरण, सुगमीकरण और विस्तार पर विशेष बल दिया जाएगा तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। शिखर सम्मेलन के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना होगी। यह मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य यात्री परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करना है।

    मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का उद्देश्य

    मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना का उद्देश्य इस क्षेत्र में एक समग्र और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है। इसके अंतर्गत, बस निर्माण, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन परिवहन, बुद्धिमान परिवहन प्रणाली, डिजिटल टिकटिंग, बेड़ा प्रबंधन, चार्जिंग अवसंरचना, एआई और एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, यात्री सूचना प्रणाली, मोबिलिटी-एज़-अ-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्रों में व्यापक विकास की संभावनाएं विकसित की जाएंगी। यह पहल निजी क्षेत्र की कंपनियों को प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, परिचालन विशेषज्ञता और नए व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से मध्य प्रदेश के दीर्घकालिक यात्री परिवहन नेटवर्क में योगदान करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। यह शिखर सम्मेलन इस क्षेत्र में यात्री परिवहन की भविष्य की दिशा तय करने के साथ-साथ निवेश, नवाचार और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के नए अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

    परिवहन उद्योग के लिए साझेदारी का एक महत्वपूर्ण मंच

    यात्री परिवहन विज़न शिखर सम्मेलन निजी बस संचालकों, बस निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, अवसंरचना कंपनियों, चार्जिंग और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के संगठनों, वित्तीय संस्थानों और गतिशीलता नवप्रवर्तकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के विकसित हो रहे पीपीपी ढांचे से सीधे जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भाग लेने वाले संगठन आगामी आवश्यकताओं को समझ सकेंगे। साथ ही, वे अपने समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। पायलट परियोजनाओं और साझेदारियों की संभावनाओं का पता लगाएं और मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन के परिवर्तन से उभरने वाले अवसरों का आकलन करें। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले संगठनों को मध्य प्रदेश सरकार के उन नामित अधिकारियों के साथ पूर्व-निर्धारित व्यक्तिगत बैठकों का अवसर भी मिलेगा जो इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह समाधान प्रस्तुत करने और साझेदारियों पर चर्चा करने के लिए एक प्रभावी मंच भी तैयार करेगा।

    यह शिखर सम्मेलन विशेष रूप से स्वच्छ गतिशीलता, बुद्धिमान परिवहन प्रबंधन प्रणाली, बेड़ा प्रौद्योगिकी, डिजिटल भुगतान और टिकटिंग, एआई आधारित मार्ग अनुकूलन, यात्री सूचना प्रणाली, स्मार्ट बुनियादी ढांचा और गतिशीलता वित्त से संबंधित व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

    गतिशीलता के 12 उच्च क्षमता वाले क्षेत्रों को समझने का अवसर

    शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को 12 उच्च क्षमता वाले गतिशीलता क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन गतिशीलता, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट प्रबंधन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई और एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, यात्री सूचना प्रणाली, मोबिलिटी-एज़-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

    शिखर सम्मेलन के 7 प्रमुख नतीजे, दिशा में पढ़ेगा कदम

    यात्री परिवहन विज़न शिखर सम्मेलन-2026 क्षेत्र में आधुनिक और भविष्योन्मुखी गतिशीलता प्रणाली को गति देने वाले सात प्रमुख लक्ष्यों की दिशा में कार्य करेगा। इनमें गतिशीलता विज़न 2030 रोडमैप, परिवहन क्षेत्र में पीपीपी को गति देना, डिजिटल-फर्स्ट गतिशीलता ढांचा, स्वच्छ गतिशीलता को बढ़ावा देना, पायलट और निवेश के अवसर और सरकार-उद्योग सहयोग को मजबूत करना शामिल हैं।

    शिखर सम्मेलन में छह प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।

    • पीपीपी आधारित गतिशीलता।

    • बुद्धिमान परिवहन प्रबंधन प्रणाली।

    • आर्थिक स्थिरता।

    • स्वच्छ गतिशीलता।

    • एकीकृत टिकट प्रणाली।

    • यात्रियों को बेहतर अनुभव मिले।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal050926083216.jpg

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन पर इंदौर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंदौर में ऐतिहासिक मेट्रो परियोजना का दूसरा चरण आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावत, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौर, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, एससीएस संजय दुबे, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, सुमित मिश्रा,  श्रवण चावड़ा और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद से मध्य प्रदेश को लगातार उपहार मिल रहे हैं। इससे पहले भोपाल में भी मेट्रो परियोजना का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना का दूसरा चरण केवल इंदौर के लिए है, पूरे क्षेत्र के लिए नहीं। इंदौर में मेट्रो के दूसरे चरण के शुरू होने से आवागमन आसान होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इंदौर मेट्रो की यात्रा यहां के नागरिकों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगी। इंदौर मेट्रो में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदीपानी विद्यालया के बच्चों के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इंदौर मेट्रो बापट चौराहे से शुरू होकर  हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहे, आईएसबीटी, एमआर टेन, भौरसला चौराहे और सुपर कॉरिडोर होते हुए गांधी नगर स्टेशन तक जाती है।

    मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। इंदौर मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर नागरिकों को सेवा प्रदान करेगी और प्रतिदिन 70 से अधिक चक्कर लगाएगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • History.jpeg
    06/09/26 |

    आज 6 सितम्बर का इतिहास

    आज 6 सितम्बर का इतिहास

    1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।

    1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।

    1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

    1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

    1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

    1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।

    1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ।

    1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

    1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

    1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।

    2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।

    2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।

    2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

    2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

    2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

    2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ कि.मी. तक घुसपैठ की।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

    2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

  • Untitled Project - 2026-09-06T131450.024.jpg
    06/09/26 |

    करनाल: आईपीएस करन गोयल ने संभाला नए पुलिस अधीक्षक का पदभार; अपराधियों पर रहेगा जीरो टॉलरेंस

    करनाल, 6 सितंबर (अन्‍नू): करनाल जिले की पुलिस व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है। नव-नियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) करन गोयल (IPS) ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। जिला सचिवालय पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया, जिसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

    इससे पूर्व आईपीएस करन गोयल डीसीपी वेस्ट (गुरुग्राम) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कड़े निर्देश; ये रहेंगी मुख्य प्राथमिकताएं:

    • क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर सर्वोच्च प्राथमिकता: कार्यभार संभालते ही एसपी करन गोयल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर शिकंजा कसना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

    • अवैध कारोबार और नशे पर होगी सख्त कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस की ओर से ठोस और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    • जन-शिकायतों का त्वरित समाधान: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर जन-सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

    • ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आपराधिक वारदातों का त्वरित खुलासा करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

    • वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद: इस अवसर पर एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय संदीप सिंह, डीएसपी सिटी राजीव कुमार, डीएसपी महावीर सिंह, डीएसपी गोरखपाल और डीएसपी सतीश कुमार गौतम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    #KarnalNews #KarnalPolice #HaryanaPolice #KaranGoyalIPS #KarnalSP #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T114034.952.jpg

    दिल्ली-गुरुग्राम मेट्रो में मोबाइल चिपकाकर रील बनाने वालों की खैर नहीं; DMRC ने जारी की सख्त एडवाइजरी

    नई दिल्ली/गुरुग्राम, 6 सितंबर (अन्‍नू): दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन (गुरुग्राम से समयपुर बादली) पर कंटेंट क्रिएटर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स द्वारा जानलेवा स्टंट कर रील बनाने का मामला सामने आया है। मेट्रो के शीशों पर सक्शन कप या टेप की मदद से स्मार्टफोन चिपकाकर वीडियो शूट करने के बढ़ते चलन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सख्त रुख अपनाया है।

    DMRC ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मेट्रो परिसर को स्टंट जोन बनाने वालों के खिलाफ मेट्रो अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    क्या है यह खतरनाक रील चैलेंज और क्यों बढ़ी DMRC की चिंता:

    • कैसे बनाया जाता है वीडियो: इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे इस चैलेंज में ट्रेन के रुकते ही उसके अंदरूनी या बाहरी शीशे पर सक्शन कप से महंगा फोन चिपका दिया जाता है। ट्रेन चलने पर प्लेटफॉर्म व टनल का घूमता हुआ शॉट रिकॉर्ड होता है, जबकि इंफ्लुएंसर प्लेटफॉर्म पर दौड़ते या डांस करते नजर आते हैं।

    • यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा: DMRC के अनुसार चलती ट्रेन से फोन छूटकर गिरने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। साथ ही मेट्रो के टेक्निकल उपकरणों व ट्रैक को भी नुकसान पहुंच सकता है।

    • गुरुग्राम-बादली कॉरिडोर पर पैनी नजर: यलो लाइन पर रोजाना लाखों कॉरपोरेट कर्मचारी सफर करते हैं। सबसे ज्यादा मामले इसी लाइन पर सामने आने के कारण गुरुग्राम समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    • CISF गश्त और CCTV से निगरानी: प्लेटफॉर्म पर सीआईएसएफ (CISF) और मेट्रो सुरक्षाकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।

    • सह-यात्रियों से अपील: DMRC ने आम यात्रियों से अपील की है कि ऐसी कोई भी खतरनाक गतिविधि दिखने पर तुरंत कोच के इंटरकॉम के जरिए ट्रेन ऑपरेटर या नजदीकी सुरक्षाकर्मियों को सूचित करें।

    #DelhiMetro #DMRC #YellowLine #InstagramReels #GurugramNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 5.jpg
    06/09/26 |

    गुवाहाटी: असम पुलिस का बड़ा प्रहार; तड़के चले विशेष अभियान में धोखाधड़ी के 330 आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 गुवाहाटी : असम में बढ़ते वित्तीय और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के कड़े निर्देशों पर तड़के शुरू किए गए एक विशेष राज्यव्यापी अभियान के तहत महज एक ही दिन में धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में शामिल 330 आरोपियों को धर दबोचा गया।

    पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभियान मुख्य रूप से साइबर ठगी, फर्जी पहचान पत्र के जरिए बैंक खाते खुलवाने, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और आम जनता को झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाया गया था। गुवाहाटी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की।

    डिजिटल साक्ष्य और फर्जी दस्तावेज बरामद:

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से सैकड़ों एक्टिवेटेड फर्जी सिम कार्ड, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्जी मुहरें और जाली बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह असम में साइबर व वित्तीय अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाइयों में से एक है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनसे पूछताछ के जरिए बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश जारी है।

    #GuwahatiNews #AssamPolice #CyberCrimeAction #AssamDGP #CrimeNews #AssamUpdates #FinancialFraud #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T113403.887.jpg
    06/09/26 |

    पानीपत में खूंखार बंदरों का तांडव: युवती के सिर पर कूदकर तोड़ा दांत

    पानीपत, 6 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत में आवारा और आक्रामक बंदरों का खौफ चरम पर पहुंच गया है। ताजा मामले में एक बंदर ने छत पर मौजूद युवती के सिर पर अचानक छलांग लगा दी। इस हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई और उसका एक दांत टूट गया।

    हद तो तब हो गई जब घबराई युवती खुद को बचाने के लिए भागकर अपने कमरे में घुसी, लेकिन आक्रामक बंदर ने उसका पीछा करते हुए कमरे तक पीछा किया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

    प्रशासन की नाकामी :

    • आक्रामक हमले में युवती घायल: छत पर अचानक हुए हमले से युवती घबरा गई और बचाव के दौरान हाथापाई में उसका एक दांत टूट गया। बंदर के हिंसक रवैये से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    • नागरिकों में भारी आक्रोश: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आए दिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इन खूंखार बंदरों का शिकार हो रहे हैं। पानीपत में आए दिन बंदरों के काटने व झपटने की घटनाएं दर्ज हो रही हैं, लेकिन नगर निगम आंखें मूंदकर बैठा है।

    • ठोस कार्रवाई की मांग: शहरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कोई ठोस योजना तुरंत लागू नहीं की, तो वे सडकों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    #PanipatNews #PanipatMC #PanipatPolice #MonkeyTerror #HaryanaNews #DainikKhabar #BreakingNews

  • 4.jpg

    पंचकूला: सम्मन तामील कराने पहुंचे होमगार्ड जवान पर हमला; आरोपी ने ईंट से किया वार, हाथापाई में फाड़ी वर्दी

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले में कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोर्ट से जारी सम्मन की तामीली कराने गए होमगार्ड जवान पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया और हाथापाई के दौरान जवान की वर्दी फाड़ दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम अदालती आदेशों के तहत संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने आरोपी के ठिकाने पर पहुंची थी। जैसे ही जवान ने उसे सम्मन देने का प्रयास किया, आरोपी आपा खो बैठा और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते उसने पास पड़ी ईंट उठाकर जवान पर हमला कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी।

    आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई:

    हाथापाई के दौरान होमगार्ड जवान की वर्दी भी फट गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित जवान के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा और मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

    #PanchkulaNews #HaryanaPolice #CrimeNews #PanchkulaUpdates #HaryanaNews #PoliceUnderAttack #BreakingNews

  • 3.jpg
    06/09/26 |

    कुरुक्षेत्र: लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार; पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड से एक सुरक्षात्मक एवं गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया एक बंदी पुलिस पहरे के बावजूद चकमा देकर फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और जेल महकमे में हड़कंप मच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बंदी को बीमारी या चोट के चलते जिला जेल से इलाज के लिए अस्पताल के विशेष कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वार्ड के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात था, लेकिन तड़के मौका पाकर वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर वहां से रफूचक्कर हो गया। जब तैनात पुलिसकर्मियों को उसके गायब होने का पता चला तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।

    पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी:

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें मौके पर पहुंचीं और अस्पताल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। कुरुक्षेत्र शहर और जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    #KurukshetraNews #KurukshetraPolice #LNJPGovernmentHospital #HaryanaNews #CrimeNews #KurukshetraUpdates #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-06T112621.944.jpg
    06/09/26 |

    रोहतक: नारनौल-अंबाला 152D हाईवे पर भीषण हादसा; पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    रोहतक, 6 सितंबर (अन्‍नू): रोहतक में नारनौल-अंबाला 152D नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोहर (पाना भोपाना) निवासी कृष्ण के रूप में हुई है, जो पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड थे।

    सूचना मिलने के तुरंत बाद कलानौर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे कृष्ण; पिकअप चालक पर एफआईआर दर्ज:

    • ड्यूटी पर जाते समय हादसा: मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।

    • तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर: जब कृष्ण 152D हाईवे पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    • पुलिस की कार्रवाई: कलानौर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

    #RohtakNews #Highway152D #RoadAccident #RohtakPolice #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • 2.jpg

    प्रयागराज: महिला के पेट से निकली 6 सुइयां; सफल ऑपरेशन के बाद बची जान, डॉक्टर भी हैरान

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद चौंकाने वाला और रहस्यमय मेडिकल मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के पेट से सर्जरी के दौरान 6 सुइयां निकाली गई हैं। परिजनों ने जब महिला को गंभीर दर्द की हालत में भर्ती कराया था, तब डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करवाने की सलाह दी। रिपोर्ट देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए, क्योंकि महिला के पेट में सुइयां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं।

    डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन:

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बिना कोई देरी किए महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। एक जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सभी 6 सुइयों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल, महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे आईसीयू (ICU) में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

    जांच का विषय:

    यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सुइयां महिला के पेट में कैसे पहुंचीं—क्या यह कोई हादसा है, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

    #PrayagrajNews #UPNews #MedicalMiracle #UttarPradesh #PrayagrajUpdates #MedicalNews #BreakingNews

  • 1.jpg

    पंचकूला: बाइक से सोलन जा रहे दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत; कालका-शिमला हाईवे पर हुआ हादसा

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 पंचकूला : पंचकूला जिले के अंतर्गत आने वाले कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:

    सूचना पाकर स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचकूला के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

    #PanchkulaNews #RoadAccident #PanchkulaUpdates #KalkaShimlaHighway #Solan #HaryanaNews #BreakingNews #TrafficSafety

  • 6.jpg

    जयपुर: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

    जे कुमार 6 सितम्बर 2026 जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया।

    पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पीड़िता की हालत पर रखी जा रही नजर, होगी सख्त कार्रवाई:

    मासूम पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जल्द से जल्द केस डायरी व साक्ष्य अदालत में पेश किए जाएंगे ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

    #JaipurNews #RajasthanNews #JaipurPolice #CrimeNews #POCSO #JaipurUpdates #BreakingNews

  • 49141.jpg
    06/09/26 |

    पश्चिम बंगाल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की : हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 06 सितम्बर, शिमला।

    पश्चिम बंगाल के मीडिया पेशेवरों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट के तहत हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है।

    राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में मजबूत और प्रभावी नेतृत्व है तथा भारत विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगति कर रहा है और विश्व आज भारत को एक नए दृष्टिकोण से देख रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयासों से साकार किया जा सकता है, जिसमें मीडिया की विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

    राज्यपाल ने कहा कि मीडिया किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होता, लेकिन राष्ट्र के प्रति उसकी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह राष्ट्रहित के विरुद्ध कार्य करने वाली शक्तियों को उजागर करे और नागरिकों में अधिक जागरूकता पैदा करने में अपना योगदान दे।

    राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और साहित्यिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल के लोगों के महत्त्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।

    राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि पश्चिम बंगाल के मीडिया प्रतिनिधिमंडल का हिमाचल प्रदेश का दौरा उनके लिए समृद्ध अनुभव वाला रहा होगा और प्रदेश से लौटते समय पत्रकार अपने साथ राज्य की सुखद अनुभूतियां और यादगार स्मृतियां लेकर जाएंगे।

    यह प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 6 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुल्लू, मनाली और स्पीति का भ्रमण किया तथा विभिन्न परियोजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ अपने दौरे के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 06 सितंबर, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    ₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर:

    भारतीय सेना को शनिवार को चेन्नई और बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों (ओटीए) से 595 नए अधिकारी मिले। इनमें कुल 64 महिला अधिकारी भी सेना में शामिल हुईं।

    सिक्किम में लैंडस्लाइड, दो नदियों का रास्ता बंद:

    सिक्किम में लैंडस्लाइड से नदियों का बहाव रुकने और उत्तर प्रदेश के अट्ठारह जिलों में बारिश के अलर्ट के बीच छब्बीस जिलों के साढ़े तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे प्रयागराज में सड़क पर चिताएं जलानी पड़ रही हैं

    पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर:

    जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा की दो हजार चौबीस में पुंछ में एयरफोर्स काफिले पर हुए हमले में संलिप्तता थी।

    तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया:

    तमिलनाडु के इरोड में सरकारी स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलाने के आरोप में पुलिस ने रसोइया के पति अरुमुगम को गिरफ्तार किया है, जिसने पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए यह घिनौनी हरकत की थी।

    नेपाल बाढ़- 11वें दिन 2 लोग जिंदा मिले:

    संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, खराब मौसम, जलवायु परिवर्तन और युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई रुकावटों के चलते अगस्त में वैश्विक खाद्य कीमतें दो हजार बाईस के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं।

    8 सितंबर से शुरू हो रहा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र,

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र का आठ सितंबर से होने वाले आगाज के बीच विदेश मन्त्री एस जयशंकर छब्बीस सितंबर को दोपहर के सत्र में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुनिया को संबोधित करेंगे।

    इराक को 150 मिलियन डॉलर के बेल हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका,

    अमेरिकी विदेश विभाग ने रणनीतिक साझेदार इराक की एयरलिफ्ट और ऑपरेशनल क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बेल चार सौ बारह ईपीएक्स हेलीकॉप्टरों और सैन्य उपकरणों की डेढ़ सौ मिलियन डॉलर की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी।

    कैलिफोर्निया में भारतीय पर पिज्जा आउटलेट से ड्रग्स बेचने का आरोप,

    कैलिफोर्निया में एक पिज्जा आउटलेट के जरिए थोक में मेथम्फेटामाइन बेचने के आरोप में पचास वर्षीय भारतीय नागरिक कावल प्रीत सिंह के खिलाफ संघीय मामला दर्ज किया गया, जिसके घर और व्यवसाय से भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार जब्त हुए।

    दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बीच याचिका खारिज,

    दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग की विशेष सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से बेघर लोगों के नाम काटने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि बिना पते वालों के लिए व्यवस्था मौजूद है।

    ब्रिक्स 2026 दिल्ली:

    ब्रिक्स-दो हजार छब्बीस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत मुख्य सचिव दिल्ली सरकार ने शनिवार को भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के मार्ग का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

    सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक मिला, पर नहीं बदली जिंदगी:

    उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में इकतालीस जिंदगियां बचाने वाले रैट माइनर्स दिल्ली की गलियों में दिहाड़ी पर सीवर खोदने को मजबूर हैं, जो अब नेपाल में भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए तैयार हैं।

    दशहरा-छठ पर दल्ली से घर जाना होगा आसान,

    त्योहारों के दौरान पूर्व दिशा की ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ और दशहरा से छठ तक कंफर्म टिकट न मिलने की समस्या से निपटने के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें घोषित करने के साथ ही उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

    PWD में तबादले के बाद भी जुगाड़ नहीं चलेगा,

    लोक निर्माण विभाग ने स्थानांतरण के बाद भी नया पदभार ग्रहण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि सात सितंबर तक ज्वाइन न करने वाले अभियंताओं का वेतन रोक दिया जाएगा।

    48 घंटे में हरियाणा पुलिस विभाग में फिर ट्रांसफर:

    हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किए गए बड़े फेरबदल के तहत करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया को आईआरबी कमांडेंट लगाने के साथ ही मेधा भूषण को पानीपत और दीप्ति गर्ग को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है।

    फरीदाबाद के 51 गांवों में विकसित होंगे 40 नए सेक्टर:

    फरीदाबाद के बढ़ते शहरी क्षेत्र को विस्तार देते हुए सरकार द्वारा जिले के इक्यावन गांवों की ग्यारह हजार एकड़ जमीन पर करीब चालीस नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे आवासीय और व्यावसायिक जमीन उपलब्ध होगी।

    शहीद की पत्नी बोलीं-दर्शन किए, बॉक्स में क्या पता नहीं:

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में करंट लगने से शहीद हुए हरियाणा के सिरसा जिले के आर्मी जवान सुखचैन सिंह का शनिवार को पांच साल के बेटे द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के साथ गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    हरियाणा के युवक का सोलन में भरे बाजार मर्डर:

    हरियाणा के कालका निवासी एक युवक की हिमाचल के सोलन में भरे बाजार मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों द्वारा चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    कैथल पुलिस ने बिहार का नशा तस्कर पकड़ा:

    कैथल के चीका क्षेत्र में गुहला पुलिस की सीआईए टीम ने एक राइस मिल के पास दबिश देकर बिहार के सुपौल निवासी नशा तस्कर अमित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ बाईस ग्राम गांजा बरामद किया।

    उपायुक्त ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों की व्यापक समीक्षा की;

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और करियर निर्माण के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

    गांव जंसुई में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित,

    अंबाला के गांव जंसुई और जंसुआ में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लीगल एड काउंसल और पैरा लीगल वालंटियर ने ग्रामीणों व बच्चों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।

  • gita.2.64.jpg
  • CM-39-5-9-26-E.jpg
    05/09/26 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री

    हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।

    इस बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी तथा आरती सिंह राव एवं राज्यमंत्री गौरव गौतम भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यमंत्री श्री राजेश नागर भी बैठक में जुड़े।

    बैठक में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग तथा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों, उनकी तैयारियों और प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिलावार तैयारियों, कार्यक्रमों के समन्वय तथा अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, लाभार्थियों तक पहुंचेगा अभियान

