05/09/26

सिरसा के लांस नायक सुखचैन सिंह राजौरी में शहीद: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख कुत्ताबढ़ में पसरा मातम

हरियाणा , 05 सितंबर (अभिकान्त) : सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ में शनिवार का दिन बेहद गमगीन और गर्व से भरा रहा, जब जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुखचैन सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कुत्ताबढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'भारत माता की जय' और 'सुखचैन सिंह अमर रहे' के गगनभेदी नारों के बीच नम आंखों से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम नमन किया गया।

शहीद लांस नायक सुखचैन सिंह की शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि सुखचैन सिंह को ठीक 10 दिन बाद छुट्टी लेकर अपने घर आना था। उनका 5 वर्षीय मासूम बेटा अपने पिता के घर लौटने और उनके साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा था, लेकिन पिता के छुट्टियों में मुस्कुराते हुए लौटने के बजाय उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिजनों और ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा।

#SirsaNews #LanceNaikSukhchainSingh #Martyr #KuttaBadh #HaryanaNews #Rajouri #IndianArmy #DanikKhabar

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री

Next

हरियाणा : शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान