यूपी: कन्नौज अदालत से फरार पॉक्सो का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
कन्नौज/लखनऊ, 5 सितंबर (अन्नू): उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की एक अदालत से पुलिस हिरासत चकमा देकर फरार हुआ आरोपी मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी की पहचान पुरवानाइन गांव निवासी अंकुल जाटव के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बंद था।
घेराबंदी के बाद आरोपी ने की फायरिंग; पुलिस ने पैर में मारी गोली:
कोर्ट से हुआ था फरार: पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकुल जाटव को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में 30 अगस्त को कन्नौज अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, जहां वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से भाग निकला था।
तड़के 3 बजे हुई मुठभेड़: कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 3 बजे संयुक्त पुलिस टीम ने सौरिख क्षेत्र के पुरवानाइन गांव के पास आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में चली गोली: पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी अंकुल के बाएं पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
अस्पताल में भर्ती व बरामदगी: घायल आरोपी को इलाज के लिए सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और तीन चले हुए खोखे बरामद किए हैं।
#KannaujNews #UPPolice #EncounterNews #POCSOAct #KannaujPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
यूपी: बांदा में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध कोडीन सिरप की 30 हजार बोतलें जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
Next