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित परियोजनाओं तथा हरियाणा की प्रमुख विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 17 सितंबर की शाम प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों एवं आमजन के घर जाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाए और उनके घरों पर दीया जलाकर उनके अनुभवों को सामने लाया जाए। जिला प्रशासन द्वारा इन कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाए तथा संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा इनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों में सेमिनार आयोजित किए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर विकास यात्रा से संबंधित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाए तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।

    हर जिले में बने लाभार्थियों की सूची, कोई पात्र व्यक्ति न छूटे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के दौरान कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए। मंत्रीगण, विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी इस जनजागरण अभियान से जोड़ा जाए।

    उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय, व्यायामशालाओं, किसानों के लिए किए गए कार्यों, सड़कों, एक्सप्रेस वे तथा अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं को भी चिन्हित किया जाए, ताकि इन विकास कार्यों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

    उन्होंने निर्देश दिए कि चित्रकला, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए। सरकारी एवं निजी दोनों स्कूलों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

    17 सितंबर से शुरू होगा महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’

    बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना है।

    अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जनता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे तथा प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास, आभार और देश के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के प्रतीक के रूप में दीया जलाएंगे।

    बच्चों की प्रतिभा से दिखेगा विकसित भारत का सपना

    17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना और सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। श्रेष्ठ चित्रों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाला विशेष प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों में देश में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ नामक 25 से 30 मिनट का संगीतमय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसे गांव-गांव तक ले जाया जाएगा और 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थानों पर इसके विशेष मंचन किए जाएंगे।

    आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष उत्सव, लाभार्थियों की जुबानी सामने आएगी बदलाव की कहानी

    25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा तथा माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के अनुभवों को ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से सामने लाया जाएगा। देशभर के लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियों के छोटे वीडियो एवं रील तैयार कर विकास की वास्तविक तस्वीर लोगों के अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

    ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, लाडो लक्ष्मी योजना का भी होगा विस्तार

    अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर विशेष ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन शिविरों में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को भी प्रमुखता से जोड़ा जाए, ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके।

    लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब परिवार की वार्षिक आय की पात्रता सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये की जाएगी। इस विस्तार के बाद प्रदेश में लगभग 17 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। 1 नवंबर से पात्र लाभार्थियों को योजना की राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

    90 विधानसभा क्षेत्रों की 180 लोकेशन पर होगा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम

    ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 180 लोकेशन पर समाज सेवा की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विधायक तथा समाज के ऊर्जावान एवं सक्रिय लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

    इसके माध्यम से नागरिकों से कम से कम 25 मिनट समाज सेवा के लिए देने का आह्वान किया जाएगा। रक्तदान, पौधरोपण, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से सेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

    विश्व के 25 देशों में सूर्योदय के साथ जुड़ेगा हरियाणा, यज्ञ में होगी सहभागिता

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विश्व के 25 देशों, जहां सूर्योदय का समय अलग-अलग है, विदेशों में रह रहे हरियाणा के लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इन देशों में सूर्योदय के अवसर पर यज्ञ आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हरियाणा के लोग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए हरियाणा के लोगों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा। इस पहल के माध्यम से सेवा, संस्कार और विकसित भारत के संकल्प को वैश्विक स्तर पर हरियाणा की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

    राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में हरियाणा के युवा इनोवेटर्स दिखाएंगे प्रतिभा

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र, गुजरात, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता सहित पांच प्रमुख केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। हरियाणा की भागीदारी दिल्ली केंद्र पर होगी, जहां आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं को शामिल किया जाएगा।

    सम्मेलन के दौरान हरियाणा के स्टार्टअप्स एवं युवा इनोवेटर्स द्वारा विकसित किए गए नवाचारों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें उनके उत्पादों और तकनीकी समाधानों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। यह पहल हरियाणा के युवाओं की नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें देश की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करेगी।

    ‘सेवा ज्योति’ से विकसित भारत का संकल्प

    अभियान के तहत हर जिले और गांव से ‘सेवा ज्योति’ यानी संकल्प मशाल यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें युवा, नागरिक और कार्यकर्ता एक साथ शामिल होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लेंगे। यात्रा के दौरान 60 से अधिक स्थानों पर जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। संकल्प मशाल यात्राओं के समापन अवसर पर 750 प्रमुख जिलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

    देश की सांस्कृतिक विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रमुख शहरों में ‘ह्यूमन रंगोली’ के माध्यम से भारत की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा प्राकृतिक सामग्री से विशाल ‘भारत मंडल’ तैयार कर संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

    17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’

    एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ होगा। इस अवसर पर पंचायत से लेकर संसद तक के लगभग 1.25 लाख जनप्रतिनिधि एक साथ जुटेंगे।

    हरियाणा में भी इस ऐतिहासिक आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ जोड़ा जाएगा, जिनमें प्रदेश की सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों से लेकर देश तक विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

    बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी भारती,  मुख्यमंत्री के  मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और अपने-अपने जिलों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी सांझा की।

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 05 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर:

    जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा की दो हजार चौबीस में पुंछ में एयरफोर्स काफिले पर हुए हमले में संलिप्तता थी।

    देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड:

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को विज्ञान भवन में देशभर के अड़तालीस शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिन्होंने पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए गणित के वीडियो और क्यूआर कोड जैसी अनूठी पहल कीं।

    तमिलनाडु में स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलवाया:

    तमिलनाडु के इरोड में सरकारी स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलाने के आरोप में पुलिस ने रसोइया के पति अरुमुगम को गिरफ्तार किया है, जिसने पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए यह घिनौनी हरकत की थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:

    शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अड़तालीस शिक्षकों से बातचीत के दौरान एक महिला शिक्षिका से अच्छा वक्ता बनने के लिए आत्मविश्वास और उसकी प्रैक्टिस से जुड़े टिप्स पर चर्चा की।

    राजस्थान, MP-UP में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद:

    राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच मध्य प्रदेश के उन्नीस जिलों में अलर्ट और सात जिलों में स्कूल बंद हैं, जबकि राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

    नेपाल बाढ़- 11वें दिन 2 लोग जिंदा मिले:

    संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, खराब मौसम, जलवायु परिवर्तन और युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई रुकावटों के चलते अगस्त में वैश्विक खाद्य कीमतें दो हजार बाईस के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं।

    8 सितंबर से शुरू हो रहा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र,

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र का आठ सितंबर से होने वाले आगाज के बीच विदेश मन्त्री एस जयशंकर छब्बीस सितंबर को दोपहर के सत्र में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दुनिया को संबोधित करेंगे।

    इराक को 150 मिलियन डॉलर के बेल हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका,

    अमेरिकी विदेश विभाग ने रणनीतिक साझेदार इराक की एयरलिफ्ट और ऑपरेशनल क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बेल चार सौ बारह ईपीएक्स हेलीकॉप्टरों और सैन्य उपकरणों की डेढ़ सौ मिलियन डॉलर की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी।

    कैलिफोर्निया में भारतीय पर पिज्जा आउटलेट से ड्रग्स बेचने का आरोप,

    कैलिफोर्निया में एक पिज्जा आउटलेट के जरिए थोक में मेथम्फेटामाइन बेचने के आरोप में पचास वर्षीय भारतीय नागरिक कावल प्रीत सिंह के खिलाफ संघीय मामला दर्ज किया गया, जिसके घर और व्यवसाय से भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार जब्त हुए।

    दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बीच याचिका खारिज,

    दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग की विशेष सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से बेघर लोगों के नाम काटने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि बिना पते वालों के लिए व्यवस्था मौजूद है।

    BRICS 2026 Delhi:

    ब्रिक्स-दो हजार छब्बीस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत मुख्य सचिव दिल्ली सरकार ने शनिवार को भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के मार्ग का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

    सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक मिला, पर नहीं बदली जिंदगी:

    उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में इकतालीस जिंदगियां बचाने वाले रैट माइनर्स दिल्ली की गलियों में दिहाड़ी पर सीवर खोदने को मजबूर हैं, जो अब नेपाल में भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए तैयार हैं।

    दशहरा-छठ पर दल्ली से घर जाना होगा आसान,

    त्योहारों के दौरान पूर्व दिशा की ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ और दशहरा से छठ तक कंफर्म टिकट न मिलने की समस्या से निपटने के लिए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें घोषित करने के साथ ही उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

    PWD में तबादले के बाद भी जुगाड़ नहीं चलेगा,

    लोक निर्माण विभाग ने स्थानांतरण के बाद भी नया पदभार ग्रहण न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि सात सितंबर तक ज्वाइन न करने वाले अभियंताओं का वेतन रोक दिया जाएगा।

    48 घंटे में हरियाणा पुलिस विभाग में फिर ट्रांसफर:

    हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किए गए बड़े फेरबदल के तहत करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया को आईआरबी कमांडेंट लगाने के साथ ही मेधा भूषण को पानीपत और दीप्ति गर्ग को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है।

    फरीदाबाद के 51 गांवों में विकसित होंगे 40 नए सेक्टर:

    फरीदाबाद के बढ़ते शहरी क्षेत्र को विस्तार देते हुए सरकार द्वारा जिले के इक्यावन गांवों की ग्यारह हजार एकड़ जमीन पर करीब चालीस नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे आवासीय और व्यावसायिक जमीन उपलब्ध होगी।

    शहीद की पत्नी बोलीं-दर्शन किए, बॉक्स में क्या पता नहीं:

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में करंट लगने से शहीद हुए हरियाणा के सिरसा जिले के आर्मी जवान सुखचैन सिंह का शनिवार को पांच साल के बेटे द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के साथ गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

    हरियाणा के युवक का सोलन में भरे बाजार मर्डर:

    हरियाणा के कालका निवासी एक युवक की हिमाचल के सोलन में भरे बाजार मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों द्वारा चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    कैथल पुलिस ने बिहार का नशा तस्कर पकड़ा:

    कैथल के चीका क्षेत्र में गुहला पुलिस की सीआईए टीम ने एक राइस मिल के पास दबिश देकर बिहार के सुपौल निवासी नशा तस्कर अमित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ बाईस ग्राम गांजा बरामद किया।

    उपायुक्त ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों की व्यापक समीक्षा की;

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और करियर निर्माण के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

    गांव जंसुई में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित,

    अंबाला के गांव जंसुई और जंसुआ में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लीगल एड काउंसल और पैरा लीगल वालंटियर ने ग्रामीणों व बच्चों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।

  • Untitled Project - 2026-09-05T171039.332.jpg
    05/09/26 |

    सिरसा के लांस नायक सुखचैन सिंह राजौरी में शहीद: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख कुत्ताबढ़ में पसरा मातम

    हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ में शनिवार का दिन बेहद गमगीन और गर्व से भरा रहा, जब जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

    देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुखचैन सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कुत्ताबढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'भारत माता की जय' और 'सुखचैन सिंह अमर रहे' के गगनभेदी नारों के बीच नम आंखों से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम नमन किया गया।

    शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह की शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि सुखचैन सिंह को ठीक 10 दिन बाद छुट्टी लेकर अपने घर आना था। उनका 5 वर्षीय मासूम बेटा अपने पिता के घर लौटने और उनके साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा था, लेकिन पिता के छुट्टियों में मुस्कुराते हुए लौटने के बजाय उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिजनों और ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा।

    #SirsaNews #LanceNaikSukhchainSingh #Martyr #KuttaBadh #HaryanaNews #Rajouri #IndianArmy #DanikKhabar

  • CM-20-5-9-26.jpg
    05/09/26 |

    हरियाणा : शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

    हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया।

    सम्मानित शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, पदक, शॉल तथा दो-दो अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान की गई।

    इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।

    शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, विवेक और संस्कार भी प्रदान करता है - राज्यपाल

    समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय, शिक्षा व्यवस्था और हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।

    राज्यपाल ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को बधाई देने का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को स्वीकार करने और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है।

    उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है। इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थी कुछ ही क्षणों में दुनिया भर की जानकारी प्राप्त कर सकता है, लेकिन जानकारी और ज्ञान में अंतर है तथा ज्ञान और विवेक में भी अंतर है। तकनीक सूचना दे सकती है, लेकिन शिक्षक विवेक प्रदान करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तर दे सकती है, लेकिन शिक्षक सही प्रश्न पूछना सिखाता है। राज्यपाल ने कहा कि तकनीक के इस युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

    शिक्षा का उद्देश्य केवल सफल व्यक्ति नहीं, अच्छा इंसान बनाना भी है

    राज्यपाल ने कहा कि आज के शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षा परिणाम देना नहीं है। शिक्षक को ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का भी निर्माण करना है। उसे विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है।

    उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई बच्चा आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा की दौड़ में पीछे न रह जाए। विशेष रूप से बेटियों को समान अवसर प्रदान करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल यह तय करना नहीं होना चाहिए कि बच्चा भविष्य में क्या बनेगा, बल्कि इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह कैसा मनुष्य बनेगा। हमें ऐसे डॉक्टर चाहिए जिनमें सेवा की भावना हो, ऐसे वैज्ञानिक चाहिए जो मानवता के हित में कार्य करें, ऐसे अधिकारी चाहिए जो न्याय और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें, ऐसे उद्यमी चाहिए जो रोजगार के अवसर पैदा करें और ऐसे नागरिक चाहिए जो देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदार हों।

    विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, जीवन के लिए तैयार करें - राज्यपाल

    राज्यपाल ने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए तैयार न करें, बल्कि उन्हें जीवन के लिए तैयार करें। उन्हें केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी बनने के लिए तैयार करें। उन्हें केवल उत्तर न दें, बल्कि प्रश्न पूछना भी सिखाएं, क्योंकि प्रश्न करने वाला विद्यार्थी ही भविष्य का शोधकर्ता और नवप्रवर्तक बनता है।

    2047 के विकसित भारत की नींव आज की कक्षाओं में रखी जा रही है

    राज्यपाल ने वर्ष 2047 के विकसित भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आज की कक्षाओं में रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज किसी विद्यालय में पढ़ रहा बच्चा कल वैज्ञानिक बन सकता है, कोई बेटी देश की महान प्रशासक बन सकती है और कोई विद्यार्थी खिलाड़ी, चिकित्सक अथवा शिक्षक के रूप में देश की सेवा कर सकता है। उस भविष्य की मजबूत नींव आज शिक्षक रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य संसद में जितना आकार लेता है, उतना ही विद्यालय की कक्षाओं में भी आकार लेता है और उस भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण वास्तुकार शिक्षक है।

    सम्मान नई जिम्मेदारी की शुरुआत

    राज्यपाल ने विशेष रूप से सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। आज राज्य ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दी है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने अनुभव अन्य शिक्षकों के साथ साझा करें, नई पीढ़ी के शिक्षकों का मार्गदर्शन करें, अपने विद्यालयों को और बेहतर बनाने में योगदान दें तथा विद्यार्थियों में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का भी विकास करें।

    इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग केप्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेंद्र कुमार, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनीता मलिक, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

  • 2.jpg
    05/09/26 |

    मुंबई: जन्माष्टमी पर 'दही हांडी' का भव्य जश्न; थिरकी मायानगरी, मटकी फोड़ने के लिए गोविंदा टोलियों में होड़

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 मुंबई : मायानगरी मुंबई और ठाणे क्षेत्र में 'दही हांडी' के अवसर पर जबरदस्त उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल-रूप के माखन चुराने की परंपरा को दर्शाते इस उत्सव में भाग लेने के लिए तड़के से ही हजारों की संख्या में 'गोविंदा टोली' सड़कों पर उतर आईं। शहर के प्रमुख चौराहों और मैदानों में डीजे के संगीत और ढोल-ताशों की थाप पर युवा और बच्चे थिरकते नजर आए।

    घाटकोपर, दादर, वर्ली, ठाणे और बोरीवली जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दही हांडी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। कई स्थानों पर 7 से 9 मंजिला मानव पिरामिड बनाने की होड़ लगी हुई है। महिला 'गोविंदा पथक' भी इस बार पीछे नहीं हैं और पूरे उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजकों ने लाखों रुपये के इनामों के साथ-साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की है।

    कड़े सुरक्षा इंतजाम और बीमा कवर:

    उत्सव के दौरान किसी भी हादसे से निपटने के लिए मुंबई पुलिस और बीएमसी (BMC) पूरी तरह मुस्तैद हैं। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा जाली (Safety Nets), गद्दे और प्राथमिक चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है। अस्पतालों में गोविंदाओं के आपातकालीन इलाज के लिए विशेष बेड आरक्षित रखे गए हैं। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रतिभागियों को बीमा कवर प्रदान किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना में खिलाड़ियों को तुरंत सहायता मिल सके।

    #MumbaiDahiHandi #DahiHandiFest #GovindaAalaRe #MumbaiNews #MaharashtraTourism #JanmashtamiCelebration #Gokulashtami #MumbaiUpdates

  • 3.jpg
    05/09/26 |

    पश्चिम बंगाल: हुगली और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा; डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 कोलकाता/हुगली : गंगीय पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश और उपरी जलाशयों से छोड़े जा रहे पानी के चलते हुगली नदी और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया है। दामोदर घाटी निगम (DVC) द्वारा मैथन और पंचेत बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद हुगली, हावड़ा और बर्धमान जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

    तटीय और निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण आम नागरिकों की आवाजाही, दैनिक काम-काज और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर नदी का पानी रिहायशी इलाकों और कृषि खेतों में प्रवेश कर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुँचने की आशंका जताई जा रही है।

    प्रशासन की अपील और राहत कार्य:

    स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार और संबंधित जिला प्रशासनों ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा राहत टीमों (NDRF/SDRF) को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नदी के घाटों और संवेदनशील किनारों पर आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का आग्रह किया है।

    #HooghlyRiver #WestBengalFloods #DVCWaterRelease #WestBengalNews #HooghlyNews #FloodAlert #BengalRain #BreakingNews

  • 4.jpg
    05/09/26 |

    नैनीताल: भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन का फैसला; जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 नैनीताल (उत्तराखंड) : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नैनीताल जिले में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर होने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित सुरक्षा कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

    प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भारी वर्षा के कारण बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12वीं) तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश:

    मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से भी भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।

    #NainitalNews #UttarakhandRain #NainitalSchoolClosed #UttarakhandWeather #RainAlert #HeavyRainfall #NainitalUpdates #BreakingNews

  • 5.jpg
    05/09/26 |

    नारनौल: दो ट्रालों की भीषण भिड़ंत के बाद डीजल टैंक फटा, आग लगने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 नारनौल : नारनौल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रालों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में डीजल टैंक फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि टकराते ही एक ट्राले का डीजल टैंक धमाके के साथ फट गया और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए। चालक और परिचालक वाहनों के भीतर ही फंस गए थे, जिन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

    दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू:

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हादसे के चलते सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

    #NarnaulNews #RoadAccident #NarnaulUpdates #HaryanaNews #BreakingNews #TrafficAlert #HaryanaPolice

  • 6.jpg
    05/09/26 |

    कोलकाता: मेट्रो ट्रेन के कोच से निकला धुआं; बेलगाछिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, सभी यात्री सुरक्षित

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 कोलकाता : कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर बेलगाछिया स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठता देखा गया। यह ट्रेन दक्षिणेश्वर की ओर जा रही थी। धुआं दिखते ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

    कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा:

    घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। यात्रियों को बिना किसी भगदड़ के डिब्बों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार, धुआं कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म क्षेत्र में फैल गया था, लेकिन कर्मचारियों ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खराबी या ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकला हो सकता है।

    कार शेड भेजी गई ट्रेन:

    इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। प्रभावित रैक को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए कार शेड भेज दिया गया। इसके बाद यात्रियों को अगली ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सामान्य कर दी गईं।

    #KolkataMetro #KolkataNews #BlueLineMetro #MetroUpdates #WestBengalNews #BreakingNews #KolkataUpdates

  • 7.jpg
    05/09/26 |

    हरियाणा: 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर शिकंजा; एनसीआर के 14 जिलों से हटेंगे 96,000 वाहन

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 चंडीगढ़/गुरुग्राम : हरियाणा के एनसीआर (NCR) क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नवीनतम आंकड़ों और एनजीटी के सख्त निर्देशों के तहत राज्य के 14 एनसीआर जिलों से ऐसे करीब 96,000 पुराने वाहनों को सड़कों से बाहर करने की योजना तैयार की गई है।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों की समयसीमा (Life Span) पूरी हो चुकी है। ऐसे में इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाएगा। वाहन मालिकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैप केंद्रों पर जमा कराएं या फिर एनसीआर से बाहर के गैर-प्रतिबंधित जिलों के लिए एनओसी (NOC) प्राप्त कर लें।

    चेकिंग अभियान और जब्ती की कार्रवाई:

    गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक और पलवल सहित अन्य एनसीआर जिलों में पुलिस और आरटीए (RTA) की टीमों को विशेष जांच के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर दौड़ते पाए जाने वाले 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को तुरंत जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण सुरक्षा और हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग बंद करें और ई-वाहनों (EVs) तथा नए बीएस-6 (BS-VI) मानकों वाले वाहनों को प्राथमिकता दें।

    #HaryanaNews #NCRPollution #VehicleScrapping #DieselVehiclesBan #HaryanaTraffic #RTAHaryana #NGTDirectives #BreakingNews

  • 1.jpg
    05/09/26 |

    श्रीहरिकोटा: ISRO का नया सर्विलांस सैटेलाइट तैयार; आसमान से देश की सीमाओं पर रखेगा पैनी नजर

    जे कुमार 5 सितम्बर 2026 श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) देश की सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जल्द ही एक नया शक्तिशाली सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जो 'आसमान में भारत की आंख' बनकर सीमाओं पर नजर रखेगा।

    यह नया उपग्रह एडवांस्ड सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) और नाइट-विजन कैमरों से लैस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घने बादलों, धुंध और अंधेरे में भी जमीन की स्पष्ट और बारीक तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की वास्तविक समय (Real-time) पर जानकारी मिल सकेगी।

    बहुआयामी लाभ:

    रक्षा क्षेत्र के अलावा, यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, चक्रवात और भूस्खलन के दौरान राहत व बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगा। इसके जरिए देश के बुनियादी ढांचे, जंगलों की कटाई और कृषि क्षेत्र का सटीक आकलन भी किया जा सकेगा। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस लॉन्चिंग से भारत का अंतरिक्ष आधारित निगरानी तंत्र और अधिक अभेद्य हो जाएगा।

    #ISRO #Sriharikota #SatelliteLaunch #ISRONews #SpaceTechnology #IndiaSpace #BreakingNews #DefenceNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T140521.639.jpg
    05/09/26 |

    फतेहाबाद: एंटी नारकोटिक सेल का एक्शन; नागपुर-हांसपुर कैंची चौक के पास 18.74 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 5 सितंबर (अन्‍नू): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक सेल फतेहाबाद की टीम ने नागपुर-हांसपुर कैंची चौक के पास मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को 18.74 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुशाल उर्फ शालु पुत्र बलबीर सिंह (निवासी वार्ड नंबर 1, शक्ति नगर, हाल निवासी बैनीवाल कॉलोनी, हांसपुर रोड, फतेहाबाद) के रूप में हुई है।

    गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना; पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा था आरोपी:

