भारत-बांग्लादेश सीमा: BSF की बड़ी कार्रवाई; ₹17.40 करोड़ मूल्य का 11.28 किलो सोना जब्त, एक बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार
जे कुमार 7 सितम्बर 2026 पश्चिम बंगाल (नदिया) : भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोने की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए ₹17.40 करोड़ मूल्य की सोने की खेप जब्त की है। BSF की दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत 32वीं बटालियन के जवानों ने नदिया जिले के हलदरपाड़ा बॉर्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की ओर से तस्करों ने कटीले तारों की बाड़ के ऊपर से बंडल फेंककर भारत में सोने की खेप पहुंचाने का प्रयास किया था। सीमा पर तैनात अलर्ट जवानों ने संदिग्ध हलचल देखते ही तुरंत घेराबंदी की और भाग रहे एक बांग्लादेशी तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के पास से बरामद बंडल की तलाशी लेने पर 89 सोने के बिस्कुट/बार बरामद हुए।
अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू:
BSF अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए सोने का कुल वजन 11,281.77 ग्राम (लगभग 11.28 किलो) है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹17,40,21,302 है। BSF ने पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक और जब्त सोने को अग्रिम जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में इस मामले के पीछे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
#BSF #GoldSeizure #IndiaBangladeshBorder #DRI #NadiaNews #WestBengalNews #BorderSecurity #BreakingNews
Previous
नारायणगढ़: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित; "गुरु आज्ञा ही जीवन का सच्चा आधार"
Next