08/09/26

उत्तराखंड: कश्मीर के बाद अब देवभूमि की चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात; बदरीनाथ, हेमकुंड और पंचाचूली में बिछी बर्फ की चादर

जे कुमार 8 सितम्बर 2026 देहरादून : उत्तर भारत में मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी के तुरंत बाद अब उत्तराखंड की चोटियों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चमोली और पिथौरागढ़ जिलों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाओं में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के पास नीलकंठ पर्वत और नर-नारायण पर्वत की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों, फूलों की घाटी (Valley of Flowers) के ऊपरी हिस्सों तथा पिथौरागढ़ की पंचाचूली और हरदेवल चोटियों पर बर्फबारी की खबरें हैं।

मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ठंड की दस्तक: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण उत्तराखंड के तापमान में गिरावट आई है। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं को हल्की ठिठुरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बर्फबारी की इस शुरुआती आहट से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

#UttarakhandSnowfall #Badrinath #HemkundSahib #KashmirSnowfall #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #BreakingNews #HillStationNews

Previous

बल्लभगढ़: मुख्य बाजार की 4 दुकानों में भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख,

Next

उत्तराखंड: UCC के तहत आएगा नया 'सख्त' निकाहनामा; बहुविवाह पर रोक और पंजीकृत काजी ही करवा सकेंगे शादी