    • बाईपास पर गश्त के दौरान मिला सुराग: एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप-निरीक्षक वेद पाल ने बताया कि 4 सितंबर को सहायक उप-निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहाबाद-रतिया रोड बाईपास क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दुशाल हेरोइन बेचने की फिराक में कैंची चौक के पास खड़ा है।

    • पुलिस को देख भागने का प्रयास: सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी पुलिस की गाड़ी देखते ही तेज कदमों से नागपुर रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही घेरकर काबू कर लिया।

    • 18.74 ग्राम हेरोइन बरामद: नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 18.74 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

    • शहर थाने में केस दर्ज: पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में FIR No. 392 (दिनांक 04.09.2026, धारा 21b-61-85 NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #AntiNarcoticCell #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T140104.795.jpg

    हिमाचल: सोलन के भरे बाजार में कालका के युवक की चाकू घोंपकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश

    पंचकूला/सोलन, 5 सितंबर (अन्‍नू): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पंचकूला (हरियाणा) के कालका निवासी 24 वर्षीय युवक अमन की बीच बाजार चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    वारदात के समय आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    टैक्सी चालक था मृतक; एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा:

    • कौन था मृतक: मृतक की पहचान हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका निवासी अमन (24) के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक था।

    • भरे बाजार में ताबड़तोड़ वार: शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे सोलन के चौक बाजार में अमन की बहस मंथन और अंकुश नाम के दो युवकों से हो गई। बहस के दौरान मंथन ने चाकू निकालकर अमन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    • हमलावर भी हुए घायल: अमन ने अपनी रक्षा के लिए विरोध किया, जिसमें हमलावर मंथन की उंगली कट गई और बीच-बचाव कर रहे दूसरे आरोपी अंकुश को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

    • एक दिन पहले भी हुआ था विवाद: पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले भी अमन और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

    • पुलिस की कार्रवाई: सोलन के एसपी टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी मंथन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के बाद दोनों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां से पुलिस उनकी रिमांड मांगेगी। फिलहाल हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    #KalkaNews #PanchkulaNews #SolanNews #CrimeNews #HaryanaNews #HimachalPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T134832.769.jpg
    05/09/26 |

    फरीदाबाद: ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश; ₹1 लाख की रंगदारी लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

    फरीदाबाद, 5 सितंबर (अन्‍नू): ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से हनीट्रैप और अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को पीड़ित से ₹1 लाख की रंगदारी (उगाही) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी महिला को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

    किराएदार बनकर आई, फिर तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मांगे ₹2 लाख:

    • मकान मालिक को बनाया शिकार: ओल्ड फरीदाबाद की बुध कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला अपने परिवार के साथ उनके मकान में किराए पर रह रही थी। आरोप है कि किराएदार महिला ने किसी बहाने से उसके पति को अपने जाल में फंसाया और उनकी गुप्त तस्वीरें व वीडियो बना लिए।

    • तस्वीरें वायरल करने की धमकी: फोटो और वीडियो बनाने के बाद आरोपी महिला पीड़ित को उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी।

    • ₹1 लाख लेते रंगे हाथों अरेस्ट: बुधवार को आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के पति को ₹2 लाख की रकम देने के लिए सेक्टर-28 स्थित एक रेस्तरां में बुलाया था।

    • पुलिस की ट्रैप कार्रवाई: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और रेस्तरां में शिकायतकर्ता के पति से ₹1 लाख कैश लेते समय आरोपी महिला को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    #FaridabadNews #FaridabadPolice #HaryanaPolice #Honeytrap #Blackmailing #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T134203.478.jpg
    05/09/26 |

    फरीदाबाद: मृत गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी रोके जाने पर हंगामा; गो रक्षा दल ने लगाया चमड़ी बेचने का आरोप, चालक बोला- श्मशान घाट ले जा रहा था

    फरीदाबाद, 5 सितंबर (अन्‍नू): सेक्टर-19 स्थित बड़खल रोड पर देर रात उस समय भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई, जब गो रक्षा दल के सदस्यों ने चार मृत संरक्षित पशुओं (गोवंश) को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया। गाड़ी में मृत पशु होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

    घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

    गो रक्षा दल के आरोप बनाम चालक का दावा; पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच:

    • गो रक्षा दल का आरोप: गो रक्षा दल के सदस्य राम ने आरोप लगाया कि इन मृत गोवंश को एक गोशाला से लाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि मृत पशुओं की चमड़ी उतारकर अवैध रूप से बेचने का धंधा चलाया जा रहा है, इसी आशंका के आधार पर गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचना दी गई।

    • पिकअप चालक का पक्ष: पिकअप चालक राजू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पशुओं को किसी अवैध काम के लिए नहीं, बल्कि उनका अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशु श्मशान घाट ले जा रहा था। चालक ने मौके पर पशु परिवहन से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

    • पुलिस की कार्रवाई: फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और अनुमतियों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #FaridabadNews #HaryanaPolice #FaridabadPolice #GauRakshaDal #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • PM-interacts-with-winners-of-National-Teachers-Awards.jpg
    05/09/26 |

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की

    आरएस अनेजा, 5 सितंबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की।

    इस वर्ष, तीन विभागों से 82 शिक्षकों और शिक्षाविदों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 48 शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षक/संकाय सदस्य और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 13 कौशल प्रशिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं ने अपने शिक्षण अनुभवों और नवाचारों के बारे में बताया। उन्होंने कक्षा शिक्षण को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए अपनाए गए कई रचनात्मक तरीकों को साझा किया।

    प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों को बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन से परे जाकर उनके व्यवहार और दैनिक जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पारंपरिक संयुक्त परिवार व्यवस्था में कमी का उल्‍लेख करते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। प्रधानमंत्री ने नशे की समस्या का उल्‍लेख करते हुए शिक्षकों से बच्चों में होने वाले बदलावों के प्रति सतर्क रहने, इसके कारणों का पता लगाने और ऐसे बच्चों को इस लत से उबरने में मदद करने का आह्वान किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन की मासूमियत को सुरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षक यह भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में एक समान मूल स्वभाव और जिज्ञासा होती है और यदि शिक्षक इस जिज्ञासा को बढ़ावा और उचित दिशा दें, तो वे उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

    उन्होंने स्क्रीन टाइम की समस्‍या का उल्‍लेख करते हुए कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय  बन गया है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अभिभावकों से इस बारे में बात करें कि उनके बच्चे स्क्रीन पर कितना समय बिताते हैं और क्या वे देर रात तक मोबाइल फोन का उपयोग करते रहते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चे खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि विकसित करके धीरे-धीरे स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से बाहर निकल सकते हैं।

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए बच्चों को कक्षा से बाहर ले जाकर उन्हें वास्तविक दुनिया के कौशल और कार्य के विभिन्न रूपों से जोड़ने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों से यह भी आग्रह किया कि वे केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रदान करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि बच्चों में श्रम की गरिमा जैसे मूल्यों को भी विकसित करने में सहयोग करें।

  • cbi (1).jpg

    डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम पर CBI का देशभर में बड़ा क्रैकडाउन: 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी, हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 5 सितंबर (अन्‍नू): देश में पांव पसार रहे डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोहों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद सीबीआई ने 20 राज्यों में 89 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    सीबीआई की इस कार्रवाई में बैंकिंग दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज और खाते-संबंधी अहम सुराग जब्त किए गए हैं।

    करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा और हरियाणा कनेक्शन:

    • 3 प्रमुख मामलों में भारी ठगी:

      • BITS पिलानी मामला: पीड़िता को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ₹7.67 करोड़ ठगे गए।

      • गुजरात मामला: पीड़ित को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ₹19.24 करोड़ की ठगी की गई।

      • कर्नाटक मामला: पीड़ित को 1 महीने तक डिजिटल हिरासत में रखकर ₹15.45 करोड़ ऐंठे गए।

    • हरियाणा के आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:

      • आकाश (निवासी हरियाणा): आरोपी के खाते में ₹1.95 करोड़ की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसे उसने उसी दिन अन्य खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की।

      • राजा कर्माकर (कोलकाता): इसके फर्म के खाते में ₹1.5 करोड़ की ठगी की राशि प्राप्त हुई थी।

      • ज्योति रानी: इसके खाते में ठगी की राशि क्रेडिट हुई, जिसे इसने कैश में निकालकर और अन्य खातों में भेजकर पैसों का सुराग मिटाने का प्रयास किया।

    • आगे की कार्रवाई: सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बाकी फरार नेटवर्क और मास्टरमाइंड्स की तलाश जारी है।

    #CBIRaid #OperationChakraVI #DigitalArrest #CyberCrime #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T131926.970.jpg
    05/09/26 |

    रेवाड़ी: जन्माटष्टमी पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर मंदिर में चली गोलियां; 4 राउंड हवाई फायरिंग से मची भगदड़

    रेवाड़ी, 5 सितंबर (अन्‍नू): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में आधी रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दही-हांडी तोड़ने के विवाद में ताबड़तोड़ 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर प्रांगण में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शनिवार को होने वाले भंडारे को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर चलाई गोलियां; गांव की गुटबाजी से जुड़ा मामला:

    • दही-हांडी प्रतियोगिता के दौरान विवाद: जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण और दही-हांडी (मटकी फोड़ने) का कार्यक्रम चल रहा था। रात को जैसे ही मटकी फोड़ने के लिए लाइट बंद की गई और गांव के युवक ऊपर चढ़ने लगे, तभी गांव के ही प्रमोद ने पड़ोसी गांव मांढिया निवासी अपने साथियों (संजीत, चीकू और सोले) के साथ मिलकर गोलियां चला दीं।

    • खुद मटकी तोड़ना चाहते थे आरोपी: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद अपने बाहरी साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। इसी होड़ में उसने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

    • पुलिस की कार्रवाई: सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और मंदिर कमेटी की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    • गांव में तनाव और गुटबाजी: ग्रामीणों के अनुसार गांव के दोनों मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इस घटना को गांव में बढ़ रही आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    #RewariNews #RewariPolice #HaryanaNews #DahiHandiFiring #JanmashtamiControversy #DanikKhabar #BreakingNews

  • TN5-Bhopal040926065416.jpg

    मध्य प्रदेश पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से धोखाधड़ी का पर्दाफाश

    एन.एस.बाछल, 05 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश पुलिस राज्य में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस स्टेशन ने मुद्रा विनिमय के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

    राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के निर्देशानुसार और सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह की देखरेख में पचोर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    25 अगस्त को सारंगपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने पचोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि पचोर मंडी में एक महिला और दो पुरुषों ने मुद्रा विनिमय के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर पचोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए, आरोपियों का पता लगाने और धोखाधड़ी की रकम बरामद करने के लिए पचोर पुलिस स्टेशन द्वारा एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्य और प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और मुखबिर प्रणाली को भी सक्रिय किया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए।

    गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। धोखाधड़ी से प्राप्त राशि की बरामदगी और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों तथा संभावित सहयोगियों की जांच जारी है। मध्य प्रदेश पुलिस त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग और आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों से जुड़े धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal040926072823.jpg

    मध्य प्रदेश ने निवेशकों का दिल और भरोसा जीता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 05 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सभी निवेशकों, चाहे वे छोटे हों या बड़े, को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। जहां निवेश होता है, वहां रोजगार होता है। मध्य प्रदेश ने निवेशकों का दिल और विश्वास जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के बरियाखेड़ी में क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई के उद्घाटन और पहले ट्रांसफार्मर के संचालन के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित यह देश में अपनी तरह की सबसे बड़ी इकाई है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई पावर ट्रांसफार्मर फैक्ट्री का उद्घाटन पूरे उद्योग क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए देश की बड़ी कंपनियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो रही है। हमारा क्षेत्र निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्षेत्र में स्थापित हो रही फैक्ट्रियां न केवल उत्पादों का उत्पादन करती हैं, बल्कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि और राज्य की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस गति से देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, उसी गति से मध्य प्रदेश भी प्रगति कर रहा है। नए उद्योगों के फलस्वरूप स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। औद्योगिक निवेश में वृद्धि से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और सरकार को विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों के लिए अधिक संसाधन प्राप्त हो रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश आए और इसका लाभ उद्योग, रोजगार और समग्र विकास के रूप में प्राप्त हो।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जुनून, क्षमता, नीति, प्रदर्शन और उत्पादन मध्य प्रदेश की नई औद्योगिक पहचान बन गए हैं। राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप औद्योगिक विकास के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर में देश की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई का उद्घाटन एक ऐतिहासिक अवसर है। यह उद्योग देश के ऊर्जा और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब सीहोर में ट्रांसफार्मर निर्माण का काम तेजी से बढ़ रहा है, जो जिले में बढ़ते औद्योगिक विकास का संकेत है।

    विश्व की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई रिकॉर्ड 13 महीनों में तैयार हो गई।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले साल अगस्त में भूमि पूजन के बाद रिकॉर्ड 13 महीनों में सीहोर में विश्व की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री शुरू हो गई है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की यह पावर ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई देश के विद्युत तंत्र को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह इकाई क्षेत्र की छवि को बदल देगी। सीहोर में टायरों से लेकर ट्रांसफार्मर तक सब कुछ तैयार किया जा रहा है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने मध्य प्रदेश की धरती पर अपने 9 दशकों के सफर में एक नया मुकाम हासिल किया है। यह इकाई प्रति वर्ष बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर का निर्माण करेगी और 2 हजार लोगों को रोजगार प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जिले का तेजी से विकास हो रहा है। सीहोर अब भोपाल महानगर का हिस्सा है, जिससे भविष्य में यहां के नागरिकों को लाभ होगा। महानगर में शामिल होने से सीहोर में औद्योगिक, वाणिज्यिक और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेहतर सड़कों, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से सीहोर का भोपाल के साथ समन्वित विकास होगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए कॉम्पटन ग्रीव्स (सीजी) परिवार को बधाई दी। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस आवश्यकतानुसार भूमि उपलब्ध कराने में आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

    विश्व की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर परीक्षण प्रयोगशाला

    सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के सीईओ अमर कौल ने कहा कि यह हमारी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2035 तक जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को 13 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। सीहोर में क्रॉम्पटन ग्रीव्स की नई पावर ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई ने 2,000 लोगों को रोजगार प्रदान किया है। कंपनी आधुनिक उपकरणों के माध्यम से उत्पादन कर रही है। इस इकाई में विश्व की सबसे बड़ी परीक्षण प्रयोगशाला भी तैयार की गई है। इकाई के लिए आवश्यक बिजली का 36 प्रतिशत सौर ऊर्जा से प्राप्त किया जाएगा। हमारी कंपनी एक विकसित भारत और एक समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने सीजी पावर की इकाई का निरीक्षण किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर के बडियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई की ट्रांसफार्मर निर्माण प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों से उद्योग के संचालन और विस्तार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और क्षेत्र में बड़े औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया।

    राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, विधायक रमाकांत भार्गव और कई जन प्रतिनिधि तथा कंपनी के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-09-05T114610.009.jpg
    05/09/26 |

    National Teachers' Award 2026: चंडीगढ़ के रवि जायसवाल और पंजाब के डॉ. दिनेश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा होंगे सम्मानित

    चंडीगढ़ , 05 सितंबर (अभिकान्त) : राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 48 चुनिंदा शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित करेंगी। इन उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में चंडीगढ़ के साइंस टीचर रवि जायसवाल और पंजाब के पटियाला से फिजिक्स लेक्चरर डॉ. दिनेश कुमार का नाम विशेष रूप से शामिल है। इन दोनों शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में विज्ञान और भौतिकी (फिजिक्स) की शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग, तकनीक और व्यावहारिक अनुभव से जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है।

    चंडीगढ़ की मलोया कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में पदस्थ साइंस टीचर रवि जायसवाल ने छात्रों के लिए विज्ञान को बेहद आसान और मनोरंजक बना दिया है। उन्होंने स्कूल हॉल में टिन और थर्मोकोल जैसी बेकार सामग्रियों का उपयोग कर एक 3D गुंबद थिएटर (Dome Theater) तैयार किया, जिसका विचार उन्हें कपूरथला की साइंस सिटी से मिला था। इस थिएटर में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़ी एनिमेशन व तस्वीरें दिखाई जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कूल परिसर में एक मौसम केंद्र भी स्थापित किया है, जहां छात्र वर्षामापी यंत्र से बारिश मापने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। जायसवाल की मार्गदर्शन में करीब 20 छात्र राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई जारी रखने में निजी स्तर पर मदद भी करते हैं, और उनके पढ़ाए दो पूर्व छात्र वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे हैं।

    वहीं, पंजाब से एकमात्र चयनित शिक्षक डॉ. दिनेश कुमार पटियाला के सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पिछले 10 से अधिक वर्षों से फिजिक्स लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षण में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले 52 वर्षीय डॉ. कुमार ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की मदद से एक 'वर्चुअल फिजिक्स लैब' तैयार की है। यह तकनीक उन सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जहां महंगे लैब उपकरणों की कमी है। इसके अलावा उन्होंने दैनिक जीवन की बेकार वस्तुओं से 100 से अधिक ज़ीरो-कॉस्ट मॉडल बनाए हैं, जो जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने में मदद करते हैं। फिजिक्स में पीएचडी धारक डॉ. दिनेश को वर्ष 2020 में पंजाब सरकार द्वारा 'स्टेट टीचर अवॉर्ड' से भी नवाजा जा चुका है। वे नियमित रूप से स्कूल समय के बाद जरूरतमंद छात्राओं को मुफ्त अतिरिक्त कक्षाएं प्रदान करते हैं।

    #NationalTeachersAward #TeachersDay2026 #RaviJaiswal #DrDineshKumar #ChandigarhNews #PatialaNews #PunjabNews #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal040926100807.jpg

    पात्रता के आधार पर कैदियों को सजा में एक महीने की छूट मिलेगी : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 05 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी के अवसर पर कैदियों को उपहार देते हुए पात्रता के अनुसार सजा में एक महीने की छूट की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कैदियों के लिए खुली जेलों की व्यवस्था की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय जेल में जल्द ही एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल की केंद्रीय जेल में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में कैदियों को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर बच्चों को चूमा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने जेल विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और जेल विभाग के प्रधान सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों में कैदियों के लिए आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि, जेल विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति, नई बैरकों का निर्माण, नए जेल कानून का कार्यान्वयन, कैदियों को विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण, आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना, ध्यान और योग गतिविधियों का संचालन जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए पदों के सृजन और पदोन्नति से जेल विभाग का कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।

    महिला कैदियों के लिए भी खुली जेल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में खुली जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। खुली जेलों के आधार पर, भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने अब महिला कैदियों के लिए भी खुली जेल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुरुषों के लिए खुली जेल की व्यवस्था है। महिलाओं के लिए भी जल्द से जल्द खुली जेल की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। 

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल के कैदियों द्वारा प्रस्तुत भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटक की सराहना की।

    केंद्रीय जेल में एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा

    जेल महानिदेशक कपूर ने बताया कि भोपाल जेल में कैदियों के लिए जल्द ही एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जा रहा है। राज्य की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक कार्यों के क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाए गए हैं। नए स्टाफ क्वार्टर क्यों बनाए जा रहे हैं?

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal040926061252.jpg

    मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने "माटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान का शुभारंभ किया

    एन.एस.बाछल, 05 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "मटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान की अवधारणा पर केंद्रित एक पोस्टर भी जारी किया। "मटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान को परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल के रूप में शुरू किया जा रहा है।

    इस अभियान के तहत, परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवंकुर सखियों को पर्यावरण कल्याण संगठन नर्मदा समाजरा द्वारा क्षेत्र के सभी 313 विकास खंडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से, गांवों की स्थानीय महिलाओं को प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाएगा और घर-घर जाकर 10 लाख मिट्टी के संग्रह स्थापित किए जाएंगे।

    इस अभियान का लक्ष्य 10 लाख गणेश प्रतिमाएं बनाकर 25 लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, योजना, वित्त एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव और परिषद के कार्यकारी निदेशक डॉ. बकुल लाड उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal040926055532.jpg

    कैलाश चीनी कारखाना फिर से शुरू किया जाएगा: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 05 सितम्बर, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कैलारस चीनी कारखाना फिर से शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज से बेहतर लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुरैना में दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध संग्रहण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। मुरैना सहित जिले की प्रत्येक नगर पंचायत में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों में नागरिकों को अध्ययन का अवसर मिलेगा। जिले के एक विकास खंड में वृंदावन भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोरे से मोरेना स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव और कृषि प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों की ओर प्रेरित किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुरैना जिला गेहूं, धान, तिलहन और दालों के उत्पादन में अग्रणी रहा है। किसानों को गेहूं की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। खेती के लिए प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में इस क्षेत्र को देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। भविष्य में 30 लाख लोगों को सौर पंप उपलब्ध कराने की योजना है। इससे सिंचाई के साथ-साथ बिजली की खपत में भी किसानों को लाभ होगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को दुग्ध उत्पादन को आय का एक अतिरिक्त स्रोत बनाना चाहिए और गौपालन को बढ़ावा देना चाहिए। राज्य में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों के लाभ के लिए विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। खरीफ और रबी फसलों के लिए ऋण चुकौती अवधि 6 महीने निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है। अब किसान ऋण लेने की तिथि से एक वर्ष के भीतर ऋण चुका सकेंगे। इससे किसानों को बार-बार बैंकों की लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। किसानों को उन्नत किस्म के बाजरा और सरसों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य में 25 लाख किसानों को रियायती बीज उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि की जाए।

    किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एडल सिंह कंसाना ने कहा कि मध्य प्रदेश ने देश के अग्रणी कृषि उत्पादक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस क्षेत्र के किसान गेहूं, सोयाबीन, चना, दालें, तिलहन और बागवानी के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के ज्ञान और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।

    कृषि मंत्री एडल सिंह कंसना ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों के लिए अधिक उत्पादन, अधिक उत्पादकता, बेहतर गुणवत्ता, कम लागत, बेहतर मूल्य और अधिक आय सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य अधिग्रहण, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती और दलहन-तिलहन मिशन जैसी योजनाओं से किसानों को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है। ई-डेवलपमेंट सिस्टम के माध्यम से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता भी लाई गई है। इस प्रणाली के माध्यम से क्षेत्र के सभी जिलों में 1 अप्रैल 2026 से उर्वरक वितरण किया जा रहा है। इससे अनावश्यक कतारों, कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलती है।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री कंषाना ने प्रगतिशील कृषक राममोहन मीना, गिर्राज आदिवासी, उदय राठौड़, अरविन्द सिंह गुर्जर, बालबिहारी शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, रामबाबू सिंह, कौशलकिशोर एवं बृजेन्द्र को सम्मानित किया। मेधावी विद्यार्थी हर्ष कुशवाह, ऋचा तोमर, शिवेन्द्र यादव, अमन शर्मा, रागिनी देवी, हर्षित वशिष्ठ, कृतिका सिकरवार, धर्मेन्द्र धाकड़, रियान खान एवं सोनम को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

    मोरेना-श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने किसानों से जैविक खाद अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद का संतुलित उपयोग मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक होगा। उन्होंने किसानों से आवश्यकतानुसार खाद, बीज और पानी का उपयोग करने की अपील की। ​​सांसद तोमर ने बताया कि क्षेत्र में सिंचित भूमि को लगातार बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। नदियों को जोड़कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई गईं। किसानों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महापौर शारदा सोलंकी, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव, अतिरिक्त कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि उप निदेशक मोरेना और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-09-05T103356.173.jpg

