सुरक्षित यात्रा और हरित परिवहन हमारी प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 07 सितम्बर, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ सुरक्षित यात्रा और हरित परिवहन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'X' को दिए एक संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश में सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से 11 और 12 सितंबर को इंदौर में 'यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन-2026' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का संकल्प है कि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक परिवहन सुविधाएं मिलें। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और कुशल बनाने में जन-निजी भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यात्री परिवहन विजन शिखर सम्मेलन इस दिशा में भविष्य की ठोस रूपरेखा तैयार करेगा।
इस शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ, निवेशक और नीति निर्माता मुख्यमंत्री की सुलभ परिवहन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण तथा इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरित परिवहन और सुरक्षित परिवहन के साथ बेहतर गतिशीलता की दिशा में नए अवसरों की खोज करना होगा। यह शिखर सम्मेलन क्षेत्र की यात्री परिवहन प्रणाली को अधिक संगठित, टिकाऊ और प्रौद्योगिकी-कुशल बनाने के लिए संभावित निवेश और साझेदारी के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
आज 7 सितंबर का इतिहास
Next