गुरुग्राम: सीट कवर कंपनी में मामूली कहासुनी पर युवती की गर्दन में घोपी कैंची, दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम, 7 सितंबर (अन्नू): गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक सीट कवर बनाने वाली कंपनी में मामूली विवाद के बाद युवती की कैंची घोंपकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी सहकर्मी को पुलिस ने सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है।
कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; थप्पड़ मारने पर कैंची से किया जानलेवा हमला:
वैदिक अस्पताल से मिली थी सूचना: 5 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-37 स्थित 'NDR Auto Components Pvt. Ltd.' में विवाद के दौरान चोट लगने से एक युवती की मौत हो गई है। कादीपुर स्थित वैदिक अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने मृतका (25 वर्षीय शिवानी) के मेडिकल दस्तावेज हासिल किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता की शिकायत पर केस दर्ज: 6 सितंबर को मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 13 जुलाई से इस कंपनी में काम कर रही थी। 5 सितंबर को कंपनी के ही कर्मचारी असलम मियां के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी असलम मियां गिरफ्तार: शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां (उम्र 35 वर्ष, निवासी: मोतिहारी, बिहार) को सेक्टर-37 इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सीट कवर की कटिंग को लेकर उसकी शिवानी से कहासुनी हो गई थी। बहस के दौरान शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने शिवानी की गर्दन में कैंची घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची बरामद कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#GurugramNews #GurugramPolice #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
कैथल: बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या के बाद महंत दूजपुरी का गांव निकाला; बाबा महेश पुरी को सौंपी गई गद्दी
Next