    यूपी: बांदा में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध कोडीन सिरप की 30 हजार बोतलें जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

    बांदा/लखनऊ, 5 सितंबर (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीनयुक्त (Codeine) कफ सिरप की 30 हजार बोतलें बरामद कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    बरामद की गई सिरप की कुल मात्रा 3,000 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6.45 लाख आंकी गई है।

    कार सवार युवक दे रहे थे ट्रक को रास्ता; ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी:

    • संयुक्त अभियान में सफलता: बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर STF और बिसंडा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक संदिध ट्रक को रोककर तलाशी ली थी।

    • 30 हजार बोतलें जब्त: ट्रक की जांच करने पर 250 पेटियों में रखी 100 मिलीलीटर की कोडीनयुक्त सिरप की 30,000 बोतलें (कुल 3,000 लीटर) बरामद हुईं।

    • चार तस्कर गिरफ्तार: मामले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत कार सवार 3 अन्य लोगों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान:

      • धीरेंद्र (निवासी बिसंडा, बांदा)

      • परवीन उर्फ लकी और रोहित (निवासी अतर्रा, बांदा)

      • शेखर (डीसीएम चालक, निवासी हापुड़)

    • रेकी कर रहे थे कार सवार: जांच में सामने आया कि कार में सवार तीनों युवक ट्रक के आगे-आगे चलकर रास्ता साफ (रेकी) कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और गिरोह के मुख्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

    #UPPolice #UPSTF #BandaNews #DrugSmuggling #CodeineSyrup #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T103054.967.jpg

    यूपी: कन्नौज अदालत से फरार पॉक्सो का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    कन्नौज/लखनऊ, 5 सितंबर (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की एक अदालत से पुलिस हिरासत चकमा देकर फरार हुआ आरोपी मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आरोपी की पहचान पुरवानाइन गांव निवासी अंकुल जाटव के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बंद था।

    घेराबंदी के बाद आरोपी ने की फायरिंग; पुलिस ने पैर में मारी गोली:

    • कोर्ट से हुआ था फरार: पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकुल जाटव को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में 30 अगस्त को कन्नौज अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, जहां वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से भाग निकला था।

    • तड़के 3 बजे हुई मुठभेड़: कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 3 बजे संयुक्त पुलिस टीम ने सौरिख क्षेत्र के पुरवानाइन गांव के पास आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    • आत्मरक्षा में चली गोली: पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी अंकुल के बाएं पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

    • अस्पताल में भर्ती व बरामदगी: घायल आरोपी को इलाज के लिए सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और तीन चले हुए खोखे बरामद किए हैं।

    #KannaujNews #UPPolice #EncounterNews #POCSOAct #KannaujPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-05T100603.869.jpg
    05/09/26 |

    हांसी: नेशनल हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; चालक ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर राख

    हांसी, 5 सितंबर (अन्‍नू): हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां के पास शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार की चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि डैशबोर्ड से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत समझदारी दिखाई और गाड़ी सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

    डैशबोर्ड से निकला धुआं, बोनट खोलने से पहले उठीं लपटें

    जानकारी के अनुसार, बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे अपनी कार से मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे ढाणा कलां के पास पहुंचे, कार के डैशबोर्ड से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। राकेश ने तुरंत गाड़ी रोककर बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट लॉक होने के कारण नहीं खुला और कुछ ही सेकंड में इंजन से उठी आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

    फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कारण स्पष्ट नहीं

    हादसे के वक्त कार में राकेश अकेले ही सवार थे। उन्होंने तुरंत डायल-112 और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ऑपरेटर राहुल और सुनील कुमार की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    #HansiNews #BhiwaniNews #CarFire #HaryanaNews #NationalHighway #FireBrigade #DanikKhabar #BreakingNews

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम अपडेट: आज 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट; 7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

    हरियाणा/मौसम, 5 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक जैसे पश्चिमी व मध्य जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

    मौसम विभाग का अनुमान: 7 सितंबर तक रहेगी झमाझम बारिश

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून टर्फ रेखा श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

    बीते 24 घंटों का हाल: पंचकूला में सर्वाधिक 99 mm बारिश, गुरुग्राम में जलभराव

    शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। पंचकूला में सर्वाधिक 99.0 mm और यमुनानगर में 57.5 mm बारिश हुई। गुरुग्राम में महज एक घंटे में 36 mm (कुल 44.5 mm) बारिश के चलते नेशनल हाईवे-48 पर डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लग गया।

    तापमान में आई गिरावट, किसानों के लिए सलाह

    कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण दिन के औसत तापमान में 1.6°C की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि:

    • बारिश का दौर थमने तक फसलों में सिंचाई और किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव रोक दें।

    • खेतों में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    • 8 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।

    अगस्त में 3 साल में सबसे कम बारिश, कई जिलों में सूखे जैसे हालात

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अगस्त महीने में सामान्य (146.1 mm) के मुकाबले केवल 135.4 mm बारिश हुई, जो पिछले 3 सालों में सबसे कम है। हालांकि नूंह (+25%), भिवानी (+41%), और गुरुग्राम (+17%) में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं करनाल (-68%), जींद (-51%), और कैथल (-49%) जैसे जिलों में बारिश की भारी कमी बनी हुई है।

    #HaryanaWeather #HaryanaRain #WeatherAlert #HaryanaNews #Monsoon2026 #DanikKhabar #BreakingNews

  • gita.2.63.jpg
  • Untitled Project - 2026-09-04T184927.085.jpg
    04/09/26 |

    पंचकूला में कल आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह: हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

    हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2026 को पंचकूला में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। यह राज्य स्तरीय समारोह शनिवार सुबह 9:45 बजे पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।

    समारोह के दौरान प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

    कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंचकूला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस राज्य स्तरीय समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार और कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

    #TeachersDay #Panchkula #GovernorHaryana #NayabSinghSaini #HaryanaNews #EducationDepartment #DanikKhabar

  • images - 2026-09-04T184122.269.jpg
    04/09/26 |

    हरियाणा में 'सेवा संकल्प अभियान' के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

    हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा द्वारा दी गई।

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए निदेशालय के राज्य एनसीसी/एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार राज्यभर में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय का कार्य संभालेंगे।

    इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के लिए जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने संबंधित जिलों के लिए जिला नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में समाज सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि वे जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे सकें।

    उन्होंने सभी नवनियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य करें और अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकार का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।

    #Sevasankalpabhiyan #modi #pmmodi #haryanagoverment #bjp #seva #danikkhabar #news

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 04 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर:

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली इलाके के जंगल में शुक्रवार को सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी मारा गया, जिसके पास से एक एके राइफल बरामद हुई है।

    महाराष्ट्र में अस्पताल में आग, 9 नवजात बचाए गए;

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के जालना रोड स्थित एशियन अस्पताल के एनआईसीयू में शुक्रवार को एसी यूनिट से धुआं निकलने के बाद अचानक आग लग गई, जिसके बाद प्रशासन ने वार्ड में भर्ती सभी नौ नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया।

    काशी इस्कॉन मंदिर में 1 किमी लंबी लाइन:

    देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का बावन सौ तरेपनवां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसके तहत मथुरा और द्वारका से लेकर पटना और अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, ड्रोन शो और भव्य सजावट की गई है।

    36,000km से तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च:

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार देर रात श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ सत्रह रॉकेट के जरिए ईओएस-ओफ पाँच इमेजिंग सैटेलाइट को सफलताપૂર્વक लॉन्च किया, जो छत्तीस हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस कक्षा में रहकर तस्वीरें लेगा।

    छात्रा की राहुल गांधी से अपील- मुझे न्याय दिलाइए:

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता पर हुए हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग का समर्थन करते हुए न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

    हिमालय के ग्लेशियरों पर बढ़ते तापमान के साथ-साथ हवा में मौजूद गाड़ियों,

    कारखानों और पराली से उड़कर आने वाली कालिख तथा धूल के कणों की परत जमने से बर्फ के पिघलने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

    हांगकांग में रोबोट चला रहे हैं किराने की दुकान,

    चीन के हांगकांग में तकनीक की दुनिया की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ पूरी तरह से ह्यूमनॉइड रोबोट्स द्वारा संचालित एक किराने की अनूठी दुकान शुरू की गई है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

    त्रिशूली टनल में 9 दिन से 'हरे कृष्णा' जप रहा था संजय साह,

    नेपाल के त्रिशूली में छब्बीस अगस्त को आई बाढ़ के बाद से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में नौ दिन से फंसे दो मजदूरों में से संजय साह को शुक्रवार को जिंदा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्होंने भीतर हरे कृष्णा का जाप करते रहने की बात कही।

    नाइजीरिया में पाइपलाइन से तेल चोरी की कोशिश के दौरान जहरीली गैस का रिसाव, 37 लोगों की मौत:

    नाइजीरिया के रिवर्स राज्य के ओक्रिका इलाके में गुरुवार आधी रात को तेल पाइपलाइन से तेल चुराने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सत्ताइस लोगों की मौत होने का पर्यावरण समूह ने दावा किया है।

    IGI एयरपोर्ट के T3 पर भरा पानी,

    जन्माष्टमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कम से कम नौ उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं, चार सौ से अधिक उड़ानें देरी से चलीं तथा टर्मिनल-3 के बाहर जलभराव हो गया।

    UGC NET री-एग्जाम के फैसले को दिल्ली HC में चुनौती,

    दिल्ली हाई कोर्ट ने यूजीसी नेट जून दो हजार छब्बीस की अंग्रेजी विषय की दोबारा परीक्षा कराने के एनटीए के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और एजेंसी को नोटिस जारी कर छह अक्टूबर को सुनवाई तय की है।

    BRICS Summit से पहले नई दिल्ली का भव्य मेकओवर, 

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में ग्यारह से तेरह सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत हेतु एनडीएमसी द्वारा राजधानी को सजाने-संवारने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

    PUCC को लेकर दिल्ली से चिंताजनक आंकड़े,

    दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ने वाले महीनों के करीब आने के बावजूद वाहन मालिकों की लापरवाही के चलते प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या लगातार घट रही है, जहाँ पिछले तीन महीनों में अगस्त में सबसे कम पीयूसीसी बने।

    हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:

    हरियाणा में कमजोर पड़े मानसून के अगले दो दिनों में रफ्तार पकड़ने के आसार हैं, जिसके तहत मौसम विभाग ने आज पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में तथा पांच सितंबर को चौदह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    हरियाणा होमगार्ड भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज:

    हरियाणा होमगार्ड विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच तेज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष तीसरे चरण में अठारह और जवानों ने गवाही दर्ज कराई, जिससे अब तक कुल पचास जवान बयान दे चुके हैं।

    कुरुक्षेत्र NH-152 पर सड़क हादसे में दुकानदार की मौत:

    कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ईवी कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और आरोपी ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया।

    करनाल पुलिस ने वाहन चोरी,

    नशा तस्करी और अवैध सट्टे के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी, गांजा तस्करी के मामले में एक महिला और सट्टा खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया।

    अंबाला में शिक्षा परिवर्तन की दिशा में तेज कदम,

    अंबाला के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य परीक्षा अंकों तक सीमित न रहकर प्रत्येक बच्चे की क्षमता और प्रतिभा को पहचानते हुए उसके सर्वांगीण विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण को सुनिश्चित करना है।

    हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कट्रोल ब्यूरो का नशे पर प्रहार :

    अंबाला छावनी बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने नींद, क्रोध और नशे से दूर रहकर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सात सितंबर दो हजार छब्बीस को अग्रसेन चौक स्थित विद्युत सदन के द्वितीय तल पर स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय अंबाला शहर में उपभोक्ताओं की बिजली शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

  • Untitled Project - 2026-09-04T170312.230.jpg

    मणिमहेश यात्रा: जन्माष्टमी पर पवित्र डल झील में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, छोटे शाही स्नान के साथ दर्शन शुरू

    चंडीगढ़ , 04 सितंबर (अभिकान्त) : उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भगवान शिव के धाम मणिमहेश पहुंच रहे श्रद्धालु समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र 'डल झील' में सुबह से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 'छोटे शाही स्नान' का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 2:26 बजे से शुरू होकर शुक्रवार मध्यरात्रि 12:14 बजे तक जारी रहेगा। इस पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू से बड़ी संख्या में शिवभक्त चंबा जिले के भरमौर पहुंचे हैं। आधिकारिक रूप से यह यात्रा 19 सितंबर तक संचालित होगी।

    पवित्र मणिमहेश झील कैलाश पर्वत की तलहटी में स्थित है, जिसकी ऊंचाई प्रशासन के अनुसार लगभग 18,564 फीट है। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा हड़सर से शुरू होती है, जहां तक वाहनों का आवागमन रहता है। इसके आगे श्रद्धालुओं को 13 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई तय करनी पड़ती है, जिसमें 'धनछो' मुख्य विश्राम स्थल के रूप में कार्य करता है। डल झील से डेढ़ किलोमीटर पहले स्थित गौरी कुंड और शिव क्रोत्री भी धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जहां मान्यतानुसार माता पार्वती और भगवान शिव ने स्नान किया था। पैदल ट्रेक के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार प्रशासन ने चार हेलीटैक्सी कंपनियों के साथ करार किया है, जिससे श्रद्धालु हवाई सेवा के जरिए भी दर्शन कर पा रहे हैं।

    पिछले वर्ष भारी बारिश और बादल फटने के कारण यात्रा के दौरान 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मार्ग में फंस गए थे, लेकिन इस बार मौसम अनुकूल बना हुआ है जिससे पैदल मार्ग पर आवाजाही सुगम बनी हुई है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर अजय कुमार सिंह के अनुसार, जन्माष्टमी के शाही स्नान के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और हड़सर बेस कैंप में स्वास्थ्य जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से गर्म कपड़े, रेनकोट, छाता, टॉर्च और उपयुक्त जूते साथ रखने की अपील की है। छोटे शाही स्नान के बाद अब प्रशासन और श्रद्धालुओं की निगाहें 18 और 19 सितंबर को होने वाले मुख्य आकर्षण 'राधाष्टमी के बड़े शाही स्नान' पर टिकी हैं।

    #ManimaheshYatra #Janmashtami #DalLake #HimachalPradesh #Bharmaur #ChambaNews #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg

    प्रधानमंत्री ने युद्ध के बाद इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी

    आरएस अनेजा, 4 सितंबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को देश के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर बधाई दी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

    एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

    "इटली के इतिहास में युद्ध पश्चात सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी दोस्त प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व पर इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है।

    उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने में हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं।

    आने वाले वर्षों में उनकी लगातार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

  • 1.jpg
  • Untitled-1.jpg
    04/09/26 |

    अंबाला रेंज के 64 पुलिसकर्मियों के लिए गौरव का दिन, पदोन्नति से बढ़ा सम्मान

    आरएस अनेजा, 4 सितंबर अम्बाला - अंबाला रेंज के 64 पुलिस कर्मचारियों के लिए आज का दिन गौरव एवं हर्ष का रहा। पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज पंकज नैन द्वारा 63 पुलिस कर्मचारियों को ईएचसी/एचसी से ईएएसआई तथा एक पुलिस कर्मचारी को ईएसआई से ऑनरेरी इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।

    इनमें जिला अम्बाला के 29, जिला कुरुक्षेत्र के 29 तथा जिला यमुनानगर के 6 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को उनकी दीर्घ, एवं समर्पित सेवा के उपरांत पदोन्नति प्रदान की गई है।

    जिला अम्बाला

    ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत अधिकारी

    1.     ईएसआई हरि कृष्ण

    ईएचसी/एचसी से ईएएसआई  के पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मी

    1.     ईएचसी रमेश चंद

    2.     ईएचसी बलदेव सिंह

    3.     एचसी राजेश कुमार

    4.     ईएचसी सुरेश कुमार

    5.     ईएचसी सलीम मोहम्मद

    6.     ईएचसी प्रवीण कुमार

    7.     एचसी मनमोहन

    8.     ईएचसी जय सिंह

    9.     ईएचसी राजेश कुमार

    10. एचसी विनोद कुमार

    11. ईएचसी राजबीर

    12. ईएचसी संजीव कुमार

    13. ईएचसी मनजीत सिंह

    14. ईएचसी सुरेंद्र सिंह

    15. ईएचसी सुनील कुमार

    16. ईएचसी धर्म चंद

    17. एचसी प्रदीप सिंह

    18. एचसी तरसेम लाल

    19. ईएचसी कमलजीत सिंह

    20. ईएचसी सुरिंदर सिंह

    21. ईएचसी सतपाल सिंह

    22. ईएचसी संजीव कुमार

    23. ईएचसी जसविंदर सिंह

    24. ईएचसी जसबीर सिंह

    25. ईएचसी वीरेंद्र कुमार

    26. ईएचसी अमन कुमार

    27. ईएचसी सुभाष चंद

    28. ईएचसी बलविंदर सिंह

    जिला कुरुक्षेत्र

    1.     ईएचसी राजेश कुमार

    2.     ईएचसी नरेश कुमार

    3.     एचसी बलदेव कुमार

    4.     ईएचसी सुरेंद्र कुमार

    5.     एचसी लाभ सिंह

    6.     एचसी जसविंदर सिंह

    7.     एचसी अनिल कुमार

    8.     एचसी कर्मबीर

    9.     ईएचसी छतरपाल

    10. एचसी बलजिंदर सिंह

    11. एचसी सर्वजीत सिंह

    12. एचसी राकेश कुमार

    13. ईएचसी सुनील कुमार

    14. एचसी भोपाल सिंह

    15. ईएचसी राजिंदर कुमार

    16. एचसी शिशपाल

    17. एचसी पवन कुमार

    18. एचसी प्रदीप कुमार

    19. ईएचसी जसबीर सिंह

    20. ईएचसी सुशील कुमार

    21. ईएचसी बलिंदर सिंह

    22. ईएचसी जोगिंदर पाल

    23. ईएचसी रमेश कुमार

    24. ईएचसी मलकीत सिंह

    25. ईएचसी विनोद कुमार

    26. ईएचसी कर्मबीर

    27. ईएचसी सतिंदर पाल सिंह

    28. ईएचसी कृष्ण कुमार

    29. एचसी विक्रम सिंह

    जिला यमुनानगर

    1.     ईएचसी नरेश कुमार

    2.     ईएचसी मोहम्मद सलीम

    3.     ईएचसी दीपक

    4.     ईएचसी संजय

    5.     एचसी चरण सिंह

    6.     ईएचसी प्रदीप कुमार

  • Untitled Project - 2026-09-04T144651.189.jpg

    हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू: 12, 13, 26 और 27 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, 30 सितंबर तक जमा होंगे फॉर्म

    हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के तहत हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026' की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा 3 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से हटाना नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े पर रोक लगाते हुए पात्र मतदाताओं के विवरण को अपडेट करना है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी मण्डल आयुक्तों, रोल पर्यवेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्तों को व्यापक प्रचार-प्रसार और व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सितंबर माह में चार विशेष अभियान तिथियां घोषित की गई हैं। आगामी 12, 13, 26 और 27 सितंबर (शनिवार एवं रविवार) को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को इन विशेष दिवसों पर बूथों की औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले बीएलओ के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं का रिकॉर्ड पुरानी वोटर लिस्ट से मेल नहीं खाएगा, उन्हें अपनी जन्म तिथि के अनुसार निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नियमों के अनुसार, 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को तय 12 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को स्वयं का और अपने माता या पिता में से किसी एक का मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं, 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों के लिए स्वयं के साथ-साथ माता और पिता दोनों के वैध दस्तावेज जमा कराना अनिवार्य किया गया है; माता-पिता के विदेशी नागरिक होने की स्थिति में जन्म के समय का वैध वीजा व पासपोर्ट देना होगा। इसके अलावा, विदेश में जन्मे भारतीय नागरिकों को भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र और नागरिकता प्राप्त व्यक्तियों को नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 (Form-6) तथा नाम, पते या किसी अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 (Form-8) भरना होगा। नागरिक 30 सितंबर 2026 तक ये फॉर्म भरकर अपने संबंधित बीएलओ या निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) के पास जमा करवा सकते हैं।

    #HaryanaElections #ECI #VoterListRevision #SIR2026 #ChiefElectoralOfficerHaryana #VoterRegistration #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-04T143744.291.jpg

    डेराबस्सी में फ्लैट के नाम पर पंचकूला निवासी से 9.42 लाख की ठगी, कंपनी निदेशक के खिलाफ केस दर्ज

    हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में डेराबस्सी (मोहाली) स्थित एक प्रोजेक्ट में फ्लैट देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9.42 लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिंजौर थाना पुलिस ने दिल्ली स्थित 'स्टैंडर्ड इंफ्राकैप सर्विसेज लिमिटेड' के निदेशक गौरव जिंदल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पिंजौर निवासी पीड़ित हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली स्थित कंपनी के निदेशकों गौरव जिंदल, मधु और रामगोपाल जिंदल ने उनके पिंजौर स्थित कार्यालय में संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें डेराबस्सी में अपने 'इथिरिया हाइट्स' नामक प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने का झांसा दिया। आरोपियों की बातों में आकर हरप्रीत ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच विभिन्न किस्तों के माध्यम से कुल 15.72 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में जमा करा दिए, जिसकी बाकायदा रसीद भी उन्हें 6 मार्च 2025 को सौंपी गई थी।

    पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने निर्माण कार्य और कब्जे को लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अप्रैल 2026 में फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि यह प्रोजेक्ट पीड़ित की सहमति के बिना ही 'कैस्केड बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक जनप्रीत सिंह कोहली को बेच दिया गया है। जब पीड़ित मोहाली स्थित नए बिल्डर के कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि प्रोजेक्ट का नाम बदलकर 'द रेजिमेंट' कर दिया गया है और अब यह केवल रक्षा कर्मियों के लिए ही आरक्षित है।

    प्रोजेक्ट में फ्लैट न मिलने पर जब हरप्रीत ने अपने पूरे पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बार-बार चक्कर कटवाने के बाद केवल 6.30 लाख रुपये ही लौटाए और शेष 9.42 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जून 2026 में जब पीड़ित ने बकाया रकम मांगी, तो आरोपियों ने पिंजौर के स्थानीय बदमाशों से उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दिलवाईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    #PanchkulaNews #PinjorePolice #FraudCase #DeraBassi #PropertyFraud #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • images - 2026-09-04T142055.530.jpg
    04/09/26 |

    हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

    हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार, 29 आईपीएस (IPS) और एक एचपीएस (HPS) अधिकारी समेत कुल 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत राज्य पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों के पुलिस कप्तानों, रेंज महानिरीक्षकों (IGP) और विशेष शाखाओं के नेतृत्व में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

    वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर 1997 बैच के आईपीएस अमिताभ सिंह ढिल्लों को एडीजीपी मॉडर्नाइजेशन एवं वेलफेयर के साथ-साथ एडीजीपी ईआरएसएस तथा ट्रैफिक एवं हाईवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1998 बैच के आईपीएस विकास अरोड़ा को एडीजीपी एडमिन (पुलिस मुख्यालय) के साथ साइबर/आईटी और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र सरकार से वापसी के बाद 2006 बैच के आईपीएस अश्विन को करनाल रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है, जिन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) मधुबन के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है। करनाल रेंज के निवर्तमान आईजी अशोक कुमार को पीटीसी सुनारिया का आईजीपी बनाया गया है।

