पंचकूला में कल आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह: हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2026 को पंचकूला में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। यह राज्य स्तरीय समारोह शनिवार सुबह 9:45 बजे पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के दौरान प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंचकूला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस राज्य स्तरीय समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार और कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
#TeachersDay #Panchkula #GovernorHaryana #NayabSinghSaini #HaryanaNews #EducationDepartment #DanikKhabar
Previous
ब्यास सत्संग के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला: सितंबर में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, अंबाला कैंट पर रहेगा ठहराव
Next