    जिला पुलिस कप्तानों के स्तर पर हुए बदलावों में आईपीएस करण गोयल को करनाल का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि करनाल के निवर्तमान एसपी नरेंद्र बिजारणिया का स्थानांतरण कर उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में एसपी लगाया गया है। भिवानी के एसपी रहे सुमित कुमार को भी एसटीएफ में एसपी के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा 2020 बैच की आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत का एसपी, मेधा भूषण को पलवल का एसपी, मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी और 2020 बैच की आईपीएस फ्रैबीना पी को नारनौल का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

    शहरी सुरक्षा और तकनीकी शाखाओं में नीतिश अग्रवाल को डीसीपी क्राइम गुरुग्राम, वाई.वी.आर. शशि शेखर को डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम तथा राजेश कुमार को एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच गुरुग्राम तैनात किया गया है। लोकेंद्र सिंह को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी-1 के साथ एसपी एटीएस और एसपी कमांडो नेवल की जिम्मेदारी दी गई है। उपासना और वरुण सिंगला दोनों को एसपी सीआईडी के साथ एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार मिला है। भूपिंदर सिंह को एसपी सिक्योरिटी सीआईडी, दीपक कुमार जवारिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर व एसपी ईआरएसएस पंचकूला, फैसल खान को डीसीपी झज्जर, आयुष यादव को डीसीपी ईस्ट सोनीपत तथा प्रभार एसपी एचएसएनसीबी, और हरीश जैन को एसपी टेलीकॉम, आईटी व कम्युनिटी पुलिसिंग पंचकूला नियुक्त किया गया है।

    प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नए आईपीएस अधिकारियों को भी फील्ड में तैनाती दी गई है, जिसके तहत दीपिका अग्रवाल को एएसपी रेवाड़ी, रविंदर कुमार को एएसपी करनाल, शिवम को एएसपी अंबाला और वैशाख बागी को एएसपी रोहतक लगाया गया है। वीरेंद्र सांगवान को एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एसीबी, विजय कुमार को कमांडेंट 2nd आईआरबी भोंडसी, तान्या सिंह को कमांडेंट 1st बटालियन एचएपी अंबाला सिटी और एचपीएस अधिकारी पूजा डाबला को एसपी आरटीसी भोंडसी व कमांडेंट 1st आईआरबी का दायित्व सौंपा गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के आदेश दिए हैं।

    #HaryanaPolice #IPSTransfer #HaryanaGovernment #KarnalNews #SudhirRajpal #STF #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-04T131446.265.jpg

    टोल प्लाजा घोटाला मामला: ED ने देशभर में 14 ठिकानों पर की छापेमारी; 1.03 करोड़ कैश जब्त, फर्जी ऐप से चूना लगाने का भंडाफोड़

    नई दिल्ली, 4  सितंबर (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इलाहाबाद सब-जोनल कार्यालय ने टोल प्लाजा घोटाला (Toll Plaza Scam) मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीमों ने 2 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-NCR में स्थित 14 परिसरों पर छापेमारी की।

    फर्जी मोबाइल ऐप से NHAI को लगाया जा रहा था करोड़ों का चूना

    यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिर्जापुर के अतरैला टोल प्लाजा सहित देशभर के विभिन्न टोल प्लाजा पर बड़े पैमाने पर अवैध टोल वसूली को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) पर आधारित है। जनवरी 2025 में UP पुलिस ने अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था, जहाँ बिना FASTag या कम बैलेंस वाले वाहनों से टोल वसूलने के लिए एक अनाधिकृत मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह अवैध ऐप फर्जी रसीदें जनरेट करता था और NHAI के आधिकारिक सिस्टम से इस कलेक्शन को छिपाकर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुँचा रहा था।

    ED द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार:

    • 'Mobdata' और 'Any' ऐप का इस्तेमाल: जांच में सामने आया है कि गैर-फास्टैग वाहनों से अवैध टोल वसूली के लिए 'Mobdata' और 'Any' नाम के अनाधिकृत ऐप विकसित कर तैनात किए गए थे।

    • 100 से ज्यादा टोल प्लाजा पर फैला था जाल: जब्त डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि इस फर्जी तंत्र का इस्तेमाल देशभर के लगभग 100 टोल प्लाजा पर किया जा रहा था। डिजिटल रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये की फर्जी टोल रसीदें दर्ज पाई गई हैं।

    • NHAI के ठेकेदारों की संलिप्तता: एनएचएआई (NHAI) द्वारा टोल वसूली के लिए सौंपी गई संस्थाओं और बिचौलियों की इस अवैध ऐप के नेटवर्क में संलिप्तता पाई गई है।

    1.03 करोड़ रुपये नकद बरामद, 8 बैंक लॉकर फ्रीज

    छापेमारी के दौरान ED ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये नकद, खाते की किताबें, वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा 8 बैंक लॉकरों को फ्रीज कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच और गहनता से जारी है।

    #EDRaid #TollPlazaScam #PMLA #FASTagScam #EDPressRelease #NationalNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-04T130812.880.jpg
    04/09/26 |

    फतेहाबाद: ज्योति कॉन्वेंट स्कूल खूंबर नागपुर में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान; विद्यार्थियों को राहवीर योजना और डायल 112 की दी जानकारी

    फतेहाबाद, 4 सितंबर (अन्‍नू): विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने खूंबर नागपुर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने, आपातकालीन सेवा डायल 112 और राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य

    थाना यातायात फतेहाबाद के मुख्य सिपाही राजेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखने, ओवरस्पीडिंग व गलत दिशा में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी।

    डायल 112 और राहवीर योजना से कराया अवगत

    • डायल 112 सेवा: विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, सड़क दुर्घटना या पुलिस सहायता की तुरंत आवश्यकता होने पर निसंकोच डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

    • राहवीर योजना: घायल व्यक्तियों की मदद के लिए चलाई जा रही 'राहवीर योजना' की जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करें और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचित करें।

    पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

    #FatehabadNews #TrafficAwareness #HaryanaPolice #RoadSafety #Dial112 #RahveerYojana #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-04T130528.725.jpg
    04/09/26 |

    टोहाना: 2 किलो 714 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी उमेश उर्फ छोटा गिरफ्तार; मोटरसाइकिल जब्त

    फतेहाबाद, 4 सितंबर (अन्‍नू): फतेहाबाद जिले के टोहाना में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर टोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 किलो 714 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामदगी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी उमेश उर्फ छोटा पुत्र रामनारायण (निवासी जमालपुर शेखा) को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

    नाकाबंदी के दौरान 2 सितंबर को पकड़ा गया था पहला आरोपी

    थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने बताया कि उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चन्दड़ कलां रोड, भोडी कैंची के पास नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नरेश को 2 किलो 714 ग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी के पास से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

    NDPS Act के तहत मामला दर्ज; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

    इस संबंध में थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 177 (दिनांक 02.09.2026) के तहत धारा 15B-61-85 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सप्लायर और मुख्य आरोपी उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    #TohanaNews #FatehabadNews #HaryanaPolice #NDPSAct #DrugFreeHaryana #AntiDrugCampaign #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-04T130346.434.jpg
    04/09/26 |

    चंडीगढ़: सेक्टर-29 में जन्माष्टमी नाटक की रिहर्सल करने जा रहे युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला; पुरानी रंजिश का मामला आया सामने

    चंडीगढ़, 4 सितंबर (अन्‍नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए नाटक की रिहर्सल करने जा रहे तीन युवकों पर दो हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में शुभ नाम के युवक की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    पुरानी रंजिश और घर पर शराब की बोतलें फेंकने से जुड़ा है विवाद

    पीड़ित युवक के भाई सनी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे उसका भाई आशीष अपने दोस्तों शुभ और रवि के साथ जन्माष्टमी नाटक की रिहर्सल के लिए जा रहा था। रास्ते में टीटा नाम के युवक ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान टीटा का साथी चाकू लेकर आ गया और दोनों ने युवकों पर हमला कर दिया।

    सनी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले उनके घर पर रात को किसी ने शराब की बोतलें फेंकी थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने 112 पर पुलिस को दी थी और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सौंपी थी। परिवार को शक था कि इस घटना के पीछे टीटा का हाथ है। वारदात वाले दिन दोपहर में सनी ने टीटा से इस बारे में बात की थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते टीटा ने रात में अपने साथी के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

    एरिया पार्षद के पति दविंदर सिंह बबला ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति व वरिष्ठ नेता दविंदर सिंह बबला मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-29 में सरेआम बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। बबला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा करने वाले युवक खुलेआम गुंडागर्दी और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को नामजद शिकायतें देने के बावजूद सख्त कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए, तो वे उच्च पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाएंगे।

    पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित युवकों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    #ChandigarhNews #ChandigarhPolice #CrimeNews #Sector29Chandigarh #Janmashtami2026 #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-04T130015.224.jpg
    04/09/26 |

    कुरुक्षेत्र: प्रेमी जोड़े के सुसाइड मामले में नया मोड़; घटना से 1 दिन पहले संदिग्ध महिला से मिले थे वीरेन, CCTV फुटेज आई सामने

    कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादीशुदा गर्लफ्रेंड शिल्पा के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले वीरेन मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में वीरेन अपनी गर्लफ्रेंड शिल्पा से नहीं, बल्कि गांधी नगर निवासी एक अन्य संदिग्ध महिला के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इसी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    घटना से ठीक एक दिन पहले स्कूटी पर मिलने आई थी महिला

    सामने आए वीडियो के अनुसार, यह मुलाकात 1 सितंबर दोपहर करीब सवा एक बजे की है। महिला अपनी स्कूटी पर आती है और वीरेन को फोन करके बुलाती है। वीरेन के बाहर आने पर सड़क किनारे ही दोनों के बीच लगभग 3 मिनट तक बातचीत होती है। बातचीत के दौरान महिला ने वीरेन को थप्पड़ मारने का प्रयास भी किया, जिससे बचने के लिए वीरेन पीछे हट जाता है। इसके बाद वीरेन अपनी बाइक लेकर महिला के साथ चला जाता है।

    झांसा रोड की पार्किंग में 2 सितंबर को क्या हुआ था?

    2 सितंबर को वीरेन और शिल्पा झांसा रोड स्थित पार्किंग में पहुंचे थे, जहाँ वह संदिग्ध महिला भी आई थी। तीनों के बीच हुए तीखे झगड़े के बाद वीरेन और शिल्पा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुसाइड के तुरंत बाद बने पहले वीडियो में वीरेन उसी महिला की तरफ इशारा करते हुए उस पर गंभीर आरोप लगा रहा था कि "इसी के चक्कर में दवाई खाई है"। वहीं, बेसुध पड़ी शिल्पा के पास खड़ी वह महिला वीडियो बनाने वाले से यह कहकर अपना पल्ला झाड़ती दिखी कि वह वीरेन को नहीं जानती और उसका अपना परिवार है।

    पुलिस जांच और खुलासा जल्द

    वीरेन के चाचा राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में संदिग्ध महिला की भूमिका और थप्पड़ मारने की कोशिश का जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, वीरेन का इस महिला के साथ भी कनेक्शन था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा करेगी।

    #KurukshetraNews #HaryanaNews #KurukshetraCrime #SuicideCase #CCTVFootage #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • 1000850401.jpg
    04/09/26 |

    आज का राशिफल— शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

    मेष — 21 मार्च से 19 अप्रैल

    परिवार: घर में उत्साह रहेगा। किसी पुराने मतभेद को आज शांतिपूर्वक समाप्त करने का अवसर मिलेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण काम में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है।

    लाभ/हानि: रुका हुआ भुगतान मिलने के संकेत हैं; अचानक खर्च से सावधान रहें।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और चुनिंदा PSU पर नजर रख सकते हैं; तेजी का पीछा न करें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से नया ऑर्डर या बातचीत आगे बढ़ सकती है।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द, एसिडिटी और तनाव से बचें।

    ऊर्जा: 9/10 | मूड: उत्साही और आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: 10:30 AM–11:30 AM

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: केसरिया

    उपाय: श्रीकृष्ण को लाल या पीले फूल अर्पित करें।

    ♉ वृषभ — 20 अप्रैल से 20 मई

    परिवार: जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक वातावरण रह सकता है।

    कैरियर: धैर्य और व्यवस्थित काम से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी; विलासिता पर खर्च नियंत्रित करें।

    शेयर मार्केट: FMCG और मजबूत लार्ज-कैप में चयनात्मक अवसर देखें।

    बिजनेस: ग्राहक संबंध मजबूत होंगे; पुराने भुगतान की याद दिलाना लाभकारी हो सकता है।

    स्वास्थ्य: गला, गर्दन और खान-पान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10 | मूड: शांत और संतुष्ट

    शुभ मुहूर्त: 11:20 AM–12:15 PM

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद

    उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

    ♊ मिथुन — 21 मई से 20 जून

    परिवार: भाई-बहन या मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: संचार, तकनीक, मीडिया और मार्केटिंग में दिन अच्छा रह सकता है।

    लाभ/हानि: अतिरिक्त आय की संभावना है, लेकिन ऑनलाइन भुगतान सावधानी से करें।

    शेयर मार्केट: IT में आज सकारात्मक रुझान दिखा है—सुबह Wipro और Infosys बढ़त में थे—फिर भी खरीद से पहले भाव और वॉल्यूम देखें। �

    बिजनेस: नए संपर्क से ग्राहक मिलने की संभावना।

    स्वास्थ्य: आंखों और नींद का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10 | मूड: सक्रिय और जिज्ञासु

    शुभ मुहूर्त: 12:15–1:10 PM

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हरा

    उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 21 बार जाप करें।

    HDFC Sky

    ♋ कर्क — 21 जून से 22 जुलाई

    परिवार: बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भावनात्मक विषयों में धैर्य रखें।

    कैरियर: आपकी मेहनत की प्रशंसा हो सकती है।

    लाभ/हानि: धन आगमन ठीक रहेगा; घरेलू खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: मजबूत लार्ज-कैप और डिफेंसिव शेयर बेहतर विकल्प हो सकते हैं; सट्टेबाजी से बचें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक से लाभ मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: पेट और पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10 | मूड: भावुक लेकिन प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: 9:35–10:30 AM

    लकी नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद/क्रीम

    उपाय: श्रीकृष्ण को दूध और मिश्री अर्पित करें।

    ♌ सिंह — 23 जुलाई से 22 अगस्त

    परिवार: घर में आपकी बात सुनी जाएगी, लेकिन अहंकार से बचें।

    कैरियर: जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

    लाभ/हानि: आय ठीक रहेगी; दिखावे पर खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: इंफ्रा, रक्षा और चुनिंदा लार्ज-कैप पर नजर रखें।

    बिजनेस: बड़ा निर्णय लेने से पहले शर्तें अच्छी तरह जांचें।

    स्वास्थ्य: थकान और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10 | मूड: आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: 1:15–2:10 PM

    लकी नंबर: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र या पीले फूल अर्पित करें।

    ♍ कन्या — 23 अगस्त से 22 सितंबर

    परिवार: छोटी गलतफहमी बातचीत से दूर होगी।

    कैरियर: विश्लेषण, अकाउंट्स और प्रशासनिक कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

    शेयर मार्केट: IT, फार्मा और गुणवत्ता वाले शेयरों में चयनात्मक रहें; बार-बार ट्रेडिंग न करें।

    बिजनेस: दस्तावेज और भुगतान की शर्तें जांचें।

    स्वास्थ्य: पाचन और तनाव का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7.5/10 | मूड: व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: 10:45–11:40 AM

    लकी नंबर: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा

    उपाय: तुलसी के सामने दीपक जलाकर श्रीकृष्ण का स्मरण करें।

    ♎ तुला — 23 सितंबर से 22 अक्टूबर

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: साझेदारी और टीमवर्क से लाभ।

    लाभ/हानि: धन की स्थिति सुधरेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी रोकें।

    शेयर मार्केट: वित्तीय और चुनिंदा कंज्यूमर शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

    बिजनेस: नई साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: कमर और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10 | मूड: प्रसन्न और संतुलित

    शुभ मुहूर्त: 2:20–3:15 PM

    लकी नंबर: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: राधा-कृष्ण को फूलों की माला अर्पित करें।

    ♏ वृश्चिक — 23 अक्टूबर से 21 नवंबर

    परिवार: किसी पुराने मुद्दे पर भावुक प्रतिक्रिया देने से बचें।

    कैरियर: कठिन काम पूरा करने की क्षमता बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव है, पर जोखिम भी अधिक रहेगा।

    शेयर मार्केट: अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले शेयरों से दूरी रखें; स्टॉपलॉस जरूरी।

    बिजनेस: प्रतिस्पर्धी गतिविधियों पर नजर रखें।

    स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी से बचें।

    ऊर्जा: 8.5/10 | मूड: दृढ़ और गंभीर

    शुभ मुहूर्त: 3:20–4:15 PM

    लकी नंबर: 9 | शुभ रंग: मरून

    उपाय: श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें।

    ♐ धनु — 22 नवंबर से 21 दिसंबर

    परिवार: धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम से प्रसन्नता मिलेगी।

    कैरियर: नई योजना और उच्च अधिकारियों से बातचीत लाभकारी हो सकती है।

    लाभ/हानि: आर्थिक अवसर बनेंगे; जल्दबाजी में निवेश न करें।

    शेयर मार्केट: इंफ्रा, पावर और मजबूत PSU पर नजर रख सकते हैं।

    बिजनेस: विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है।

    स्वास्थ्य: कमर और पैरों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10 | मूड: आशावादी

    शुभ मुहूर्त: 11:45 AM–12:40 PM

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: पीले फल या मिठाई का दान करें।

    ♑ मकर — 22 दिसंबर से 19 जनवरी

    परिवार: बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी।

    कैरियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी; मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा।

    लाभ/हानि: धीमा लेकिन स्थिर आर्थिक लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग, इंफ्रा और गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप में धैर्य रखें।

    बिजनेस: पुराना सौदा आगे बढ़ सकता है।

    स्वास्थ्य: घुटनों और थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10 | मूड: गंभीर और केंद्रित

    शुभ मुहूर्त: 4:10–5:05 PM

    लकी नंबर: 8 | शुभ रंग: नीला

    उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♒ कुंभ — 20 जनवरी से 18 फरवरी

    परिवार: मित्र या रिश्तेदार से सुखद समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: नई सोच और तकनीकी कौशल का लाभ मिलेगा।

    लाभ/हानि: अचानक आर्थिक अवसर बन सकता है; जोखिम नियंत्रित रखें।

    शेयर मार्केट: IT, टेलीकॉम और डिजिटल क्षेत्रों पर नजर रख सकते हैं।

    बिजनेस: ऑनलाइन/तकनीकी माध्यम से नया ग्राहक जुड़ सकता है।

    स्वास्थ्य: नींद और मानसिक थकान का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8.5/10 | मूड: रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: 9:50–10:45 AM

    लकी नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: श्रीकृष्ण मंदिर में फल अर्पित करें।

    ♓ मीन — 19 फरवरी से 20 मार्च

    परिवार: आज का धार्मिक वातावरण मन को विशेष शांति देगा। परिवार से प्रेम और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: रचनात्मक और सलाहकारी कार्यों में सफलता।

    लाभ/हानि: रुका पैसा मिलने की संभावना; भावुक होकर खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: फार्मा, FMCG और मजबूत लार्ज-कैप में चयनात्मक अवसर देखें।

    बिजनेस: पुराने संपर्क से लाभदायक प्रस्ताव मिल सकता है।

    स्वास्थ्य: पानी पर्याप्त पिएं और नींद पूरी करें।

    ऊर्जा: 9/10 | मूड: आध्यात्मिक और प्रसन्न

    शुभ मुहूर्त: 5:00–5:55 PM

    लकी नंबर: 3 | शुभ रंग: पीला

    उपाय: आज जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री और तुलसी अर्पित करके “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • images (2).png

    आदिवासी क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं का विस्तार करने के लिए धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक पात्र परिवार को बिजली उपलब्ध कराने के प्रयासों में तेजी लाई गई है। मध्य प्रदेश पूर्वी जोन विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 20 जिलों में इस अभियान के तहत बिजली परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

    31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध प्रगति के अनुसार, अभियान के तहत डीपीआर में कुल 20,317 विद्युत कार्य किए गए हैं, जिनमें 20,198 घरेलू विद्युत कनेक्शन और 119 सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इनमें से अब तक कुल 10,010 विद्युत कार्य पूरे हो चुके हैं, जिनमें 9,989 घरेलू कनेक्शन और 21 सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, 143 बस्तियों में भी विद्युत कार्य पूर्ण किया गया है।

    इस अभियान के तहत दमोह और छतरपुर में घरेलू और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित निर्धारित कार्य पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही, नरसिंहपुर और पन्ना सहित अन्य जिलों में स्वीकृत कार्यों की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की दिशा में कार्य जारी है।

    विद्युत वितरण कंपनी आदिवासी क्षेत्रों में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ बिजली सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास के लिए बेहतर बिजली सुविधाएं प्रदान करना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images (1).jfif

    आयुष्मान भारत 'निरामयम' योजना में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    आयुष्मान भारत 'निरामयम' योजना के प्रभावी और पारदर्शी कार्यान्वयन और पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए, मध्य प्रदेश में योजना से संबद्ध अस्पतालों की निरंतर निगरानी और लेखापरीक्षा की जाती है। अनियमितताएँ पाए जाने पर, संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनवरी 2026 से राज्य में 83 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 18 अस्पतालों को पैनल से बाहर किया गया है, 15 अस्पतालों पर भुगतान रोक दिया गया है और 50 अस्पतालों पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    भोपाल के अस्पतालों में भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

    भोपाल में प्राप्त शिकायतों और जांच रिपोर्टों के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सिद्धांत रेड क्रॉस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को आयुष्मान भारत 'निरामयम' योजना से निलंबित कर दिया गया है और भुगतान रोकने की कार्रवाई की गई है। साथ ही, मल्टी केयर अस्पताल, भोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, दो अन्य अस्पतालों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के संबंध में आयुष्मान भारत जांच दल द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उपलब्ध रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    अनियमितताओं के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस

    राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत 'निरामयम' योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के नियमित निरीक्षण, दावों की समीक्षा, उपलब्ध अभिलेखों की जांच और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्टों के आधार पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित अस्पतालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal030926075443.jpg

    राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 1 से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। इनमें कृष्णा चंद्र ने भाला फेंक में नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जो एक विशेष उपलब्धि है।

    कृष्णा चंद्र ने भाला फेंक में नया मीट रिकॉर्ड बनाया

    प्रतियोगिता के आयोजित लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

    इस स्पर्धा का मीट रिकॉर्ड 77.41 मीटर था, जो कृष्णा चंद्र के शानदार प्रदर्शन से पहले 2018 में रोहित यादव ने बनाया था। कृष्णा चंद्र ने 79.92 मीटर के थ्रो के साथ जल रिकॉर्ड तोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

    नागर सिंह कनेश ने हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता

    अकादमी के खिलाड़ी नागर सिंह कनेश ने हेप्टाथलॉन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4812 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। नागर सिंह ने प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल कर मध्य प्रदेश को स्वर्णिम सफलता दिलाई।

    रंगलाल डोडिया ने 1000 मीटर में कांस्य पदक जीता

    इसी बीच, 1000 मीटर स्पर्धा में अकादमी के रंगलाल डोडिया ने 2 मिनट 26.83 सेकंड के शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीता। अपनी गति और दमदार प्रदर्शन से रंगलाल ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

    मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है।

    21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के एथलीटों का प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। विशेष रूप से भाला फेंक में नया रिकॉर्ड बनाना इस क्षेत्र की उभरती हुई एथलेटिक्स प्रतिभा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की यह सफलता मध्य प्रदेश में विकसित हो रही खेल संस्कृति और अकादमियों में खिलाड़ियों को मिल रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है।

    खेल मंत्री श्री सारंग ने बधाई दी

    सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाले नागर सिंह कनेश, कृष्ण चंद्र और रंगलाल डोडिया को बधाई दी है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कृष्ण चंद्र द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images.jfif

    राज्य सरकार शिक्षक दिवस पर 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित करेगी : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. आर.सी.वी.पी. नरोन्हा थे। मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित यह प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भोपाल में होगी। 5 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय मामलों, सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग विशेष अतिथि होंगे।

    लोक शिक्षा निदेशालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन शिक्षकों को सम्मानित करेगी जिन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने और विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    उन्हें 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और शॉल-श्रिफल और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

    शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में पूरे क्षेत्र से 33 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया।

    शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए चयनित शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशंसा पत्र और 25,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

    पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को विशेष सम्मान।

    पिछले वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दो शिक्षकों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में, भारत सरकार के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शीला पटले और भेरूलाल औसारा को समारोह में शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र और मानदेय प्रदान करके विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

    इन शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा

    पूनम मिश्रा, बिहारी लाल प्रजापति, अरुण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, मुकेश कुमार प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश माहेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, पूजा पांडे, सतीश कुमार पांडे, श्वेता तिवारी, शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रितेश कुमार पठाडे, सुखनंदन पठाडे साहू, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा, महेंद्र सिंह पवार, ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, शर्मिला उपाध्याय, रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश कुमार द्विवेद्वी और सीमा परमार शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • HRU96Hca4AATWRm.jpg
    04/09/26 |

    इसरो ने इतिहास रचा : 36 हजार किमी. ऊंचाई से दुश्मनों पर नजर रखेगा EOS-05, GSLV-F17 की सफल उड़ान

    आरएस अनेजा, 4 सितंबर नई दिल्ली - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:55 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) को उसकी निर्धारित उप-भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (Sub-GTO) में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।

    भारत की पहली भू-समकालिक इमेजिंग सैटेलाइट: EOS-05 (जिसे GISAT-1A भी कहा जाता है) भारत का पहला ऐसा इमेजिंग सैटेलाइट है जो 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई (Geosynchronous Orbit) से देश की सीमाओं की निगरानी करेगा।

    हैवीवेट लिफ्टिंग: 2,367 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट, GSLV (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle) द्वारा अपनी 19वीं उड़ान में अंतरिक्ष में भेजा गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है।

    रणनीतिक उपयोग: यह उपग्रह विज़िबल, इन्फ्रारेड, मल्टीस्पेक्ट्रल और हाइपरस्पेक्ट्रल बैंड में एडवांस्ड इमेजिंग की सुविधा देगा। इससे दुश्मन देशों की हरकतों पर नजर रखने (राष्ट्रीय सुरक्षा), कृषि निगरानी, मौसम की जानकारी और आपदा प्रबंधन में बड़ी मदद मिलेगी।

    इसरो की बड़ी वापसी: साल 2026 में इसरो का यह पहला सफल मिशन है, जिसने जनवरी 2026 में हुए PSLV-C62 मिशन की असफलता के बाद अंतरिक्ष एजेंसी को एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी दिलाई है।

  • 250669_HomePage_05df7908-0691-4c3f-b425-316d3d2c4bd5.jpg

    मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, जयपुर।

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में काली बाई भील (उड़ान) योजना से संबधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण नैपकिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं गरिमा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए है।  उन्होंने वितरण सुनिश्चित करने तथा भविष्य में निर्बाध आपूर्ति के लिए संभाग स्तर पर एक से अधिक कंपनियों को कार्य सौंपने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद एवं आपूर्ति की आगामी व्यवस्था को समयसीमा में पुरा करते हुए योजना का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

    योजना के तहत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिमाह निःशुल्क 2 पैकेट सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्तमान में विद्यालयों में 22,38,834, आंगनवाड़ियों में 97,65,564 तथा अस्पतालों एवं अन्य माध्यमों से 2,84,250 लाभार्थी पंजीकृत हैं। 

    इस अवसर पर स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड,  वित्त विभाग की संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारती दीक्षित, प्रबंधन निदेशक पुखराज सैन सहित अन्य मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • image001_20260904090336_9d41f6.jpg
    04/09/26 |

    स्वच्छता सेनानियों को मिला अधिकार: मटियाला में कचरा बीनने वालों को बांटे गए NAMASTE और आयुष्मान कार्ड

    आरएस अनेजा, 4 अप्रैल नई दिल्ली - सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय राजधानी के मटियाला स्थित MCD कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में MCD नजफगढ़ ज़ोन के कचरा बीनने वालों को NAMASTE कार्ड जारी करने की शुरुआत की।

    यह कार्यक्रम 'नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम' (NAMASTE) योजना के तहत कचरा बीनने वालों को औपचारिक मान्यता देने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस योजना का उद्देश्य देश भर में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

    NAMASTE कार्ड के साथ-साथ, मंत्री ने वहां मौजूद कचरा बीनने वालों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्यबल को स्वास्थ्य सेवा कवरेज का लाभ मिल सके।

    अपने संबोधन में, अठावले ने भारतीय शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वालों के अथक योगदान की सराहना की और उनके काम को देश की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को उनके काम की स्थितियों में सुधार और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का भरोसा दिलाया।

    'नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम' (NAMASTE) भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसे सीवर और सेप्टिक टैंक के कर्मचारियों और कचरा बीनने वालों सहित सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। यह योजना व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों की औपचारिक मान्यता, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच, कौशल विकास और खतरनाक सफाई कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केंद्रित करती है। इसका उद्देश्य देश भर में खतरनाक मैनुअल सफाई प्रथाओं को खत्म करना है।

    ***

  • images.png

    मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, जयपुर।

    नगरीय निकाय आम चुनाव में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों तथा स्काउट मंडल मुख्यालय, स्काउट एवं गाइड, बनीपार्क के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को रामबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राहगीरों एवं आम नागरिकों से आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सहभागिता निभाने की अपील की।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं एवं स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने परिजनों, रिश्तेदारों एवं मोहल्ले वालो के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

    जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा व जिला स्वीप समन्वयक एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी ने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं  नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया गया मतदान जागरूकता का संदेश समाज में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।

    कार्यक्रम में रेणु जिंदल, डॉ अनंत विजया सोनी, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. राकेश धाबाई, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्काउट-गाइड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • TN5-Bhopal030926075515.jpg

    मध्य प्रदेश में पहली बार बैरियर-रहित टोल प्रणाली का प्रायोगिक परीक्षण शुरू हो गया है: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश में टोल प्रणाली को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और सुगम बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण नवाचार किया गया है। भोपाल-देवास मार्ग पर स्थित फंदा टोल प्लाजा पर पहली बार बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम (एसएलएफएफ) का प्रायोगिक परीक्षण शुरू किया गया है। इस प्रणाली में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी और यात्रियों को पारंपरिक बूम बैरियर के कारण होने वाले अनावश्यक ब्रेक लगाने और समय की बर्बादी से भी मुक्ति मिलेगी।

    मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष इस नवाचार और इसके कार्यान्वयन की पूरी प्रक्रिया प्रस्तुत की। प्रस्तुति के बाद, मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर इस प्रणाली को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पायलट परीक्षण के दौरान प्राप्त परिणामों का उचित मूल्यांकन किया जाए और इसके आधार पर क्षेत्र में इसे बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए।

    मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सड़क अवसंरचना के विकास के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क निर्माण और परिवहन व्यवस्था का उद्देश्य केवल बेहतर सड़कें उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय बचाने वाली यात्रा सुविधाएं प्रदान करना भी है। बैरियर-लेस टोलिंग इसी सोच के अनुरूप एक महत्वपूर्ण नवाचार है।

    मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जनसुविधा की दृष्टि से यह एक उपयोगी पहल है। वर्तमान व्यवस्था में, टोल प्लाजा पर लगे बैरियर के कारण वाहनों को रुकना पड़ता है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और अनावश्यक यातायात दबाव बढ़ता है। नई व्यवस्था में, वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे। इससे यात्रियों का समय और ईंधन बचेगा और टोल प्लाजा पर अनावश्यक भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

    चलते वाहन से बदला होगा टोल कलेक्शन

    नई तकनीक में, टोल राशि वाहन की स्व-पहचान, वर्गीकरण और फास्टैग के विवरण के आधार पर वसूल की जाएगी। वाहन लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी टोल प्लाजा पार कर सकेगा। इससे ब्रेक लगाने और बूम बैरियर के कारण होने वाली समय की बर्बादी खत्म हो जाएगी।

    SLFF लेन FASTag/RFID रीडर, उच्च-रिज़ॉल्यूशन ANPR कैमरे, वाहन पहचान और वर्गीकरण सेंसर, लेन नियंत्रक और लेनदेन प्रसंस्करण प्रणालियों से सुसज्जित हैं। जैसे ही वाहन लेन से गुजरता है, सिस्टम स्वचालित रूप से FASTag को पढ़कर वाहन की पहचान करता है, वाहन श्रेणी के अनुसार टोल राशि की गणना करता है और FASTag खाते से राशि काटने की प्रक्रिया पूरी करता है।

    FASTEG समस्या पर ई-चालान

    नई प्रणाली में FASTEG से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी व्यवस्था की गई है। यदि FASTEG खाते में अपर्याप्त राशि है, वाहन का पंजीकरण नंबर गलत है या किसी अन्य तकनीकी कारण से टोल राशि तुरंत प्राप्त नहीं हो पाती है, तो संबंधित वाहन को ई-चालान के माध्यम से टोल राशि की सूचना दी जाएगी। यदि निर्धारित तीन दिनों के भीतर राशि जमा नहीं की जाती है, तो नियमों के अनुसार जुर्माने के साथ वसूली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    सफल परीक्षण के बाद व्यापक विस्तार किया जाएगा।

    फिलहाल, इस प्रणाली का पायलट परीक्षण फंदा टोल प्लाजा की एक लेन में किया जा रहा है। परीक्षण परिणामों के उचित मूल्यांकन के बाद सफल पाए जाने पर, इसे 1 जनवरी, 2027 से भोपाल-देवास मार्ग के तीनों टोल प्लाजा की सभी लेन में लागू करने की योजना है।

    मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिया कि पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों के आधार पर यात्रियों के लिए इस तकनीक की उपयोगिता, दक्षता और सुविधा का आकलन किया जाए। इसके बाद, क्षेत्र के अन्य उपयोगी टोल प्लाजाों पर बैरियरलेस टोलिंग लागू करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा शुरू की गई यह नवाचार क्षेत्र में टोलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को सड़क पर कम इंतजार करना पड़े, यात्रा में कम समय लगे और आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्हें अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जाएं। बैरियरलेस टोलिंग जैसी तकनीक आधारित प्रणालियां भविष्य में क्षेत्र की सड़क यात्रा को अधिक सुलभ और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 49130.jpg
    04/09/26 |

    उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की, हिमाचल प्रदेश से जुड़े प्रमुख परिवहन मुद्दे उठाए

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, शिमला।

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण परिवहन मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

    बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने पर्यटक वाहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की स्वीकार्य (पर्मिसिबल एज लिमिट) आयु सीमा को 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट योजना के अंतर्गत आने वाले वाहनों की आयु सीमा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता किए बिना कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों को भी इसी प्रकार की राहत देने का आग्रह किया।

    प्रदेश के टैक्सी संचालकों और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए टूरिस्ट परमिट के तहत राज्य के भीतर संचालित टैक्सियों की वैधता अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। 

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में केवल दो एटीएस कार्यरत हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक हिमाचल प्रदेश में पर्याप्त एटीएस स्थापित नहीं हो जाते, तब तक परिवहन संचालकों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग व्यवस्था को समानांतर रूप से जारी रखने की अनुमति प्रदान की जाए।

    नितिन गडकरी ने राज्य सरकार की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा प्रदेश सरकार के सभी निर्माणाधीन एटीएस केन्द्रों की स्थिति एवं संबंधित विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह विवरण तत्काल भेजा जाएगा।

    बैठक में कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा को 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर भी सहमति बन। 

    इसके अलावा, मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा (पंजाबदृहिमाचल सीमा) से झलेड़ा, ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने बारे आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

    उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को लंबे समय से अपेक्षित राहत मिल सकेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Inner-Bhopal030926073310.jpg

    मध्य प्रदेश की सुमन पंचायत पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू की जा रही है।

    एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए गए नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। लखनऊ में आयोजित सुमन रोडमैप 2030 पर राष्ट्रीय कार्यशाला में सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) के अंतर्गत मध्य प्रदेश द्वारा विकसित सुमन पंचायत और सुमन सखी चैटबॉट को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम अभ्यास और अन्य राज्यों में लागू किए जाने योग्य एक उपयोगी पहल के रूप में मान्यता दी गई है।

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी, डिजिटल प्रौद्योगिकी और डेटा आधारित निगरानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सुमन पंचायत और सुमन सखी चैटबॉट जैसी पहलें इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन पहलों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने, सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने में सहायता मिल रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की इन पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं के रूप में अपनाया जाना क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।

    लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदर्शित किया गया।

    मध्य प्रदेश की सुमन पंचायत और सुमन सखी चैटबॉट पहलों को 2 और 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित सुमन रोडमैप 2030 पर राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला ने सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने, मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तक पहुंच को सुगम बनाने और महिलाओं एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं को समझने और उन तक पहुंचने में मदद करने के लिए इन पहलों की सराहना की। राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्य प्रदेश की इन पहलों के कामकाज और उपयोगिता को प्रस्तुत किया गया। इनके प्रभावी मॉडल को देखते हुए, इन्हें अन्य राज्यों में भी एक व्यापक हस्तक्षेप के रूप में अपनाया जाएगा। मध्य प्रदेश की टीम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्रालय (एनएचएम) की एमडी डॉ. सलोनी सिदाना, वरिष्ठ संयुक्त निदेशक डॉ. अर्चना मिश्रा और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

    सुमन रोडमैप 2030 में मध्य प्रदेश की पहलें शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश की इन दोनों पहलों को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सुमन रोडमैप 2030 दिशा-निर्देशों में भी शामिल किया गया है। इससे मध्य प्रदेश के सफल मॉडलों को राज्य की सीमाओं से परे ले जाने और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार अन्य राज्यों में अपनाने का अवसर मिलेगा।

    सुमन पंचायत—मातृ स्वास्थ्य सेवाओं से समुदायों को जोड़ने की एक पहल

    सुमन पंचायत का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करके सुरक्षित मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, उनके परिवारों और समुदायों को मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी से जोड़ना और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना महत्वपूर्ण है। पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर सामुदायिक भागीदारी और चर्चा बढ़ाने से गर्भवती महिलाओं की आवश्यक सेवाओं, समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल और नवजात शिशु देखभाल तक पहुंच के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। सुमन पंचायत का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी के बजाय समुदाय और स्थानीय संस्थानों की भागीदारी के साथ एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा दिया जाता है। 'सुमन पंचायत' (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन पंचायत) पहल के तहत, यदि कोई ग्राम पंचायत लगातार एक वर्ष तक अपने क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर शून्य बनाए रखती है, तो उसे सरकार द्वारा 1 लाख रुपये का प्रोत्साहन/पुरस्कार दिया जाता है।

    सुमन सखी चैटबॉट—डिजिटल मीडिया के माध्यम से जानकारी तक आसान पहुंच

    सुमन सखी चैटबॉट एक अभिनव पहल है जिसका उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। चैटबॉट के ज़रिए गर्भावस्था, प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। इसका लक्ष्य महिलाओं और परिवारों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाना है। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से जानकारी अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीके से उपलब्ध हो पाती है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं और समुदाय के बीच सूचना के अंतर को पाटने में विशेष रूप से उपयोगी है।

    कार्यशाला का मुख्य आकर्षण अनमोल 2.0 डैशबोर्ड भी था।

    राष्ट्रीय कार्यशाला में अनमोल 2.0 डैशबोर्ड का भी प्रदर्शन किया गया। इस डैशबोर्ड को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान, निगरानी और अनुवर्ती कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। डैशबोर्ड का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तक एकीकृत पहुंच प्रदान करना है। इससे स्वास्थ्य प्रणाली के जमीनी और पर्यवेक्षी स्तर के अधिकारियों को ऐसी महिलाओं की पहचान करने, उनकी नियमित निगरानी करने और उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। अनमोल 2.0 विशेष रूप से संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और निरंतर अनुवर्ती कार्रवाई से प्रसव के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं में समय पर रेफरल सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • History.jpeg
    04/09/26 |

    आज 4 सितंबर का इतिहास

    आज 4 सितंबर का इतिहास

    1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

    1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

    1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

    1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

    1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।

    1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।

    डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

    1998 - लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।

    1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

    2000 - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।

    2001 - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

    2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

    2006 - ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।

    2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।

    2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।

    केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

    2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।

    कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।

    2012 - पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

  • gita.2.62.jpg
  • images - 2026-09-03T184924.903.jpg
    03/09/26 |

    5 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक: चुनावी माहौल के बीच कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    पंजाब , 03 सितंबर (अभिकान्त) : पंजाब सरकार ने 5 सितंबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

    #PunjabCabinet #BhagwantMann #PunjabGovernment #PunjabNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-03T184249.972.jpg
    03/09/26 |

    18 साल पुराने कोकीन तस्करी मामले में मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला: दारा सिंह और पूर्व DSP को 3-3 साल की कैद 

    पंजाब , 03 सितंबर (अभिकान्त) : मोहाली की विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) अदालत ने वर्ष 2008 के करीब 18 साल पुराने कोकीन तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी दारा सिंह और हरियाणा पुलिस के पूर्व डीएसपी गुरदर्शन सिंह को PMLA एक्ट की धारा 4 के तहत दोषी ठहराते हुए 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों दोषियों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे अदा न करने पर उन्हें एक महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद जमानत पर चल रहे दोनों दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

    यह मामला 28 अगस्त 2008 का है, जब सोहाना पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम कोकीन बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये थी। इससे पहले वर्ष 2015 में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने दारा सिंह को धारा 22 और गुरदर्शन सिंह को धारा 29 के तहत दोषी ठहराते हुए 12-12 साल की सजा सुनाई थी। नशीले पदार्थों की इस बड़ी खेप के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने 20 अक्टूबर 2009 को ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के कोण से जांच शुरू की थी और 2022 में अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी।

    अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक मोनिका ठाकुर ने दलील प्रस्तुत की कि जब्त की गई कोकीन और सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल किए गए 10 लाख रुपये के दो चेक (एक 6 लाख रुपये और दूसरा 4 लाख रुपये का) पूरी तरह से 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' यानी अपराध से अर्जित संपत्ति के दायरे में आते हैं। दूसरी ओर, बचाव पक्ष ने तर्क दिया था कि जांच के दौरान ईडी को आरोपियों के बैंक खातों में कोई मनी ट्रेल नहीं मिला और दोनों चेक भी कभी कैश नहीं कराए गए थे, साथ ही उम्र और बीमारियों के आधार पर राहत की मांग की गई थी।

    विशेष अदालत ने सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के अहम फैसलों का हवाला देते हुए बचाव पक्ष के तर्कों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस मामले में बरामद कंट्राबैंड और उसकी खरीद-फरोख्त के लिए जारी किए गए चेक PMLA की धारा 2(1)(u) के तहत 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा अदालत ने आदेश दिया कि केस की जांच या सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों द्वारा पहले ही जेल में काटी जा चुकी हिरासत की अवधि को उनकी मुख्य 3 साल की सजा में से घटाकर समायोजित किया जाएगा।

    #MohaliCourt #PMLACase #CocaineSmuggling #EDInvestigation #DaraSingh #GurdarshanSingh #DanikKhabar

  • PIC1(1)_20260903125035_f4e802.jpeg

    रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    आरएस अनेजा, 3 सितंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा एवं औद्योगिक सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग वार्ता, उच्च स्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने पर सहमति जताई।

    दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और बेल्जियम के बीच साझेदारी आपसी विश्वास और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।

  • sham 6 bje.jpg
    03/09/26

    दैनिक खबर: आज 03 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    सुप्रीम कोर्ट बोला-लॉ स्टूडेंट्स पर बार काउंसिल एक्शन नहीं ले सकता:

    प्रीम कोर्ट ने हैदराबाद की नलसार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के विरोध से जुड़े विवाद पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।

    TMC बागी 22 सितंबर तक अयोग्यता पर जवाब देंगे:

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टीएमसी के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी कर 22 सितंबर तक जवाब मांगा है, जिसे सांसद अभिषेक बनर्जी ने 18 जून को दायर किया था।

    एयरफोर्स ने लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम का सफल टेस्ट किया:

    भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम खगांतक चौबीस तैंतीस का सफल ड्रॉप टेस्ट किया है, जिसमें एक सौ पच्चीस किलो का मार्क इक्यासी वॉरहेड लगाया गया है, जिससे देश की स्वदेशी हमला करने की ताकत और बढ़ेगी।

    राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा:

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया, जबकि गोविंद देव गिरि नए महासचिव बनाए गए हैं।

    TMC दफ्तर में सुबह 4:30 बजे तोड़फोड़ का आरोप:

    तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार सुबह हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा तोड़फोड़ करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर दो घंटे तक कार्रवाई न करने की बात कही।

    हिमालय में 7 मिनट में तबाही, चीन की तैयारी नाकाम:

    चीन-नेपाल सीमा पर हिमालय की घाटी में छब्बीस अगस्त को आई भीषण आपदा में बारह सौ से अधिक लोगों की जान चली गई, हालांकि चौदह महीने पहले हुई दुर्घटना के बाद चीन ने बाढ़ से बचाव का मजबूत सिस्टम तैयार किया था।

    अमेरिका में 1 डॉलर के सिक्के पर ट्रम्प की तस्वीर:

    अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की ढाई सौवीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला एक डॉलर का खास सिक्का जारी किया, जिसकी बिक्री शुरू होने के महज तीन घंटे के भीतर ही सभी पैक आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

    नेपाली PM संसद में बोले- भारत को धन्यवाद:

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के तहत समय पर आपात मदद, राहत सामग्री और तकनीकी टीमें भेजने के लिए भारत और चीन दोनों पड़ोसी देशों का आभार व्यक्त किया।

    ट्रम्प ने बोइंग डील के लिए बांग्लादेश को शुक्रिया कहा:

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को पत्र लिखकर देश के लिए बोइंग विमान खरीदने के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की और भविष्य में जल्द ही मुलाकात करने की इच्छा जताई है।

    दिल्ली में जन्मोत्सव की तैयारियां तेज:

    जन्माष्टमी से महज एक दिन पहले घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां शुक्रवार मध्य रात्रि कान्हा के जन्मोत्सव की गूंज के साथ शोभायात्राओं के जरिए अभी से आध्यात्मिक और धार्मिक संदेश बांटे जा रहे हैं।

    दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त आदेश- तुरंत बनाएं SOP :

    दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी कर विधि छात्रा की जनहित याचिका पर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की गिरफ्तारी और हिरासत के लिए उचित कदम उठाकर मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश दिया।

    परिवार से बात करने के लिए यूक्रेनी कैदियों ने खटखटाया HC का दरवाजा:

    दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकी मामलों में तिहाड़ जेल में बंद छह यूक्रेनी नागरिकों की उस संयुक्त याचिका पर बुधवार को जेल प्रशासन से जवाब मांगा, जिसमें परिवार के साथ ई-मुलाकात न मिलने के आदेश को चुनौती दी गई है।

    हरियाणा बैंकिंग घोटाले में ₹20 करोड़ का सोना जब्त:

    केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हरियाणा के पांच सौ चार करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले में दायर तीसरी चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से तीन अधिकारियों को जून महीने में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पंचकूला में ICL के PCB प्लांट में लगी आग:

    पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पीसीबी चिप निर्माता कंपनी आईसीएल के दो प्लांटों में अचानक भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए की मशीनरी और सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

    नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:

    जींद की फास्ट ट्रैक स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में सोनीपत के लाठ गांव निवासी आरोपी गौरव को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद और एक लाख पंद्रह हजार रुपए जुर्माना लगाया।

    SIR अम्बाला :

    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत न्यू मिलाप नगर और पीली कोठी के नजदीक मतदाताओं के निवास पर पहुंचकर कार्य की वास्तविकता जांची और समस्याओं का मौके पर समाधान लिया।

    दीनदयाल स्पर्श योजना अम्बाला ;

    भारतीय डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों में फिलेटली के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत कक्षा छठी से नौवीं तक के मेधावी छात्रों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

  • 7.jpg
    03/09/26 |

    रोहतक: SUPVA में बॉलीवुड एक्टर मेघ पंत ले रहे एक्टिंग वर्कशॉप; छात्रों को सिखा रहे अभिनय और ऑडिशन के गुर

    जे कुमार 3 सितम्बर 2026 रोहतक : पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के फिल्म एंड टेलीविजन विभाग (FTV) में इन दिनों एक्टिंग कोर्स के छात्रों को बॉलीवुड की व्यावहारिक बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है। एक्टिंग बैच 2019 के कोर्स वर्क के तहत आयोजित इस विशेष वर्कशॉप में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता मेघ पंत छात्रों को अभिनय के गुर सिखा रहे हैं।

    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे से प्रशिक्षित मेघ पंत ‘नो स्मॉकिंग’, ‘शंघाई’ और ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। कार्यशाला के दौरान वे छात्रों को कैमरे के सामने आत्मविश्वास बनाए रखने, संवादों के भावनात्मक प्रभाव को समझने और किरदार की मानसिकता में उतरने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    केवल संवाद रटना ही अभिनय नहीं:

    बॉलीवुड एक्टर मेघ पंत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा अभिनय केवल डायलॉग याद कर लेना नहीं है, बल्कि किरदार की परिस्थितियों, बॉडी लैंग्वेज और वॉयस मॉड्यूलेशन को सही ढंग से प्रस्तुत करना है। वर्कशॉप में छात्रों से खुशी, गुस्सा, डर और प्यार जैसे भावों को अलग-अलग परिस्थितियों में पेश करने का अभ्यास करवाया गया, जिसके बाद प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन पर फीडबैक भी दिया गया।

    इंडस्ट्री की चुनौतियों और ऑडिशन पर सलाह:

    सत्र के दौरान छात्रों ने फिल्म इंडस्ट्री की कार्यशैली और ऑडिशन की चुनौतियों को लेकर कई सवाल पूछे। मेघ पंत ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों से कहा कि फिल्म जगत में टैलेंट के साथ अनुशासन, धैर्य और लगातार सीखने की ललक बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश न होकर हर ऑडिशन से सीखने की प्रेरणा दी। विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस प्रशिक्षण को अपने करियर के लिए बेहद उपयोगी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

    #RohtakNews #SUPVA #ActingWorkshop #MeghPant #Bollywood #RohtakUpdates #HaryanaNews #FTV #ActingSchool

  • Untitled Project - 2026-09-03T153602.401.jpg
    03/09/26 |

    हिसार: 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल रिट्ज कार जब्त — SP सिद्धान्त जैन

    हिसार, 3 सितंबर (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 9 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त सिल्वर रंग की रिट्ज कार को भी जब्त कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान:

    • विकास: पुत्र विष्णु, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर

    • रोहित: पुत्र राजाराम, निवासी खैरमपुर (भारत गैस एजेंसी के पास), सदलपुर

    नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी

    एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी ने बताया कि एएसआई (ASI) शिवचरण की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साउथ बाईपास, घोड़ा फार्म के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 9.110 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

    NDPS Act के तहत मामला दर्ज; रिमांड पर लेगी पुलिस

    मामले में थाना सदर हिसार में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(B)/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लायर चेन, नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।

    "नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी": SP सिद्धान्त जैन

    हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #HisarNews #HisarPolice #AntiNarcoticCell #NDPSAct #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T153013.856.jpg
    03/09/26 |

    हिसार: एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर मोहब्बतपुर स्कूल में जागरूकता शिविर; नशे से दूरी और सुरक्षित सोशल मीडिया के टिप्स दिए

    हिसार, 3 सितंबर (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस की टीम ने गांव मोहब्बतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक किया।

    नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को करता है बर्बाद

    जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके करियर, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर देता है। पुलिस ने विद्यार्थियों से नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया और सलाह दी कि वे अपने खाली समय का उपयोग पढ़ाई, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करें।

    साइबर सुरक्षा के अहम टिप्स: ओटीपी और निजी जानकारी न करें साझा

    कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी। पुलिस ने प्रमुख सुरक्षा टिप्स साझा किए:

    • अनजान रिक्वेस्ट से बचें: सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

    • गोपनीयता बनाए रखें: अपनी निजी तस्वीरें, मोबाइल नंबर, पासवर्ड या ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें।

    • फर्जी लिंक से सावधान: सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर्स और लुभावने संदेशों से दूरी बनाएं।

    • साइबर फ्रॉड की तुरंत दें सूचना: किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।

    "बच्चे देश का भविष्य, उन्हें नशे व साइबर अपराधों से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी": एसपी सिद्धान्त जैन

    हिसार के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि बच्चे और युवा देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें नशे के दलदल और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

    #HisarNews #HisarPolice #CyberCrimeAwareness #DrugFreeIndia #AdampurNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T150304.584.jpg

    जीव-जंतुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए भारत और थाईलैंड आए एक साथ; CBI ने आयोजित की दो दिवसीय 'केस कोऑर्डिनेशन' बैठक

    नई दिल्ली, 3 सितंबर (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2 से 3 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 'लाइव एनिमल ट्रैफिकिंग' (जीवित पशु-पक्षियों की अवैध तस्करी) पर भारत और थाईलैंड के बीच दो दिवसीय केस कोऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक का सह-आयोजन इंटरपोल के एनवायर्नमेंटल सिक्योरिटी सब-डायरेक्टरेट (ENS) के समन्वय से किया जा रहा है।

    CBI द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार:

    • एशिया में बढ़ रहा पेट ट्रेड और तस्करी का ट्रेंड: दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया के बीच दुर्लभ जानवरों और पक्षियों की तस्करी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य रूप से हवाई मार्गों का उपयोग कर थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया से भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है, जिसमें सिंगापुर का उपयोग ट्रांजिट पॉइंट के रूप में किया जाता है। इसके अलावा म्यांमार के रास्ते थाईलैंड से भूमि मार्ग का भी इस्तेमाल हो रहा है।

    • तस्करी के तरीकों और रूट्स पर चर्चा: दो दिवसीय बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधि वन्य जीवों की तस्करी के ट्रेंड, रूट, छुपाने के तरीकों और आपराधिक नेटवर्क की पहचान पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।

    • ट्रांसनेशनल क्राइम है वन्य जीव तस्करी: मनोज शशिधर: कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर ने कहा कि जीवित पशु-पक्षियों की तस्करी केवल वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गतिविधि बन चुका है। इसमें कई बिचौलिए और देश शामिल होते हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने वन्यजीव तस्करी में शामिल भगोड़ों के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी करवाने के महत्व पर भी जोर दिया।

    विभिन्न भारतीय एजेंसियों और विभागों की भागीदारी

    बैठक में थाईलैंड के अधिकारियों के अलावा भारत के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), DRI, स्पेशल टास्क फोर्स (उत्तर प्रदेश), स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (मध्य प्रदेश), वन एवं पर्यावरण विभाग (ओडिशा) और सीबीआई के अधिकारी भाग ले रहे हैं।

    NCB-नई दिल्ली के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए सीबीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दो वर्षों में सीबीआई ने इंटरपोल के सहयोग से कई विदेशी अधिकार क्षेत्रों के साथ मिलकर दो क्षेत्रीय जांच व विश्लेषणात्मक बैठकों का सफल आयोजन किया है।

    #CBI #WildlifeTrafficking #IndiaThailand #INTERPOL #WildlifeProtection #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • ED 2.jpg

    छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED ने मुख्य बिचौलिए सतपाल सिंह छाबड़ा को किया गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजी 5 दिन की कस्टडी रिमांड

    छत्तीसगढ़, 3 सितंबर (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर जोनल ऑफिस ने छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित जिला खनिज संस्थान न्यास (District Mineral Foundation - DMF) फंड घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा (पुत्र धरमपाल सिंह छाबड़ा) को 1 सितंबर 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उसे 5 दिनों की ED कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है।

    ED द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार:

    • ACB/EOW और छत्तीसगढ़ पुलिस की FIR के आधार पर जांच: ईडी ने इस मामले की जांच रायपुर ACB/EOW और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा DMF फंड के गबन को लेकर दर्ज की गई विभिन्न प्राथमिकियों (FIRs) के आधार पर शुरू की थी।

    • ₹9,188.20 करोड़ के फंड में हेराफेरी: वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों को DMFT के तहत लगभग ₹9,188.20 करोड़ प्राप्त हुए थे। जांच में सामने आया कि अधिकारियों, बिचौलियों और विक्रेताओं के एक सुव्यवस्थित सिंडिकेट द्वारा इस राशि का बड़ा हिस्सा तय उद्देश्यों से हटाकर सप्लाई-ओरिएंटेड कार्यों में डाइवर्ट कर दिया गया, ताकि फर्जी/अत्यधिक मूल्य (Inflated Pricing) और भारी कमीशन वसूला जा सके।

    • बीज निगम के जरिए 25% से 50% तक कमीशनखोरी: फंड का एक बड़ा हिस्सा 'छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम' (बीज निगम) के माध्यम से भेजा गया। यहाँ बिचौलियों ने रेट कॉन्ट्रैक्ट होल्डर कंपनियों के वर्क ऑर्डर पर 25% से 50% तक का कमीशन वसूला। इस कमीशन राशि को वर्क ऑर्डर जारी करने और भुगतान रिलीज करवाने के एवज में लोक सेवकों (Public Servants) और प्रभावशाली व्यक्तियों तक पहुँचाया जाता था।

    • सतपाल सिंह छाबड़ा की मुख्य भूमिका: सतपाल सिंह सिंडिकेट के मुख्य बिचौलियों (Liaisoners) और वित्तीय समन्वयकों में से एक के रूप में काम कर रहा था। वह ज्यादा कमीशन देने वाले सप्लाई कार्यों की पहचान करता, चुनिंदा विक्रेताओं में प्रतिशत के आधार पर काम बांटता, वर्क ऑर्डर और पेमेंट जारी करवाता और वेंडरों से कमीशन एकत्र कर सिंडिकेट के सदस्यों में बांटता था।

    बैंक खातों में मिले ₹31 करोड़ के 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम'

    ईडी द्वारा बैंकिंग लेन-देन के विश्लेषण और दर्ज बयानों की जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने लगभग ₹31 करोड़ की अवैध कमीशन राशि प्राप्त की, जो कि अपराध की आय ('Proceeds of Crime') है। यह पूरी रकम आरोपी, उसके परिवार के सदस्यों, HUF और उसके नियंत्रण वाली संस्थाओं/कंपनियों के बैंक खातों में प्राप्त की गई थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सतपाल सिंह छाबड़ा को धारा 19 PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

    #ChhattisgarhNews #DMFScam #EDAction #RaipurNews #SatpalSinghChabda #PMLA #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-09-03T144509.614.jpg

    NCB की बड़ी कार्रवाई: पटना में ₹4.54 करोड़ की नशीली दवाएं नष्ट; 'ड्रग-फ्री इंडिया' के संकल्प को दोहराया

    नई दिल्ली/बिहार, 3 सितंबर (अन्‍नू): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बिहार के पटना में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹4.54 करोड़ मूल्य की जब्त नशीली दवाओं (Narcotic Drugs) को नष्ट कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत 4 विचारणाधीन मामलों से जुड़ी कुल 1,170.150 किलोग्राम जब्त की गई नशीली दवाओं का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

    ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने और री-सर्कुलेशन रोकने की दिशा में बड़ा कदम

    इतने बड़े पैमाने पर जब्त दवाओं को नष्ट करने का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों को दोबारा बाजार या समाज में पहुँचने से रोकना और ड्रग तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। NCB ने इस कदम के जरिए एक बार फिर देश को 'ड्रग-फ्री इंडिया' (नशा मुक्त भारत) बनाने के अपने दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया है।

    मानस (MANAS) हेल्पलाइन पर दें नशीले पदार्थों से जुड़ी जानकारी

    NCB ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशीली दवाओं की तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना 'मानस' हेल्पलाइन पर साझा करें:

    • टोल-फ्री नंबर: 1933

    • गोपनीयता: सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह से गुप्त और गोपनीय रखी जाएगी।

    #NCB #DrugFreeIndia #PatnaNews #MANASHelpline #AntiDrugDrive #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T143713.847.jpg
    03/09/26 |

    हिसार: पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

    हिसार, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के हिसार शहर के प्रताप नगर में पार्किंग के मामूली विवाद में पड़ोसी द्वारा पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात के स्थान से ही आरोपी पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया था।

    बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

    पुलिस ने घायल मोहित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके। घायल मोहित का हिसार के सीएमसी (CMC) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानिए क्या था पूरा विवाद?

    • ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ी हटाने की बात: आरोपी जगदीप ने अपने घर के लिए ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। रास्ता साफ करवाने के लिए उसने मोहित के घर की घंटी बजाई। मोहित की पत्नी ने बाहर आकर कहा कि घर के सदस्य बाहर हैं, वह चाबी दे देती हैं ताकि वह गाड़ी थोड़ा साइड कर ले।

    • बहस और हाथापाई: आरोप है कि जगदीप ने खुद गाड़ी हटाने से मना कर दिया और मोहित को ही बुलाने की जिद की। जब मोहित वहां पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।

    • घर से लाकर घोंपा चाकू: इसके बाद मोहित चाबी लेकर अपनी कार हटाने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा, तभी जगदीप अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और सीधे मोहित के पेट में घोंप दिया। हमले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत मोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

    #HisarNews #HisarCrime #HaryanaPolice #HisarUpdate #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • CS-1-2-9-26.jpg
  • 1.jpg
    03/09/26 |

    बालाकोट के वीरचक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान IAF से रिटायर, अब कॉमर्शियल उड़ान भरेंगे

    आरएस अनेजा, 3 सितंबर नई दिल्ली - इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) के फ़ाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान ने एयर फ़ोर्स से रिटायरमेंट ले ली है। उन्होंने 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी ट्रेनिंग कैंप के ख़िलाफ़ हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) के ऊपर पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था।

    पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन ने 22 साल की सेवा के बाद 31 मार्च 2026 को IAF छोड़ दिया। समाचारों के अनुसार वह गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 में पायलट के तौर पर शामिल हुए हैं। वह अगस्त में इस प्राइवेट एयरलाइन से जुड़े थे। हालांकि, वर्तमान ने अपनी नई नौकरी के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 ने भी पूर्व इंडियन एयर फ़ोर्स पायलट के कंपनी में शामिल होने पर कुछ भी कहने से परहेज किया है। मार्च 2024 में उड़ान शुरू करने वाली इस एयरलाइन के पास छह ATR 72-600 विमानों का बेड़ा है। एयरलाइन के दो बेस गोवा और हैदराबाद हैं।

    इंडियन एयर फ़ोर्स के इस फ़ाइटर पायलट की चर्चा तब शुरू हुई जब फरवरी 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव हुआ था। इसे बालाकोट स्ट्राइक के नाम से भी जाना जाता है, जिसे भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया था। वर्धमान को लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) के ऊपर डॉगफ़ाइट (हवाई लड़ाई) के दौरान पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

    पाकिस्तान एयर फ़ोर्स के जेट के साथ हवाई लड़ाई में उनका विमान, MiG-21, भी मार गिराया गया था और उन्हें पाकिस्तान में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन भारत ने अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया और पाकिस्तान को वर्तमान को रिहा करना पड़ा। 1 मार्च 2019 को अभिनंदन वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत वापस लौटे। इसके बाद अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत के युद्ध-कालीन वीरता पुरस्कारों में से एक है। इस पुरस्कार की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी और 22 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया था।

  • images - 2026-09-03T134046.849.jpg
    03/09/26 |

    हालसा ने न्याय तक पहुँच को बेहतर बनाने और दिव्यांग लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायता के लिए दो बड़ी पहल शुरू की

    हरियाणा , 03 सितंबर (अभिकान्त) : न्याय को अधिक सुलभ, समावेशी और नागरिकों के हितार्थ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने आज दो बड़ी पहल शुरू की। “न्याय मित्र- न्याय आपके द्वार” तथा न्याय और दिव्यांग लोगों (जिनमें दिव्यांग कैदी भी शामिल हैं) की शिकायतों के समाधान, कानूनी सहायता और सुरक्षा के लिए एक मानक संचालक प्रक्रिया (एस0ओ0पी0)। ये दोनों पहल नागरिकों तक कानूनी सेवाएँ पहुँचाकर और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए संस्थागत प्रणाली को मजबूत करके “न्याय सभी के लिए” के दृष्टिकोण के प्रति हालसा की प्रतिबद्धता को दोहराती हैं।

    “न्याय मित्र- न्याय आपके द्वार” के तहत, न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने चार मोबाइल कानूनी सेवाएं वैनों को हरी झंडी दिखाई। इन्हें कानूनी सेवा संस्थानों के विस्तार के तौर पर तैयार किया गया है ताकि न्याय की पहुँच अंतिम छोर तक हो सके। ये गाड़ियाँ पूरे राज्य में तय “जस्टिस सर्किट” के जरिए मोबाइल कानूनी सेवा क्लीनिक के तौर पर काम करेंगी। दूर-दराज और मुश्किल पहुँच वाले ग्रामीण इलाकों, विकास खंडों, औद्योगिक क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    मोबाइल कानूनी सेवाएं वैन नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मुकदमें से पहले की सलाह, पीड़ित मुआवजा दावों में मदद, ऐ0डी0आर0 सेवाएँ, टेली-लॉँ परामर्श और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद देंगी। वे कानूनी जागरूकता और कानूनी साक्षरता से जुड़ी गतिविधियाँ भी करेंगी, खासकर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य कमजोर वर्गों के लिए। मोबाइल टीमों को पैनल अधिवक्ता, परा-विधिक स्वयंसेवक और अन्य हितधारकों का सहयोग मिलेगा, ताकि प्रभावी सहायता और फॉलो-अप (अनुसरण) सुनिश्चित किया जा सके।

    इसी मौके पर, न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने दिव्यांग लोगों (जिनमें दिव्यांग कैदी भी शामिल हैं) के लिए शिकायत निवारण, कानूनी सहायता और सुरक्षा के लिए एक मानक संचालक प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) का शुभारम्भ किया। इसका उद्देश्य दुर्व्यवहार, हिंसा और शोषण से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एक समान, सुलभ, अधिकारों पर आधारित और जवाबदेह निकाय बनाना है। यह एस0ओ0पी0 “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016” की धारा 7 को व्यावहारिक रूप देती है और यह सुनिश्चित करती है कि ऐसी शिकायतों को निजी, आपसी या पारिवारिक झगड़ों के तौर पर मामूली न आंका जाए, बल्कि उन्हें कानूनी अधिकारों से जुड़े मामलों के तौर पर देखा जाए। इसमें मुफ्त और समय पर कानूनी सहायता, संस्थागत तालमेल और लगातार कानूनी जागरूकता व क्षमता-निर्माण पर जोर दिया गया है।

    इस एस0ओ0पी0 की एक मुख्य विशेषता दिव्यांग लोगों को कानूनी सहायता देने के लिए जिला-स्तरीय कोर टीम (केन्द्रीय समूह) का गठन है। इस टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिव और जिला प्रशासन, पुलिस, जेल, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, साथ ही दिव्यांग अधिकारों के विशेषज्ञ, सरकारी अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता और परा-विधिक स्वयंसेवक भी होंगे। यह कोर टीम शिकायत निवारण, कानूनी सहायता, जागरूकता, जेल के दौरे, सुलभता और सुरक्षा उपायों की निगरानी, और पुनर्वास व समाज में फिर से शामिल करने जैसे कामों में मदद करेगी।

    शिकायत पीड़ित व्यक्ति, देखभाल करने वालों, प्रतिनिधियों, एन0जी0ओ0 या दुर्व्यवहार या शोषण की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा सकती है, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण स्वयं भी मामले का संज्ञान ले सकते हैं। शिकायतों को केवल औपचारिकता की कमी, दस्तावेजों की कमी या बातचीत में बाधाओं के कारण खारिज नहीं किया जा सकता है, और किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    इस एस0ओ0पी0 में दिव्यांग कैदियों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं, जैसे दिव्यांगता की पहचान, जेल कानूनी सहायता क्लीनिक को मजबूत करना, सुलभ जेल अवसंरचना, उचित चिकित्सा देखभाल और सहायक उपकरण, नियमित कानूनी सलाह और प्रतिनिधित्व, समय-समय पर जेल के दौरे, सुलभ बातचीत और उचित व्यवस्था।

    इसमें न्यायाधीशों, पैनल अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, जेल कर्मचारियों और परा-विधिक स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित लोगों को संवेदनशील बनाने और उनकी क्षमता बढ़ाने की भी परिकल्पना की गई है, साथ ही कानूनी सेवा संस्थानों, पुलिस, जेल प्रशासन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विभागों और दिव्यांग अधिकार संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया है।

    इन दो पहलों की शुरुआत, हालसा की एक अहम संस्थागत प्रतिबद्धता को दिखाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी, जानकारी की कमी या विकलांगता न्याय पाने में रुकावट न बनें। जहाँ “न्याय मित्र” का मकसद नागरिकों तक सीधे कानूनी सेवाएँ पहुँचाना है, वहीं अधिकारों पर आधारित एस0ओ0पी0 विकलांग लोगों के लिए सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करता है।

    न्यायमूर्ति दीपक सिबल ने सभी संबंधित लोगों से मिलकर ऐसा माहौल बनाने की अपील की, जिसमें हर नागरिक और हर विकलांग व्यक्ति की बात सुनी जाए, उन्हें सुरक्षा मिले और वे सशक्त हों, ताकि “न्याय सभी के लिए” के दृष्टिकोण एवं उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा सके।

  • Untitled Project - 2026-09-03T123431.374.jpg
    03/09/26 |

    सोनीपत: KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; ईको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

    सोनीपत, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (बड़ेपुरा गांव) से 12 मजदूर एक ईको गाड़ी में सवार होकर झज्जर बाजरे की कटाई के लिए जा रहे थे। खरखौदा में आईएमटी (IMT) के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ईको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

    ड्राइवर और आगे बैठे दो मजदूरों ने गंवाई जान

    हादसे के समय आगे की सीट पर बैठे ड्राइवर और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी की पिछली सीटों पर बैठे 9 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    3 गंभीर घायलों को रोहतक PGI रेफर किया गया

    हादसे में घायल मजदूरों की पहचान नेवाराम, प्रमोद, संजीव, महेंद्र पाल, फातिलाल, हरिशंकर, खुशाली, छोटू और विवेक के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया है।

    अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस KMP एक्सप्रेसवे और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

    #SonipatNews #KMPExpressway #RoadAccident #SonipatAccident #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T122949.225.jpg
    03/09/26 |

    यमुनानगर: जगाधरी में जमानत पर आए मनचले की हैवानियत; घर में घुसकर महिला की चाकू गोदकर हत्या

    यमुनानगर, 3 सितंबर (अन्‍नू): यमुनानगर के जगाधरी स्थित बूड़िया चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेढ़ साल पहले छेड़छाड़ के मामले में आरोपी साजन ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही 24 वर्षीय पीड़िता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसके दो मासूम बच्चे (9 माह की बेटी और 4 साल का बेटा) और देवर पास में ही थे। पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

    जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुसी, आरोपी ने पीछा कर गले पर किए ताबड़तोड़ वार

    परिजनों के अनुसार, आरोपी साजन जबरन महिला के घर में घुस आया और चाकू से हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए भागकर पड़ोस के मकान में घुसी, लेकिन हैवान साजन उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। उसने पड़ोसी के घर के भीतर ही महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसके गले पर गहरा कट लगा दिया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    डीएसपी और पुलिस टीम ने संभाला मौका, फोरेंसिक जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव मिगलानी और जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र वालिया पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चाकू के कम से कम चार गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: मारपीट की FIR के बाद भी 2 महीने तक नहीं पकड़ा आरोपी

    घटना से परिजनों में भारी रोष है। परिजनों का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी साजन ने पीड़िता के पति के साथ भी मारपीट की थी। एसपी के आदेश पर साजन के खिलाफ धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज हुआ था, लेकिन बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर दो महीने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही आरोपी को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का समय मिला और आखिर में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    #YamunanagarNews #JagadhriCrime #HaryanaPolice #CrimeNews #Yamunanagar #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T122540.418.jpg
    03/09/26 |

    यमुनानगर: पुलिस और वन्य जीव विभाग की बड़ी कार्रवाई; लावारिस बैग से बरामद किए 32 दुर्लभ कछुए

    यमुनानगर, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और वन्य जीव विभाग ने संयुक्त रूप से वन्य जीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक लावारिस बैग से 32 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं।

    वन्य जीव विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ईएचसी गुरदीप को बाइक सवार एक युवक पर संदेह हुआ जो एक बैग ले जा रहा था। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आनंद मार्केट निवासी आयुष सैनी बताया। हालांकि, पूछताछ के दौरान ही आरोपी आयुष सैनी पुलिस को चकमा देकर अपनी मोटरसाइकिल और बैग मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

    बैग में मिले 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल

    पुलिस टीम ने जब मौके पर छोड़े गए बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 32 दुर्लभ कछुए मिले। इनमें 22 'इंडियन स्टार टॉरटोइज' (Indian Star Tortoise) और 10 'ब्लैक पॉन्ड टर्टल' (Black Pond Turtle) शामिल हैं। ये दोनों ही प्रजातियां वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत अति-संरक्षित श्रेणी में आती हैं और इनका शिकार या तस्करी पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

    कलेसर वन्य जीव विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में लिया; आरोपी पर FIR दर्ज

    घटना की सूचना तुरंत वन्य जीव विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कलेसर वन्य जीव विभाग से वन्य जीव संरक्षक संजीव कुमार और सुमीत कुमार मौके पर पहुंचे और नियमानुसार कछुओं को अपने कब्जे में लिया।

    इस संबंध में थाना सिटी यमुनानगर में फरार आरोपी आयुष सैनी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं (2, 9, 39, 42, 44, 49B, 50, 51 और 57) के तहत मामला दर्ज (FIR) कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

    #YamunanagarNews #WildlifeProtection #HaryanaPolice #KalesarNationalPark #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T122217.920.jpg

    जगाधरी: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल की बेटियों का जलवा; जीते 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक

    भोपाल के बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीआईएससीई (CISCE) की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक (3 स्वर्ण और 5 रजत) अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

    श्रेणीवार पदक विजेताओं का प्रदर्शन

    • अंडर-14 वर्ग: रिदमिक पेयर इवेंट में मनसीरत कौर और राधिका की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

    • अंडर-17 वर्ग: वर्णिका ने शानदार खेल दिखाते हुए आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक और ट्रेडिशनल इवेंट में 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं, आर्टिस्टिक पेयर में उनकी जोड़ीदार जाह्ववी ने भी 1 स्वर्ण पदक जीता।

    • अंडर-19 वर्ग: आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में हशमन कौर और पावनी सिंह की जोड़ी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

    जाह्ववी और वर्णिका का SGFI के लिए हुआ चयन

    प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी जाह्ववी और वर्णिका का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए भी हुआ है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल प्रांगण पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विजेताओं का जोरदार स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    #YamunanagarNews #JagadhriNews #NationalYogaChampionship #StThomasSchool #SGFI #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • TN5-Bhopal020926065310.jpg

    मध्य प्रदेश पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

    एन.एस.बाछल, 03 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मादक पदार्थ और अन्य संपत्ति जब्त की है।

    प्रमुख कार्यवाही

    नीमच

    जिले के कंजरदा पुलिस चौकी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 424 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 63 लाख 60 हजार रुपये है, और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    एक अन्य कार्रवाई में, जीरान पुलिस स्टेशन ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा (12 क्विंटल) और लगभग 65 लाख रुपये मूल्य का एक ट्रक जब्त किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने 1 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

    इंदौर

    थाना चंदन नगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 57.18 ग्राम कोकीन, मोबाइल फोन और लगभग 29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।

    शिवपुरी

    थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ तीन अलग-अलग अभियानों में स्मैक बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 48.36 ग्राम स्मैक, मोटरसाइकिल और बुलेरो वाहन शामिल हैं।

    बालाघाट

    पुलिस ने ओडिशा के थाना चांगोटोला में छापेमारी कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 16 लाख रुपये मूल्य का 31.570 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

    विदिशा

    पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंजबासौदा इलाके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 18 ग्राम भूरी चीनी, 147 लीटर अवैध शराब, इंजेक्शन की 500 शीशियां, 70 सिरिंज, 32 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल जब्त की, जिनकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये है।

    उज्जैन

    जीवाजीगंज पुलिस स्टेशन ने नशे की लत के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालक को रोककर उसके पास से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की 255 ग्राम अवैध हशीश जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    इसी दौरान, खाचरोद पुलिस स्टेशन ने बुरानबाद के जंगल में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और झोपड़ी के पास पेड़ों और पौधों की आड़ में उगाए गए लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के 26 किलो 96 ग्राम गांजे को जब्त किया। दोनों अभियानों में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए।

    मैहर

    पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाते हुए आरोपी को नशीले कफ सिरप की 152 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।

    इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, ​​सूचना प्रणालियों को सुदृढ़ करना और मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और उनके स्रोतों के खिलाफ आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-09-03T121428.421.jpg
    03/09/26 |

    कुरुक्षेत्र: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से ₹2 लाख लूटने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

    कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र (पिहोवा) में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य एवं ठेकेदार सतपाल सिंह रामगढ़िया से ₹2 लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-2 (CIA-2) की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हरिद्वार से गिरफ्तार कर ला रही थी पुलिस, रास्ते में पुलिसकर्मियों पर किया हमला

    सीआईए-2 इंचार्ज मनदीप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी अभिषेक को उसके दो अन्य साथियों—आशीष और अंकित—के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुरुक्षेत्र ला रही थी। देर रात लाडवा रोड पर कड़ामी गांव के पास आरोपी अभिषेक ने शौच (Urgent toilet) के बहाने गाड़ी रुकवाई। जब दो पुलिसकर्मी उसे बाहर ले गए, तो उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने का प्रयास किया। चेतावनी देने के बाद भी जब वह नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा।

    मजदूरी देने जा रहे ठेकेदार को रोककर की थी लूटपाट

    घटना के अनुसार, ठेकेदार सतपाल सिंह मंगलवार शाम अपने कारीगरों को मजदूरी बांटने के लिए बाइक पर ₹2 लाख लेकर निकले थे। गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास बाइक सवार तीनों बदमाशों ने उन्हें रोका, धक्का देकर ₹2 लाख से भरा बैग छीना और फरार हो गए। पिहोवा सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपी थी।

    आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज; लूट की रकम बरामदगी के प्रयास जारी

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों—अभिषेक, आशीष और अंकित—के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूट की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक व अन्य साधनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

    #KurukshetraNews #PehowaNews #HaryanaPolice #EncounterNews #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • TN5-Bhopal020926065524.jpg

    ड्रोन निर्माण, परीक्षण और नवाचार के क्षेत्र में मध्य प्रदेश द्वारा प्रस्तुत रोडमैप : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 03 सितम्बर, भोपाल।

    मध्य प्रदेश को ड्रोन निर्माण, परीक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) ने आईआईएसईआर भोपाल और ड्रोन क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के साथ एक उच्च स्तरीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया। चर्चा में भाग लेते हुए, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने ड्रोन क्षेत्र में विकास, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया।

    इस गोलमेज सम्मेलन में ड्रोन क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों, स्टार्टअप्स, उद्योग संघों, अनुसंधान संस्थानों और इकोसिस्टम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गरुड़, डीएफआई, आइडियाफोर्ज, एनएफएसयू, प्रखर और आईजेआई सहित कई कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने क्षेत्र में ड्रोन निर्माण, परीक्षण, अनुसंधान और नवाचार के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में ड्रोन क्षेत्र के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, परीक्षण और प्रमाणन सुविधाओं, कौशल विकास, अनुसंधान सहयोग और ग्वालियर में प्रस्तावित ड्रोन निर्माण और परीक्षण क्लस्टर के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

    मध्य प्रदेश को ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा

    बैठक में मध्य प्रदेश को देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी के लिए पसंदीदा केंद्रों में से एक बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसमें क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता, कुशल मानव संसाधन, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और प्रगतिशील नीतिगत ढांचे का लाभ उठाते हुए यह कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें ड्रोन निर्माण के लिए बुनियादी ढांचा, साझा परीक्षण सुविधाएं, उड़ान परीक्षण क्षमताएं, नवाचार मंच और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिभा और कौशल विकास शामिल हैं।

    आईआईएसईआर भोपाल में ड्रोन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    गोलमेज सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा आईआईएसईआर भोपाल में ड्रोन प्रौद्योगिकी पर आधारित उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के निर्णय की सराहना की गई। इसका उद्देश्य उन्नत अनुसंधान, उत्पाद विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन, प्रौद्योगिकी सत्यापन और नई पीढ़ी के ड्रोन अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना है। जुलाई 2026 में, मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने लगभग 85.51 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वायत्त प्रणालियों, ड्रोन सिमुलेशन, डिजिटल ट्विन, यूएवी डिजाइन और निर्माण जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों पर काम करेगा। यह प्रोटोटाइप परीक्षण, अवधारणा का प्रमाण, स्टार्टअप प्रोत्साहन और उभरती प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण में भी सहयोग करेगा।

    ग्वालियर में एक एकीकृत ड्रोन क्लस्टर विकसित किया जाएगा।

    ग्वालियर में प्रस्तावित ड्रोन निर्माण एवं परीक्षण क्लस्टर ड्रोन निर्माण, प्रोटोटाइपिंग, घटक परीक्षण, प्रमाणीकरण और उड़ान परीक्षण के लिए एक एकीकृत अवसंरचना विकसित करेगा। हितधारकों ने साझा विनिर्माण सुविधाओं, घटक परीक्षण प्रयोगशालाओं, उड़ान परीक्षण अवसंरचना और उद्योग-आधारित कौशल विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कई प्रतिभागियों ने ड्रोन निर्माण, अनुसंधान एवं विकास, नवाचार, पायलट परियोजनाओं और प्रतिभा विकास के क्षेत्रों में राज्य के साथ साझेदारी करने में रुचि व्यक्त की।

    इन सुझावों को ड्रोन परियोजना की रूपरेखा में शामिल किया जाएगा।

    उद्योग सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को क्षेत्र के ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए तैयार किए जा रहे रोडमैप में शामिल किया जाएगा। ये सुझाव ग्वालियर क्लस्टर, आईआईएसईआर भोपाल के उत्कृष्टता केंद्र की आगामी पहलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगे, जिनका उद्देश्य ड्रोन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और उच्च-मूल्य वाले रोजगार के अवसर सृजित करना है। बैठक में मध्य प्रदेश ड्रोन प्रोत्साहन एवं उपयोग नीति-2025 के महत्व को भी रेखांकित किया गया। इस नीति का उद्देश्य कृषि, रसद, अवसंरचना, शासन, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक अनुप्रयोगों में ड्रोन प्रौद्योगिकी के निवेश, नवाचार, कौशल विकास, प्रमाणन सहयोग और उपयोग को बढ़ावा देना है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1.jpg

    यूएसएस अब्राहम लिंकन की 286 दिन लगातार समुद्र में तैनाती, थकान मिटाने के लिए थाइलैंड में जहाज के पांच हजार सैनिकों को मिला ब्रेक

    ईरान युद्ध से हटने के बाद अमेरिका वापसी यात्रा पर समुद्र परमाणु ऊर्जा युक्त युद्धपोत

    आरएस अनेजा, 3 सितंबर नई दिल्ली - अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विशाल विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ एक ऐतिहासिक और थकाऊ मिशन के बाद 2 सितंबर 2026 को थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत में स्थित लायम चबांग (Laem Chabang) बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह जंगी जहाज अपने गृह बंदरगाह सैन डिएगो से रवाना होने के बाद 286 दिनों से समुद्र में था, जिसमें से रिकॉर्ड 250 से अधिक दिन इसने बिना किसी पोर्ट विजिट (बंदरगाह पर रुके) के लगातार समंदर के बीच बिताए हैं।

    तैनाती और वापसी का कारण :

    नवंबर 2025 में रवाना हुए इस युद्धपोत को शुरुआत में प्रशांत महासागर में तैनात होना था, लेकिन मिडिल ईस्ट (इज़राइल-ईरान संघर्ष) में तनाव बढ़ने के बाद इसे तुरंत अरब सागर की तरफ मोड़ दिया गया, जहाँ इसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों का समर्थन किया।

    राहत और रिप्लेसमेंट :

    अगस्त 2026 में, एशिया-आधारित अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन (USS George Washington) ने मिडिल ईस्ट में इसकी जगह संभाली, जिसके बाद अब्राहम लिंकन अमेरिका वापसी की राह पर है।

    जहाज की हालत :

    9 महीने लगातार खारे पानी में रहने के कारण जहाज की बाहरी बॉडी पर काई, जंग और उखड़ा हुआ पेंट साफ नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार यह सामान्य टूट-फूट है और इससे जहाज की कार्यक्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

    सैनिकों को 5 दिनों का आराम और मानसिक स्वास्थ्य :

    लगातार 250 से ज्यादा दिनों तक समुद्र में रहने के कारण चालक दल के 5,000 से अधिक नौसैनिकों और मरीन कमांडो में भारी थकान, तनाव और रसद (भोजन-हाइजीन उत्पादों) की कमी जैसी रिपोर्ट सामने आई थीं।

    छुट्टी और पड़ाव :

    इस मानसिक और शारीरिक थकान को मिटाने के लिए सैनिकों को थाईलैंड में 5 दिनों (2 से 6 सितंबर) का रेस्ट एंड रिकवरी (R&R) ब्रेक दिया गया है।

    थाईलैंड के पताया शहर में हलचल लोकल इकोनॉमी को बूस्ट :

    जहाज पर सवार अधिकांश अमेरिकी सैनिक आराम करने के लिए पास के मशहूर पर्यटन और तटीय शहर पटाया (Pattaya) पहुंच रहे हैं, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई :

    पटाया अपनी नाइटलाइफ़ और सेक्स टूरिज्म के लिए जाना जाता है। अमेरिकी सैनिकों के आगमन को देखते हुए, थाई पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है। सैनिकों के पहुंचने से पहले ही रेड लाइट एरिया में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और एंटी-ड्रग्स नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

    इसके अतिरिक्त, इस फ्लीट के साथ आए दो अन्य युद्धपोत—गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर और क्रूज़र यूएसएस रॉबर्ट स्मॉल्स भी थाईलैंड के नजदीकी बंदरगाहों पर लंगर डाले हुए हैं।

  • 250597_HomePage_f822c42c-b585-4553-a3f5-9e3f3b0b880b.jpg

    मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक,नशा मुक्ति केंद्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया होगी शुरू : राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 03 सितम्बर, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने, आत्महत्या की रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में  महत्वपूर्ण उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

    गायत्री राठौड़ ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं लोगों को आसानी से उपलब्ध हों और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर परामर्श, उपचार और सहयोग मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों, विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से काम किया जाएगा।

    बैठक में संभाग स्तर पर डिस्ट्रिक्ट मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड्स (डीएमएचआरबी) के गठन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इन बोर्ड्स में न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, मनोचिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मानसिक बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों, उनके देखभालकर्ताओं अथवा एनजीओ प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रावधान है। इससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और संबंधित मामलों के समाधान की व्यवस्था मजबूत मिल सकेगी।

    प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण और निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थायी पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि एसएमएचए की पहली बैठक के बाद प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए जा चुके हैं।

    मानसिक स्वास्थ्य सहायता को लोगों तक आसानी से पहुंचाने में टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश में अब तक 1,11,377 कॉल प्राप्त हुई हैं। इनमें 95,305 कॉल लोगों द्वारा स्वयं की गईं, जबकि 16,072 कॉल टेली-मानस की ओर से शुरू की गईं।

    राज-ममता और मनदर्पण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, किशोरों और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक मजबूती पर काम किया जा रहा है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कम से कम महीने में एक बार मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव से संबंधित काउंसलिंग और जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना है। राज-ममता और मेंटल वेल-बिइंग मॉड्यूल के लिए 9 सितम्बर को राज्य स्तर तथा 10 से 20 सितम्बर के बीच जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितम्बर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रैलियां, कार्यशालाएं, क्विज, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं तथा सोशल मीडिया अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक मानव संसाधन की समीक्षा भी की गई।

    गायत्री राठौड़ ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए संस्थागत व्यवस्था, प्रशिक्षित मानव संसाधन, तकनीकी सहयोग और जन-जागरूकता पर एक साथ काम करना जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में मानसिक रूप से स्वस्थ और सहयोगी वातावरण तैयार किया जा सकता है। वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिव गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारिरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं को लेकर लोगों में जागरुकता बढाने के साथ साथ बीमारी को लेकर बनी झिझक और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना भी जरुरी है। विशेषकर युवाओं की जागरुक करने पर जोर दिया जाए।

    बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, ओएसडी एनएचएम संतोष गोयल, स्टेट नोडल अधिकारी एनएमएचपी डॉ. सांवरमल स्वामी, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ, अन्य विभागों के अधिकारी, अन्य संबंधित सदस्य एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • History.jpeg
    03/09/26 |

    आज 3 सितंबर का इतिहास

    आज 3 सितंबर का इतिहास

    1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

    1833 - अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।

    1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

    1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

    1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

    1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

    1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

    2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

    2004 - रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।

    2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

    2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

    2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

    2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

    2014 - भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून; पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार

    हरियाणा/मौसम, 3 सितंबर (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों (6 सितंबर तक) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दरअसल, मध्य प्रदेश में बने एक नए चक्रवातीय सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के कारण मानसूनी हवाएं हरियाणा की तरफ खिंच रही हैं। इसके चलते राज्य में उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के मिलन से मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

    मौसम विभाग का अलर्ट और जिलावार पूर्वानुमान

    • यलो अलर्ट वाले जिले: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • हल्की से मध्यम बारिश: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    • दक्षिण-पूर्वी हरियाणा: 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियों में और इजाफा होने के आसार हैं।

    तापमान का हाल: हिसार सबसे गर्म, पलवल में रातें सबसे ठंडी

    मानसून की सुस्ती के कारण पिछले दिनों तापमान में इजाफा दर्ज किया गया था। हिसार 37.1°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि पलवल में न्यूनतम तापमान 24.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। इसके अलावा अंबाला में 34.1°C, करनाल में 34.2°C और गुरुग्राम में 32.0°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

    अगस्त में सामान्य से 7% कम बरसा पानी; 3 साल में सबसे कम बारिश

    अगस्त महीने में हरियाणा में औसतन 146.1 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 135.4 मिमी ही बारिश हुई, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम है। मानसून सीजन (1 जून से 31 अगस्त) में अब तक कुल 283.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (349.9 मिमी) से काफी कम है।

    • अधिशेष बारिश वाले जिले: भिवानी (+41%), पलवल (+26%), नूंह (+25%) और गुरुग्राम (+17%)।

    • भारी कमी वाले जिले: करनाल (-68%), जींद (-51%), कैथल (-49%) और अंबाला (-37%)।

    #HaryanaWeather #HaryanaRain #MonsoonUpdate #IMDAlert #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-03T110925.377.jpg
    03/09/26 |

    सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दागीं 10 गोलियां

    सोनीपत, 3 सितंबर (अन्‍नू): सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां नाहरी गांव (सोनीपत) निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, प्रमोद को पिछले कई दिनों से लगातार रंगदारी (Extortion) के लिए धमकी भरे फोन आ रहे थे। धमकियों के चलते वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और अपने दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आवाजाही कर रहे थे। नाहरी गांव में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस और बैंक्वेट हॉल है, जिसे उनका छोटा भाई मुकुल संभालता है।

    सुबह 7 बजे जिम के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बाकनेर, नरेला स्थित 'द जिम' के बाहर हुई। प्रमोद जैसे ही जिम में प्रवेश करने लगे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

    आक्रोशित भाई डेडबॉडी के सामने धरने पर बैठा; एनकाउंटर की मांग

    हत्या की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित मृतक के भाई मुकुल डेडबॉडी के सामने ही धरने पर बैठ गए और शव उठाने से इनकार कर दिया। मुकुल ने आरोपियों के एनकाउंटर और सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर उपजे तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी परिजनों को समझाने और शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #SonipatNews #NarelaCrime #DelhiPolice #SonipatPolice #CrimeNews #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 2.jpg
    03/09/26 |

    केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त : उपायुक्त

    जे कुमार 3 सितम्बर 2026 पलवल : केएमपी (कुंडली-मानसर-पालवल) और केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त (DC) डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश जारी किए हैं।

    डीसी के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने पुलिस और परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के मापदंडों की जांच कर तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।

    सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रहेगा शिकंजा:

    अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) को एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर पर विशेष गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सड़क किनारे बिना अनुमति के खड़े रहने वाले ट्रकों, ट्रेलरों और अन्य भारी वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा ओवरलोडिंग, बिना लाइट गाड़ी चलाने और अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के तुरंत चालान काटे जाएंगे। पुलिस संवेदनशील इलाकों और ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर यातायात प्रबंधन के लिए जरूरी सुधार भी लागू करेगी।

    #PalwalNews #KMPExpressway #KGPExpressway #RoadSafety #HaryanaPolice #PalwalUpdates #HaryanaNews #TrafficRules